The Tale of Custard the Dragon
Poem 9: The Tale of Custard the Dragon (ड्रैगन कस्टर्ड की कथा) • By Ogden Nash
9. The Tale of Custard the Dragon (ड्रैगन कस्टर्ड की कहानी)
Ogden Nash
📖 पाठ का सार एवं मुख्य भाव (Introduction & Summary)
यह कविता एक बैलॅड (कथात्मक गीत) की शैली में लिखी गई है—एक गीत या कविता जो एक कहानी बताता है। आप साहस या नायकवाद की कहानियों का वर्णन करने वाले बैलॅड से अवश्य परिचित होंगे। यह कविता एक हास्यपूर्ण बैलॅड है जो एक पैरोडी (विद्रूपिका) है।
इसे ऊँचे स्वर में पढ़ें, लय पर ध्यान रखते हुए।
कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद
Belinda lived in..........................................little pet dragon. (Page 107)
भावार्थ— कवि यहाँ बेलिंडा के रंग-बिरंगे संसार की छवि प्रस्तुत करता है।
Now the name..........................................called him Custard. (Page 107)
भावार्थ— कवि यहाँ बेलिंडा के पशुमित्रों के हास्यास्पद नामों की जानकारी देता है।
Custard the dragon..........................................on his toes. (Page 107)
भावार्थ— कवि यहाँ ड्रैगन का कितना भयावह शब्द-चित्र प्रस्तुत करता है फिर भी उसे डरपोक माना जाता है।
Belinda was as..........................................nice safe cage. (Page 107)
भावार्थ— ड्रैगन कस्टर्ड को छोड़कर, अन्य सभी पशुमित्रों की बहादुरी का बखान किया जा रहा है। बहादुरी का समय आने पर पता चलता है।
Belinda tickled him..........................................cowardly dragon. (Page 108)
भावार्थ—सभी पशु मित्र ड्रैगन का उपहास करते हैं। बेलिन्दा उसे शारीरिक पीड़ा भी देती है। अन्य तीन मित्र उसके नाम को विकृत करते हैं।
Belinda giggled................................................nice safe cage. (Page 108)
Word | Pronunciation | Hindi Meaning |
giggled | गिगल्ड | हीं-हीं कर हँसना |
भावार्थ—सभी पशुमित्र ड्रैगन पर फब्तियाँ कसते हैं। उनके अनुसार कायर होने पर उपहास करते हैं।
Suddenly, suddenly they.......................................in the winda. (Page 108)
Word | Pronunciation | Hindi Meaning |
nasty | नास्टि | अप्रिय |
growled | ग्रउल्ड | गुर्राया |
pirate | पायरट् | समुद्री डाकू |
winda | विन्डा | खिड़की |
भावार्थ—सुख में पशुमित्र कितने खिले हुए थे किन्तु दुःख की आहट से ही मुरझा जाते हैं।
Pistol in his.......................................................meant no good. (Page 108)
Word | Pronunciation | Hindi Meaning |
cutlass | कटलस् | कटार |
pistol | पिस्टूल | पिस्तौल |
भावार्थ—कवि समुद्री डाकू की एक भयावह तस्वीर खींचता है। उसके (डाकू के) इरादे नेक नहीं हैं।
Belinda paled, and...........................................strategically mouseholed. (Page 108)
Word | Pronunciation | Hindi Meaning |
terrified yelp | टेरिफाइड् येल्प | डरी हुई चीख |
fled | फ्लेड् | भाग गया |
trickled down | ट्रिक्ल्ड डाउन | धीरे-धीरे चले जाना |
strategically | स्ट्रटीजिकलि | रणनीतिक दृष्टि से |
mouseholed | माउसहोल्ड | बिल में घुस जाना |
भावार्थ—कष्ट में बेलिन्दा पीली पड़ जाती है और सुख के साथी, पशुमित्र छोड़कर भाग जाते हैं।
But up jumped....................................................at a worm. (Page 108)
Word | Pronunciation | Hindi Meaning |
snorting | स्नॉर्टिङ् | नाक से फूँफकारते हुए |
clashed | क्लैश्ट | झगड़ने लगा |
irons | आइअन्ज़ | लोहे की सलाखें |
dungeon | डन्जैन | भूमिगत कैदखाना |
clatter | क्लैट(र) | खड़खड़ाना |
clank | क्लैन्क् | टनटन |
jangling | जैङ्गलिङ् | खनखनाती |
squirm | स्क्वम् | छटपटाहट |
robin | रॉबिन | छोटी चिड़िया |
worm | वम् | कीड़ा |
भावार्थ—कवि बताता है कि किस प्रकार से ड्रैगन ने समुद्री डाकू का सामना करके उसका अन्त किया।
The pirate gaped................................................every bit. (Page 108)
Word | Pronunciation | Hindi Meaning |
gulped | गल्प्ट | पी ली |
grog | ग्रोग् | शराब |
pocket flagon | पॉकिट फ्लैगन | जेबी सुराही |
gobbled | गॉब्ल्ड | भक्षण कर लिया |
भावार्थ—कवि यहाँ हिंसा का दृश्य चित्रण करता है। दस्यु का दर्दनाक अंत होता है।
Belinda embraced him................................................ate the pirate. (Page 109)
हिन्दी अनुवाद—बेलिंडा ने उसे गले लगाया, मस्टर्ड ने उसे जीभ से चाटा। किसी ने भी उसके शिकार समुद्री दस्यु के लिए शोक नहीं मनाया। इंक और ब्लिंक खुशी से उस ड्रैगन के चारों ओर चक्कर काटने लगे जिसने समुद्री डाकू का भक्षण किया था।
भावार्थ—झूठी बहादुरी वाले पशुमित्र असली बहादुरी के सामने नतमस्तक हो जाते हैं।
