The Trees
Poem 7: The Trees (पेड़) • By Adrienne Rich
7 The Trees [ वृक्ष ]
Adrienne Rich
क्या बिना वृक्ष के कोई वन हो सकता है? इस कविता में वृक्ष कहाँ है और वे कहाँ जाते हैं?
🔤 कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद
The trees inside................................................trees by morning. (Page 77)
सकता था। कोई सूरज अपने किरण रूपी पैर छाँव में नहीं गाड़ (रख) सकता था। यह जंगल जो इतनी रातों से खाली था, प्रातःकाल तक वृक्षों से भर जायेगा।
भावार्थ— कवयित्री उन लोगों पर व्यंग्य कसती है जो कि वृक्षों का प्रयोग घरों को सजाने के लिए करते हैं जबकि वृक्षों को इस कैद से बाहर निकालने की आवश्यकता है।
All night the............................................................the clinic doors. (Page 77)
भावार्थ— कवयित्री यह बताना चाहती है कि किस प्रकार से पेड़-पौधे अपने प्राकृतिक आवास की ओर बढ़ने के लिए प्रयास करते हैं। प्रकृति को मानव की दखलंदाजी पसन्द नहीं है।
I sit inside............................................................into the rooms. (Page 77)
भावार्थ— कवयित्री रात्रि में भी ताजगी का एहसास घर के अन्दर बैठे-बैठे भी करती है। वह पत्र रूपी जागरण से लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
My head is full............................................................the tallest oak. (Page 78)
भावार्थ— शैवाक की फुसफुसाहट व पत्तों की सरसराहट कवयित्री के मस्तिष्क में है जो कल नहीं रहेगी क्योंकि रात्रि में वृक्ष जंगल में चले जायेंगे। जब वृक्ष जंगल की ओर जा रहे होते हैं और पवन चल रही होती है व पत्ते हिल रहे होते हैं तो पत्तों के बीच से चन्द्रमा काँच की तरह टूटा हुआ दिखाई देता है और ऊँचे बलूत के वृक्ष पर तो ऐसे दिखता है जैसे मुकुट में इसके टुकड़े चमक रहे हों।
कवयित्री के विषय में— एड्रियन रिच का जन्म बाल्टिमोर, मैरिलैंड, यू.एस.ए. में 1929 में हुआ था। वह काव्य की लगभग 20 पुस्तकों की लेखिका हैं, और उन्हें नारीवादी व उग्र सुधारवादी कवयित्री कहा गया है।
TEXTUAL QUESTIONS
❓ Thinking about the Poem
Q. 1. (i) Find, in the first stanza, three things that cannot happen in a treeless forest.
प्रथम पद्यांश में उन तीन चीजों का पता कीजिए जो एक वृक्ष रहित जंगल में घटित नहीं हो सकतीं।
Ans. The following three things cannot happen in a treeless forest. The first thing is this that no bird can sit on it. The second thing is that no insect can hide itself in it. The third is that no sun can bury its feet in shadow.
एक वृक्ष रहित वन में निम्न तीन चीजें नहीं हो सकती हैं। प्रथम चीज यह है कि कोई पक्षी इसमें बैठ नहीं सकता है। दूसरी बात यह है कि कोई कीट इसमें छिप नहीं सकता है। तीसरी यह है कि कोई सूरज अपने पैर छाया में गाड़ नहीं सकता है।
(ii) What picture do these words create in your mind : “.....sun bury its feet in shadow....”? What could the poet mean by the sun’s ‘feet’?
ये शब्द आपके मस्तिष्क में क्या तस्वीर सृजित करते हैं : “............सूरज अपने पैर छाया में........”? कवयित्री का सूरज के ‘पैरों’ से क्या आशय है?
Ans. These words create the picture of the sun as a human being in my mind. The sun is in search of shadow but it doesn’t find it (shadow) in the treeless forest.
The sun’s ‘feet’ means ‘sunlight’.
ये शब्द मेरे मस्तिष्क में सूरज की एक मानव के रूप में तस्वीर सृजित करते हैं। सूरज छाया की तलाश में है किन्तु इसे (सूरज को) यह वृक्षहीन जंगल में नहीं मिलती है।
सूरज के ‘पैरों’ का अर्थ है ‘सूरज की रोशनी/किरणें’।
Q. 2. (i) Where are the trees in the poem? What do their roots, their leaves, and their twigs do? (Sec. Board Exam., 2026)
कविता में वृक्ष कहाँ हैं? उनकी जड़ें, उनके पत्ते और उनकी टहनियाँ क्या करते हैं?
