RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 24: Ch 5: Footprints Without Feet (बिना पैरों के पदचिह्न)

Footprints Without Feet

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 2: Footprints without Feet सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

Footprints Without Feet

Ch 5: Footprints Without Feet (बिना पैरों के पदचिह्न) • By H.G. Wells

Footprints without Feet

[ बिना पाँवों के पाँव के निशान ]

5

—H.G. Wells

📖 पाठ का सार एवं मुख्य भाव (Introduction & Summary)

क्या एक व्यक्ति अदृश्य हो सकता है? यह एक वैज्ञानिक की कहानी है जो खोज करता है कि कैसे अपने आपको अदृश्य बनाया जाए। क्या वह अपनी खोज का उपयोग करता है या दुरुपयोग करता है?

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

The two boys startled................................................as solid as glass. (Page 26)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

startled

स्टार्ट्लड्

उछल पड़े

surprise

सप्राइज़

आश्चर्य

fresh

फ्रेश्

कुछ ही देर पहले का

muddy

मडि

कीचड़ भरा

imprints

इम्प्रिन्ट्स

निशान

bare feet

बेअ(र) फीट

नंगे पाँव

bare-footed

बेअफ्रुटिड

नंगे पाँव वाला

steps

स्टेप्स

सीढ़ियाँ

gazed

गेज़्ड

एकटक देखा

remarkable

रिमार्कबल्

असाधारण और आश्चर्यजनक

sight

साइट

दृश्य

foot mark

फुट माक्

पाँव के निशान

further

फद(र)

कुछ और

descending

डिसैन्डिग्

नीचे आते हुए

progressing

प्रोग्रेसिग्

आगे बढ़ते हुए

street

स्ट्रीट

गली

followed

फॉलोड्

के पीछे आए

fascinated

फैसिनेटिड

सम्मोहित

until

अन्टिल

निर्दिष्ट समय तक

impression

इम्प्रेशन

निशान

fainter

फेन्ट(र)

देखने में अस्पष्ट

disappeared

डिसपिअर्ड

अदृश्य हो गया

altogether

ऑल्टगेदर(र)

पूर्णतया

explanation

एक्सप्लेनेशन

व्याख्या, स्पष्टीकरण

mystery

मिस्टरि

रहस्य

bewildered

बिविल्ड(र)ड

हक्का-बक्का

scientist

साइन्टिस्ट

वैज्ञानिक

discovered

डिस्कव(र)ड

खोज निकालना

transparent

ट्रैन्सपैरेन्ट

पारदर्शी

carry out

कैरी आउट

आदेशित कार्य को पूरा करना

experiment

इक्स्पेरिमेन्ट

वैज्ञानिक प्रयोग

human body

ह्यूअन् बॉडि

मानव शरीर

invisible

इन्विज़िबल

अदृश्य

swallowed

स्वॉलोड

निगला

certain

सटन्

निश्चित, पक्का

rare drug

रेअ(र) ड्रग

दुर्लभ औषधि

sheet of glass

शीट ऑफ़ ग्लास्

शीशे की चद्दर

solid

सॉलिड

ठोस

simple

सिम्पल्

सरल

📝 हिन्दी अनुवाद: दो लड़के एक जोड़ी नंगे पाँव के ताजे कीचड़ भरे निशानों को देख कर आश्चर्य से उछल पड़े। लंदन के मध्य भाग में एक घर की सीढ़ियों पर एक नंगे पाँव वाला आदमी क्या कर रहा था? और वह आदमी कहाँ था?

जैसे उन्होंने एकटक देखा, एक असाधारण और आश्चर्यजनक दृश्य उनकी आँखों के सामने आया। न जाने कहाँ से एक ताजा पाँव का निशान प्रकट हुआ!

कुछ और पाँव के निशान पीछे-पीछे आए, एक के बाद, एक और सीढ़ियाँ उतरते हुए और गली में आगे बढ़ते हुए। लड़के उनके पीछे गए, सम्मोहित, जब तक कि कीचड़ भरे निशान ज्यादा अस्पष्ट और ज्यादा अस्पष्ट होते गए, और अन्त में पूर्णतया अदृश्य हो गए।

रहस्य की व्याख्या वास्तविकता में काफी सरल थी। हक्के-बक्के लड़के एक वैज्ञानिक का पीछा कर रहे थे, जिसने तभी खोज की थी कि मानव शरीर को पारदर्शी कैसे बनाया जाए।

वैज्ञानिक, ग्रिफिन, ने यह साबित करने के लिए कि मानव शरीर अदृश्य हो सकता था, एक के बाद एक वैज्ञानिक प्रयोग किए थे। अन्त में उसने निश्चित दुर्लभ औषधि निगल ली और उसका शरीर शीशे की एक चद्दर के समान पारदर्शी हो गया—जबकि यह शीशे के समान ठोस भी रहा।

Brilliant scientist though..................................on a pile of quilts. (Pages 26-27)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

brilliant scientist

ब्रिलियन्ट साइन्टिस्ट

प्रतिभाशाली वैज्ञानिक

though

दो

यद्यपि

lawless

लोलैस्

कानून को तोड़ने वाला

landlord

लैन्ड लॉर्ड

मकान-मालिक

disliked

डिसलाइकड

नापसन्द किया

eject

इजेक्ट

जबरदस्ती बाहर निकाल देना

revenge

रिवेन्ज

बदला

set fire

सेट फाइअ(र)

आग लगा दी

homeless

होमलस्

बेघर

wanderer

वॉनड(र)

इधर-उधर निष्प्रयोजन भटकने वाला

escaped easily

एस्केप्ड ईज़लि

आसानी से निकल भागा

get away

गेट अवे

किसी स्थान से निकल जाने में सफल होना

adventure

अडवेन्च(र)

जोखिमपूर्ण कार्य

mid winter

मिडविन्ट(र)

मध्य शीत

bitterly cold

बिटलि कोल्ड

अत्यधिक ठंडा

slip into

स्लिप् इन्टु

चुपके से खिसक जाना

warmth

वार्मथ

गरमाहट

closing time

क्लोजिग् टाइम

दुकान के बन्द होने का समय

pleasure

प्लेश(र)

प्रसन्नता

expense

इक्स्पेन्स

खर्च, कीमत

wrapper

रैप(र)

किसी चीज पर लपेटा गया कागज

fully dressed

फुलि ड्रेस्ट

अधिकतम कपड़े पहने हुए

visible person

विज़िबल पसन

दृश्य व्यक्ति

kitchen

किचन

रसोईघर

restaurant

रेस्टॉरन्ट

भोजनालय

cold meat (कोल्ड मीट) = ठंडा गोश्त। grocery store (ग्रोसरि स्टो(र)) = पंसारी की बड़ी दुकान। pile of quilts (पाइल् ऑफ़ क्विल्ट्स) = रजाइयों का अंबार। settled down (सेटल्ड डाउन) = आरामदायक स्थिति में लेट गया।

📝 हिन्दी अनुवाद: यद्यपि वह प्रतिभाशाली वैज्ञानिक था, फिर भी ग्रिफिन एक कानून तोड़ने वाला व्यक्ति था। उसका मकान-मालिक उसे नापसन्द करता था और उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश की। बदले में ग्रिफिन ने मकान को आग लगा दी। बिना देखे गए निकल जाने के लिए उसे अपने वस्त्र उतारने पड़े। अतः ऐसा हुआ कि वह एक बेघर, इधर-उधर निष्प्रयोजन भटकने वाला, बिना वस्त्रों के, बिना पैसों के, और लगभग अदृश्य बन गया—जब तक कि उसने कुछ कीचड़ में कदम रख दिए, तथा जैसे ही वह चला, पैरों के निशान छोड़ दिए!

