RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 23: Ch 4: A Question of Trust (विश्वास का एक प्रश्न)

A Question of Trust

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 2: Footprints without Feet सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

A Question of Trust

Ch 4: A Question of Trust (विश्वास का एक प्रश्न) • By Victor Canning

4 A Question of Trust (विश्वास का एक प्रश्न)

Victor Canning

📖 पाठ का सार एवं मुख्य भाव (Introduction & Summary)

यह कहा जाता है कि एक चोर को पकड़ने के लिए आपको एक चोर रखना चाहिए। लेकिन यह भी कहा जाता है कि चोरों के मध्य भी सम्मान/ईमान होता है। यह कहानी किस लोकोक्ति को स्पष्ट करती है?

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

Everyone thought that................................in a bag on his back. (Page 20)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

citizen

(सिटिज़न्)

नागरिक

housekeeper

(हाउसकीप(र))

गृह-प्रबन्धक

health

(हेल्थ)

स्वास्थ्य

In fact

(इन् फैक्ट)

सचमुच

usually

(यूशअलिः)

सामान्यतया

except

(इक्सेप्ट)

को छोड़कर

attack

(अटैक)

आक्रमण

hay fever

(हे फीर्व(र))

परागज ज्वर

summer

(सम(र))

ग्रीष्म ऋतु

successfully

(सक्सेसफलि)

सफलतापूर्वक

business

(बिज़्नस्)

व्यापार

helper

(हेलप(र))

सहायक व्यक्ति

respectable

(रिस्पेक्टबल)

सम्मानयोग्य

sentence

(सेन्टन्स)

न्यायाधीश द्वारा दिया गया दण्ड

prison library

(प्रिजन् लाइब्रेरी)

कारागार पुस्तकालय

rare

(रेअ(र))

दुर्लभ

expensive

(इक्स्पेन्सिव)

बहुत महँगा

robbed

(रॉब्ड)

लूटा

safe

(सेफ्)

तिजोरी

enough

(इनफ्)

पर्याप्त, काफी

secretly

(सीक्रटलि)

गुप्त रूप से

agent

(एजेन्ट)

प्रतिनिधि

bright

(ब्राइट)

प्रकाश भरा, चमकीला

sunshine

(सन्शाइन)

धूप

robbery

(रॉबरि)

डाका, लूटमार

path

(पाथ)

रास्ता

remain

(रीमेन्)

बाकी रह जाना

tickle

(टिक्ल्)

चुनचुनाहट

tool

(टूल)

औजार

very well

(वेरि वेल)

बहुत स्वस्थ

📝 हिन्दी अनुवाद: सभी लोग सोचते थे कि होरेस डैनबी एक शालीन, ईमानदार नागरिक था। वह लगभग पचास वर्ष की आयु का और अविवाहित था, और वह एक हाउसकीपर (नौकरानी) के साथ रहता था, जो उसके स्वास्थ्य की फिक्र करती थी। वास्तव में, ग्रीष्म ऋतु में परागज ज्वर के आक्रमण को छोड़ कर वह सामान्यतया बहुत स्वस्थ और खुश रहता था। वह ताले बनाता था और अपने व्यापार में दो सहायक व्यक्तियों को रखने लायक पर्याप्त सफल था। हाँ, होरेस डैनबी शालीन और सम्मान योग्य था—लेकिन पूरी तरह से ईमानदार नहीं था।

पन्द्रह वर्षों पहले, होरेस एक कारागार पुस्तकालय में अपनी पहली और एकमात्र सजा काट चुका था। वह दुर्लभ, मूल्यवान पुस्तकों को पसन्द करता था। इसलिए वह प्रत्येक वर्ष एक तिजोरी लूटता था। प्रत्येक वर्ष वह सावधानीपूर्वक योजना बनाता था, कि वह क्या करेगा, बारह महीनों तक चलने लायक पर्याप्त चुराता था, और गुप्त रूप से एक प्रतिनिधि के माध्यम से किताबें खरीदता था, जिन्हें वह पसन्द करता था।

अब, जुलाई की चमकीली धूप में पैदल चलते हुए, वह निश्चिन्त महसूस कर रहा था कि सभी अन्य (लूटों) की भाँति इस वर्ष की लूट भी सफल होने जा रही थी। दो सप्ताहों तक वह शॉट ओवर ग्रेन्ज के घर का अध्ययन कर रहा था, इसके कमरों को, इसके बिजली के तारों की व्यवस्था को, इसके रास्ते और इसके बगीचे को देखते हुए। इस अपराह्न, दो नौकर, जो ग्रेन्ज में रहते थे जबकि परिवार लन्दन में था, सिनेमा गए हुए थे। होरेस ने

उन्हें जाते हुए देखा, और वह खुश हुआ बावजूद इसके कि उसकी नाक में परागज़ ज्वर की थोड़ी चुनचुनाहट थी। वह बगीचे की दीवार के पीछे से बाहर आया, उसके औजार सावधानी से उसकी पीठ पर एक थैले में रखे हुए थे।

There were about fifteen....................................books were better. (Pages 20-21)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

worth

वथ्

कीमत का

value

jewel

जूल

रत्नजटित आभूषण

precious stone

expected

इक्स्पेक्टिड

अपेक्षित

anticipated

interesting

इन्ट्रस्टिंग

रोचक

engaging

sale

सेल

बिक्री

selling

autumn

ऑटम्

पतझड़

a season

hang

हैन्

लटकाना

suspend

gloves

ग्लव्ज़

दस्ताने

hand coverings

fingerprint

फिंगरप्रिन्ट

अंगुली की छाप

mark of a finger

stirred

स्टर्ड

हिला

moved

noise

नॉइज़

शोर

sound

friendly

फ्रेन्डलि

मैत्रीपूर्ण

amiable

painting

पेन्टिग्

चित्र

picture

another

अनदर

दूसरा, एक और

one more

alright

ऑलराइट

ठीक-ठाक

okay

quiet

क्वाइट

शान्त, खामोश

silent

drawing room

ड्रॉइंग रूम

बैठक

living room

rather

रादर

काफी

quite

wondered

वन्डर्ड

कुछ जानने को उत्सुक हुआ

curious

moment

मोमन्ट

क्षण

instant

whether

वेदर

यदि, अगर

if

poor

पॉर

दुर्दशाग्रस्त

unfortunate

hook

हुक्

खूंटी

peg

📝 हिन्दी अनुवाद: ग्रेन्ज की तिजोरी में लगभग पन्द्रह हजार पाउण्ड की कीमत के रत्न के आभूषण थे। यदि वह उन्हें एक-एक कर बेचता, वह कम से कम पाँच हजार पाने की उम्मीद करता था, जो उसे एक और वर्ष खुश करने के लिए काफी था। पतझड़ में तीन अत्यधिक रोचक किताबें बिक्री के लिए आने वाली थीं। अब वह उन्हें खरीदने के लिए जो पैसा चाहता था, प्राप्त कर लेगा।

उसने हाउसकीपर (नौकरानी) को रसोई के दरवाजे पर बाहर एक खूंटी पर चाबी लटकाते हुए देखा था। उसने दस्तानों का एक जोड़ा पहना, चाबी ली, और दरवाजा खोल दिया। वह अंगुलियों की छाप नहीं छोड़ने के लिए सदैव सावधान रहता था।

