Amanda !
Poem 6: Amanda ! (अमांडा) • By Robin Klein
Amanda !
[ अमैन्डा ]
Robin Klein6
📖 पाठ का सार एवं मुख्य भाव (Introduction & Summary)
प्रत्येक बच्ची/बच्चा यह महसूस करती/करता है कि उसे नियंत्रित किया जाता है और निर्देशित किया जाता है कि यह न करें या वह न करें। आप भी महसूस कर सकते हैं कि आपकी स्वतन्त्रता को कम किया जाता है। कुछ उन चीजों को लिखें जो आप करना चाहते हैं, किन्तु आपके माता-पिता या बड़े लोग आपको वो चीजें करने की अनुमति नहीं देते हैं। कविता को ऊँचे स्वर में पढ़ने के लिए जोड़े बनाएँ व प्रत्येक जोड़ा एक छोड़कर दूसरे पद को पढ़ें। आपके लिए आश्चर्य है!
कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद
Don’t bite your....................................................straight, Amanda ! (Page 61)
भावार्थ— कवि कहता है कि माता-पिता या बड़े, बच्चों को बात-बात पर टोकते रहते हैं। यह कहाँ तक उचित है?
(There is a languid....................................................drifting blissfully.) (Page 61)
भावार्थ— कवि, कन्या के आंतरिक भावों की अभिव्यक्ति यहाँ देता है। उसे जल के प्रवाह की तरह स्वतन्त्रता होनी चाहिए।
Did you finish....................................................shoes, Amanda ! (Page 61)
भावार्थ— कवि, प्रश्नवाचक वाक्यों के द्वारा अमैन्डा को आदेशित किये जाने की ओर पाठकों का ध्यान खींचता है।
(I am an orphan....................................................freedom is sweet.) (Page 61)
भावार्थ— कवि के अनुसार बच्चे स्वतन्त्रता के लिये लालायित रहते हैं। वे सोचते हैं कि अनाथ बच्चे स्वतन्त्र तथा प्रसन्न होते हैं।
Don’t eat that....................................................you, Amanda ! (Page 61)
भावार्थ— खाने की स्वतन्त्रता को भी किस प्रकार से नियंत्रित किया जाता है, कवि इस ओर ध्यान आकृष्ट करता है।
(I am Rapunzel....................................................my bright hair !) (Page 62)
भावार्थ— वह दिवास्वप्न में स्वयं को राजकुमारी रैपन्ज़ल समझती है।
Stop that sulking....................................................you, Amanda ! (Page 62)
हिन्दी अनुवाद—अमैन्डा कुढ़ना, तुरन्त बंद कर दो! अमैन्डा, तुम हमेशा बहुत चिड़चिड़ी बनी रहती हो! कोई भी यह सोचेगा कि मैं तुममें दोष निकालती रहती हूँ, अमैन्डा!
भावार्थ—बारम्बार टोकने से बच्चे कुढ़ने लगते हैं।
[TEXTUAL QUESTIONS]
❓ Thinking about the Poem
Q. 1. How old do you think Amanda is? How do you know this?
आपके विचार में अमैन्डा कितनी बड़ी है? आप यह कैसे जानते हैं?
Ans. Amanda would be 13-14 years old. We know this by her mother's mentioning of Amanda's 'acne' in the line—'Remember your acne, Amanda!' Usually boys or girls at this age have acne on their faces. अमैन्डा 13-14 वर्ष की उम्र की होनी चाहिए। हम यह, उसकी माँ के उसके (अमैन्डा के) 'मुहाँसे' के इस पंक्ति में उल्लेख करने से जान पाते हैं 'अपने मुहांसे की याद करो, अमैन्डा!' सामान्यतया इस उम्र के लड़के या लड़कियों के चेहरों पर मुहांसे होते हैं।
Q. 2. Who do you think is speaking to her? (Question Bank)
आपके विचार में कौन उससे बात कर रही/रहा है?
