RajBoardExam
सामाजिक विज्ञान (Social Science)हिंदी माध्यम2026-27

RBSE Class 10 SST Chapter 12 Solutions in Hindi — [भूगोल] राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ | पासबुक हल, नोट्स

📅 अंतिम अपडेट: 2026-09-10📖 RBSE/NCERT Solutions
भाग 1 — समाधान (भूगोल पाठ 7)

📖 1. समाधान: पाठगत एवं पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (भूगोल) — सभी पाठगत प्रश्नों एवं पाठ्यपुस्तक अभ्यास के संपूर्ण सटीक उत्तर।

पाठगत प्रश्न

पृष्ठ 75

प्रश्न 1. वर्तमान रेल प्रखण्ड व उनके मुख्यालय बतायें।

उत्तर - भारतीय रेलों के प्रखण्ड

[भारतीय रेलों के प्रखण्ड तालिका]

कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ 12 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ चित्र 1

क्रम संख्या

रेल प्रखण्ड का नाम

मुख्यालय का नाम

1.

उत्तर रेलवे

नई दिल्ली

2.

उत्तर-पश्चिम रेलवे

जयपुर

3.

पश्चिम रेलवे

मुम्बई चर्च गेट

4.

दक्षिण-पश्चिम रेलवे

हुबली

5.

दक्षिण रेलवे

चेन्नई

6.

दक्षिण-पूर्व रेलवे

कोलकाता

7.

पूर्व रेलवे

कोलकाता

8.

उत्तर-पूर्व रेलवे

गोरखपुर

9.

उत्तर-पूर्व सीमान्त रेलवे

गुवाहाटी

10.

मध्य रेलवे

मुम्बई वी.टी.

11.

उत्तर-मध्य रेलवे

इलाहाबाद

12.

पश्चिम-मध्य रेलवे

जबलपुर

13.

पूर्व-मध्य रेलवे

हाजीपुर

14.

पूर्व-तटवर्ती रेलवे

भुवनेश्वर

15.

दक्षिण-मध्य रेलवे

सिकन्दराबाद

16.

दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे

बिलासपुर

17.

दक्षिण तटीय रेलवे

विशाखापटनम

18.

मेट्रो रेल

कोलकाता

पृष्ठ 79

प्रश्न 2. उत्तर-पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर - ऊबड़-खाबड़ भूमि, सघन वनीय क्षेत्र, अनेक नदी-नाले, तीव्रगामी जल स्रोत, बाढ़ का लगातार आना, सड़कें तथा रेलें बिछाना खर्चीला तथा कठिन होने के कारण उत्तर-पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्वपूर्ण है।

पृष्ठ 81

प्रश्न 3. एयर इण्डिया से जुड़े देशों के नाम बतायें।

उत्तर - चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव, अफगानिस्तान, इराक, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, थाईलैण्ड, कुवैत, सऊदी अरब, सिंगापुर, म्यांमार आदि देश एयर इण्डिया से जुड़े हुए हैं।

--- [ पृष्ठ संख्या: 247 ] ---

---

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न-

(i) निम्न में से कौनसे दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं- (प्रश्न बैंक)

(क) मुम्बई तथा नागपुर (ख) मुम्बई और कोलकाता

(ग) सिलचर तथा पोरबन्दर (घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी

(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौनसा साधन वहनान्तरण हानियों तथा देरी को घटाता है- (प्रश्न बैंक)

(क) रेल परिवहन (ख) पाइपलाइन (ग) सड़क परिवहन (घ) जल परिवहन

(iii) निम्न में से कौनसा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है- (प्रश्न बैंक)

(क) मध्य प्रदेश (ख) गुजरात (ग) महाराष्ट्र (घ) उत्तर प्रदेश

(iv) इनमें से कौनसा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो कि अन्तःस्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है-

(क) चेन्नई (ख) तूतीकोरिन (ग) पारादीप (घ) विशाखापट्टनम

(v) निम्न में से कौनसा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है- (प्रश्न बैंक; माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25)