रसोई में एक छोटा कुत्ता लेटा हुआ था। यह हिला, एक आवाज की, और मैत्रीपूर्ण भाव से अपनी पूँछ हिलाई।

"ठीक है, शेरी", होरेस ने गुजरते हुए कहा। कुत्तों को शांत रखने के लिए तुम्हें जो करना चाहिए था, वह था उन्हें उनके सही नाम से बुलाना, और उन्हें प्यार दिखाना।

तिजोरी बैठक में, एक काफी दुर्दशाग्रस्त चित्र के पीछे थी। होरेस ने एक क्षण के लिए अपने आपसे पूछा, यदि उसे पुस्तकों के स्थान पर चित्रों का संग्रह करना चाहिए। लेकिन वे बहुत अधिक जगह घेरते थे। एक छोटे घर में, पुस्तकें बेहतर थीं।

There was a great....................................himself sneezing again. (Page 21)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

great bowl of flowers

ग्रेट बोल् ऑफ़ फ्लाउअज

बड़ा-सा फूलदान

large vase

sneeze

स्नीज़

छींकना

exhale air suddenly

arranged

अरेन्ज्ड

व्यवस्थित किया

organized

burglar alarm

बगलर् अलाम्

सेंधमार के इमारत में घुसने पर जोर से बजने वाली घण्टी

security alarm

magazine article

मैगजीन् आर्टिकल

पत्रिका में लेख

piece of writing in a magazine

plan

प्लैन्

योजना, विचार

scheme

mentioned

मेन्शन्ड

उल्लेख किया

referred to

hinder

हिन्डर

बाधा डालना

obstruct

buried

बेरिड

छिपाया

hidden

handkerchief

हैन्केर्चिफ्

रुमाल

cloth for wiping

doorway

डॉरवे

द्वार मार्ग

entrance

📝 हिन्दी अनुवाद: मेज पर एक बड़ा-सा फूलदान था, और होरेस ने अपनी नाक में चुनचुनाहट महसूस की। उसने एक छोटी छींक मारी, और फिर अपना थैला नीचे रख दिया। उसने सावधानीपूर्वक अपने औजार व्यवस्थित किए। नौकरों के लौटने से पहले उसके पास चार घण्टे थे।

तिजोरी खोलना कठिन नहीं होने जा रहा था। आखिरकार, वह पूरा जीवन तालों और तिजोरियों के साथ रहा था। सेंधमार के इमारत में घुसने पर जोर से बजने वाली घण्टी की बनावट में गुणवत्ता की कमी थी। वह इसके तार काटने हॉल में गया। जैसे ही फूलों की महक उस तक दोबारा आई, वह वापस आया, और तेज आवाज करते हुए जोर से छींका।

होरेस ने सोचा, लोग कितने मूर्ख होते हैं, जब उनके पास मूल्यवान वस्तुएं होती हैं। एक पत्रिका के लेख ने इस घर का वर्णन किया था, सारे कमरों की एक योजना और इस कमरे का एक चित्र देते हुए। लेखक ने इसका भी उल्लेख किया था कि चित्र ने एक तिजोरी को छिपा रखा था।

लेकिन होरेस ने देखा कि फूल उसके कार्य में बाधा डाल रहे थे। उसने अपने रुमाल में अपना चेहरा छिपा लिया।

तब उसने द्वार मार्ग से एक आवाज बोलते हुए सुनी, "यह क्या है? जुकाम या परागज ज्वर?"

वह सोचता, उससे पहले होरेस ने कहा, "परागज ज्वर" और अपने आपको दोबारा छींकते हुए पाया।

The voice went on..........................What are you going to do? (Pages 21-22)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

however

हाउएव(र)

तथापि, तो भी

nevertheless

special treatment

स्पेशल ट्रीटमेन्ट

विशेष इलाज

particular care

disease

डिजीज्

रोग

illness

kindly

काइन्डलि

दयालु और मित्रवत

in a friendly way

firmness

फम्निस

कठोरता, दृढ़ता

determination

pretty

प्रिटि

आकर्षक

attractive

fire place

फाइअ(र) प्लेस्

कमरे में वह स्थान जहाँ आग जलाई जाती है

a place for a fire in a room

straightened

स्ट्रेट्न्ड

सीधा कर देना

made straight

ornaments

ऑन्मन्ट्स

(यहाँ) साज-सामान

decorations

hope

होप

आशा, उम्मीद

expectation

amuse

अम्यूज

किसी बात का मजेदार लगना

to entertain

avoid trouble

अवॉइड ट्रबल

परेशानी से बच सकना

to keep away from difficulty

expect

इक्स्पेक्ट

आशा करना

to anticipate

nod

नॉड्

स्वीकृति जताने के लिए सिर हिलाना

to move head up and down

inconvenience

इन्कन्वीनियन्स

असुविधा/परेशानी

trouble

just

जस्ट

सचमुच

really

rubbing

रबिड्

रगड़ रही

moving against

dressed in red

ड्रेस्ट इन् रेड

लाल कपड़े पहने हुई थी

wearing red clothes

📝 हिन्दी अनुवाद: आवाज जारी रही, "तुम इसे एक विशेष इलाज से ठीक कर सकते हो, तुम जानते हो, यदि तुम पता लगा लो कि सचमुच कौनसा पौधा तुम्हें रोग देता है। मैं सोचती हूँ कि यदि तुम अपने काम के बारे में गम्भीर हो, तो तुम्हारा डॉक्टर से मिलना ज्यादा ठीक रहेगा। घर की सबसे ऊपर की मंजिल से मैंने तुम्हें अभी-अभी सुना।"

यह एक शान्त, दयालु आवाज थी; लेकिन एक आवाज थी जिसमें दृढ़ता थी। द्वार-मार्ग में एक औरत खड़ी हुई थी, और शेरी अपने आप को उससे रगड़ रहा था। वह युवा, काफी आकर्षक, और लाल कपड़े पहने हुई थी। वह कमरे में आग जलाने के स्थान तक चल कर गई और वहाँ रखे साज-सामानों को सीधा किया।

"नीचे, शेरी" उसने कहा। "कोई सोचेगा कि मैं एक माह के लिए बाहर थी!" वह होरेस को देख कर मुस्कराई, और बोलती गई, "तो भी, मैं बिल्कुल समय पर वापस आ गई, यद्यपि मैंने एक सेंधमार से मिलने की आशा नहीं की थी।"

होरेस को कुछ आशा बँधी क्योंकि ऐसा प्रतीत हुआ कि उससे मिलकर उसे मजा आया। यदि वह उससे सही ढंग से व्यवहार करता तो वह परेशानी से बच सकता था। उसने उत्तर दिया, "मुझे परिवार के किसी सदस्य के मिलने की आशा नहीं थी।"

उसने स्वीकृति में सिर हिलाया। "मैं देख रही हूँ, मुझसे मिलना तुम्हारे लिए कितना असुविधाजनक है। तुम क्या करने जा रहे हो?"

