RajBoardExam
📚 कक्षा 10 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 8: The Sermon at Benares (बनारस में उपदेश)

The Sermon at Benares

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 10 अंग्रेजी (RBSE) 📘 Book 1: First Flight (Prose) सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

The Sermon at Benares

The Sermon at Benares (बनारस में उपदेश) • By Betty Renshaw

The Sermon at Benares

[ बनारस में उपदेश ]

8

आपके पढ़ने से पूर्व :

Activity

Use a dictionary or ask for your teacher’s help as you discuss the following questions in groups.

📖 पाठ का सार एवं मुख्य भाव (Introduction & Summary)

जब आप निम्न प्रश्नों पर समूह में चर्चा करें तो एक शब्दकोश का प्रयोग करें या अपने अध्यापक की सहायता लें।

1. What is a sermon? Is it different from a lecture or a talk? Can this word also be used in a negative way or as a joke (as in “my mother’s sermon about getting my work done on time.....”)?

एक उपदेश क्या होता है? क्या यह एक व्याख्यान/वार्ता से भिन्न होता है? क्या इस शब्द का एक नकारात्मक रूप में या एक मजाक के रूप में प्रयोग किया जा सकता है (जैसा कि ‘‘माँ के उपदेश कि मैं अपना कार्य समय पर पूरा करूँ........’’ में है)?

Ans: Sermon : a lecture or speech on a spiritual or moral subject that is given formally in a religious place.

Talk : a formal conversation on a particular subject.

Lecture : a speech that is given to a group of people to teach them about a particular subject, especially as part of a university course.

Yes, it can be used in a negative way or as joke when the same piece of advice is given repeatedly by the same person.

उपदेश—आध्यात्मिक या नैतिक विषय पर एक व्याख्यान या प्रवचन, जो कि औपचारिक रूप से धार्मिक स्थान पर दिया जाता है।

वार्ता—एक विशेष विषय पर एक औपचारिक बातचीत।

व्याख्यान—एक भाषण जो कि श्रोता वर्ग को विषय विशेष का ज्ञान देने के लिए दिया जाता है, विशेषतः विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के तौर पर।

हाँ, इसे एक नकारात्मक तरीके से या एक मजाक के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है, जब एक ही व्यक्ति द्वारा एक ही प्रकार की सलाह बारंबार दी जाती है।

2. Find out the meanings of the words and phrases given in the box.

बॉक्स में दिये गये शब्दों व पदबन्धों का अर्थ ढूँढिए।

afflicted with,

be composed,

desolation,

lamentation,

procure,

be subject to

Ans:

afflicted with* : cause somebody to suffer pain (किसी को दुःख देना)

be composed* : be calm (शान्त होना)

desolation* : lonely, very unhappy and without hope (एकाकी, उदास और निराशा)

lamentation* : expression of grief (विलाप करना)

procure* : to obtain with effort (प्रयास से प्राप्त करना)

be subject to* : controlled by (के द्वारा नियन्त्रित)

3. Have you heard of the ‘Sermon on the Mount’? Who delivered it? Who do you think delivered a sermon at Benares?

क्या आपने ‘पहाड़ पर उपदेश’ को सुना है? किसने यह दिया? आपके विचार में बनारस में किसने उपदेश दिया था?

Ans: Yes, I have heard of the ‘Sermon on the Mount’. It was an ethical discourse given by Jesus and recorded in Matthew. Lord Buddha delivered a sermon at Benares.

हाँ, मैंने ‘पहाड़ पर उपदेश’ के बारे में सुना है। यह एक धार्मिक व्याख्यान था जो जीसस द्वारा दिया गया था और मैथ्यू में दर्ज किया गया था। भगवान बुद्ध ने बनारस में उपदेश दिया था।

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

Gautama Buddha................................................parent or friend”. (Pages 111-112)

कठिन शब्दार्थsacred (सेक्रिड्) = पवित्र। scriptures (स्क्रिप्च(र)) = धर्म-ग्रन्थ। befitted royalty (बिफिटिड् रॉयल्टी) = उपयुक्त राजसत्ता (राजसी ठाठ)। heretofore (हिअरैटूफोर) = वर्तमान समय तक (अब तक)। shielded (शील्डिड) = परिरक्षित (बचा कर)। chanced upon (चान्स्ड अपॉन्) = संयोग से सामने आना। funeral procession (फ्यूनरल प्रोसेशन्) = मृतक की अन्तिम संस्कार यात्रा। monk (मॉङ्क्) = संन्यासी/भिक्षु। begging for alms (बेगिङ्ग् फॉर(र) आम्ज्) = भिक्षा माँगते हुए। enlightenment (इनलाइट्न्मेन्ट) = उच्च आध्यात्मिक ज्ञान की एक अवस्था। preached (प्रीच्ड्) = दिया। sermon (सर्मन्) = उपदेश। most holy (मोस्ट् होलि) = सर्वाधिक पवित्र। dipping places (डिपिङ्ग् प्लेसिज्) = डुबकी तट/पवित्र स्नान तट। inscrutable (इन्स्क्रूट्बल्) = अनवेक्षणीय/अबोधगम्य। suffering (सफरिङ्ग्) = दुःख। repaired (रिपेअ(र)ड्) = शरण में गई।