वह लड़कों से काफी आसानी से निकल भागा, जो लंदन में उसके पाँवों के निशानों का पीछा कर रहे थे। लेकिन उसके जोखिमपूर्ण कार्य किसी भी तरह से खत्म नहीं हुए थे। उसने बिना कपड़ों के लंदन में निष्प्रयोजन इधर-उधर भटकने के लिए वर्ष का एक बुरा वक्त चुना था। यह मध्यशीत था। हवा अत्यंत ठंडी थी और वह बिना कपड़ों के नहीं रह पा रहा था। गलियों में पैदल चलने के स्थान पर उसने गरमाहट के लिए लंदन की एक बड़ी दुकान में चुपके से खिसक जाने का निर्णय लिया।

दुकान बन्द होने का समय आ पहुँचा, और जैसे ही दरवाजे बन्द हुए ग्रिफिन अपने आपके खर्च की चिन्ता किए बिना कपड़े पहनने और भोजन करने में समर्थ हुआ। उसने बक्सों और लिपटे हुए कागजों को तोड़ कर खोल दिया और अपने आपको गरम कपड़ों से ढक लिया। शीघ्र ही, वह जूतों, एक बड़ा कोट और एक चौड़ी किनारी वाली टोपी के साथ एक पूरी तरह से कपड़े पहने हुए और दृश्य व्यक्ति बन गया। भोजनालय के रसोई-घर में उसे ठंडा गोश्त और कॉफी मिली और उसने भोजन के बाद पंसारी की दुकान से ली गई मिठाई और शराब ली। अन्त में वह रजाइयों के एक अंबार पर सोने के लिए आरामदायक स्थिति में लेट गया।

If only Griffin had....................................money he could find. (Pages 27-28)

🔤 कठिन शब्दार्थ: managed to wake up (मैनिज़ड टु वेक् अप) = उठने में सफल होता। good time (गुड टाइम) = ठीक समय पर। assistant (असिस्टन्ट्) = सहायक। already (ऑलरेडि) = इतनी जल्दी। couple (कपल्) = जोड़ा। approaching (अप्रोचिङ्) = पास आते हुए। panicked (पैनिक्ट्) = डर गया। naturally (नैचुरलि) = स्वाभाविक रूप से। gave chase (गेव् चेस्) = पकड़ने के लिए पीछे भागने लगे। newly found clothes (न्युलि फाउन्ड क्लोदज्) = हाल में पाए गए वस्त्र। naked (नेकिड्) = वस्त्र-रहित। chill (चिल्) = सर्द। decided (डिसाइडेड) = निर्णय किया। stock (स्टॉक) = भण्डार। theatrical company (थिएट्रिकल् कम्पन) = नाटक कम्पनी। empty space (एम्प्टि स्पेस्) = खाली स्थान। shoulder (शोल्ड(र)) = कंधे। shivering (शिवरिङ्) = ठिठुरते हुए, काँपते हुए। hurried (हरिड) = जल्दी चल कर गया। suitable (सूटबल्) = उचित, उपयुक्त। upstairs (अपस्टेअज्) = ऊपरी मंजिल। forehead (फोहेड) = माथा। false nose (फॉल्स् नोज़्) = कृत्रिम नाक। bushy side whiskers (बुशि साइड विस्क(र)ज्) = घने, किनारे वाले गलमुच्छे। callously (कैलस्लि) = बेदर्दी से।
📝 हिन्दी अनुवाद: यदि ग्रिफिन केवल ठीक समय पर उठने में सफल होता, तो सब कुछ ठीक होता। जैसी कि स्थिति थी, अगली सुबह सहायकों के इतनी जल्दी आने तक वह नहीं उठा। जब उसने दो सहायकों को पास आते हुए देखा, वह डर गया और दौड़ना शुरू कर दिया। स्वाभाविक रूप से उसे पकड़ने के लिए वे उसके पीछे भागने लगे। अन्त में वह केवल अपने हाल में पाए गए वस्त्रों को शीघ्रता से उतार कर निकल भागने में समर्थ हुआ। अतः एक बार पुनः उसने अपने आपको जनवरी की सर्द हवा में अदृश्य लेकिन वस्त्रहीन पाया।

इस बार उसने केवल कपड़े ही नहीं वरन् जो उसके कंधों के ऊपर रिक्त स्थान (गर्दन व चेहरे) को छिपा देगा, ऐसा कुछ ढूँढने की आशा में नाटक कम्पनी के भण्डार को आजमाने का निर्णय किया। ठंड से ठिठुरते हुए वह दूसरी गली, तक जल्दी चल कर गया जो रंगमंच की दुनिया का केन्द्र था।

शीघ्र ही उसने एक उपयुक्त दुकान पा ली। उसने अदृश्य रहकर ऊपरी मंजिल तक अपना रास्ता बनाया और थोड़ी देर के बाद अपने माथे के चारों ओर पट्टियाँ पहने, गहरे रंग का चश्मा, कृत्रिम नाक, बड़े, घने किनारे वाले गलमुच्छों और एक बड़ी टोपी पहने बाहर आया। बिना देखे गए भाग निकलने के लिए उसने बेदर्दी से दुकानदार पर पीछे से वार किया जिसके बाद उसने उससे सारा धन जो भी पा सका, लूट लिया।

Eager to get away from......................................................“Surrender!” (Page 28)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

eager

ईगर(र)

आतुर

keen

crowded

क्राउडिड

भीड़ भरा

full of people

booked

बुक्ट

अग्रिम व्यवस्था की

reserved

local inn

लोकल् इन्

स्थानीय सराय

local hotel

arrival

अराइवल्

आगमन

reaching

stranger

स्ट्रेन्ज(र)

अजनबी

unknown person

in any case

इन ऐनि केस

जो कुछ भी हो

whatever happens

unusual event

अन्यूशअल् इवेन्ट

असामान्य घटना

strange incident

uncommon

अन्कॉमन

असाधारण

rare

appearance

अपिअरन्स

रूपरंग

look

wagging

वैगिड़

हिलना

moving to and fro

effort

एफ्ट

प्रयास

attempt

desire for solitude

डिजाइअ(र) फॉर सॉलिट्यूड

एकाकीपन की इच्छा

wish to be alone

besides

बिसाइड्ज

के साथ

in addition to

accident

ऐक्सिडेंट

दुर्घटना

mishap

affected

अफेक्टिड

प्रभावित किया

influenced

guest

गेस्ट

अतिथि

visitor

eccentric scientist

इक्सेन्ट्रिक साइन्टिस्ट

सनकी वैज्ञानिक

strange scientist

in view of

इन् व्यू ऑव्

किसी बात के मद्देनजर

considering

in advance

इन् अडवान्स

निश्चित समय से पहले

beforehand

prepared

प्रिपेअड

तैयार

ready

excuse

इस्क्यूज्

गलती माफ करना

forgive

strange habit

स्ट्रेन्ज् हैबिट

अजीब आदत

odd habit

irritable temper

इरिटेबल टेम्प(र)

चिड़चिड़ा क्रोधी स्वभाव

bad temper

stolen money

स्टोलन् मनि

चुराया हुआ धन

money taken illegally

presently

प्रेजन्टलि

शीघ्र

soon

admit

अडमिट

अपनी गलती मान लेना

confess

ready cash

रेडि कैश

खर्च करने के लिए तैयार नकदी

available money

pretended

प्रिटेन्डिड

ढोंग किया

acted falsely

however

हाउएव्(र)

तथापि

but

was expecting

वॉज इक्सपेक्टिड

आशा कर रही थी

was waiting for

moment

मोमन्ट

क्षण

instant

shortly afterwards

शॉर्टलि आफ्ट(र)वड़्ज

शीघ्र बाद में

soon after

curious episode

क्यूअरिअस एपिसोड

विचित्र घटना

strange incident

occurred

अक(र)ड

घटित हुआ

happened

clergy man

क्लजिमन्

पादरी

priest

noise

नॉइज

शोर

sound

study

स्टडि

अध्ययन कक्ष

room for study

desk

डेस्क

डेस्क

writing table

poker

पोक(र)

धातु की छड़ी

iron rod

grasped firmly

ग्रास्ट फर्मलि

दृढ़तापूर्वक पकड़े हुए

held tightly

surrender

सरेन्ड(र)

आत्म-समर्पण करना

give up

📝 हिन्दी अनुवाद: भीड़-भरे लंदन से निकल जाने के लिए आतुर उसने आइपिड गाँव के लिए रेलगाड़ी पकड़ी जहाँ उसने स्थानीय सराय में दो कमरों की अग्रिम व्यवस्था की।