Ans. I think her mother is speaking to her. Generally, mothers ask their daughters not to do this or that. The following line gives this indication—'Anyone would think that I nagged at you Amanda!'
मेरे विचार से उसकी माँ उससे बात कर रही है। सामान्यतया, मातायें अपनी पुत्रियों से कहती रहती हैं कि ये न करो या वह न करो। निम्न पंक्ति इस ओर इशारा करती है—'कोई भी यह सोचेगा कि मैं तुम्हारे अन्दर दोष निकालती रहती हूँ, अमैन्डा!'
Q. 3. Why are Stanzas 2, 4 and 6 given in parenthesis?
पद्यांश 2, 4 व 6 कोष्ठक में क्यों दिये गये हैं?
Ans. Stanzas 2, 4 and 6 are given in parenthesis because they are not spoken openly. These reflect the inner thoughts of the girl and not responses to the mother's instructions.
पद्यांश 2, 4 व 6 कोष्ठक में दिये गये हैं क्योंकि वे स्पष्ट नहीं बोले गये हैं। ये लड़की के आंतरिक विचारों को प्रतिबिंबित करते हैं व न कि माँ के आदेशों के प्रति प्रतिक्रियाओं को।
Q. 4. Who is the speaker in Stanzas 2, 4 and 6? Do you think this speaker is listening to the speaker in Stanzas 1, 3, 5 and 7?
पद्यांश 2, 4 व 6 में वक्ता कौन है? आपके विचार में क्या यह वक्ता पद्यांश 1, 3, 5 व 7 के वक्ता को सुन रही/रहा है?
Ans. The speaker in Stanzas 2, 4 and 6 is the little girl. She isn't attentively listening to the speaker of the Stanzas 1, 3, 5 and 7 because she is busy in her day-dreaming.
पद्यांश 2, 4 व 6 का वक्ता वह छोटी लड़की है। वह पद्यांश 1, 3, 5 व 7 के वक्ता की बात ध्यान से नहीं सुना रही है क्योंकि वह अपने दिवास्वप्न में व्यस्त है।
Q. 5. What could Amanda do if she were a mermaid? (Sec. Board Exam., 2025; Question Bank)
यदि अमैन्डा मत्स्य कन्या होती तो वह क्या कर सकती थी?
Ans. If Amanda were a mermaid, she could drift blissfully in the emerald sea. She would be the sole inhabitant of the sea. Nobody would be there to curtail her freedom and to nag at her. यदि अमैन्डा एक मत्स्य कन्या होती तो वह हरे समुद्र में जल प्रवाह के साथ आनन्दपूर्वक धीरे-धीरे बहती रहती। वह समुद्र की एकमात्र निवासी होती, वहाँ उसकी स्वतंत्रता कम करने व उसमें दोष निकालने को कोई नहीं होता।
Q. 6. Is Amanda an orphan? Why does she say so? (Board Model Paper, 2024-25)
क्या अमैन्डा एक अनाथ है? वह ऐसा क्यों कहती है?
Ans. No, Amanda is not an orphan but she wishes to be one because of the constant nagging of her parents. She says so because she thinks that an orphan has the liberty to roam about the street barefooted. नहीं, अमैन्डा एक अनाथ नहीं है। लेकिन वह अनाथ होना चाहती है क्योंकि वह माता-पिता के सतत् टोकने की आदत से परेशान है। वह ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि वह सोचती है कि एक अनाथ को नंगे पैर गली में घूमने की स्वतन्त्रता होती है।
Q. 7. Do you know the story of Rapunzel? Why does she want to be Rapunzel?
क्या आप रैपन्ज़ेल की कहानी जानते हैं? वह रैपन्ज़ेल क्यों बनना चाहती है?
Ans. Rapunzel was a beautiful princess who was kept captive in a tower by a witch. It had only one window. The princess lived there all alone without any servants. A fairy came to her daily to provide food and other necessities.
