RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 21: Ch 2: The Thief's Story (चोर की कहानी)

The Thief's Story

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 2: Footprints without Feet सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

The Thief's Story

Ch 2: The Thief's Story (चोर की कहानी) • By Ruskin Bond

2 The Thief’s Story (चोर की कहानी)

Ruskin Bond

एक तरुण (किशोर) अनिल के साथ मित्रता करता है। अनिल उसका पूरी तरह से विश्वास करता है, तथा उसे नौकरी दे देता है। क्या लड़का उसके साथ विश्वासघात करता है?

🔤 कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

I was still a thief................................................my former employers. (Page 8)

🔤 कठिन शब्दार्थ: experienced (इक्स्पिअरन्स्ट्) = अनुभवी, fairly (फेअलि) = काफी, ठीक-ठाक। wrestling (रेस्लिङ्) = कुश्ती, मल्ल युद्ध। easy going (ईजि गोइङ्) = शांत, तनाव मुक्त। purpose (पपस्) = उद्देश्य। flattery (फ्लैटरि) = चापलूसी। rather (राद(र)) = काफी, किसी हद तक। modestly (मॉडिस्ट्ली) = विनम्रतापूर्वक, शालीनता से। wrestle (रेस्ल्) = कुश्ती लड़ना। lied (लाइड) = झूठ बोला। employer (इम्प्लॉइअ(र)) = मालिक।
📝 हिन्दी अनुवाद: मैं तब भी एक चोर था जब मैं अनिल से मिला। और जबकि मैं केवल पंद्रह वर्ष का था, मैं एक अनुभवी और काफी सफल चोर था।

जब मैं अनिल के निकट गया, वह एक मल्ल युद्ध देख रहा था। वह लगभग पच्चीस वर्ष का था—एक लंबा, दुबला-पतला इंसान—और मेरे उद्देश्य के लिए वह शांत, तनावमुक्त, दयालु और काफी सरल प्रतीत हुआ। कुछ समय से भाग्य मेरा साथ नहीं दे रहा था और मैंने सोचा कि मैं उस युवक का विश्वास जीतने में समर्थ हो सकूँगा।

"आप स्वयं भी थोड़े पहलवान से लगते हैं," मैंने कहा। मित्र बनाने में थोड़ी चापलूसी सहायता करती है।

"तुम भी (पहलवान से लगते हो)", उसने उत्तर दिया, जिसने मुझे एक क्षण के लिए खिन्न कर दिया क्योंकि उस समय मैं किसी हद तक दुबला था।

"अच्छा", मैंने विनम्रतापूर्वक कहा, "मैं थोड़ी कुश्ती लड़ लेता हूँ।"

"तुम्हारा नाम क्या है?"

"हरि सिंह", मैंने झूठ बोला, मैं हर महीने एक नया नाम रख लेता था। वह मुझे पुलिस और पूर्व मालिकों की पहुँच से दूर रखता था।

After this introduction, ....................................................I can feed you." (Pages 8-9)

🔤 कठिन शब्दार्थ: introduction (इन्ट्रडक्शन) = प्रथम परिचय। grunting (ग्रन्टिङ्) = अरुचि व्यक्त करते हुए बुदबुड़ाहट। lift (लिफ्ट्) = ऊपर उठाना। appealing (अपीलिङ्) = आकर्षक। smile (स्माइल्) = मुस्कान। misjudged (मिसजज्ड) = गलत अनुमान लगाया। feed (फीड्) = भोजन देना। cook (कुक्) = भोजन बनाना। casually (कैशुअलि) = लापरवाही से, well oiled (वेल् ऑइल्ड) = अच्छी तरह से तेल मले हुए।
📝 हिन्दी अनुवाद: इस प्रथम परिचय के उपरान्त, अनिल ने अच्छी तरह से तेल मले हुए पहलवानों के विषय में बात की जो बुदबुड़ा रहे थे, एक-दूसरे को उठा रहे थे और इधर-उधर फेंक रहे थे। मेरे पास कहने

के लिए ज्यादा नहीं था। अनिल दूर चला गया। मैं अनौपचारिक रूप से उसके पीछे चल दिया।

"पुन: नमस्कार/हलो" उसने कहा।

मैंने उसे अपनी अत्यधिक आकर्षक मुस्कान दी। "मैं तुम्हारे लिए काम करना चाहता हूँ।" मैंने कहा।

"लेकिन मैं तुम्हें भुगतान नहीं कर सकता।"

मैंने एक मिनट के लिए उसके विषय में सोचा। शायद मैंने अपनी शख्सियत के विषय में गलत अनुमान लगाया था। मैंने पूछा, "क्या तुम मुझे भोजन करा सकते हो?"

"क्या तुम भोजन बना सकते हो?"

"मैं भोजन बना सकता हूँ।" मैंने पुनः झूठ बोला।

"यदि तुम भोजन बना सकते हो तब मैं शायद तुम्हें भोजन करा सकता हूँ।"

He took me to his room..........................................what I could achieve. (Page 9)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

balcony

बैलकनि

बालकनी

A platform enclosed by a wall or balustrade on the outside of a building.

terrible

टेरबल्

बहुत बुरा, घटिया

Extremely bad or serious.

stray

स्ट्रे

आवारा पशु

A stray animal or person.

hung

हड्

मंडराना

To be suspended or hover.

whole

होल

समूचा, पूरा

All of; entire.

grateful

ग्रेट्फल्

कृतज्ञ

Feeling or showing an appreciation of kindness.

achieve

अचीव्

कुछ प्राप्त करना

Successfully bring about or reach.

limit

लिमिट्

सीमा, हद

A point or level beyond which something does not or may not extend.

📝 हिन्दी अनुवाद: वह मुझे 'जमना स्वीट शॉप' के ऊपर अपने कमरे में ले गया और मुझसे बोला कि मैं बालकनी में सो सकता था। लेकिन उस रात मैंने जो भोजन बनाया, वह अवश्य बहुत बुरा रहा होगा, क्योंकि अनिल ने उसे एक आवारा कुत्ते को दे दिया और मुझे जाने के लिए कह दिया। लेकिन मैं वहाँ बस मंडराता रहा, अपने अत्यधिक आकर्षक ढंग से मुस्कुराते हुए, और वह हँसे बिना नहीं रह सका।

बाद में, उसने मेरा सिर थपथपाया और कहा, बुरा मत मानो, वह मुझे खाना पकाना सिखा देगा। उसने मुझे मेरा नाम लिखना भी सिखा दिया था और कहा कि वह शीघ्र ही मुझे पूरे वाक्य लिखना और संख्याएँ जोड़ना सिखा देगा। मैं कृतज्ञ था। मैं जान गया था कि एक बार मैं एक शिक्षित इंसान की भाँति लिख सका तो मैं क्या पा सकता था उसकी सीमा नहीं होती (अर्थात् मैं असीम उपलब्धि प्राप्त कर सकता था)।