(क) पाइप लाइन (ख) सड़क परिवहन

(ग) रेल परिवहन (घ) वायु परिवहन

(vi) निम्न में से कौनसा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है- (प्रश्न बैंक)

(क) आन्तरिक व्यापार (ख) बाहरी व्यापार

(ग) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार (घ) स्थानीय व्यापार

उत्तरमाला

(i) (ग) (ii) (ख) (iii) (ग) (iv) (घ) (v) (ख) (vi) (ग)।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिये-

प्रश्न (i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।

अथवा

रेल परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन की बढ़ती महत्ता के दो कारण लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2023)

उत्तर— (i) रेल लाइन की तुलना में सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम आती है।

(ii) अधिक ढाल प्रवणता तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़कें निर्मित की जा सकती हैं।

(iii) कम यात्री, कम दूरी व कम वस्तुओं के परिवहन में सड़कें मितव्ययी होती हैं।

प्रश्न (ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?

उत्तर— रेल परिवहन मैदानी भागों में अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है क्योंकि-(i) मैदानों की समतल भूमि पर रेलमार्ग बनाना सरल होता है। (ii) मैदानों में रेल मार्ग बनाने पर अपेक्षाकृत कम लागत आती है। (iii) मैदानी भागों में सघन जनसंख्या के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होने से आय अधिक होती है।

प्रश्न (iii) सीमान्त सड़कों का महत्व बताएँ।

उत्तर— सीमान्त सड़कों ने दुर्गम क्षेत्रों में सेनाओं की आवाजाही की सुगमता बढ़ाई है; उत्तरी तथा पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक कार्यों को सम्पन्न करने में सहायता प्रदान की है तथा ये सड़कें इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में सहायक हुई हैं।

प्रश्न (iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में अन्तर स्पष्ट करें। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2022-23)

उत्तर— व्यापार से तात्पर्य- व्यक्तियों, क्षेत्रों, दो या दो से अधिक देशों के मध्य वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान को व्यापार कहते हैं। जब व्यापार एक देश के शहरों, कस्बों व गाँवों में होता है तो वह स्थानीय व्यापार कहलाता है, लेकिन जब व्यापार एक देश का दूसरे देश से वस्तुओं व मुद्रा के माध्यम से होता है तो उसे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं।

--- [ पृष्ठ संख्या: 248 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X | 241

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिये-

प्रश्न (i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?

अथवा

परिवहन तथा संचार के विभिन्न साधनों को अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ क्यों कहा जाता है?

(प्रश्न बैंक)

उत्तर— परिवहन तथा संचार के साधन निम्नलिखित कारणों से किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहे जाते हैं-

(1) वस्तुओं तथा सेवाओं के आपूर्ति स्थानों से माँग स्थानों तक ले जाने हेतु परिवहन की आवश्यकता होती है। कुछ व्यक्ति इसको उपलब्ध करवाने में संलग्न हैं। जो व्यक्ति उत्पाद को परिवहन द्वारा उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हैं; उन्हें व्यापारी कहते हैं। अतः एक देश के विकास की गति वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के साथ उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन की सुविधा पर भी निर्भर करती है। इसलिए सक्षम परिवहन के साधन तीव्र विकास हेतु पूर्व अपेक्षित हैं।

(2) सक्षम एवं तीव्र गति वाले परिवहन से आज संसार एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है।

(3) परिवहन के साधनों के विकास के कारण स्थानिक से अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय व्यापार ने अर्थव्यवस्था को जीवन शक्ति दी है। इसने हमारे जीवन को समृद्ध किया है तथा आरामदायक जीवन के लिए सुविधाओं के साधनों में वृद्धि की है।

स्पष्ट है कि सघन व सक्षम परिवहन का जाल आज विश्व, राष्ट्र व स्थानीय व्यापार हेतु पूर्व-अपेक्षित है।

