RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 22: Ch 3: The Midnight Visitor (मध्यरात्रि का अतिथि)

The Midnight Visitor

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 2: Footprints without Feet सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

The Midnight Visitor

Ch 3: The Midnight Visitor (मध्यरात्रि का अतिथि) • By Robert Arthur

3 The Midnight Visitor [ मध्यरात्रि का अतिथि

Robert Arthur

ओसेबल, एक जासूस, एक अतिमहत्त्वपूर्ण रिपोर्ट प्राप्त करने की अपेक्षा कर रहा है। दूसरा जासूस, मैक्स, रिपोर्ट की माँग करते हुए उसे पिस्तौल से धमकी देता है। क्या ओसेबल उसको चतुराई में मात देता है?

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

Ausable did not fit................................................drugs in the wine”. (Page 14)

🔤 कठिन शब्दार्थ: description (डिस्क्रिप्शन) = वर्णन। secret agent (सीक्र्ट एजन्ट) = जासूस, गुप्तचर। let down (लेट डाउन्) = किसी को निराश करना। gloomy (ग्लूमि) = उदास और निराश। scarcely (स्केअसलि) = मुश्किल से। setting (सेटिंग) = स्थान, वातावरण। romantic (रोमैन्टिक) = भावुक, कल्पनाशील। adventure (अड्वेंचर(र)) = उत्तेजक और संकटपूर्ण घटना। accent (ऐक्सन्ट) = शब्दों के उच्चारण का लहजा। passably (पासब्लि) = पर्याप्त अच्छा, सन्तोषजनक रूप से। disappointed (डिसपॉइन्टिड) = निराश। wheezily (वीजिलि) = घरघर करते हुए साँस लेना। spy (स्पाइ) = जासूस, गुप्तचर। espionage (एसपिअनाश) = जासूसी, गुप्तचरी। mysterious figure (मिस्टिअरिस फिग(र)) = रहस्यमय मानव शरीर की आकृति। ever (एव(र)) = किसी भी समय। crack (क्रैक) = कड़कना। musty (मस्टि) = सीलनभरी। corridor (कॉरिडोर(र)) = गलियारा। floor (फ्लॉर(र)) = मंजिल।
📝 हिन्दी अनुवाद: फाउलर के द्वारा अब तक पढ़े गये किसी भी जासूस के वर्णन में ओसेबल उपयुक्त नहीं बैठता था। अँधेरे फ्रांसीसी होटल के सीलन भरे गलियारे में उसका पीछा करते हुए, जहाँ ओसेबल का एक कमरा था, फाउलर ने अपने आपको निराश अनुभव किया। यह एक छोटा कमरा था, छठी और सबसे ऊपर की मंजिल पर, मुश्किल से एक रोमांटिक साहसिक कार्य का स्थान।

एक कारण यह कि ओसेबल मोटा था। बहुत मोटा। और फिर उसके शब्दों के उच्चारण का लहजा ऐसा था। यद्यपि वह फ्रांसीसी और जर्मन पर्याप्त अच्छे ढंग से बोल लेता था तो भी बीस वर्षों पहले जो अमेरिकन लहजा वह बोस्टन से पैरिस लाया था, वह उसने एकदम से नहीं खोया था।

‘‘तुम निराश हो गये हो’’, अपने कंधों पर से घरघराती आवाज में ओसेबल ने कहा। ‘‘तुमसे कहा गया था कि मैं एक जासूस था, एक गुप्तचर, खतरे और जासूसी में लिप्त। तुम मुझसे मिलना चाहते थे क्योंकि तुम एक युवा और कल्पनाशील लेखक हो। तुमने मन में रात को रहस्यमयी आकृतियों, बंदूकों का कड़कना, शराब में नशीली दवाओं के काल्पनिक चित्र देखे होंगे।’’

“Instead, you have................................................doing here in my room?” (Pages 14-15)

🔤 कठिन शब्दार्थ: Instead (इन्स्टेड) = के स्थान पर। dull (डल्) = उबाऊ। sloppy (स्लॉपि) = गंदा, बेडंग। message (मेसिज्) = सन्देश। beauty (ब्यूटी) = सुन्दर महिला। prosaic (प्रोजेइक) = नीरस। appointment (अपॉइन्टमेन्ट) = पूर्व नियोजित भेंट। bored (बॉड्) = ऊबा हुआ। chuckled (चक्ल्ड) = मुँह बन्द करके हँसा। unlocked (अन्लॉकट) = ताला खोला। frustrated (फ्रस्ट्रेटिड)

= हताशा, कुण्ठित। disillusioned (डिसिलुशन्ड्) = विश्वास टूटने से निराशाग्रस्त। take cheer (टेक् चिअ(र)) = खुश हो जाओ। presently (प्रेज़न्ट्लि) = कुछ ही देर में। important (इम्पॉर्टन्ट्) = महत्त्वपूर्ण, अत्यावश्यक। affect (अफेक्ट्) = प्रभावित करना। course of history (कॉस् ऑव् हिस्ट्रि) = इतिहास का मार्ग या दिशा। authentic thrill (ऑथेन्टिक् थ्रिल) = असली रोमांच। automatic (ऑटमैटिक्) = स्वयंचलित। blinked (ब्लिङ्क्ड्) = आँखें मिचकाईं। start (स्टार्ट्) = आश्चर्य या भय से उछल पड़ना।

📝 हिन्दी अनुवाद: "इसके स्थान पर, तुमने फ्रांसीसी संगीत भवन में एक गंदे बेढंगे मोटे आदमी के साथ एक उबाऊ शाम बिताई है जो उसके कमरे में गहरे रंग की आँखों वाली सुन्दर महिलाओं द्वारा संदेशों को उसके हाथ में चुपके से दिए जाने के स्थान पर एक भेंट सुनिश्चित करते हुए केवल एक नीरस फोन पाता है। तुम ऊब गए हो!" मोटा आदमी उसके कमरे का ताला खोलते हुए अपने आप पर मुँह बन्द कर हँसा, और उसके हताश मेहमान को भीतर घुसने देते हुए एक ओर खड़ा हो गया।

"विश्वास भंग होने की वजह से तुम निराशाग्रस्त हो गए हो", ओसेबल ने उससे कहा। "लेकिन खुश हो जाओ, मेरे युवा मित्र। कुछ ही देर में तुम एक कागज देखोगे, एक काफी महत्त्वपूर्ण कागज मेरे पास आते हुए, जिसके लिए अनेक आदमियों और औरतों ने उनकी जिन्दगी खतरे में डाली है, मेरे पास आओ। शीघ्र ही किसी दिन वह कागज इतिहास की दिशा भी बदल सकता है। इस विचार में नाटकीय तत्त्व है, क्या नहीं है?