It was quite pleasant..........................................under the mattress. (Pages 9-10)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

pleasant

प्लेज़न्ट्

आनन्ददायक

Giving a sense of happy satisfaction or enjoyment.

buy

बाइ

खरीदना

Obtain in exchange for payment.

supply

सप्लाइ

आपूर्ति

A stock of a resource.

profit

प्रॉफिट्

नफा, लाभ

A financial gain.

borrow

बोरो

उधार लेना

Take and use with the intention of returning it.

lend

लेन्ड्

उधार देना

Grant to someone on the understanding that it shall be returned.

worry

वरि

चिन्तित होना

Give way to anxiety or unease.

celebrate

सेलिब्रेट्

उत्सव मनाना

Engage in enjoyable social activity.

queer

क्विअ(र)

विचित्र, अजीब

Strange; odd.

bundle

बनड्ल्

पुलिंदा

A collection of things tied together.

tuck

टक्

छिपा कर, संभाल कर रखना

Push, fold, or turn the edges or ends of something.

note

नोट्

नोट

A piece of paper money.

publisher

पब्लिश(र)

प्रकाशक

A person or company that prepares and issues books.

mattress

मैट्रस

गद्दा

A fabric case filled with soft material.

📝 हिन्दी अनुवाद: अनिल के लिए काम करना काफी सुखद था। मैं सुबह चाय बनाता था और फिर, दिन की आवश्यकताओं की आपूर्ति खरीदने में अपना वक्त लेता था, अधिकतर एक दिन में एक रुपए का मुनाफा बनाते हुए। मैं सोचता हूँ कि उसे पता चल गया था कि मैं इस तरह से थोड़े रुपए बचा लेता था। लेकिन ऐसा लगता था कि वह बुरा नहीं मानता था।

अनिल अनियमित रूप से धन कमाता था। एक सप्ताह वह ऋण लेता था, अगले सप्ताह वह उधार दे देता था। वह अपने अगले चैक के लिए फिक्र करता था, लेकिन वह जैसे ही पहुँचता था, वह बाहर जाता था, और अवसर को उत्सव के समान मनाता था। ऐसा लगता है वह पत्रिकाओं के लिए लिखता था—जीविका उपार्जन का एक विचित्र तरीका!

एक शाम वह नोटों के छोटे पुलिंदे के साथ यह कहते हुए घर आया कि उसने हाल ही में एक किताब प्रकाशक को बेची है। रात्रि को, मैंने उसे पैसों को गद्दे के नीचे छिपा कर रखते हुए देखा।

I had been working..........................................even pay me. (Page 10)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

apart from

अपार्ट् फ्रॉम्

के अलावा

In addition to.

cheating

चीटिङ्

धोखेबाजी, ठगी

Acting dishonestly in order to gain an advantage.

shopping

शॉप्पिङ्

खरीदारी

The action of buying goods.

opportunity

ऑपट्यूनटि

सुअवसर, मौका

A set of circumstances that makes it possible to do something.

trusting

ट्रस्टिङ्

दूसरों पर विश्वास करने वाला, विश्वासी

Showing or tending to have a belief in a person's honesty.

rob

रॉब्

लूटना

Take property unlawfully from a person or place.

afford

अफॉर्ड्

आर्थिक पहुँच के भीतर

Have enough money to pay for.

pleasure

प्लेश(र)

प्रसन्नता, सन्तुष्टि

A feeling of happy satisfaction and enjoyment.

📝 हिन्दी अनुवाद: मैं अनिल के लिए लगभग एक माह से कार्य कर रहा था और खरीदारी में धोखेबाजी

के अलावा, मैंने अपने कार्यक्षेत्र में और कुछ नहीं किया था। मेरे पास ऐसा करने के लिए हर सुअवसर था। अनिल ने मुझे दरवाजे की एक चाबी दे दी थी, और मैं अपनी इच्छा से आ और जा सकता था। मुझे अब तक मिले व्यक्तियों में वह सर्वाधिक विश्वास करने वाला व्यक्ति था।

और इसीलिए उसे लूटना इतना मुश्किल था। एक लालची इंसान को लूटना आसान होता है, क्योंकि वह लुट जाना सह सकता है; लेकिन एक लापरवाह इंसान को लूटना मुश्किल होता है। कभी-कभी वह ध्यान तक नहीं देता कि वह लूट लिया गया है और वह ऐसे कार्य से सारा आनन्द चुरा लेता है।

अच्छा, अब समय है कि मैं वास्तविक कार्य करता, मैंने अपने आप से कहा; मेरा अभ्यास छूट गया है। और यदि मैं पैसे नहीं लेता, वह इसे केवल अपने दोस्तों पर बर्बाद करेगा। आखिरकार, वह मुझे वेतन भी नहीं देता है।

Anil was asleep...................................................out of the room. (Page 10)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

asleep

अस्लीप्

सोया हुआ, नींद में

sleeping

beam

बीम्

किरण

ray of light

situation

सिचुएशन्

स्थिति, हालत

condition

slipping out

स्लिपिङ् आउट

बाहर आते हुए

coming out

crept

क्रेप्ट

धीरे-धीरे आगे बढ़ा

moved slowly

peacefully

पीस्फलि

शान्तिपूर्वक

calmly

mark

माक्

निशान

spot

scar

स्कार

दाग

mark on skin

slid

स्लिड्

सरका, खिसका

moved smoothly

drew out

ड्रू आउट

बाहर निकाला

took out

sighed

साइड्

आह भरी

breathed out

startled

स्टार्ल्ड

चौंका हुआ

surprised

crawled

क्रॉल्ड

रेंगा

moved on hands and knees

search

सच

तलाश करना

look for

money

मनि

धन, पैसा

currency

📝 हिन्दी अनुवाद: अनिल सोया हुआ था। चन्द्रमा की रोशनी की एक किरण बालकनी के ऊपर से गुजरते हुए पलंग पर पड़ रही थी। स्थिति पर विचार करते हुए, मैं उठकर फर्श पर बैठ गया। यदि मैं (इस समय) धनराशि को चुरा लूँ तो भी मैं 10.30 बजे लखनऊ जाने वाली 'एक्सप्रेस' (ट्रेन/रेलगाड़ी) पकड़ सकता हूँ। कंबल से बाहर आते हुए, मैं पलंग तक धीरे-धीरे आगे बढ़ा। अनिल शान्तिपूर्वक सो रहा था। उसका चेहरा साफ था और उस पर चिन्ता की लकीरें नहीं थीं; जबकि मेरे चेहरे पर अधिक निशान थे, यद्यपि मेरे अधिकतर दाग थे।

नोटों को ढूँढ़ते हुए, मेरा हाथ गद्दे के नीचे सरका। जब मैंने उन्हें ढूँढ़ लिया, मैंने उन्हें बिना किसी आवाज के बाहर निकाल लिया। अनिल ने अपनी नींद में लम्बी गहरी साँस खींची और मेरी ओर करवट बदल ली। मैं चौंक गया और शीघ्रता से रेंगता हुआ कमरे के बाहर आ गया।

