RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 17: Poem 8: Fog (कोहरा / धुंध)

Fog

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 1: First Flight (Poetry) सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

Fog

Poem 8: Fog (कोहरा / धुंध) • By Carl Sandburg

Fog

[ धुंध ]

Carl Sandburg

8

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

The fog comes..........................................then moves on. (Page 93)

कठिन शब्दार्थ—harbour (हाब(र)) = बन्दरगाह। on haunches (ऑन् हॉन्चिज़) = घुटने मोड़कर बैठना।

हिन्दी अनुवाद—कवि कहता है कि धुंध छोटी बिल्ली के कदमों पर आती है (अर्थात् वह बिल्ली के जैसे दबे पाँव आती है)। वह घुटने मोड़कर बैठकर बन्दरगाह व शहर को निहारती है (अर्थात् वह बन्दरगाह व शहर पर छा जाती है) और फिर आगे बढ़/फैल जाती है।

भावार्थ—कवि धुंध जैसी निर्जीव मौसमी गतिविधि को बिल्ली जैसे सजीव प्राणी से तुलना करके जीवन्त बना देता है। कवि एक सुन्दर प्राकृतिक दृश्य उत्पन्न करता है।

TEXTUAL QUESTIONS

Thinking about the Poem

Q. 1. (i) What does Sandburg think the fog is like?

सैंडबर्ग को धुंध किसके समान प्रतीत होती है?

Ans. Sandburg thinks the fog is like a little cat.

सैंडबर्ग को धुंध एक छोटी बिल्ली के समान प्रतीत होती है।

(ii) How does the fog come? धुंध कैसे आती है? (Board Model Paper, 2024-25)

Ans. The fog comes silently like the little cat's feet.

धुंध चुपके से छोटी बिल्ली की तरह दबे पाँव आती है।

(iii) What does 'it' in the third line refer to?

तीसरी पंक्ति में 'it' शब्द किसके लिए आया है?

Ans: The word 'it' in the third line refers to 'the fog'.

तीसरी पंक्ति में 'it' शब्द 'धुंध' के लिए आया है।

(iv) Does the poet actually say that the fog is like a cat? Find three things that tell us that the fog is like a cat. क्या कवि असल में कहता है कि धुंध बिल्ली के समान है? तीन चीजें खोजिए जो हमें यह बताएँ कि धुंध एक बिल्ली के समान है।

Ans: The poet really thinks that the fog is like a cat.

(i) The fog comes just like a cat i.e., silently.

(ii) It sits on silent haunches just as a cat sits.

(iii) It looks over harbour and city without making any disturbance and then moves on just like a cat.

कवि असल में सोचता है कि धुंध बिल्ली के समान है।

(i) धुंध बिल्ली की तरह आती है, अर्थात् चुपके से।

(ii) धुंध चुपचाप घुटने मोड़कर एक बिल्ली की तरह बैठ जाती है।

(iii) यह बिना किसी व्यवधान के बन्दरगाह व शहर को निहारती है और फिर एक बिल्ली की तरह आगे बढ़ जाती है।

Q. 2. You know that a metaphor compares two things by transferring a feature of one thing to the other. (See Unit 1).

आप जानते हैं कि एक रूपक दो चीजों की तुलना करता है वह भी एक चीज की विशेषता को दूसरी चीज पर परिवर्तित करके। (देखें यूनिट एक)।

(i) Find metaphors for the following words and complete the table below. Also try to say how they are alike. The first is done for you.

निम्न शब्दों के लिए रूपक खोजिए और नीचे दी गई तालिका को पूरा कीजिए। यह बताने का प्रयत्न भी करें कि वे एक जैसे कैसे हैं। प्रथम आपके लिए किया गया है।

Storm

tiger

pounces over the fields, growls

Train

Fire

School

Home

Ans: (i) Storm—Tiger pounces over the fields, growls.

(ii) Train—Strong wind speed, growls.

(iii) Fire—Dragon wild and arrogant.

