Day
Night

Chapter 8 परिवहन एवं संचार

🎧30:11 मिनट 🚀में सुनकर करें याद🎧

Class 12 GeographyChapter 8 परिवहन एवं संचार

अध्याय - 08 परिवहन एवं संचार

1. यदि आपको लम्बी दूरी तक यात्रा कम समय में तय करनी है तो आप किस परिवहन साधन का चयन करेंगे ?

(1) जल परिवहन

(2) वायु परिवहन

(3) सड़क परिवहन

(4) रेल परिवहन                         (2)

2. संचार की वह विद्या जो संचार के अन्य साधनों का नियमन करती है, वह है ?

(1) दूरभाष

(2) इंटरनेट

(3) उपग्रह संचार

(4) टेलीविजन               (3)

3. विश्व का सबस लम्बा रेलमार्ग है-

(1) कनाडियन पेसेफिक रेलमार्ग

(2) पार साइबेरियन रेलमार्ग

(3) ओरिएंट एक्सप्रेस

(4) आस्ट्रेलियाई पारमहादीपीय रेलमार्ग               (2)

4. स्वेज नहर जिन सागरों को जोड़ती है, वे है-

(1) भूमध्य सागर तथा लाल सागर

(2) उतरी सागर तथा बाल्टिक सार

(3) बाल्टिक सागर तथा श्वेत सागर

(4) काला सागर तथा भूमध्य सागर                   (1)

5. पनामा नहर जिन महासागरों को आपस में जोड़ती है वे है-

(1) अटलांटिक महासागर तथा हिन्द महासागर

(2) प्रशान्त महासागर तथा हिन्द महासागर

(3) भूमध्य सागर तथा लाल सागर

(4) अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर              (4)

6. विश्व का व्यवस्तम व्यापरिक जल मार्ग है-

(1) भूमध्यसागर हिन्द महासागरीय समुद्री मार्ग

(2) आंतरिक समुद्री मार्ग

(3) उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग

(4) दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग                     (3)

7. कौनस समुद्री मार्ग प्राचीन विश्व के हृदय स्थल कहे जाने वाले क्षेत्रों से गुजरता है।

(1) उतमाशा अंतरीप

(2) दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग

(3) उतरी अटलांटिक समुद्री मार्ग

(4) भूमध्यसागर - हिन्द महासागरीय समुद्री मार्ग           (4)

8. पनामा नहर में कितने जलबंधक है ?

(1) 6

(2) 5

(3) 3

(4) 4                 (1)

9. भारत द्वारा आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था-

(1) 19 अप्रैल 1978 को

(2) 19 अप्रैल 1984 को

(3) 18 जून 1981 को

(4) 19 अप्रैल 1975 को                         (4)

10. राष्ट्रीय महामार्ग संख्या - 7 कौनसे दो स्थानों को जोड़ता है।

(1) वाराणसी को मुम्बई से

(2) मुम्बई को चेन्नई से

(3) दिल्ली को मुम्बई से

(4) वाराणसी को कन्याकुमारी से            (4)

11. रेलमार्गो में मानक लाइन (दोनों पटरियों के बीच की दूरी 1.44 मीटर) का उपयोग किस देश में किया जाता है।

(1) ब्रिटेन

(2) भारत

(3) बांग्लादेश

(4) इरान                       (1)

12. किस देश में रेल घनत्व सर्वाधिक पाया जाता है।

(1) भारत

(2) बेल्जियम

(3) ब्रिटेन

(4) फ्रांस                       (2)

13. एफिल टावर के सामने कौनसी नदी आन्तरिक जलमार्ग बनाती है ?

(1) गंगा नदी

(2) नील नदी

(3) वोल्गा नदी

(4) साइने नदी              (4)

14. किस वर्ष स्वेज नहर का निर्माण किया गया था ?