But presently up................................................braver than me. (Page 109)
हिन्दी अनुवाद—किन्तु अब छोटा कुत्ता मस्टर्ड बोला यदि मैं घबराया नहीं होता तो मैं इससे दुगुना बहादुर होता। फिर उससे अधिक शेखी मारते हुए इंक व ब्लिंक बोले, हमें लगता है, हम तीन गुना अधिक बहादुर होते। और फिर कस्टर्ड ने कहा, मैं बिल्कुल सहमत हूँ कि प्रत्येक मुझसे अधिक बहादुर है।
भावार्थ—कवि झूठे बहादुरों को पुनः शेखी बघारते चित्रित करता है। ऐसे साथी काम के नहीं होते हैं।
Belinda still lives................................................little pet dragon. (Page 109)
हिन्दी अनुवाद—बेलिंडा अभी भी अपने छोटे सफेद घर में अपने छोटे काले बिलौटे और अपने छोटे स्लेटी चूहे और अपने छोटे पीले कुत्ते और अपनी छोटी लाल वैगन गाड़ी और अपने असली, सच्चे छोटे पालतू ड्रैगन के साथ रहती है।
भावार्थ—बेलिंडा ने अभी भी अपना घर व पशुमित्र नहीं छोड़े हैं।
Belinda is as................................................nice safe cage. (Page 109)
हिन्दी अनुवाद—बेलिंडा इतनी बहादुर है जितनी कि भालुओं से भरी बंदूक की नाल। और इंक व ब्लिंक सीढ़ियों के नीचे तक शेरों का पीछा करते हैं। मस्टर्ड इतना बहादुर है जितना कि एक बाघ जब क्रोध में होता है। किन्तु कस्टर्ड लगातार एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए रोता रहता है।
कवि के विषय में
ऑगर्डन नैश ने हास्य छंद की 400 से भी अधिक रचनाएँ लिखीं। उसकी सर्वोत्तम रचना को 1931 से 1972 के बीच 14 खण्डों में प्रकाशित किया गया था। उसकी रचना एंथनि बर्जेस की काव्यात्मक श्रद्धांजलि में सर्वोत्तम रूप से वर्णित की गई है :
............वह हमारे साहित्यिक विपथन में एक नई प्रकार की ध्वनि/स्वर लाया।
और मीडज व पर्सिनन के काव्यात्मक नियमों को तोड़ने के लिए अधिक ध्यान नहीं लगाता है।
वह ऐसी पंक्तियों का प्रयोग करता है जो कभी-कभी ठीक लम्बाई की होती थीं व बोलचाल वाली तथा नीरस होती थीं।
और अन्त में आपको लय प्रस्तुत करता है..............
अनौपचारिक व औपचारिक को एक साथ लाने की विधा उसकी प्रकृति/स्वभाव है जो मुख्य रूप से सराही जाती है।
मैं उसकी यहाँ नकल करने की कोशिश कर रहा हूँ किन्तु वह काफी गैर अनुकरणीय है।
TEXTUAL QUESTIONS
❓ Thinking about the Poem
Q. 1. Who are the characters in this poem? List them with their pet names.
इस कविता में पात्र कौन हैं? इनके पालतू नामों के साथ इनकी सूची बनाएँ।
Ans. One girl and four animals are the characters in this poem.
एक मानव व चार पशु इस कविता के पात्र हैं।
--- | ---
1. Belinda - the girl | 2. Custard - the dragon
3. Ink - the kitten | 4. Blink - the mouse
5. Mustard - the dog
Q. 2. Why did Custard cry for a nice safe cage? Why is the dragon called cowardly dragon? (Sec. Board Exam., 2026)
कस्टर्ड एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए क्यों रोता रहता था? ड्रैगन को 'कायर/डरपोक ड्रैगन' क्यों कहा जाता है?
Ans. Custard cried for a nice safe cage because he thought that the house in which they lived was unsafe.
The dragon is called a 'cowardly dragon' because he always cries for a nice safe cage.
कस्टर्ड एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए रोता रहता था क्योंकि उसने सोचा कि जिस घर में वे रहते थे वह असुरक्षित था।
ड्रैगन को एक 'डरपोक ड्रैगन' इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह हमेशा एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए रोता रहता है।
Q. 3. "Belinda tickled him, she tickled him unmerciful....." Why?
"बेलिंडा उसे गुदगुदाती थी, वह उसे निर्दयता से गुदगुदाती थी।" क्यों?
Ans. Belinda did so because it was their pastime. They all sat laughing in the little red wagon but the dragon used to cry for a nice safe cage. So Belinda tickled the dragon unmercifully. बेलिंडा ऐसा करती थी क्योंकि यह उनका मनबहलाव का तरीका था। वे सभी छोटी लाल वैगन (गाड़ी) में बैठकर हँसते थे। किंतु ड्रैगन एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए चिल्लाता रहता था। इसलिए बेलिंडा ड्रैगन को निर्दयतापूर्वक गुदगुदाती थी।
Q. 4. The poet has employed many poetic devices in the poem. For exmaple : "Clashed his tail like iron in a dungeon"—the poetic device here is a simile. Can you, with your partner, list some more such poetic devices used in the poem?
कवि ने अनेक काव्यात्मक विधाएँ इस कविता में प्रयोग की हैं। उदाहरणार्थ : "एक भूमिगत कैदखाने की लोहे की सलाखों की तरह अपनी पूँछ को टकराया"—यहाँ काव्यात्मक विधा—'उपमा' है। क्या आप, अपने साथी के साथ, कुछ और काव्यात्मक विधाओं की सूची बना सकते हैं जो कविता में प्रयुक्त हुई हैं?
Ans.