Ans. The trees are in the house. Their roots try to free themselves from the cracks of the verandah. Their leaves move towards the glass perhaps in search of light. Their twigs also exert to get some sunlight.
वृक्ष घर में हैं। उनकी जड़ें बरामदे की दरारों से स्वयं को मुक्त करने का प्रयत्न कर रही हैं। उनके पत्ते शीशे की ओर जा रहे हैं शायद रोशनी की तलाश में। उनकी टहनियाँ सूर्य की किरणें प्राप्त करने को अत्यधिक मेहनत करती हैं।
(ii) What does the poet compare their branches to?
कवयित्री उनकी शाखाओं की तुलना किससे करती है?
Ans. The poet compares their branches to the newly discharged half-dazed patient coming out of the clinic doors. These twigs seem half dazed to a great extent like the newly discharged patients.
कवयित्री उनकी शाखाओं की तुलना अभी-अभी छुट्टी प्राप्त अर्द्ध-भौचक्के मरीज से करती है जो अस्पताल के दरवाजों से बाहर आ रहा है। ये टहनियाँ बिल्कुल उन हाल ही में स्वस्थ होकर अस्पताल से निकलते हुए मरीजों की तरह है जो काफी हद तक भौंचक्की लगती है।
Q. 3. (i) How does the poet describe the moon : (a) at the beginning of the third stanza, and (b) at its end? What causes this change?
कवयित्री चन्द्रमा का वर्णन कैसे करती है : (a) तीसरे छंद के आरम्भ में, और (b) इसके अन्त में? यह परिवर्तन किस बात से होता है?
Ans. At the beginning of the third stanza, the poet describes that the whole moon is shining in the open sky.
At the end of the fourth stanza, the poet describes that the moon is broken like a mirror and its pieces flash now in the crown of the tallest oak.
This change is caused by the stumbling of the trees forward into the night. The leaves of the stumbling (shifting) trees cover the moon’s parts so it looks broken like a mirror.
तृतीय छंद के आरम्भ में, कवयित्री वर्णन करती है कि पूरा चन्द्रमा, आकाश में चमक रहा है, जो अभी भी खुला है।
चतुर्थ छंद के अन्त में, कवयित्री कहती है कि चन्द्रमा अब एक काँच की भाँति टूटा हुआ है और इसके टुकड़े सबसे ऊँचे बलूत वृक्ष के मुकुट को चमका रहे हैं।
यह परिवर्तन वृक्षों के रात्रि में आगे की ओर लड़खड़ाते हुए चलने के कारण होता है। लड़खड़ाकर चलते हुए वृक्षों के पत्ते चन्द्रमा के कुछ भाग को ढक लेते हैं जिससे यह काँच की तरह टूटा हुआ दिखता है।
नोट- इस कविता में कवयित्री (Poetess) Adrienne Rich को पाठ्यपुस्तक में ‘poet’ कहकर सम्बोधित किया गया है। अतः अंग्रेजी में ‘poet’ तथा हिन्दी में ‘कवयित्री’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
(ii) What happens to the house when the trees move out of it?
(Board Model Paper, 2021-22)
जब वृक्ष घर से बाहर निकलते हैं तो इसमें क्या होता है?
Ans. Silence spreads in the house when the trees move out of it. There are no whispers of lichens or rustling of leaves. It becomes free from the smell of vegetation.
जब वृक्ष घर से बाहर निकलते हैं तो इसमें शान्ति फैल जाती है। अब शैवाल की कानाफूसी/फुसफुसाहट या पत्तों की सरसराहट नहीं है। यह वनस्पति की गंध से मुक्त हो जाता है।
(iii) Why do you think the poet does not mention “the departure of the forest from the house” in her letters? (Could it be that we are often silent about important happenings that are so unexpected that they embarrass us? Think about this again when you answer the next set of questions.)
