RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 10: Poem 1: Dust of Snow (बर्फ के कण)

Dust of Snow

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 1: First Flight (Poetry) सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

Dust of Snow

Poem 1: Dust of Snow (बर्फ के कण) • By Robert Frost

FIRST FLIGHT (POETRY)

Dust of Snow

[ बर्फ की धूल ]

1

Robert Frost

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

The way a crow......................................................a hemlock tree. (Page 14)

🔤 कठिन शब्दार्थ: crow (क्रो) = कौआ। shook down (शुक डाउन) = हिलाकर नीचे गिरा दी। dust (डस्ट) = धूल। snow (स्नो) = बर्फ। hemlock (हेम्लॉक) = एक विषैला वृक्ष जिसमें छोटे सफेद पुष्प खिलते हैं।
📝 हिन्दी अनुवाद: कवि कहता है कि जिस तरीके से एक कौए ने हेम्लॉक नामक विषमय वृक्ष से बर्फ की धूल को हिलाकर मेरे ऊपर गिराया।

Has given my......................................................I had rued. (Page 14)

🔤 कठिन शब्दार्थ: change (चेन्ज) = परिवर्तित करना। rued (रुड) = पछतावा किया।
📝 हिन्दी अनुवाद: बर्फ के कणों ने मेरे हृदय की मनोदशा में परिवर्तन कर दिया और दिन के समय का कुछ भाग मेरे लिये बचा दिया अन्यथा मैं उसे दुख अनुभव करके नष्ट कर देता।

कविता का भावार्थ— संवेदनशील व्यक्ति पर प्रत्येक क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। कवि हेम्लॉक नामक दुःख रूपी वृक्ष से पीड़ित था। तभी कौए द्वारा वृक्ष से बर्फ को गिराना अर्थात् दुःख से ही आशा की किरण देखकर कवि की मनोदशा बदलती है अर्थात् वह कार्य करने व समय का सदुपयोग करने का साहस जुटा लेता है।

TEXTUAL QUESTIONS

Thinking about the Poem

Q. 1. What is a “dust of snow”? What does the poet say has changed his mood? How has the poet’s mood changed?

'बर्फ की धूल' क्या है? कवि क्या कहता है, किससे उसका मूड बदल गया है? उसका मूड कैसे बदल गया है?

Ans. A dust of snow is a collection of the tiniest particles of snow which rest on the upper part of an object.

When the crow shook down on him, the dust of snow from the hemlock tree, it changed the poet’s mood.

Before that the poet was idling away his time but after the change of mood, he made use of his time.

बर्फ की धूल छोटे-छोटे बर्फ कणों का एक समूह है जो किसी पदार्थ के ऊपरी भाग पर जमा हो जाते हैं।

जब कौए ने हेम्लॉक वृक्ष से बर्फ की धूल को हिलाकर गिराया तो उसने कवि के मूड को बदल दिया।

मूड के बदलने से पूर्व, कवि अपने समय को व्यर्थ कर रहा था किन्तु मूड के बदलने के बाद, उसने अपने समय का सदुपयोग किया।

Q. 2. How does Frost present nature in this poem? The following questions may help you to think of an answer :

(i) What are the birds that are usually named in poems? Do you think a crow is often mentioned in poems? What images come to your mind when you think of a crow?

(ii) Again, what is ‘a hemlock tree’? Why doesn’t the poet write about a more ‘beautiful’ tree such as a maple, or an oak, or a pine?

(iii) What do the ‘crow’ and ‘hemlock’ represent—joy or sorrow? What does the dust of snow that the crow shakes off a hemlock tree stand for?

इस कविता में फ्रॉस्ट प्रकृति को कैसे प्रस्तुत करता है? निम्न प्रश्न आपको इसका उत्तर खोजने में सहायता कर सकते हैं—

(i) कौनसे पक्षी अक्सर कविताओं में नामित किये जाते हैं? क्या आप सोचते हैं कि एक कौआ अक्सर कविताओं में उल्लेख पाता है? जब आप एक कौए के विषय में सोचते हैं तब क्या चित्र आपके मस्तिष्क में उभरते हैं?

(ii) पुनः, ‘एक हेमलॉक वृक्ष’ क्या होता है? लेखक एक और अधिक सुन्दर वृक्ष जैसे कि एक ड्रिफल, या एक बलूत या एक चीड़ के बारे में क्यों नहीं लिखता है?

(iii) ‘कौआ’ और ‘हेमलॉक’ किसका प्रतिनिधित्व करते हैं—हर्ष या विषाद का? बर्फ की धूल जिसे कौआ एक हेमलॉक वृक्ष से हिलाकर गिराता है किसका प्रतीक है?

