RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 19: Poem 10: For Anne Gregory (ऐन ग्रेगॉर के लिए)

For Anne Gregory

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 1: First Flight (Poetry) सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

For Anne Gregory

Poem 10: For Anne Gregory (ऐन ग्रेगॉर के लिए) • By William Butler Yeats

For Anne Gregory [ ऐन ग्रेगॉर के लिए ]

William Butler Yeats

📖 पाठ का सार एवं मुख्य भाव (Introduction & Summary)

यह कविता एक नवयुवक व एक नवयुवती के मध्य का वार्तालाप है। वे किसके बारे में तर्क दे रहे हैं?

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

'Never shall a..........................................................your yellow hair.' (Page 118)

🔤 कठिन शब्दार्थ: despair (डिस्पेअ(र)) = निराशा। ramparts (रैम्पार्ट्स) = परकोटा/खाई के किनारे की दीवार (यहाँ किनारे)।
📝 हिन्दी अनुवाद: एक नवयुवक तुम्हारे कानों के समीप के उन सुन्दर सुनहरे केश के किनारों द्वारा निराश नहीं हो सकता (अर्थात् ग्रेगॉर के सुनहरे बाल उसे इतना सुन्दर बना देते हैं कि कोई भी नवयुवक उसकी ओर देख कर निराश नहीं होगा)। वह निश्चित रूप से तुम्हें केवल तुम्हारे लिए प्रेम नहीं करेगा बल्कि तुम्हें तुम्हारे पीले केश (बाल) के लिए प्रेम करेगा।

भावार्थ— कवि ऐन ग्रेगॉर को बता रहा है कि उसे (ग्रेगॉर) को उसके केश के कारण प्रेम किया जायेगा न कि उसके (ग्रेगॉर) के स्वयं के कारण क्योंकि ग्रेगॉर के सुनहरे केश सबको आकर्षित करते हैं। दूसरे शब्दों में, उसे बाह्य शरीर के लिए प्रेम किया जायेगा उसके आन्तरिक गुणों के कारण नहीं।

'But I can..........................................................my yellow hair.' (Page 118)

🔤 कठिन शब्दार्थ: carrot (कैरट) = गाजर/गाजरी रंग।
📝 हिन्दी अनुवाद: किन्तु मैं एक केश-रंजक प्राप्त कर लूँगी और अपने केश भूरे या काले या गाजरी रंग में रंग लूँगी ताकि वह नवयुवक मुझे केवल मेरे लिए प्रेम करे न कि मुझे मेरे पीले केश के लिए प्रेम करे।

भावार्थ— इन पंक्तियों को ऐन ग्रेगॉर स्वयं बोलती है। वह कहती है कि वह नवयुवक पर विश्वास करती है कि वह (नवयुवक) उसे (ग्रेगॉर को) उसके आन्तरिक गुणों के कारण प्रेम करेगा न कि उसके शारीरिक रूप के कारण।

'I heard an..........................................................your yellow hair.' (Page 118)

🔤 कठिन शब्दार्थ: religious (रिलिजस्) = धार्मिक/धर्मात्मा। yesternight (येस्ट(र)नाइट) = कल रात। text (टेक्स्ट) = मूल ग्रन्थ।
📝 हिन्दी अनुवाद: मैंने एक वृद्ध धर्मात्मा व्यक्ति को पिछली रात यह घोषणा करते हुए सुना है कि उसे एक मूल ग्रन्थ मिला है जो यह सिद्ध करता है कि केवल ईश्वर ही तुम्हें केवल तुम्हारे लिए प्रेम कर सकता है न कि तुम्हारे सुन्दर पीले बालों के लिए।

भावार्थ— पंक्तियों का वक्ता एक बार पुनः कवि है। वह प्रथम छंद में निरूपित विचारों की पुनः पुष्टि करता है। वह कहता है कि संसार में केवल ईश्वर ही सच्चा प्रेमी है। वह मानव से आत्मिक प्रेम रखता है न कि शारीरिक।

कवि के विषय में—

विलियम बटलर येट्स (1865-1939) एक आयरिश राष्ट्रवादी था। उसने लंदन व डबलिन में शिक्षा प्राप्त की थी और वह जनवार्ता व पुराण विद्या में रुचि रखता था। उसने 1923 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीता था।

--- | ---

TEXTUAL QUESTIONS

Thinking about the Poem

Q. 1. What does the young man mean by “great honey-coloured/Ramparts at your ear?” Why does he say that young men are “thrown into despair” by them?