When I was...................................................chance to get away. (Pages 10-11)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Hindi Meaning

English Meaning

waist

कमर

part of the body

string

फीता, नाड़ा

cord

oil rich Arab

तेल की बिक्री से धनी हुए अरब

wealthy person from Arab

dashed

अचानक तेजी से कहीं गया

rushed

straight

सीधा

direct

platform

रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म

station area

carriage

रेलगाड़ी का डिब्बा

railway coach

hesitate

हिचकना, झिझकना

pause in doubt

📝 हिन्दी अनुवाद: जब मैं सड़क पर था, मैंने दौड़ना शुरू कर दिया। रुपये मेरी कमर पर थे, मेरे पाजामे के नाड़े से वहाँ बँधे हुए। मैं पैदल की गति तक धीमा हो गया और नोट गिने : पचास-पचास के नोट में छ: सौ रुपये! मैं एक या दो सप्ताहों तक एक तेल बेचने से रईस बने अरब की भाँति रह सकता था।

जब मैं स्टेशन पहुँचा तो मैं टिकट कार्यालय पर नहीं रुका (मैंने अपने जीवन में टिकट कभी नहीं खरीदा था), लेकिन सीधा प्लेटफार्म तक दौड़ गया। तभी लखनऊ एक्सप्रेस बाहर जा रही थी। ट्रेन को अभी गति पकड़नी थी और मैं किसी एक डिब्बे में कूद कर घुस जाता, लेकिन मैं हिचकिचाया—मैं वर्णन नहीं कर सकता किस कारण से—और मैंने दूर जाने का अवसर गँवा दिया।

When the train...................................................for the loss of trust. (Page 11)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Hindi Meaning

English Meaning

deserted

वीरान, सुनसान

lonely, empty

spend

समय बिताना

pass time

believe

विश्वास करना

trust

curious

उत्सुक

eager to know

career

पेशा

profession

acceptance

स्वीकृति

agreement

discovered

पता लगाया

found out

trust

विश्वास, भरोसा

faith

loss

हानि

losing something

idea

योजना

plan

trouble

समस्या

problem

📝 हिन्दी अनुवाद: जब रेलगाड़ी चली गई, मैंने स्वयं को वीरान प्लेटफार्म पर अकेले खड़े हुए पाया। रात कहाँ बितानी है, इसकी कोई योजना मेरे पास नहीं थी। मेरे कोई मित्र नहीं थे, (यह) विश्वास करते हुए कि मित्र सहायक होने के स्थान पर समस्या अधिक होते हैं। और मैं स्टेशन के निकट छोटे होटलों में

से एक में रह कर किसी को जिज्ञासु नहीं बनाना चाहता था। एकमात्र इंसान जिसे मैं वास्तव में अच्छी तरह से जानता था वह आदमी था जिसको मैं लूट चुका था। स्टेशन छोड़ते हुए मैं धीमे-धीमे बाजार से होते हुए चलने लगा।

एक चोर के छोटे से जीवनकाल में मैंने आदमियों के चेहरों का अध्ययन किया था जब वे अपना सामान खो देते थे। लालची आदमी डर प्रदर्शित करता था; धनी आदमी क्रोध दिखाता था; गरीब आदमी स्वीकृति दिखाता था। लेकिन मुझे पता था कि जब अनिल चोरी का पता लगा लेगा, उसका चेहरा केवल दुःख की एक झलक दिखाएगा। पैसों की हानि के लिए नहीं, लेकिन विश्वास टूटने के लिए।

I found myself..........................................whole sentences any more. (Pages 11-12)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

chilly

चिलि

बहुत ठंडा

very cold

drizzle

ड्रिज़ल्

बूँदाबांदी

light rain

discomfort

डिस्क्म्फ़ट्

परेशानी

uneasiness

stuck

स्टक्

चिपकाया

fixed

shelter

शेल्टर्

शरण स्थल

a place of protection

clock tower

क्लॉक टाउअर्

घण्टाघर

a tower with a clock

damp

डैम्प

सीलन भरे

slightly wet

found

फाउन्ड

पाया, ढूँढा

discovered

felt

फेल्ट

टोह ली

touched/searched

across

अक्रॉस

एक ओर से दूसरी ओर

from one side to the other

📝 हिन्दी अनुवाद: मैंने स्वयं को मैदान में पाया और एक बेंच पर बैठ गया। रात्रि बहुत ठंडी और कष्टकर थी—यह नवम्बर की शुरुआत थी—और हल्की बूँदाबाँदी ने मेरी परेशानी को बढ़ा दिया। जल्दी ही बहुत तेज बारिश होने लगी थी। मेरी कमीज और पायजामा मेरी त्वचा से चिपक गए, और ठंडी हवा बारिश को मेरे चेहरे की तरफ उड़ा रही थी।

मैं वापस बाजार गया और घण्टाघर के नीचे बैठ गया। घड़ी मध्यरात्रि दिखा रही थी। मैंने नोटों की टोह ली। वे बरसात से गीले थे।

अनिल के पैसे। सुबह शायद वह सिनेमा जाने के लिए मुझे दो या तीन रुपये देता, लेकिन अब मेरे पास वे सारे थे। मैं अब और उसका भोजन नहीं बना सकता था, बाजार नहीं दौड़ सकता था या पूरे वाक्य लिखना नहीं सीख सकता था।

I had forgotten..........................................under it with the notes. (Page 12)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

forgotten

फ़र्गॉटन्

भूल गया

failed to remember

excitement

इक्साइट्मेन्ट

उत्तेजना

enthusiasm

matter

मैटर्

विषय, प्रसंग

subject/issue

hurried

हरिड्

जल्दी चला

moved quickly

undetected

अनडिटेक्टेड

बिना पता लगे

without being discovered

breath

ब्रेथ

श्वास

air taken into lungs

remained

रिमेन्ड

बना रहा

stayed

still

स्टिल्

निश्चल

motionless

edge

एज़

किनारा, छोर

border

door way

डौवे

द्वार मार्ग

entrance

clever

क्लेवर्

चतुर, बुद्धिमान

intelligent

📝 हिन्दी अनुवाद: चोरी की उत्तेजना में मैं उनके विषय में भूल गया था। मैं जानता था, कि पूरे वाक्य, एक दिन मुझे कुछ सौ रुपयों से अधिक लाकर दे सकते थे। चोरी करना एक सरल बात थी—और कभी-कभी पकड़ा जाना भी उतना ही सरल था। लेकिन एक बड़ा इंसान बनना, एक बुद्धिमान और आदरणीय इन्सान बनना, कुछ अलग बात थी। मैंने अपने आप से कहा, मुझे अनिल के पास वापस चले जाना चाहिए, अगर केवल पढ़ना और लिखना ही सीखना है।