📝 हिन्दी अनुवाद: गौतम बुद्ध (563 ई.पू.-483 ई.पू.) ने उत्तरी भारत में एक राजकुमार के रूप में जीवन आरम्भ किया था जिसे सिद्धार्थ गौतम नाम दिया गया था। 12 वर्ष की उम्र में उसे हिन्दू धर्म के पवित्र-ग्रन्थों के ज्ञान प्राप्ति के लिए भेजा गया और चार वर्ष उपरान्त वह एक राजकुमारी से विवाह करने के लिए लौटा। उनके एक पुत्र हुआ और 10 वर्ष तक वे राजसी ठाठ से रहे। लगभग 25 वर्ष की उम्र में, राजकुमार, जिसे अब तक संसार के दुःखों से बचाकर रखा गया था, ने शिकार के लिए बाहर रहने के दौरान संयोग से एक बीमार व्यक्ति को देखा, फिर एक वृद्ध व्यक्ति को, फिर एक मृतक की अन्तिम संस्कार यात्रा, और अन्त में एक संन्यासी/भिक्षुक को भिक्षा माँगते देखा। इन दृश्यों ने उसे इतना प्रभावित किया कि वह तुरन्त ही जो दुःख उसने देखे थे उनसे सम्बन्धित उच्च आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिये बाहर संसार में निकल पड़ा। वह सात वर्षों तक इधर-उधर विचरण करता रहा और अन्त में एक पीपल के वृक्ष के नीचे बैठ गया, जहाँ उसने तब तक बैठे रहने की प्रतिज्ञा की जब तक उच्च आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त न हो जाए। सात दिन बाद ज्ञानोदय की प्राप्ति होने पर उन्होंने उस वृक्ष का नाम बोधि वृक्ष (ज्ञान का वृक्ष) रखा और पढ़ाना (अर्थात् उपदेश देना) और नए ज्ञान को बाँटना आरम्भ कर दिया। उस समय वह बुद्ध (जागृत या ज्ञानी) के रूप में प्रसिद्ध हो गए। बुद्ध ने अपना प्रथम धर्मोपदेश बनारस नगरी, जो कि डुबकी/स्नान के स्थानों में से सर्वाधिक पवित्र है, में दिया; उस धर्मोपदेश को सुरक्षित रखा गया है और यहाँ नीचे दिया गया है। यह (धर्मोपदेश) एक अबोधगम्य प्रकार के दुःख के बारे में बुद्ध के ज्ञान को दर्शाता है।

किसा गोतमी के केवल एक ही पुत्र था और वह मर गया। अपने दुःख में वह अपने मृत बच्चे को अपने सभी पड़ोसियों के पास ले गई, उनसे दवा के लिए पूछने लगी, और लोगों ने कहा, ‘‘उसने अपनी सुधबुध खो दी है, बालक मृत है।’’

अन्त में, किसा गोतमी एक व्यक्ति से मिली जिसने उसके निवेदन का उत्तर दिया, ‘‘मैं तुम्हें तुम्हारे बच्चे के लिए दवा नहीं दे सकता, किन्तु मैं एक फिजिशियन (डॉक्टर) को जानता हूँ जो यह कर सकता है।’’

और उस स्त्री ने कहा, ‘‘प्रार्थना करती हूँ, मुझे बताइए, श्रीमान्; वह कौन है?’’ और उस पुरुष ने कहा, ‘‘शाक्यमुनि, बुद्ध के पास जाइए।’’

किसा गोतमी बुद्ध की शरण में गई और रोने लगी, ‘‘हे प्रभु, हे मालिक, मुझे वह दवा दीजिए जो मेरे लड़के को ठीक कर दे।’’

बुद्ध ने उत्तर दिया, ‘‘मुझे सरसों के मुट्ठीभर दाने दीजिए।’’ और उस स्त्री ने जब इसे लाने का हर्ष से वचन दिया, तो बुद्ध ने आगे कहा, ‘‘सरसों के दाने एक ऐसे घर से लाने हैं जहाँ किसी ने अपने बच्चे, पति, माता या पिता, या मित्र को नहीं खोया हो (अर्थात् जिस घर में कभी कोई मृत्यु नहीं हुई हो)।’’

Poor Kisa Gotami..........................................and be blessed. (Pages 112-113)

Word

Pronunciation

Hindi Meaning

English Meaning

flickered up

(फ्लिक(र्)ड अप)

टिमटिमाई/जन्म लिया

extinguished

(इक्स्तिंग्विश्ट)

बुझ गई/मर गई

valley of desolation

(वैलै ऑफ़ डेसलेशन)

एक क्षेत्र जो गहन दुःखों से भरा है

mortals

(मॉर्टल्ज़)

नश्वर प्राणी

earthen vessels

(अथन् वेसल्ज़)

मिट्टी के बर्तन

overcome

(ओवकम्)

नियन्त्रण स्थापित कर लेना

slaughter

(स्लॉट(र))

बूचड़खाना/कसाईखाना

deepest

(डीपेस्ट)

गहनतम

grief

(ग्रीफ्)

गहरा शोक

weary

(विअरि)

थक जाना

selfish

(सेल्फिश)

स्वार्थी

kinsmen

(किन्ज़मेन)

रिश्तेदार

afflicted with

(अफ्लिक्टेड विथ)

ग्रसित होना

grieve

(ग्रीव्)

दुःखी होना

obtain

(अब्तेन्)

प्राप्त करना

peace

(पीस्)

शान्ति

📝 हिन्दी अनुवाद: बेचारी किसा गोतमी अब एक घर से दूसरे घर गई (अर्थात् घर-घर चक्कर काटने लगी) और लोगों को उस पर दया आती और कहते, ‘‘ये लो सरसों; इसे रख लो!’’ किन्तु जब वह पूछती, ‘‘क्या आपके परिवार में कभी कोई पुत्र या पुत्री, पिता या माता की मृत्यु हुई थी?’’ वे उसे उत्तर देते, ‘‘ओह! जीवित बहुत कम हैं किन्तु मृतक अनेक हैं। हमें हमारे गहरे दुःखों की याद मत दिलाओ।’’ और वहाँ एक भी घर ऐसा नहीं था जिसमें किसी प्रिय सदस्य की मृत्यु न हुई हो।

