How to Tell Wild Animals
Poem 4: How to Tell Wild Animals (जंगली जानवरों की पहचान) • By Carolyn Wells
How to Tell Wild Animals
[ जंगली जानवरों को कैसे पहचानें ]
4
Carolyn Wells
📖 पाठ का सार एवं मुख्य भाव (Introduction & Summary)
यह हास्यपूर्ण कविता जंगली जानवरों को पहचानने (अथवा 'बताने') के कुछ खतरनाक तरीके सुझाती है। इसे ऊँचे स्वर में पढ़ें, एक जोरदार व लगातार लय बनाए रखते हुए।
कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद
If ever you..........................................................the Asian Lion........ (Page 43)
कठिन शब्दार्थ—advance (अड्वान्स) = आगे बढ़ना। tawny (टॉ:न्ड्) = भूरा-पीला। beast (बीस्ट्) = जानवर। roars (रॉ(र्)ज) = दहाड़ता है। dyin' (dying) (डाइड्) = मर रहे हैं।
हिन्दी अनुवाद—यदि आपको पूर्व (एशिया) के जंगलों में जाने का अवसर मिले और यदि आपकी तरफ एक विशाल और भूरे-पीले रंग का जानवर बढ़े और यदि वह आप पर इस प्रकार गुर्राए जैसे कि आप मर रहे हों तो आप जान जायेंगे कि यह एशिया का शेर है।
भावार्थ—कवयित्री यहाँ एशिया के शेर को जानने (पहचानने) का हास्यपूर्ण व खतरनाक तरीका बता रही है अर्थात् वह मृत्यु के भय का संकेत दे रही है।
Or if some..........................................................Tiger to discern. (Page 43)
कठिन शब्दार्थ—roaming (रोमिड्) = विचरण करते हुए। greets (ग्रीट्स) = अभिवादन करता है। stripes (स्ट्राइप्स) = पट्टियाँ। discern (डिसन्) = जान लेना।
हिन्दी अनुवाद—अथवा यदि किसी समय जब इधर-उधर घूमते हुए एक भद्र (सज्जन) जंगली जानवर, जिसकी पीली खाल पर काली धारियाँ हैं, आपका अभिवादन करता है, तो केवल यह ध्यान दो कि कहीं वह आपको खा तो नहीं जायेगा। यह साधारण-सा नियम बंगाल के बाघ को पहचानने में आपकी शायद सहायता कर सकता है।
भावार्थ : कवयित्री यहाँ बंगाल के बाघ को पहचानने का हास्यास्पद खतरनाक तरीका बता रही है।
If strolling forth..........................................................and lep again. (Page 43)
कठिन शब्दार्थ—strolling (स्ट्रोलिड्) = चहलकदमी करते हुए। peppered (पेप(र्)ड) = काली मिर्च जैसे। lept (लेप्ट) = कूदा। leopard (लेपड्) = तेंदुआ।
हिन्दी अनुवाद—यदि आगे चहलकदमी करते हुए, आप एक जानवर को देखते हैं जिसकी खाल पर काली मिर्च जैसे धब्बे हैं और जैसे ही वह आप पर कूदता (घात लगाता) है तो आप जानेंगे कि वह तेंदुआ है। दर्द से चिल्लाने से आपका कोई भला नहीं होने वाला है। वह आप पर केवल बार-बार उछलेगा ही।
भावार्थ : कवयित्री यहाँ किसी तेंदुए को पहचानने का तरीका जीवन की कीमत पर बता रही है।
If when you're..........................................................one more caress. (Page 44)
कठिन शब्दार्थ—yard (याड्) = आंगन। hug (हग्) = बाहुपाश में लेना। creature (क्रीच(र)) = जीव। sure (शॉ(र)) = निश्चित। caress (करेस्) = दुलारना।
हिन्दी अनुवाद—यदि आप अपने आंगन में चारों ओर घूम रहे हैं और आप वहाँ एक ऐसे जीव से मिलते हैं जो आपको बहुत, बहुत कठोरता से बाहुपाश में ले लेता है तो विश्वास कर लें कि वह एक भालू है। यदि आपको कोई संदेह है तो मेरा अनुमान है कि वह आपको केवल एक बार और प्यार से स्पर्श करेगा।
भावार्थ—कवयित्री कहती है कि भालू को पहचानने का तरीका निराला है। वह व्यक्ति पर आक्रमण करते समय उसका आलिंगन करता है, इसी से उसकी पहचान होती है।