* '.........Blink chased lions down the stairs.' (Exaggeration)
* 'That everybody is braver than me.' (Satire)
* 'W'd have been three times as brave....' (Paradox)
* 'But up jumped Custard, snorting like an engine. (Simile)
* 'ब्लिंक, शेरों को सीढ़ियों से नीचे तक भगा देता था।' (अतिशयोक्ति)
* 'कि प्रत्येक मुझ से अधिक पराक्रमी है।' (व्यंग्य)
* 'हम तीन गुना अधिक बहादुर होते......' (विरोधाभास)
* 'किन्तु कस्टर्ड ऊपर कूदा, एक इंजन जैसे फूँफकारते हुए।' (उपमा)
Q. 5. Read stanza three again to know how the poet describes the appearance of the dragon.
छंद तीन पुनः पढ़ें, यह जानने के लिए कि कवि ड्रैगन की रूपरेखा का वर्णन कैसे करता है।
Ans. Custard the dragon has big sharp teeth. On the top it has spikes and scales underneath. Its mouth emits fire like a fireplace. Smoke comes out of the nose as if from a chimney. It has sharp edges like daggers on its toes. ड्रैगन कस्टर्ड के नुकीले बड़े दाँत हैं। इसके ऊपरी भाग पर नुकीले काँटे हैं व निचले पर परतें हैं। इसका मुख अंगीठी के जैसे आग उगलता है। नाक से धुआँ ऐसे निकलता है जैसे चिमनी से बाहर जा रहा हो। इसके पैरों की उंगलियों पर कटार जैसे नुकीले सिरे हैं।
Q. 6. Can you find out the rhyme scheme of two or three stanzas of the poem? क्या आप कविता के दो या तीन छंदों की तुकान्त योजना खोज सकते हैं?
Ans. The rhyming scheme of the last three stanzas (13, 14, 15) are—
अन्तिम तीन पदों (13, 14, 15) की तुकान्त योजना इस प्रकार है—
Stanza 13 - aa bb cc
Stanza 14 - aa bb
Stanza 15 - aa bb
Q. 7. Writers use words to give us a picture or image without actually saying what they mean. Can you trace some images used in the poem?
लेखक प्रायः अपना वास्तविक अभिप्राय बताए बिना शब्दों द्वारा चित्र या आकृति बनाते हैं। क्या आप कविता में प्रयोग किये ऐसे चित्रों को ढूँढ सकते हैं?
Ans. Yes, we can find such type of imagery in this poem. In the third stanza, we have delineation of the dragon. Similarly, in the 8th stanza, there is depiction of the pirate.
हाँ, इस कविता में हम इस प्रकार के चित्रों को पा सकते हैं। तीसरे छन्द में ड्रैगन की भौतिक छवि का वर्णन है। इसी प्रकार छन्द आठ में समुद्री डाकू को चित्रित किया गया है।
(i) Description of Dragon (ड्रैगन का शब्द चित्र) :
Custard the dragon had big sharp teeth,
And spikes on top of him and scales underneath,
Mouth like a fireplace, chimney for a nose,
And realio, trulio daggers on his toes.
(ii) Description of Pirate : (समुद्री दस्यु का शब्द चित्र) :
Pistol in his left hand, pistol in his right,
And he held in his teeth a cutlass bright,
His beard was black, one leg was wood;
It was clear that the pirate meant no good.
Q. 8. Do you find the Tale of Custard the Dragon to be a serious or a light-hearted poem ? Give reasons to support your answer.
क्या आप 'कस्टर्ड ड्रैगन की कहानी' को एक गम्भीर कविता पाते हैं या एक मनोरंजक कविता? अपने उत्तर के समर्थन में कारण दीजिए।
Ans. I find this poem a light-hearted one. The following reasons support it—
First, their names are rhyming ones—Ink : Blink, Custard : Mustard. Second, their humorous images of bravery—Ink and Blink chase lions down the stairs. Third, the Dragon has a fearsome body even then he keeps crying for a nice safe cage. Fourth, the coward dragon emerges the bravest. Belinda still lives with false friends.
मैं इस कविता को एक मनोरंजक कविता पाता हूँ। निम्न कारण इस बात का समर्थन करते हैं—
प्रथम, उनके नाम तुकांत वाले हैं—इंक : ब्लिंक, कस्टर्ड : मस्टर्ड। द्वितीय, उनकी बहादुरी की हास्यपूर्ण तस्वीर—इंक व ब्लिंक शेरों को नीचे सीढ़ियों तक भगा देते हैं। तृतीय, ड्रैगन भयानक शरीर वाला है फिर भी वह एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए रोता रहता है। चतुर्थ, डरपोक ड्रैगन सबसे बहादुर निकलता है। बेलिन्दा अभी भी झूठे मित्रों के साथ रहती है।
Q. 9. This poem, in ballad form, tells a story. Have you come across any such modern song or lyric that tells a story ? If you know one, tell it to the class. Collect such songs as a project.
यह कविता बैलंड के रूप में एक कहानी कहती है। क्या आप ऐसे किसी आधुनिक गीत या प्रगीत से परिचित हुए हैं जो एक कहानी बताता है? यदि आप किसी एक को जानते हैं, तो इसे कक्षा में बताएँ। कुछ ऐसे ही गीतों का प्रोजेक्ट के लिए संग्रह करें।
[Note : Self-attempt activity.]
ADDITIONAL QUESTIONS
I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :
Q. 1. With whom did Belinda live and where? बेलिन्दा किसके साथ रहती थी?
(Question Bank)
Ans. Belinda lived with a black kitten, a little grey mouse, a little yellow dog, a little dragon and a red wagon in a little white house.
बेलिन्दा एक काले बिल्ली के बच्चे, एक स्लेटी छोटे चूहे, एक छोटे पीले कुत्ते, एक छोटे ड्रैगन और लाल वेगन के साथ एक छोटे सफेद घर में रहती थी।
Q. 2. Why was the dragon named 'Custard'? ड्रैगन को 'कस्टर्ड' नाम क्यों दिया गया था?
Ans. The Dragon was named custard because of his timidity. He always cried for a nice safe cage where he could live in. ड्रैगन को उसकी भीरुता के कारण कस्टर्ड नाम दिया गया था। वह हमेशा एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए चिल्लाता था जहां पर वह रह सके।
Q. 3. How is custard, the dragon described in the poem?
कविता में कस्टर्ड, ड्रैगन को किस प्रकार से वर्णित किया गया है?