शीत ऋतु में एक सराय में एक अजनबी का आगमन, जो कुछ भी हो एक असामान्य घटना थी। ऐसे असाधारण रंगरूप वाले अजनबी ने सबका बोलना शुरू करवा दिया। मकान-मालकिन की पत्नी श्रीमती हॉल ने मित्रवत बनने के सभी प्रयास किए। लेकिन ग्रिफिन की बात करने की इच्छा नहीं थी, और उसने कहा, ‘‘आइपिड आने का मेरा कारण एकाकीपन की इच्छा है। मैं अपना कार्य करते समय उसमें बाधा पहुँचवाना नहीं चाहता। इसके साथ ही एक दुर्घटना ने मेरे चेहरे को प्रभावित किया है।’’

संतुष्ट होते हुए कि उसका अतिथि एक सनकी वैज्ञानिक था, और इस तथ्य को मद्देनजर रखते हुए कि उसने उसे समय से पहले पैसों का भुगतान कर दिया था, श्रीमती हॉल उसकी अजीब आदतों तथा चिड़चिड़े क्रोधी स्वभाव को माफ करने के लिए तैयार थी। लेकिन चोरी किया गया धन अधिक दिनों तक नहीं चला और शीघ्र ग्रिफिन को स्वीकार करना पड़ा कि उसके पास खर्च करने के लिए और अधिक तैयार नकदी नहीं थी। तथापि उसने ढोंग किया कि वह किसी भी क्षण एक चेक पहुँचने की आशा कर रहा था।

बाद में शीघ्र एक विचित्र घटना घटित हुई। प्रातःकाल बहुत जल्दी एक पादरी और उसकी पत्नी अध्ययन कक्ष में हो रहे शोर से जग गए। चुपचाप और सावधानी से सीढ़ियों से नीचे आते हुए उन्होंने पादरी की डेस्क से पैसे निकालने की आवाज सुनी।

बिना कोई शोर किए और अपने हाथ में एक धातु की छड़ी दृढ़ता से पकड़े हुए पादरी ने दरवाज़ा जोर से खोल दिया।

‘‘आत्मसमर्पण कर दो!’’

Then to his amazement......................................................lock the door after them. (Page 29)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

amazement

अमेज्‌मन्ट

बड़ा अचम्भा

surprise

appeared

अपिअ(र)ड

प्रकट हुआ

came into sight

empty

एम्प्टि

खाली

vacant

curtain

कर्टन्

परदा

screen

chimney

चिम्नि

चिमनी

smoke outlet

sign

साइन

निशान

mark

house-keeping money

हाउस् कीपिड् मनि

घर की व्यवस्था का धन

money for household expenses

missing

मिसिड

अपने स्थान से गायब

lost

extraordinary affair

इक्स्ट्राऑर्डिनरि अफेअ(र)

असाधारण, अद्भुत घटना

strange event

behaviour

बिहेविअ(र)

व्यवहार

conduct

furniture

फनिच(र)

फर्नीचर

household items

furious

फ्यूअरिअस

बहुत क्रुद्ध

very angry

opportunity

ऑपच्यूनिटि

अवसर, मौका

chance

too good to be missed

टू गुड टु बि मिस्ट

इतना अच्छा था कि छोड़ा नहीं जा सकता था

worth taking

investigate

इन्वेस्टिगेट

किसी मामले की छानबीन करना

examine

bed-clothes

बेड-क्लोदज्

पलंग पर बिछाई जाने वाली चादरें

bed sheets

bandage (बैनडिज़) = घाव पर बाँधने के लिए पट्टी। sniff (स्निफ्) = सूँ-सूँ करते हुए सांस लेना। bed post (बेड़ पोस्ट्) = पलंग के खम्भे। leapt up (लेप्ट् अप्) = लम्बी छलाँग लगाई। dashed itself (डैशट इटसेल्फ) = कस कर चोट की। spring into the air (स्प्रिङ् इनटु दि एअ(र)) = हवा में तेजी से उछलते हुए। charged straight at her (चार्जड स्ट्रेट् ऐट् ह(र)) = उस पर सीधे धावा बोल दिया। in terror (इन् टेर(र)) = अत्यधिक भय। slam (स्लैम) = जोर से दरवाजा बन्द कर देना।

📝 हिन्दी अनुवाद: तब उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उसने महसूस किया कि कमरा खाली प्रतीत हुआ। उसने और उसकी पत्नी ने डेस्क के नीचे देखा, पर्दों के पीछे, और यहाँ तक कि ऊपर चिमनी में। वहाँ किसी का भी नामोनिशान नहीं था। फिर भी डेस्क खोली गई थी और घर की व्यवस्था का धन गायब था।

"अद्भुत घटना!" पादरी दिन के बाकी समय बोलता रहा।

लेकिन यह इतना अद्भुत नहीं था जैसे कि उस सुबह थोड़ी देर बाद श्रीमती हॉल के फर्नीचर का व्यवहार।

मकान-मालिक और उसकी पत्नी बहुत जल्दी उठ गए थे, और वैज्ञानिक का दरवाजा पूरी तरह से खुला हुआ देख कर आश्चर्यचकित थे। सामान्यतया यह बन्द रहता था और इस पर ताला लगा हुआ रहता था, और यदि कोई कमरे में घुसता तो वह बहुत क्रुद्ध हो जाता था। अवसर इतना अच्छा था कि छोड़ा नहीं जा सकता था। उन्होंने दरवाजे के चारों ओर झांका, किसी को नहीं देखा, और मामले की छानबीन करने का निर्णय किया। पलंग पर बिछाई जाने वाली चादरें ठंडी थीं, यह प्रदर्शित करते हुए कि वैज्ञानिक कुछ समय से जगा हुआ था; और उससे भी अधिक अजीब था कि जो वस्त्र और पट्टियाँ वह हमेशा पहनता था, कमरे में पड़े हुए थे।

अचानक श्रीमती हॉल ने अपने कान के पास सूँ-सूँ करते हुए साँस लेने की आवाज सुनी। एक क्षण पश्चात् पलंग के खम्भे पर पड़ी टोपी ने लम्बी छलाँग लगाई और उसके चेहरे पर कस कर चोट की। तब शयन-कक्ष की कुर्सी जीवन्त हो गई। हवा में तेजी से उछलते हुए उसने उस पर सीधे धावा बोल दिया सर्वप्रथम पैरों पर। जैसे ही वह और उसका पति दहशत से मुड़े, अद्भुत कुर्सी ने उन दोनों को कमरे के बाहर धकेल दिया और उनके बाद दरवाजे को ऊँची आवाज के साथ जोर से बन्द करने के लिए उस पर ताला लगाने के लिए प्रकट हुई।

Mrs. Hall almost fell....................................entered a locked room”. (Page 29)

🔤 कठिन शब्दार्थ: | Word | Hindi Meaning | English Meaning |

in hysterics (इन् हिस्टेरिक्स)

उन्माद के दौरे में

in a state of uncontrolled emotion

convinced (कन्विन्स्ट्)

पूर्णतया आश्वस्त

completely certain

haunted by spirits (हॉन्टिड बाइ स्पिरिट्स)

प्रेतात्माएँ नियमित रूप से प्रकट होती थीं

visited by ghosts

moaned (मोन्ड)

रोनी आवाज में शिकायत करी

complained in a sad voice

neighbour (नेब(र))

पड़ोसी

a person living near

trouble (ट्रबल)

परेशानी

difficulty

witchcraft (विचक्राफ्ट)

जादू-टोना

magic

burglary (बग्लरि)

सेंधमारी

theft

suspected (सस्पेक्टिड)

सन्देह किया

doubted

suspicion (सस्पिशन)

सन्देह

doubt

produced (प्रड्यूस्ट)

प्रस्तुत किया

showed/brought forward

admitted (अडमिटिड)

गलती मान लिया, स्वीकार किया

confessed

village constable (विलिज् कन्स्टबल)

गाँव का सिपाही

a police officer of a village

secretly sent for (सीक्रटलि सेन्ट फॉर(र))

गुप्त रूप से बुलाया गया

called privately

instead of (इन्स्टेड् ऑफ़)

के स्थान पर

in place of

mysteriously appeared (मिस्टिअरियसलि अपिअड)

रहस्यमय ढंग से प्रकट हुआ

appeared in a strange way

empty bedroom (एम्प्टि बेडरूम)