Though to..........................................................they're Crocodiles. (Page 44)
कठिन शब्दार्थ—distinguish (डिस्टिङ्गविश) = अन्तर/विभेद करना। beasts of prey (बीस्ट्स ऑव् प्रे) = शिकारी जानवर। novice (नॉविस्) = नौसिखिया। nonplus (नॉनप्लस) = उलझनग्रस्त।
crocodile (क्रॉकडाइल्) = मगरमच्छ। Hyena (हाइना) = लकड़बग्घा। merry (मेरी) = प्रसन्न।
भावार्थ— कवयित्री का लकड़बग्घे से मगरमच्छ को अलग करने का तरीका अनूठा है अर्थात मगरमच्छ घड़ियाली आँसू बहाते हैं।
The true Chameleon..................................................................you see. (Page 44)
भावार्थ— कवयित्री गिरगिट की बनावट की व्याख्या करती है और छिपे रूप से उसके रंग बदलने की ओर ध्यानाकर्षित करती है।
TEXTUAL QUESTIONS
❓ Thinking about the Poem
Q. 1. Does ‘dyin’ really rhyme with ‘lion’? Can you say it in such a way that it does?
क्या ‘dyin’ की वास्तव में ‘lion’ से लय मिलती है? क्या आप इसे इस प्रकार से कह सकते हैं कि यह (लय) मिलती है?
Ans. The word ‘dyin’ in its short form rhymes to some extent to ‘lion’ but its full form ‘dying’ doesn’t rhyme with it. शब्द ‘dyin’ अपने इस लघु रूप में तो कुछ सीमा तक ‘lion’ से लय में मिलान करता है किन्तु इसका पूर्ण रूप dying इससे लय में मिलान नहीं करता है।
Q. 2. How does the poet suggest that you identify the lion and the tiger? When can you do so, according to him?
कवयित्री आपको शेर व बाघ को पहचानने के लिए कैसे सुझाती है? उसके अनुसार आप ऐसा कब कर सकते हैं?
Ans. A lion is a large and tawny beast whereas a Bengal tiger can be identified with black stripes on its yellow coat. A lion roars when it attacks its prey while a tiger attacks silently.
एक शेर एक बड़ा और पीले रंग का जानवर है जबकि बाघ को उसके पीले आवरण पर काली धारियों से पहचाना जा सकता है। एक शेर जब अपने शिकार पर हमला करता है तब दहाड़ता है जबकि एक बाघ चुपचाप हमला करता है।
Q. 3. How is the leopard described by the poet?
तेंदुए का कवयित्री द्वारा कैसा वर्णन किया गया है?
Or
Do you think the words ‘lept’ and ‘lep’ in the third stanza are spelt correctly? Why does the poet spell them like this?
क्या आप सोचते हैं कि तीसरे छंद में lept व lep शब्दों की वर्तनी ठीक है? कवि इनकी वर्तनी ऐसे क्यों लिखता है?
Ans. I think the words ‘lept’ and ‘lep’ in the third stanza are not spelt correctly. The correct spellings are ‘leapt’ and ‘leap’ respectively. The poet spells them like this for poetic effect. मैं सोचता हूँ कि शब्दों lept व lep जो तीसरे छंद में हैं, को ठीक वर्तनी में नहीं लिखा गया है। ठीक वर्तनियाँ क्रमश leapt व leap हैं। कवयित्री इनको काव्यात्मक प्रभाव के लिए ऐसे लिखती है।
Q. 4. Do you know what a ‘bearhug’ is? It’s a friendly and strong hug—such as bears are thought to give, as they attack you! Again, hyenas are thought to laugh, and crocodiles to weep (‘crocodile tears’) as they swallow their victims. Are there similar expressions and popular ideas about wild animals in your own language(s)?