जैसे ही वह बोला, ओसेबल ने उसके पीछे दरवाजा बन्द कर दिया। फिर उसने बिजली जला दी।

जैसे ही प्रकाश हुआ, फाउलर को दिन का पहला असली रोमांच मिला। क्योंकि कमरे के मध्य में एक छोटी स्वयंचलित पिस्तौल हाथ में लिए एक आदमी खड़ा था।

ओसेबल ने कई बार आँखें मिचकाईं।

"मैक्स", उसने घरघराती आवाज में कहा, "तुमने मुझे काफी चौंकाया। मैंने सोचा कि तुम बर्लिन में हो। तुम यहाँ मेरे कमरे में क्या कर रहे हो?"

Max was slender....................................some trouble had I known. (Pages 15-16)

🔤 कठिन शब्दार्थ: slender (स्लेन्ड(र)) = छरहरा, पतला। feature (फीच(र)) = चेहरे के अंग। suggested (सँजेस्टिड) = सुझाव दिया। slightly (स्लाइट्लि) = थोड़ा-सा। crafty (क्राफ्टि) = धूर्त, चालाक। countenance (काउन्ट्नन्स्) = चेहरा या भावाभिव्यक्ति। menacing (मेनसिट्) = धमकी भरा। murmured (मम(र्)ड) = बड़बड़ाया। concerning (कन्सर्निट्) = के विषय में। missiles (मिसाइल्ज़) = प्रक्षेपास्त्र। arm chair (आम् चेअ(र)) = हत्थेदार आरामदेह कुर्सी। devil (डेवल्) = शैतान, दुष्ट। bet (बेट्) = बाजी लगाना। said grimly (सेड ग्रिम्लि) = गम्भीरता से कहा। nuisance (न्यूसन्स्) = परेशानी पैदा करने वाला। inflection (इन्फ्लेक्शन्) = बोलते समय स्वरों में उतार-चढ़ाव। balcony (बैलकनि) = बालकनी। management (मैनिज्मेन्ट्) = प्रबन्धक वर्ग। single (सिङ्गुल्) = एकमात्र।
📝 हिन्दी अनुवाद: मैक्स एक छरहरा, लम्बे से थोड़ा कम, एक लोमड़ी के धूर्त, नुकीले चेहरे का आभास देता व्यक्ति था। बन्दूक के अतिरिक्त उसके सम्बन्ध में विशेषतया कुछ खतरनाक नहीं था।

"रिपोर्ट", वह बड़बड़ाया। "रिपोर्ट जो तुम तक लाई जा रही है आज रात नए प्रक्षेपास्त्रों के विषय में। मैंने सोचा मैं इसे तुमसे ले लूँगा। तुम्हारे हाथों से मेरे हाथों में यह अधिक सुरक्षित रहेगी।"

ओसेबल एक हत्थेदार आरामदेह कुर्सी तक गया और धड़ाम से बैठ गया। उसने गम्भीरता से कहा, "तुम इस पर शर्त लगा सकते हो, मैं इस बार प्रबन्धक वर्ग के लिए मुश्किल खड़ी कर दूँगा।" "यह एक माह में दूसरी बार है कि उस परेशानी पैदा करने वाली बालकनी से होकर कोई मेरे कमरे में घुस आया है!" फाउलर की आँखें कमरे की एकमात्र खिड़की तक चली गईं। यह एक साधारण खिड़की थी जिसकी विपरीत दिशा में अब रात का अँधियारा हो रहा था।

"बालकनी?" मैक्स ने स्वर में चढ़ाव के साथ कहा। "नहीं, सब तालों को खोलने वाली एक चाबी। मुझे बालकनी के बारे में पता नहीं था। अगर मुझे पता होता तो यह मुझे थोड़ी परेशानी से बचा देता।"

"It's not my balcony,....................................Who is at the door?" (Page 16)

🔤 कठिन शब्दार्थ: extreme (इक्स्ट्रीम्) = अत्यधिक। irritation (इरिटेशन्) = चिड़चिड़ापन। belong (बिलॉङ्) = किसी का हिस्सा होना। apartment (अपाट्मन्ट्) = कमरा, फ्लैट। glanced

(ग्लान्सट) = उड़ती नजर डाली। explanatorily (इक्सप्लेनट्रिल) = स्पष्टीकरणात्मक ढंग से। unit (यूनिट) = इकाई। living room (लिविंग रूम) = बैठक। extends (इक्स्टेन्ड्ज) = बढ़ाई गई है। empty room (एम्प्टि रूम) = खाली कमरा। block it off (ब्लॉक इट ऑफ) = बाधित कर अलग करना। stiffly (स्टिफ़लि) = रूखेपन और औपचारिकता से। waved (वेव्ड) = हाथ हिलाया। commanding (कमान्डिंग) = आदेशात्मक। gesture (जेस्चर) = अंग संकेत। moodily (मूडिलि) = तुनकमિજાजी से। evilly (ईविलि) = बुरी तरह से, दुष्टता से। wish (विश) = किसी वस्तु को चाहना।

📝 हिन्दी अनुवाद: "यह मेरी बालकनी नहीं है।" ओसेबल ने अत्यधिक चिड़चिड़ेपन से कहा, "यह अगले फ्लैट का भाग है।" उसने फाउलर पर स्पष्टीकरणात्मक ढंग से उड़ती नजर डाली। "तुम देख सकते हो", उसने कहा, "यह कमरा एक विशाल इकाई का हिस्सा हुआ करता था, और अगला कमरा—उस दरवाजे के उस पार—बैठक हुआ करता था। इसमें बालकनी थी, जो अब मेरी खिड़की के नीचे बढ़ी हुई है। तुम दो दरवाजों के नीचे खाली कमरे से इस पर चढ़ सकते हो—और पिछले माह कोई वहाँ गया था। प्रबन्धक वर्ग ने इसको बन्द कर अलग करने का वायदा किया था। लेकिन उन्होंने (इसे बंद) नहीं किया है।"

मैक्स ने फाउलर को उड़ती नजर से देखा, जो तनकर ओसेबल से दूर नहीं खड़ा था, और उसने बन्दूक को दृढ़ तथा आदेशात्मक ढंग से हिलाया। "कृपया बैठ जाओ", उसने कहा। "मैं सोचता हूँ, हमें आधे घण्टे तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।"

"इकत्तिस मिनट" ओसेबल ने तुनकमિજાजी से कहा। "पूर्व नियोजित भेंट साढ़े बारह के लिए थी। मैक्स, मैं चाहता हूँ कि मुझे पता होता कि तुमने रिपोर्ट के बारे में कैसे जाना।"

छोटा जासूस दुष्टता से मुस्कराया। "और हम चाहते हैं कि हम जानते हैं कि आपके लोगों ने रिपोर्ट कैसे प्राप्त की। लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। आज रात को मैं इसे वापस प्राप्त कर लूँगा। वह क्या है? दरवाजे पर कौन है?"