Horace said, "My first......................................thought of prison." (Pages 22-23)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Hindi Meaning

English Meaning

thought

विचार/मत

idea/opinion

of course

निश्चित रूप से

certainly

hesitated

हिचकिचाया

paused in doubt

seriously

गम्भीरतापूर्वक

in a serious manner

hurt

चोट पहुँचाना

to cause pain

paused

रुका

stopped for a while

frighten

भयभीत करना

to make afraid

suggested

सुझाव दिया

proposed

sharp

तीव्र

quick/keen

let me go

मुझे जाने दो

allow me to leave

society

समाज

community

threatens

धमकी देता है

warns

good reason

नैतिक दृष्टि से उचित कारण

valid justification

at once

तुरन्त

immediately

enough

पर्याप्त, काफी

sufficient

only

केवल

just

📝 हिन्दी अनुवाद: होरेस ने कहा, "मेरा पहला विचार भाग जाना था।"

"निःसंदेह, तुम यह कर सकते थे। लेकिन मैं पुलिस को फोन करूँगी और उन्हें तुम्हारे विषय में सब बता दूँगी। वे तुम्हें तुरन्त पकड़ लेंगे।"

होरेस ने कहा, "निःसंदेह, मैं पहले फोन के तार काटूँगा और तब............," चेहरे पर मुस्कराहट के साथ, वह हिचकिचाया, "मैं सुनिश्चित करूँगा कि कुछ समय के लिए तुम कुछ नहीं कर पाओ। कुछ घण्टे पर्याप्त होंगे।"

उसने गम्भीरता से उसे देखा, "तुम मुझे चोट पहुँचाओगे?"

होरेस रुका, और तब बोला, "मैं सोचता हूँ, जब मैंने वह कहा, मैं आपको भयभीत करने की कोशिश कर रहा था।"

"तुमने मुझे भयभीत नहीं किया।"

होरेस ने सुझाव दिया, ‘‘अच्छा होगा अगर तुम भूल जाओ कि तुमने मुझे कभी भी देखा था। मुझे जाने दो।’’

आवाज अचानक तीव्र हो गई। ‘‘मुझे क्यों भूलना चाहिए? तुम मुझे लूटने जा रहे थे। यदि मैं तुम्हें जाने देती हूँ, तुम किसी और को केवल लूटोगे। समाज को तुम्हारे जैसे लोगों से सुरक्षित रखना चाहिए।’’

होरेस मुस्कराया। ‘‘मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूँ जो समाज को क्षति पहुँचाता है। मैं केवल उन लोगों के पैसों की चोरी करता हूँ जिनके पास बहुत धन है। मैं एक बहुत उचित कारण के लिए चोरी करता हूँ। और मैं कैदखाने के विचार से घृणा करता हूँ।’’

She laughed, and he..........................................safe, haven’t you?” (Page 23)

कठिन शब्दार्थ

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

beg

बेग्

दृढ़ता के साथ प्रार्थना की

to ask earnestly

persuade

पस्वेड्

मनाना

to convince

right

राइट

अधिकार

authority/entitlement

anything

एनिथड्

कुछ, कुछ भी

something

picked up

पिक्ट अप्

पकड़ कर उठाया

lifted

desperate

डेस्पर्ट

निराशा से भरा

hopeless

silent

साइलन्ट

मौन

quiet

afraid of

अफ्रेड ऑफ

भयभीत

scared of

shaking her head

शेकिड् ह(र) हेड

मना करने के लिए उसका सिर हिलाते हुए

moving head to say no

wrong kind of people

रॉड् काइन्ड ऑफ पीपल

गलत प्रकार के लोग

bad type of people

silver box

सिल्वर(र) बॉक्स

चाँदी के रंग का बक्सा

a box made of silver

came over to him

केम ओव(र) टू हिम्

उसके पास गई

approached him

party

पाटि

दावत

a social gathering

📝 हिन्दी अनुवाद: वह हँसी, और उसने दृढ़ता के साथ प्रार्थना की, यह सोचते हुए कि उसने उसे मना लिया था। ‘‘देखिए, आपसे किसी चीज के लिए कहने का मेरा अधिकार नहीं है, लेकिन मैं निराशा से भरा हूँ। मुझे जाने दीजिए और मैं दोबारा इस प्रकार की चीज कभी नहीं करने का वायदा करता हूँ। वास्तव में यह मेरा मतलब है (मैं वास्तव में सच कह रहा हूँ)।’’

उसे निकटता से देखते हुए वह मौन थी। तब उसने कहा, ‘‘तुम सचमुच में कारागार जाने से डरते हो, क्या तुम नहीं डरते?’’

मना करने के लिए अपना सिर हिलाते हुए वह उसके पास आई। ‘‘मैंने सदैव गलत प्रकार के लोगों को पसन्द किया है।’’

उसने मेज से चाँदी के रंग का एक डिब्बा पकड़ कर उठाया और उसमें से एक सिगरेट ली। उसे प्रसन्न करने को आतुर और देखते हुए कि वह उसकी सहायता कर सकती है, हॉरेस ने अपने दस्ताने उतारे और उसे अपना सिगरेट लाइटर दे दिया।

‘‘आप मुझे जाने देंगी?’’ उसने सिगरेट लाइटर उसकी तरफ थाम कर रखा।

‘‘हाँ, लेकिन अगर तुम मेरे लिए कुछ करो तो।’’

‘‘आप कुछ भी कहेंगी (वही करूँगा)।’’

‘‘लंदन के लिए निकलने से पहले, मैंने अपने पति से मेरे रत्नजटित आभूषण हमारे बैंक ले जाने का वायदा किया था; लेकिन मैंने उन्हें यहाँ तिजोरी में छोड़ दिया। आज रात को मैं उन्हें एक दावत में पहनना चाहती हूँ, इसलिए मैं उन्हें नीचे आई, लेकिन................।’’

होरेस मुस्कराया। ‘‘आप तिजोरी खोलने के नम्बर भूल गई हैं, क्या नहीं भूली हैं?’’

“Yes”, replied the young..............................‘honour among thieves.’ (Pages 23-24)

कठिन शब्दार्थ

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

mended

मेन्डिड

मरम्मत की

repaired

never

नेव(र)

कभी नहीं, कदापि

at no time

replied

रिप्लाइड

उत्तर दिया

answered

within an hour

विदिन ऐन् आउअ(र)

एक घण्टे की सीमा के अन्दर

inside an hour

by noon

बाइ नून

मध्याह्न के पहले

before 12 o'clock

had arrested

हेड अरेस्टिड

गिरफ्तार किया था

caught by police

robbery

रॉबरि

डाका, लूटमार

theft

believed

बिलीव्ड

विश्वास किया

trusted

owner of the house

ओनर ऑफ द हाउस

घर का मालिक

proprietor

gray haired

ग्रे हेअ(र)ड

धूसर रंग के बालों वाला

having grey hair

sharp tongued

शाप् टंग्ड

तेज जबान वाली

harsh spoken

nonsense

नॉन्सन्स

बकवास

foolish talk

assistant librarian

असिस्टन्ट लाइब्रेरियन

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष

helper in library

often

ऑफन्/ऑफटन्

प्राय:

frequently

charming

चामिड

रोचक

attractive

clever

क्लेव(र)