क्या आप जानते हैं कि ‘भालू का आलिंगन’ क्या होता है? यह एक मित्रवत् व बलिष्ठ आलिंगन होता है—ऐसा जैसा कि भालुओं के विषय में (आलिंगन) देने के लिए सोचा जाता है, जैसे ही वे आप पर आक्रमण करते हैं! पुनः, ऐसा सोचा जाता है कि लकड़बग्घे हँसते हैं और मगरमच्छ रोते हैं (‘मगरमच्छी आँसू’) ज्योंही
वे अपना शिकार निगलते हैं। क्या आपकी अपनी भाषा/भाषाओं में जंगली जानवरों के बारे में इस ही प्रकार की अभिव्यक्तियाँ व लोकप्रिय विचार हैं?
Ans. Yes, we have similar expressions and popular ideas about wild animals in our own language Hindi. These are; शेर दिल (with lion’s heart), चालाक लोमड़ी (clever vixen) etc.
हाँ, हमारी अपनी भाषा हिन्दी में भी इस ही प्रकार की अभिव्यक्तियाँ व लोकप्रिय विचार हैं। ये हैं; शेर दिल, चालाक लोमड़ी आदि।
Q. 5. Look at the line “A novice might nonplus”. How would you write this ‘correctly’? Why is the poet’s ‘incorrect’ line better in the poem?
इस पंक्ति को ध्यानपूर्वक देखें ‘A novice might nonplus’. आप इसे ‘शुद्ध’ कैसे लिखते? कवयित्री की ‘अशुद्ध’ पंक्ति कविता में ज्यादा सही क्यों है?
Ans. I would write it—“A novice might get nonplussed” but it would disturb the metre as well as the rhyme scheme of the poem. At present, line number two and four are of six syllables each and of the same rhyme. Therefore, the poet’s incorrect line fits better in the poem.
मैं इसे ऐसा लिखता—“A novice might get nonplussed” किन्तु यह कविता की प्रबल-दुर्बल बलाघातों की विशिष्ट व्यवस्था (metre) व तुकांत योजना को अव्यवस्थित कर देता। वर्तमान में पंक्ति संख्या दो व चार ‘छः-स्वर’ वाली हैं और समान तुक (ध्वनियों की समानता-nonplus-thus) की हैं। इसीलिए कवयित्री की अशुद्ध पंक्ति भी कविता में ज्यादा सही है।
Q. 6. Can you find other examples of poets taking liberties with language, either in English or in your own language(s)? Can you find examples of humorous poems in your own language(s)?
क्या आप अंग्रेजी या अपनी भाषाओं में अन्य उदाहरण खोज सकते हैं जहाँ कवि भाषा का स्वच्छंदता से प्रयोग करता है? क्या आप हास्य कविताओं के उदाहरण अपनी स्वयं की भाषा/ओं में खोज सकते हैं?
Ans. In an English poem, ‘The Duck And The Kangaroo’ the poet, Edward Lear, takes liberties with the language in the third stanza in the following lines :
‘And would probably give me the roo-
Matiz!’ said the Kangaroo.’
In these lines the poet writes the word rheumatism as ‘roo-Matiz’ for the sake of rhyming (roo.......... Kangaroo) and poetic effect.
We can find examples of humorous poems in our own language Hindi.
एक अंग्रेजी कविता ‘बतख व कंगारू’ में कवि एडवर्ड लीअर तीसरे छंद की निम्न पंक्तियों में भाषा का स्वच्छंदता से प्रयोग करता है—
‘And would probably give me the roo-
Matiz!’ said the Kangaroo.’