Fowler jumped at.................................... "Mr. Ausable! Mr. Ausable!" (Page 16)

🔤 कठिन शब्दार्थ: knocking (नॉकिंग) = दरवाजे पर खटखटाहट। sudden (सडन्) = एकाएक, अचानक। extra (एक्स्ट्रा) = अतिरिक्त। protection (प्रोटेक्शन) = सुरक्षा। nervously (नर्वसलि) = चिन्तित या भयभीत होकर। repeated (रिपीटेड) = दोबारा हुई। hesitate (हेजिटेट) = हिचकना, झिझकना। shoot (शूट) = बन्दूक चलाना। backed (बैकट) = स्वयं पीछे हटा। swiftly (स्विफ्टलि) = तेजी से। swung (स्वड्) = मोड़ दिया। sill (सिल्) = खिड़की के नीचे का पटरा। warned (वॉन्) = सावधान करना। louder (लाउड(र)) = कोलाहलपूर्ण। jumped (जम्पट) = उछल पड़ा। check on (चेक ऑन) = किसी के हालचाल मालूम करना।
📝 हिन्दी अनुवाद: फाउलर दरवाजे पर हुई आकस्मिक खटखटाहट पर उछल पड़ा। ओसेबल केवल मुस्करा दिया। "वह पुलिस होगी।" वह बोला, "मैंने सोचा कि ऐसा महत्त्वपूर्ण कागज जिसकी हम प्रतीक्षा कर रहे हैं, उसकी कुछ अतिरिक्त सुरक्षा होनी चाहिए। मैंने उन्हें अपने हालचाल मालूम करने के लिए कहा था, यह सुनिश्चित करने के लिए, कि हर चीज ठीक-ठाक थी।"

मैक्स ने अपने होंठ चिन्तित होते हुए चबाए। खटखटाहट दोबारा हुई।

"अब तुम क्या करोगे, मैक्स?" ओसेबल ने पूछा। "यदि मैं उत्तर नहीं दूँगा तो वे किसी भी तरह घुस जाएँगे। दरवाजे का ताला खुला हुआ है। और वे बन्दूक चलाने में नहीं हिचकिचाएँगे।"

मैक्स का चेहरा क्रोध से काला हो गया था, जैसे ही वह खिड़की की ओर शीघ्रता से पीछे हटा, उसने अपना एक पैर खिड़की की चौखट के ऊपर मोड़ा। "उन्हें भेज दो!" उसने चेतावनी दी। "मैं बालकनी में प्रतीक्षा करूँगा। उन्हें भेज दो। नहीं तो मैं बन्दूक चलाऊँगा और खतरा मोल लूँगा।"

दरवाजे पर खटखटाहट की आवाज और तेज हो गई और एक आवाज जोर से उठी। "श्री ओसेबल! श्री ओसेबल!"

Keeping his body....................................................there is no balcony. (Page 17)

🔤 कठिन शब्दार्थ: twisted (ट्विस्टेड) = मरोड़ा हुआ। guest (गेस्ट) = अतिथि, मेहमान। grasped (ग्रास्पट) = एकाएक कस कर पकड़ लिया। frame (फ्रेम) = खिड़की की चौखट। support (सपोर्ट) = थाम रखना, पकड़ लेना। door knob (डॉ(र) नॉब) = दरवाजे की मूठ। pushed (पुश्ट) = धकेला। shrilly (श्रिलि) = तेज, अप्रिय। waiter (वेट(र)) = बैरा। deftly (डेफ्टलि) = दक्षतापूर्वक।

uncorked (अन्कॉक़्ट) = कार्क की डाट को खोला। stared (स्टेअ(र्)ड) = घूरा। stammered (स्टैम(र्)ड) = हकलाया। sighed (साइट्) = लम्बी गहरी सांस खींची, आह भरी। expecting (इक्स्पेक्टिड्) = आशा करते हुए। screamed (स्क्रीम्ड) = जोर से चीखा।

📝 हिन्दी अनुवाद: शरीर को ऐंठते हुए, जिससे कि उसकी बन्दूक ने मोटे आदमी और उसके मेहमान पर तब भी निशाना ताना हुआ था, आदमी ने खिड़की पर अपने मुक्त हाथ से स्वयं को सहारा देने के लिए चौखट को थाम लिया। तत्पश्चात उसने अपने दूसरे पैर को ऊपर किया और खिड़की की चौखट के ऊपर मोड़ लिया।

दरवाजे की मूठ घूमी। मैक्स ने शीघ्रता से अपने आपको खिड़की की चौखट से मुक्त करने के लिए और बालकनी में उतरने के लिए अपने बाएँ हाथ से धकेला। और तब जैसे ही वह गिरा, वह एक बार तेज अप्रिय आवाज में जोर से चीखा।

दरवाजा खुला और वहाँ एक बैरा एक ट्रे, एक बोतल और दो गिलासों के साथ खड़ा हुआ था। "यहाँ वो पेय है जिसके लिए आपने आदेश दिया था जब आप लौटे थे", उसने कहा, और उसने मेज पर ट्रे रख दी, बोतल के कॉर्क की डाट दक्षता से खोली, और कमरे से चला गया।

उसके जाने के बाद फाउलर ने उसे भय से सफेद हुए चेहरे के साथ घूरा। "लेकिन............" वह हकलाया, "पुलिस............"

"वहाँ पुलिस नहीं थी", ओसेबल ने गहरी साँस ली। "केवल हेनरी, जिसकी मैं अपेक्षा कर रहा था।"

"क्या बालकनी पर वह आदमी नहीं....................?" फाउलर शुरू हो गया।

"नहीं", ओसेबल ने कहा, "वह नहीं लौटेगा। देखो, मेरे युवा मित्र, वहाँ बालकनी नहीं है।"

READ AND FIND OUT

Page 14

Q. 1. How is Ausable different from other secret agents?

(Sec. Board Exam., 2026)

physical skills in coping with critical situations.

Yes, I have watched two movies featuring James Bond. They are Quantum of Solace and Casino Royale.

