RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 11: Poem 2: Fire and Ice (आग और बर्फ)

Fire and Ice

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 1: First Flight (Poetry) सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

Fire and Ice

Poem 2: Fire and Ice (आग और बर्फ) • By Robert Frost

2

Fire and Ice [ अग्नि और बर्फ ] —Robert Frost

🔤 कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

Some say the..................................................................who favour fire. (Page 15)

🔤 कठिन शब्दार्थ: end (एन्ड) = अन्त होना। tasted (टेस्टिड) = स्वाद चखा। desire (डिआइअ(र)) = तृष्णा। hold (होल्ड) = समर्थन करना। favour (फेव(र)) = पक्ष लेना।
📝 हिन्दी अनुवाद: (कवि कहता है कि) कुछ लोग कहते हैं कि विश्व का अन्त अग्नि (तृष्णाओं) से होगा जबकि कुछ अन्य कहते हैं कि इसका अन्त बर्फ (घृणा) से होगा। चूँकि मैंने तृष्णाओं का स्वाद चख लिया है इसलिए मैं उनका समर्थन करता हूँ जो अग्नि द्वारा विश्व के अन्त के पक्षधर हैं।

भावार्थ— तृष्णाओं का कभी अन्त नहीं होता है। घृणा का फिर भी अन्त हो सकता है।

But if it..................................................would suffice. (Page 15)

🔤 कठिन शब्दार्थ: perish (पेरिश) = नष्ट होना। twice (ट्वाइस) = दो बार। enough (इनफ़) = पर्याप्त। hate (हेट) = घृणा। destruction (डिस्ट्रक्शन) = विनाश। suffice (सफाइस) = पर्याप्त।
📝 हिन्दी अनुवाद: (कवि कहता है कि) लेकिन यदि संसार को दो बार नष्ट होना पड़े तो मैं सोचता हूँ कि मैं घृणा को पर्याप्त रूप से जानता हूँ इसलिए कह सकता हूँ कि विनाश के लिए बर्फ भी महत्त्वपूर्ण और पर्याप्त रहेगी।

भावार्थ— विश्व में बर्फ की तरह घृणा भी पर्याप्त है। इससे भी विश्व का अन्त हो सकता है।

TEXTUAL QUESTIONS

Thinking about the Poem

Q. 1. There are many ideas about how the world will ‘end’. Do you think the world will end some day? Have you ever thought what would happen if the sun got so hot that it ‘burst’, or grew colder and colder?

बहुत से विचार हैं कि संसार का ‘अन्त’ कैसे होगा। क्या आप सोचते हैं कि संसार का किसी दिन अन्त होगा? क्या आपने कभी सोचा है कि यदि सूर्य इतना गर्म हो जाए कि ‘फट जाए’ या ठंडे से ठंडा होता जाए तो क्या होगा?

Ans. Yes, I think the world will end some day. If the sun got so hot that it burst, there would be no vegetation, no oxygen and no life. If the sun grew colder and colder, the life on earth would end as the Sun’s heat and light are essential for life.

हाँ, मैं सोचता हूँ कि विश्व का किसी दिन अन्त हो जायेगा। यदि सूर्य इतना गर्म हो जाता कि यह फट जाता तो, न वनस्पति होती, न ऑक्सीजन और न जीवन। यदि सूर्य ठंडा व ठंडा होता जाता तब भी पृथ्वी पर जीवन का अन्त हो जाता क्योंकि सूर्य का ताप व प्रकाश जीवन के लिए आवश्यक है।

Q. 2. For Frost, what do ‘fire’ and ‘ice’ stand for? Here are some ideas :

फ्रॉस्ट के लिए ‘अग्नि’ व ‘बर्फ’ किसका प्रतिनिधित्व करती हैं? यहाँ कुछ संकेत दिये गये हैं—

greed (लालच)। avarice (लोभ)। cruelty (निर्दयता)। lust (लोलुपता)। conflict (विरोध)। fury (क्रोध)। intolerance (असहनशीलता)। rigidity (कठोरता)। insensitivity (असंवेदनशीलता)। coldness (ठंडापन)। indifference (उदासीनता)। hatred (घृणा)।

Ans. For Frost, fire stands for desire, greed, avarice, lust etc. The more we try to satisfy them, the more they grow.