(1) 1893

(2) 1911

(3) 1869

(4) 1831                      (3)

15. इंग्लैण्ड में स्थित यूरो टनल ग्रुप द्वारा प्रचलित सुरंग मार्ग कौनसे दो स्थानों को जोड़ती है।

(1) लंदन - बर्लिन

(2) बर्लिन-पेरिस

(3) पेरिस - लंदन

(4) बार्सीलोना - बर्लिन               (3)

16. विश्व में प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग कब शरू किया गया।

(1) 1911

(2) 1853

(3) 1863

(4) 1825                      (4)

17. विश्व में प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग किन दो स्थानों के बीच शुरू किया गया

(1) स्टॉकटन और डर्लिंग्टन

(2) लंदन और स्टॉकटन

(3) पेरिस और डर्लिंग्टन

(4) बर्लिन और पेरिस                (1)

18. हिमाच्छादित मैदानों में स्लेज गाड़ी खीचने हेतु कौन से पशुओं का उपयोग किया जाता है।

(1) बैल

(2) ऊँट

(3) खच्चर

(4) कुत्ते व रेडियर                      (4)

19. छोटी दूरियों के लिए परिवहन का कौनसा साधन सर्वाधिक उपर्युक्त होता है।

(1) रेल परिवहन

(2) सड़क परिवहन

(3) वायु परिवहन

(4) जल परिवहन                       (2)

20. जर्मनी में अच्छी गुणवता वाली तथा तीव्रगामी सड़कों को कहा जाता है ?

(1) आटोवाहन

(2) मोटर मार्ग

(3) राष्ट्रीय महामार्ग

(4) उपरोक्त सभी                      (1)

21. ट्रांस कनाडियन महामार्ग कौनसे दो नगरों को जोड़ता है ?

(1) एडमंटन और एंकारेज

(2) बर्लिन और पेरिस

(3) बैकूवर और सेंटजोन

(4) लंदन एवं स्टॉकटन              (3)

22. अलास्का राजमार्ग कौनसे दो नगरों को जोडता है।

(1) पेरिस और डर्लिंग्टन

(2) एडमंटन और एकारेज

(3) लंदन और स्टॉकटन

(4) वर्लिन और पेरिस                (2)

23. भारत का सबसे लम्बा महामार्ग है ?

(1) 4

(2) 6

(3) 5

(4) 7                             (4)

24. वोल्गा जलमार्ग स्थित है ?

(1) रूस

(2) भारत

(3) जर्मनी

(4) अमेरिका                  (1)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ……………….. महाद्वीप में विश्व का सघनतम रेलमार्ग पाया जाता है ?

उत्तर- यूरोप

2. दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़के जो 80 मीटर चौड़ी होती है…………….. कहलाती है ?

उत्तर- महामार्ग |

3. देश में महामार्ग प्रमुख नगरों को जोड़ते हुए देश में क्रिस-क्रोस करते है ?

उत्तर- चीन

4. अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई गई सड़कों को ................ सड़के कहा जाता है।

उत्तर- सीमावर्ती

5. ……………………. नहर में कुल छः जलबंधक तंत्र है।

उत्तर- पनामा

लघुतरात्मक प्रश्न:-

1. 'बिग इंच' क्या है ?

उत्तर- यह एक पाइपलाइन है जिससे मैक्सिकों की खाड़ी में स्थित तेल के कुओं से संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी राज्यों तक तेल पहुंचाया जाता है।

2. 'वृहद ट्रंक मार्ग' क्या है ?

उत्तर- उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग जो विश्व का सबसे व्यस्ततम समुद्री मार्ग है, को वृहद ट्रंक मार्ग कहा जाता है।

इस मार्ग से विश्व का एक चौथाई व्यापार होता है।

- यह मार्ग औद्योगिक दृष्टि से विकसित विश्व के दो प्रदेशों उतरी पूर्वी संयुक्त अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को जोड़ता है।

3. परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौनसा है व क्यों ?