आपके विचार में कवयित्री ‘घर से जंगल के प्रस्थान का’ अपने पत्रों में जिक्र क्यों नहीं करती? (क्या यह ऐसे हो सकता है कि हम महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में अक्सर चुप हो जाते हैं जो कि इतनी अचानक होती हैं कि वे हमें घबरा देती हैं? इस विषय में पुनः विचार करना जब आप अगले प्रश्नों के सेट का उत्तर दें।)
Ans. In my opinion the poet does not mention the departure of the forest from the house as it will cause a lot of mental stress on her. It is unexpected and sudden, but it is common and known to all.
मेरे विचार में कवयित्री घर से पेड़ों के विदा होने का वर्णन नहीं करती है क्योंकि यह उसके लिये बहुत सारा मानसिक तनाव पैदा करेगा। यह अप्रत्याशित तथा आकस्मिक है लेकिन यह सामान्य है तथा सभी को ज्ञात है।
Q. 4. Now that you have read the poem in detail, we can begin to ask what the poem might mean. Here are two suggestions. Can you think of others?
अब जबकि आपने कविता का विस्तार से अध्ययन कर लिया है, हम पूछना आरम्भ कर सकते हैं कि कविता का अर्थ/भाव क्या हो सकता है। यहाँ दो सुझाव दिये गये हैं। क्या आप अन्य सोच सकते हैं?
(i) Does the poem present a conflict between man and nature? Compare it with A Tiger in the Zoo. Is the poet suggesting that plants and trees, used for ‘interior decoration’ in cities while forests are cut down, are ‘imprisoned’, and need to ‘break out’?
क्या कविता मानव व प्रकृति के बीच विरोध प्रस्तुत करती है? इसकी तुलना A Tiger in the Zoo से करें। क्या कवयित्री यह सुझाव दे रही है कि वृक्ष व पौधों का प्रयोग जंगल काटकर शहरों में घरों को भीतर से सजाने के लिए किया जाना उन्हें ‘कैद करना’ है और उन्हें इस कैद से ‘बाहर निकालने’ की आवश्यकता है।
Ans. Yes, the poem presents a conflict between man and nature. We keep animals in zoos and decorate our houses with plants and trees. On the contrary, we hunt wild animals and cut trees. Both are deprived of their habitats.
हाँ, कविता मानव और प्रकृति में विरोधाभास प्रस्तुत करती है। हम जानवरों को चिड़ियाघरों में रखते हैं और अपने घरों को पेड़-पौधों से सजाते हैं। इसके विपरीत हम पेड़ों को काटते हैं और जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। दोनों ही अपने प्राकृतिक आवास से वंचित हैं।
(ii) On the other hand, Adrienne Rich has been known to use trees as a metaphor for human beings; this is a recurrent image in her poetry. What new meanings emerge from the poem if you take its trees to be symbolic of this particular meaning?
दूसरी ओर एड्रियन रिच वृक्षों को मानव के प्रतिरूप में प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। यह अक्सर बार-बार उनकी कविताओं में झलकता है। यदि वृक्षों को इस विशेष अर्थ के सांकेतिक रूप में लेते हैं तो कविता से क्या नए अर्थ निकलते हैं?
Ans. If we consider trees to be symbolic of human beings, new meanings emerge from the poem. Imprisoned in social bindings, duties, obligations and restrains man feels restless and suffocated. He wants to break all these shackles and live and enjoy life like a free bird.
यदि हम वृक्षों को मानव के सांकेतिक रूप में लें तो कविता से नये अर्थ निकलते हैं। सामाजिक बन्धनों, कार्यों, कर्तव्यों और बाध्यताओं में कैद होकर मानव बेचैन व घुटन महसूस करता है। वह ये सभी बेड़ियाँ तोड़ डालना चाहता है और एक स्वच्छन्द पक्षी की भाँति जीवन जीना व उसका आनन्द लेना चाहता है।
Q. 5. You may read the poem ‘On Killings a Tree’ by Gieve Patel (Beehive—Textbook in English for Class IX, NCERT). Compare and contrast it with the poem you have just read.
आप गीव पटेल द्वारा लिखित कविता ‘On Killing A Tree’ पढ़ें (जो NCERT की नवीं कक्षा की अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तक Beehive में है)। इस कविता की तथा जो आपने अभी कविता पढ़ी है, की तुलना कीजिए।
Ans. In the poem ‘On Killing A Tree’ the tree doesn’t die by hacking or chopping or jabbing it. It sprouts and expands again if left unchecked.