किसा गौतमी थक गई और निराश हो गई और रास्ते के किनारे बैठकर शहर की रोशनियों को देखने लगी, जो टिमटिमाती थीं और फिर बुझ जाती थीं। अन्त में रात के अन्धकार ने सभी जगह साम्राज्य फैला लिया और तब उसने मनुष्य की नियति को माना, कि उनका जीवन टिमटिमाता है और फिर बुझ जाता है। और उसने फिर अपने आप में सोचा, "मैं अपने दुःख में कितनी स्वार्थी हो गई हूँ! मृत्यु सबके लिए समान है; फिर भी इस दुःखमय संसार में एक मार्ग ऐसा है जो उसे अमरता की ओर ले जाता है जिसने सभी स्वार्थों का समर्पण कर दिया है।"

बुद्ध ने कहा, "इस संसार में नश्वरों का जीवन परेशानी भरा है और संक्षिप्त है और पीड़ा से जुड़ा हुआ है। क्योंकि कोई ऐसा साधन नहीं है जिसके द्वारा वे जिन्होंने जन्म लिया है, मृत्यु से बच सकें, वृद्धावस्था में पहुँचने के उपरान्त, मृत्यु ही होनी है; जीवित प्राणी ऐसी ही प्रकृति के हैं। जैसे कि पके फल के टूट कर गिरने का खतरा अधिक होता है, अतः नश्वर प्राणी जब जन्म लेते हैं तब से ही मृत्यु का खतरा हमेशा बना रहता है। जैसे कि मिट्टी के सभी बर्तन जो कुम्हार द्वारा बनाए जाते हैं, टूटने से ही उनका अन्त होता है, नश्वर प्राणियों का जीवन भी इस ही प्रकार का है। दोनों युवा व वयस्क (प्रौढ़), दोनों वे जो मूर्ख हैं और वे जो बुद्धिमान हैं, सभी मृत्यु की शक्ति से गिर जाते हैं (अर्थात् सभी समान रूप से मृत्यु को प्राप्त होते हैं); सभी मृत्यु से बँधे हैं (अर्थात् सबकी मृत्यु होनी है)।"

"वे जिन्हें मृत्यु द्वारा विजित कर लिया जाता है, जीवन से प्रस्थान कर जाते हैं, एक पिता अपने पुत्र को नहीं बचा सकता, न ही एक सम्बन्धी अपने रिश्तेदारों को। ध्यान देना! जब रिश्तेदार देख रहे हैं और गहन विलाप कर रहे हैं, एक-एक कर नश्वरों को ले जाया जाता है जैसे कि एक बैल को बूचड़खाने ले जाया जाता है। अतः यह संसार मृत्यु व क्षय से आक्रान्त है, इसीलिए बुद्धिमान दुःख नहीं करते हैं क्योंकि वे इस संसार के तौर-तरीके जानते हैं।"

"न तो रोने से और न ही दुःखी होने से किसी को दिमागी शान्ति प्राप्त होगी; इसके विपरीत, उसका दुःख बढ़ जायेगा और उसका शरीर कष्ट पायेगा। वह स्वयं को बीमार व कमजोर कर लेगा, उसके विलाप द्वारा मरे हुए लोगों को फिर भी नहीं बचाया जा सकता। वह जो शान्ति खोजता है उसे विलाप, शिकायत व दुःख का तीर बाहर निकाल देना चाहिए। वह जिसने तीर निकाल दिया है और शान्त हो गया है, दिमागी शान्ति प्राप्त कर लेगा; वह जिसने सभी दुःखों को विजित कर लिया है वह दुःखों से मुक्त हो जायेगा और पवित्र हो जायेगा।"

[ स्रोत : बेटि रेनशॉ

वेल्यूज एण्ड वॉयसिज : ए कॉलेज रीडर ( 1975 ) ]

TEXTUAL QUESTIONS

Thinking about the Text

Q. 1. When her son dies, Kisa Gotami goes from house to house. What does she ask for? Does she get it? Why not?

जब उसका पुत्र मरता है, किसा गौतमी घर-घर जाती है। वह क्या माँगती है? क्या वह इसे प्राप्त करती है? क्यों नहीं?

Ans. When her son dies, Kisa Gotami goes from house to house. She asks for medicine. No, she doesn't get it because the people say that she has lost her senses and the boy is dead.

जब उसका पुत्र मरता है, तो किसा गौतमी घर-घर जाती है। वह दवा माँगती है। नहीं, उसे दवा नहीं मिलती है क्योंकि लोग कहते हैं कि वह अपनी सुधबुध खो चुकी है और उसका पुत्र मर चुका है।

Q. 2. Kisa Gotami again goes from house to house after she speaks with the Buddha. What does she ask for, the second time around? Does she get it? Why not?

--- | ---

किसा गौतमी, बुद्ध से बात करने के उपरान्त, पुनः घर-घर जाती है। वह दूसरी बार क्या माँगती है? क्या वह इसे प्राप्त करती है? क्यों नहीं?

Ans. Kisa Gotami again goes from house to house after she speaks with the Buddha. The second time she asks for a handful of mustard seeds from a house where no one has ever died. She doesn't get it because there is not any house where no one has ever died.

किसा गौतमी, बुद्ध से बात करने के उपरान्त पुनः घर-घर जाती है। दूसरी बार वह एक ऐसे घर से थोड़े से सरसों के दाने माँगती है जहाँ कभी कोई मृत्यु न हुई हो। उसे यह प्राप्त नहीं होता है क्योंकि वहाँ कोई घर ऐसा नहीं है जहाँ कभी किसी की मृत्यु ही नहीं हुई हो।

Q. 3. What does Kisa Gotami understand the second time that she failed to understand the first time? Was this what the Buddha wanted her to understand? (Question Bank)

किसा गौतमी दूसरी बार क्या समझती है जो वह पहली बार समझने में असफल रही थी? क्या यह वही था जो बुद्ध उसे समझाना चाहते थे?

Ans. Kisa Gotami understands that it is the fate of men, that flickers up their lives and extinguish again. Death is common to all.

Yes, the Buddha wanted her to understand this and also this that in this valley of desolation there is a path that leads him to immortality who has surrendered all selfishness.