उत्तर- परिवहन का सबसे सस्ता साधन जल परिवहन है। जल परिवहन के सबसे सस्ता होने के निम्नलिखित कारण है।

1. इसमें जल का घर्षण स्थल की अपेक्षा बहुत कम होता है।

2. परिवहन के इस साधन में ऊर्जा लागत भी बहुत कम है।

4. वर्तमान समय में भारत में आन्तरिक जलमार्ग के रूप में नदी मार्ग अपनी महता खो चुका है, व्याख्या कीजिए ।

उत्तर - वर्तमान समय में भारत में आन्तरिक जलमार्ग के रूप में नदी मार्ग अपनी महता खो चुका है इसके निम्नलिखित कारण है।

1. नदी जल मार्ग की रेलमार्ग के संदर्भ में प्रतिद्वंदता ।

2. सिंचाई इत्यादि कार्यो में जल के उपयोग से जल की पर्याप्त मात्रा सुलभ न होना ।

3. नदी जल मार्ग का रखरखाव अत्यंत खराब ।

5. विकसित देशों में आन्तरिक जलमार्ग के रूप में नदियों की सार्थकता व्यापार व परिवहन में पुनः स्थापित होने के कारण लिखिए।

उत्तर - विकसित देशों में आंतरिक जलमार्ग के रूप में नदियों की सार्थकता व्यापार व परिवहन में पुनः स्थापित होने के कारण निम्नलिखित है।

1. नदी तल का गहरा करके ।

2. नदी तल को स्थिर करके ।

3. बांध बनाकर जल प्रवाह को नियंत्रित करके।

6. विभिन्न देशों में बोझा ढोने वाले पशुओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर- 1. घोड़ा :- इसका उपयोग पश्चिमी देशों में भारवाही पशुओं के रूप में किया जाता है।

2. कुत्ते व रेण्डियर इनका उपयोग उतरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और साइबेरिया के हिमाचल मैदानों में स्लेज को खीचने के लिए किया जाता है।

3. खच्चर - पर्वतीय क्षेत्रों में

4. ऊँट- इसका उपयोग मरूस्थलीय क्षेत्रो में किया जाता है।

5. बैल - भारत में बैलों का प्रयोग छकड़ों को खींचने के लिए किया जाता है।

7. परिवहन एक संगठित सेवा उद्योग है, व्याख्या कीजिए-

उत्तर- परिवहन एक संगठित सेवा उद्योग है इसकी व्याख्या निम्नलिखित पक्षों (तर्कों) द्वारा की जा सकती है।

1. परिवहन के माध्यम से लोगों तथा समाज की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है।

2. परिवहन के अन्तर्गत विभिन्न संस्थाओं का समावेश किया गया है जो परिवहन मार्गों के निर्माण तथा उनके रखरखाव का कार्य करती है।

3. विभिन्न प्रकार के परिवहन के साधन देश की प्रतिरक्षा को मजबूत करते है।

4. दक्ष संचार व्यवस्था तथा तीव्रगामी परिवहन देश के विभिन्न इलाकों (क्षेत्रों) में फैले लोगों के बीच सहयोग तथा एकता बढ़ाते है।

8. परिवहन (यातायात) के अन्य साधनों से मंहगा होते हुए भी वायु परिवहन (यातायात) अपरिहार्य (जरूरी) है क्यों? दो कारण लिखिए-

उत्तर- वायुपरिवहन के अपरिहार्य होने के निम्नलिखित कारण है।

1. यह तीव्रगामी परिवहन का साधन होने के कारण लम्बी दूरी की यात्रा हेतु यात्री इसे वरीयता देते है ।

2. मूल्यवान वस्तुओं को तेजी से पूरे विश्व में कहीं भी भेजी जा सकती है।

3. अगम्य क्षेत्रों जैसे पर्वतीय, हीमक्षेत्र तथा विषम मरूस्थलों में पहुंचने का एकमात्र साधन ।

4. प्राकृतिक आपदा जैसे- भू-स्खलन, ऐवेलांश, बाढ़ तथा भूकम्प के समय वायु परिवहन ही एकमात्र विकल्प होता है।

9. यदि आप तीव्रगामी परिवहन का विकास करना चाहते है तो आप कौनसे परिवहन का चयन करेंगे तथा उसके विकास हेतु दो सुझाव दीजिए-