खाली शयन-कक्ष

vacant room

demanded (डिमान्डिड)

माँग की

asked for

almost (ऑलमोस्ट्)

लगभग

nearly

feeling (फीलिङ्)

भावना

emotion

strange (स्ट्रेन्ज्)

विचित्र

unusual

📝 हिन्दी अनुवाद: श्रीमती हॉल उन्माद के दौरे में करीब-करीब सीढ़ियों से नीचे गिर गई। वह पूर्णतया आश्वस्त थी कि कमरे में प्रेतात्माएँ नियमित रूप से प्रकट होती थीं और अजनबी ने किसी तरह से उन्हें उसके फर्नीचर में प्रवेश करवा दिया था।

"बेचारी मेरी माँ उस कुर्सी पर बैठती थी," उसने रोनी आवाज में शिकायत की। "यह सोचना कि यह अब मेरे विरुद्ध ऊपर उठेगी।"

पड़ोसियों के मध्य यह भावना थी कि यह परेशानी जादू-टोने के कारण उत्पन्न हुई थी। लेकिन जादू-टोना था नहीं, जब पादरी के घर चोरी की सूचना का पता चला, विचित्र वैज्ञानिक पर इसमें हाथ होने का मजबूती से सन्देह किया गया। सन्देह और मजबूत हुआ जब उसने अचानक कुछ तैयार नकदी प्रस्तुत की जबकि उसने कुछ देर पहले स्वीकार किया था कि उसके पास पैसे नहीं थे।

गाँव के सिपाही को गुप्त रूप से बुलाया गया। सिपाही के लिए प्रतीक्षा करने के स्थान पर श्रीमती हॉल वैज्ञानिक के पास गई जो किसी तरह से अपने खाली शयन-कक्ष से रहस्यमय ढंग से प्रकट हुआ।

"मैं जानना चाहती हूँ कि ऊपर तुमने मेरी कुर्सी को क्या कर दिया", उसने माँग की। "और मैं जानना चाहती हूँ कि तुम एक खाली कमरे से कैसे बाहर आए और तुम एक ताला लगे हुए कमरे में कैसे घुसे?"

The scientist was................................................lay hands on him. (Pages 30-31)

🔤 कठिन शब्दार्थ :

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

quick tempered

क्विक टेम्प(र्)ड

तुनकमिजाज

understand

अनडस्टैन्ड

समझना

spectacles

स्पेक्टकल्ज

चश्मा

staring at

स्टेअरिंग ऐट

घूरता हुआ

headless man

हेडलेस मैन

बिना सिर का व्यक्ति

horrified people

हॉरिफाइड पीपल्

आतंकित लोग

prevent

प्रिवेन्ट

रोक देना

duty

ड्यूटी

कर्तव्य

remarkable scene

रिमाकब्ल् सीन

असाधारण और आश्चर्यजनक दृश्य

garment

गामन्ट

वस्त्र

struggling

स्ट्रगलिंग

संघर्ष करते हुए

blows

ब्लोज

घूँसे, प्रहार

unconscious

अनकॉन्शस्

बेहोश

last attempt

लास्ट अटेम्प्ट

अन्तिम प्रयास, प्रयत्न

unseen

अन्सीन

बिना देखे

nervous

नवस्

भयभीत

excited cries

इक्साइटिड क्राइज़

उत्तेजित, व्यग्र चिल्लाहटें

warrant

वॉरन्ट

वारंट, आज्ञापत्र

furious

फ्युअरिअस्

बहुत क्रुद्ध

📝 हिन्दी अनुवाद: वैज्ञानिक हमेशा से तुनकमिजाज था; अब वह बहुत क्रुद्ध हो गया।

"तुम नहीं समझते मैं कौन या क्या हूँ!" वह चिल्लाया। बहुत अच्छा—"मैं तुम्हें दिखा दूँगा।"

अचानक उसने पट्टियाँ, गलमुच्छे, चश्मा और यहाँ तक कि कृत्रिम नाक फेंक दी। उसे यह करने के लिए केवल एक मिनट लगा। बार (मयखाने में) आतंकित लोगों ने अपने आपको एक बिना सिर के व्यक्ति को घूरता हुआ पाया।

सिपाही श्री जैफर्स, अब आ गया और यह देखकर काफी आश्चर्यचकित हो गया कि उसे एक बिना सिर के व्यक्ति को गिरफ्तार करना था। लेकिन जैफर्स को अपना कर्तव्य करने से सरलता से नहीं रोका गया था। यदि एक मजिस्ट्रेट के वारंट ने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का आदेश दिया तो उस व्यक्ति को गिरफ्तार करना ही था, सिर सहित या बिना उसके सिर के।

उसके बाद वहाँ एक असाधारण और आश्चर्यजनक दृश्य आया, जैसे ही सिपाही ने व्यक्ति को काबू में करना चाहा जो अधिक से अधिक अदृश्य होता जा रहा था जैसे-जैसे उसने एक के बाद एक वस्त्र फेंके। अन्त में एक शर्ट हवा में उड़ी और सिपाही ने अपने आप को किसी से संघर्ष करते पाया जिसे वह बिल्कुल देख नहीं सकता था। कुछ लोगों ने उसकी सहायता करने का प्रयत्न किया लेकिन अपने आपको घूँसों से मारा जाते पाया जो न जाने कहाँ से आते हुए प्रतीत हो रहे थे।

अन्त में जैफर्स को चोट पहुँचाते हुए बेसुध कर दिया गया जैसे ही उसने अदृश्य वैज्ञानिक को पकड़ने का अन्तिम प्रयत्न किया।

"उसे पकड़ो!" ऐसी भयभीत, उत्तेजित चिल्लाहटें वहाँ थीं। लेकिन यह करने से कहना अधिक सरल था। ग्रिफिन ने अपने आप को मुक्त कर लिया था, और कोई नहीं जानता था उसे कहाँ पकड़ा जाए।

READ AND FIND OUT

Page 26

Q. 1. How did the invisible man first become visible? (Question Bank)

अदृश्य व्यक्ति सबसे पहले दृश्य कैसे बन गया?

Ans. When the invisible man wore shoes, an overcoat and a wide brimmed hat in a big London store, he became a visible person.

जब अदृश्य व्यक्ति ने जूते, एक बड़ा कोट और एक चौड़े किनारे वाली टोपी लंदन की एक बड़ी दुकान में पहनी, वह एक दृश्य व्यक्ति बन गया।

Q. 2. Why was he wandering the streets? (Question Bank)

वह गलियों में निष्प्रयोजन क्यों भटक रहा था?

Ans. Griffin was a lawless person. His landlord disliked him and tried to eject him from his house. In revenge Griffin set fire to his house. To get away without being seen he had to remove his clothes. Thus, he became a homeless wanderer.

ग्रिफिन एक कानून तोड़ने वाला व्यक्ति था। उसका मकान-मालिक उसको नापसन्द करता था और उसे घर से निकालने का प्रयास किया। प्रतिशोध में ग्रिफिन ने उसके घर को आग लगा दी। बगैर दिखे बचकर निकलने के लिए उसे अपने कपड़े उतारने पड़े। इस तरह, वह एक बेघर निष्प्रयोजन घूमने वाला बन गया।

Page 28

Q. 1. Why does Mrs. Hall find the scientist eccentric?

श्रीमती हॉल वैज्ञानिक को सनकी क्यों पाती है? (Board Model Paper, 2021-22; Question Bank)

Ans. Mrs. Hall finds the scientist eccentric because of his strange habits. She makes every effort to be friendly with the scientist but he does not want to be disturbed in his work. He has an irritable temper.

उसकी अजीब आदतों के कारण श्रीमती हॉल वैज्ञानिक को सनकी पाती है। वह वैज्ञानिक के साथ मित्रवत होने का प्रत्येक प्रयास करती है लेकिन वह अपने कार्य में बाधा डलवाना नहीं चाहता है। उसका स्वभाव चिड़चिड़ा है।

Q. 2. What curious episode occurs in the study?

(Sec. Board Exam., 2025; Question Bank)

कौनसी विचित्र घटना अध्ययन-कक्ष में घटती है?

Ans. The clergyman and his wife hear the chink of money being taken from the clergyman's desk. But when they enter the study, they find it empty. Yet they come to know that the desk has been opened. And the money is missing.