नवयुवक का ‘सुन्दर सुनहरे/कानों के किनारों’ से क्या अभिप्राय है? वह यह क्यों कहता है कि युवाओं को उनके द्वारा निराशा में क्यों फेंक दिया जाता है?

Ans. By this, the young man means that she has beautiful golden hair which surround the outer wall of her ear.

He says that young men are ‘thrown into despair’ by them because the lady wants them to love her interior and not the exterior.

इससे नवयुवक का आशय है कि उसके बाल सुन्दर व सुनहरे हैं जो उसके कान के किनारे के चारों ओर हैं।

वह कहता है कि युवाओं को उनके द्वारा ‘निराशा में फेंक’ दिया जाता है क्योंकि वह युवती उनसे यह चाहती है कि वे उसे आन्तरिक/आत्मिक प्रेम करें न कि बाह्य/शारीरिक।

Q. 2. What colour is the young woman’s hair? What does she say she can change it to? Why would she want to do so? नवयुवती के केश का क्या रंग है? वह क्या कहती है कि वह इसे बदल सकती है? वह ऐसा क्यों करेगी?

Ans. The young woman’s hair is honey-coloured or yellow. She says she can change it to brown or black or carrot. She would like to do so because the young man in despair may love her for herself alone. उस नवयुवती के केश शहद के रंग जैसे या पीले/सुनहरे हैं। वह कहती है कि वह इसे भूरे या काले या गाजरी रंग में बदल सकती है। वह ऐसा इसलिए करना चाहेगी क्योंकि निराश नवयुवक उसे केवल उसके लिए प्रेम करें (न कि उसे उसके बालों के कारण प्रेम करें)।

Q. 3. Objects have qualities which make them desirable to others. Can you think of some objects (a car, a phone, a dress...) and say what qualities make one object more desirable than another? Imagine you were trying to sell an object : what qualities would you emphasise?

पदार्थों में गुण होते हैं जिससे लोग उनकी इच्छा करने लगते हैं। क्या आप कुछ पदार्थों/वस्तुओं के बारे में सोच सकते हैं (एक कार, एक फोन, एक ड्रेस.....) और बताइए कि कौनसे गुण एक वस्तु को दूसरी से अधिक अच्छा बनाते हैं? कल्पना करें कि आप एक वस्तु को बेचने का प्रयास कर रहे हैं : आप कौनसे गुणों पर अधिक जोर देंगे?

Ans. Of course, qualities make the objects desirable to others. Qualities of durability, cheapness, modernity, easy-handling, low-maintenance etc. make one object more desirable than another. Suppose I’m selling a dress. I would like to emphasise on its charming colour, simple, attractive design, economic price and durability. I would like the customer to feel that he has invested his money at the right place.

निःसन्देह, वस्तुओं के गुणों से लोग उनकी इच्छा करने लगते हैं। चलाऊपन, सस्ती उपलब्धता, आधुनिकता, सरल-संचालन, न्यून रख-रखाव खर्च आदि गुण एक वस्तु को दूसरी वस्तु से अधिक अच्छा या चाहने वाला बना देते हैं। मान लें, मैं एक पोशाक बेच रहा हूँ। मैं इसके आकर्षक रंग, साधारण, शान्त किन्तु आकर्षक डिजाइन, उचित कीमत, चलाऊपन आदि पर विशेष बल दूँगा।

Q. 4. What about people? Do we love others because we like their qualities, whether physical or mental? Or is it possible to love someone “for themselves alone”? Are some people ‘more lovable’ than others? Discuss this question in pairs or in groups, considering points like the following.

लोगों के विषय में क्या विचार है? क्या हम दूसरों को इसलिए प्रेम करते हैं क्योंकि हम उनके गुणों को पसन्द करते हैं, चाहे शारीरिक हों या मानसिक? या क्या यह सम्भव है कि किसी को ‘केवल उसके लिए’ ही

प्रेम किया जाए? क्या कुछ लोग अन्यों से अधिक प्रिय होते हैं? निम्न बातों को ध्यान में रखते हुए, जोड़ों या समूहों में इस प्रश्न पर चर्चा करें।

(i) a parent or caregiver’s love for a newborn baby, for a mentally or physically challenged child, for a clever child or a prodigy.