मेरी राय में किताबों और सिनेमा में जासूस काफी रहस्यमय प्रतीत होते हैं। वे छरहरे और चुस्त दिखाई देते हैं।

लेकिन ओसेबल मोटा और बेढंगा है। वह गम्भीर परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने के लिए शारीरिक कौशल से अधिक मानसिक कौशल पर निर्भर रहता है।

हाँ, मैंने जेम्स बॉँड द्वारा अभिनीत दो चलचित्र देखे हैं। उनके नाम हैं—क्वांटम अव सोलेस और कसिनो रैयाल।

Q. 2. How does Ausable manage to make Max believe that there is a balcony attached to his room? Look back at his detailed description of it. What makes it a convincing story?

ओसेबल मैक्स को कैसे आश्वस्त करता है कि एक बालकनी उसके कमरे से जुड़ी हुई है? उसके विस्तृत वर्णन को स्मरण करें। क्या चीज इसे एक विश्वसनीय कहानी बनाती है?

Ans. Ausable manages to make Max believe that there is a balcony attached to his room. He spins a tale around the balcony. Moreover his angry attitude towards the manager for paying no attention to his complaint and his statement—“This is the second time in a month that somebody has got into my room through that nuisance of a balcony.”—all these make his story of balcony look convincing and true.

ऑसेबल मैक्स को यह आश्वस्त करने में सफल हो जाता है कि उसके कमरे से जुड़ी हुई एक बालकनी है। वह बालकनी के इर्द-गिर्द एक कहानी बुनता है। इसके अतिरिक्त उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं देने के लिए मैनेजर के प्रति उसका क्रोधित रुख और उसका वक्तव्य—“यह एक माह में दूसरी बार है कि उस परेशानी पैदा करने वाली बालकनी से होकर कोई मेरे कमरे में घुस आया है।” ये सब बालकनी की उसकी कहानी को विश्वसनीय और सच्चा बनाती हैं।

Q. 3. Looking back at the story, when do you think Ausable thought up his plan for getting rid of Max. Do you think he had worked out his plan in detail

right from the beginning? Or did he make up a plan taking advantage of events as they happened?

कहानी को स्मरण करते हुए आप क्या सोचते हैं कि ओसेबल ने मैक्स से छुटकारा पाने के लिए अपनी योजना कब बनाई? क्या आप सोचते हैं कि ठीक शुरुआत से उसने अपनी योजना विस्तार में बना ली थी? या जैसे-जैसे घटनाएँ घटती गईं, उनका फायदा लेते हुए उसने योजना बनाई।

Ans. I think Ausable made his plan for getting rid of Max when he saw him with a small automatic pistol in his hand in his room. He had threatened him to hand him over a very important report about new missiles which he was going to receive that night.

No, I don’t think he had made his plan in detail right from the beginning. Yes, he actually made up a plan by taking advantage of events as they happened.

मैं सोचता हूँ कि मैक्स से छुटकारा पाने के लिए ओसेबल ने जब मैक्स को हाथ में एक छोटी स्वचालित पिस्तौल के साथ उसके कमरे में देखा, उसने योजना बनाई। उसने उसे प्रक्षेपास्त्रों के बारे में अति महत्त्वपूर्ण कागज, जो वह उस रात पाने जा रहा था, उसे सौंप देने की धमकी दी थी।

नहीं, मैं नहीं सोचता कि उसने ठीक शुरुआत से अपनी योजना बना ली थी। हाँ, जैसे-जैसे घटनाएँ घटती गईं, उनका फायदा उठाते हुए उसने उसकी योजना बनाई थी।

Talk About It

Q. 1. In this story, Ausable shows great ‘presence of mind’ or the ability to think quickly and act calmly and wisely, in a situation of danger and surprise. Give examples from your own experience or narrate a story, which shows someone’s presence of mind.

इस कहानी में ओसेबल खतरे और आश्चर्य की स्थिति में बहुत अच्छी मानसिक सजगता या शीघ्रता से सोचने की क्षमता और शान्ति और बुद्धिमत्ता से कार्य करने की योग्यता प्रदर्शित करता है। अपने अनुभव से उदाहरण दीजिए या एक कहानी का वर्णन कीजिए जो किसी की मानसिक सजगता को प्रदर्शित करता है।

Ans. Once I was passing through a forest. I was all alone. All of a sudden I saw a lion. I was utterly terrified. But my mind worked swiftly. I took a big, dried branch of a tree lying nearby. By chance I had a matchbox. I lighted the branch. When it started burning heavily, the lion got frightened and ran away. Thus, my presence of mind saved my precious life.

एक बार मैं एक जंगल से गुजर रहा था। मैं बिल्कुल अकेला था। अचानक मैंने एक शेर को देखा। मैं अत्यधिक डर गया था। किंतु मेरी मानसिक सजगता तेजी से काम करने लगी। मैंने पास ही पड़ी वृक्ष की एक बड़ी, सूखी शाखा उठाई। संयोगवश मेरे पास माचिस भी थी। मैंने शाखा को जलाया। जब यह तेजी से जलने लगी तो शेर डर गया व भाग गया। इस प्रकार मेरी मानसिक सजगता ने मेरा कीमती जीवन बचा दिया।

Q. 2. Discuss what you would do in the situations described below. Remember that presence of mind comes out of a state of mental preparedness. If you have thought about possible problems or dangers, and about how to act in such situations, you have a better chance of dealing with such situations, if they do arise.

निम्नलिखित परिस्थितियों में आप क्या करेंगे, उसकी चर्चा करें। याद रखें, मानसिक सजगता मानसिक तैयारी की स्थिति से आती है। यदि आपने सम्भावित समस्याओं या खतरों के बारे में और इन स्थितियों में क्या करना चाहिए, के बारे में सोचा है तो यदि ऐसी स्थितियाँ पैदा होती हैं, तो उनसे निपटने की आपके पास बेहतर सम्भावना होती है।

A small fire starts in your kitchen.

A child starts to choke on a piece of food.

An electrical appliance starts to hiss and gives out sparks.

A bicycle knocks down a pedestrian.

It rains continuously for more than twenty-four hours.

A member of your family does not return home at the usual or expected time.

You may suggest other such situations.

आप ऐसी अन्य स्थितियाँ भी सुझा सकते हैं।

Ans. • If a small fire starts in my kitchen, I will try to extinguish it by throwing water or sand over it.

• If a child starts to choke on a piece of food, I will make him bend forward and thump his back. If he doesn't become normal by this, I will rush him to a doctor.

• If an electrical appliance starts to hiss and gives out spark, I will switch off the main electrical connection of the same.