इन पंक्तियों में rheumatism शब्द को कवि तुकांत व काव्यात्मक प्रभाव के लिए roo- Matiz लिखता है।
हम अपनी स्वयं की भाषा हिन्दी में हास्य कविताओं के उदाहरण खोज सकते हैं।
Q. 7. Much of the humour in the poem arises from the way language is used, although the ideas are funny as well. If there are particular lines in the poem that you especially like, share these with the class, speaking briefly about what it is about the ideas or the language that you like or find funny.
कविता का अधिकांश हास्य भाषा के प्रयोग करने के तरीके से उत्पन्न होता है, यद्यपि विचार भी हास्यपूर्ण हैं। यदि कविता में कोई विशिष्ट पंक्तियाँ ऐसी हैं जिन्हें आप विशेष रूप से पसन्द करते हैं, तो इन्हें कक्षा के साथ बाँटिए (अर्थात् कक्षा के सामने रखिए), संक्षिप्त में यह बताते हुए कि क्या यह विचार है या भाषा है जिसे आप पसंद करते हैं या हास्यपूर्ण पाते हैं।
Ans. I find the following lines funny—
मुझे निम्न पंक्तियाँ हास्यपूर्ण लगती हैं :
‘And’ A noble wild beast greets you,
Just notice if he eats you.’
The poet, here, calls the wild beast ‘noble’ when he eats you. It’s very funny.
कवयित्री एक जंगली जानवर को ‘भद्र’ कहती है, वह भी तब जब वह आपको खा रहा हो। यह बहुत हास्यपूर्ण है।
I find the language of the following lines funny :
मैं निम्न पंक्तियों की भाषा को हास्यपूर्ण पाता हूँ :
‘He’ll only lep and lep again’
Or
‘A novice might nonplus.’
The poet writes ‘leap’ as ‘lep’ and in the other line he used the adjective (nonplus) after the modal (might) while he should have used the bare infinitive here.
कवयित्री leap शब्द को lep (त्रुटिपूर्ण) लिखती है और दूसरी पंक्ति में वह modal ‘might’ के बाद विशेषण का प्रयोग करती है जबकि उसे bare infinitive का प्रयोग चाहिए था।
ADDITIONAL QUESTIONS
I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :
Q. 1. How does the poet suggest that you identify the ‘lion’?
(Sec. Board Exam., 2025; Question Bank)
कवयित्री शेर को किस तरह पहचानने का सुझाव देती है?
Ans. The poet humorously suggests that we can identify a lion when we see a large, tawny beast that roars loudly and makes us feel like we are dying.
कवयित्री विनोदपूर्वक सुझाव देती हैं कि हम शेर को तब पहचान सकते हैं जब हम एक बड़े, पीले-भूरे जानवर को देखते हैं जो जोर से दहाड़ता है और हमें ऐसा महसूस कराता है कि हम मर रहे हैं।
Q. 2. How do you identify an Asian lion? (Sec. Board Exam., 2024)
आप एक एशिया के शेर को कैसे पहचानते हो?
Or
How does an Asian lion look? एशिया का शेर किस प्रकार का दिखाई देता है?
Ans. An Asian lion is a giant beast. His colour is Tawny and his looks are very agressive and fierce. He is found in Asian jungles. एशियाई शेर एक विशालकाय जानवर है। इसका रंग भूरा एवं पीला है जो कि बहुत डरावना और आक्रामक दिखाई देता है। यह एशिया के जंगलों में पाया जाता है।
Q. 3. What suggestions does the poet give for identifying the tiger?
(Sec. Board Exam., 2026)
कवि एक बाघ को पहचानने के लिए क्या सुझाव देता है?
Or
How can a Bengal Tiger be discerned?
बंगाल टाइगर को कैसे पहचाना जा सकता है?
Ans. A Bengal Tiger is wild with black stripes on a yellow ground. He is fierce and aggressive in his appearance. The poet humorously says that if he eats you instantly, he is surely a Bengal Tiger.