In the present poem ‘The Trees’ they are shown weak due to long imprisonment in the house. They are like newly discharged half-dazed patient.
In both the poems the surviving instinct of trees is highlighted.
कविता ‘On Killing A Tree’ में वृक्ष, काटने से या वार करने से या झोंकने से नहीं मरता है। यह पुनः फूट आता है और फैल जाता है यदि इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
वर्तमान कविता ‘The Trees’ में उन्हें घर में लम्बी कैद के कारण कमजोर दिखाया गया है। वे ऐसे हैं जैसे अस्पताल से अभी-अभी छुट्टी प्राप्त अर्द्ध-भौचक्का मरीज।
दोनों कविताओं में वृक्षों की जीने की प्रवृत्ति को प्रकाशित किया गया है।
ADDITIONAL QUESTIONS
I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :
Q. 1. How does the poem inspire human being?
(Board Model Paper, 2023-24)
कविता मानव प्राणियों को कैसे प्रेरित करती है?
Ans. The poem inspires man to give up selfishness and encourages him to turn to sublimity. Man has utilized trees for his selfish motives.
कविता मनुष्य को स्वार्थ त्यागने के लिए प्रेरित करती है और उदात्तता की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित करती है। मनुष्य ने पेड़ों का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए किया है।
Q. 2. What are the trees in the poem, ‘The Trees’?
(Board Model Paper, 2022-23)
कविता ‘The Trees’ में वृक्ष क्या है?
Ans. The trees symbolize nature’s resilience and the human desire for freedom. They represent both actual trees confined indoors and people who long to break free from restrictions.
वृक्ष प्रकृति की समुत्थानशक्ति और स्वतंत्रता के लिए मानव की इच्छा के प्रतीक हैं। वे घर में कैद वास्तविक वृक्षों और प्रतिबंधों से मुक्त होने की चाहत रखने वाले लोगों दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Q. 3. What do you mean by “The trees inside are moving out…”?
“अन्दर के वृक्ष बाहर जा रहे हैं” इससे आपका क्या अभिप्राय है?
Ans. The line, “The trees inside are moving out…” means that the trees, which were trapped indoors, are now breaking free. It also shows people’s desire to escape restrictions and be free.
“अंदर के वृक्ष बाहर जा रहे हैं...” इस पंक्ति का आशय है कि घर के अंदर कैद वृक्ष अब आजाद हो रहे हैं। यह लोगों की प्रतिबंधों से बचकर आज़ाद होने की इच्छा को भी दर्शाता है।
Q. 4. How are the birds, insects and sun affected by the absence of the trees?
पक्षी, कीट और सूर्य वृक्षों की अनुपस्थिति से कैसे प्रभावित हैं?
Ans. Birds have no place to sit. Insects cannot find any place to hide and there is no shadow in the forest by sunlight.
पक्षियों के पास बैठने के लिए स्थान नहीं है। कीट पतंगों को छिपने के लिए स्थान नहीं मिलता है और सूर्य की रोशनी के कारण जंगल में छाया नहीं हो पा रही है।
Q. 5. How do you find the comparison of the poet between the discharged patients and movements of liberated tree? आप कवयित्री की अस्पताल से मुक्त रोगी और स्वतंत्र हुए वृक्ष की मध्य की तुलना को किस प्रकार पाते हैं?
Ans. This comparison of poet is appropriate. Both the tree and the patients are in similar condition. Due to weakness patients walk unsteadily and the same is with tree.
कवयित्री की यह तुलना उपयुक्त है। वृक्ष और रोगी एक ही दशा में हैं। कमजोरी के कारण रोगी अस्थिरता से चलते हैं और ऐसा ही वृक्ष के साथ है।
Q. 6. What is the central idea of the poem “The Trees”?
“The Trees” नामक कविता का केन्द्रीय भाव क्या है? (Question Bank)
Ans. The poem tells us about the conflict between man and nature. Man has brought trees to decorate their houses. Trees are not allowed to propagate in their natural habitat.