पादरी और उसकी पत्नी पादरी की डेस्क से पैसे निकालने की आवाज सुनते हैं। लेकिन जब वे अध्ययन-कक्ष में प्रवेश करते हैं तो वे उसे खाली पाते हैं। फिर भी वे जान जाते हैं कि डेस्क खोली गई है और धन गायब है।

Q. 3. What other extraordinary things happen at the inn?

अन्य कौनसी अद्भुत घटनाएँ सराय में घटीं?

Ans. One day the landlord and his wife enter his room in his absence. All of a sudden Mrs. Hall hears a sniff close to her ear. A moment later the hat on the bed-post jumps up and hit against her face. Then the bedroom chair jumps up and it pushes them both out of the room. And then slams and locks the door.

एक दिन मकान मालिक और उसकी पत्नी उसकी अनुपस्थिति में उसके कमरे में प्रविष्ट होते हैं। अचानक श्रीमती हॉल अपने कान के पास सूँ-सूँ करते हुए सांस लेने की आवाज सुनती है। एक क्षण के बाद पलंग के खम्भे पर टोपी ऊपर उछलती है और उसके चेहरे पर प्रहार करती है। फिर शयन-कक्ष की कुर्सी ऊपर उछलती है और उन दोनों को कमरे के बाहर धकेल देती है और दरवाजे को ऊँची आवाज के साथ जोर से बन्द कर देती है और दरवाजे पर ताला लगा देती है।

TEXTUAL QUESTIONS

Think About It

Q. 1. “Griffin was rather a lawless person.” Comment.

(Sec. Board Exam., 2026, 2023; Question Bank)

“ग्रिफिन किसी हद तक कानून तोड़ने वाला व्यक्ति था।” टिप्पणी कीजिए।

Ans. Griffin set fire to the house of his landlord. He stole warm clothes, shoes, and a hat from a big London store. Next he stole bandages, dark glasses, false nose, big bushy side whiskers and a large hat from a shop in Drury lane. He attacked the shopkeeper. He robbed him of all the money. He also stole the housekeeping money from the clergyman’s home. These incidents prove that Griffin was rather a lawless person.

ग्रिफिन ने अपने मकान मालिक के मकान में आग लगा दी थी। उसने गरम कपड़े, जूते और एक टोपी लंदन की एक बड़ी दुकान से चुराई। फिर उसने पट्टियाँ, गहरे रंग का चश्मा, कृत्रिम नाक और बड़े घने किनारे वाले गलमुच्छे और एक बड़ी टोपी ड्री लेन की एक दुकान से चुराए। उसने दुकानदार पर हमला कर दिया। उसने उसका सारा धन लूट लिया। उसने पादरी के घर से घर की व्यवस्था का धन भी चुरा लिया। ये घटनाएँ साबित करती हैं कि ग्रिफिन किसी हद तक एक कानून तोड़ने वाला व्यक्ति था।

Q. 2. How would you assess Griffin as a scientist? (Sec. Board Exam., 2024)

एक वैज्ञानिक के रूप में ग्रिफिन का आकलन आप कैसे करेंगे?

Ans: There is no doubt that Griffin was a great scientist. He had made a drug with the help of which any one could become invisible.

इसमें कोई सन्देह नहीं कि ग्रिफिन एक महान वैज्ञानिक था। उसने एक ऐसी दवा बनाई थी जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अदृश्य हो सकता था।

Talk About It

Q. 1. Would you like to become invisible? What advantages and disadvantages do you foresee, if you did?

क्या आप अदृश्य बनना पसन्द करेंगे? यदि आपने ऐसा किया तो आप इसके क्या फायदे और नुकसान देखते हैं?

Ans: Yes, I would like to become invisible.

I will make proper use of this discovery. I can serve my people, society and nation.

I can also help poor and needy people.

Along with these advantages, there may be its disadvantages also. I won't be visible even to my friends and family members and will be lost for them forever.

हाँ, मैं अदृश्य होना पसन्द करूँगा।

मैं इस खोज का सदुपयोग करूँगा। मैं अपने लोगों, समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकता हूँ। मैं गरीब तथा जरूरतमन्द लोगों की भी भरपूर सहायता कर सकता हूँ।

इन सारे फायदों के साथ इसके नुकसान भी हो सकते हैं। मैं अपने मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के लिए भी अदृश्य हो जाऊँगा तथा उनके लिए सदैव के लिए खो जाऊँगा।

Q. 2. Are there forces around us that are invisible, for example, magnetism? Are there aspects of matter that are 'invisible' or not visible to the naked eye? What would the world be like if you could see such forces or such aspects of matter?

क्या हमारे चारों ओर ऐसी शक्तियाँ हैं जो अदृश्य हैं, उदाहरणार्थ चुम्बकत्व? क्या भौतिक पदार्थ के ऐसे पहलू हैं जो अदृश्य हैं या नंगी आँखों के लिए दृश्य नहीं हैं? यदि आप इन शक्तियों या भौतिक पदार्थ के पहलुओं को देख सकते तो यह विश्व कैसा होता?

Ans: Yes, there are forces around us that are invisible, for example, magnetism, gravitation, radiation, x-ray etc.

Yes, there are aspects of matter that are 'invisible' or not visible to the naked eye, for example, air, heat, cold, atomic particles—electron, neutron, proton etc.

The world would plunge into chaos. If we could see such forces or such aspects of matter around us.

हाँ, हमारे चारों ओर ऐसी शक्तियाँ हैं जो अदृश्य हैं, उदाहरणार्थ, चुम्बकत्व, गुरुत्वाकर्षण, विकिरण, एक्स-रे आदि।

हाँ, भौतिक पदार्थों के ऐसे पहलू हैं जो अदृश्य हैं या नंगी आँखों के लिए दृश्य नहीं हैं, उदाहरणार्थ, वायु, ऊष्मा, शीत, परमाणु कण-इलेक्ट्रोन, न्यूट्रोन, प्रोटोन आदि।

विश्व अव्यवस्था में डूब जाता यदि हम इन शक्तियों या भौतिक पदार्थ के पहलुओं को देख सकते।

Q. 3. What makes glass or water transparent (what is the scientific explanation for this)? Do you think it would be scientifically possible for a man to become invisible, or transparent? (Keep in mind that writers of science fiction have often turned out to be prophetic in their imagination!)

शीशे या जल को पारदर्शी क्या बनाता है (इसके लिए वैज्ञानिक व्याख्या क्या है)? क्या आप सोचते हैं कि मानव के लिए अदृश्य या पारदर्शी बनना वैज्ञानिक तौर पर सम्भव होगा? (इस बात को दिमाग में रखिए कि विज्ञान कथा-साहित्य के लेखक कई बार अपनी कल्पना में भविष्यसूचक सिद्ध हुए हैं!)

Ans: Glass is an amorphous mixture of molecules like a liquid. It has electrons that do not absorb the energy of photons. It makes glass transparent.

In liquid state, the strength of bond between molecules lessens and the molecules begin to align themselves randomly. Random organisation of liquids is the primary reason

that light can pass through water. In water, the molecules are not stacked neatly any more. Gaps and holes occur that allow portions of the light waves to pass through.

No, I don't think, it would be scientifically possible for a man to become invisible or transparent.