For Frost, ice stands for hatred, coldness, indifference, insensitivity, rigidity etc. Hatred leads to intolerance, fury, conflict and cruelty. Thus, fire and ice both bring destruction.

फ्रॉस्ट के लिए, अग्नि तृष्णा, लालच, लोभ व लोलुपता का प्रतिनिधित्व करती है। जितना उनको तुष्ट करते हैं उतनी ही वे बढ़ जाती हैं।

फ्रॉस्ट के लिए बर्फ घृणा, ठंडापन, उदासीनता, असंवेदनशीलता, कठोरता आदि का प्रतिनिधित्व करती है। घृणा, असहिष्णुता, क्रोध, विरोध व निर्दयता की ओर ले जाती है। इस प्रकार अग्नि व बर्फ दोनों ही विनाश लाते हैं।

Q. 3. What is the rhyme scheme of the poem? How does it help in bringing out the contrasting ideas in the poem?

कविता की तुकांत योजना क्या है? यह कविता में विरोधी भाव कैसे उजागर करती है?

Ans. The rhyme scheme of the poem in the first stanza is a b a a and in the second stanza it is a b a b a.

The lines with the same rhyme have similar thoughts but those with different rhyme have contrasting ideas. In the first stanza, 1st, 3rd & 4th lines end with the words fire, desire, fire—similar thoughts but the second line ends with the word ‘ice’—a different rhyme and contrasting idea.

कविता के प्रथम छंद की तुकान्त योजना a b a a है व दूसरे छंद की a b a b a है।

जो पंक्तियाँ समान तुकान्त की हैं उनके विचार भी समान हैं किन्तु जो भिन्न तुकान्त की हैं उनके विचार भी विरोधाभासी हैं। प्रथम छंद की पहली, तीसरी व चौथी पंक्तियाँ fire, desire व fire शब्द से अन्त होती हैं—अतः इनके विचार भी समान हैं किन्तु दूसरी पंक्ति ‘ice’ शब्द से खत्म होती है—एक भिन्न तुकान्त से व भिन्न विचार से।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :

Q. 1. What does ‘fire’ stand for? (Sec. Board Exam., 2025)

‘अग्नि’ किसका संकेत देती है?

Ans. ‘Fire’ stands for intense emotions like desire, greed, and passion, which can lead to destruction. It represents human emotions which, if uncontrolled, can bring ruin and chaos.

‘‘आग’’ तीव्र भावनाओं जैसे इच्छा, लालच और जुनून का प्रतीक है, जो विनाश का कारण बन सकती है। यह मानवीय भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो अगर अनियंत्रित हो जाए, तो बर्बादी और अराजकता ला सकती है।

Q. 2. What are the opinions about the end of the world?

विश्व के नष्ट होने के बारे में क्या राय है?

Ans. Some people say that the world will end by fire, symbolizing desire and greed, while the others say that the world will end by ice, representing hatred and indifference.

कुछ लोग कहते हैं कि विश्व का अन्त आग से होगा जो इच्छा और लालच का प्रतीक है, जबकि अन्य का कहना है कि विश्व का अन्त बर्फ से होगा जो घृणा और उदासीनता की प्रतीक है।

Q. 3. What are the views of Poet about desire?

कवि का इच्छा, लोभ के बारे में क्या विचार है?

Ans. Poet says that he has known a lot about desires. The world is full of desire, greed, lust and avarice which are unending.