कविता हमें प्रकृति और मानव के संघर्ष के बारे में बताती है। आदमी वृक्षों को अपने घरों को सजाने के लिए अन्दर ले गया है। पेड़ों को उनके प्राकृतिक आवास में फैलने की अनुमति नहीं है।
Q. 7. Why are the boughs shuffling under the roof?
लताएँ घरों की छत के नीचे रगड़ क्यों खा रही हैं?
Ans. The boughs are shuffling under the roof due to lack of space. They are squeezed and tired of one position. So they change the position.
लताएँ घरों की छत के नीचे जगह के अभाव में रगड़ खा रही हैं। वे भिंच गई हैं और एक ही स्थिति से थक गई हैं। अतः वे अपनी स्थिति को बदलती हैं।
Q. 8. What are the whispers that have filled the poet’s head?
कवयित्री का सिर किन फुसफुसाहटों से भर गया है?
Ans. The whispers of breaking of glass, stumbling of the trees moving forward into the night, rushing of winds, and breaking of the moon into pieces have filled the poet’s head.
शीशे के टूटने, रात में वृक्षों के लड़खड़ाकर चलने, हवा के बहने, और चाँद के टुकड़ों में टूट जाने की फुसफुसाहटों से कवयित्री का सिर भर गया है।
Q. 9. What is the message of the poem, “The Trees”?
“The Trees” कविता का सन्देश क्या है?
Ans. The poem inspires man to give up his selfishness and encourages him to turn to sublimity. Man has utilized trees for his selfish motives.
कविता मानव को स्वार्थभाव त्यागने की प्रेरणा देती है और उसे परमार्थ की ओर प्रवृत्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है। मानव ने वृक्षों का उपयोग अपने स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया है।
Q. 10. While writing long letters what does the poet feel about the night and the nature? लम्बे पत्र लिखते समय कवयित्री रात्रि व प्रकृति के बारे में कैसा महसूस करती है?
Ans. The Poet feels that the night is fresh. The full moon shines. The smell of leaves and lichen still reaches into the rooms like a voice.
कवयित्री महसूस करती है कि रात्रि सुहावनी है। पूर्ण चन्द्रमा चमकता है। पत्तों एवं शैवाल की गंध आवाज की भांति कमरों में पहुँच रही है।
Q. 11. What is the poet doing inside the room?
कवयित्री कमरे के अन्दर क्या कर रही हैं?
Ans. The poet is inside the room, writing a letter at her desk. She observes the trees breaking free but remains silent, feeling disconnected from the movement happening outside.
कवयित्री कमरे के अन्दर अपनी मेज़ पर एक पत्र लिख रही हैं। वह वृक्षों को आजाद होते हुए देखती हैं, लेकिन चुप रहती हैं, बाहर हो रही हलचल से खुद को अलग महसूस करती हैं।
Q. 12. How will the empty forests change overnight?
खाली जंगल रातों-रात कैसे बदल जायेंगे? (Question Bank)
Ans. The forests that were empty for so many years would be full of trees. The wind will rush to meet the trees and the moon will shine happily over the Oak tree.
जो जंगल इतने सालों से खाली पड़े थे, वे पेड़ों से भर जाएँगे। हवा पेड़ों से मिलने के लिए दौड़ेगी और चाँद शाहबलूत वृक्ष पर खुशी से चमकेगा।
II. Answer each of the following questions in about 60 words :
Q. 1. What is the central theme of the poem ‘The Trees’?
कविता ‘The Trees’ का केन्द्रीय विषय क्या है?
Ans. The poem explores themes of libration, renewal, and resistance. The trees symbolize nature’s struggle to break free from artificial confinement which mirrors the suppressed voices of marginalized individual or repressed emotions. Adrienne Rich contrasts the lifeless, restricted indoor space with the trees’ movement towards freedom which emphasizes the power of resilience and the necessity of reclaiming one’s rightful place in the world.
कविता मुक्ति, नवीनीकरण और प्रतिरोध के विषयों की खोज करती है। पेड़ कृत्रिम बंधन से मुक्त होने के लिए प्रकृति के संघर्ष का प्रतीक हैं जो हाशिए पर पड़े व्यक्तियों या दमित भावनाओं की दबी हुई आवाज़ों को दर्शाता है। एड्रियन रिच ने बेजान, प्रतिबंधित घर के अन्दर के स्थान की तुलना पेड़ों की स्वतंत्रता की ओर बढ़ने से की है जो लचीलेपन की शक्ति और दुनिया में किसी के सही स्थान को पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर देते हैं।
Q. 2. What is the significance of the line ‘No Sun bury its feet in shadow’?
‘कोई सूरज अपने पैर छाया में नहीं रखता’ पंक्ति का क्या महत्त्व है?