Rapunzel had very long silky hair. One day a prince happens to come that way on his horse. He and the princess fall in love with each other at first sight. The princess lets down her long hair through the window. The prince holds them and climbs up. He catches the princess by his strong arms, jumps on the horse and thus both escape.
Amanda wants to be like Rapunzel and live a peaceful life in a tower. But she doesn't want to escape with a prince that is why she says—'I'll certainly never let down my bright hair.'
रैपन्ज़ेल एक सुन्दर राजकुमारी थी जिसे एक चुड़ैल के द्वारा एक टावर में बंदी बनाकर रखा गया था। इसमें केवल एक खिड़की थी। राजकुमारी वहाँ बिना किसी नौकर के एकदम अकेली रहती थी। एक परी नित्यप्रति वहाँ आती थी और उसे भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराती थी।
रैपन्ज़ेल के बाल (केश) बहुत लम्बे थे। एक दिन एक राजकुमार अपने घोड़े पर सवार होकर अचानक वहाँ से गुजरा। वह और राजकुमारी पहली ही नजर में एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। राजकुमारी अपने लंबे बाल खिड़की में से नीचे गिरा देती थी। राजकुमार उनको पकड़ता और ऊपर चढ़ आता। वह राजकुमारी को अपनी मजबूत बाँहों से पकड़कर घोड़े पर कूदा और इस प्रकार दोनों बच निकले।
अमैन्डा, रैपन्ज़ेल जैसा होना चाहती है तथा वह एक टावर में शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहती है। किन्तु वह एक राजकुमार के साथ बचकर भागना नहीं चाहती इसीलिए वह कहती है कि—'मैं अपने चमकीले बाल निश्चित रूप से नीचे नहीं गिराऊँगी।'
Q. 8. What does the girl yearn for? What does this poem tell you about Amanda?
लड़की किसके लिए लालायित है? यह कविता अमैन्डा के बारे में आपको क्या बताती है?
Ans. The girl yearns for being a mermaid drifting blissfully in the emerald sea or an orphan roaming the street barefooted, and a Rapunzel to live peacefully in a tower.
This poem tells that she is fed up of being nagged by her mother. She wants to escape from all the bondages and constant nagging of her parents. लड़की एक मत्स्य कन्या बनने को लालायित है ताकि हरे समुद्र में जल प्रवाह के साथ आनन्दपूर्वक धीरे-धीरे बह सके, एक अनाथ बनने को जो नंगे पैर गली में घूम सके, और एक रैपन्ज़ेल बनने को ताकि टावर में शांतिपूर्वक रह सके।
यह कविता हमें बताती है कि वह अपनी माँ द्वारा दोष निकाले जाने से तंग आ चुकी है। वह सारे बंधनों तथा अपने माता-पिता के लगातार टोकने से बचना चाहती है।
Q. 9. Read the last stanza. Do you think Amanda is sulking and is moody?
अंतिम गद्यांश पढ़ें। आपके विचार में अमैन्डा कुढ़ने वाली और चिड़चिड़ी है?
Ans. Amanda is neither sulking nor moody. She is simply fed up of constant nagging and longs for freedom. अमैन्डा ना कुढ़ने वाली है और ना चिड़चिड़ी है। वह बस लगातार दोष निकालने से परेशान है और स्वतंत्र रहना चाहती है।
ADDITIONAL QUESTIONS
I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :
Q. 1. Why does Amanda wish to be alone in a sea?
अमैन्डा समुद्र में अकेली क्यों रहना चाहती है?
Ans. Amanda wishes to live alone in a sea because she wants to relax and enjoy the peace of the sea. She wants to escape from constant instructions.
अमैन्डा समुद्र में अकेली रहना चाहती है क्योंकि वह समुद्र की शान्ति में आराम करना व उसका आनन्द लेना चाहती है। वह निरन्तर निर्देशों से बचना चाहती है।
Q. 2. What are the bad habits of Amanda mentioned in this poem?
अमैन्डा की क्या बुरी आदतें इस कविता में बताई गई हैं?