किसा गौतमी समझती है कि यह व्यक्तियों की किस्मत ही है जो उनके जीवन को टिमटिमाती है और पुनः बुझा देती है। मृत्यु सबके लिए समान है।

हाँ, बुद्ध चाहते थे कि वह यह समझ जाए और यह भी कि इस दुःखमय संसार में एक मार्ग है जो उसे अमरत्व की ओर ले जाता है जिसने सम्पूर्ण स्वार्थ का समर्पण कर दिया है।

Q. 4. Why do you think Kisa Gotami understood this only the second time? In what way did the Buddha change her understanding?

आपके विचार में किसा गौतमी इसे केवल दूसरी बार ही क्यों समझती है? बुद्ध ने उसकी समझ को किस तरह से परिवर्तित किया?

Ans. I think Kisa Gotami understood this only the second time because after becoming weary and hopeless from her search of a house where noone had died, she sat down at the wayside watching the flickering and extinguishing lights of the city. This phenomenon leads her to understand that death is inevitable and common to all.

Buddha changed her understanding by explaining that the life of morals in this world is troubled and brief and combined with pain. There isn't any means by which you can avoid dying. Ripe fruits are early in danger of falling. All earthen vessels end in being broken.

मेरे विचार से किसा गौतमी केवल दूसरी बार ही इसे समझ पाई थी क्योंकि जिस घर में किसी की मृत्यु नहीं हुई थी, की अपनी खोज से थकने व निराश होने के कारण वह रास्ते के किनारे बैठ गई और शहर की टिमटिमाती व बुझती रोशनी को देखने लगी। यह घटना उसे समझाती है कि मृत्यु अवश्यम्भावी है और सबके लिए समान है।

बुद्ध उसके ज्ञान को यह स्पष्ट करते हुए परिवर्तित करते हैं कि नश्वरों का जीवन इस संसार में परेशानी भरा, संक्षिप्त व पीड़ा युक्त होता है। ऐसा कोई भी साधन नहीं है जिससे आप मृत्यु से बच सकते हैं। पका फल जल्दी गिरने के खतरे में होता है। मिट्टी के सभी बर्तन का अन्त टूटकर ही होता है।

Q. 5. How do you usually understand the idea of 'selfishness'? Do you agree with Kisa Gotami that she was being 'selfish in her grief?'

आप 'स्वार्थपरता' के विचार को सामान्यतः कैसे समझते हैं? क्या आप किसा गोतमी से सहमत हैं कि वह अपने 'दुःख में स्वार्थी' हो रही थी?

Ans. By the idea of 'selfishness' I usually understand that a selfish man thinks about himself only without any consideration for others' interests or reality of the world.

Yes, I agree with Kisa Gotami that she was being 'selfish in her grief'. She was stricken with so much grief after the death of her son that she forgot the reality of this mortal world where all are subject to death.

'स्वार्थपरता' के विचार से मैं सामान्यतः यह समझता हूँ कि दूसरों के हितों को व संसार की सच्चाई को समझे बगैर एक व्यक्ति जब केवल अपने बारे में ही सोचता है।

हाँ, मैं किसा गोतमी से सहमत हूँ कि वह अपने दुःख में स्वार्थी हो रही थी। अपने बेटे की मृत्यु के बाद उन्हें इतना दुःख हुआ कि वह इस नश्वर जगत् की सच्चाई को भूल गई कि यहाँ सभी मृत्यु से बँधे हैं।

Thinking about Language

I. This text is written in an old-fashioned style, for it reports an incident more than two millennia old. Look for the following words and phrases in the text, and try to rephrase them in more current language, based on how you understand them.

यह मूल पाठ पुराने फैशन की शैली में लिखा गया है, क्योंकि यह दो हजार वर्ष से अधिक पुरानी एक घटना को प्रस्तुत करता है। मूल पाठ में निम्न शब्दों व पदबन्धों को खोजिए, और उनको अपने समझने के आधार पर अधिक प्रचलित भाषा में पुनः पदबन्धित करें।

give thee medicine for thy child*

Pray* tell me

Kisa repaired* to the Buddha

there was no house but* someone had died in it

kinsmen*

Mark!*

Ans.

* give you medicine for your child

* Please, tell me

* Kisa went to the Buddha

* there was no house where someone had not died

* relatives

* Pay attention/Remember

II. Here is a sentence from the text that uses semicolons to combine clauses. Break up the sentence into three simple sentences. Can you then say which has a better rhythm when you read it, the single sentence using semicolons, or the three simple sentences?

यहाँ मूल पाठ से एक वाक्य दिया गया है जिसमें अर्द्धविराम का प्रयोग उपवाक्यों को जोड़ने के लिए है। वाक्य को तीन साधारण वाक्यों में बाँटिए। क्या फिर आप बता सकते हैं कि जब आप इसे पढ़ते हैं तो किसमें अधिक अच्छा सामंजस्य है, अर्द्धविरामों के प्रयोग वाले एकल वाक्य में या तीन साधारण वाक्यों में?

For there is not any means by which those who have been born can avoid dying; after reaching old age there is death; of such a nature are living beings.

Ans.

(i) There is not any means by which those who have been born can avoid dying.

(ii) After reaching old age, there is death.

(iii) Living beings are of such a nature (i.e., they have to die).

The single sentence has better rhythm.

(एकल वाक्य में अधिक अच्छा सामंजस्य है।)

Speaking

[Note : Self attempt activity.]

Writing

Write a page (about three paragraphs) on one of the following topics. You can think about the ideas in the text that are relevant to these topics, and add your own ideas and experiences to them.

निम्न टॉपिक्स में से किसी एक पर (लगभग तीन पैराग्राफों का) एक पृष्ठ लिखें। आप मूल पाठ में दिये उन विचारों के विषय में भी सोच सकते हैं जो इन टॉपिक्स के साथ संगति रखते हैं और अपने स्वयं के विचार व अनुभव भी उनके साथ जोड़ सकते हैं।

1. Teaching someone to understand a new or difficult idea.

Ans. To teach someone to understand a new or difficult idea is quite problematic. As it was for the Buddha to make Kisa Gotami understand that she should not be selfish and that all are subject to death.