मैं बहुत चिन्तित होते हुए कमरे तक तेजी से चलकर वापिस आया, क्योंकि किसी चीज को उसे बिना पता लगे वापिस लौटाने से उसे चुराना बहुत अधिक सरल है। मैंने चुपचाप दरवाजा खोला, फिर चन्द्रमा की धुँधली रोशनी में द्वार-मार्ग में खड़ा हो गया। अनिल अभी सोया हुआ था। मैं पलंग के सिरहाने तक चुपके से खिसक कर गया, और मेरा हाथ नोटों के साथ ऊपर आया। मैंने अपने हाथ पर उसकी श्वास महसूस की। एक मिनट के लिए मैं निश्चल रहा। फिर मेरे हाथ ने गद्दे का किनारा ढूँढ लिया, और नोटों के साथ उसके नीचे सरक गया।

I awoke late..........................................without any effort. (Page 12)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

awoke

अवोक्

जागा

woke up

late

लेट

विलम्ब से

after the expected time

already

ऑलरेडी

इतनी जल्दी

before the expected time

stretched out

स्ट्रेच आउट

बढ़ाया

extended

sank

सैंक

डूब गया

felt down/depressed

spirits

स्पिरिट्स

मनोदशा

mood

rose

रोज़

ऊपर उठा

stood up

effort

एफर्ट

प्रयास

attempt

📝 हिन्दी अनुवाद: अगली सुबह मैं देर से उठा और देखा कि अनिल ने पहले ही चाय बना ली थी। उसने अपना हाथ मेरी ओर बढ़ाया। उसकी उँगलियों के मध्य पचास रुपये का एक नोट था। मेरा दिल बैठ गया। मैंने सोचा मैं पकड़ा गया था।

"कल मैंने कुछ पैसे कमाए", उसने स्पष्ट किया। "अब तुम्हें नियमित रूप से भुगतान किया जाएगा।"

मेरी मनोदशा में सुधार आया। लेकिन जब मैंने नोट लिया, मैंने देखा कि यह अभी तक रात की बारिश से गीला था।

"आज हम वाक्य लिखना शुरू करेंगे", उसने कहा।

वह जान गया था। लेकिन ना तो उसके होंठ, और ना ही उसकी आँखों ने कुछ प्रदर्शित किया। मैं अपने अत्यधिक आकर्षक ढंग से अनिल की तरफ मुस्कुराया। और मुस्कान अपने आप आई थी, बिना किसी प्रयास के।

READ AND FIND OUT

Page 8

Q. 1. Who does ‘I’ refer to in this story?

इस कहानी में ‘मैं’ किसके लिये आया है?

Ans. In this story, ‘I’ refers to Hari Singh, a fifteen year old young boy, who is a thief.

इस कहानी में ‘मैं’ हरिसिंह, एक पन्द्रह वर्षीय तरुण के लिए आया है, जो कि एक चोर है।

Q. 2. What is he, “a fairly successful hand” at? (Sec. Board Exam., 2026)

वह किस क्षेत्र में काफी सफल काम करने वाला है?

Ans. He is “a fairly successful hand” at stealing. He steals things cleverly and gets success in his work though he is only 15.

वह चोरी के क्षेत्र में एक काफी सफल काम करने वाला है। वह चतुराई से चीजें चुराता है और अपने कार्य में सफलता प्राप्त करता है यद्यपि वह केवल 15 वर्ष का है।

Q. 3. What does Hari Singh get from Anil in return for his work? (Question Bank)

हरिसिंह अनिल से अपने काम के बदले में क्या पाता है?

Ans. Hari Singh gets food and lodging from Anil in return for his work. Anil also teaches him how to write his name.

हरिसिंह अनिल से अपने काम के बदले में खाना व रहने की सुविधा पाता है। अनिल उसे अपना नाम लिखना भी सिखाता है।

Page 10

Q. 1. How does the thief think Anil will react to the theft? (Question Bank)

चोर कैसे सोचता है कि अनिल चोरी के प्रति क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा?

Ans. The thief thinks that Anil’s face would show only a touch of sadness, not for the loss of money, but for the loss of trust.

चोर सोचता है कि अनिल का चेहरा सिर्फ दुख का एक स्पर्श प्रदर्शित करेगा-पैसों को खोने पर नहीं बल्कि विश्वास को खोने पर।

Q. 2. What does the thief say about the different reactions of people when they are robbed?

लूट लिए जाने पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाओं के विषय में चोर क्या कहता है?

Ans. The greedy man shows fear. The rich man shows anger and the poor man shows acceptance. Some show sadness not for the loss of money but for the loss of trust.

लालची आदमी डर प्रदर्शित करता है। धनी इन्सान क्रोध दिखाता है और गरीब इन्सान स्वीकृति दिखाता है। कुछ दुःख प्रकट करते हैं पैसों की हानि के लिये नहीं बल्कि विश्वास के टूट जाने के कारण।

Q. 3. Does Anil realise that he has been robbed?

क्या अनिल समझ जाता है कि वह लूट लिया गया है?

Ans. Yes, Anil realises that he has been robbed because he finds the notes wet under the mattress.

हाँ, अनिल सच्चाई को अनुभव कर लेता है कि वह लूट लिया गया है क्योंकि वह गद्दे के नीचे रखे हुए नोटों को गीला पाता है।

--- | ---

TEXTUAL QUESTIONS

Think About It

Q. 1. What are Hari Singh’s reactions to the prospect of receiving an education? Do they change over time? What makes him return to Anil?

शिक्षा प्राप्त करने की संभावना पर हरिसिंह की क्या प्रतिक्रियाएँ हैं? क्या वे समय के साथ बदलती हैं? वह अनिल के पास क्यों लौटता है?

Ans. Hari Singh’s reactions are :

‘I know that once I could write like an educated man there would be no limit to what I could achieve.’

Yes, Hari Singh’s thoughts to the prospect of receiving an education change over time. The above illustrations show it.

Hari wanted to be a clever and respected man like Anil. This thought made him return to Anil.

हरि सिंह की प्रतिक्रियाएँ इस प्रकार हैं :

‘मैं जानता हूँ कि एक बार मैंने एक शिक्षित व्यक्ति की तरह लिखना सीख लिया तो इस बात की कोई सीमा नहीं होगी कि मैं क्या उपलब्धि प्राप्त कर सकता हूँ।’

हाँ, हरि सिंह के विचार, शिक्षा प्राप्त करने की संभावना पर, वक्त के अनुसार बदलते हैं। उपर्युक्त व्याख्याएँ इसे प्रदर्शित करती हैं।

हरि अनिल की तरह एक चतुर एवं सम्मानित व्यक्ति बनना चाहता था। इस विचार ने उसे अनिल के पास लौटकर आने को विवश कर दिया।

Q. 2. Why does not Anil hand the thief over to the police? Do you think most people would have done so? In what ways is Anil different from such employers?

अनिल चोर को पुलिस को क्यों नहीं सौंप देता है? क्या आप सोचते हैं कि अधिकतर लोगों ने यही किया होता? अनिल ऐसे मालिकों से किन मायनों में भिन्न है?

Or

Why does Anil not hand the thief over to the police?