Ans. Amanda bites her nails. She hunches her shoulders. She sits idly. She eats chocolates. She is sulky and moody. She keeps daydreaming.
अमैन्डा अपने नाखून चबाती है। वह अपने कंधों को मोड़ती है। वह सुस्त बैठती है। वह चॉकलेट खाती है। वह कुढ़ने वाली एवं चिड़चिड़ी है। वह दिवास्वप्न देखती रहती है।
Q. 3. Why does Amanda dream to be an orphan?
अमैन्डा एक अनाथ बनने का स्वप्न क्यों देखती है?
Ans. Amanda wants to enjoy freedom. She wants to roam in the street, to pattern the soft dust with her barefeet and does not want to do homework.
अमैन्डा अपनी स्वतंत्रता का आनन्द लेना चाहती है। वह गली में घूमना चाहती है, नंगे पैरों से मुलायम मिट्टी पर नमूने बनाना चाहती है और गृहकार्य नहीं करना चाहती है।
Q. 4. Why does Amanda want to be a mermaid?
अमैन्डा एक मत्स्य कन्या क्यों बनना चाहती है?
Ans. She wants to be a mermaid because she wants to drift blissfully in the emerald sea and enjoy the complete freedom and peace of the sea.
वह मत्स्य कन्या बनना चाहती है क्योंकि वह हरे समुद्र में आनन्दपूर्वक जल में प्रवाह करना चाहती है, पूर्ण स्वतंत्रता का आनन्द और समुद्र की शान्ति का आनन्द लेना चाहती है।
Q. 5. How does Amanda behave in the poem?
कविता में अमैन्डा कैसा व्यवहार करती है?
Ans. Amanda behaves sulkily and moodily. She does not pay attention to what her mother says. She wants to be an orphan, a mermaid or Rapunzel.
कविता में अमैन्डा कुढ़ती सी और चिड़चिड़ी सी है। वह अपनी माँ के कहने पर ध्यान नहीं देती है। वह अनाथ, मत्स्य कन्या या रैपन्ज़ल बनना चाहती है।
Q. 6. What is the theme of the poem, ‘Amanda’?
‘अमैन्डा’ कविता की विषय-वस्तु क्या है?
Ans. The theme of the poem is that the parents should not constantly nag their children. They should be sensitive towards their wishes.
इस कविता की विषय-वस्तु है कि माता-पिता को हमेशा उनके बच्चों में दोष नहीं निकालना चाहिए। उन्हें उनकी इच्छाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
Q. 7. What do you think about Amanda’s mother after reading this poem?
इस कविता को पढ़ने के बाद आप अमैन्डा की माँ के बारे में क्या सोचते हैं?
Ans. Amanda’s mother often instructs her child because she wants to develop good habits in her child. She is caring and dominating mother.
अमैन्डा की माँ प्रायः अपने बच्चे को निर्देशित करती है क्योंकि वह अपने बच्चे में अच्छी आदतें विकसित करना चाहती है। वह देखभाल करने वाली एवं प्रभुत्व वाली माँ है।
Q. 8. Read the poem and find out the cause of Amanda’s becoming sulky and moody.
कविता को पढ़कर अमैन्डा का कुण्ठित एवं चिड़चिड़ी होने का कारण खोजिए।
Ans. Amanda becomes sulky and moody because she thinks that she is being controlled and instructed and her freedom is curtailed.
अमैन्डा कुण्ठित और चिड़चिड़ी इसलिए बन जाती है क्योंकि वह सोचती है कि उस पर नियंत्रण किया जा रहा है, निर्देशित किया जा रहा है और उसकी स्वतंत्रता को कम किया जा रहा है।
Q. 9. Why does Amanda like to be a Rapunzel with a condition?
अमैन्डा एक शर्त के साथ रैपन्ज़ल बनना पसन्द क्यों करती है?