बंगाल टाइगर जंगली है जिसकी पीले रंग की त्वचा पर काले रंग की धारियाँ होती हैं। वह अपने बाहरी स्वरूप में बहुत डरावना एवं आक्रामक होता है। कवयित्री हास्यपूर्वक कहती है कि यदि वह तुरंत तुम्हे खा जाए तो वह निश्चित रूप से बंगाल टाइगर है।
Q. 4. How is the leopard described by the poet? (Question Bank)
तेंदुए का कवयित्री द्वारा कैसा वर्णन किया गया है?
Or
How can one identify a leopard? कोई एक तेंदुए को किस तरह से पहचान सकता है?
Ans. Leopard has peppered spots. Leopard is very fast and can jump, climb very quickly and easily. It is fierce and aggressive.
तेंदुए के काली मिर्च के जैसे धब्बे होते हैं। तेंदुआ बहुत तेज होता है और यह बहुत शीघ्रता एवं सरलता से चढ़ और दौड़ सकता है। यह डरावना और आक्रामक है।
--- | ---
Q. 5. What qualities does a bear have? एक भालू के क्या-क्या गुण हैं?
Ans. A bear is fierce and very huge. It hugs hard in order to kill its prey as the poet tells us in this poem. एक भालू डरावना और बहुत बड़ा होता है। अपने शिकार को मारने के लिए यह कसकर आलिंगन करता है जैसा कि इस कविता में कवयित्री ने बताया है।
Q. 6. What is the difference between a crocodile and Hyena?
मगरमच्छ एवं लकड़बग्घा में क्या भिन्नताएँ हैं?
Ans. Both crocodile and Hyena are dangerous. Hyena has a smile on the face and a crocodile comes weeping. They are beasts.
मगरमच्छ और लकड़बग्घा दोनों खतरनाक हैं। लकड़बग्घे के चेहरे पर मुस्कान होती है और मगरमच्छ रोता हुआ आता है। यह दोनों हिंसक जानवर हैं।
Q. 7. Write the identity of crocodiles? (Board Model Paper, 2022-23)
मगरमच्छ की पहचान लिखिए।
Ans. Crocodile is dangerous. Crocodile weeps as it swallows its victims. Thus it can be identified through its fake tears. It is a beast.
मगरमच्छ खतरनाक है। अपने शिकार को निगलते समय मगरमच्छ रोता है। इस प्रकार इसे उसके नकली आँसुओं से पहचाना जा सकता है। यह एक जानवर है।
Q. 8. Why are all these animals mentioned in the poem called the beasts of prey?
इन समस्त जानवरों जिनका वर्णन कविता में है को शिकारी जानवर क्यों कहा जाता है?
Ans. All these animals kill others in order to get their food. Animals like lions and tigers prey on other animals so that they can survive in the jungle. यह समस्त जानवर अपना भोजन पाने के लिए दूसरे को मारते हैं। शेर और चीता जैसे जानवर शिकार इसलिए करते हैं क्योंकि वे जंगल में अपने जीवन को बचाना चाहते हैं।
Q. 9. What is the theme of the poem, ‘How to Tell Wild Animals’?
कविता ‘How to Tell Wild Animals’ की विषय-वस्तु क्या है?
Ans. The theme of the poem is the creation of humour. The poet suggests humourous ways to identify the wild animals. इस कविता की विषय-वस्तु हास्य का सृजन है। कवयित्री ने हास्यपूर्ण तरीकों से जानवरों को पहचानने के तरीके बताए हैं।
Q. 10. How does a chameleon look in appearance?
एक गिरगिट किस प्रकार का दिखाई देता है?
Ans. A chameleon looks like a lizard. It has neither ears nor wings. It can change its colour as per its surrounding. एक गिरगिट एक छिपकली के जैसे लगता है और आकार में यह छोटा है। इसके ना तो कोई कान होते हैं और ना ही कोई पंख। यह अपने परिवेश के अनुसार रंग बदल सकता है।
II. Answer each of the following questions in about 60 words.
Q. 1. What characteristics of the Bengal Tiger are described by the poet? (Board Model Paper, 2025-26)
बंगाल टाइगर की कौनसी विशेषताओं का कवि द्वारा वर्णन किया गया है?