अनिल चोर को पुलिस को क्यों नहीं सौंपता है?

(Board Model Paper, 2021-22; Question Bank)

Ans. Anil does not hand the thief over to the police because he is very generous and forgiving by nature. He thinks that he must give a chance to the boy to reform himself, and leave stealing by overlooking his folly.

No, I think most people would not have done so.

Anil is altogether different from such employers in many ways. He has a generous heart. He can even forgive those very easily who have harmed him in any way.

अनिल चोर को पुलिस को सुपुर्द नहीं करता है क्योंकि वह स्वभाव से उदार तथा क्षमाशील है। वह सोचता है कि लड़के की गलती को अनदेखा कर उसे अपने आपको सुधारने का और चोरी छोड़ने का अवसर अवश्य देना चाहिए।

नहीं, मैं सोचता हूँ कि ज्यादातर लोगों ने यह नहीं किया होता।

अनिल ऐसे मालिकों से कई मायनों में एकदम अलग है। उसका हृदय उदार है। वह उन लोगों को भी बहुत आसानी से क्षमा कर सकता है जिन्होंने उसको किसी तरह से नुकसान पहुँचाया हो।

Talk About It

Q. 1. Do you think people like Anil and Hari Singh are found only in fiction, or are there such people in real life?

क्या आप सोचते हैं कि अनिल और हरि सिंह जैसे लोग केवल कथा-साहित्य में पाए जाते हैं, या क्या ऐसे लोग वास्तविक जीवन में भी होते हैं?

Ans. No, I don’t think people like Anil and Hari Singh are found only in fiction. Many such people are found in real life also.

नहीं, मैं नहीं सोचता कि अनिल और हरि सिंह जैसे लोग केवल कथा-साहित्य में ही पाए जाते हैं। ऐसे कई लोग वास्तविक जीवन में भी पाए जाते हैं।

Q. 2. Do you think it a significant detail in the story that Anil is a struggling writer? Does this explain his behaviour in any way?

क्या आप सोचते हैं कि अनिल का एक संघर्षशील लेखक होना कहानी में एक महत्त्वपूर्ण तथ्य है? क्या यह किसी तरह से उसके व्यवहार का स्पष्टीकरण देता है?

Ans. Yes, it is a significant detail in the story that Anil is a struggling writer because his being a struggling writer and being unable to earn enough money even though he is well educated makes him understand the hardships of earning money by fair means for uneducated people like Hari Singh and this is what makes him sympathetic and forgiving.

हाँ, कहानी में यह एक महत्त्वपूर्ण सूचना है कि अनिल एक संघर्षशील लेखक है क्योंकि उसका एक संघर्षशील लेखक होना तथा सुशिक्षित होने के बावजूद भी पर्याप्त पैसे कमाने में असमर्थ होना उसे हरिसिंह जैसे अशिक्षित लोगों के लिये पैसे कमाने की कठिनाई समझने में मदद करता है। यही बात उसे सहानुभूतिपूर्ण व क्षमाशील बनाती है।

Q. 3. Have you met anyone like Hari Singh? Can you think and imagine the circumstances that can turn a fifteen year old boy into a thief?

क्या आप हरि सिंह जैसे किसी व्यक्ति से मिले हैं? क्या आप ऐसी परिस्थितियों के बारे में चिन्तन और कल्पना कर सकते हैं जो एक पन्द्रह वर्षीय लड़के को चोर में बदल सकती हैं?

Ans. No, I have never met anyone like Hari Singh. But I can very well think and imagine the circumstances that can turn a fifteen year old boy into a thief. A boy, who is born and brought up on a footpath or a railway station under the care of such parents, who themselves are thieves can turn a person into a thief, due to lack of proper guidance in order to arrange for his food and other basic requirements.

नहीं, मैं हरिसिंह के समान किसी इन्सान से कभी नहीं मिला हूँ। लेकिन मैं ऐसी परिस्थितियों के बारे में बहुत अच्छी तरह से चिन्तन और कल्पना कर सकता हूँ जो एक पन्द्रह वर्षीय लड़के को चोर में बदल सकती हैं। एक लड़का जो फुटपाथ या रेलवे स्टेशन पर जन्मा और पला-बढ़ा है ऐसे अभिभावकों की देखरेख में जो स्वयं चोर हैं, सही मार्गदर्शन के अभाव में भोजन तथा अन्य आधारभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करने के लिए एक चोर में बदल सकता है।

Q. 4. Where is the story set? (You can get clues from the names of the persons and places mentioned in it.) Which language or languages are spoken in these places? Do you think the characters in the story spoke to each other in English?

कहानी की पृष्ठभूमि क्या है? (आप कहानी में उल्लिखित लोगों और स्थानों के नाम से सूत्र पा सकते हैं।) इन स्थानों पर कौनसी भाषा या भाषाएँ बोली जाती हैं? क्या आप सोचते हैं कि कहानी में पात्र एक-दूसरे से अंग्रेजी में बातचीत करते हैं?

Ans. The story is set in some place near Lucknow in the state of Uttar Pradesh.

Use of some Hindi words like bazaar and maidan in the story show that Hindi language is spoken in these places.

No, I don't think that the characters in the story speak to each other in English as English is not the native language of U.P. and Hari Singh is uneducated.

कहानी की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश राज्य में लखनऊ के पास कोई स्थान है।

कहानी में कुछ हिन्दी शब्दों जैसे बाजार तथा मैदान का प्रयोग प्रदर्शित करता है कि इन स्थानों पर हिन्दी भाषा बोली जाती है।

नहीं, मेरे अनुसार कहानी में पात्र एक-दूसरे से अंग्रेजी में बातचीत नहीं करते हैं। क्योंकि अंग्रेजी उत्तर प्रदेश की मातृभाषा नहीं है और हरिसिंह अशिक्षित है।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Multiple Choice Questions :

1. How old was Hari Singh? (Question Bank)

(A) 20 yrs
(B) 15 yrs
(C) 25 yrs
(D) 30 yrs

2. Hari Singh was a : (Question Bank)

(A) writer
(B) thief
(C) labourer
(D) technician

3. How old was Anil? (Sec. Board Exam., 2024; Question Bank)

(A) 25 years
(B) 20 years
(C) 30 years
(D) 50 years

4. What was Anil doing when the speaker approached him?

(A) Watching a wrestling match
(B) Watching television
(C) Playing cards
(D) Walking in a street

5. Why did he keep changing his name every month?

(A) To keep himself ahead of police and his former employers
(B) He likes to live in this way
(C) His employers change his name
(D) He hates his own name

6. Where was Anil’s room?

(A) Over the Jumna Sweet Shop
(B) Over the Laxmi Sweets
(C) Over the Jodhpur Sweet Home
(D) Over Komal Cloth Store

7. How was the meal cooked by him?

(A) It was very tasty
(B) It was terrible in taste
(C) It was less
(D) None of the above

8. What amount did he make everyday?

(A) One rupee
(B) Two rupees a day
(C) Did not make any money
(D) Hundred rupees a day