Ans. Frost presents nature in an artistic and a symbolic way. The following answers reveal it—

फ्रॉस्ट प्रकृति को कलात्मक व संकेतात्मक तरीकों से प्रस्तुत करता है। निम्न उत्तर इसे स्पष्ट करते हैं—

(i) Cuckoo, nightingale, lark, canary, crow, hawk, eagle, kite are the birds that are usually named in poems. Yes, a crow is also often mentioned in poems. A crow brings the images of sadness, sorrow, pessimism and loss to our mind.

कोयल, बुलबुल, लावा-पक्षी, कैनरि, कौआ, बाज, गरुड़, चील आदि वे पक्षी हैं जिन्हें अक्सर कविताओं में स्थान दिया जाता है। हाँ, एक कौआ का भी अक्सर कविताओं में उल्लेख मिलता है। एक कौआ उदासी, दुःख, विषाद व नुकसान की तस्वीरें हमारे मस्तिष्क में लाता है।

(ii) Hemlock is a poisonous tree with small white flowers. The poet doesn’t write about the more beautiful trees because he is in a pensive mood and idling away his time.

हेमलॉक एक छोटे सफेद फूलों वाला एक विषमव वृक्ष है। कवि अधिक सुन्दर वृक्षों के विषय में नहीं लिखता है क्योंकि वह उदासीन/चिन्ताग्रस्त है व अपना समय व्यर्थ कर रहा है।

(iii) Crow and Hemlock symbolise sorrow. The dust of snow stands for the ray of hope. It makes the poet vivacious once again.

कौआ व हेमलॉक दुःख के प्रतीक हैं। बर्फ की धूल आशा की किरण का द्योतक है। यह कवि को एक बार पुनः जीवंत कर देती है।

Q. 3. Have there been times when you felt depressed or hopeless? Have you experienced a similar moment that changed your mood that day?

क्या कभी ऐसा समय रहा जब आपने दुःख या निराश महसूस किया हो? आपने भी ऐसे क्षण महसूस किये हैं जिन्होंने उस दिन आपका मूड बदल दिया हो?

Ans. Yes, there have been times when I felt depressed or hopeless and have experienced a similar moment that changed my mind that day.

The day when I failed in my examination, I felt very depressed and sad. By chance, I noticed a small ant carrying a heavy grain. Despite many failures, it didn’t giveup and finally succeeded in its attempt.

It changed my mood and the next year, I worked with double the might and got through the examination with flying colours.

हाँ, ऐसा समय रहा जब मैंने दुःखी या निराश महसूस किया। हाँ, मैंने भी ऐसे क्षण महसूस किये हैं जिसने उस दिन मेरा मूड बदल दिया।

जिस दिन मैं अपनी परीक्षा में असफल हुआ, उस दिन में बहुत दुःखी व निराश था। संयोगवश, मैंने एक चींटी को अनाज का एक भारी दाना ले जाते हुये देखा। अनेक असफलताओं के बावजूद भी इसने हिम्मत नहीं हारी तथा अन्ततः अपने प्रयास में सफल हुई।

इस बात ने मेरी मनोदशा को बदल दिया तथा अगले वर्ष, मैंने दुगुनी मेहनत से कार्य किया और बहुत अच्छे नम्बरों से परीक्षा में सफल हुआ।

[BOX: [850, 330, 885, 670]]

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :

Q. 1. What does crow symbolise? (Board Model Paper, 2022-23)

कौआ किसका प्रतीक है?

Ans. Crow symbolises misfortune, bad omens, and negativity. However, in ‘Dust of Snow’, it plays a positive role by shaking off the snow and uplifting the poet’s mood.

कौआ दुर्भाग्य, अपशकुन और नकारात्मकता का प्रतीक है। हालांकि, ‘Dust of Snow’ में, यह बर्फ को झाड़कर और कवि के मनोभाव को बेहतर करके सकारात्मक भूमिका निभाता है।

Q. 2. What is the dust of snow? बर्फ की धूल क्या है?

Ans. Dust of snow is small flakes or particles of snow that fall from the Hemlock tree when the crow shakes its branches. बर्फ की धूल बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े या कण हैं जो हेमलॉक वृक्ष से तब गिरते हैं जब कौआ उसकी शाखाओं को हिलाता है।

Q. 3. What does the dust of snow that the crow shakes off a hemlock tree stand for? (Sec. Board Exam., 2026)

बर्फ की धूल जो कौआ हेमलॉक के वृक्ष से गिराता है किसकी प्रतीक है?