उत्तर- तीव्रगामी परिवहन के विकास हेतु वायु परिवहन का चयन सर्वाधिक उपर्युक्त होगा। वायु परिवहन के विकास हेतु सुझाव निम्नलिखित है-

1. वायुयानों के निर्माण तथा उनकी कार्यप्रणाली हेतु अत्यंत विकसित अवस्थापनात्मक सुविधाओं जैसे- विमानशाला, भूमि पर उतारने, ईंधन तथा रख-रखाव की सुविधाओं का निर्माण करके ।

2. अत्यधिक संख्या में हवाई पतनों का निर्माण करके ।

10. यदि आप सीमेंट का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार करना चाहते है तो आप परिवहन के किस साधन का चयन करेंगे व क्यों ?

उत्तर - सीमेंट के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार हेतु जल परिवहन का चयन करेंगे। इसके निम्नलिखित कारण है-

1. जल परिवहन भारी व स्थूल सामग्री को परिवहन करने का सर्वाधिक उपर्युक्त साधन है।

2. यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है।

11. विश्व के किन्हीं तीन ट्रांस महाद्वीपीय रेलमार्गो के नाम लिखिए-

उत्तर- विश्व के प्रमुख ट्रांस महाद्वीपीय रेलमार्ग-

1. पार-साइबेरियन रेलमार्ग

2. पार- कनेडियन रेलमार्ग

3. आस्ट्रेलियाई पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग

4. ओरियण्ट एक्सप्रेस

5. संघ एवं प्रशांत रेलमार्ग

12. न्यूयार्क से सैनफ्रांसिस्को की यात्रा हेतु किस रेलमार्ग का उपयोग करेंगे तथा किन दो शहरों से गुजरेंगे।

उत्तर - न्यूयार्क से सैनफ्रांसिस्को की यात्रा हेतु किस रेलमार्ग का उपयोग करेंगे।

इस मार्ग के दो शहरों के नाम-

1. क्लीवालैड

2. शिकागो

3. ओमाह

4. आग्डन

5. सेक्रामेन्टो

13. सेंट पीटसबर्ग से ब्लाडिबोस्टक की यात्रा हेतु किस रेलमार्ग का उपयोग करेंगे तथा किन दो शहरों से गुजरेगे ।

उत्तर- सेंट पीटसबर्ग से ब्लाडिवोस्टक की यात्रा हेतु पार साइबेरियन रेलमार्ग का उपयोग करेंगे।

प्रमुख शहर - मोस्को, कजान, ट्यूमिन, नोवोसिबिर्स्क ।

14. ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग की व्याख्या निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर कीजिए ।

अ. रेलमार्ग का विस्तार

ब. मार्ग से आने वाले प्रमुख पर्वत व नदियां

स. महत्वपूर्ण केन्द्र ।

उत्तर- अ. रेलमार्ग का विस्तार-

रूस में स्थित एशिया का सबसे महत्वपूर्ण एवं विश्व का सर्वाधिक लम्बा 9322 किमी. दोहरे मार्ग युक्त विद्युतिकृत पार महाद्वीपीय रेलमार्ग है जो पीटसबर्ग को ब्लाडिवास्टक से जोड़ता है। यह

एशियाई प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है।

ब. मार्ग में आने वाले प्रमुख पर्वत व नदियां-

प्रमुख पर्वत- यूराल पर्वत

प्रमुख नदियां - ओब व येनेसी

स. महत्वपूर्ण केन्द्र- 1. चिता ( महत्वपूर्णकृषि केन्द्र)

2. इरकुस्टस्क (फर केन्द्र)

15. एशियाई प्रदेश के बाजार को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ने वाला पार महाद्वीपीय रेलमार्ग कौनसा है ?