चतुर

intelligent

profession

प्रोफेशन्

पेशा

occupation

tricked him

ट्रिक्ट हिम्

उससे छल किया

deceived him

honour among thieves

ऑन(र) अमड् थीव्ज

चोरों के मध्य ईमान

honesty among criminals

just

जस्ट

केवल

only

happily

हैपिलि

प्रसन्नतापूर्वक

joyfully

promise

प्रॉमिस

वादा

pledge

look for

लुक फॉर(र)

पता लगाने की कोशिश करना

search

📝 हिन्दी अनुवाद: ‘‘हाँ’’, युवा महिला ने उत्तर दिया।

‘‘इसे केवल मुझ पर छोड़ दीजिए और आप एक घण्टे के भीतर उन्हें पा लेंगी। लेकिन मुझे आपकी तिजोरी तोड़नी पड़ेगी।’’

‘‘उसके विषय में चिन्ता मत करिए। मेरे पति यहाँ एक माह के लिए नहीं होंगे, और उस वक्त से पहले मैं तिजोरी की मरम्मत करवा लूँगी।’’

और एक घण्टे में होरेस ने तिजोरी खोल दी थी, उसे रत्नजटित आभूषण दे दिए थे, और प्रसन्नतापूर्वक चला गया था।

दो दिनों तक उसने दयालु, युवा महिला से किया गया वादा पूरा किया। तथापि तीसरे दिन की सुबह उसने उन पुस्तकों के विषय में सोचा, जिन्हें वह चाहता था और वह जान गया कि उसे एक और तिजोरी का पता लगाने की कोशिश करनी पड़ेगी। लेकिन उसे अपनी योजना की शुरुआत करने का अवसर कभी नहीं मिला। मध्याह्न से पहले पुलिस बल के एक सदस्य ने उसे शॉटओवर ग्रेन्ज में रत्नजटित आभूषणों की डकैती के लिए गिरफ्तार कर लिया था।

क्योंकि उसने तिजोरी बिना दस्तानों के खोली थी, उसकी अंगुलियों के निशान कमरे में चारों ओर थे, और किसी ने भी उसका विश्वास नहीं किया जब उसने कहा कि घर के मालिक की पत्नी ने उसे अपने लिए तिजोरी खोलने के लिए कहा था। धूसर रंग के बालों वाली, तेज जबान वाली साठ वर्षीय पत्नी (महिला) ने स्वयं कहा कि कहानी बकवास थी।

अब होरेस कारागार में सहायक पुस्तकाध्यक्ष है। वह प्रायः उस आकर्षक, चतुर युवा महिला के विषय में सोचता है, जो उसके समान पेशे में थी और जिसने उससे छल किया। वह बहुत क्रोधित हो जाता है जब कोई चोरों के मध्य सम्मान/ईमान के विषय में बात करता है।

READ AND FIND OUT

Page 20

Q. 1. What does Horace Danby like to collect? (Question Bank)

होरेस डैनबी क्या संग्रह करना पसन्द करता है?

Ans. Horace Danby likes to collect rare and expensive books which he loves. He secretly buys the books through an agent.

होरेस डैनबी दुर्लभ और मूल्यवान पुस्तकें संग्रह करना पसन्द करता है जिन्हें वह पसन्द करता है। वह एक एजेन्ट के माध्यम से चुपके से किताबें खरीदता है।

Q. 2. Why does he steal every year? वह प्रत्येक वर्ष चोरी क्यों करता है? (Question Bank)

Ans. He steals every year so that he can purchase those rare, expensive books which he loves. Every year he robs only one safe to steal enough money to last him for twelve months. वह प्रत्येक वर्ष चोरी करता है जिससे कि वह वो दुर्लभ मूल्यवान पुस्तकें खरीद सके, जिन्हें वह पसन्द करता है। प्रत्येक वर्ष वह केवल एक तिजोरी लूटता है, इतना चुराने को जो उसके लिए बारह महीनों तक चल सके।

Page 22

Q. 1. Who is speaking to Horace Danby?

होरेस डैनबी से कौन बोल रहा है?

Ans. A young, pretty woman, who is dressed in red is speaking to Danby. She is a thief who has entered Shotover Grange with the aim of stealing.

एक युवा, आकर्षक महिला, जो लाल कपड़े पहने हुई है, डैनबी से बोल रही है। वह एक चोर है जो शॉटओवर ग्रेन्ज में चोरी करने के उद्देश्य से घुसी है।

Q. 2. Who is the real culprit in the story?

कहानी में असली अपराधी कौन है?

Ans. A young pretty lady, who is dressed in red is the real culprit in the story. She has entered Shotover Grange with the aim of stealing.

एक युवा, आकर्षक महिला, जो लाल कपड़े पहने हुई है, कहानी में असली अपराधी है। वह शॉटओवर ग्रेन्ज में चोरी के उद्देश्य से घुसी है।

TEXTUAL QUESTIONS

Think About It

Q. 1. Did you begin to suspect, before the end of the story, that the lady was not the person Horace Danby took her to be. If so, at what point did you realise this, and how?

कहानी के अन्त से पहले क्या आपने सन्देह करना शुरू कर दिया था कि महिला वो इन्सान नहीं है जो होरेस ने उसके बारे में सोचा था? यदि ऐसा है, आपने यह कब अनुभव किया और कैसे?

Ans. Yes, I began to suspect, before the end of the story, that the lady was not the person Horace Danby took her to be.

I realised this at the point when Horace proposed to break the safe for ornaments and the lady agreed to it willingly.

I realised it by the way the lady instigated a thief for breaking the safe. On seeing a thief the lady of the house wasn't nervous. She even didn't call out for help.

हाँ, मैंने सन्देह करना आरंभ कर दिया, कहानी समाप्त होने से पूर्व, कि वह महिला वह व्यक्ति नहीं थी जो होरेस डैनबी उसे समझा था।

मैंने इसे इस बिन्दु पर महसूस किया जब होरेस ने आभूषणों के लिए तिजोरी को तोड़ने का प्रस्ताव रखा और वह महिला खुशी-खुशी इसके लिए सहमत हो गई।

मैंने इसका अनुभव महिला के उस ढंग से किया जिससे उसने एक चोर को तिजोरी तोड़ने के लिये उकसाया था। चोर को देखकर वह गृहस्वामिनी जरा भी परेशान नहीं थी। उसने यहाँ तक कि सहायता के लिए भी नहीं पुकारा।

Q. 2. What are the subtle ways in which the lady manages to deceive Horace Danby into thinking she is the lady of the house? Why doesn't Horace suspect that something is wrong?

वे कौनसे चतुराई भरे तरीके हैं जिनसे महिला होरेस डैनबी को यह धोखा देने में सफल होती है कि वह सोचता है कि वह घर की स्वामिनी है? होरेस क्यों सन्देह नहीं करता कि कुछ गड़बड़ है?

Ans. The lady talks to Horace Danby confidently. The dog of the house, Sherry behaves very friendly with her. She moves about the house quite freely as if it were her own house. She walks to the fire-place and straightens the ornaments there. She picks up a silver box from the table and takes a cigarette from it very casually.

Her threat to send him to jail frightens Horace. He loses his power of thinking. He acts as she desires.