Ans. Amanda likes to be a Rapunzel because she wants a peaceful life. But like Rapunzel she will not let down her hair for a prince to help her escape.
अमैन्डा रैपन्ज़ल बनना चाहती है क्योंकि वह शान्त जीवन चाहती है। वह रैपन्ज़ल के जैसे एक राजकुमार के लिए अपने बालों को नीचे नहीं गिराएगी।
Q. 10. Find out the message of the poet given in the poem, ‘Amanda’.
‘अमैन्डा’ नामक कविता में कवि के द्वारा दिए गए सन्देश को खोजिए।
Ans. The poet tells the parents that they should let their children grow freely and naturally. Unnecessary control leaves an unhealthy impact on them.
कवि यह कहता है कि माता-पिता अपने बच्चों को स्वतंत्र एवं प्राकृतिक रूप से बड़ा होने दें। अनावश्यक नियंत्रण उन पर अस्वास्थ्यकर प्रभाव छोड़ता है।
Q. 11. Do you agree with the view of Amanda that we should become orphan for the sake of freedom?
क्या आप अमैन्डा के इस दृष्टिकोण से सहमत हैं कि हमें स्वतंत्रता के लिए अनाथ बनना चाहिए?
Ans. No, I do not agree with Amanda’s view. While she longs for freedom, being an orphan also means facing loneliness and struggles. Instead, one should seek a balance between independence and guidance.
नहीं, मैं अमैन्डा के विचार से सहमत नहीं हूँ। जबकि वह आजादी की चाहत रखती है, अनाथ होने का मतलब अकेलेपन और संघर्षों का सामना करना भी है। इसके बजाय, व्यक्ति को आज़ादी और मार्गदर्शन के मध्य संतुलन तलाशना चाहिए।
Q. 12. Write in your own words about the mermaid as described in the poem.
अपने स्वयं के शब्दों में लिखिए कि मत्स्य कन्या को कविता में कैसे वर्णित किया है।
Ans. Mermaid is described as a creature with full freedom. She is alone and lives in emerald sea and moves about the sea blissfully.
मत्स्य कन्या को पूर्ण स्वतंत्रता वाला जीव बताया गया है। वह अकेली है और नीले समुद्र में रहती है और समुद्र में आनन्द के साथ घूमती है।
Q. 13. What will happen if a child is instructed now and then? Write on the basis of poem.
अगर एक बच्चे को बारम्बार टोका जाए तो क्या होगा? कविता के आधार पर लिखिए।
Ans. If a child is instructed now and then, the child will not pay attention and disobey his parents. The child might develop a disliking for his parents.
अगर एक बच्चे को बारम्बार टोका जाएगा तो बच्चा ध्यान नहीं देगा और माता-पिता की अवज्ञा करेगा। बच्चा अपने माता-पिता के लिए नापसंदगी विकसित कर सकता है।
Q. 14. Why did Rapunzel live in a tower? (Question Bank)
रैपन्ज़ल एक टावर में क्यों रहती थी?
Ans. Rapunzel was kept captive in a tower by a witch. The tower had no doors or stairs, and the only way in was by climbing her long hair.
रैपन्ज़ल को एक चुड़ैल के द्वारा एक टावर में बंदी बनाकर रखा गया था। इसलिए वह एक टावर में रहती थी। टावर में कोई दरवाज़ा या सीढ़ियाँ नहीं थी, और अंदर जाने का एकमात्र रास्ता उसके लंबे बालों के सहारे चढ़ना था।
II. Answer each of the following questions in about 60 words :
Q. 1. Why is Amanda moody most of the time?
(Board Model Paper, 2025-26)
अमैन्डा अधिकतर समय चिड़चिड़ी क्यों रहती है?