Ans. The dust of snow indicates the falling down of sad, pessimistic thoughts from the mind of the poet. It removes those ideas. It indicates a change in the poet’s mood.

बर्फ की धूल दुःखपूर्ण विचारों को कवि के मन से हटाने की ओर इंगित करती है। यह उन विचारों को हटा देती है। यह कवि के मन के भावों के बदलाव को व्यक्त करती है।

Q. 4. What side of nature do crow and hemlock represent?

कौआ और हेमलॉक (एक विषैला पौधा) प्रकृति के किस पक्ष को प्रदर्शित करते हैं?

Ans. The crow represents the dark and sorrowful side of nature. The hemlock represents the poisonous side of nature. Man faces both these things at different times in his life.

कौआ प्रकृति के अन्धकारमय और दुःखपूर्ण पक्ष को व्यक्त करता है। हेमलॉक प्रकृति के जहरीले पक्ष को व्यक्त करता है। आदमी अपने जीवन में इन चीजों का अलग-अलग समय में सामना करता है।

Q. 5. How was the day of poet saved? कवि का दिन किस प्रकार बचा था?

Ans. The day of poet was saved when the crow shook down the dust of snow. The action helped the poet remove his sad thoughts. कवि का दिन कौवे के द्वारा बर्फ की धूल को हिला कर गिरा देने से बच गया था। उसकी सक्रियता ने कवि के दुःखद विचारों को हटा दिया था।

Q. 6. How does the poet’s mood change? [Sec. Board Exam., 2024; Question Bank (Modi.)]

कवि का मन कैसे बदलता है?

Or

What is the main theme of the poem ‘Dust of Snow’?

‘बर्फ की धूल’ कविता की मुख्य विषयवस्तु क्या है?

Ans. There are some simple actions that leave a great impact on human mind. The falling of dust of snow changes the poet’s mood. It leads to positive change in the mood of the poet. कुछ सामान्य कार्य मानव के मन पर गहरा प्रभाव डाल देते हैं। बर्फ की धूल का गिरना कवि के मन को बदल देता है। इससे कवि के मनोभाव में सकारात्मक परिवर्तन होता है।

Q. 7. How does the poet present nature in this poem?

इस कविता में कवि ने प्रकृति को किस तरह से प्रस्तुत किया है?

Ans. The poet presents nature in this poem as a mood changer. His sad thoughts are changed with a simple act of nature. कवि ने इस कविता में प्रकृति को मन के भाव बदलने वाले के रूप में प्रस्तुत किया है। उसके दुःखपूर्ण विचार प्रकृति के एक सामान्य से कार्य से बदल गए।

Q. 8. How can you say that the poet is very sensitive?

आप यह किस प्रकार से कह सकते हैं कि कवि बहुत संवेदनशील है?

Ans. A sensitive man is affected with every action. The simple act of nature changed the mood of the poet. This shows he is very sensitive.

एक संवेदनशील व्यक्ति प्रत्येक कार्य से प्रभावित होता है। प्रकृति के एक सामान्य से कार्य ने कवि की मनोदशा को बदल दिया था। यह (बात) दर्शाती है कि वह बहुत संवेदनशील है।

Q. 9. How can we predict that the poet's mood was held in regret?

हम यह किस प्रकार से व्यक्त कर सकते हैं कि कवि का मन दुःख, परेशानी में जकड़ा हुआ था?

Ans. The last line of the poem indicates that the mood of the poet was held in regret. He was full of sad and dark thoughts. कविता की अन्तिम पंक्ति यह इंगित करती है कि कवि का मन दुःख, परेशानी में जकड़ा हुआ था। वह दुःखपूर्ण और अन्धकार युक्त विचारों से परिपूर्ण था।

Q. 10. What does the poet want to say in the poem 'Dust of Snow'?

(Sec. Board Exam., 2022)

कवि अपनी कविता Dust of Snow में क्या कहना चाहता है?

Or

What is the central idea of the poem, 'Dust of Snow'? (Question Bank)

कविता 'Dust of Snow' की मुख्य विषय-वस्तु क्या है?

Ans. The poet in the poem Dust of Snow wants to say that small and unexpected moments in nature can bring about a positive change in mood and outlook.

कवि अपनी कविता Dust of Snow में यह कहना चाहता है कि प्रकृति में छोटे और अप्रत्याशित क्षण मनोभाव और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

II. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. What is the theme of the poem, 'Dust of Snow'?

कविता 'Dust of Snow' की विषय-वस्तु क्या है?