महिला होरेस डैनबी से आत्मविश्वासपूर्वक बात करती है। घर का कुत्ता शेरी उसके साथ बहुत मित्रवत व्यवहार करता है। वह घर में सुगमता से घूमती है, मानो कि वह उसका अपना घर हो। वह कमरे में आग जलाने के स्थान पर जाती है और वह वहाँ रखे साज-सामानों को सीधा करती है। वह मेज पर से चाँदी के रंग का एक बक्सा उठाती है और बहुत लापरवाही के साथ उसमें से एक सिगरेट लेती है।

जेल भेजने की उसकी धमकी होरेस को डरा देती है। वह अपनी सोचने की शक्ति खो देता है। वह वैसा ही करता है जैसा वह चाहती है।

Q. 3. “Horace Danby was good and respectable—but not completely honest.” Why do you think this description is apt for Horace? Why can't he be categorised as a typical thief?

होरेस डैनबी अच्छा और आदरणीय था—लेकिन पूरी तरह से ईमानदार नहीं था। आप क्यों सोचते हैं कि यह वर्णन होरेस के लिए उपयुक्त है? वह एक ठेठ चोर के तौर पर वर्गीकृत क्यों नहीं हो सकता है?

Ans. Horace Danby was good and respectable because he earned his living by fair means. He made locks and was successful at his business and had two helpers.

He was not completely honest because he loved rare, expensive books. Therefore, he robbed a safe every year.

Thus the above description is apt for Horace.

He can’t be categorised as a typical thief because stealing was not his chief profession. He stole only for his passion for rare and costly books.

होरेस डैनबी शालीन और आदरणीय था क्योंकि वह अपनी जीविकोपार्जन उचित तरीके से करता था। वह ताले बनाता था और अपने पेशे में दो सहायक रखने के द्वारा पर्याप्त सफल था।

वह पूरी तरह से ईमानदार नहीं था क्योंकि वह दुर्लभ, मूल्यवान पुस्तकें पसन्द करता था। अतः वह प्रत्येक वर्ष एक तिजोरी लूटता था।

इस प्रकार उपर्युक्त वर्णन होरेस के लिए उपयुक्त है।

वह एक ठेठ चोर के तौर पर वर्गीकृत इसलिए नहीं हो सकता क्योंकि चोरी उसका मुख्य पेशा नहीं था। वह केवल दुर्लभ और मूल्यवान पुस्तकों के लिए उसकी बहुत रुचि के कारण चोरी करता था।

Q. 4. Horace Danby was a meticulous planner but still he faltered. Where did he go wrong and why? होरेस डैनबी एक अति सतर्क योजना बनाने वाला था, लेकिन फिर भी वह डगमगा गया। उसने कहाँ गलती की और क्यों?

Ans. Horace planned robbery at Shotover Grange meticulously. He studied about everything in the house for two weeks.

He even then faltered. He took the lady thief for the land lady of the house.

He went wrong because he hadn’t seen the members of the house personally. He thought that he might avoid the trouble that the lady could creak if he treated her the right way. He failed to threaten her.

होरेस ने शोटओवर ग्रेन्ज पर लूट की सतर्कतापूर्ण योजना बनाई। उसने दो सप्ताह तक घर की प्रत्येक चीज के बारे में निगाह रखी।

वह फिर भी लड़खड़ा गया। वह उस महिला चोर को उस घर की मालकिन समझा।

उसने गलती की क्योंकि उसने उस घर के सदस्यों को पहले कभी व्यक्तिगत तौर पर नहीं देखा था। उसने सोचा कि वह इस समस्या को दूर कर सकता था जिससे वह महिला चरमरा सकती थी यदि वह इस महिला से ठीक तरह से व्यवहार करे। वह उसे धमकी देने में असफल रहा।

Talk About It

Q. 1. Do you think Horace Danby was unfairly punished, or that he deserved what he got? क्या आप सोचते हैं कि होरेस डैनबी को अनुचित रूप से दण्डित किया गया या उसे वही मिला, जिसके वह योग्य था?

Ans. No, I don’t think that Horace Danby was unfairly punished because he had committed thievery repeatedly.

Yes, I think that Horace Danby deserved what he got. He was a burglar. He had burgled many times in the past to purchase the rare and expensive books he liked. At Shotover Grange too, he had committed a theft. He had broken the safe. He couldn’t take the jewels because of the lady thief who was impersonating as the lady of the house.

नहीं, मैं नहीं सोचता कि होरेस डैनबी को अनुचित दण्ड दिया गया है क्योंकि उसने बहुत बार चोरी की थी।

हाँ, मैं सोचता हूँ कि होरेस डैनबी को वही मिला जिसका वह पात्र था। वह एक चोर था। उसने दुर्लभ व कीमती पुस्तकें जिन्हें वह पसंद करता था, का भुगतान करने के लिए पूर्व में बहुत बार चोरी की थी। शोटओवर ग्रेन्ज पर भी उसने चोरी की थी। उसने तिजोरी को तोड़ा था। वह आभूषणों को उस महिला चोर के कारण नहीं ले सका जो गृहस्वामिनी होने का नाटक कर रही थी।

Q. 2. Do intentions justify actions? Would you, like Horace Danby, do something wrong if you thought your ends justified the means? Do you think that there are situations in which it is excusable to act less than honestly?

क्या इरादे कार्यों को न्यायसंगत ठहराते हैं? क्या होरेस डैनबी के समान आप कुछ गलत करेंगे यदि आपने सोचा कि आपका साध्य साधन को न्यायसंगत ठहराता है? क्या आप सोचते हैं कि ऐसी परिस्थितियाँ होती हैं जिनमें कुछ कम ईमानदारी से व्यवहार करना क्षम्य है?

Ans. No, I don’t think that intentions justify actions. In the case of Horace Danby, his intention was to escape from Shotover Grange. If the lady thief had been true to her

words he would have been safe. It was because of his wrong action he was arrested and sent to jail. However, there was nothing to justify that.

I, like Horace Danby would never do anything wrong if I thought that my ends justified the means. No, I don't think that there are situations in which it is excusable to act less than honestly.

नहीं, मैं नहीं सोचता कि इरादे कार्य को न्यायसंगत ठहराते हैं। होरेस डैनबी के मामले में उसका इरादा शॉटओवर ग्रेंज से भागना था। यदि महिला चोर अपनी बात पर कायम रहती, वह सुरक्षित रहता। अपने गलत कार्य के कारण वह गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। तथापि उसको न्यायसंगत ठहराने का कोई आधार नहीं था।

मैं होरेस डैनबी के समान कभी कुछ गलत कार्य नहीं करता यदि मैंने सोचा होता कि मेरा साध्य साधन को न्यायसंगत ठहराता तो भी। नहीं, मैं नहीं सोचता कि ऐसी स्थितियाँ होती हैं जिनमें कुछ कम ईमानदारी से व्यवहार करना क्षम्य है।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Multiple Choice Questions :

1. Who is the writer of "A Question of Trust". (Board Model Paper, 2022-23)

(A) Victor canning
(B) H.G. Wells
(C) Robert W. Peterson
(D) None

2. How old was Horace Danby? (Board Model Paper, 2024-25; Question Bank)

(A) 40 yrs
(B) 50 yrs
(C) 60 yrs
(D) 55 yrs

3. What was the worry of the housekeeper?

(A) Health of Horace Danby
(B) How to save from winter
(C) Horace was unmarried
(D) Horace had many children

4. Horace Danby was a skilled : (Question Bank)

(A) goldsmith
(B) blacksmith
(C) thief
(D) locksmith

5. How long did Horace study the house of Shotover Grange? (Question Bank)

(A) One week
(B) One month
(C) Two weeks
(D) 10 days

6. Where was the family of Grange?

(A) In London
(B) In Germany
(C) In India
(D) In Boston

7. What was the worth of Jewels in the safe of the Granze?

(A) Fifteen thousand pounds
(B) Sixteen thousand pounds
(C) Twenty thousand pounds
(D) There was no money

8. Why did Horace Danby put on gloves?

(A) To avoid electric current
(B) There was dust
(C) He did not want to leave any finger prints
(D) It was very cold.