एक माता या पिता का या एक धाय/संरक्षक/सेवक का एक नवजात बच्चे के लिए प्रेम, एक मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग बच्चे के लिए प्रेम, एक चतुर बालक या विलक्षण बालक के लिए प्रेम।

(ii) the public’s love for a film star, a sportsperson, a politician, or a social worker.

जनता का एक फिल्म स्टार, एक खिलाड़ी, एक राजनीतिज्ञ या एक सामाजिक कार्यकर्त्ता के लिए प्रेम।

(iii) your love for a friend, or brother or sister.

आपका एक मित्र, या भाई या बहन के लिए प्रेम।

(iv) your love for a pet, and the pet’s love for you.

आपका एक पालतू जानवर के लिए प्रेम और पालतू जानवर का आपके लिए प्रेम।

Ans. I have the opinion that qualities of people like those of objects make them desirable to others.

Yes, we love others because we like their qualities, whether physical or mental for example the public loves a film star, a sportsperson, a politician or a social worker.

Yes, it is also possible to love someone ‘for themselves alone’, As a parent or caregiver’s love for a newborn baby, for a mentally or physically challenged child, for a clever child or a prodigy we would love them as they are.

Yes, some people are more lovable than others as our love for a friend, or brother or sister or a pet is special.

लोगों के विषय में मेरा विचार है कि पदार्थों के जैसे, मनुष्यों के गुण भी उन्हें स्वयं को दूसरों की नजर में प्रिय बनाते हैं।

हाँ, हम दूसरों को इसलिए प्रेम करते हैं क्योंकि हम उनके शारीरिक या मानसिक गुणों से प्रेम करते हैं जैसे कि जनता का एक फिल्म स्टार, एक खिलाड़ी, एक राजनीतिज्ञ, या एक सामाजिक कार्यकर्त्ता के लिए प्रेम।

हाँ, यह भी सम्भव है कि हम किसी को केवल उसके लिए ही प्रेम करें, जैसे कि एक माता या पिता का या एक सेविका/धाय का एक नवजात बच्चे के लिए प्रेम, एक मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग बच्चे के लिए प्रेम, एक चतुर बालक या विलक्षण बालक के लिए प्रेम।

हाँ, कुछ लोग अन्यों से अधिक प्रिय हैं जैसे कि हमारा एक मित्र, या भाई या बहन या एक पालतू जानवर के लिए प्रेम।

Q. 5. You have perhaps concluded that people are not objects to be valued for their qualities or riches rather than for themselves. But elsewhere Yeats asks the question : How can we separate the dancer from the dance? Is it possible to separate ‘the person himself or herself’ from how the person looks, sounds, walks, and so on? Think of how you or a friend or member of your family has changed over the years. Has your relationship also changed? In what way?

सम्भवतः आपने निष्कर्ष निकाला हो कि लोग कोई वस्तु नहीं हैं जो उनकी महत्ता उनके गुणों या समृद्धि के आधार पर की जाए न कि उनके स्वयं के लिए। किन्तु कहीं अन्य येट्स यह प्रश्न पूछता है : कि हम नृत्य को एक नर्तक से अलग कैसे कर सकते हैं? क्या यह सम्भव है कि व्यक्ति को स्वयं को उसके चेहरे, आवाज, चलने-फिरने के ढंग आदि से अलग किया जा सकता है? विचार करें कि आप स्वयं या आपका एक मित्र या आपके परिवार का एक सदस्य इन वर्षों में कैसे बदल गया है। क्या आपके सम्बन्ध भी बदल गए हैं? किस तरह से?

Ans. Yes, I have perhaps concluded that people are not objects to be valued for their qualities or riches rather than for themselves.

Yes, Yeats asks elsewhere how we can separate the dancer from the dance.

Yes, it is possible to separate the person himself or herself from the looks, sounds, walks and so on.

I have observed how I or my friends or members of my family have changed over the years. There is much change in the looks, sounds, walks and so on.

One of my uncles got very rich over the years. It made him arrogant and affected our relation adversely.