Ans. Amanda is moody because her mother constantly nags and gives her instructions. She tells her to sit straight, finish homework, clean her room, and stop biting her nails. This endless criticism makes her frustrated. She feels trapped and dreams of being free like a mermaid or an orphan, where nobody would tell her what to do. अमैन्डा इसलिए चिड़चिड़ी रहती है क्योंकि उसकी माँ उसे निरंतर टोकती रहती है और निर्देश देती रहती है। वह उसे सीधे बैठने, गृहकार्य पूरा करने, अपना कमरा साफ करने और नाखून न काटने के लिए कहती है (दाँतो से)। यह अंतहीन आलोचना उसे हताश कर देती है। वह फंसा हुआ महसूस करती है और एक जलपरी या एक अनाथ की तरह स्वतंत्र होने के सपने देखती है, जहाँ उसे कोई यह न बताए कि उसे क्या करना है।
Q. 2. How does Amanda respond to her mother's constant instructions?
अमैन्डा अपनी माँ के लगातार निर्देशों पर कैसे प्रतिक्रिया करती है?
Ans. Amanda does not argue or protest but escapes into her imagination. While her mother scolds her about posture, cleanliness, and behaviour, Amanda dreams of being a mermaid, an orphan, or Rapunzel. Her silent rebellion shows her longing for independence and a world free from restrictions. It makes her a symbol of every child's suppressed desires. अमैन्डा बहस या विरोध नहीं करती बल्कि अपनी कल्पना में खो जाती है। जब उसकी माँ उसे आसन, सफाई और व्यवहार के बारे में डांटती है, अमैन्डा उस समय एक जलपरी, एक अनाथ या रैपन्ज़ेल बनने का सपना देखती है। उसका मौन विद्रोह उसकी स्वतंत्रता और प्रतिबंधों से मुक्त दुनिया की लालसा को दर्शाता है। यह उसे हर बच्चे की दबी हुई इच्छाओं का प्रतीक बनाता है।
Q. 3. How does the mother's concern for Amanda appear contradictory?
अमैन्डा के प्रति माँ की चिंता किस प्रकार विरोधाभासी प्रतीत होती है?
Ans. The mother's concern seems caring but becomes overbearing. She wants Amanda to be well-behaved and presentable, but her constant nagging stifles Amanda's individuality. She does not realize that excessive control can harm a child's emotional well-being. Her attempts to raise a "perfect" child ironically push Amanda into imaginary escapes which shows a contradiction in her parenting style. माँ की चिंता देखभाल करने वाली लगती है लेकिन वह दबंग हो जाती है। वह चाहती है कि अमैन्डा अच्छा व्यवहार करे और दिखने में आकर्षक हो, लेकिन उसकी निरन्तर टोका-टाकी अमैन्डा की व्यक्तिगत पहचान को दबा देती है। उसे अहसास नहीं हैं कि अत्यधिक नियंत्रण बच्चे के भावनात्मक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकता है। एक "दोषरहित" बच्चे के रूप में विकसित करने के उसके प्रयास विडंबनापूर्ण रूप से अमैन्डा को काल्पनिक पलायन में धकेलते हैं जो उसकी (माँ की) पेरेंटिंग शैली में विरोधाभास दिखाता है।
Q. 4. What do Amanda's fantasies reveal about her feelings?
अमैन्डा की कल्पनाएँ उसकी भावनाओं के बारे में क्या प्रकट करती हैं?
Ans. Amanda's fantasies reveal her strong desire for freedom and solitude. She imagines herself as mermaid who enjoys unrestricted movement, an orphan who lives peacefully without interference, and as Rapunzel who is isolated but content. These fantasies indicate that she feels trapped by constant parental control and longs for independence. Her imagination serves as an escape from the restrictions and demands imposed on her daily life. अमैन्डा की कल्पनाएँ स्वतंत्रता और एकांत की उसकी प्रबल इच्छा को प्रकट करती हैं। वह खुद की एक जलपरी के रूप में कल्पना करती है, जो बिना किसी प्रतिबंध के घूमना पसंद करती है, एक अनाथ जो बिना किसी हस्तक्षेप के शांति से रहती है, और रैपन्ज़ेल के रूप में जो अलग-थलग है लेकिन संतुष्ट है। ये
कल्पनाएँ संकेत देती हैं कि वह निरंतर माता-पिता के नियंत्रण में फँसी हुई महसूस करती है और स्वतंत्रता की लालसा रखती है। उसकी कल्पना उसके दैनिक जीवन पर थोपे गए प्रतिबंधों और माँगों से पलायन का कार्य करती है।
Q. 5. What message does the poet convey through Amanda?
कवि अमैन्डा के माध्यम से क्या संदेश देता है?