9. Where did the housekeeper keep the key?

(A) On the table
(B) Near her bed
(C) On kitchen door's hook
(D) In her pocket

10. Why did Horace Danby go into the hall?

(A) To see who was there
(B) To talk to the workers
(C) To save himself from cold
(D) To cut the wire of burglar alarm

11. What did Horace Danby hate?

(A) The thought of prison
(B) To work in cold season
(C) To take bath in morning
(D) None of the above

12. What did Horace give to the lady?

(A) Key
(B) Book
(C) Cigarette
(D) Cigarette lighter

13. Where was the safe?

(A) In bedroom
(B) In the drawing room
(C) In the kitchen
(D) In the corridor

14. What was Sherry doing?

(A) Rubbing against the woman
(B) Barking at the woman
(C) Eating its food
(D) Sitting in the doorway

15. What did Horace promise to the lady?

(A) To give him some money
(B) To give him something to eat
(C) Not to disturb him during work
(D) Never to do robbery again

16. What did she promise to her husband?

(A) To return to London soon
(B) To take jewels to bank
(C) To take jewels to London
(D) To wear jewels in party

17. What makes Horace angry?

(A) When anyone talks about honour among thieves
(B) To disturb him in his work
(C) When someone asks him for help
(D) None of the above

18. What is the work of Horace in prison?

(A) Jailor
(B) Prisoner
(C) Assistant Librarian
(D) Cook

19. How old was landlady of the house? (Question Bank)

(A) 40 years old
(B) 50 years old
(C) 60 years old
(D) 70 years old

20. Why did the policeman arrest Horace?

(A) He fought with the woman
(B) He broke traffic rule
(C) His finger prints were on the safe
(D) None of the above

21. How much time did Horace take to open the safe?

(A) Half an hour
(B) Two hours
(C) One hour
(D) Forty five minutes

22. What does Horace Danby like to collect? (Sec. Board Exam., 2026)

(A) Coins
(B) Expensive books
(C) Stamps
(D) Locks

23. What was Horace Danby’s profession? (Board Model Paper, 2025-26)

(A) doctor
(B) locksmith
(C) watch repairer
(D) owner of a rare book business

Ans. 1. (A) 2. (B) 3. (A) 4. (D) 5. (C) 6. (A) 7. (A)

8. (C) 9. (C) 10. (D) 11. (A) 12. (D) 13. (B) 14. (A)

15. (D) 16. (B) 17. (A) 18. (C) 19. (C) 20. (C) 21. (C)

22. (B) 23. (B)

II. Answer each of the following questions in 20-30 words :

Q. 1. Who was Horace Danby? Why did he steal something every year?

(Board Model Paper, 2024-25)

होरेस डैनबी कौन था? वह प्रति वर्ष कुछ क्यों चुराता था?

Ans. Horace Danby was a locksmith who stole something valuable every year to pay for his love of rare books. होरेस डैनबी एक तालासाज था जो दुर्लभ पुस्तकों से अपने प्रेम की कीमत अदा करने के लिए प्रति वर्ष कोई कीमती वस्तु चुराता था।

Q. 2. How did Horace Danby pursue his hobby?

होरेस डैनबी ने अपनी रुचि किस प्रकार जारी रखी थी?

Ans. Horace Danby robbed one safe every year. He bought rare expensive books he loved with that money through an agent. होरेस डैनबी प्रत्येक वर्ष एक तिजोरी लूटता था। वह उस धन से दुर्लभ एवं महंगी पुस्तकें जिन्हें वो प्रेम करता था, एक एजेन्ट के माध्यम से खरीदता था।

Q. 3. Why did Horace Danby become a thief?

होरेस डैनबी किस कारण से चोर बना था?

Ans. Horace Danby was in the habit of buying, and reading rare and expensive books. So he became a thief. होरेस डैनबी को महंगी और दुर्लभ पुस्तकें खरीदने और पढ़ने की आदत थी। इसलिए वह चोर बन गया था।

Q. 4. What was the work of Horace Danby?

होरेस डैनबी का क्या कार्य था?

Ans. Horace Danby was a successful locksmith. He was a good and respectable citizen. But, he was not completely honest.

होरेस डैनबी एक सफलतम तालासाज था। वह एक अच्छा और सम्माननीय नागरिक था। किन्तु वह पूर्णतया ईमानदार नहीं था।

Q. 5. Why does Horace Dandy steal every year? (Sec. Board Exam., 2024)

होरेस डैनबी प्रत्येक वर्ष चोरी क्यों करता है?

Or

Why did Horace Danby rob a safe every year? होरेस डैनबी प्रत्येक वर्ष एक तिजोरी क्यों लूटता था?

Ans. Horace wanted to read books for twelve months. So he robbed one safe every year to quench his thirst of reading books.

होरेस बारह माह पुस्तकें पढ़ना चाहता था। इसलिए वह अपनी इस प्यास को बुझाने के लिए प्रतिवर्ष एक तिजोरी लूटता था।

Q. 6. What caused Horace Danby to become a thief? (Board Model Paper, 2023-24)

कौनसी बात होरेस डैनबी के चोर बनने का कारण बनी?

Ans. Horace Danby was in the habit of buying and reading expensive books. So, he became a thief to finance his passion for expensive books.

होरेस डैनबी महंगी पुस्तकें खरीदने और पढ़ने की आदत रखता था। इसलिए, वह महंगी पुस्तकों के शौक को पूरा करने के लिए चोर बना।

Q. 7. What was the biggest mistake made by Horace Danby?

होरेस डैनबी के द्वारा सबसे बड़ी गलती क्या की गई थी?

Ans. Horace Danby removed his gloves to light the cigarette of the lady. He opened the safe without gloves. He left his fingerprints there.

होरेस डैनबी ने अपने दस्ताने उस महिला की सिगरेट जलाने के लिए उतारे थे। उसने तिजोरी बिना दस्ताने खोल दी। वहाँ उसने अपनी अंगुलियों के निशान छोड़ दिये थे।

Q. 8. How did Horace come to know about the safe of Shotover Grange?

होरेस को शॉटओवर ग्रेन्ज की तिजोरी का पता किस प्रकार से चला?

Ans. There was an article published in a magazine. This disclosed that the safe contained jewels worth fifteen thousand pounds. पत्रिका में एक लेख छपा था। इसने यह बताया कि उस तिजोरी में पन्द्रह हजार की कीमत के जवाहरात पड़े थे।

Q. 9. What was important about the safe? तिजोरी के बारे में क्या खास बात थी?

Ans. The safe had fifteen thousand pounds worth of jewels in it, was attached to a burglar alarm and had a code word lock. तिजोरी में पन्द्रह हजार की कीमत के जवाहरात थे, चोर पकड़ने वाली अलार्म से जुड़ी थी। इसके एक कोड शब्द का ताला था।

Q. 10. What did ‘the lady in red’ look to Horace?

होरेस को ‘लाल वस्त्रों वाली महिला’ क्या लगी थी?