उत्तर- पार साइबेरियन रेलमार्ग

16. पर्थ से सिडनी तक की यात्रा हेतु किस रेलमार्ग का उपयोग करेंगे तथा किन दो शहरों से गुजरेंगे।

उत्तर- पर्थ से सिडनी तक यात्रा हेतु आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग का उपयोग

करेंगे।

प्रमुख शहर - कलगुर्ली, ब्रोकनहिल, पोर्ट अगस्ता ।

17. ओरिएंट एक्सप्रेस रेलमार्ग पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर- 1. विस्तारः- पेरिस से इस्ताम्बुल तक ।

2. प्रमुख शहरः- स्ट्रैस्बर्ग, म्यूनिख, विएना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड।

3. प्रमुख निर्यातित वस्तुएं- पनीर, सुअर का मास, सुई, शराब, फल तथा मशीनरी ।

18. पार कैनेडियन रेलमार्ग की व्याख्या निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर कीजिए ।

अ. विस्तार

ब. प्रमुख शहर

स. निर्माण का उद्देश्य

द. रेलमार्ग का महत्व

य. निर्यातित वस्तुएं

उत्तर- अ. विस्तार-

कनाडा में स्थित 7050 किलोमीटर लम्बा रेलमार्ग जो पूर्व में हैलीफैक्स को पश्चिम से बैंकूवर से जोड़ता है।

ब. प्रमुख शहर –

माण्ट्रियल, ओटावा, विनीपेग तथा कैलगरी ।

स. निर्माण का उद्देश्य –

1886 में ब्रिटिश कोलम्बिया को दो राज्यों के संघ में शामिल करने के उद्देश्य से निर्मित किया गया।

द. रेलमार्ग का महत्व –

क्यूबेक - मॉण्ट्रियल औद्योगिक प्रदेश की गेहूं मेखला और उत्तर में शुकधारी वन प्रदेश से जोड़ने के कारण इस रेलमार्ग का महत्व बढ़ गया है।

य. निर्यातित वस्तुएं-

गेहूं व माँस ।

19. स्वेज नहर की व्याख्या निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर कीजिए-

अ. स्थिति

ब. जल बंधक

स. प्रभावित देश

द. लम्बाई व गहराई,

य. प्रमुख पतन

उत्तर- अ. स्थिति - स्वेज नहर मिश्र देश में स्थित है जिसका निर्माण 1869 में भूमध्यसागर एवं लाल सागर को जोड़ने के लिए किया गया है।

ब. जलबंधक - स्वेज नहर में कोई जलबंधक नहीं है।

स. प्रभावित होने वाले क्षेत्र- स्वेज नहर से यूरोप तथा दक्षिणी एशिया के देशों को अत्यधिक लाभ मिला है। इनमें इंग्लैण्ड, फ्रांस, मिश्र, इजराइल, भारत, श्रीलंका, म्यांमार आदि देश है।

द. लम्बाई व गहराई - इस नहर की लम्बाई 160 किलोमीटर है तथा गहराई 11 से 15 मीटर है।

य. प्रमुख पतन - पोर्ट सईद, पोर्ट स्वेज, अल कटारा पतन, इस्माइलिया पतन पोर्ट फईद आदि प्रमुख पतन है।

20. पनामा नहर की व्याख्या निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर कीजिए-

अ. स्थिति

ब. जलबंधक

स. प्रभावित होने वाले देश

द. लम्बाई व गहराई

उत्तर- अ. स्थिति - पनामा नहर पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से जोड़ती है। इसका निर्माण पनामा जलडमरू के आर-पार पनामा नगर एवं कोलोन के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा किया गया। ब. जलबंधक - पनामा नहर में कुल 6 जल बंधक है।

स. प्रभावित होने वाले देश - इस नहर से सबसे अधिक प्रभावित देश संयुक्त राज्य अमेरिका तथा पनामा है। इनके अलावा पश्चिमी यूरोप तथा पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी एशिया के देश भी प्रभावित हुए है।

द. लम्बाई व गहराई - यह नहर लगभग 72 किलोमीटर लम्बी है।

21. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए ।

आंतरिक जलमार्गअवस्थित देश
अ. राइन जलमार्ग1. पूर्वी यूरोपीय देश
ब. डेन्यूब जलमार्ग2. रूस
स. वोल्गा जलमार्ग3. उतरी अमेरिका के उतरी देश
द. वृहद झील एवं सेंटलारेंस समुद्री मार्ग4. जर्मनी, नीदरलैण्ड, स्वीटजरलैण्ड, फ्रांस, बेल्जियम