To teach a new idea, we should make use of concrete examples as the Buddha adopted. He said that ripe fruits are in early danger of falling. He also explained that earthen vessels end in being broken.

In this manner, the Buddha tried to teach a new idea.

2. Helping each other to get over difficult times.

Ans. Helping each other to get over difficult times is the best approach to life. The Buddha in his first sermon at Benares followed it.

The Buddha sermonized that you shouldn't be blind in your grief. Kisa Gotami was facing the most difficult time of her life. The Buddha helped her in getting over it by making her face the reality of this mortal world. Our friends and relatives help one another in difficult times.

Thus, helping each other to get over difficult times is good for human beings.

3. Thinking about oneself as unique, or as one among billions of others.

Ans. Both perceptions are right in their own spheres. One may think oneself as unique, or as one among billions of others.

In my opinion, it is better to think oneself as unique. By this perception, the vivacity to life remains intact. The allurements of life do not go down the drain. One will have sublimity in conceivability. The Buddha also proved himself as unique among billions of others. There are many who proved themselves unique.

Thus, one may think about oneself as unique or as one among billions of others.

Additional Questions

I. Answer each of the following questions in about 20-30 words :

Q. 1. Describe Siddhartha Gautama's life as a prince.

सिद्धार्थ गौतम के राजकुमार जीवन का वर्णन करें।

Ans. At 12 he was sent away for schooling in the Hindu sacred scriptures and four years later he returned home to marry a princess. They had a son and lived for ten years as befitted royalty.

बारह वर्ष की आयु पर पवित्र हिन्दू धर्म-ग्रन्थों के अध्ययन हेतु उसे स्कूल भेजा गया। चार वर्ष उपरान्त वह घर लौटा और एक राजकुमारी से विवाह किया। उनके एक पुत्र हुआ तथा 10 वर्षों तक राजसी ठाठ से रहे।

Q. 2. Which sights changed Siddhartha's outlook to life?

किन दृश्यों ने सिद्धार्थ के जीवन के प्रति दृष्टिकोण को परिवर्तित किया?

Ans. Siddhartha used to go for hunting. He chanced upon a sick man, then an aged man, then a funeral procession and finally a monk begging for alms. These sights changed his outlook to life.

सिद्धार्थ शिकार के लिए जाता था। संयोगवश उसने एक बीमार व्यक्ति, फिर एक वृद्ध व्यक्ति, फिर एक शवयात्रा तथा अन्त में एक भिक्षु को भिक्षा माँगते देखा। इन दृश्यों ने जीवन के प्रति उसके दृष्टिकोण को बदल दिया।

Q. 3. How did Siddhartha Gautama seek enlightenment?

सिद्धार्थ गौतम ने आध्यात्मिक ज्ञान कैसे प्राप्त किया?

Ans. He wandered for seven years and finally sat down under a peepal tree, where he vowed to stay until enlightenment came.

वह सात वर्षों तक घूमते रहे और अन्त में पीपल के एक वृक्ष के नीचे बैठ गये, जहाँ से तब तक नहीं उठने की प्रतिज्ञा की जब तक ज्ञानोदय की प्राप्ति न हो जाए।

Q. 4. What do you understand by the terms Buddha and Bodhi Tree?

आप बुद्ध व बोधि वृक्ष शब्दों से क्या अभिप्राय रखते हैं?

Ans. The terms Buddha means the Awakened or the Enlightened and the term Bodhi Tree means the Tree of Wisdom.

शब्द बुद्ध का अर्थ है जागृत अथवा ज्ञानवान तथा शब्द बोधि वृक्ष का अर्थ है बुद्धि/समझदारी का वृक्ष।

Q. 5. What do you know about the Buddha’s first sermon?

आप बुद्ध के प्रथम धर्मोपदेश के बारे में क्या जानते हैं?

Ans. The first sermon was preached at the city of Benaras, most holy of the dipping places on the river Ganga. It reflects the Buddha’s wisdom about one inscrutable kind of suffering.

प्रथम धर्मोपदेश बनारस शहर में दिया गया था, जो कि गंगा नदी के तट वाले धार्मिक डुबकियों वाले स्थानों में से सर्वाधिक पवित्र है। यह बुद्ध की उस उच्चता को दर्शाता है जो समझ से परे दुःखों के बारे में थी।

Q. 6. Describe Kisa Gotami’s grief.

किसा गोतमी के कष्ट का वर्णन करें।

Or

Why did Kisa Gotami go from house to house?

(Board Model Paper, 2024-25; Question Bank)

किसा गोतमी घर-घर क्यों गई?

Ans. Kisa Gotami had an only son and he died. In her grief, she carried the dead child to all her neighbours, asking for medicine, and people said, ‘she has lost her senses’.

किसा गोतमी के इकलौता पुत्र था और वह मर गया। अपने कष्ट में वह मृत बच्चे को अपने सभी पड़ोसियों के पास ले जाकर दवा माँगने लगी तो लोग कहने लगे कि ‘उसने अपनी समझदारी खो दी है।’

Q. 7. What was Kisa Gotami’s demand from house to house?

घर-घर, किसा गोतमी की माँग क्या थी?

Ans. Kisa Gotami’s demand was to have mustered seed from a house where no one has lost a child, husband, parent or friend.

किसा गोतमी की माँग उस घर से सरसों के दाने लेने की थी जहाँ किसी बालक, पति, माता-पिता या मित्र की मृत्यु नहीं हुई हो।

Q. 8. Why does the Buddha say that all earthen vessels end in being broken?

बुद्ध यह क्यों कहते हैं कि मिट्टी के प्रत्येक बर्तन का अंत टूटने से ही होना है?

Ans. The Buddha says so because every living being must die one day. All are mortals. When born they are always in danger of death. All fall into the power of death.