Ans. ‘The lady in red’ had an impressive look. Her voice was like a mistress. Horace took her as the mistress of the house. ‘लाल वस्त्रों वाली महिला’ प्रभावशाली लगती थी। उसकी आवाज मालकिन जैसी थी। होरेस ने उसे घर की मालकिन समझ लिया था।

Q. 11. What did the lady’s behaviour with Sherry show?

उस महिला का शैरी के साथ व्यवहार क्या प्रदर्शित करता था?

Ans. The lady’s authoritative voice and behaviour with Sherry showed as if she were the real mistress of the house.

उस महिला का शैरी के साथ आदेशात्मक आवाज और व्यवहार उसे ऐसा दिखाता था मानो कि वह घर की वास्तविक मालकिन हो।

Q. 12. What was the study of Horace about Shotover Grange?

शॉटओवर ग्रेन्ज के बारे में होरेस का क्या अध्ययन था?

Ans. Horace studied about the rooms and the electric wiring. He also observed the paths and garden of Shotover Grange very well. होरेस ने कमरों तथा बिजली के तारों के बारे में अध्ययन किया। उसने शॉटओवर ग्रेन्ज के रास्तों और बगीचे का भी अच्छी तरह से अध्ययन किया था।

Q. 13. Why was it not difficult for Horace to open the safe?

होरेस के लिए तिजोरी को खोलना कठिन क्यों नहीं था?

Ans. Horace was an experienced lock breaker. He broke a safe every year. So it was also not difficult for Horace to break open the safe. होरेस एक अनुभवी ताला तोड़ने वाला था। वह प्रति वर्ष एक तिजोरी का ताला तोड़ता था। इसलिए होरेस के लिए तिजोरी को खोलना कोई कठिन कार्य नहीं था।

Q. 14. What made Horace angry? होरेस को कौनसी बात क्रोधित करती थी?

Ans. When anyone talked about honour among thieves it made him angry. He was tricked by a woman thief leading to his arrest. जब कोई चोरों के मध्य ईमानदारी की बात करता था तो उसे गुस्सा आ जाता था। उसको एक महिला चोर ने धोखा दिया था जिससे उसकी गिरफ्तारी हुई।

Q. 15. How much money did Horace hope to get from the robbery?

डकैती से होरेस को कितना पैसा मिलने की उम्मीद थी?

Ans. Horace expected to get at least five thousand pounds from the robbery of jewels. Their worth was fifteen thousand pounds at Shotover Grange.

होरेस को जवाहरात की डकैती से पाँच हजार पाउण्ड कम से कम मिलने की उम्मीद थी। शॉटओवर ग्रेन्ज में इनकी कीमत पन्द्रह हजार पाउण्ड थी।

Q. 16. How did Horace manage the dog?

होरेस ने कुत्ते को किस प्रकार से व्यवस्थित किया था?

Ans. Horace tried to quiten the dog. He addressed him by his right name and showed affection to it. He knew how to calm the dog down. होरेस ने कुत्ते को शान्त रखने का प्रयास किया था। उसने कुत्ते को सही नाम से पुकारा था और इसके प्रति प्रेम का प्रदर्शन किया था। वह जानता था कि कुत्ते को कैसे शांत किया जाए।

Q. 17. How can you say that Horace was a successful robber?

आप यह कैसे कह सकते हैं कि होरेस एक सफलतम चोर था?

Ans. Horace was a good robber. He always studied the place where he targetted to rob. He was successful in all his robberies.

होरेस एक अच्छा चोर था। वह हमेशा उस स्थान का अच्छी तरह से अध्ययन कर लेता था जहाँ पर वह डकैती को टारगेट करता था। वह अपनी सभी डकैतियों में सफल रहा था।

Q. 18. What problem was caused that he never got the chance to begin with his plan?

क्या समस्या आ गई थी कि वह कभी भी अपनी योजना के अनुसार कार्य प्रारम्भ नहीं कर पाया था?

Ans. He never got the chance to begin with his plan because he was arrested by policeman by noon for the robbery of jewellery at Shotover Grange.

उसे अपनी योजना शुरू करने का कभी मौका नहीं मिला क्योंकि उसे दोपहर तक पुलिस ने शॉटओवर ग्रेन्ज पर जवाहरातों की डकैती के लिए गिरफ्तार कर लिया था।

III. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. Write about the honesty of Horace in reality, as you get from this story. आपको जैसा इस कहानी से समझ में आया, होरेस की वास्तविक ईमानदारी के बारे में लिखिए।

Ans. Horace was a voracious reader. He could not afford expensive books. Book reading was his hobby. He robbed a safe once in a year so that he could buy books and read them. He robbed only those houses where money was more than enough. He was respectable. But we cannot say that he was honest in complete sense. होरेस एक बहुत पढ़ाकू व्यक्ति था। वह महंगी पुस्तकों को खरीदना वहन नहीं कर सकता था। पुस्तकें पढ़ना उसकी अभिरुचि थी। वह साल में एक बार तिजोरी लूटता था जिससे कि वह पुस्तकें खरीद सके और उन्हें पढ़ सके। वह केवल उन्हीं घरों को लूटता था जहाँ पर पैसा आवश्यकता से अधिक था। वह सम्माननीय था। मगर हम उसे पूर्णतया ईमानदार नहीं कह सकते हैं।

Q. 2. How did the charming young lady befool Horace Danby?

उस आकर्षक युवा महिला ने होरेस डैनबी को मूर्ख कैसे बनाया था?

Ans: The charming young lady was also a thief. She impersonated herself as the landlady. She lied to Danby that she had left her jewels in the safe. She needed them for a party. She had no keys. Horace helped her with a cigarette lighter. At that time, he removed his gloves. He opened the safe without gloves. He left his finger prints on the safe.

वह सुन्दर युवा महिला भी एक चोर थी। उसने अपने आपको मालकिन के रूप में प्रदर्शित किया था। उसने डैनबी को झूठ कहा था कि उसके गहने तिजोरी में छूट गये थे। वह अब पार्टी के लिए उनको चाहती थी। उसके पास चाबी नहीं थी। होरेस ने उस महिला की सिगरेट लाइटर से सहायता की थी। उस समय उसने अपने दस्ताने हटा दिये थे। उसने बिना दस्तानों के तिजोरी खोली थी। तिजोरी पर उसने अंगुलियों के निशान छोड़ दिये थे।

Q. 3. Draw a character sketch of Horace Danby. होरेस डैनबी का चरित्र चित्रण कीजिए।

Ans. Horace Danby was fifty years old and an unmarried person. He was usually very happy. He was a successful locksmith. He liked to read rare and expensive books. So he robbed a safe every year and stole enough to last for twelve months, and secretly bought the books he loved through an agent. He was respectable in the society.