कवि कहता है कि उसने इच्छाओं के बारे में बहुत अधिक जाना है। यह विश्व इच्छाओं, लालच, लोलुपता, लोभ, वासनाओं से भरा है जो कि अनन्त है।

Q. 4. What do you know about fire and ice indicated in the poem ‘Fire and Ice’? (Board Model Paper, 2023-24)

कविता ‘Fire and Ice’ में संकेत दिये गये अग्नि व बर्फ के बारे में आप क्या जानते हैं?

Or

What do fire and ice indicate in the poem?

कविता में अग्नि और बर्फ किसको इंगित करती है?

Ans. The fire indicates the unending desires of man. The ice indicates hatred which spreads rapidly in mankind. These indicate the evils of society.

अग्नि मानव की अनन्त इच्छाओं को बताती है। बर्फ घृणा की ओर इंगित करती है जो मानव जाति में तेजी से फैलती है। यह समाज की बुराइयों की ओर इशारा करती है।

Q. 5. What is the central idea of the poem “Fire and Ice”?

“Fire and Ice” कविता का केन्द्रीय भाव क्या है?

Ans. The poem tells us about the unending desires and hatred. These desires are in the heart and mind of human being. Desire is like fire and hatred is like ice.

कविता हमें अनन्त इच्छाओं और घृणा के बारे में बताती है। ये इच्छाएँ मानव के हृदय और मस्तिष्क में विद्यमान हैं। इच्छा आग की तरह है और घृणा बर्फ की तरह है।

Q. 6. Why does the poet favour those who claim that fire will be the cause of destruction of the world?

कवि उन लोगों का पक्ष क्यों लेता है जो यह दावा करते हैं कि अग्नि ही विश्व के विनाश का कारण होगा?

Ans. The poet tells that endless desires, are like fire. Desires create evil desires in human mind and ultimately they lead them towards destruction.

कवि यह कहता है कि अनन्त इच्छाएँ, अग्नि की तरह हैं। इच्छाएँ ही बुरी इच्छाओं को मानव मन में जन्म देती हैं और अन्ततः उन्हें विनाश की ओर ले जाती हैं।

Q. 7. What type of life should a man lead according to the poem?

कविता के अनुसार मानव को किस प्रकार का जीवन जीना चाहिए?

Ans. A man should lead a life where hatred and desire have no place. These are the root cause of evils. So a satisfied life is the only solution.

एक आदमी को वह जीवन जीना चाहिये जहाँ पर घृणा और इच्छा का कोई भी स्थान नहीं है। बुराइयों का यही मूल कारण है अतः संतुष्टिपूर्ण जीवन ही एकमात्र हल है।

Q. 8. What do you think about the end of the world? Do you agree with the view of the poet?

आप इस संसार के अन्त के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप कवि के विचार से सहमत हैं?

Ans. I agree with the view of the poet. The unending lust and desires will be the cause of hatred which will be the cause of the end of the world.

मैं कवि के विचार से सहमत हूँ। अनन्त इच्छाएँ और वासना घृणा का कारण होंगी। प्रत्येक की घृणा ही संसार के अन्त का कारण होगी।

Q. 9. How will the world end according to the poet? (Question Bank)

कवि के अनुसार विश्व का अन्त कैसे होगा?

Or

What is the experience of poet about this world?

कवि का इस संसार के बारे में क्या अनुभव है?

Ans. Poet has experienced that the desires will be the cause of evil and destruction of this world. Hate develops enmity among humans. कवि का यह अनुभव है कि इच्छाएँ ही बुराइयों का कारण होंगी एवं विश्व का विनाश करेंगी। घृणा मानव के मध्य दुश्मनी को विकसित करेगी।

II. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. What do ‘fire’ and ‘ice’ symbolize in the poem?

कविता में ‘अग्नि’ और ‘बर्फ’ किसके प्रतीक हैं?

Ans. ‘Fire’ symbolizes desire, passion, and greed, while ‘ice’ represents hatred, indifference, and cruelty. Frost uses them to depict the potential causes of destruction. Fire suggests uncontrolled longing while ice reflects cold-heartedness. Both emotions are powerful enough to end relationships, societies, or even the world and show the danger of extreme feelings.