Ans. Custard, the dragon had big sharp teeth, spikes on the top, scales underneath, his mouth is like a fire place, nose like a chimney and daggers on his toes.
कस्टर्ड, ड्रैगन के बड़े नुकीले दाँत थे, ऊपरी भाग पर नुकीले कांटे, नीचे की ओर कठोर चमड़ी की परतें, अंगीठी के समान मुख, नाक एक चिमनी के जैसे तथा उसके पैरों के अंगूठों पर कटारें थीं।
Q. 4. Read the poem and write the names of Belinda's animals.
कविता को पढ़िए और बेलिन्दा के जानवरों के नाम लिखिए।
Ans. Belinda has a Dragon named custard, Ink, the kitten who is little and black, Blink, the little grey coloured mouse and Mustard the dog which is yellow and sharp.
बेलिन्दा के पास कस्टर्ड नामक ड्रैगन था, इंक छोटा काला बिल्ली का बच्चा, ब्लिंक, चूहा जो छोटा और स्लेटी रंग का था, मस्टर्ड छोटा, पीला और तेज तर्रार कुत्ता।
Q. 5. What do you say in the support that custard appeared to be a coward but proved to be the bravest? आप इसके समर्थन में क्या कहेंगे कि कस्टर्ड एक कायर लगता था परन्तु वह सबसे अधिक बहादुर साबित हुआ?
Ans. Custard always cried for a nice safe cage. But when the pirate came, custard hit him with his tail and gobbled him. कस्टर्ड हमेशा एक अच्छे सुरक्षित पिंजरे के लिए रोता रहता था। लेकिन जब जलदस्यु आया तो कस्टर्ड ने अपनी पूँछ से उस पर प्रहार किया और उसका भक्षण कर गया।
Q. 6. How did the dragon face the pirate? (Question Bank)
ड्रैगन ने समुद्री डाकू का सामना कैसे किया?
Or
How was the fight between the dragon and the pirate?
ड्रैगन और समुद्री डाकू के मध्य लड़ाई कैसी थी?
Ans. The pirate had pistols in both hands and cutlass in his teeth. The Dragon jumped upon him like an engine. He hit him with his tail and gobbled him up.
समुद्री डाकू ने अपने दोनों हाथों में पिस्तौल और दाँतों में कटार दबा रखी थी। ड्रैगन उस पर एक इंजन की तरह से कूदा। उसने अपनी पूँछ से उसे मारा और उसे निगल गया।
Q. 7. What humour do you find in the poem, "The Tale of Custard the Dragon"?
"The Tale of Custard the Dragon" कविता में आप क्या हास्य पाते हैं?
Ans. In this poem the names Ink, Blink, Custard, Mustard are rhythmic and symbolic of their appearance and are amusing. The depiction of their bravery is also humorous.
इस कविता में इंक, ब्लिंक, कस्टर्ड के नाम लयबद्ध हैं व उनकी आकृति के संकेत भी हैं और विचार करने व बोलने पर भी हास्यपूर्ण है। उनका अपनी बहादुरी का बखान भी हास्यपूर्ण है।
Q. 8. How is the pirate described in this poem?
इस कविता में समुद्री डाकू को किस प्रकार से बताया गया है?
Ans. The pirate had a black beard and his one leg was of wood. He had pistols in his both right and left hands. He had a bright cutlass in his teeth.
समुद्री डाकू के काली दाढ़ी थी और उसका एक लकड़ी का पैर था। उसके दाएं और बाएं दोनों हाथों में पिस्तौल थी। उसके दाँतों में एक चमकीली कटार थी।
--- | ---
Q. 9. What message do you get from the poem, “The Tale of Custard the Dragon?”
कविता “The Tale of Custard the Dragon” से आप क्या सन्देश प्राप्त करते हैं?
Ans. The poem tells us never to believe in false friends or fair weather friends. The Dragon proved to be the bravest and Belinda’s best friend.
यह कविता हमें यह बताती है कि कभी भी झूठे मित्रों का अथवा सुख के साथियों पर विश्वास नहीं करें। ड्रैगन सबसे बहादुर व सबसे अच्छा मित्र साबित होता है।
Q. 10. What does the poet tell about Ink?
इंक के बारे में कवि क्या कहता है?
Ans. The poet tells us that Ink is a coward. He disappears as a substance disappears without anybody’s notice from the bottom of the house.
कवि हमें कहता है कि इंक कायर है। इंक एक पदार्थ की भांति बिना किसी की नजर में आए घर के पेंदे से गायब हो जाता है।
Q. 11. What is Belinda’s bravery compared to? How does she laugh?
बेलिंडा की बहादुरी की तुलना किस वस्तु से की जाती है? वह कैसे हँसती है?
Ans. Her bravery is compared to “a barrel full of bears.” She laughed so loudly that the whole house echoed with her laugh. उसकी बहादुरी की तुलना ‘भालुओं से भरे पीपे से की जाती है (अर्थात् वह इतनी बहादुर थी जैसे एक साथ कई गुस्सैल भालू हों)’। वह इतनी जोर से हँसती थी कि सारा घर उसकी हँसी से गूँज उठता था।
Q. 12. How was the behaviour of Belinda’s brave friends in adversity?
बेलिंडा के बहादुर दोस्तों का व्यवहार किस प्रकार का था?
Ans. Belinda’s brave friends fled in adversity. Mustard ran with a cry. Ink disappeared unnoticed. The little mouse Blink entered a hole.
बेलिंडा के बहादुर दोस्त विपरीत परिस्थितियों में भाग गए। मस्टर्ड चीख के साथ भाग गए। इंक बिना किसी को बताए गायब हो गया। छोटा चूहा ब्लिंक एक छेद में घुस गया।
Q. 13. How was the fight of the pirate and the Dragon?
ड्रैगन और समुद्री डाकू की लड़ाई कैसी थी?