Ans. The poet describes the Bengal Tiger as a noble wild animal with black stripes on a yellow coat. It is large, powerful, and roams in the eastern jungles. The tiger is extremely dangerous and deadly. The poet humorously says that if it attacks and eats you, then you can be sure it is a Bengal Tiger.
कवि बंगाल टाइगर का वर्णन एक शानदार जंगली जानवर के रूप में करता है, जिसके पीले शरीर पर काली धारियाँ होती हैं। यह विशाल और शक्तिशाली है और पूर्वी जंगलों में घूमता है। यह बाघ अत्यंत खतरनाक और घातक है। कवि मजाकिया अंदाज में कहता है कि यदि यह आप पर हमला करता है और आपको खा जाता है, तो आप निश्चित हो सकते हैं कि यह एक बंगाल टाइगर है।
Q. 2. The poem uses humor and exaggeration to describe wild animals. How does this contribute to its overall tone and effect?
कविता में जंगली जानवरों का वर्णन करने के लिए हास्य और अतिशयोक्ति का इस्तेमाल किया गया है। यह इसकी समग्र लय और प्रभाव में किस तरह योगदान देता है?
Ans. The poet’s use of humor and exaggeration makes the poem enjoyable and engaging. Instead of a serious approach, she gives playful descriptions of wild animals and makes them sound amusing rather than terrifying. This lighthearted tone helps readers learn about animals in an entertaining way and ensures that the poem remains fun and memorable.
कवयित्री ने हास्य और अतिशयोक्ति का प्रयोग करके कविता को मनोरंजक और आकर्षक बनाया है। गम्भीर दृष्टिकोण के बजाय, वह जंगली जानवरों का चंचल वर्णन करती है और उन्हें भयावह के बजाय मनोरंजक बनाती है। यह हल्का-फुल्का लहजा पाठकों को मनोरंजक तरीके से जानवरों के बारे में जानने में मदद करता है और यह सुनिश्चित करता कि कविता मज़ेदार और यादगार बनी रहें।
Q. 3. What features of the chameleon does the poet highlight in the last stanza?
कवयित्री अंतिम पद में गिरगिट की कौनसी विशेषताओं पर प्रकाश डालती है?
Ans. The poet highlights the chameleon’s ability to change its colour according to its surroundings. She humorously states that if you see nothing on a tree, a chameleon is probably there. This exaggeration adds humor to the poem by making the chameleon’s camouflage ability sound so effective that it becomes completely invisible.
कवयित्री गिरगिट की अपने परिवेश के अनुसार अपना रंग बदलने की क्षमता पर प्रकाश डालती है। वह हास्यपूर्वक कहती है कि अगर आपको पेड़ पर कुछ नहीं दिखता है, तो शायद वहाँ गिरगिट है। यह अतिशयोक्ति गिरगिट की छलावरण क्षमता को इतना प्रभावशाली दिखाकर कि वह पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है, कविता में हास्य का समावेश करती है।
Q. 4. Write a brief summary of the poem, ‘How to Tell Wild Animals’ by Carolyn Wells.
कैरोलिन वेल्स की कविता, ‘How to Tell Wild Animals’ का संक्षिप्त सारांश लिखिए।
Ans. The poem humorously describes different wild animals and how to identify them. Using exaggeration and rhyme, the poet presents amusing ways to recognize a lion, tiger, leopard, bear, hyena, crocodile, and chameleon. She makes even dangerous animals sound playful and turns a serious topic into a fun and entertaining poem that engages readers with its lighthearted tone.
कविता में अलग-अलग जंगली जानवरों और उन्हें पहचानने के तरीकों का हास्यपूर्ण ढंग से वर्णन किया गया है। अतिशयोक्ति और तुकबंदी का इस्तेमाल करते हुए, कवयित्री ने शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा, मगरमच्छ और गिरगिट को पहचानने के मजेदार तरीके पेश किए हैं। वह ख़तरनाक जानवरों को भी चंचल बना देती है और एक गंभीर विषय को मज़ेदार और मनोरंजक कविता में बदल देती है जो अपने हल्के-फुल्के लहज़े से पाठकों को आकर्षित करती है।
Extracts for Comprehension and Appreciation
Read the extracts given below and answer the questions that follow—
Extract-1 :
If ever you should go by chance
To jungles in the east;
And if there should to you advance
A large and tawny beast,
If he roars at you as you’re dyin’
You’ll know it is the Asian Lion...