Ans. This line describes the forest before the trees return. Since the trees were missing, there were no shadows, and the Sun shone directly on the ground. Normally, trees provide shade, but their absence left the forest bare and emphasizes the importance of the trees reclaiming their natural space.
यह पंक्ति पेड़ों के वापस आने के पहले के जंगल का वर्णन करती है। चूँकि पेड़ गायब थे, इसलिए कोई छाया नहीं थी और सूरज सीधे जमीन पर चमकता था। आमतौर पर, पेड़ छाया प्रदान करते हैं, लेकिन उनके न होने से जंगल खाली और खुला रह गया है। यह इस बात पर प्रकाश डालता है कि जंगल कितना बेजान हो गया था और पेड़ों के अपने प्राकृतिक स्थान को पुनः प्राप्त करने के महत्त्व पर जोर देता है।
Q. 3. How does the poet contrast indoor and outdoor spaces in the poem?
कवयित्री ने कविता में घर के अन्दर और बाहर के स्थानों के बीच किस प्रकार अंतर दर्शाया है?
Ans. The poet portrays the indoors as a place of stagnation, where trees are unnaturally confined and lifeless. The outdoor space, however, represents freedom, growth, and renewal. This contrast symbolizes the tension between control and libration. Though the trees are initially restricted, their movement towards the open forest signifies a return to vitality. The contrast serves as a metaphor for breaking free from societal, emotional, or personal constraint.
कवयित्री ने घर के अंदर के स्थान को ठहराव के स्थान के रूप में चित्रित किया है, जहाँ पेड़ अप्राकृतिक रूप से सीमित और बेजान हैं। हालाँकि, बाहर स्थान स्वतंत्रता, विकास और नवीनीकरण का प्रतिनिधित्व करता है। यह विरोधाभास नियंत्रण और मुक्ति के बीच तनाव का प्रतीक है। हालाँकि पेड़ों पर शुरू में प्रतिबंध हैं, लेकिन खुले जंगल की ओर उनका बढ़ना जीवन शक्ति की वापसी का संकेत देता है। यह विरोधाभास सामाजिक, भावनात्मक या व्यक्तिगत बाधाओं से मुक्त होने के रूपक के रूप में कार्य करता है।
Q. 4. How does the speaker feel about the trees' departure?
पेड़ों के चले जाने के बारे में वक्ता कैसा महसूस करता है?
Ans. The speaker observes the trees leaving with a detached yet contemplative tone. There is no attempt to stop them, only a quiet acknowledgment of their movement. This suggests an understanding that liberation is inevitable and necessary. The speaker's passivity implies acceptance, perhaps symbolizing society's gradual realization that nature-or any suppressed force cannot be contained forever and will eventually reclaim its rightful space in the world.
वक्ता पेड़ों को एक विरक्त लेकिन चिंतनशील स्वर में जाते हुए देखती है। उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं है, केवल उनकी गतिविधि की एक शांत स्वीकृति है। यह इस समझ का सुझाव देता है कि मुक्ति अपरिहार्य और आवश्यक है। वक्ता की निष्क्रियता स्वीकृति का संकेत देती है, शायद समाज को धीरे-धीरे होने वाली इस अनुभूति का संकेत देती है कि प्रकृति-या कोई भी दबा हुआ बल-हमेशा के लिए नियंत्रित नहीं किया जा सकता है और अंततः दुनिया में अपना सही स्थान पुनः प्राप्त कर लेगा।
Extracts for Comprehension and Appreciation
Read the extracts given below and answer the questions that follow—
Extract-1 : [Sec. Board Exam., 2022 (Modi.)]
The trees inside are moving out into the forest,
the forest that was empty all these days
where no bird could sit
no insect hide
no sun bury its feet in shadow
the forest that was empty all these nights
will be full of trees by morning.
Qs. : 1. According to the extract, why couldn't birds sit or insects hide in the forest?