‘अग्नि’ इच्छा, जुनून और लालच की प्रतीक है, जबकि ‘बर्फ’ घृणा, उदासीनता और क्रूरता का प्रतिनिधित्व करती है। फ्रॉस्ट इनका उपयोग विनाश के संभावित कारणों को दर्शाने के लिए करते हैं। अग्नि अनियंत्रित लालसा का सुझाव देती है, जबकि बर्फ उदासीनता को दर्शाती है। दोनों भावनाएँ रिश्तों, समाजों या यहाँ तक कि दुनिया को समाप्त करने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली हैं तथा चरम भावनाओं के खतरों को दर्शाती हैं।

Q. 2. How does the poet express his opinion about the end of the world?

कवि दुनिया के अंत के बारे में अपनी राय कैसे व्यक्त करता है?

Ans. The poet states that the world could end in either fire or ice. He first believes fire (desire) will cause destruction but later acknowledges that ice (hatred) is equally

strong. He implies that both unchecked passion and deep hatred are destructive forces, capable of leading to catastrophe, whether personal or global.

कवि कहता है कि दुनिया का अंत अग्नि या बर्फ से हो सकता है। पहले तो उनका मानना है कि अग्नि (इच्छा) विनाश का कारण बनेगी, लेकिन बाद में वह स्वीकार करता है कि बर्फ (घृणा) भी उतनी ही शक्तिशाली है। उसका तात्पर्य है कि अनियंत्रित जुनून और गहरी घृणा दोनों ही विनाशकारी शक्तियाँ हैं, जो व्यक्तिगत या वैश्विक तबाही का कारण बन सकती हैं।

Q. 3. What does the poet mean by ‘I think I know enough of hate’?

कवि का ‘मुझे लगता है कि मैं नफरत के बारे में काफी जानता हूँ’ से क्या तात्पर्य है?

Ans. The poet means that he has witnessed or experienced enough hatred to understand its destructive power. Just as fire (desire) can consume, ice (hatred) can freeze and ruin everything. He acknowledges that hatred can be as deadly as desire in causing devastation and it is an equally strong force capable of bringing an end.

कवि का आशय है कि उसने घृणा को इतनी बार देखा या अनुभव किया है कि वह उसकी विनाशकारी शक्ति को समझ सके। जिस तरह आग (इच्छा) भस्म कर सकती है, उसी तरफ बर्फ (घृणा) सब कुछ जमाकर बर्बाद कर सकती है। वह स्वीकार करता है कि घृणा भी विनाश का कारण बनने वाली इच्छा जितनी ही घातक हो सकती है और यह एक ऐसी शक्ति है जो अंत लाने में सक्षम है।

Q. 4. How is the poem structured, and what effect does it have?

कविता की संरचना कैसी है और इसका क्या प्रभाव है?

Ans. The poem is short, consisting of nine lines with a simple rhyme scheme. This brevity makes its message direct and impactful. The conversational tone and rhythmic flow enhance its meaning and make it easy to understand. The sharp contrast between fire and ice effectively emphasizes the destructive potential of both emotions.

कविता छोटी है, जिसमें सरल तुकबंदी वाली नौ पंक्तियाँ हैं। यह संक्षिप्तता इसके संदेश को सीधा और प्रभावशाली बनाती है। संवादात्मक स्वर-शैली और लयबद्ध प्रवाह इसके अर्थ को बेहतर करते हैं और इसे समझना आसान बनाते हैं। आग और बर्फ के मध्य तीव्र विरोधाभास प्रभावी रूप से दोनों भावनाओं की विनाशकारी क्षमता पर जोर देता है।

Q. 5. What lesson can we learn from the poem ‘Fire and Ice’?

‘Fire and Ice’ कविता से हम क्या सबक सीख सकते हैं?

Ans. The poem teaches that extreme emotions can be harmful. Uncontrolled desire can lead to destruction, and deep hatred can cause division. Both are equally dangerous. It warns against allowing these emotions to overpower us and reminds us to seek balance in life. The message is relevant to personal relationships and global conflicts.