उत्तर-

आन्तरिक जलमार्गअवस्थित देश
अ. राइन जलमार्ग1. जर्मनी, नीदरलैण्ड, स्वी., फ्रांस, बेल्जियम
ब. डेन्यूब जलमार्ग2. पूर्वी यूरोपीय देश
स. वोल्गा जलमार्ग3. रूस
द. वृहदझील एवं सेंटलारेंस समुद्री मार्ग4. उतरी अमेरिका के उतरी भाग

22. साइबर स्पेस-इंटरनेट से आप क्या समझ

उत्तर- साइबर स्पेस विद्युत द्वारा कम्प्यूटरीकृत स्पेस का संसार है। यह वर्ल्ड वाइड वेबसाइट जैसे इंटरनेट द्वारा आवृत है। यह भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के शारीरिक संचलन के बिना कम्प्यूटर पर सूचनाओं के प्रेषण और प्राप्ति की विद्युतीय अंकीय दुनिया है। इसे इंटरनेट के नाम से भी जाना जाता है साइबर स्पेस प्रत्येक जगह विद्यमान है।

23. उपग्रह विकास के क्षेत्र में भारत द्वारा उठाये गये कदमों के विषय में संक्षेप में लिखिए |

उत्तर- उपग्रह विकास में भारत द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम-

1. 1975 में आर्यभट्ट, 1979 में भास्कर प्रथम का एवं 1980 में रोहिणी का प्रक्षेपण किया।

2. 1981 में एप्पल को प्रक्षेपण एरियन राकेट द्वारा किया गया।

3. भास्कर, चैलेंजर तथा इन्सेट-1 बी नामक उपग्रहों के प्रक्षेपण ने लम्बी दूरी के संचार, दूरदर्शन तथा रेडियो को अत्यधिक प्रभावी बना दिया है।

24. सीमावर्ती सड़कों से आप क्या समझते है तथा इनका महत्व बताइए ।

उत्तर - अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई गई सड़कों को सीमावर्ती सड़के कहा जाता है।

महत्वः- यह सड़के सीमावर्ती गाँवों तथा सैन्य शिविरों तक वस्तुएं पहुंचाने हेतु बनाई जाती है।

25. परिवहन एवं संचार में अन्तर बताइये ।

उत्तर-

परिवहनसंचार
1. वस्तुओं तथा व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने व ले जाने के साधन परिवहन कहलाते है।1. संदेश व विचारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के माध्यम को संचार कहते है।
2. परिवहन के प्रमुख साधन - रेल सड़क जलमार्ग, वायुमार्ग एवं पाइप लाइन है।2. संचार के प्रमुख साधन तार, टेलिविजन, रेडियो, इंटरनेट आदि है।

26. विश्व के किन्हीं तीन आंतरिक जलमार्गो के नाम लिखिए।

उत्तर- विश्व के प्रमुख आन्तरिक जलमार्ग

1. राइन जलमार्ग

2. डेन्यूब जलमार्ग

3. वोल्गा जलमार्ग

4. वृहदझील एवं सेंट लारेंस समुद्री मार्ग

5. मिसीसिपी जलमार्ग

27. पाइपलाइन से परिवहित किये जाने वाले तीन पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर- 1. जल

2. पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस

3. दूध (न्यूजीलैण्ड में)

28. परिवहन जाल से आप क्या समझते है ?

उत्तर- अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोड़ दिये जाने पर जिस प्रारूप का निर्माण होता है उसे परिवहन जाल कहते है।

29. आन्तरिक जलमार्ग के विकास की कोई दो अनुकूल दशाएं लिखिए |

उत्तर- 1. नदी या नहर चौड़ी, गहरी एवं गाद से मुक्त होनी चाहिए।

2. जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए।

0:00
0:00