Ans. The Pirate opened a bottle and drank some wine. Then he fired two bullets at the dragon but he missed. Then the dragon cut him into pieces and ate them up.
समुद्री डाकू ने एक बोतल खोली और उसमें से कुछ शराब पी। तब उसने ड्रैगन पर दो गोली चलाई मगर वह चूक गया। तब ड्रैगन ने उसे दो भागों में काट दिया और उसे खा गया।
Q. 14. What did the little dog Mustard boast?
छोटे कुत्ते मस्टर्ड ने क्या शेखी बघारी?
Ans. The little dog Mustard boasted that he would have been doubly brave if he had not been discouraged. He was speaking boldly at that time.
छोटे कुत्ते मस्टर्ड ने शेखी बघारी कि यदि वह निराश नहीं होता तो वह दुगुना बहादुर होता। वह उस समय बहुत मुक्त भाव से बोल रहा था।
II. Answer each of the following questions in about 60 words :
Q. 1. What is the main theme of the poem “The Tale of Custard the Dragon”?
“The Tale of Custard the Dragon” की मुख्य विषय-वस्तु क्या है?
Ans. The poem focuses on the theme of real versus false bravery. Though Belinda and her pets act brave in ordinary times, they run away in actual danger. Custard, mocked for being timid, proves that true courage is shown through actions, not words. The poem also highlights the idea that appearances can be misleading, as Custard, the so-called coward, is the only one who bravely fights the pirate.
कविता असली बनाम झूठी बहादुरी की विषय-वस्तु पर केंद्रित है। हालाँकि बेलिंडा और उसके पालतू जानवर आम समय में बहादुरी से पेश आते हैं, लेकिन वे वास्तविक खतरा होने पर भाग जाते हैं। डरपोक होने
के कारण मजाक उड़ाए जाने वाले कस्टर्ड ने साबित किया है कि सच्चा साहस शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों से दिखाया जाता है। कविता इस विचार को भी उजागर करती है कि दिखावे भ्रामक हो सकते हैं, क्योंकि कस्टर्ड, तथाकथित कायर, एक मात्र ऐसा व्यक्ति है जो समुद्री डाकू से बहादुरी से लड़ता है।
Q. 2. What event changes the perception of Custard’s bravery?
कौनसी घटना कस्टर्ड की बहादुरी की धारणा को बदल देती है?
Ans. When a pirate suddenly enters Belinda’s house, Ink, Blink, and Mustard-who always boasted of their bravery-run away in fear. Custard, who was considered a coward, surprises everyone by fearlessly fighting the pirate and eating him. This movement proves that Custard is actually the bravest of all, as he faces real danger and protects Belinda, unlike the others who flee instead of helping.
जब एक समुद्री डाकू अचानक बेलिंडा के घर में घुसता है, तो इंक, ब्लिंक और मस्टर्ड-जो हमेशा अपनी बहादुरी का बखान करते थे-डर के मारे भाग जाते हैं। कस्टर्ड जिसे कायर माना जाता था, निडरता से समुद्री डाकू से लड़कर और उसे खाकर सभी को चौंका देता है। यह क्षण साबित करता है कि कस्टर्ड वास्तव में सभी में सबसे बहादुर है, क्योंकि वह वास्तविक खतरे का सामना करता है और बेलिंडा की रक्षा करता है, जबकि अन्य मदद करने के बजाय भाग जाते हैं।
Q. 3. How do other characters react after Custard defeats the pirate?
कस्टर्ड द्वारा समुद्री डाकू को पराजित करने के बाद अन्य पात्र कैसी प्रतिक्रिया करते हैं?
Ans. Initially, Belinda and her pets celebrate Custard’s victory. However, Soon after, they start boasting again and claim that they were brave too and could have handled the pirate. Their reaction shows their reluctance to accept Custard’s true bravery, as they continue to pretend that they are fearless. This highlights the theme of false pride, as they fail to acknowledge Custard’s courage despite his heroic act.
आरम्भ में बेलिंडा और उसके पालतू जानवर कस्टर्ड की जीत का जश्न मनाते हैं। हालाँकि, कुछ ही समय बाद, वे फिर से शेखी बघारने लगते हैं और दावा करते हैं कि वे भी बहादुर थे और समुद्री डाकू से निपट सकते थे। उनकी प्रतिक्रिया कस्टर्ड की सच्ची बहादुरी को स्वीकार करने में उनकी अनिच्छा को दर्शाती है, क्योंकि वे दिखावा करना जारी रखते हैं कि वे निडर हैं। यह झूठे गर्व के विषय को उजागर करता है, क्योंकि वे कस्टर्ड के वीरतापूर्ण कार्य के बावजूद उसके साहस को स्वीकार करने में विफल रहते हैं।
Q. 4. How does the poet use humor in the poem?
कवि ने कविता में हास्य का प्रयोग किस प्रकार किया है?
Ans. The poet uses humor through exaggeration, irony, and playful language. The pets’ description of bravery contrasts with their cowardly actions and make their behaviour amusing. The irony of a dragon, normally a fierce creature, being timid adds to the humor. The poet’s lighthearted tone and rhythmic rhyming style make the poem entertaining and turn what could have been a serious story into a humorous and engaging tale.
कवि अतिशयोक्ति, विडंबना और चंचल भाषा के माध्यम से हास्य का प्रयोग करता है। पालतू जानवरों की बहादुरी का वर्णन उनके कायरतापूर्ण कार्यों के विपरीत है और उनके व्यवहार को मनोरंजक बनाता है। एक ड्रैगन, जो आमतौर पर एक भयंकर प्राणी होता है, का डरपोक होना हास्य को बढ़ाता है। कवि का हल्का-फुल्का लहजा और लयबद्ध तुकबंदी शैली कविता को मनोरंजक बनाती है और एक गंभीर कहानी को एक हास्यपूर्ण और आकर्षक कहानी में बदल देती है।
Extracts for Comprehension and Appreciation
Read the extracts given below and answer the questions that follow—
Extract-1 :
Belinda lived in a little white house,
With a little black kitten and a little grey mouse,
And a little yellow dog and a little red wagon,
And a realio, trulio, little pet dragon.