• If a bicycle knocks down a pedestrian, I will help him in standing up and then take him to a nearby doctor for immediate medical help if he has been seriously injured.

• If it rains continuously for more than twenty-four hours, I will stock up on some eatables like milk, bread, vegetables, eggs, flour, fruits etc. I will also buy some candles in case electricity supply is disrupted.

• If a member of my family does not return home at the usual or expected time, I will ring him up, and ask his whereabouts and the reason of his delay and will tell him to get back home soon.

• यदि मेरी रसोई में छोटी आग लग जाती है, मैं उसके ऊपर पानी या बालू डालकर उसे बुझाने की कोशिश करूँगा।

• यदि खाने के एक टुकड़े से एक बच्चे का दम घुटने लगता है तो मैं उसे आगे झुकने के लिए कहूँगा और उसकी पीठ पर थपकी दूँगा। यदि वह इसके द्वारा सामान्य नहीं होता, तब मैं उसे शीघ्रता से डॉक्टर के पास ले जाऊँगा।

• यदि बिजली का एक उपकरण सी-सी की आवाज करना शुरू कर देता है और चिंगारियाँ छोड़ता है तो मैं उसका बिजली का मुख्य कनेक्शन बन्द कर दूँगा।

• यदि एक साइकिल किसी पदयात्री को धक्का मार कर गिरा देती है तो मैं उसे खड़े होने में मदद करूँगा और यदि वह गम्भीर रूप से चोटिल हुआ है तो उसे त्वरित मेडिकल सहायता के लिए पास के डॉक्टर के पास ले जाऊँगा।

• यदि चौबीस घण्टों से अधिक लगातार बारिश होती है तो मैं कुछ खाद्य-पदार्थ, जैसे—दूध, पावरोटी, सब्जी, अण्डे, आटा, फल आदि भविष्य के लिए जमा करके रखूँगा। यदि बिजली आपूर्ति में विघ्न आता है तो मैं कुछ मोमबत्तियाँ भी खरीदूँगा।

• यदि मेरे परिवार का एक सदस्य सामान्य या अपेक्षित समय पर घर वापस नहीं लौटता है, तो मैं उसे फोन करूँगा और उसका पता पूछूँगा, और विलम्ब का कारण पूछूँगा और उसे जल्दी से घर लौटने के लिए कहूँगा।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Multiple Choice Questions :

1. How was the corridor of French hotel?

(A) Decorated
(B) Dirty
(C) Musty
(D) Untidy

2. Where was the room of Ausable?

(A) On the sixth and top floor
(B) On the fifth and lower floor
(C) On the ground floor
(D) On the 2nd floor

3. What was the accent of Ausable?

(A) German
(B) British
(C) French
(D) American

4. How was the physique of Ausable?

(A) Fat
(B) Thin
(C) Lean
(D) Pigmy

5. What language can Ausable speak? (Board Model Paper, 2023-24)

(A) Hindi and English
(B) Latin and English
(C) French and German
(D) French and Portugese

6. Who knocked at Ausable's door?

(A) Max
(B) Henry
(C) Writer
(D) Robert

7. Max entered Ausable's room—

(A) with a passkey
(B) by knocking
(C) forcefully
(D) None of the above

8. Fowler was a—

(A) romantic writer
(B) a spy
(C) waiter
(D) a neighbour

9. Ausable was a— (Question Bank)

(A) story teller
(B) a secret agent
(C) a professor
(D) a teacher

10. Ausable went with Fowler to—

(A) hotel's lobby
(B) French music hall
(C) a party
(D) investigate

11. Who was Max?

(A) A waiter
(B) A shopkeeper
(C) A hotel employee
(D) A secret agent

12. Max entered Ausable's room at—

(A) midnight
(B) noon
(C) morning
(D) dusk

13. Max decided to drop at the balcony because—

(A) there was lock on the door
(B) police had arrived at the door
(C) the door was not opening
(D) None of the above

14. Ausable was going to receive a report about—

(A) some new missiles
(B) about his medical checkup
(C) about the broken leg
(D) None of the above

15. Max screamed shrilly because—

(A) he saw a lion
(B) he saw police
(C) he saw there was no balcony and he fell down
(D) there was a large snake

16. Who had pistol in his hand? (Question Bank)

(A) Ausable
(B) Fowler
(C) David
(D) Max

17. Ausable told Max that he was—

(A) waiting for doctor's report
(B) waiting for his tea
(C) waiting for very important papers about some new missiles
(D) waiting to see his old friend who had come from Berlin.

18. What story did Ausable concoct?

(A) There was a large snake in his room
(B) There was his old friend from Berlin
(C) He was afraid to sleep alone at night
(D) There was existence of balcony under the window of his room.

19. Ausable asked Max to hide in balcony because—

(A) police was looking for him
(B) it was not a suitable place as there was very hot in the room
(C) he did not like him
(D) All of the above

20. Fowler had envisioned—

(A) mysterious figures in night, the crack of pistols and drugs
(B) police troupe
(C) a large balcony under his window
(D) a big fight between two countries

21. Ausable was living in Paris for more than : (Question Bank)

(A) 10 yrs
(B) 20 yrs
(C) 30 yrs
(D) 32 yrs

22. Ausable can speak French and German : (Question Bank)

(A) fluently
(B) easily
(C) difficultily
(D) none of these

23. From his personality look, Ausable appeared as a/an : (Question Bank)

(A) police man
(B) actor
(C) common man
(D) officer

24. What was the name of the man present in Ausable’s room ahead? (Question Bank)

(A) Wilson
(B) Marten
(C) Max
(D) David

25. Ausable is expecting to get a very important— (Sec. Board Exam., 2025)

(A) Magazine
(B) Copy
(C) Report
(D) Book

Ans. 1. (C) 2. (A) 3. (D) 4. (A) 5. (C) 6. (B) 7. (A)

8. (A) 9. (B) 10. (B) 11. (D) 12. (A) 13. (B) 14. (A)

15. (C) 16. (D) 17. (C) 18. (D) 19. (A) 20. (A) 21. (B)

22. (D) 23. (C) 24. (C) 25. (C)

II. Answer each of the following questions in 20-30 words :

Q. 1. How is Ausable different from other secret agents? (Board Model Paper, 2022-23)

ओसेबल अन्य जासूसों से भिन्न कैसे है?

Ans. Ausable does not look active and agile as a secret agent should be. He is very fat and his accent is peculiar.

एक जासूस के रूप में ओसेबल चुस्त और सक्रिय नहीं दिखता है। वह बहुत मोटा है और उसका बोलने का लहजा अजीब है।

Q. 2. What was the aim of Max’s visit to Ausable’s room?

मैक्स का ओसेबल के कक्ष में प्रवेश का क्या उद्देश्य था?