2. Where are the trees in the poem?
कविता के अनुसार वृक्ष कहाँ हैं?
3. How can you say that forest was empty according to the poem?
कविता के अनुसार आप कैसे कह सकते हैं कि जंगल खाली थे?
Ans.
1. (a) There were no trees
2. In the poem, the trees are inside. They are moving out in the forest.
कविता में वृक्ष अन्दर हैं। वे बाहर जंगल में जा रहे हैं।
3. The forest was empty because no bird could be seen sitting, no insect could be seen hiding and no sun could be seen shining through the trees.
जंगल खाली था क्योंकि किसी भी पक्षी को बैठा हुआ नहीं देखा जा सकता है, किसी भी कीट को छिपते हुए नहीं देखा जा सकता है और सूर्य को वृक्षों से होकर चमकता हुआ नहीं देखा जा सकता है।
Extract-2 :
All night the roots work
to disengage themselves from the cracks
in the veranda floor.
The leaves strain toward the glass
small twigs stiff with exertion
long-cramped boughs shuffling under the roof
like newly discharged patients
--- | --- |
half-dazed, moving
to the clinic doors. [Question Bank (Modi.)]
Qs. : 1. What are the newly discharged patients compared to in the poem?
2. How do roots and leaves labour to escape from the confines of the house?
जड़ें और पत्तियाँ घर की चारदीवारी से बाहर निकलने के लिए कैसे श्रम करती हैं?
3. How do the boughs move?
शाखाएँ कैसे हिलती हैं?
Ans. 1. (c) Boughs and twigs shuffling under the roof
2. The roots labour to escape the house by working tirelessly to break free from the cracks in the floor, while the leaves strain towards the windows, attempting to break through the glass.
जड़ें फर्श की दरारों से मुक्त होने के लिए अथक प्रयास करते हुए घर से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करती हैं, जबकि पत्तियाँ खिड़कियों की ओर बढ़ती हैं, कांच को तोड़ने का प्रयास करते हुए।
3. The boughs move in a semi-dazed state, shuffling under the roof and moving towards the glass window.
शाखाएँ अर्ध-मूच्छित अवस्था में छत के नीचे सरकती हुई कांच की खिड़कियों की ओर बढ़ती हैं।
Extract-3 :
I sit inside, doors open to the veranda
writing long letters
in which I scarcely mention the departure
of the forest from the house.
The night is fresh, the whole moon shines
in a sky still open (Board Model Paper, 2025-26)
Qs. : 1. Where does the poetess sit?
2. What is the poetess doing?
3. How is the sky?
Ans. 1. (b) inside
2. The poetess is writing long letters in which she scarcely mentions the departure of the forest from the house.
कवयित्री लम्बे पत्र लिख रही है जिनमें वह जंगल के घर से विदा लेने के बारे में जिक्र नहीं करती है।
3. The sky is still open and clear. The whole moon shines brightly in it.
आकाश अभी भी खुला और साफ है। पूर्ण चन्द्रमा इसमें तेजी से चमकता है।
Extract-4 :
My head is full of whispers
which tomorrow will be silent.
Listen. The glass is breaking.
The trees are stumbling forward
into the night. Winds rush to meet them.
The moon is broken like a mirror,
its pieces flash now in the crown
of the tallest oak.
Qs. : 1. What happens to the moon in the extract?
2. What are the noises that poet listens at night?
वे शोर क्या हैं जिन्हें कवयित्री रात्रि के समय सुनती है?
3. Why is all this noise being made?
यह इतना शोर क्यों किया जा रहा है?
Ans. 1. (c) It is broken like a mirror
2. The poet listens to the noise of glass breaking, stumbling of trees out of doors and rushing of winds in the silent night.
कवयित्री शीशे के टूटने का, वृक्षों का दरवाजों के बाहर लड़खड़ाने का और हवा के तेज चलने का शोर उस शान्त रात में सुनती है।
3. All this noise is being made by the leaves, twigs and the tree because they all are trying to set themselves free from the long exertion in the house.
यह सारा शोर पत्तियों, टहनियों और वृक्ष के द्वारा किया जा रहा है क्योंकि वे अपने को उस घर से लम्बे तनाव में रहने से मुक्त करवा रहे हैं।
[BOX: [418, 88, 528, 914]]