9. What did Hari Singh think about working for Anil?

(A) Pleasant
(B) Bad
(C) He disliked
(D) All the above

10. Where could Hari Singh sleep?

(A) Kitchen
(B) Gallery
(C) Balcony
(D) Room

11. Where did Anil keep the money?

(A) Under the wardrobe
(B) Under the Almirah paper
(C) Under the mattress
(D) Under his writing pad

12. What did Anil give Hari Singh?

(A) A key to the door
(B) A mobile to call
(C) A story book to read
(D) None of the above

13. Why was it difficult to robe a careless man?

(A) He did not notice that he’s been robbed
(B) He can catch the thief easily
(C) He has good relationship with police
(D) He is very greedy

14. What was the time of Lucknow Express?

(A) 10.30 pm
(B) 10 am
(C) 11 pm
(D) 11.30 pm

15. How much money was kept by Anil under the mattress?

(A) 600 rupees in fifties
(B) 700 rupees in fifties
(C) 2000 rupees in fifties
(D) 5000 rupees

16. Why did Hari Singh not keep friends?

(A) They were trouble
(B) They ask money
(C) They are not interested to help Hari Singh
(D) No one want to be his friend

17. When a poor man lost his goods, what did his face show?

(A) Anger
(B) Revenge
(C) Acceptance
(D) Fear

18. How was the night?

(A) Chilly
(B) Hot
(C) Sultry
(D) Unbearable

19. Where did he sit in the market?

(A) In a shop
(B) Out of shop
(C) Under a tree
(D) Under the clock tower

20. How much money did Anil give to Hari Singh?

(A) A fifty rupee note
(B) A hundred rupee note
(C) A two hundred rupee note
(D) One rupee

21. In this story, the word ‘I’ refers to narrator : (Question Bank)

(A) Anil
(B) Hari Singh
(C) Ruskin Bond
(D) None of these

Ans. 1. (B) 2. (B) 3. (A) 4. (A) 5. (A) 6. (A) 7. (B) 8. (A) 9. (A) 10. (C) 11. (C) 12. (A) 13. (A) 14. (A) 15. (A) 16. (A) 17. (C) 18. (A) 19. (D) 20. (A) 21. (B)

II. Answer each of the following questions in 20-30 words :

Q. 1. How does Anil think about the thief?

(Board Model Paper, 2022-23)

अनिल चोर के बारे में कैसे सोचता है?

Ans. Anil does not hand over the thief to Police. He wants to give him a chance to reform himself and leave stealing.

अनिल चोर को पुलिस के हवाले नहीं करता है। वह उसे चोरी छोड़ने तथा स्वयं को सुधारने का एक मौका देना चाहता है।

Q. 2. How was Hari Singh as a thief?

हरिसिंह एक चोर के रूप में किस प्रकार का था?

Ans. Hari Singh was smart enough in keeping himself safe from police and his previous employers. He was an experienced and fairly successful hand thief.

हरिसिंह स्वयं को पुलिस और अपने पिछले मालिकों से सुरक्षित रखने में काफी चतुर था। वह एक अनुभवी और एक काफी सफल हाथ चोर था।

Q. 3. How was Anil according to the speaker?

वक्ता के अनुसार अनिल किस प्रकार का था?

Ans. Anil was a tall, lean fellow of 25 years of age. He looked easy going, kind and simple enough for the purpose of theft.

अनिल लम्बा, पतला 25 वर्ष की उम्र का था। वह सरल, दयालु और चोरी के उद्देश्य के लिए पर्याप्त सरल था।

Q. 4. Why did Hari Singh take a new name every month?

(Question Bank)

हरिसिंह हर महिने एक नया नाम क्यों रख लेता था?

Or

Why did the speaker change his name every month?

वक्ता अपना नाम प्रति माह क्यों बदलता था?

Ans. He changed his name every month in order to keep himself ahead of the police and the people, he had already stolen money from.

पुलिस और जिन लोगों से उसने पहले ही धन चुरा लिया था, उनसे स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए वह अपना नाम बदलता था।

Q. 5. Why did the speaker want to talk to Anil?

वक्ता अनिल से बात क्यों करना चाहता था?

Ans. The speaker wanted to talk to Anil because he had decided to make him his

next prey for the purpose of theft. वक्ता अनिल से बात इसलिए करना चाहता था क्योंकि उसने चोरी के उद्देश्य से उसको अपना अगला शिकार बनाने का निश्चय कर लिया था।

Q. 6. How was the food cooked by the speaker?

वक्ता के द्वारा बनाया गया भोजन कैसा था?

Ans. The food cooked by the speaker was terrible in taste. It was almost inedible. Anil gave that food to a stray dog. वक्ता के द्वारा बनाया गया भोजन स्वाद में बहुत खराब था। यह लगभग अखाद्य था। अनिल ने उसको एक आवारा कुत्ते को खिला दिया था।

Q. 7. What was Anil's reaction when the speaker cooked bad food?

वक्ता ने जब खराब भोजन बनाया तो अनिल की क्या प्रतिक्रिया थी?

Ans. Anil patted the speaker on the head and said never mind. He did not scold the speaker. Anil agreed to teach him how to cook food. अनिल ने वक्ता के सिर पर हाथ फेरा और कहा कोई बात नहीं। उसने वक्ता को डाँटा नहीं। अनिल उसे खाना बनाना सिखाने के लिये सहमत हो गया।

Q. 8. What things did Anil teach the speaker?

वक्ता को अनिल ने क्या-क्या सिखाया था?

Ans. Anil taught the speaker cooking food. He also taught him how to write his name and then whole sentence and how to add numbers. अनिल ने वक्ता को खाना बनाना सिखाया। उसने उसे नाम तथा पूर्ण वाक्य लिखना भी सिखाया और संख्याओं को जोड़ना सिखाया था।

Q. 9. What was the daily routine of speaker at Anil's house?

अनिल के घर पर वक्ता की दैनिक दिनचर्या क्या थी?

Ans. The speaker made tea for Anil in the morning. He also bought day's groceries in the rest of time. He occasionally made money by robbing Anil. वक्ता सुबह अनिल के लिए चाय बनाता था। वह बाकी के समय में उसके लिए घरेलू आवश्यकता का सामान खरीदता था। वह कभी-कभी अनिल को लूटकर पैसा कमाता था।

Q. 10. What was Anil's way of earning money?

अनिल का पैसे कमाने का तरीका क्या था?

Ans. Anil earned money by fits and starts. He would borrow one week and lend the next week. He kept worrying about his cheques. अनिल अनियमित रूप से धन कमाता था। वह एक सप्ताह धन उधार लेता और अगले सप्ताह धन उधार देता। वह अपने चैक के लिए चिन्तित रहता था।

Q. 11. Why was it difficult to rob Anil?

अनिल को लूटना कठिन क्यों था?