Ans. The poem explores the themes of hope, transformation, and the healing power of nature. It highlights how small, unexpected moments can uplift one's mood and change one's mood and one's perspective. A crow's act of shaking snow uplifted the poet's mood and transformed a regretful day and brought about a positive change in his outlook. It reminds us that even negative experiences can bring positivity. कविता आशा, परिवर्तन और प्रकृति की उपचार शक्ति के विषयों का अन्वेषण करती है। यह इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे छोटे, अप्रत्याशित क्षण किसी के मूड और दृष्टिकोण को बेहतर बना सकते हैं। कौवे द्वारा बर्फ झाड़ने की क्रिया ने कवि के मन को प्रसन्न कर दिया, तथा एक खेदपूर्ण दिन को बदल दिया, तथा उनके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाया। यह हमें स्मरण कराती है कि नकारात्मक अनुभव भी सकारात्मकता ला सकते हैं।

Q. 2. How does nature play an important role in the poem?

प्रकृति इस कविता में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है?

Ans. Nature serves as a healer in the poem. The simple act of snow falling on the poet refreshes his mood which shows how even seemingly unimportant events in nature can bring happiness and change our outlook on life. The crow and the hemlock tree, though usually seen negatively, bring about a positive change.

कविता में प्रकृति एक मरहम लगाने वाले की तरह काम करती है। कवि पर बर्फ गिरने की साधारण क्रिया उसके मूड को तरोताजा कर देती है, जो दिखाती है कि प्रकृति में होने वाली महत्त्वहीन घटनाएँ भी कैसे खुशी ला सकती हैं और जीवन के प्रति हमारा नजरिया बदल सकती हैं। कौए और हैमलॉक वृक्ष को यद्यपि आमतौर पर नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन ये सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

Q. 3. How does the poet's mood change in the poem?

कविता में कवि की मनोदशा किस प्रकार बदलती है?

Ans. At the beginning, the poet is sad and lost in negative thoughts. He feels that his day has been wasted. However, a simple act of a crow's shaking snow from a hemlock tree unexpectedly changes his perspective. The light snowfall lifts his spirits and refreshes his mood. This sudden, pleasant experience helps him appreciate the beauty of nature and overcome his gloom. आरम्भ में कवि उदास होता है और नकारात्मक विचारों में खोया हुआ होता है। उसे लगता है कि उसका दिन बर्बाद हो गया है। हालाँकि, हैमलॉक के पेड़ से कौवे द्वारा बर्फ झाड़ने की एक साधारण क्रिया ने अप्रत्याशित रूप से उसके दृष्टिकोण को बदल दिया। हल्की बर्फबारी ने उसका उत्साह

बढ़ाया और उसके मनोभाव को तरोताजा कर दिया। यह अचानक, सुखद अनुभव उसे प्रकृति की सुंदरता की सराहना करने और उसकी उदासी को दूर करने में मदद करता है।

Q. 4. What message does Robert Frost convey through this poem?

रॉबर्ट फ्रॉस्ट इस कविता के माध्यम से क्या संदेश देते हैं?

Ans. The poet conveys that simple, ordinary moments can have a powerful impact on our emotions. He teaches us to appreciate nature’s subtle beauty and reminds us that hope and happiness can be found in the most unlikely situations. He emphasizes that even dark or negative experiences can lead to positive changes and remind us to find joy in unexpected places. कवि यह संदेश देता है कि साधारण, सामान्य क्षण हमारी भावनाओं पर शक्तिशाली प्रभाव डाल सकते हैं। वह हमें प्रकृति की सूक्ष्म सुंदरता की सराहना करना सिखाते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि आशा और प्रसन्नता सर्वाधिक अप्रत्याशित परिस्थितियों में भी पाई जा सकती हैं। वह इस बात पर बल देता है कि दुखद या नकारात्मक अनुभव भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और हमें अप्रत्याशित जगहों पर खुशी खोजने की याद दिलाते हैं।

Q. 5. Give a short summary of the poem, ‘Dust of Snow’.

‘Dust of Snow’ कविता का संक्षिप्त सारांश दीजिए।

Ans. The poem describes a sad poet whose mood changes when a crow shakes snow from a Hemlock tree onto him. This small, unexpected event lifts his spirits and shows that even minor incidents in nature can bring joy and positivity. It helps him appreciate a part of the day which he had rued. It showed nature’s ability to heal and inspire hope.