कविता सिखाती है कि चरम भावनाएँ हानिकारक हो सकती हैं। अनियंत्रित इच्छा विनाश का कारण बन सकती है, और गहरी घृणा विभाजन का कारण बन सकती है। दोनों समान रूप से खतरनाक हैं। यह हमें इन भावनाओं को अपने ऊपर हावी होने देने के खिलाफ चेतावनी देती है और हमें जीवन में संतुलन की तलाश करने की याद दिलाती है। यह संदेश व्यक्तिगत संबंधों और वैश्विक संघर्षों के लिए प्रासंगिक है।

Extracts for Comprehension and Appreciation

Read the extracts given below and answer the questions that follow.

Extract-1 :

Some say the world will end in fire

Some say in ice.

From what I’ve tasted of desire

I hold with those who favour fire.

[Board Model Paper, 2021-22 (Modi.)]

Qs. : 1. What does ‘Fire’ symbolize in the extract?

(a) Hatred
(b) Love
(c) Desire
(d) Warmth

2. What would be the causes of the end of world, according to the people?

लोगों के अनुसार, संसार के समाप्त हो जाने के क्या कारण होंगे?

3. Why does the poet think the reason to be fire?

कवि आग को कारण क्यों मानता है?

Ans.

1. (c) Desire

2. According to some people, fire will be the cause of destruction of the world. Others say that ice will be the cause of destruction of the world.

कुछ लोगों के अनुसार, संसार के विनाश का कारण आग होगी। अन्य लोगों का कहना है कि बर्फ संसार के विनाश का कारण बनेगी।

3. The poet thinks that the world will be destroyed by fire. Because desire is the root cause of all evils that can lead the world to its destruction.

कवि यह सोचता है कि संसार का विनाश अग्नि के द्वारा होगा क्योंकि इच्छा ही सारी बुराइयों का मूल कारण होती है जो कि संसार को इसके विनाश की ओर ले जा सकती है।

Or

[Board Model Paper, 2022-23 (Modi.)]

Qs. :

1. Which group of people does the poet agree with?

(a) Those who favour ice
(b) Those who favour fire
(c) Those who believe the world is eternal
(d) Those who fear neither fire nor ice

2. Write rhyme scheme and words.

तुकांत योजना तथा तुकांत शब्द लिखिए।

3. According to the poem, what the world will end in?

कविता के अनुसार दुनिया का अंत किसमें होगा?

Ans.

1. (b) Those who favour fire

2. Rhyme scheme is ‘abaa’ and rhyme words are fire-desire-fire.

तुकांत योजना है ‘abaa’ तथा तुकांत शब्द है—fire-desire-fire.

3. According to the poem, world will end in fire or in ice.

कविता के अनुसार दुनिया का अंत आग अथवा बर्फ में होगा।

Extract-2 :

But if it had to perish twice,

I think I know enough of hate

To say that for destruction ice

Is also great

[Sec. Board Exam., 2023 (Modi.)]

Qs. :

1. What does ‘ice’ symbolize in the poem?

(a) Care
(b) cold weather
(c) Hatred
(d) Peace

2. Write rhyme scheme and rhyming words.

तुकांत योजना तथा तुकांत शब्द लिखिए।

3. What thing is also great for destruction?

विनाश के लिए भी क्या चीज बहुत होगी?

Ans.

1. (c) Hatred

2. Rhyme scheme is—‘abab’ and rhyming word is twice—ice; hate-great.

तुकांत योजना है—‘abab’ तथा तुकांत शब्द है—twice—ice; hate-great.

3. Ice is also great for destruction as it represents hate. Hate is the root cause of all types of vices among mankind.

बर्फ भी विनाश के लिए बहुत है क्योंकि बर्फ घृणा को दर्शाता है। घृणा मानव जाति के बीच सभी प्रकार के दोषों का मूल कारण है।

--- | ---