Ans. Max opened the door of Ausable’s room with a passkey. His aim was to get the important report on missiles. मैक्स ओसेबल के कक्ष में सभी तालों को खोलने वाली चाबी से खोलकर घुसा। वह ओसेबल से प्रक्षेपास्त्रों की महत्वपूर्ण रिपोर्ट लेना चाहता था।

Q. 3. Why did someone knock at the door of Ausable?

किसी ने ओसेबल के कक्ष के दरवाजे को क्यों खटखटाया था?

Ans. It was Henry the waiter who knocked at the door. He entered the room to serve the drink to Ausable. यह हेनरी नामक सेवक था जिसने दरवाजा खटखटाया था। वह ओसेबल को पेय पदार्थ परोसने के लिए गया था।

Q. 4. What did Ausable tell Max when he heard the knock at the door?

जब उसने दरवाजे पर खटखटाने की आवाज सुनी तो ओसेबल ने मैक्स से क्या कहा?

Ans. When he heard the knock at the door Ausable told Max that the police had arrived to give him extra protection of the report. जब उसने दरवाजे पर खटखटाहट सुनी तो ओसेबल ने मैक्स से कहा कि रिपोर्ट की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पुलिस आ गई है।

Q. 5. What did Max decide to do to escape the police?

पुलिस से बचने के लिए मैक्स ने क्या किया था?

Ans. Max decided to hide in the balcony under the window of Ausable’s room. He would get the report when the police would go away.

मैक्स ने ओसेबल की खिड़की के नीचे वाली बालकनी में छिपने का निश्चय किया था। वह रिपोर्ट उस समय ले लेता जब पुलिस वहाँ से दूर चली जाती।

Q. 6. Why did Fowler want to meet Ausable?

फाउलर ओसेबल से क्यों मिलना चाहता था?

Ans. Fowler wanted to meet Ausable as he wanted to write about the life of a secret agent. He was a romantic writer.

फाउलर ओसेबल से एक जासूस के जीवन के बारे में लिखने के लिए मिलना चाहता था। वह एक भावुक और कल्पनाशील लेखक था।

Q. 7. Where was Ausable living when the incident of the story took place?

कहानी की घटना के समय ओसेबल कहाँ रह रहा था?

Ans. Ausable was a secret agent. He was living in a French hotel when the incident of the story took place.

ओसेबल एक गुप्तचर था। वह कहानी में घटी घटना के समय एक फ्रांसीसी होटल में रह रहा था।

Q. 8. How can you say that Max and Ausable had met before?

आप यह कैसे कह सकते हैं कि ओसेबल और मैक्स पहले से मिल चुके थे?

Ans. Ausable addressed Max by his name. He was very surprised to see Max in his hotel room. Max also knew about the secret papers Ausable possessed.

ओसेबल ने मैक्स को उसके नाम से पुकारा था। वह मैक्स को अपने होटल के कक्ष में देखकर बहुत आश्चर्यचकित हुआ था। मैक्स को ऑसेबल के पास मौजूद गुप्त कागजातों के बारे में भी पता था।

Q. 9. Write about the role of Henry in Ausable’s plans.

ओसेबल की योजनाओं में हेनरी की भूमिका के बारे में लिखिए।

Ans. Henry the waiter knocked at the door at the right time. It convinced Max that police was on their door.

हैनरी सेवक ने सही समय पर दरवाजे पर दस्तक दी थी। इससे मैक्स को यह विश्वास हो गया था कि पुलिस उनके दरवाजे पर थी।

Q. 10. How did Max react when he came to know of the police at the door?

दरवाजे पर पुलिस के आने की जानकारी होने पर मैक्स ने क्या प्रतिक्रिया की?

Ans. When Max heard the knock at the door, he reached the window in panic. He jumped down in the imaginary balcony.

जब मैक्स ने दरवाजे पर दस्तक सुनी तो वह अत्यधिक भय में खिड़की तक पहुँचा। वह काल्पनिक बालकनी में नीचे कूद गया।

Q. 11. How can you say that Ausable knew about the knock at the door?

आप यह कैसे कह सकते हैं कि ओसेबल दरवाजे की दस्तक के बारे में जानता था?

Ans. Ausable had ordered a drink for himself. He knew who might be at the door at that time. His composed reaction suggests that he anticipated the knock.

ओसेबल ने स्वयं के लिए पेय पदार्थ मँगवाया था। वह यह जानता था कि उस समय दरवाजे पर कौन हो सकता था। उसकी शांत प्रतिक्रिया से पता चलता है कि उसे दस्तक का पूर्वानुमान था।

Q. 12. What does the title of the story tell us about Max?

कहानी का शीर्षक मैक्स के बारे में क्या कहता है?

Ans. It tells us about Max as a visitor at night. He was the only person who visited there at midnight.

यह हमें रात में मेक्स के एक अतिथि के रूप में आने के बारे में बताता है। वह केवल एकमात्र व्यक्ति था जो आधी रात को वहाँ पर गया था।

Q. 13. With what purpose did Max enter Ausable’s room?

मैक्स ने ओसेबल के कक्ष में किस उद्देश्य के साथ प्रवेश किया था?

Ans. Max wanted to take the report of missiles from Ausable. He entered the room of Ausable with that purpose.

मैक्स ओसेबल से प्रक्षेपास्त्रों के बारे में रिपोर्ट प्राप्त करना चाहता था। इसी उद्देश्य के साथ उसने ओसेबल के कक्ष में प्रवेश किया था।

Q. 14. Write about the personality of Max in your own words.

अपने स्वयं के शब्दों में मैक्स के व्यक्तित्व के बारे में लिखिए।

Ans. Max was quite slender, a little less than tall. His features suggested slightly the crafty pointed countenance of a fox.

मैक्स काफी छरहरा था, लम्बे से थोड़ा कम। उसकी आकृति एक लोमड़ी के धूर्त, नुकीले चेहरे का आभास देते थे।

Q. 15. What did Max say to Ausable about the report of missiles?

प्रक्षेपास्त्रों की रिपोर्ट के बारे में मैक्स ने ओसेबल से क्या कहा था?

Ans. Max told Ausable about the report of missiles that it would be safer in his hands than in Ausable’s hands. मैक्स ने ओसेबल से प्रक्षेपास्त्रों की रिपोर्ट के बारे में कहा कि यह उसके हाथों में ओसेबल के हाथों में होने से ज्यादा सुरक्षित रहेगी।

Q. 16. Which languages did Ausable speak passably?

ओसेबल कौनसी भाषाएँ काम चलाऊ बोलता था?