Qs. : 1. What is the rhyme scheme of the given extract?
2. Where and with whom did Belinda live?
बेलिन्डा किसके साथ और कहाँ पर रहती थी?
3. Write about the four friends of Belinda.
बेलिन्डा के चारों दोस्तों के बारे में लिखिए।
Ans. : 1. (a) AABB
2. Belinda lived in a little white house. There were four friends of Belinda who lived with her.
बेलिन्डा एक छोटे सफेद घर में रहती थी। उसके चार दोस्त भी बेलिन्डा के साथ रहते थे।
3. There were a little black kitten, a little grey mouse, a little yellow dog and a real little pet dragon. These were the friends of Belinda.
वहाँ छोटा काला बिल्ली का बच्चा, एक छोटा भूरे रंग का चूहा, एक पीला छोटा कुत्ता और एक वास्तविक छोटा पालतू ड्रैगन। ये बेलिन्डा के दोस्त थे।
Extract-2 :
Now the name of the little black kitten was Ink,
And the little grey mouse, she called him Blink,
And the little yellow dog was sharp as Mustard,
But the dragon was a coward, and she called him Custard.
Qs. : 1. How is Custard the dragon described?
2. What were the names of Belinda’s four friends?
बेलिन्डा के चार दोस्तों के नाम क्या थे?
3. What were the qualities of all these four friends?
इन चारों दोस्तों के क्या गुण थे?
Ans. : 1. (c) Cowardly
2. These were the names of the four friends : The Black kitten was named Ink, grey mouse’s name was Blink, yellow dog’s name was Mustard and the Dragon was called Custard.
चार दोस्तों के नाम थे : काला बिल्ली का बच्चा इंक, भूरे रंग का चूहा ब्लिंक, पीले कुत्ते का नाम मस्टर्ड और ड्रैगन का नाम कस्टर्ड था।
3. The Kitten was black, the mouse was grey, the dog was sharp and the dragon was little, pet and cowardly as well.
बिल्ली का बच्चा काला था, चूहा भूरे रंग का था, कुत्ता तेज दाँतों वाला और ड्रैगन छोटा, पालतू और कायर था।
Extract-3 :
Custard the dragon had big sharp teeth,
And spikes on top of him and scales underneath,
Mouth like a fireplace, chimney for a nose,
And realio, trulio daggers on his toes.
[Board Model Paper; 2024-25, 2023-24 (Modi.)]
Qs. : 1. What was on top of Custard’s body?
2. Who had big sharp teeth?
किसके बड़े तीखे दाँत थे?
3. What type of mouth and nose did the dragon have?
ड्रैगन का मुँह व नाक कैसे थे?
Ans. 1. (b) Spikes
2. Custard the dragon had big sharp teeth.
कस्टर्ड, ड्रैगन के बड़े तीखे दाँत थे।
3. His mouth emitted fire like a fire place and smoke came out of his nose as from a chimney.
उसके मुँह से भट्टी की तरह आग निकल रही थी और नाक से चिमनी की तरह धुआँ निकल रहा था।
Or
Qs. : 1. What does ‘Chimney for a nose’ suggest?
2. How did Custard look like?
कस्टर्ड कैसा दिखता था?
3. Who was Custard?
कस्टर्ड कौन था?
Ans. 1. (a) Custard breathes out smoke or fire
2. Custard, the dragon had sharp teeth, spikes on the top and real and sharp daggers on his toes.
कस्टर्ड, ड्रैगन के तेज दाँत थे, ऊपरी भाग पर काँटे थे और उसके पैरों के अंगूठों पर वास्तविक धारदार तलवारें थी।
3. Custard was a dragon.
कस्टर्ड एक ड्रैगन था।
Extract-4 :
Belinda was as brave as a barrel full of bears,
And Ink and Blink chased lions down the stairs,
Mustard was as brave as a tiger in a rage,
But Custard cried for a nice safe cage.
Qs. : 1. How brave was Mustard?
2. Why was custard the dragon a point of joke?
कस्टर्ड, ड्रैगन मजाक का बिन्दु क्यों था?
3. Write about the bravery of Belinda and her friends.
बेलिण्डा और उसके दोस्तों की बहादुरी के बारे में लिखिए।
Ans. 1. (d) As brave as a tiger in a rage
2. Custard, the dragon was a point of joke because he always wept for a nice and safe cage. Others called him a coward.
कस्टर्ड, ड्रैगन हमेशा मजाक का बिन्दु इस प्रकार था वह हमेशा एक अच्छे और सुरक्षित पिंजरे के लिए रोता था। दूसरे उसे कायर कहते थे।
3. Belinda was as brave as a barrel full of bears. The valour of Ink and Blink was also comical. Mustard had bubble like bravery.
बेलिण्डा इतनी बहादुर थी जितना कि भालुओं से भरा पीपा (अर्थात वह इतनी बहादुर थी जैसे एक साथ कई गुस्सैल भालू हों)। इंक और ब्लिंक की बहादुरी भी हास्यास्पद थी। मस्टर्ड भी बुलबुले जैसी (क्षणिक) बहादुरी रखता था।
Extract-5 :
Belinda tickled him, she tickled him unmerciful,
Ink, Blink and Mustard, they rudely called him Percival,
They all sat laughing in the little red wagon
At the realio, trulio, cowardly dragon.
Qs. : 1. By what name did Ink, Blink, and Mustard rudely call Custard?