[Board Model Paper, 2024-25 (Modi.)]
Qs. : 1. Where does the poem suggest you might encounter wild animals?
2. Where to go to know the Asian lion?
एशियाई शेर को जानने के लिए कहाँ जाएं?
3. What Kind of animal is the Asian lion?
एशियाई शेर कैसा पशु होता है?
Ans. 1. (b) In jungles in the east
2. In order to know the Asian lion, one should go to the jungles in the East.
एशियाई शेर को जानने के उद्देश्य से, व्यक्ति को पूर्व के जंगलों में जाना चाहिए।
3. An Asian lion is large, fierce and aggressive. He is tawny in colour and resides in the jungles of the East. He makes a roaring sound.
एशियाई शेर बड़ा, खूंखार और आक्रामक होता है। उसका रंग पीला-भूरा होता है और वह पूर्व के जंगलों में रहता है। वह दहाड़ने की आवाज निकालता है।
Extract-2 :
Or if some time when roaming round.
A noble wild beast greets you,
With black stripes on a yellow ground,
Just notice if he eats you.
This simple rule may help you learn
This Bengal Tiger to discern.
Qs. : 1. What is the tone of the extract?
2. When can one know that one is in front of a Bengal Tiger?
कब किसी को यह पता चल सकता है कि वह बंगाल टाइगर के सामने है?
3. What does the poet describe about the appearance of a Bengal Tiger?
कवयित्री बंगाल टाइगर के दिखने के बारे में क्या वर्णन करती है?
Ans. 1. (b) Humorous and playful
2. When one is greeted by wild beast with black stripes on yellow coat then one can know that he is in front of Bengal Tiger.
जब कोई जंगली जानवर मिले जिसके पीले शरीर पर काली धारियाँ हो तब उसे पता चल सकता है कि वह बंगाल टाइगर के सामने है।
3. A Bengal Tiger is a wild beast and looks noble. His body is covered with black stripes on a yellow ground.
बंगाल टाइगर जंगली जानवर और अच्छा दिखता है। उसका शरीर काली धारियों वाला होता है और त्वचा का रंग पीला होता है।
Extract-3 :
If strolling forth, a beast you view,
Whose hide with spots is peppered,
As soon as he has lept on you,
You’ll know it is the Leopard.
‘Twill do no good to roar with pain.
He’ll only lep and lep again.
Qs. : 1. What is the rhyme scheme of this stanza?
2. What is the behaviour of a leopard as given in these lines?
इन पंक्तियों के अनुसार एक तेंदुए का व्यवहार कैसा होता है?
3. How is a leopard’s appearance described in these lines?
इन पंक्तियों में एक तेंदुए का बाह्य स्वरूप किस प्रकार से वर्णित किया गया है?
Ans. 1. (b) ABABCC
2. A leopard is a wild beast which is quick in jumping. He roars and frightens his prey as he wants to eat his flesh.
तेंदुआ एक जंगली जानवर है जो तेजी से छलांग लगाता है। वह गुर्राता है और अपने शिकार को डराता है क्योंकि वह उसका मांस खाना चाहता है।
3. A leopard has black spots that look like black pepper. It is a wild beast quick in running, climbing and leaping.
तेंदुआ काले धब्बा वाला होता है जो काली मिर्च जैसे दिखाई देते हैं। यह एक जंगली जानवर है जो दौड़ने, चढ़ने और कूदने में बहुत तेज होता है।
Extract-4 :
If when you’re walking round your yard
You meet a creature there,
Who hugs you very, very hard,
Be sure it is a Bear.