शीशा द्रव के समान अणुओं का अमॉर्फस मिश्रण है। इसमें इलेक्ट्रॉन होते हैं जो प्रोटॉन की ऊर्जा अवशोषित नहीं करते हैं। यह शीशे को पारदर्शी बनाता है।

द्रव अवस्था में अणुओं के मध्य बॉण्ड की शक्ति कम हो जाती है और अणु अपने आप को बेतरतीब रूप से पंक्तिबद्ध करना आरम्भ करते हैं। प्रकाश का पानी से आर-पार होने का मुख्य कारण है द्रवों का अनियमित संगठन। जल में अणु तरतीबवार व्यवस्थित नहीं होते हैं। उनके मध्य छेद या दरारें होती हैं जो प्रकाश की तरंगों के अंशों को पार होने देते हैं।

नहीं, मैं नहीं सोचता कि वैज्ञानिक तौर पर मनुष्य का अदृश्य या पारदर्शी होना सम्भव हो पाएगा।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Multiple Choice Questions :

1. Where did the boys see muddy footprints? (Board Model Paper, 2024-25)

(A) London
(B) New York
(C) Delhi
(D) Cape Town

2. What amazing sight did the boys see?

(A) There was rainbow in the sky
(B) A little girl was dancing
(C) A fresh footmark appeared from nowhere
(D) A young woman appeared from nowhere

3. Griffin was a : (Question Bank)

(A) doctor
(B) teacher
(C) businessman
(D) scientist

4. What was the experiment that Griffin successfully conducted?

(A) Human body could become visible
(B) Human body could become invisible
(C) Human can perform any task
(D) Man will be man

5. What did Griffin swallow?

(A) Certain fruits
(B) Certain syrups
(C) Certain rare drugs
(D) Certain nice sweets

6. What was the effect of drugs on Griffin's body?

(A) His body became transparent as a sheet of glass.
(B) His body became heavy
(C) He turned into an angel
(D) He turned into a beautiful woman

7. Why did Griffin's landlord dislike him?

(A) Because he drank wine
(B) There were many visitors
(C) He was a lawless person
(D) All of the above

8. How did Griffin take his revenge?

(A) He killed his enemy
(B) He set fire to his master
(C) He set fire to his landlord's house
(D) He rebuked his landlord

9. Why did Griffin slip into a big store?

(A) To steal
(B) To buy things required for daily use
(C) For warmth
(D) To meet one of his friends

10. What did he find in the kitchen?

(A) Bread and butter
(B) Cold meat and coffee
(C) Curd and rice
(D) Hot food for him

11. What did Griffin do in panic?

(A) He put off his new clothes and ran
(B) He ate all the food
(C) He made a big noise
(D) He was unconscious and fell down

12. Drury Lane was famous for : (Question Bank)

(A) doctors
(B) business centres
(C) book-stores
(D) theatres

13. With what desire did Griffin go to an inn?

(A) He wanted to talk to the landlady
(B) A desire for solitude
(C) He needed economic help from people
(D) None of the above

14. Who were awakened by the noises?

(A) All the neighbours
(B) The clergyman and his wife
(C) The two boys
(D) A young student

15. What did the clergyman hear in the early morning?

(A) Chink of money
(B) The Noise of water
(C) Songs sung by Griffin
(D) Snores of a neighbour

16. What did the clergyman order?

(A) A glass of water
(B) Hot tea
(C) To surrender
(D) none of the above

17. Whose footprints were on the steps? (Question Bank)

(A) Mrs Hall's
(B) Mr Jaffer's
(C) Mr David's
(D) Griffin's

18. Who had discovered a way to make the human body transparent? (Question Bank)

(A) Newton
(B) Griffin
(C) Flemming
(D) Dalton

19. The local inn belonged to : (Question Bank)

(A) Mrs Hall
(B) Jaffers
(C) Mr Patch
(D) none of these

20. What discovery did Griffin make? (Board Model Paper, 2025-26)

(A) He could change metals into gold.
(B) He could make himself invisible.
(C) He could travel through time.
(D) He could walk on water.

Ans: 1. (A) 2. (C) 3. (D) 4. (B) 5. (C) 6. (A) 7. (C) 8. (C) 9. (C) 10. (B) 11. (A) 12. (D) 13. (B) 14. (B) 15. (A) 16. (C) 17. (D) 18. (B) 19. (A) 20. (B)

II. Answer each of the following questions in 20-30 words :

Q. 1. Why were the two boys in London surprised and fascinated?

लन्दन में दोनों लड़के आश्चर्यचकित और मोहित क्यों हो गए थे?

Ans. The two boys saw the fresh muddy footprints on the steps of a house. But they couldn't see the one who was making those footprints. उन दोनों लड़कों ने एक घर की सीढ़ियों पर ताजे कीचड़ भरे पाँव के निशान देखे। लेकिन वे उसे नहीं देख सके जो उन पदचिह्नों को बना रहा था।

Q. 2. Why was there an empty space above the shoulders even when Griffin was fully clothed?

यद्यपि ग्रिफिन ने पूरी तरह कपड़े पहन रखे थे, फिर भी कंधों के ऊपर खाली स्थान क्यों था?

Ans. There was an empty space above the shoulders because Griffin's body was invisible. He was not wearing anything on his face.

कंधों के ऊपर खाली स्थान था क्योंकि ग्रिफिन का शरीर अदृश्य था। उसने अपने चेहरे पर कुछ भी नहीं पहना हुआ था।

Q. 3. What did Griffin do in the theatrical company shop?

ग्रिफिन ने नाटक कम्पनी की दुकान में क्या किया?

Ans. Griffin wore bandages around his forehead, dark glasses, a false nose, big bushy side whiskers and a large hat to disguise himself completely.

ग्रिफिन ने अपने माथे के चारों ओर पट्टियाँ, गहरे रंग का चश्मा, एक कृत्रिम नाक, बड़े घने किनारे वाले गलमुच्छे और एक टोपी पहन ली ताकि पूरी तरह अपना भेष बदल सके।

Q. 4. Why did Mrs. Hall think Griffin to be eccentric?

श्रीमती हॉल ने ग्रिफिन को सनकी क्यों समझा?

Ans. Mrs. Hall took him to be eccentric as he did not mix up with others and his appearance, habits and behaviour were strange.

श्रीमती हॉल ने उसे सनकी समझा क्योंकि वह दूसरे लोगों से मिलता-जुलता नहीं था और उसका रंग रूप, आदतें और व्यवहार अजीब था।

Q. 5. What was the curious episode with the clergyman?

पादरी के साथ विचित्र घटना क्या घटी थी?

Ans. The Clergyman and his wife were awakened by the noises. But no one was there. Their money was found missing from their desk.

पादरी और उसकी पत्नी शोर से जाग गए थे। मगर वहाँ पर कोई नहीं था। उनकी डेस्क से उनका धन गायब था।

Q. 6. What reason did Griffin give to Mrs. Hall for coming to Iping?

आइपिंग में आने का ग्रिफिन ने श्रीमती हॉल को क्या कारण बताया था?

Ans. He said that he wanted to live in solitude. He did not want to be disturbed in his work. He claimed to be an experimental scientist.

उसने कहा कि वह अकेला रहना चाहता था। वह अपने कार्य के दौरान बाधित नहीं होना चाहता था। उसने दावा किया कि वह एक प्रयोगात्मक वैज्ञानिक था।

Q. 7. What did Griffin do in his anger that horrified people?

ग्रिफिन ने गुस्से में क्या किया था जिससे लोग डर गए थे?

Ans. He threw off his bandages, whiskers, spectacles and nose in fury. People were horrified to see a headless man.

उसने अपनी पट्टियाँ, गलमुच्छे, चश्मा और अपनी नाक को गुस्से में फेंक दिया। लोग बिना सिर के व्यक्ति को देखकर डर गए थे।

Q. 8. What happened to Jaffers, the constable?

कांस्टेबल जैफर्स के साथ क्या हुआ था?

Ans. The constable Jaffers tried to arrest Griffin, who was invisible after taking off his clothes. Griffin hit Jaffers that made him unconscious.

कांस्टेबल जैफर्स ने ग्रिफिन को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, जो कि अपने कपड़े उतार कर अदृश्य हो गया था। ग्रिफिन ने जैफर्स को मारा जिससे वह बेहोश हो गया था।

Q. 9. What did Griffin bring from the shop of a theatrical company?

नाटक कम्पनी की दुकान से ग्रिफिन क्या लेकर आया था?

Ans. Griffin brought bandages, dark glasses, a false nose, big whiskers and a large hat from the shop of a theatrical company. ग्रिफिन नाटक की दुकान से पट्टियाँ, गहरे रंग का चश्मा, नकली नाक और एक बड़ा टोप लेकर आया था।

Q. 10. What was the result of the experiments carried out by Griffin?

ग्रिफिन के द्वारा किए गए प्रयोगों का क्या परिणाम था?