2. How was custard, the dragon mocked at?
कस्टर्ड ड्रैगन का मजाक किस प्रकार से उड़ाया जाता था?
3. How did Belinda mock at the dragon?
बेलिन्दा ड्रैगन का मजाक किस प्रकार से उड़ाती थी?
Ans. : 1. (b) Percival
2. Custard the dragon was mocked at when his friends called him a real, true and cowardly dragon and called him Percival (sarcastically)—a knight of King Arthur's court who sought the Holy Grail.
कस्टर्ड ड्रैगन का मजाक उसके दोस्तों के द्वारा एक वास्तविक, सच्चा और कायर ड्रैगन कहकर और उसे पर्सिवल राजा आर्थर का एक योद्धा जिसने पवित्र प्याले को तलाशा था, कहकर (व्यंग्यपूर्वक) उड़ाया जाता था।
3. Belinda tickled custard the dragon unkindly. She also mocked at him with her friends by calling him Percival.
बेलिन्दा निर्दयता से कस्टर्ड के गुदगुदी करती थी। वह अपने दोस्तों के साथ उसे पर्सिवल कहकर पुकारती है।
Extract-6 :
Belinda giggled till she shook the house,
And Blink said Weeck! which is giggling for a mouse.
Ink and Mustard rudely asked his age.
When Custard cried for a nice safe cage.
Qs. : 1. What sound did Blink, the mouse, make?
2. How did Ink and Mustard mock at Custard the dragon?
इंक और मस्टर्ड कस्टर्ड पर किस प्रकार से हँसते हैं?
3. How did Belinda mock at Custard the dragon?
बेलिन्दा कस्टर्ड ड्रैगन का मजाक किस तरह से उड़ाती है?
Ans. : 1. (c) Weeck!
2. Ink and Blink asked Custard the dragon his age. Custard needed a nice, safe cage at that time and they both laughed at him.
इंक और मस्टर्ड ने कस्टर्ड ड्रैगन से उसकी उम्र पूछी। कस्टर्ड को एक अच्छे, सुरक्षित पिंजरे की आवश्यकता थी उस समय वे दोनों उस पर हँसें।
3. Belinda mocked at Custard the dragon by her loud laugh that shook the house. Others also laughed with her in the same manner.
बेलिन्दा कस्टर्ड ड्रैगन पर जोर से हँसकर उसका मजाक उड़ाती थी जिससे सारा घर हिल जाता था। दूसरे भी उसी तरह से उसकी हँसी में भाग लेते थे।
Extract-7 :
Suddenly, suddenly they heard a nasty sound,
And Mustard growled, and they all looked around.
Meowch! cried Ink, and ooh! cried Belinda,
For there was a pirate, climbing in the winda.
[Question Bank (Modi.)]
Qs. : 1. What did they see when they looked around?
2. What surprised Belinda and her pets one day?
एक दिन बेलिन्दा और उसके पालतु पशुओं को किस बात ने आश्चर्यचकित किया?
3. Who made that sound?
वह आवाज किसने की थी?
Ans.
1. (c) A pirate
2. An unpleasant sound surprised Belinda and her pets.
एक अप्रिय आवाज ने बेलिन्दा और उसके पालतु पशुओं को आश्चर्य-चकित किया।
3. A pirate made that sound.
एक समुद्री डाकू ने वह आवाज की थी।
Extract-8 :
Pistol in his left hand, pistol in his right,
And he held in his teeth a cutlass bright,
His beard was black, one leg was wood;
It was clear that the pirate meant no good.
(Board Model Paper, 2025-26)
Qs. :
1. What does the pirate hold in his teeth?
2. What was unusual about the pirate's legs?
डाकू के पैर के बारे में असामान्य क्या था?
3. What does the poet suggest about the pirate's intention?
कवि डाकू के इरादों के बारे में क्या सुझाव देता है?
Ans.
1. (c) a cutlass
2. One of the pirate's legs was made of wood.
डाकूओं में से एक की टाँग लकड़ी से बनी थी।
3. The poet suggests that the pirate meant no good.
कवि सुझाता है कि डाकू के इरादे नेक नहीं थे।
Extract-9 :
Belinda paled, and she cried Help! Help!
But Mustard fled with a terrified yelp,
Ink trickled down to the bottom of the household,
And little mouse Blink strategically mouseholed.
Qs. :
1. What emotion is expressed in this stanza?
2. What was the impact of arrival of pirate on Belinda and her friends?
बेलिन्दा और उसके दोस्तों पर समुद्री डाकू के आने का क्या प्रभाव पड़ता है?
3. What did Belinda and her friends do?
बेलिन्दा और उसके साथियों ने क्या किया?
Ans.
1. (b) Fear and panic
2. Belinda was pale with fear. Mustard was terrified. Ink and Blink were also trembling with fear.
बेलिन्दा भय से पीली पड़ गयी। मस्टर्ड डरा हुआ था। इंक और ब्लिंक भी डर से कांप रहे थे।
3. Belinda cried for help. Mustard yelped and was terrified. Ink trickled down to the bottom. Blink hid itself in a small hole.
बेलिन्दा सहायता के लिए चिल्लाई थी। मस्टर्ड ने भयपूर्ण चिल्लाहट निकाली और भय से कांप गया था। इंक पैंदे में नीचे चला गया। ब्लिंक ने स्वयं को एक छोटे से बिल में छिपा लिया था।
Extract-10 :
But up jumped Custard, snorting like an engine,
Clashed his tail like irons in a dungeon,
With a clatter and a clank and a jangling squirm,
He went at the pirate like a robin at a worm.
Qs. : 1. How did Custard move towards the pirate?
2. Write about the comparison of fight of Custard.
कस्टर्ड की लड़ाई की तुलना के बारे में लिखिए।
3. Write about the fight of pirate and Custard the dragon.
समुद्री डाकू और कस्टर्ड ड्रैगन की लड़ाई के बारे में लिखिये।
Ans. : 1. (b) With a lot of noise and energy
2. Custard jumped like an engine. The attacks of Custard, the dragon are compared with those of a robin bird which attacks its victim.