(iv) School—Temple God.

(v) Home—Heaven peace, comfort and luxury.

(ii) Think about a storm. Try to visualise the force of the storm, hear the sound of the storm, feel the power of the storm and the sudden calm that happens afterwards. Write a poem about the storm comparing it with an animal.

एक तूफान के बारे में सोचें। तूफान की ताकत को देखने का, तूफान की ध्वनि सुनने का, तूफान की शक्ति को महसूस करने का और बाद की अचानक शान्ति को महसूस करने का प्रयास करें। तूफान के बारे में एक कविता लिखें जिसकी तुलना एक जानवर से करें।

[Note : Self-attempt activity.]

Q. 3. Does this poem have a rhyme scheme? Poetry that does not have an obvious rhythm or rhyme is called 'free verse'.

क्या इस कविता की एक तुकान्त योजना है? काव्य जिसकी कोई निश्चित लय या तुक नहीं होती उसे 'मुक्त छंद' कहते हैं।

Ans: No, this poem doesn't have a rhyme scheme. It is a free verse.

नहीं, इस कविता की कोई तुकान्त योजना नहीं है। यह एक मुक्त छंद है।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :

Q. 1. What similarity has the poet drawn in the poem "Fog"?

‘Fog’ कविता में कवि ने क्या समानताएँ बताई हैं?

Ans. The poet compares fog with a cat. Fog comes silently resting on its haunches as a cat and disappears in the same manner as a cat does.

कवि धुंध की तुलना बिल्ली से करता है। धुंध घुटने मोड़कर बिल्ली की भांति शान्ति से आती है और जैसे बिल्ली करती है उसी प्रकार से गायब हो जाती है।

Q. 2. What is the behaviour of a cat and how it is similar to fog?

बिल्ली का व्यवहार क्या है और यह धुंध के समान क्यों है?

Ans. A cat is a very mischievous creature. It comes and disappears in a silent manner. Similarly fog also appears and disappears in a silent way.

बिल्ली एक शरारती जीव है। यह आती और गायब भी शान्ति से ही होती है। इसी प्रकार से धुंध भी आकर गायब होती है।

Q. 3. What message do you get from the poem ‘Fog’?

आप ‘Fog’ नामक कविता से क्या सन्देश प्राप्त करते हैं?

Ans. Every man has a goal and one can pursue a goal as silently as a cat. The poem also tells us about closeness to nature.

प्रत्येक व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है। अपने उद्देश्य को हम बिल्ली की भांति शान्त होकर कर सकते हैं। कविता हमें प्रकृति से नजदीक रहने के बारे में भी कहती है।

Q. 4. How does the fog affect the city and its people?

धुंध शहर और उसके लोगों पर क्या प्रभाव डालती है?

Ans. The fog affects the life of city people. It disturbs and disrupts their schedule. Fog covers the harbour and city and then disappears.

धुंध शहर के लोगों के जीवन पर प्रभाव डालती है। यह उनके रोज के नियम को बाधित एवं व्यवधान डालती है। धुंध बन्दरगाह और शहर को ढक लेती है और फिर गायब हो जाती है।

II. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. What is the central theme of the poem, ‘Fog’?

कविता, ‘Fog’ का केन्द्रीय विषय क्या है?

Ans. The poem’s main theme is nature’s quiet, mysterious movements. The poet compares fog to a cat and shows how it appears silently, lingers briefly, and then moves on. This reflects the unpredictability of nature and life. The poem also suggests that some changes come without warning, stay for a while, and then disappear just as quietly.

कविता का मुख्य विषय प्रकृति की शांत, रहस्यमयी हरकतें है। कवि कोहरे की तुलना बिल्ली से करता है और दर्शाता है कि यह कैसे चुपचाप प्रकट होता है, थोड़ी देर तक रुकता है और फिर आगे बढ़ जाता है। यह प्रकृति और जीवन की अप्रत्याशितता को दर्शाता है। कविता यह भी बताती है कि कुछ बदलाव बिना किसी चेतावनी के आते हैं, कुछ समय तक रहते हैं और फिर चुपचाप अदृश्य हो जाते हैं।

Q. 2. How does the poet create a sense of movement in the poem?

कवि कविता में गति का भाव कैसे पैदा करता है?