Ans. Griffin discovered rare drugs that could make human body invisible. He swallowed those drugs and his body became invisible. ग्रिफिन ने दुर्लभ दवाइयाँ खोजी थीं जिससे मानव शरीर अदृश्य हो सकता है। उसने उन दवाइयों को खा लिया था और उसका शरीर अदृश्य हो गया था।

Q. 11. Why did Griffin set fire to the house of his landlord?

(Question Bank)

ग्रिफिन ने अपने मकान मालिक के घर को आग क्यों लगाई?

Or

What did Griffin do in his anger with the landlord?

ग्रिफिन ने गुस्से में मकान मालिक के साथ क्या किया था?

Ans. The landlord wanted Griffin to vacate the house. He wanted revenge. In his anger Griffin set fire to the house. मकान मालिक ग्रिफिन से मकान खाली करवाना चाहता था। वह बदला लेना चाहता था। अपने गुस्से में ग्रिफिन ने घर को आग लगा दी थी।

Q. 12. Why was Mrs. Hall prepared to excuse her guest’s strange habits and irritable temper? श्रीमती हॉल अपने अतिथि की विचित्र आदतों और चिड़चिड़े स्वभाव को क्षमा करने के लिए क्यों तैयार थी?

Ans. Mrs. Hall’s guest was an eccentric scientist. He had paid the rent in advance. So she was ready to ignore all his habits. श्रीमती हॉल का अतिथि एक सनकी वैज्ञानिक था। उसने किराया भुगतान भी अग्रिम दिया था। इसलिए वह उसकी आदतों को नजरअन्दाज करने के लिए तैयार थी।

Q. 13. What did the landlord and his wife find in Griffin’s room? ग्रिफिन के कमरे में मकान मालिक और उसकी पत्नी ने क्या पाया था?

Ans. The landlord and his wife found the bedclothes cold. His clothes and bandages were lying about the room. They were shocked as there was no sign of him leaving the room. मकान मालिक और उसकी पत्नी ने बिस्तर के कपड़े ठंडे पाए थे। उसके कपड़े और पट्टियाँ कमरे में यहाँ-वहाँ पड़े थे। वे लोग आश्चर्यचकित थे क्योंकि उसके कमरे से बाहर जाने का कोई संकेत नहीं था।

Q. 14. How was the nature of Griffin? ग्रिफिन का स्वभाव कैसा था?

Ans. Griffin’s nature was lawless. He was eccentric, full of anger and revengeful. He wanted to live alone. He was a cruel and short-tempered scientist. ग्रिफिन का स्वभाव कानून के विपरीत था। वह पागल, गुस्से से भरा हुआ और बदले लेने वाला था। वह अकेला रहना चाहता था। वह एक निर्दयी और तुनकमिजाज वैज्ञानिक था।

Q. 15. What happened to Griffin in London store? ग्रिफिन के साथ लन्दन के स्टोर में क्या हुआ था?

Ans. Griffin slept in London store and wokeup late. He started to run in panic on seeing the store assistants. In order to escape unseen, he had to come out without clothes in the chill January air. ग्रिफिन लन्दन स्टोर में ही सो गया था और देरी से उठा था। उसने सहायकों को देखकर घबराहट से दौड़ना शुरू किया। बगैर दिखे बचकर निकलने के उद्देश्य से, उसे बिना कपड़ों के ही बाहर जनवरी की ठंडी हवा में आना पड़ा था।

Q. 16. What was the unusual thing happened in Iping village? आइपिंग ग्राम में सर्दियों में क्या असामान्य घटना घटी थी?

Ans. In the Iping village, a stranger bandaged round his forehead, with dark glasses, a false nose and big whiskers set all the tongues wagging. आइपिंग ग्राम में एक अजनबी जिसके ललाट के चारों ओर पट्टियाँ बँधी थीं, गहरे रंग का चश्मा, नकली नाक और बड़े-बड़े गुलमुच्छे वाले ने सबको बोलना शुरू करवा दिया था।

Q. 17. What was the second attempt of Griffin to cover the empty space? ग्रिफिन का खाली जगह को ढकने का दूसरा प्रयास क्या था?

Ans. Second time Griffin tried the stock of a theatrical company in Druary Lane with a hope to find not only clothes but also something that would hid the empty space above his shoulders. दूसरी बार ग्रिफिन ने डुअरी की गली में स्थित नाटक कम्पनी के भण्डार पर प्रयास किया था इस उम्मीद से कि उसे वहाँ सिर्फ वस्त्र ही नहीं मिलेंगे बल्कि कुछ ऐसा भी मिल जायेगा जो उसके कंधों के ऊपर की खाली जगह को भी छिपा देगा।

Q. 18. How was Griffin found involved in the burglary at the clergyman’s home? पादरी के घर पर चोरी में ग्रिफिन को शामिल किस प्रकार से पाया गया था?

Ans. When Griffin produced some ready cash for which he had refused earlier, suspicion grew stronger about his involvement in burglary at the clergyman’s home. जब ग्रिफिन ने कुछ नकदी प्रस्तुत किए जिसके लिए उसने पहले मना कर दिया था, उस समय उस पर सन्देह अधिक मजबूत हो गया कि वह पादरी के घर चोरी में शामिल है।

Q. 19. How was Mrs. Hall convinced about the haunted spirits in the room?

श्रीमती हॉल कमरे में भटकती आत्माओं के बारे में किस तरह से आश्वस्त थी?

Ans. Mrs. Hall was convinced that haunted spirits were there in the room. The chair in which her mother sat rose up against her.

श्रीमती हॉल को विश्वास था कि उसके कमरे में भटकती आत्माओं की उपस्थिति है। जिस कुर्सी पर उसकी माँ बैठती थी वह उसके सामने खड़ी हो गई थी।

Q. 20. Why did Griffin decide to enter a big London store?

ग्रिफिन ने लन्दन के बड़े स्टोर में प्रवेश का निश्चय क्यों किया था?

Ans. Griffin decided to do so because the weather was cold. The wind was sharp. He could not live in the open without clothes.

ग्रिफिन ने इस प्रकार का निश्चय इसलिए किया क्योंकि मौसम ठण्डा था। हवा तेज थी। वह बिना वस्त्रों के नहीं रह सकता था।

III. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. Scientists contribute to make the world a better place. Griffin was scientist and invented something. What was the invention and what was the interesting incident based on the story? (Board Model Paper, 2024-25)

वैज्ञानिक दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। ग्रिफिन एक वैज्ञानिक थे और उन्होंने कुछ आविष्कार किया था। वह आविष्कार क्या था और कहानी पर आधारित रोचक घटना क्या थी?

Ans. In the story "Footprints without Feet", Griffin, a scientist, invents a way to make himself invisible. He uses his scientific knowledge to change his body's refractive index, making him invisible to the human eye. However, instead of using his invention for good, Griffin causes trouble. An interesting incident occurs when he roams the streets unseen, leaving mysterious, muddy footprints that frighten people.

कहानी "फुटप्रिंट्स विदाउट फीट" में, ग्रिफिन, एक वैज्ञानिक, खुद को अदृश्य बनाने का एक तरीका खोजता है। वह अपने वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग अपने शरीर के अपवर्तक सूचकांक को बदलने के लिए करता है, जिससे वह मानव आँखों के लिए अदृश्य हो जाता है। हालाँकि, अपने आविष्कार का उपयोग अच्छे के लिए करने के बजाय, ग्रिफिन परेशानी का कारण बनता है। एक दिलचस्प घटना तब होती है जब वह सड़कों पर बिना दिखे घूमता है, रहस्यमय, कीचड़ भरे पैरों के निशान छोड़ता है जो लोगों को डराते हैं।

Q. 2. Which remarkable scene did the two boys witness?

उन दोनों लड़कों ने किस उल्लेखनीय दृश्य को देखा था?

Ans. The two boys saw the appearance of a fresh footmark from nowhere. Further footprints followed one after another. The steps were descending and progressing down the street. The two boys followed them fascinated until the muddy impressions became faint. The boys were bewildered at this scene. The boys had been following a scientist who had just discovered how to make the human body transparent.