बुद्ध ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि प्रत्येक जीव को एक दिन मरना है। सभी नश्वर हैं। जब जन्म होता है तो वे हमेशा मृत्यु के खतरे में रहते हैं। सभी मृत्यु की शक्ति के अधीन रहते हैं।

Q. 9. Why does the Buddha say that the wise do not grieve knowing the terms of the world?

बुद्ध यह क्यों कहते हैं कि बुद्धिमान लोग इस संसार की रीतियों की जानकारी होने के कारण दुःखी नहीं होते हैं?

Ans. The Buddha says so because the wise know that death and decay are inevitable in this world. Lamentation yields no result. Dead do not become alive.

बुद्ध ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि बुद्धिमान जानते हैं कि मृत्यु व क्षय इस संसार में अवश्यंभावी हैं। विलाप कोई परिणाम नहीं लाता है। मृतक, जीवित नहीं होते हैं।

Q. 10. What does the Buddha say about obtaining the peace of mind?

मानसिक प्रशांति प्राप्त करने के लिए बुद्ध क्या कहते हैं?

Ans. For obtaining mental peace, the Buddha says that he who wishes to seek it, should draw out the arrow of lamentation, and complaint, and grief.

मानसिक प्रशांति प्राप्त करने के लिए बुद्ध कहते हैं कि जो इसे प्राप्त करना चाहता है उसे विलाप, शिकायत तथा दुःख के तीर बाहर निकालने होंगे।

II. Answer each of the following questions in about 60 words :

Q. 1. What sights of suffering did Prince Siddhartha see and why did he leave his family and palace? (Question Bank)

राजकुमार सिद्धार्थ ने दुःखों के कौनसे दृश्य देखे और उसने अपना परिवार और राजमहल क्यों त्यागा?

Ans. Prince Siddhartha saw a sick man, an aged man, a funeral procession and a monk begging for alms. He wanted to know the cause of their sufferings. He left his palace and family to seek enlightenment. These sights moved him very much. He wandered for seven years. He finally sat down under a peepal tree. He got enlightenment.

राजकुमार सिद्धार्थ ने एक बीमार को देखा, एक वृद्ध, एक शव यात्रा और भिक्षु को भिक्षा माँगते देखा। वह दुःख का कारण जानना चाहता था। उसने अपना राजमहल और परिवार ज्ञानोदय के लिये त्याग दिया। इन दृश्यों ने उसे बहुत व्यथित किया था। वह सात वर्षों तक घूमता रहा। वह अन्त में एक पीपल के वृक्ष के नीचे बैठ गया। उसे बुद्धत्व प्राप्त हुआ था।

Q. 2. How was Prince Siddhartha transformed into Gautam Buddha? (Board Model Paper, 2023-24)

राजकुमार सिद्धार्थ गौतम बुद्ध में किस प्रकार से परिवर्तित हुआ था?

Ans. When Prince Siddhartha was 25 years old, he left his palace and went out into the world to seek enlightenment concerning the sorrows he had witnessed. He wandered for seven years and finally sat down under a peepal tree. After the seven days of the enlightenment, he renamed the tree the Bodhi tree. Prince Siddhartha was then named as the Buddha.

जब राजकुमार सिद्धार्थ 25 वर्ष के थे, वे अपना महल छोड़ कर ईश्वरीय ज्ञान की खोज के लिए संसार में निकल पड़े। वे सात वर्षों तक घूमते रहे और अन्त में एक पीपल के वृक्ष के नीचे बैठ गए। ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति के सातवें दिन, उन्होंने उस वृक्ष का नाम बोधि वृक्ष रख दिया। राजकुमार सिद्धार्थ तब से बुद्ध के रूप में जाने जाने लगे थे।

Q. 3. What is known about the first sermon of Buddha?

(Board Model Paper, 2025-26)

बुद्ध के प्रथम उपदेश के बारे में क्या विदित है?

Or

What do you know about the first sermon of Buddha?

आप बुद्ध के प्रथम उपदेश के बारे में क्या जानते हैं?

Ans. Buddha preached his first sermon in the city of Benares. It reflects the wisdom of Buddha about one inscrutable kind of suffering, Kisa Gotami implored Buddha to revive her only son. He sent her to bring a handful of mustard seed from the house where there was no death. She got none. She also realised that everyone dies. Death is inevitable to all.

बुद्ध ने अपना पहला उपदेश बनारस शहर में दिया था। यह एक समझ के परे दुःख के विषय में बुद्ध के ज्ञान को दर्शाता है। किसा गौतमी बुद्ध से प्रार्थना करती है कि वह उसके इकलौते पुत्र को पुनर्जीवित कर दे। उसने गौतमी से ऐसे घर से सरसों के मुट्ठीभर दाने लाने को कहा, जहाँ पर कोई मौत नहीं हुई हो। उसे एक भी घर ऐसा नहीं मिला। वह भी यह जान गई थी कि सभी की मृत्यु होती है। सभी की मौत अवश्यंभावी है।

Q. 4. What did Buddha say about the life of mortals?

बुद्ध ने मरणशील मानवों के जीवन के विषय में क्या कहा था?

Ans. Buddha said that the life of mortals is full of pain and sufferings. After reaching old age, there is death. As ripe fruits are early in danger of falling. As all the earthen vessels have destruction as their end. So is the life of all the mortals. Every one has to die one day. Pain and sufferings are also a part of the life of mortals.

बुद्ध ने यह कहा था कि मरणशील मानवों का जीवन दुःख और तकलीफ से भरा हुआ है। वृद्धावस्था में पहुँचने के उपरान्त मृत्यु होती है। जैसे कि पके फलों को पेड़ से टूटकर गिरने का खतरा अधिक होता है। जैसे मिट्टी के सभी बर्तनों का अन्त विनाश में है। ठीक वैसे ही मरणशील मानवों का जीवन है। प्रत्येक को एक दिन मृत्यु को प्राप्त होना है। दर्द व तकलीफ नश्वर लोगों के जीवन का हिस्सा है।

Q. 5. Why do the wise not grieve for the dead?

बुद्धिमान लोग मृतकों के लिए दुःखी क्यों नहीं होते हैं?