प्रश्न (ii) पिछले पन्द्रह वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।

(प्रश्न बैंक)

उत्तर— स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरान्त से भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का स्वरूप लगातार बदलता रहा है। वर्तमान समय के वैश्वीकरण के युग में इसमें तीव्र गति से परिवर्तन आ रहे हैं। विगत पन्द्रह वर्षों में इसमें होने वाले मुख्य परिवर्तनों का वर्णन इस प्रकार है-

(1) भारत का विदेशी व्यापार विश्व के कोने-कोने में फैल गया है। भारत के विश्व के सभी प्रमुख देशों तथा व्यापारिक संघों के साथ व्यापारिक सम्बन्ध हैं।

(2) भारत से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ रत्न व जवाहरात, रसायन एवं संबंधित उत्पाद तथा कृषि एवं संबंधित उत्पाद हैं।

(3) विदेशों से भारत में मुख्यतः कच्चा पेट्रोलियम तथा सम्बन्धित उत्पाद, रत्न व जवाहरात, आधार धातुएँ, मशीनें, कृषि व अन्य उत्पाद आयात किये जाते हैं।

(4) उदारीकरण की नीति के तहत जहाँ एक ओर भारतीय निर्यात के लिए विस्तृत परिक्षेत्र तैयार किया गया है, वहीं परिणामात्मक नियंत्रण को समाप्त किया जा रहा है। कुछ वस्तुओं के व्यापार को लाइसेंस से मुक्त कर दिया है। भारत सरकार ने निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए करों में अनेक रियायतों का प्रावधान किया है तथा निजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है।

(5) विगत 15 वर्षों में भारत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है।

प्रश्न-प्रश्न पहेली

1. उत्तरी-दक्षिणी गलियारे (corridor) का उत्तरी छोर।

2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 का नाम।

3. दक्षिण रेलवे खंड का मुख्यालय।

4. 1.676 मीटर चौड़ाई वाले रेल मार्ग का नाम।

5. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 का दक्षिणतम किनारा।

6. एक नदीय पत्तन।

7. उत्तरी भारत का व्यस्ततम रेलवे जंक्शन।

क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर तथा विकर्ण रूप से शुरू करते हुए देश के विभिन्न गंतव्यों को चिह्नित करें।

[नोट : पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।]

--- [ पृष्ठ संख्या: 249 ] ---

उत्तर—

[शब्द पहेली (Word Puzzle)]

कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ 12 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ चित्र 2

S

H

E

R

S

H

A

H

S

U

R

I

M

A

R

G

A

R

T

P

R

N

X

E

L

A

T

A

D

L

A

Y

J

M

M

X

I

P

O

R

A

Y

M

P

G

H

T

X

Y

C

H

E

N

N

A

I

I

K

M

C

A

I

M

O

D

C

D

A

L

M

C

S

O

T

P

O

R

C

P

A

P

T

R

G

S

K

J

M

J

L

E

A

N

E

R

R

A

E

T

A

J

P

O

R

M

W

M

A

S

X

O

I

L

S

B

R

O

A

D

G

A

U

G

E

L

O

T

A

S

N

L

C

M

E

C

U

K

Z

M

A

A

J

E

L

M

U

G

H

A

L

S

A

R

A

I

B

S

N

A

G

O

E

T

V

R

A

Y

F

T

O

R

E

A

J

M

K

Q

A

I

P

M

N

Y

R

Y

A

Y

H

L

I

N

Q

K

O

L

K

A

T

A

E

U

I

T

W

B

E

A

N

I

T

N

K

D

E

M

O

U

R

P

N

P

J

D

1. SRINAGAR 2. SHER SHAH SURI MARG 3. CHENNAI

4. BROAD GAUGE 5. KANYAKUMARI 6. KOLKATA

7. MUGHALSARAI

---

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

भाग 2 — रिवीजन नोट्स (Notes & Summary)