कविता में एक उदास कवि का वर्णन किया गया है जिसकी मनोदशा तब बदल जाती है जब एक कौआ हैमलॉक के वृक्ष से बर्फ को उसके ऊपर गिराता है। यह छोटी, अप्रत्याशित घटना उसके उत्साह को बढ़ाती है और दिखाती है कि प्रकृति में छोटी-छोटी घटनाएँ भी खुशी और सकारात्मकता ला सकती हैं। इससे उसे दिन के उस हिस्से की सराहना करने में मदद मिलती है जिसका उसे पछतावा था। इसने प्रकृति की उपचार करने और आशा जगाने की क्षमता को प्रदर्शित किया।

Q. 6. What lesson can we learn from this poem?

इस कविता से हम क्या सीख ले सकते हैं?

Ans. The poem teaches us that even small incidents can bring happiness and change our perspective. It encourages us to find positivity in everyday moments and reminds us that nature has the power to heal and uplift our spirits. The poem encourages us to stay open to beauty and hope, even during difficult times, as change can come from the simplest things. कविता हमें सिखाती है कि छोटी-छोटी घटनाएँ भी खुशी ला सकती हैं और हमारा नजरिया बदल सकती हैं। यह हमें रोज़मर्रा के पलों में सकारात्मकता खोजने के लिए प्रोत्साहित करती है और हमें याद दिलाती हैं कि प्रकृति में हमारे उत्साह को ठीक करने और ऊपर उठाने की शक्ति होती है। यह कविता हमें कठिन समय में भी सुंदरता और आशा के प्रति खुले रहने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि परिवर्तन सबसे साधारण वस्तुओं से भी आ सकता है।

Extracts for Comprehension and Appreciation

Read the extracts given below and answer the questions that follow.

Extract-1 :

The way a crow

Shook down on me

The dust of snow

From a hemlock tree [Sec. Board Exam., 2025 (Modi.)]

Qs. :

1. From which tree did the dust of snow fall?

(a) Oak tree
(b) Pine tree
(c) Hemlock tree
(d) Maple tree

2. What is a ‘dust of snow’? बर्फ की धूल क्या है?

3. Write the reference of hemlock tree? हैमलॉक वृक्ष का संदर्भ लिखें।

Ans.

1. (c) Hemlock tree

--- | ---

2. 'Dust of Snow' is a collection of tiniest particles of snow resting on the upper part of an object.

बर्फ की धूल बर्फ के सबसे छोटे कण हैं जो किसी वस्तु के ऊपर विद्यमान है।

3. Hemlock tree symbolizes sorrow or negativity, but its snowfall unexpectedly brings a positive change in the poet's mood.

हेमलॉक वृक्ष दुख या नकारात्मकता का प्रतीक है, लेकिन इसकी बर्फबारी अप्रत्याशित रूप से कवि की मनोदशा में सकारात्मक बदलाव लाती है।

Or

Qs. : 1. What did the crow shake down on the poet?

[Board Model Paper, 2023-24; 2022-23 (Modi.)]

(a) Rain drops
(b) Flowers
(c) Dust of snow
(d) Leaves

2. Who was sitting on hemlock tree? हेमलॉक वृक्ष पर कौन बैठा था?

3. What did the crow do? कौवे ने क्या किया?

Ans. 1. (c) Dust of snow

2. A crow was sitting on hemlock tree. हेमलॉक वृक्ष पर एक कौवा बैठा था।

3. The crow shook down the dust of snow on the poet.

कौवे ने बर्फ की धूल कवि पर झाड़ दी।

Extract-2 :

Has given my heart

A change of mood

And saved some part

Of a day I had rued.

Qs. : 1. What is the central theme of this extract?

(a) Nature's ability to uplift mood
(b) The sadness of winter
(c) The harmful effects of snow
(d) The fear of crows

2. What was the impact of the act of nature on the poet?

प्रकृति के कार्य का कवि पर क्या प्रभाव पड़ा था?

3. What was the condition of the poet? Why was it so?

कवि की स्थिति कैसी थी? ऐसा क्यों था?

Ans. 1. (a) Nature's ability to uplift mood

2. The act of nature changed the mood of the poet. His sad thoughts were removed and the poet was made vivacious again by it.

प्रकृति के कार्य ने कवि के मन को बदल दिया था। उसके दुःखपूर्ण विचार हटा दिये गए थे तथा कवि इसके द्वारा वापस जिंदादिल बना दिया गया।

3. Initially the poet was sad and depressed. It was so because he was feeling weighed down by the sorrows of life.

प्रारंभ में कवि अन्धकारमय और दुःखपूर्ण विचारों से भरा हुआ था। ऐसा इस कारण से था क्योंकि कवि जीवन के दुःखों से दबा हुआ था।