Ans. As we all know, death is a compulsory part of life. The wise do not grieve for the dead because they know the terms of the world. A father can't save his son nor kinsmen their relatives. The relatives look on and lament deeply but the dead are carried off one by one for cremation. So the wise know that this world is afflicted with death and decay.

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि मृत्यु जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। बुद्धिमान लोग मृतकों के लिए दुःखी नहीं होते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यह संसार की रीति है। एक पिता अपने पुत्र को नहीं बचा सकता है और न ही परिजन अपने रिश्तेदारों को। रिश्तेदार देखते रह जाते हैं व अत्यधिक दुःख प्रकट करते हैं किन्तु मृतकों को एक-एक करके दाहकर्म के लिए ले जाया जाता है। अतः बुद्धिमान जानते हैं कि संसार मृत्यु व नश्वरता से परिपूर्ण है।

Q. 6. According to the Buddha, how can one seek peace?

बुद्ध के अनुसार किस प्रकार से शान्ति को प्राप्त किया जा सकता है?

Ans. According to the Buddha, lamentation, complaint, grief etc. are the arrows. They unceasingly injure our head and heart. He who has drawn out these arrows and remains composed will obtain peace of mind. He who has overcome

all sorrows will become free from sorrows. And that man or woman without any discrimination will be blessed.

बुद्ध के अनुसार विलाप, शिकायत, दुःख आदि तीर हैं। ये हमारे मस्तिष्क व हृदय को लगातार छलनी करते रहते हैं। वह जिसने इन तीरों को निकाल फेंका है और शान्त चित्त हो गया है, दिमागी और मन की शान्ति प्राप्त कर लेगा। वह जिसने समस्त दुःखों को जीत लिया है, वह दुःखों से मुक्त हो जायेगा। और वह पुरुष या स्त्री बिना किसी भेदभाव के सुखी होगा।

Q. 7. What are the lessons that Kisa Gotami learns from the Buddha?

(Sec. Board Exam., 2022)

किसा गोतमी बुद्ध से कौनसी शिक्षाएँ ग्रहण करती है?

Ans. Kisa Gotami learns from the Buddha that she should haven't been selfish in her grief; that death is common to all; that there is a path to immortality for him or her who has surrendered all his or her selfishness; that life of mortals in this world is troubled and it is brief and it is combined with pain; that it is wise not to grieve knowing the terms of the world.

किसा गोतमी को बुद्ध द्वारा यह शिक्षा दी गई; कि उसे अपने दुःख की वजह से स्वार्थी नहीं बनना चाहिए था; कि मृत्यु सब की होती है; कि उसके लिए अमरता का मार्ग भी है जो अपने स्वार्थों का समर्पण कर देता है; कि प्राणियों को इस संसार में समस्याएँ होती हैं, उनका जीवन छोटा होता है और इसमें दुःखों से लगातार सामना होता है; कि संसार की गति को देखते हुए दुःखी न होना ही बुद्धिमानी होती है।

Comprehension Passages

Passage : 1

Gautama Buddha (563 B.C. – 483 B.C.) began life as a prince named Siddhartha Gautama, in northern India. At twelve, he was sent away for schooling in the Hindu sacred scriptures and four years later he returned home to marry a princess. They had a son and lived for ten years as befitted royalty. At about the age of twenty-five, the Prince, heretofore shielded from the sufferings of the world, while out hunting chanced upon a sick man, then an aged man, then a funeral procession, and finally a monk begging for alms. These sights so moved him that he at once went out into the world to seek enlightenment concerning the sorrows he had witnessed. He wandered for seven years and finally sat down under a peepal tree, where he vowed to stay until enlightenment came. Enlightened after seven days, he renamed the tree the Bodhi Tree (Tree of Wisdom) and began to teach and to share his new understandings.

Qs. :

(i) Prince Siddhartha had— [Question Bank (Modi.)]

(a) a son
(b) a son and daughter
(c) two sons
(d) two sons and two daughters

(ii) When was Siddhartha sent to school?

(a) at the age of 12 years
(b) at the age of 6 years
(c) at the age of 15 years
(d) he never went to school

(iii) How many years did they live as befitted royalty?

(a) 10
(b) 20
(c) 30
(d) 40

(iv) Where did Siddhartha attain enlightenment?

(a) Under a banyan tree
(b) Under a peeple tree
(c) In a temple
(d) On a mountain

(v) What was the prince shielded from?

(vi) What was the effect of the sights he saw on his way?

Ans. (i) (a) (ii) (a) (iii) (a) (iv) (b)

(v) The prince was shielded from the sufferings of the world.

(vi) The sights moved him very much and he went to seek enlightenment.

Passage : 2

Kisa Gotami had an only son and the died. In her grief she carried the dead child to all her neighbours, asking them for medicine and the people said, “She has lost her senses. The boy is dead.”

At length, Kisa Gotami met a man who replied to her request. “I cannot give thee medicine for thy child, but I know a physician who can.”

And the girl said, “Pray tell me, sir; who is it?” And the man replied to her request. “Go to Sakyamuni, the Buddha.”

Kisa Gotami repaired to the Buddha and cried, “Lord and Master give me the medicine that will cure my boy”.

The Buddha answered, “I want a handful of mustard-seeds”. And when the girl in her joy promised to procure it, the Buddha added, “The mustard-seeds must be taken from a house where no one has lost a child, husband, parent or friend.”

Poor Kisa Gotami now went from house to house, and the people pitied her and said, “Here is mustard-seed; take it!” But when she asked, “Did a son or daughter, a father or mother, die in your family?,” they answered her, “Alas! the living are few, but the dead are many. Do not remind us of our deepest grief.”

And there was no house but some beloved one had died in it.