📝 2. नोट्स: पाठ-सार, मुख्य बिंदु एवं शब्दावली

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, भौगोलिक परिभाषाएं, राजनीतिक सिद्धांत एवं संपूर्ण अध्याय का सारगर्भित सारांश।

पाठ-सार

वस्तुओं तथा सेवाओं के आपूर्ति स्थानों से माँग स्थानों तक ले जाने हेतु परिवहन की आवश्यकता होती है। सघन व सक्षम परिवहन का जाल तथा संचार के साधन आज विश्व, राष्ट्र व स्थानीय व्यापार हेतु पूर्व अपेक्षित हैं।

परिवहन के साधन- वे साधन जो कि व्यक्तियों तथा वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में सहायक होते हैं, परिवहन के साधन कहलाते हैं। वस्तुओं तथा सेवाओं का लाना-ले जाना पृथ्वी के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर किया जाता है- स्थल, जल तथा वायु। इन्हीं के आधार पर परिवहन को स्थल, जल व वायु परिवहन में वर्गीकृत किया जा सकता है। यथा-

स्थल परिवहन- भारत विश्व में सबसे अधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है। वर्ष 2020-21 के आँकड़ों के अनुसार यह सड़क जाल 62.16 लाख किमी. है। निर्माण तथा व्यवस्था में सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक है। देश में सड़कों की सक्षमता के आधार पर सड़कों को छ: वर्गों में वर्गीकृत किया गया है, यथा- (1) स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग, (2) राष्ट्रीय राजमार्ग, (3) राज्य राजमार्ग, (4) जिला मार्ग, (5) अन्य सड़कें तथा (6) सीमान्त सड़कें।

सड़क निर्माण में प्रयुक्त पदार्थ के आधार पर भी सड़कों को कच्ची व पक्की सड़कों में वर्गीकृत किया जाता है।

(1) पक्की सड़कें- पक्की सड़कें सीमेंट, कंक्रीट व तारकोल द्वारा निर्मित होती हैं। ये बारहमासी हैं।

(2) कच्ची सड़कें- ये मिट्टी की बनी होती हैं जो वर्षा ऋतु में अनुपयोगी होती हैं।

रेल परिवहन- भारत में रेल परिवहन, वस्तुओं तथा यात्रियों के परिवहन का प्रमुख साधन है। रेलवे ईयर बुक 2019-20 के अनुसार भारतीय रेल 67,956 किमी. लम्बे मार्ग को अनेक गेज पर तय करती है। भारतीय रेल परिवहन को 16 रेल प्रखंडों में पुनः संकलित किया गया है। देश में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं- भू-आकृतियां, आर्थिक कारक व प्रशासनिक कारक।

पाइप लाइन- भारत के परिवहन मानचित्र पर पाइप लाइन एक नवीन परिवहन का साधन है। वर्तमान में इसका प्रयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा तेल से प्राप्त प्राकृतिक तथा गैस क्षेत्र में उपलब्ध गैस शोधनशालाओं, उर्वरक कारखानों व बड़े ताप विद्युतगृहों तक पहुँचाने में किया जाता है। देश में पाइप लाइन परिवहन के तीन प्रमुख जाल हैं-(i) ऊपरी असम के तल क्षेत्रों से गुवाहाटी, बरौनी व कानपुर तक (ii) गुजरात में सलाया से वीरम गाँव, मथुरा, दिल्ली-सोनीपत-जालंधर तक (iii) पहली 1,700 किलोमीटर लम्बी हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर क्रॉस कंट्री गैस पाइप लाईन जो मुम्बई हाई और बसीन गैस क्षेत्रों को पश्चिमी और उत्तरी भारत के विभिन्न उर्वरक, बिजली और औद्योगिक परिसरों से जोड़ती है।

जल परिवहन- जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। यह भारी व स्थूलकाय वस्तुएँ ढोने में अनुकूल है। निम्न जल मार्गों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है-