Ans. It was difficult to rob Anil because he was very careless. He didn't even notice that he had been robbed. अनिल को लूटना इसलिए कठिन था क्योंकि वह बहुत लापरवाह था। उसे इस बात का पता भी नहीं चलता कि उसे लूट लिया गया था।

Q. 12. What was Hari Singh thinking before taking Anil's money that night?

उस रात अनिल का पैसा चुराने से पहले वह क्या सोच रहा था?

Ans. That night before taking Anil's money Hari Singh was thinking that after stealing the money he would run away by the 10:30 Lucknow Express train. उस रात अनिल के पैसे चुराने से पूर्व हरिसिंह सोच रहा था कि पैसे चुराने के बाद वह 10:30 की लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से भाग जाएगा।

Q. 13. What did he do after taking the money of Anil?

अनिल का पैसा ले लेने के बाद उसने क्या किया था?

Ans. After taking the money he went out on the road and began to run. He tied the notes by the string of his pyjamas. He slowed down to count the money.

पैसा लेने के बाद वह सड़क पर आ गया था और उसने दौड़ना शुरू किया था। उसने अपने पायजामे के नाड़े से रुपये बाँध लिये थे। वह रुपयों को गिनने के लिए धीरे हुआ था।

Q. 14. What did he do when he reached the station?

जब वह स्टेशन पहुँचा तो उसने क्या किया था?

Ans. When he reached the station, he went straight to the platform. He never bought a ticket. The train was leaving at that time. जब वह स्टेशन पहुँचा तो वह सीधा प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर गया। उसने कभी भी टिकट नहीं खरीदी थी। उस समय ट्रेन जा रही थी।

Q. 15. What was he thinking when the train had left the station?

जब गाड़ी स्टेशन से चली गई तो वह क्या सोच रहा था?

Ans. When the train had left the station he was standing alone on the deserted platform and thinking about where to go and spend the night. जब गाड़ी स्टेशन से चली गई थी तो वह अकेला सूने प्लेटफॉर्म पर खड़ा था और सोच रहा था कि कहाँ जाए और रात बिताए।

Q. 16. What was his conclusion about men in his career as a thief?

उसके चोर के जीवन में उसका मनुष्य के बारे में क्या सारांश था?

Ans. He categorised men in three ways, greedy men showed fear, the rich showed anger and the poor showed acceptance when their money was lost.

उसने मानव को तीन प्रकार से श्रेणीबद्ध किया था। लालची आदमी डर दिखाता था। धनवान गुस्सा और गरीब आदमी स्वीकारोक्ति कर लेता था जब उनके पैसे खो जाते थे।

Q. 17. How was that night? वह रात कैसी थी?

Ans. It was early November and the night was chilly. His discomfort increased due to rain. He was wet and felt cold. यह नवम्बर की शुरुआत थी और रात ठण्डी थी। उसकी परेशानी बरसात के कारण बढ़ गई थी। वह गीला हो गया था और उसे ठण्ड लग रही थी।

Q. 18. What did he think about his comfort after the theft?

चोरी के बाद उसने अपने आराम के बारे में क्या सोचा था?

Ans. He thought that he could live a life like a rich Arab for a few days. He could enjoy his life in a very good way. उसने सोचा था कि वह एक धनवान अरब की तरह से अपने जीवन के कुछ दिन गुजार सकता था। वह अपने जीवन का आनन्द बहुत अच्छे तरीके से ले सकता था।

Q. 19. What did he think about the reaction of Anil after the theft?

उसने चोरी के बाद अनिल की प्रतिक्रिया के बारे में क्या सोचा था?

Ans. When Anil discovered the theft, there would be a touch of sadness. This would occur due to his loss of trust. जब अनिल को चोरी का पता चलेगा, उसे दुःख का अहसास होगा। यह विश्वास के खो जाने के कारण होगा।

Q. 20. What did the speaker do later that night?

उस रात को बाद में वक्ता ने क्या किया था?

Ans. He came back to Anil’s house. He put the notes back under the mattress. He was very worried and nervous. वह अनिल के घर वापस आया। उसने गद्दे के नीचे नोटों को वापस रख दिया था। उसने बहुत चिन्तित और किंकर्तव्यविमूढ़ सा महसूस किया।

Q. 21. Why did his heart sink next morning?

अगली सुबह उसका दिल क्यों बैठ गया था?

Ans. Next morning his heart sank because Anil gave him a fifty rupee note. He thought that his theft had been discovered. अगली सुबह उसका दिल बैठ गया था क्योंकि अनिल ने उसे पचास रुपये का एक नोट दिया था। उसने सोचा कि उसकी चोरी का पता चल गया था।

Q. 22. What did Anil say to the speaker next morning?

अगली सुबह अनिल ने वक्ता से क्या कहा था?

Ans. Next morning Anil gave the speaker a fifty rupee note. He said that they would start writing sentences from that day.

अगली सुबह वक्ता को अनिल ने एक पचास रुपये का नोट दिया। उसने कहा कि वे उस दिन से वाक्य लिखना प्रारम्भ करेंगे।

Q. 23. What did Anil say to speaker when he was giving him note?

जब अनिल वक्ता को रुपये दे रहा था तो उसने क्या कहा था?

Ans. Anil told the speaker that he would be paid regularly because he had made some money the day before. अनिल ने वक्ता से कहा था कि उसे नियमित रूप से भुगतान किया जाएगा क्योंकि उसने एक दिन पहले कुछ पैसा कमाया था।

Q. 24. What did Anil do when he earned money?

जब अनिल पैसे कमा लेता तो वह क्या करता था?

Ans. When Anil earned money, he used to celebrate. He spent money on his friends whenever he received a cheque. He also helped others without keeping track.

जब अनिल पैसे कमा लेता तो वह उस अवसर को मनाता था। वह उस पैसे को अपने मित्रों पर खर्च करता जब कभी उसे चैक मिलता था। वह बिना हिसाब रखे दूसरों की मदद भी करता था।

Q. 25. Where did Anil keep his money?

अनिल अपने पैसे कहाँ पर रखता था?

Ans. Anil did not earn enough money. He usually kept his money here and there. It was safe to put the money under the mattress.

अनिल पर्याप्त पैसे नहीं कमाता था। वह अपने पैसे यहाँ और वहाँ पर रख देता था। गद्दे के नीचे धन रखना सुरक्षित था।

III. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. Write a brief character sketch of Anil. अनिल का चरित्र चित्रण संक्षिप्त में लिखिए।

(Question Bank)

Ans. Anil was an easy going, kind, simple and selfless man. He was generous. He kept Hari Singh to cook for him. Anil knew that Hari Singh was saving one rupee daily. But he never objected. Anil came to know about the theft of the money which he had put under the mattress. He did not complain about the act of Hari Singh. He did not hand the theif over to the police.