[Sec. Board Exam., 2025 (Modi.)]

Qs. :

(i) How many sons did Kisa Gotami have?

(a) One
(b) Two
(c) Three
(d) Four

(ii) What did Kisa Gotami ask for her dead child?

(a) Milk
(b) Chapati
(c) Fruits
(d) Medicine

(iii) Who was Sakyamuni?

(a) Kisa
(b) Gotami
(c) Buddha
(d) Neighbours

(iv) What happened to the son of Kisa Gotami?

(a) He had died
(b) He had got unconcious
(c) He was very sick
(d) He had got depressed

(v) What did Buddha want?

(vi) Which question was asked by Kisa Gotami from the people?

Ans. (i) (a) (ii) (d) (iii) (c) (iv) (a)

(v) Buddha wanted a handful of mustard seeds from a house where no one had lost a child, husband, parent or friend.

(vi) She asked them if a son or daughter, a father or mother died in their family.

Passage : 3

Kisa Gotami repaired to the Buddha and cried, “Lord and Master, give me the medicine that will cure my boy.”

The Buddha answered, “I want a handful of mustard-seed.” And when the girl in her joy promised to procure it, the Buddha added, “The mustard-seed must

be taken from a house where no one has lost a child, husband, parent or friend.”

Poor Kisa Gotami now went from house to house, and the people pitied her and said, “Here is mustard-seed; take it!” But when she asked, “Did a son or daughter, a father or mother, die in your family?” They answered her, “Alas! the living are few, but the dead are many. Do not remind us of our deepest grief.” And there was no house but some beloved one had died in it.

Kisa Gotami became weary and hopeless, and sat down at the wayside watching the lights of the city, as they flickered up and were extinguished again. At last the darkness of the night reigned everywhere.

Qs. : (i) What did Buddha want from Kisa Gotami?

(a) A handful of gold coins
(b) A handful of flowers
(c) A handful of mustard-seed
(d) A handful of sugar

(ii) Where did Gotami sit down?

(a) At the wayside
(b) At Bodh temple
(c) At the bank of river
(d) All the above

(iii) What did the people say when Kisa Gotami asked if they had lost a loved one?

(a) No one had ever died in their family
(b) They did not have mustard seeds
(c) The living are few, but the dead are many
(d) They did not say anything

(iv) What did Kisa Gotami ask the Buddha for?

(a) A blessing
(b) Medicine for her dead son
(c) A place to stay
(d) A prayer

(v) Why did Gotami go from house to house?

(vi) From which house did Buddha ask Gotami to bring the mustard-seed?

Ans. (i) (c) (ii) (a) (iii) (c) (iv) (b)

(v) Gotami went from house to house in search of mustard-seed.

(vi) Buddha asked Gotami to bring the mustard-seed from a deathless house.

Passage : 4

And she considered the fate of men, that their lives flicker up and are extinguished again. And she thought to herself, “How selfish am I in my grief! Death is common to all; yet in this valley of desolation there is a path that leads him to immortality who has surrendered all selfishness.”

The Buddha said, “The life of mortals in this world is troubled and brief and combined with pain. For there is not any means by which those that have been born can avoid dying; after reaching old age there is death; of such a nature are living beings. As ripe fruits are early in danger of falling, so mortals when born are always in danger of death. As all earthen vessels made by the potter end in being broken, so is the life of mortals. Both young and adult, both those who are fools and those who are wise, all fall into the power of death; all are subject to death.

Qs. : (i) What is common to all according to Gotami?

(a) Education
(b) Freedom
(c) Death
(d) Immortality

(ii) Who makes earthen vessels?

(a) The Ironsmith
(b) The Carpenter
(c) The Engineer
(d) The Potter

(iii) What did Kisa Gotami realize about immortality?

(a) No one can achieve immortality
(b) Only the rich can become immortal
(c) One who gives up selfishness finds the path to immortality
(d) The Buddha grants immortality to his followers

(iv) According to the Buddha, what is the nature of mortal life?

(a) Eternal and joyful
(b) Brief and full of suffering
(c) Free from pain
(d) Permanent and unchanging

(v) What is the danger to a ripe fruit?

(vi) What is the power of death?

Ans. (i) (c) (ii) (d) (iii) (c) (iv) (b)

(v) A ripe fruit has a danger of falling early.

(vi) The young and adult, fools and the wise all fall into the power of death.

Passage : 5

"Of those who, overcome by death, depart from life, a father cannot save his son, nor kinsmen their relations. Mark! while relatives are looking on and lamenting deeply, one by one mortals are carried off, like an ox that is led to the slaughter. So the world is afflicted with death and decay, therefore the wise do not grieve, knowing the terms of the world.

"Not from weeping nor from grieving will anyone obtain peace of mind; on the contrary, his pain will be the greater and his body will suffer. He will make himself sick and pale, yet the dead are not saved by his lamentation. He who seeks peace should draw out the arrow of lamentation, and complaint, and grief. He who has drawn out the arrow and has become composed will obtain peace of mind; he who has overcome all sorrow will become free from sorrow, and be blessed."

Qs. :

(i) What is the world afflicted with in this passage?

(a) Nuclear power
(b) Infectious diseases
(c) Death and decay
(d) None of the above

(ii) From what can a father not save his son?

(a) From accident by a bike
(b) From death
(c) From his carelessness
(d) All of the above

(iii) People should try to obtain peace of—

(a) mind
(b) body
(c) environment
(d) none of these

(iv) How are mortals carried away by death?

(a) Like birds flying in the sky
(b) Like fish swimming in a river
(c) Like an ox led to slaughter
(d) Like leaves blown by the wind

(v) Who can obtain the peace of mind?

(vi) What are the arrows as given in this passage?

Ans. (i) (c) (ii) (b) (iii) (a) (iv) (c)

(v) One who remains composed can obtain the peace of mind.

(vi) The arrows of lamentation, complaint and grief are given in this passage.

--- | ---