(i) गंगा जल मार्ग (1620 किमी. लंबा)

(ii) ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग (891 किमी. लंबा)

(iii) केरल में पश्चिम तटीय नहर (कोट्टपुरम से कोल्लम तक - 205 किमी. लंबा)

(iv) काकीनाडा-पुडुचेरी नहर + गोदावरी और कृष्णा नदी मार्ग (1078 किमी. लंबा)

(v) मातई नदी, महानदी, ब्राह्मणी नदी जलमार्ग (588 किमी. लंबा)

प्रमुख समुद्री पत्तन- भारत की समुद्री तट रेखा के साथ 12 प्रमुख तथा 200 मध्यम व छोटे पत्तन हैं।

देश के प्रमुख पत्तन हैं- कांडला, मुंबई, मार्मागाओ, न्यूमंगलौर, कोच्चि, तूतीकोरिन, चेन्नई, विशाखापट्टनम, पारादीप, हल्दिया और कोलकाता।

--- [ पृष्ठ संख्या: 246 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X | 239

वायु परिवहन - वर्तमान समय में वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है। इसके द्वारा अति दुर्गम स्थानों यथा ऊँचे पर्वत, मरुस्थलों, घने जंगलों व लम्बे समुद्री रास्तों को सुगमता से पार किया जा सकता है। सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया।

संचार सेवाएँ - निजी दूर संचार तथा जन संचार में दूरदर्शन, रेडियो, समाचार-पत्र समूह, प्रेस तथा सिनेमा आदि देश के प्रमुख संचार साधन हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार - राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। दो देशों के मध्य यह व्यापार अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है।

पर्यटन - एक व्यापार के रूप में - भारत में 150 लाख से अधिक व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से पर्यटन उद्योग में संलग्न हैं। इससे करोड़ों रुपये की विदेशी मुद्रा की प्राप्ति भी होती है।

---

भाग 3 — परीक्षा उपयोगी प्रश्न (Important Questions)

3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर एवं बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक, लघूत्तरात्मक एवं निबंधात्मक परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर।

● बहुविकल्पीय प्रश्न-

1. उत्तरी-दक्षिणी गलियारे (स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग) का उत्तरी छोर है-

(अ) श्रीनगर (ब) मुम्बई (स) चेन्नई (द) कोलकाता

2. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग सम्बन्धित है-

(अ) रेल परिवहन से (ब) सड़क परिवहन से (स) वायु परिवहन से (द) जल परिवहन से

3. भारत की सर्वप्रथम रेलगाड़ी निम्न में से जिन दो स्टेशनों के मध्य चली वे हैं-

(अ) मुम्बई-कोलकाता (ब) मुम्बई-ठाणे (स) मुम्बई-चेन्नई (द) मुम्बई-सूरत

4. स्वतन्त्रता प्राप्ति के उपरान्त देश में विकसित किए जाने वाला प्रथम बन्दरगाह था-

(अ) कांडला (ब) न्यू मंगलौर (स) तूतीकोरिन (द) मुम्बई

5. राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें कहलाती हैं-

(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग (ब) राज्य राजमार्ग (स) जिला मार्ग (द) सीमान्त सड़कें

6. पाइपलाइन परिवहन निम्न में से किस वर्ग में आता है?

(अ) वायु परिवहन (ब) जल परिवहन (स) स्थल परिवहन (द) इनमें से कोई नहीं

7. सीमा सड़क संगठन कब बनाया गया?

(अ) 1950 (ब) 1952 (स) 1956 (द) 1960

8. परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौनसा है?

(अ) सड़क परिवहन (ब) जल परिवहन (स) वायु परिवहन (द) इनमें से कोई नहीं

--- [ पृष्ठ संख्या: 250 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X | 243

9. भारत का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन है- (प्रश्न बैंक)

(अ) विशाखापत्तनम् (ब) हल्दिया (स) चेन्नई (द) मुम्बई

10. डाक संचार में शीघ्रता हेतु, हाल ही में कितने डाक मार्ग बनाये गये हैं?