हाँ, मैंने सम्भवतः यह निष्कर्ष निकाला है कि लोग कोई वस्तु नहीं हैं जो उनकी महत्ता उनके गुणों या समृद्धि के आधार पर की जाए न कि उनके स्वयं के लिए।

येट्स कहीं अन्य पूछता है कि हम नृत्य को नर्तक से अलग कैसे कर सकते हैं।

हाँ, यह सम्भव है कि व्यक्ति स्वयं को अपने चेहरे, आवाज, चाल आदि से अलग कर सके।

मैंने अब यह देखा है कि मैं या मेरे मित्र या परिवार के सदस्य इन वर्षों में कितने बदल गये हैं। चेहरे, आवाज, चाल आदि में अत्यधिक परिवर्तन आ चुका है।

मेरे एक चाचा इन वर्षों में बहुत धनी हो गये। इससे वे अहंकारी हो गये तथा इसने हमारे सम्बन्ध पर विपरीत प्रभाव डाला।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :

Q. 1. What colour is the young woman's hair? What does she say she can change it to? (Sec. Board Exam., 2023)

युवती के बाल किस रंग के हैं? वह क्या कहती है कि वह इसे किस रंग में बदल सकती है?

Ans. The young woman's hair is of yellow colour. She says that she can get her hair dyed to brown, black or carrot colour.

युवती के बाल पीले रंग के हैं। वह कहती है कि वह अपने बालों को भूरे, काले या गाजरी रंग में रंगवा सकती है।

Q. 2. What text did the old religious man find about God's love?

ईश्वर के प्रेम के बारे में उस वृद्ध धार्मिक व्यक्ति को कौनसा मूल ग्रन्थ मिला था?

Or

What does an old religious man say about God's love? (Question Bank)

ईश्वर के प्रेम के बारे में एक वृद्ध धार्मिक व्यक्ति क्या कहता है?

Ans. The old religious man found the text in which he found lines to prove that only God loves a human being truly and spiritually.

धार्मिक वृद्ध व्यक्ति को मूल ग्रन्थ मिला था जिसमें उसने सिद्ध करने के लिए पंक्तियों को पाया कि सिर्फ ईश्वर मानव को सच्चा व आध्यात्मिक प्यार करता है।

Q. 3. Do you think that Gregory is satisfied to have beautiful golden hair?

आप क्या सोचते हैं कि ग्रेगोरि सुनहरे बाल पाकर संतुष्ट है?

Ans. Gregory is unsatisfied with golden hair. She wants to dye them brown, black or carrot. She wants to be loved for her internal qualities and not for her physical appearance.

ग्रेगोरि अपने सुनहरे बालों से असंतुष्ट है। वह उन्हें भूरे, काले या गाजरी रंग में रंगवाना चाहती है। वह चाहती है कि उसे आन्तरिक गुणों के कारण प्रेम किया जाये न कि बाहरी रूप-रंग के लिए।

Q. 4. What does the poet tell Gregory about an old religious man?

कवि ग्रेगोरि को एक वृद्ध धर्मात्मा व्यक्ति के बारे में क्या कहता है?

Ans. He tells Gregory that yesternight he heard an old religious man declare that he had found a text to prove that only God could love her for herself alone.

वह ग्रेगॉरि से कहता है कि कल रात उसने एक वृद्ध धर्मात्मा व्यक्ति को यह घोषणा करते सुना कि उसे एक मूल ग्रन्थ मिला था जो यह साबित करता है कि केवल भगवान ही उसे केवल उसके लिए प्रेम कर सकता था (अर्थात् उसके आन्तरिक गुणों के लिए प्रेम कर सकता था)।

Q. 5. What is the theme of the poem, "For Anne Gregory"?

कविता "For Anne Gregory" की विषय वस्तु क्या है? (Question Bank)

Ans. The theme is that we should love a person for the qualities of head and heart and not for the enthralling physical appearance. Only God can love so.

विषय वस्तु यह है कि एक व्यक्ति को उसके हृदय व मस्तिष्क के गुणों के कारण प्रेम करें न कि उसके आकर्षक शारीरिक स्वरूप के कारण। केवल भगवान ही ऐसा प्रेम कर सकता है।

Q. 6. Why does the poet say that no one will be sad?

(Board Model Paper, 2025-26)

कवि क्यों कहता है कि कोई भी दुःखी नहीं होगा?