कस्टर्ड एक इंजन की तरह कूदा। कस्टर्ड ड्रैगन के आक्रमणों की तुलना रॉबिन पक्षी के आक्रमणों से की गई है जब वह अपने शिकार पर आक्रमण करता है।
3. Custard the dragon snorted like an engine. He attacked the pirate with his tail. He attacked the pirate with a clatter and a clank.
कस्टर्ड ड्रैगन इंजन की तरह फूँफकारा। वह अपनी पूँछ से इस प्रकार से लड़ा जैसे भूमिगत कैदखाने की सलाखें लड़ी हों। उसने समुद्री डाकू पर खड़खड़ाते और टनटनाते हुए आक्रमण किया था।
Extract-11 :
The pirate gaped at Belinda’s dragon,
And gulped some grog from his pocket flagon,
He fired two bullets, but they didn’t hit,
And Custard gobbled him, every bit.
Qs. : 1. How many bullets did the pirate fire at Custard?
2. What startled the pirate?
समुद्री डाकू को किस बात ने विस्मित किया?
3. How did custard the dragon answer the attack of the pirate?
समुद्री डाकू के आक्रमण का कस्टर्ड ड्रैगन ने किस प्रकार से जवाब दिया?
Ans. : 1. (b) Two
2. The pirate was startled at the fearlessness of Belinda’s dragon. Custard was very brave at this time and was ready to face the pirate.
समुद्री डाकू बेलिन्दा के ड्रैगन की निर्भयता पर विस्मित था। कस्टर्ड इस समय बहुत बहादुर था और वह समुद्री डाकू का सामना करने के लिए तैयार था।
3. Custard, the dragon took the opportunity and killed the pirate. He cut him into pieces and ate him up.
कस्टर्ड ड्रैगन ने अवसर का फायदा उठाया और समुद्री डाकू को मार डाला। उसने उसे टुकड़ों में काट डाला और उसे खा गया।
Extract-12 :
Belinda embraced him, Mustard licked him,
No one mourned for his pirate victim.
Ink and Blink in glee did gyrate
Around the dragon that ate the pirate.
Qs. : 1. What was the mood of the character after Custard ate the pirate?
2. How was dragon treated after the fight?
लड़ाई के बाद ड्रैगन के साथ कैसा व्यवहार किया गया?
3. Did they express grief over the death of the pirate?
क्या उन्होंने समुद्री डाकू की मौत पर दुःख प्रकट किया था?
Ans. 1. (b) Joyful and celebratory
2. Custard the dragon was treated warmly. Belinda embraced him. Mustard licked him. Ink and Blink took rounds of the drgaon.
कस्टर्ड ड्रैगन के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार किया गया। बेलिन्दा ने उसे बाँहों में भर लिया। मस्टर्ड उसे चाटने लगा। इंक व ब्लिंक ने ड्रैगन के चारों ओर चक्कर लगाए।
3. They all were very happy over the death of the pirate. They did not think about him. They were all praising Custard the dragon.
वे सभी समुद्री डाकू की मौत पर बहुत खुश थे। उन्होंने उसके बारे में नहीं सोचा था। वे सभी ड्रैगन की प्रशंसा कर रहे थे।
Extract-13 :
But presently up spoke little dog Mustard,
I’d have been twice as brave if I hadn’t been flustered.
And up spoke Ink and up spoke Blink,
We’d have been three times as brave, we think,
And Custard said, I quite agree
That everybody is braver than me.
Qs. : 1. What reason did Mustard give for not being brave?
2. What does Custard the dragon say about his bravery?
कस्टर्ड ड्रैगन अपनी बहादुरी के बारे में क्या कहता है?
3. What did others say about their fight with the Pirate?
अन्य सभी ने समुद्री डाकू से उनकी लड़ाई के बारे में क्या कहा?
Ans. 1. (b) He was flustered
2. Custard the dragon is really and truly brave. He does not say anything about his bravery. He even praises others that they are more valorous than he is.
कस्टर्ड ड्रैगन एक वास्तविक सच्चा बहादुर है। वह अपनी बहादुरी के बारे में कुछ नहीं कहता है। वह यह कहता है कि दूसरे उससे अधिक बहादुर हैं।
3. Mustard said that he would be doubly brave if he were not discouraged. Ink and Blink said that they would be thrice as brave as they had been.
मस्टर्ड ने कहा कि वह दुगुना बहादुर होता यदि वह हतोत्साहित नहीं होता। इंक और ब्लिंक बोले कि वे तीन गुणा बहादुर होते जैसे कि वे पहले रहे थे।
Extract-14 :
Belinda still lives in her little white house,
With her little black kitten and her little grey mouse,
And her little yellow dog and her little red wagon,
And her realio, trulio little pet dragon.
Qs. : 1. What is the colour of Belinda’s dog?
2. Where does Belinda live? Write about the changes after their fight with the pirate?
बेलिन्दा कहाँ रहती है? उनकी समुद्री डाकू से हुई लड़ाई के पश्चात् आए हुए परिवर्तन के बारे में लिखिए।
3. Where do the other friends of Belinda live?
बेलिन्दा के अन्य दोस्त कहाँ पर रहते हैं?
Ans. 1. (c) Yellow
2. Belinda lives in her little white house. After their fight with the pirate there is no change in them.
--- | ---
बेलिन्दा अपने छोटे सफेद घर में रहती है। समुद्री डाकू से उनकी लड़ाई के बाद में उनमें कोई परिवर्तन नहीं आता है।
3. The other friends of Belinda live where they have been living. They are all living with Belinda in the little white house.
बेलिन्दा के अन्य दोस्त वहीं रहते हैं जहाँ पर वे रह रहे हैं। वे सभी बेलिन्दा के साथ उस छोटे सफेद घर में रह रहे हैं।