होरेस डैनबी पचास साल का और एक अविवाहित व्यक्ति था। वह प्राय: प्रसन्न रहता था। वह एक सफलतम तालासाज था। वह दुर्लभ और कीमती पुस्तकें पढ़ना पसन्द करता था। इसलिए वह प्रतिवर्ष एक तिजोरी लूटता था तथा इतना धन चुराता था कि बारह माह चल सके और एक एजेन्ट के माध्यम से गुप्त रूप जो पुस्तकें वो पसन्द करता था उन्हें खरीदता था। वह समाज में सम्माननीय था।

Q. 4. What was the reason of Horace’s arrest?

होरेस के गिरफ्तार होने का क्या कारण रहा था?

Ans. Horace Danby was tricked by a lady thief. She came and impersonated herself as the owner of the house. Horace in order to help her took off his gloves. She wanted the jewels which were in the safe. Thinking the lady as the owner of the house Horace broke the safe and gave her the jewels. Due to his finger prints which were left on the safe, he was arrested. होरेस डैनबी को एक महिला चोर द्वारा धोखा दिया गया था। वह वहाँ पर आई और अपने आपको घर की मालकिन के रूप में प्रदर्शित करने लगी थी। होरेस ने उसकी सहायता करने के लिए अपने दस्तानों को उतारा था। वह तिजोरी में रखे जवाहरात चाहती थी। उस महिला को घर की मालकिन मानकर होरेस ने तिजोरी तोड़कर उसको गहने दे दिये थे। उसकी अंगुलियों के निशानों के कारण जो कि तिजोरी पर रह गए थे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

Q. 5. How did Horace plan carefully to steal in the house at Shotover Grange? (Question Bank)

होरेस ने शॉटओवर ग्रेंज स्थित घर में चोरी करने की योजना किस प्रकार सावधानीपूर्वक बनाई?

Or

What preparations did Horace make for robbing the Shotover Grange?

शॉटओवर ग्रेन्ज को लूटने से पहले उसने क्या तैयारियाँ की थीं?

Ans. He collected sufficient information from a magzine article which had described the Shotover Grange, giving a plan of all the rooms and a picture of the rooms. He studied its paths, its electric wiring and its garden. He also found out that the family was in London. The two servants had gone to watch a movie and would not return before four hours.

उसने एक पत्रिका लेख से पर्याप्त सूचना एकत्रित की जिसने शॉटओवर ग्रेन्ज का, इसके सभी कमरों की योजना व तस्वीर देते हुए वर्णन किया था। उसने इसके मार्ग, बिजली की वायरिंग व इसके बगीचे का अध्ययन किया। उसने यह भी पता लगाया कि परिवार लंदन में था। दो नौकर एक मूवी देखने गये थे तथा चार घण्टे से पहले नहीं लौटने वाले थे।

Q. 6. What was Horace’s plan with the money he would get in Shotover Grange robbery? शॉटओवर ग्रेन्ज की डकैती से मिलने वाले धन से होरेस की क्या योजना थी?

Ans. The value of the jewels of Shotover Grange was fifteen thousand pounds. He expected to get at least five thousand pounds. He could live happily with that money for a year. He could buy good books. He wanted to read the three books which would be published in the Autumn. But all his plans failed as he was caught in the robbery case.

शॉटओवर ग्रेंज के जवाहरातों की कीमत पन्द्रह हजार रुपये थी। उसे कम से कम पाँच हजार रुपये मिलने की उम्मीद थी। वह उस धन से एक साल तक प्रसन्नता से रह सकता था। वह अच्छी पुस्तकें खरीद सकता था। वह पतझड़ के मौसम में प्रकाशित होने वाली तीन पुस्तकों को पढ़ना चाहता था। लेकिन उसकी सभी योजनाएँ असफल हो गई थीं क्योंकि उसको डकैती के केस में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Q. 7. What promise did Horace make to the lady thief and what were the situations thereafter?

होरेस ने महिला चोर से क्या वायदा किया था और उसके बाद क्या परिस्थितियाँ रही थीं?

Ans. Horace thought the lady thief to be the real owner of the house. When she told Horace about his bad intentions and threatened to call the police, he promised her never to do such a thing again. The lady persuaded him to open the safe. He, in order to help her, broke open the safe. Later on he was arrested for that crime for he had unknowingly left his finger-prints on the safe. होरेस ने महिला चोर को उस घर की वास्तविक मालकिन मान लिया था। जब उसने होरेस को उसके बुरे इरादों के बारे में बताया और पुलिस को बुलाने की धमकी दी, तो उसने यह वायदा किया कि वह ऐसा दुबारा नहीं करेगा। महिला ने तिजोरी खोलने के लिए उसे प्रेरित किया। उस महिला की सहायता करने के वास्ते उसने तिजोरी को तोड़कर खोल दिया। बाद में उसे उस अपराध के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। क्योंकि उसने अनजाने में तिजोरी पर अपनी उँगलियों के निशान छोड़ दिये थे।

Q. 8. Do you think that the lady thief was more cunning than Horace? Give reasons. आप क्या सोचते हैं कि महिला चोर होरेस से ज्यादा चालाक थी? कारण दीजिए।

Ans. The lady thief was more cunning than Horace Danby. She had been having an eye on the acts of Horace for a long time. When Horace Danby entered the house of Shotover, she also did the same. She impersonated herself as the landlady. She threatened Horace that she would telephone the police and tell them all about him. She made Horace break open the safe for her purpose. वह महिला चोर होरेस डैनबी से ज्यादा चालाक थी। वह एक लम्बे समय से होरेस के सभी कार्यों पर नज़र रखे हुए थी। जब होरेस डैनबी शॉटओवर के घर में घुसा, उस महिला ने भी ऐसे ही किया था। उसने अपने आपको मालकिन के रूप में प्रस्तुत किया था। उसने होरेस को धमकी दी कि वह पुलिस को फोन करके उन्हें उसके बारे में सब बता देगी। उसने अपने उद्देश्य के लिए होरेस पर तिजोरी को तोड़ने के लिए दबाव डाला था।

Q. 9. “Horace Danby was good and respectable—but not completely honest”. Explain. (Sec. Board Exam., 2025)

‘‘होरेस डैनबी अच्छा और सम्माननीय था—लेकिन पूरी तरह ईमानदार नहीं था।’’ व्याख्या करें।

Ans. Horace Danby appeared to be a good and respectable man. He was fifty and lived a quiet life. He made locks and read books. However, he was not completely honest. Every year, he secretly planned and committed a robbery to support his love for expensive books. Though he avoided violence and lived decently, his actions showed that he lacked complete integrity which proved that appearances can be deceptive.

होरेस डैनबी एक अच्छा और सम्माननीय व्यक्ति प्रतीत होता था। वह पचास वर्ष का था और शांत जीवन जीता था। वह ताले बनाता था और किताबें पढ़ता था। हालांकि, वह पूरी तरह से ईमानदार नहीं था। हर साल, वह महंगी किताबों के प्रति अपने प्यार को पूरा करने के लिए गुप्त रूप से योजना बनाता था और डकैती करता था। हालांकि वह हिंसा से दूर रहता था और शालीनता से रहता था, लेकिन उसके कार्यों से पता चलता कि उसमें पूरी ईमानदारी नहीं थी, जिससे साबित होता है कि दिखावा भ्रामक हो सकता है।