Ans. The poet conveys that excessive control and strict discipline can suffocate a child's imagination and individuality. Children need guidance, but they also require space to explore their thoughts and dreams. The poem highlights the importance of a balanced approach to parenting, where discipline does not overshadow a child's need for freedom and self-expression.
कवि का कहना है कि अत्यधिक नियंत्रण और सख्त अनुशासन बच्चे की कल्पना और व्यक्तित्व का दम घोंट सकता है। बच्चों को मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, लेकिन उन्हें अपने विचारों और सपनों को तलाशने के लिए स्वतंत्रता की भी आवश्यकता होती है। कविता पेरेंटिंग के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण के महत्त्व पर प्रकाश डालती है, जिसमें अनुशासन बच्चे की स्वतंत्रता और आत्म-अभिव्यक्ति की आवश्यकता को दबाता नहीं हो।
Extracts for Comprehension and Appreciation
Read the extracts given below and answer the questions that follow—
Extract-1 :
Don't bite your nails, Amanda!
Don't hunch your shoulders, Amanda!
Stop that slouching and sit up straight,
Amanda!
Qs. : 1. What is Amanda being scolded for in the extract?
2. Why does Amanda's mother instruct the child?
अमैन्डा की माँ बच्चे को निर्देशित क्यों करती है?
3. What instructions are given to Amanda in these lines?
इन पंक्तियों में अमैन्डा को क्या निर्देश दिए गए हैं?
Ans. 1. (b) Biting her nails and slouching
2. Amanda's mother instructs the child so that she can stop ill behaving. She wants to develop good habits in the child.
अमैन्डा की माँ बच्चे को निर्देशित इसलिए करती है कि वह उसके बुरे व्यवहार को रोकना चाहती है। वह उसमें उसकी शिष्टता के लिए अच्छी आदतें विकसित करना चाहती है।
3. Amanda's mother instructs the child not to bite nails, hunch shoulders and also to stop slouching. She should be alert and be happy everytime.
अमैन्डा की माँ बच्चे को निर्देशित करती है कि वह नाखून नहीं चबाए, अपने कंधों को न झुकाए और सुस्त रहना बन्द करे। उसे हर समय चुस्त और प्रसन्न रहना चाहिए।
Extract-2 :
(There is a languid, emerald sea,
where the sole inhabitant is me—
a mermaid, drifting blissfully.)
Qs. : 1. How does Amanda feel in her imagination?
2. How is the life of a mermaid in the sea?
समुद्र में मत्स्य कन्या का जीवन कैसा होता है?
3. On the basis of these lines write in your own words why does Amanda think of mermaid?
इन पंक्तियों के आधार पर आप अपने शब्दों में लिखिए कि अमैन्डा मत्स्य कन्या के बारे में क्या सोचती है?
Ans.
1. (a) Happy and free
2. A mermaid lives in a peaceful, emerald sea all alone. She enjoys complete freedom and drifts blissfully in its placid waters.
मत्स्य कन्या एक शान्त, नीले सागर में अकेली रहती है। वह पूर्ण स्वतंत्रता का आनन्द लेती है और समुद्र के शान्त पानी में प्रसन्नता के साथ तैरती रहती है।
3. Amanda thinks about the mermaid because she also wants to live like a mermaid. She does not want any disturbance or instructions from her parents.