Ans. According to the poet no one will be sad because no one will love her for herself but for her golden hair. कवि के अनुसार कोई भी दुःखी नहीं होगा क्योंकि कोई भी उसे उसके लिए नहीं बल्कि उसके सुनहरे बालों के लिए प्रेम करेगा।

II. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. What is the central theme of the poem, "For Anne Gregory"?

कविता, "For Anne Gregory" की मुख्य विषय-वस्तु क्या है?

Ans. The poem presents the theme of superficial love versus true love. The speaker tells Anne Gregory that men admire her external beauty, particularly her golden hair, but they do not love her for her true self. The concluding lines suggest that only God loves unconditionally, without being influenced by physical appearance. The poet highlights the shallowness of human admiration through this poem.

कविता में दिखावटी प्रेम बनाम सच्चे प्रेम की विषय-वस्तु को प्रस्तुत किया गया है। वक्ता ऐन ग्रेगॉरि से कहता है कि पुरुष उसकी बाहरी सुंदरता, विशेष रूप से उसके सुनहरे बालों की प्रशंसा करते हैं, लेकिन वे उसे उसके वास्तविक स्वरूप के लिए प्यार नहीं करते। अंतिम पंक्तियाँ बताती हैं कि केवल ईश्वर ही बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं, बिना किसी शारीरिक स्वरूप से प्रभावित हुए। कवि इस कविता के माध्यम से मानवीय प्रशंसा के उथलेपन को उजागर करता है।

Q. 2. What is the significance of the old man’s statement?

वृद्ध व्यक्ति के कथन का क्या महत्त्व है?

Ans. The old man’s statement serves as the moral lesson of the poem. He claims that no man loves a woman for her inner self alone. It implies that human affection is often based on physical beauty. This contrasts with Anne Gregory’s belief in true love. The old man’s words suggest a cynical yet realistic view of love. His words emphasize the rarity of unconditional affection among humans.

वृद्ध व्यक्ति का कथन कविता का नैतिक पाठ है। वह दावा करता है कि कोई भी पुरुष किसी महिला से सिर्फ उसके आंतरिक स्वरूप के लिए प्यार नहीं करता। इसका आशय है कि मानवीय स्नेह अक्सर शारीरिक सुंदरता पर आधारित होता है। यह ऐन ग्रेगॉरि के सच्चे प्रेम में विश्वास के विपरीत है। वृद्ध व्यक्ति के शब्द प्यार के बारे में एक दोषदर्शी लेकिन यथार्थवादी दृष्टिकोण का सुझाव देते हैं। उसके शब्द मनुष्यों के मध्य बिना शर्त स्नेह की दुर्लभता पर ज़ोर देते हैं।

Q. 3. What does the last stanza suggest about God’s love?

अन्तिम पद ईश्वर के प्रेम के बारे में क्या बताता है?

Ans. The last stanza suggests that only God can love people without considering their physical appearance. Human love is often influenced by external beauty but divine love is pure and unconditional. The old man’s statement reflects the belief that true love should transcend physical features. It implies that human nature is flawed in its admiration of outward beauty. The poet contrasts divine love with worldly attraction.

अन्तिम छंद से पता चलता है कि ईश्वर ही लोगों से उनके शारीरिक रूप पर विचार किए बिना प्रेम कर सकते हैं। मानवीय प्रेम अक्सर बाहरी सुंदरता से प्रभावित होता है लेकिन ईश्वरीय प्रेम शुद्ध और बिना शर्त वाला होता है। वृद्ध व्यक्ति का कथन इस विश्वास को दर्शाता है कि सच्चे प्रेम को शारीरिक विशेषताओं से परे होना चाहिए। इसका तात्पर्य है कि बाहरी सुंदरता की प्रशंसा करने में मानव स्वभाव दोषपूर्ण है। कवि ईश्वरीय प्रेम की तुलना सांसारिक आकर्षण से करता है।

Q. 4. How does Anne Gregory respond to the speaker’s claim about men’s love?

ऐन ग्रेगोरि पुरुष प्रेम के बारे में वक्ता के दावे पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं?

Ans. Anne Gregory refuses to accept that men love only her physical beauty. She insists that her hair’s colour is not what defines her, and she can change it if needed. Her response shows her belief in deeper, sincere love rather than mere physical attraction. This highlights her independent thinking and desire to be valued for her inner qualities rather than her external appearance.