Ans. Ausable used to speak French and German languages passably. But there would be an American accent in them. ओसेबल फ्रांसीसी और जर्मन भाषा को जैसे-तैसे बोल लेता था किन्तु उनमें अमेरिका की उच्चारण ध्वनि होती थी।

Q. 17. Why did Ausable blink a few times as he entered his room?

ओसेबल ने आँखें क्यों मिचकाईं जैसे ही वह अपने कमरे में घुसा था?

Ans. As Ausable entered into his room he was startled to see Max in his room. So he blinked his eyes. However, he handled the situation smartly.

जैसे ही ओसेबल ने अपने कक्ष में प्रवेश किया तो वह मैक्स को अपने कमरे में देखकर हतप्रभ रह गया था। इसलिए उसने अपनी आँखें मिचकाईं थीं। हालाँकि, उसने स्थिति को चतुराई से संभाल लिया।

Q. 18. What was Max having in his hands when he was in Ausable’s room?

मैक्स के हाथों में क्या था जब वह ओसेबल के कक्ष में था?

Ans. When Max was in the room of Ausable, he had a small automatic pistol in his hands. He used it to threaten Ausable and demand the secret papers. जब मैक्स ओसेबल के कक्ष में आया था तो उसके हाथों में एक स्वचालित छोटी पिस्तौल थी। उसने इसका इस्तेमाल ओसेबल को धमकाने और गुप्त कागजात मांगने के लिए किया।

Q. 19. What did Ausable say to Max about the knock at his door?

उसके दरवाजे पर हुई खटखटाहट के बारे में मैक्स को ओसेबल ने क्या कहा था?

Ans. Ausable told Max about the knock at the door that it was police. The Police had come there for the extra protection of the report.

ओसेबल ने मैक्स से उसके दरवाजे पर हुई खटखटाहट के बारे में कहा कि यह पुलिस थी। पुलिस वहाँ पर रिपोर्ट की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आई थी।

Q. 20. What was peculiar about the accent of Ausable?

ओसेबल के उच्चारण के बारे में क्या खास बात थी?

Ans. Ausable’s accent had American touch. He had brought to Paris that accent from Boston twenty years ago. This added to his unique personality as a secret agent.

ओसेबल के उच्चारण में अमेरिका की उच्चारण शैली का स्पर्श था। वह बॉस्टन से बीस साल पहले उस उच्चारण को पेरिस लेकर आया था। इससे एक गुप्तचर के रूप में उसके अद्वितीय व्यक्तित्व में वृद्धि हुई।

Q. 21. What do you think about the balcony under Ausable’s window?

ओसेबल की खिड़की के नीचे की बालकनी के बारे में आप क्या सोचते हैं?

Ans. There was no balcony under the window of Ausable’s room. It was just an imaginary creation of Ausable. Ausable tricked Max by inventing its existence. ओसेबल के कमरे की खिड़की के नीचे कोई बालकनी नहीं थी। यह केवल मात्र ओसेबल की काल्पनिक रचना थी। ओसेबल ने इसके अस्तित्व को गढ़कर मैक्स को धोखा दिया था।

III. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. How are Max and Ausable different from each other?

(Board Model Paper, 2025-26)

मैक्स और ओसेबल एक दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?

Ans. Max and Ausable are completely opposite. Max is a typical secret agent—young, fit, and skilled with weapons. Ausable is fat, sloppy, and speaks with an

American accent. He doesn't look like a spy at all. However, Ausable is more intelligent and resourceful. He cleverly tricks Max with a fake balcony story, leading to Max's death, proving brains matter more than appearance.

मैक्स और ओसेबल पूर्णतया विपरीत है। मैक्स एक विशिष्ट गुप्त एजेंट है—युवा, फिट और हथियारों के इस्तेमाल में कुशल। ओसेबल मोटा, लापरवाह है और अमेरिकी लहजे में बोलता है। वह बिल्कुल भी किसी जासूस जैसा नहीं दिखता है। हालाँकि, आसेबल अधिक बुद्धिमान और साधन संपन्न है। वह मैक्स को बालकनी की एक झूठी कहानी सुनाकर चतुराई से फँसा लेता है, जिससे मैक्स की मृत्यु हो जाती है। यह साबित करता है कि बुद्धि दिखावे से अधिक महत्त्वपूर्ण है।

Q. 2. Why was Fowler bored and frustrated?

फाउलर क्यों ऊब गया और कुण्ठित हो गया था?

Ans. Fowler was bored and frustrated because he had spent a dull evening in a French music hall with Ausable. The spy only got a prosaic telephone call making an appointment in his room, instead of something exciting and interesting, like having messages slipped into his hand by dark eyed beautiful girls. He had envisioned mysterious figures in the night, the crack of pistols, drugs in the wine etc.

फाउलर ऊब गया था और कुण्ठित हो गया था क्योंकि उसने ओसेबल जासूस के साथ फ्रांसीसी संगीत भवन में एक ऊबाऊ शाम बिताई थी। जासूस ने केवल एक टेलीफोन काल प्राप्त की थी, अपने कमरे में एक भेंट सुनिश्चित करते हुए, किसी उत्तेजक और रोचक चीज के स्थान पर, जैसे कि गहरे रंग की आँखों वाली खूबसूरत लड़कियों द्वारा संदेशों का उनके हाथ में चुपके से दिए जाने के स्थान पर। उसने रात्रि में रहस्यमयी आकृतियों, पिस्तल की आवाजों व ड्रग्स और वाइन आदि की कल्पना की थी।

Q. 3. Draw a character sketch of Ausable. ओसेबल का चरित्र चित्रण कीजिए।

Ans. Ausable spoke French and German passably. He had great presence of mind. He had the ability to think quickly and act calmly and wisely in a situation of danger and surprise. He concocted a story of the existence of a balcony under the window of his room. Suddenly, there was a knock at the door and he threatened Max that police was knocking at his door to find him.

ओसेबल फ्रेंच और जर्मन ठीक-ठाक बोल लेता था। ओसेबल बहुत अच्छी मानसिक सजगता दिखाता है। उसमें शीघ्रता से सोचने और खतरे और आश्चर्य की स्थिति में शान्ति और बुद्धिमत्ता से व्यवहार करने की योग्यता है। उसने अपने कमरे की खिड़की के नीचे एक बालकनी के अस्तित्व की कहानी घड़ी। अचानक दरवाजे पर एक दस्तक हुई और उसने मैक्स को धमकी दी थी कि पुलिस दरवाजे पर उसके बारे में जानने के लिए दस्तक दे रही है।

Q. 4. How can you say that Ausable had a great presence of mind?

आप यह कैसे कह सकते हैं कि ओसेबल एक बहुत अधिक मानसिक सजगता रखता था?