दोनों लड़कों ने पैरों के ताजा निशान अनजानी जगह से प्रकट होते हुए देखे। उसके बाद एक के बाद दूसरे पद चिह्न आते जा रहे थे। वे कदमों के निशान गली में ऊपर और नीचे आ-जा रहे थे। वे दोनों लड़के उन निशानों का तब तक पीछा करते रहे जब तक वे गायब नहीं हुए थे। उस दृश्य से दोनों लड़के अति आश्चर्यचकित थे। लड़के एक ऐसे वैज्ञानिक का पीछा कर रहे थे जिसने अभी-अभी पता लगाया था कि मानव शरीर को अपारदर्शी कैसे बनाया जाए।

Q. 3. What did Griffin do when the doors of big London store were shut?

ग्रिफिन ने क्या किया था जब लन्दन के बड़े भण्डार के दरवाजे बन्द कर दिये गये थे?

Ans. When the doors of big London store were closed, he opened the boxes and wore warm clothes. Soon he dressed himself fully. He was then a visible man with shoes, an overcoat and a big hat. He ate cold meat and coffee from the kitchen of store. He ate sweets and wine from the grocery store. Later he slept on a pile of quilts.

जब लन्दन के बड़े भण्डार के दरवाजे बन्द हो गए तो उसने डिब्बों को खोला और गर्म कपड़े पहने। शीघ्र ही उसने अपने आपको पूरे वस्त्र पहना लिये थे। अब वह जूतों, ओवरकोट और एक बड़ी टोपी में एक

आदमी दिख रहा था। उसने स्टोर की रसोई से ठण्डा मांस खाया और कॉफी पी। उसने पंसारी की दुकान से मिठाई खाई और शराब पी। बाद में वह रजाइयों के एक ढेर पर सो गया।

Q. 4. Draw a character sketch of Griffin. ग्रिफिन का चरित्र चित्रण कीजिए।

(Question Bank)

Ans. Griffin was an eccentric scientist. He had many vices. He was revengeful and bad tempered. He was always ready to hurt others and cause harm to them for his pleasure. He had no morals and was a lawless person. He even stole things and money on a number of occasions. Though as a scientist, he was brilliant. But as a human being, he was unlawful.

ग्रिफिन एक सनकी वैज्ञानिक था। उसमें बहुत सारी बुराइयाँ थीं। वह बदला लेने की प्रकृति वाला और गुस्से में भरा रहने वाला था। वह सदैव अपनी खुशी के लिये दूसरों को चोट पहुँचाने व नुकसान करने के लिये तैयार रहता था। उसमें नैतिकता नहीं थी व वह कानूनरहित व्यक्ति था। उसने अनेक अवसरों पर वस्तुएँ व धन चुराया था। यद्यपि एक वैज्ञानिक के रूप में वह शानदार था परन्तु एक मानव के रूप में, वह कानून विरोधी था।

Q. 5. Why was Griffin wandering naked in the chill January air?

ग्रिफिन जनवरी की ठंडी हवा में नंगा क्यों घूम रहा था?

Ans. Griffin entered a big London store secretly to get some warmth. He found clothes and shoes for himself, enjoyed food and settled down to sleep on a pile of quilts. Griffin did not wakeup early in the big London store. When he saw the assistants approaching, he panicked and began to run. Then they chased him. He was able to escape only by quickly taking off his newly found clothes.

ग्रिफिन कुछ गर्मी पाने के लिए एक बड़ी लंदन स्टोर में प्रवेश कर गया। उसने स्वयं के लिए कपड़े व जूते पाये, भोजन का लुत्फ उठाया और रजाइयों के ढेर पर सोने के लिये लेट गया। लन्दन की बड़ी दुकान में ग्रिफिन जल्दी नहीं उठा था। उसने सहायकों को आते देखा, वह डर गया और दौड़ना शुरू कर दिया। तब उन्होंने उसका पीछा किया। वह हाल ही पाए गए कपड़ों को शीघ्रता से उतार कर निकल भागने में सफल हुआ था।

Q. 6. Write in your own words the incident happened with Jaffers.

आप अपने स्वयं के शब्दों में लिखिए कि जैफर्स के साथ क्या घटना घटित हुई थी।

Ans. Jaffers was not easily prevented from doing his Duty. He tried to get hold of the man who was becoming more and more invisible. The man was throwing one garment after the another. Finally a shirt flew into the air. Some people tried to help Jaffers. Then the invisible man hit blows. He could not be located. Jaffers then fell unconscious.

जैफर्स को आसानी से उसकी ड्यूटी करने से नहीं रोका गया। उसने उस आदमी को पकड़ने का प्रयास किया था जो अधिक और अधिक अदृश्य होता जा रहा था। वह आदमी एक के बाद दूसरा वस्त्र उतारकर फेंक रहा था। अन्त में एक शर्ट हवा में उड़ गया था। कुछ लोगों ने जैफर्स की मदद करने की कोशिश की। तब उस अदृश्य आदमी ने प्रहार किये थे। उसका पता नहीं लगाया जा पा रहा था। तब जैफर्स अचेत होकर गिर गया था।

Q. 7. What did the landlord and his wife do when they found the door opened?

मकान मालिक और उसकी पत्नी ने क्या किया था जब उन्होंने दरवाजे को खुला पाया था?

Ans. When they found the door opened, they were very surprised as usually the door remained shut and locked. They entered the room. They found the bedclothes cold, showing that the scientist must have been up for sometime; Clothes and bandages lying about the room. Griffin was invisible at that time. But he was present in the room. He attacked them. Mrs Hall almost fell down the stairs in hysterics.

जब उन्होंने दरवाजे को खुला देखा तो वे बहुत आश्चर्यचकित हो गए थे। आमतौर पर वह दरवाजा बन्द रहता था और ताला लगा रहता था। उन्होंने कमरे में प्रवेश किया। उन्होंने वहाँ पर बिस्तर के कपड़े, पहनने के कपड़े और पट्टियाँ यहाँ-वहाँ कमरे में पड़ी हुई पाई थीं। उस समय ग्रिफिन अदृश्य था। वह कक्ष में उपस्थित था। उसने उन पर प्रहार किया था। मिसेज हॉल दौरा आकर सीढ़ियों से लगभग गिर ही गई थी।

Q. 8. What was the second decision of Griffin and why was it successful?

ग्रिफिन का दूसरा निर्णय क्या था और वह सफल क्यों रहा था?

Ans. Second time, Griffin tried the stock of a theatrical company in Drury Lane with a hope to find not only clothes but also something that would hide the empty space above his shoulders. He found bandages which he put around his forehead, dark glasses, a false nose, big side whiskers and a large hat. This attempt was successful because he hid the empty space above his shoulders by putting bandages around his forehead.

दूसरी बार, ग्रिफिन ने डूरी लेन में एक नाटक कम्पनी के भण्डार को इस उम्मीद से आजमाने का प्रयास किया कि उसे वहाँ सिर्फ कपड़े ही नहीं मिलेंगे बल्कि उसके कंधों के ऊपर की खाली जगह को ढकने के लिए भी कुछ मिल जायेगा। उसे पट्टी मिली जिसे उसने अपने ललाट के चारों ओर बाँधा, काला चश्मा, नकली नाक, बड़े-बड़े गलमुच्छे और एक बड़ी टोपी मिली। यह प्रयास सफल रहा क्योंकि उसने अपने कंधों के ऊपर की खाली जगह को अपने ललाट के चारों ओर पट्टी बाँधकर छुपाया था।

Q. 9. Who was Griffin and what did he do in the story?

(Sec. Board Exam., 2022)

ग्रिफिन कौन था तथा उसने कहानी में क्या किया?

Ans. Griffin was an eccentric scientist and the central character of the story. He discovered rare drugs that could make human body invisible. He stole things from the theatrical company shop. He stole money from the desk of the clergyman. While being invisible, he attacked Mrs. Hall and Mr. Jaffers, the constable. In his anger, he set fire to the house of his landlord.

ग्रिफिन एक सनकी वैज्ञानिक तथा कहानी का मुख्य पात्र था। उसने कुछ दुर्लभ औषधियों की खोज की जो मानव को अदृश्य बना सकती हैं। उसने नाटक कम्पनी की दुकान से चीजें चुराईं। उसने पादरी की डेस्क से धन-राशि चुराई। अदृश्यता रहते हुए उसने श्रीमती हॉल व कान्स्टेबल श्रीमान् जैफर्स पर आक्रमण किया। अपने क्रोध में उसने अपने मकान मालिक के घर को आग लगा दी।