If you have any doubts, I guess
He’ll give you just one more caress.
Qs. : 1. Which animal is described in this extract?
2. What does the poet tell about a bear who hunts his prey?
कवयित्री भालू के बारे में क्या कहता है जो अपना शिकार करती है?
3. Find from these lines the physcial appearance of a bear.
इन पंक्तियों में से एक भालू का बाहरी स्वरूप खोजिए।
Ans. 1. (c) Bear
2. A bear is a wild beast. He hugs his enemy a very hard in order to kill him. A bear can enter in the yards of houses.
भालू एक जंगली जानवर है। वह अपने दुश्मन को बाहों में बहुत जोर से कस लेता है और मार देता है। भालू घरों के चौक, बाड़ों में भी घुस जाता है।
3. A bear is wild and big in size. It kills his prey by hugging hard. It is a fearless and fierce animal.
भालू जंगली होता है और इसका आकार बड़ा होता है। यह अपने शिकार को कसकर आलिंगनबद्ध करके मार देता है। यह निडर एवं डरावना जानवर होता है।
Extract-5 :
Though to distinguish beasts of prey
A novice might nonplus.
The Crocodile you always may
Tell from the Hyena thus:
Hyenas come with merry smiles;
But if they weep they’re Crocodiles.
[Question Bank (Modi.)]
Qs. : 1. What does the extract help to distinguish?
2. What may confuse a novice with regard to will animals?
जंगली जानवरों के सम्बन्ध में अनुभवहीन व्यक्तियों को क्या भ्रमित कर सकता है?
Or
What does the poet tell in these lines about inexperienced persons?
इन पंक्तियों में कवयित्री अनुभवहीन व्यक्तियों के बारे में क्या कहती है?
3. How does the poet distinguish a hyena from a crocodile in these lines?
इन पंक्तियों में कवयित्री लकड़बग्घा और मगरमच्छ में भेद किस प्रकार से करती है?
Ans. 1. (c) Beasts of prey
2. The poet tells in these lines that inexperienced persons cannot make a difference between a crocodile and a hyena. They are very confused here.
इन पंक्तियों में कवयित्री अनुभवहीन व्यक्तियों के बारे में कहती है कि इस प्रकार के व्यक्ति मगरमच्छ तथा लकड़बग्घा के मध्य में किसी प्रकार का भेद नहीं कर सकते हैं। वह यहाँ पर बहुत भ्रमित होता है।
3. The poet says that a hyena always has a smile over its face whereas a crocodile always weeps when it sees its prey.
कवयित्री कहती है कि लकड़बग्घा हमेशा अपने चेहरे पर एक मुस्कान रखता है जबकि मगरमच्छ हमेशा रोता है जब वे अपने शिकार का सामना करते हैं।
Extract-6 :
The true Chameleon is small,
A lizard sort of thing;
He hasn't any ears at all,
And not a single wing.
If there is nothing on the tree,
'This the chameleon you see.
Qs. : 1. What does the poet compare the chameleon to?
2. Read these lines and tell about the physical appearance of a chameleon.
इन पंक्तियों को पढ़कर यह बताइए कि एक गिरगिट का बाहरी स्वरूप कैसा होता है?
3. What characteristics of a Chameleon are mentioned in these lines?
इन पंक्तियों में एक गिरगिट की क्या विशेषताएँ बताई गई हैं?
Ans. 1. (b) A lizard
2. A chameleon is small in size like a lizard. It has neither ears nor wings and it lives in trees and bushes.
एक गिरगिट आकार में छिपकली के जैसे होता है। इसके ना तो कोई कान होते हैं और ना ही इसके पंख होते हैं मगर वह झाड़ियों एवं वृक्षों में रहता है।
3. A chameleon can save itself from its enemy in a very easy manner. It can change its colour according to its surroundings.
एक गिरगिट अपने आपको अपने दुश्मन से बहुत ही सरलता से बचा लेता है। वह अपने रंग को अपने आसपास के अनुसार जहां पर वह है बदल सकता है।