अमैन्डा मत्स्य कन्या के बारे में सोचती है क्योंकि वह भी मत्स्य कन्या की तरह रहना चाहती है। वह किसी प्रकार का व्यवधान एवं निर्देश अपने माता-पिता से नहीं चाहती है।
Extract-3 :
Did you finish your homework, Amanda?
Did you tidy your room, Amanda?
I thought I told you to clean your shoes,
Amanda! (Sec. Board Exam., 2026)
Qs. :
1. What is Amanda being asked to finish?
2. What Amanda was told to do?
अमैन्डा को क्या करने के लिए कहा गया था?
3. Who do you think is speaking to Amanda?
आपके विचार में अमैन्डा से कौन बात कर रहा/रही है?
Ans.
1. (b) Homework
2. She was told to clean her shoes.
उसे उसके जूते साफ करने के लिए कहा गया था?
3. I think her mother is speaking to Amanda.
मेरे विचार से उसकी माँ अमैन्डा से बात कर रही है।
Or
Qs. :
1. What do these lines suggest about Amanda’s life?
2. What instructions are given to Amanda by her mother?
अमैन्डा को उसकी माँ के द्वारा क्या-क्या निर्देश प्रदान किए गए हैं?
3. What do you think about Amanda on the basis of these lines?
इन पंक्तियों के आधार पर आप अमैन्डा के बारे में क्या सोचते हैं?
Ans.
1. (a) She is given too many instructions
2. Amanda’s mother has instructed her to finish her homework, clean her room and clean her shoes also as they all are dirty and look bad.
अमैन्डा की माँ ने उसे उसका गृहकार्य पूर्ण करने, कमरा साफ करने और उसके जूते साफ करने के लिए कहा है क्योंकि वे सभी गन्दे हैं और बुरे लगते हैं।
3. In these lines, Amanda is potrayed as a careless and disobedient girl. She does not want to do her daily work. She seems adamant on her own views.
इन पंक्तियों में अमैन्डा का चित्रण एक लापरवाह और अवज्ञाकारी बालिका की तरह किया गया है। वह अपना स्वयं का नित्य का कार्य नहीं करना चाहती है। वह अपने विचारों से जिद्दी प्रतीत होती है।
Extract-4 : (I am an orphan, roaming the street.
I pattern soft dust with my hushed, bare feet.
The silence is golden, the freedom is sweet.)
[Sec. Board Exam., 2023 (Modi.)]
Qs. : 1. How does Amanda imagine herself in this extract?
2. Write the rhyme scheme and words.
तुकांत योजना तथा तुकांत शब्दों को लिखिए।
3. What is golden and what is sweet?
सुनहरा क्या है और मीठा क्या है?
Ans. : 1. (b) As an orphan
2. Rhyme scheme is ‘aaa’ and rhyme words are street-feet-sweet.
तुकांत योजना है—aaa तथा तुकांत शब्द है—street-feet-sweet.
3. Silence is golden and freedom is sweet.
शांति सुनहरा है तथा स्वतन्त्रता मीठा है।
Extract-5 : Don’t eat that chocolate, Amanda!
Remember your acne, Amanda!
Will you please look at me when I’m speaking to you.
Amanda! [Sec. Board Exam., 2024 (Modi.)]
Qs. : 1. What is Amanda being scolded for in this extract?
2. Why is Amanda refused to eat chocolate?
अमैन्डा को चॉकलेट खाने से इंकार क्यों किया जाता है?
3. What is told to look at in the extract?
संकलन में किसकी ओर देखने के लिए कहा जाता है?
Ans. : 1. (b) Eating chocolate
2. Amanda is refused to eat chocolate because she has acne on her face.
अमैन्डा को चॉकलेट खाने से इंकार किया जाता है क्योंकि उसके चेहरे पर मुँहासे हैं।
3. Amanda is told to look at her mother in the extract.
संकलन में अमैन्डा को उसकी माँ की तरफ देखने को कहा गया है।
[BOX: [675, 85, 775, 915]]