अनिल एक सरल, दयालु, शान्त एवं निःस्वार्थ व्यक्ति था। वह उदार था। उसने हरि सिंह को खाना बनाने के लिए रखा था। अनिल जानता था कि हरिसिंह एक रुपया रोजाना बचा रहा था। मगर उसने कभी भी इसका विरोध नहीं किया था। अनिल को यह पता चला कि गद्दे के नीचे रखे पैसों की चोरी हुई थी। उसने हरि सिंह के इस कार्य की शिकायत नहीं की थी। उसने चोर को पुलिस के सुपुर्द नहीं किया।

Q. 2. Draw a brief character sketch of Hari Singh.

(Board Model Paper, 2023-24)

हरि सिंह का संक्षिप्त चरित्र चित्रण कीजिए।

Ans. Hari Singh was an experienced and fairly succesful thief. He was quite cunning and shrewd. He tried to get close to Anil through flattery. He changed his name every month to escape from police and his former employers. He stole money from Anil and wanted to get away with it but Anil's kindness and his gratitude to Anil changed his heart completely and transformed him from a thief into a gentleman.

हरि सिंह एक अनुभवी और सफल चोर था। वह काफी चतुर और धूर्त था। उसने चापलूसी के द्वारा अनिल के पास आना शुरू किया। वह प्रत्येक माह अपना नाम इसलिए बदलता था कि वह पुलिस और अपने तात्कालिक मालिकों से बच सके। उसने अनिल के पैसे चुराये और भागना चाहता था किन्तु अनिल की दयालुता तथा चोर की अनिल के प्रति कृतज्ञता ने चोर के हृदय को पूर्णतया बदल दिया और उसे एक चोर से सज्जन व्यक्ति बना दिया।

Q. 3. Write about the end of the story and the smile on Hari Singh's face.

कहानी के अन्त और हरि सिंह के चेहरे पर आई मुस्कान के बारे में लिखिए।

Ans. Hari Singh's heart was changed at the generosity of Anil. He came back with notes and put them under the mattress. His heart sank when Anil gave him a fifty rupee

note. The note was wet. He did not show any grudge and allowed Hari Singh to live with him. That caused a smile on Hari Singh’s face. Now, he was transformed from a thief into a gentleman.

हरि सिंह का हृदय अनिल की उदारता के कारण बदल गया था। उसने वापस आकर नोटों को गद्दे के नीचे रख दिया है। उसका दिल बैठ गया जब अनिल ने उसे एक पचास रुपये का नोट दिया। नोट गीला था। उसने शिकायत नहीं की और हरि सिंह को रहने की अनुमति दी। इस कारण उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई थी। अब वह एक चोर से पूर्णतया एक सज्जन पुरुष में बदल गया था।

Q. 4. What happend after Hari Singh was unable to board the Lucknow Express?

हरि सिंह के लखनऊ एक्सप्रेस पर चढ़ने में असमर्थ होने पर क्या हुआ?

Ans. Hari Singh found himself standing alone on the deserted platform. He had no idea as to where to spend the night. He had no friends. The night was chilly and a drizzle increased his discomfort. Soon it began to rain heavily. He went back to the bazaar and took the shelter of the clock tower. Finally, he came back with notes and put them under the mattress.

हरि सिंह ने अपने आपको वीरान प्लेटफॉर्म पर खड़ा पाया। उसके पास रात व्यतीत करने के स्थान का कोई विचार नहीं था। उसके कोई दोस्त भी नहीं था। रात ठण्डी थी और बूँदाबाँदी ने परेशानी बढ़ा दी थी। शीघ्र ही तेजी से बरसात होने लगी थी। वह बाजार में गया और क्लॉक टावर के नीचे जाकर बैठ गया था। अन्ततः वह नोटों के साथ लौट आया और उन्हें गद्दे के नीचे रख दिया।

Q. 5. Describe Anil’s lifestyle. How does he make money?

(Board Model Paper, 2025-26)

अनिल की जीवन शैली का वर्णन कीजिए। वह पैसे कैसे कमाता है?

Ans. Anil was a writer. It was his source of earning. He sold his book to publisher and got money in return. His income was irregular. He kept worrying about his next cheque. He made money by fits and starts. He wrote for magazines. He borrowed money from others and the next week he would lend money. When he would get his cheque he spent the money on his friends.

अनिल एक लेखक था। यही उसकी आय का स्रोत था। वह अपनी पुस्तक प्रकाशक को बेचकर पैसे लाता था। उसकी आय अनियमित थी। वह अपने अगले चैक के लिए चिन्तित रहता था। वह अनियमित रूप से धन कमाता था। वह पत्रिका के लिए लिखता था। वह दूसरों से पैसे उधार लाता और अगले सप्ताह पैसे उधार देता था। जब उसका चैक आ जाता था तो वह उस धन को अपने मित्रों पर खर्च करता था।

Q. 6. What does the thief say about the different reactions of people when they are robbed?

(Sec. Board Exam., 2025)

लूट लिए जाने पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाओं के विषय में चोर क्या कहता है?

Or

According to Hari Singh how do the different people react in different manner when they lose their money?

हरि सिंह के अनुसार विभिन्न लोग किस प्रकार से विभिन्न तरीके से पैसे खो जाने पर प्रतिक्रिया करते हैं?

Ans. Hari Singh says that a greedy man shows fear, a rich man shows anger, a poor man shows acceptance on losing his money. Anil was a careless man. He did not know that he had been robbed. Anil’s face, when he discovered the theft, would show only a touch of sadness. Not for the loss of money, but for the loss of trust.

हरि सिंह कहता है कि लालची आदमी भय दिखाता है। एक धनवान आदमी गुस्सा दिखाता है। एक गरीब आदमी धन खोने पर स्वीकार कर लेता है। अनिल एक लापरवाह आदमी था। उसे पता भी नहीं चला कि उसे लूट लिया गया था। अनिल का चेहरा, जब उसे चोरी का पता लगता, सिर्फ दुःख का एक स्पर्श प्रदर्शित करता, पैसे के नुकसान के लिए नहीं, वरन् विश्वास के नुकसान के लिए।

Q. 7. Describe the story of Anil and the thief. (Sec. Board Exam., 2022)

अनिल व चोर की कहानी का वर्णन करें।

Ans. The story opens at the place where Anil was watching a wrestling match. The thief also reaches there. By flattery and lies he wins Anil’s favour. Anil

provides food and teaches him. One day the thief steals Anil’s money and reaches the railway station to escape but he thinks about the goodness of Anil and returns to Anil and leaves theft. He is transformed into a gentlemen.

कहानी ऐसे स्थान से आरम्भ होती है जहाँ अनिल कुश्ती का खेल देख रहा होता है। चोर भी वहाँ पहुँच जाता है। चापलूसी व झूठ से वह अनिल की कृपा प्राप्त कर लेता है। अनिल उसे भोजन देता है व पढ़ाता है। एक दिन चोर अनिल की धन-राशि चुरा लेता है तथा भाग निकलने के लिए रेलवे स्टेशन पहुँच जाता है किन्तु वह अनिल की अच्छाई पर विचार करता है तो वह लौटकर अनिल के पास आ जाता है और चोरी भी छोड़ देता है। वह एक सज्जन पुरुष में परिणित हो जाता है।