ऐन ग्रेगोरि यह मानने से इंकार करती है कि पुरुष सिर्फ उसकी शारीरिक सुंदरता से प्यार करते हैं। वह बल देकर कहती है कि उसके बालों का रंग उसे परिभाषित नहीं करता है, और यदि आवश्यक हो तो वह इसे बदल सकती है। उसकी प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वह सिर्फ शारीरिक आकर्षण के बजाय गहरे, सच्चे प्रेम में विश्वास करती है। यह उसकी स्वतंत्र सोच और उसके बाहरी स्वरूप के बजाय उसके आंतरिक गुणों के लिए महत्व पाने की इच्छा को उजागर करती है।

Extracts for Comprehension and Appreciation

Read the extracts given below and answer the questions that follow—

Extract-1 :

"Never shall a young man,

Thrown into despair

By those great honey-coloured

Ramparts at your ear,

Love you for yourself alone

And not your yellow hair."

Qs. :

1. What does the phrase ‘honey-coloured ramparts at your ear’ refer to?

(a) Anne Gregory’s golden earrings
(b) Her yellow hair
(c) A wall near her house
(d) The sunset behind her

2. What does the poet tell Gregory?

कवि ग्रेगोरि को क्या कहता है?

3. What is the possession of that lady?

उस महिला के पास क्या है?

Ans.

1. (b) Her yellow hair

2. The poet tells Gregory that she will be loved not only for her internal beauty but also for her outward appearance as she has got very attractive golden colour hair.

कवि ग्रेगोरि से यह कहता है कि उसे उसकी बाहरी सुन्दरता के कारण प्रेम किया जाएगा न कि उसकी आन्तरिक सुन्दरता के कारण।

3. The lady has a valuable possession. She has golden colour hair that makes her beautiful, attractive and lovable.

उस महिला के पास बेशकीमती वस्तु है। उसके बाल सुनहरे रंग के हैं जो उसे सुन्दर, आकर्षक और प्यारा बनाते हैं।

Extract-2 :

“But I can get a hair-dye

And set such colour there,

Brown, or black, or carrot,

That young men in despair

May love me for myself alone

And not my yellow hair.”

Qs. : 1. What does Anne Gregory suggest she can do to her hair?

(a) Cut it short
(b) Cover it with a scarf
(c) Change its colour using hair dye
(d) Braid it differently

2. Why does she want to dye her hair?

वह अपने बालों को क्यों रंगवाना चाहती है?

3. What types of hair dye does the poet talk about here?

कवि यहाँ पर किस प्रकार के बालों के रंग की बात करती है?

Ans. : 1. (c) Change its colour using a hair dye

2. She wants to dye her hair as she wants to be loved for herself alone. She wants to be loved for her internal beauty.

वह अपने बालों को रंगवाना चाहती है क्योंकि वह चाहती है कि उसे सिर्फ उसी के लिए ही प्यार किया जाए। वह अपनी आन्तरिक सुन्दरता के कारण प्यार पाना चाहती है।

3. The poet talks here about different colours of hair dye available in the market. He tells us about brown, black and carrot colour hair dye.

कवि यहाँ पर बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के बालों के रंगों की बात करता है। वह हमें काले, भूरे और गाजरी रंग के बालों के रंग के बारे में बताता है।

Extract-3 :

“I heard an old religious man

But yesternight declare

That he had found a text to prove

That only God, my dear,

Could love you for yourself alone

And not your yellow hair.”

[Sec. Board Exam., 2024; Question Bank (Modi.)]

Qs. : 1. Who did the poet hear speaking?

(a) A young man
(b) An old religious man
(c) Anne Gregory
(d) A Philosopher

2. Who found a text in the extract?

संकलन में एक लेख किसको मिला?

3. Who can love you for yourself?

आपको सिर्फ आपके लिए कौन प्यार कर सकता है?

Ans. : 1. (b) An old religious man

2. An old religious man found a text in the extract.

एक वृद्ध धार्मिक व्यक्ति को संकलन में एक लेख मिला।

3. Only God can love us for ourselves.

सिर्फ ईश्वर ही हमें सिर्फ हमारे लिए (अर्थात् हमारे आन्तरिक गुणों के लिए) प्यार कर सकता है।

--- | ---