Ans. The poet creates a sense of movement using short, simple lines that reflect the fog’s smooth and silent arrival. Words like “Comes”, “Sits”, and “moves on” show its slow and graceful motion. The comparison to a cat enhances this effect, as cat walk lightly, pause, and then vanish quietly. This imagery makes the fog feel alive, mysterious, and ever-changing.

कवि ने छोटी, सरल पंक्तियों का उपयोग करके गति की भावना पैदा की है जो कोहरे के सहज और मौन आगमन को दर्शाती है। “Comes”, “Sits”, और “moves on” जैसे शब्द इसकी धीमी और सुन्दर गति को दर्शाते हैं। एक बिल्ली से तुलना इस प्रभाव को बढ़ाती है, क्योंकि बिल्लियां हल्के से चलती हैं, रुकती हैं,

और फिर चुपचाप अदृश्य हो जाती हैं। यह बिंब-चित्रण कोहरे को जीवंत, रहस्यमय, और हमेशा बदलते हुए महसूस कराता है।

Q. 3. What does the line ‘It sits looking over harbor and city’ suggest?

‘Its looking over harbor and city’ पंक्ति क्या संकेत देती है?

Ans. This line suggests that the fog lingers for a while and quietly covers the city and harbor. The poet compares it to a cat that pauses to observe its surroundings. This gives the fog a living and watchful quality. Instead of moving quickly, it stays still for some time. Then it slowly disappears and creates a sense of calm and mystery.

यह पंक्ति बताती है कि कोहरा कुछ समय तक रुकता है और चुपचाप शहर और बंदरगाह को ढक लेता है। कवि इसकी तुलना एक बिल्ली से करता है जो अपने आस-पास के वातावरण को देखने के लिए रुकती है। यह कोहरे को जीवंतता और सतर्कता का गुण देती है। तेजी से आगे बढ़ने के बजाय, यह कुछ समय के लिए स्थिर रहता है। फिर यह धीरे-धीरे अदृश्य हो जाता है और शांति और रहस्य का भाव पैदा करता है।

Extracts for Comprehension and Appreciation

Read the extracts given below and answer the questions that follow—

Extract-1 :

The fog comes

on little cat feet.

It sits looking

over harbour and city

on silent haunches

and then moves on.

(Sec. Board Exam., 2026)

[Question Bank (Modi.)]

Qs. :

1. What does ‘it’ in the third line refer to?

(a) Cat
(b) Fog
(c) Poet
(d) Dog

2. What does the poet think the fog is like?

कवि के विचार से धुंध किसकी तरह है?

3. How does the fog come?

धुंध कैसे आती है?

Ans.

1. (b) Fog

2. The poet thinks that the fog is like a cat.

कवि के विचार में धुंध एक बिल्ली की तरह है।

3. The Fog comes silently.

धुंध शांतिपूर्वक आती है।

Or

Qs. :

1. What does the fog do after arriving?

(a) It stays forever
(b) It looks over the harbour and city
(c) It turns into rain
(d) It makes loud noises

2. How does the fog come?

धुंध कैसे आती है?

3. Why does the poet compare the fog with a cat?

कवि धुंध की तुलना एक बिल्ली से क्यों करता है?

Ans.

1. (b) It looks over the harbour and city

2. Fog comes silently.

धुंध शांतिपूर्वक आती है।

3. The poet does so because fog comes silently resting on its haunches like a cat and disappear in the same manner.

कवि ऐसा इसलिए करता है क्योंकि धुंध घुटने मोड़कर बिल्ली की तरह शान्ति से आती है और उसी प्रकार से गायब हो जाती है।

--- | ---