Ans. When Max, the rival agent, secretly entered Ausable's room to obtain the secret report by force. Ausable concocted a story of the existence of a balcony under the window of his room. Suddenly there was a knock at the door. Ausable told Max that it was police. He asked him to hide in the balcony. Max jumped out of the window and fell down. This was his great presence of mind. जब प्रतिद्वन्द्वी गुप्तचर, मैक्स ताकत के बल पर गुप्त रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए ऑसेबल के कक्ष में गुप्त रूप से आता है तो वह अपनी खिड़की के नीचे बालकनी होने की कहानी गढ़ता है। अचानक उसके दरवाजे पर खटखटाहट होती है। ओसेबल मैक्स को पुलिस के बारे में कहता है। वह उससे बालकनी में छिपने को कहता है। मैक्स कूदता है और नीचे गिर जाता है। यह उसकी अत्यधिक मानसिक सजगता थी।

Q. 5. According to Ausable which thought was dramatic?

ओसेबल के अनुसार कौनसा विचार नाटकीय था?

Ans. According to Ausable he was going to receive quite an important paper that night in his room. Several men and women had risked their lives for that paper. This was

an important report concerning some new missiles. There was drama in that thought. Soon that paper would affect the course of history. Ausable told Fowler that he was going to witness something dramtic as expected by him.

ओसेबल के अनुसार बहुत शीघ्र वह उस रात कमरे में एक अति महत्वपूर्ण कागज पाने जा रहा था। अनेक पुरुषों और स्त्रियों ने अपने जीवन को उस कागज के लिए खतरे में डाला था। यह एक महत्वपूर्ण कागज था जिसमें प्रक्षेपास्त्रों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना थी। उस विचार में नाटक था। शीघ्र ही वह कागज इतिहास की दिशा बदल देगा। ओसेबल ने फाउलर को बताया कि वह शीघ्र ही कुछ नाटकीय देखने वाला था जैसी उसने अपेक्षा की थी।

Q. 6. What is the meaning of the sentence “he was going to raise the devil with the management”?

ऑसबेल के इस कथन का क्या अर्थ है, ‘‘वह प्रबन्धक वर्ग के लिए मुश्किल खड़ी कर देगा’’?

Ans. He said this sentence because as per his story that he had concocted about an imaginary balcony under the window of his room that was the second time in a month that somebody had got into his room through the same balcony. The management had promised to block it off. But they hadn’t done so till then. Ausable said this to make his story of balcony appear convincing and true.

उसने यह वाक्य इसलिए कहा था क्योंकि उसके उस कहानी के अनुसार जो उसने अपने कमरे की खिड़की के नीचे की काल्पनिक बालकनी के बारे में गढ़ी थी। यह माह में दूसरी बार उसके कक्ष में किसी ने इस प्रकार से प्रवेश किया था। प्रबन्धक ने वादा किया था कि वे इसे बाधित कर देंगे। मगर उन्होंने इसे अब तक नहीं किया था। ओसेबल ने अपनी बालकनी की कहानी को विश्वसनीय एवं सच्ची दिखाने के लिए यह कहा था।

Q. 7. Why did Max scream shrilly when he dropped to the balcony?

जब मैक्स बालकनी में उतरा तो वह तेज अप्रिय आवाज में जोर से क्यों चीखा था?

Ans. There was no balcony below the window of Ausable’s room. It was an imaginary balcony about which Ausable had told Max about so that he could get rid of him. In an attempt to escape, Max jumped, out of the window. Ausable’s room was on the sixth and top floor. So he screamed because he fell from the sixth floor to ground.

ओसेबल की खिड़की के नीचे कोई बालकनी नहीं थी। यह एक काल्पनिक बालकनी थी, जिसके बारे में मैक्स को सूचित किया गया था ताकि वह उससे छुटकारा पा सके। भागने के प्रयास में मैक्स खिड़की से बाहर कूद गया। ओसेबल का कमरा छठवीं और सबसे ऊपरी मंजिल पर था। इसलिए वह चीखा क्योंकि वह छठवीं मंजिल से जमीन पर गिरा था।

Q. 8. Write about the knocking of door incident in detail.

दरवाजे पर खटखटाने की घटना का विस्तृत विवरण दीजिए।

Ans. When there was a sudden knock at the door, Max was very nervous. He warned Ausable to send the police away. Otherwise, he would shoot and take his chances. Then the door knob turned. Max pushed with his left hand to free himself from the sill. Then, he found that there was no balcony at all. So, He screamed as he was falling to the ground.

जब दरवाजे पर अचानक खटखटाहट हुई तब मैक्स किंकर्तव्यविमूढ़ हो गया था। उसने ओसेबल को चेतावनी दी कि वह पुलिस को वापस भेज दे। अन्यथा वह गोली चलाकर अपना मौके का फायदा ले लेगा। तब दरवाजे की मूठ घूमी। मैक्स ने अपने आपको स्वतंत्र करने के लिए खिड़की की चौखट को अपने बाएँ हाथ से धकेला। तब उसे पता लगा कि वहाँ तो कोई बालकनी थी ही नहीं। इसलिये, जमीन पर नीचे गिरते हुए वह चिल्लाया।

Q. 9. How did Ausable get rid of Max?

[Board Model Paper, 2021-22; Question Bank (Modi.)]

ओसेबल ने मैक्स से छुटकारा कैसे पाया?

Ans. Max, a rival agent, entered Ausable’s room using a pass-key. He threatened to shoot Ausable if he didn’t hand over the report to him. To get rid of Max, Ausable concocted a false story about a balcony being attached to his room. Max jumped out of the window to escape the police. As there was no balcony, he fell to the ground floor.

मैक्स जो कि एक विरोधी एजेन्ट है मास्टर-चाबी के द्वारा ओसेबल के कक्ष में प्रविष्ट हुआ। उसने ओसेबल को गोली मारने की धमकी दी यदि उसने उसे सूचना नहीं सौंपी तो मैक्स ने जान छुड़ाने के लिए ओसेबल ने एक बालकॉनी की झूठी कहानी, जो कि उसके कक्ष से जुड़ी हुई थी, गढ़ी। मैक्स पुलिस से बचने के लिए खिड़की से कूद गया। क्योंकि कोई बालकॉनी थी ही नहीं, इसलिए वह भूतल पर गिर गया।