(अ) तीन (ब) चार (स) पाँच (द) छ:

11. वर्ष 2020-21 के अनुसार भारत में सड़क जाल लगभग कितने किमी. है?

(अ) 44.7 लाख किमी. (ब) 62.16 लाख किमी. (स) 64.7 लाख किमी. (द) 34.7 लाख किमी.

12. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग का पश्चिमी छोर है-

(अ) पोरबंदर (गुजरात) (ब) सिलचर (असम) (स) श्रीनगर (द) कन्याकुमारी

13. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग का प्रमुख उद्देश्य है-

(अ) देश के दूरस्थ भागों को जोड़ना

(ब) राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ना

(स) भारत के मेगासिटीज के मध्य की दूरी व परिवहन समय न्यूनतम करना

(द) जिले के विभिन्न प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ना

14. देश के दूरस्थ भागों को जोड़ने वाला सड़क मार्ग कहलाता है-

(अ) राज्य राजमार्ग (ब) राष्ट्रीय राजमार्ग (स) जिला मार्ग (द) सीमान्त सड़कें

15. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के तहत किन सड़कों के विकास को विशेष प्रोत्साहन मिला?

(अ) उत्तर तथा उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक सड़कों का

(ब) ग्रामीण क्षेत्रों व गाँवों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों का

(स) राष्ट्रीय राजमार्गों का (द) जिला सड़क मार्गों का

16. शहरों, कस्बों एवं गाँवों में होने वाले व्यापार को कहते हैं-

(अ) स्थानीय व्यापार (ब) राष्ट्रीय व्यापार (स) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार (द) बाहरी व्यापार

17. भारत में निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुओं में से एक है-

(अ) कच्चा पेट्रोलियम (ब) आधार धातुएँ

(स) मशीनें (द) रसायन एवं संबंधित उत्पाद

18. भारत में आयात होने वाली प्रमुख वस्तु है-

(अ) रसायन एवं संबंधित उत्पाद (ब) कृषि व संबंधित उत्पाद

(स) कच्चा पेट्रोलियम तथा उत्पाद (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

19. निर्यात की अपेक्षा अधिक आयात कहलाता है-

(अ) व्यापार संतुलन (ब) असंतुलित व्यापार

(स) अनुकूल व्यापार संतुलन (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

20. राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर कहा जाता है-

(अ) आंतरिक व्यापार की प्रगति को। (ब) स्थानीय व्यापार की प्रगति को।

(स) राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति को। (द) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति को।

21. भारत में प्रथम रेलगाड़ी चलाई गई थी- (प्रश्न बैंक)

(अ) 1853 में (ब) 1857 में (स) 1863 में (द) 2010 में

22. दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है-

(अ) राष्ट्रीय व्यापार (ब) स्थानीय व्यापार (स) राज्य स्तरीय व्यापार (द) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार

23. लौह अयस्क के निर्यात के सन्दर्भ में देश का महत्वपूर्ण पत्तन है-

(अ) न्यू मैंगलौर पत्तन (ब) मारमागाओ पत्तन (स) कोची पत्तन (द) मुम्बई पत्तन

24. पारादीप पत्तन स्थित है-

(अ) तमिलनाडु में (ब) चेन्नई में (स) ओडिशा में (द) कर्नाटक में

25. कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु सहायक पत्तन के रूप में किसे विकसित किया गया है?

(अ) हल्दिया को (ब) कांडला को

(स) जवाहरलाल नेहरू पत्तन को (द) कोची पत्तन को

--- [ पृष्ठ संख्या: 251 ] ---

26. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2024)

(अ) 1983 (ब) 1973 (स) 1963 (द) 1953

27. निम्नलिखित में से जल परिवहन का प्रकार है- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2023-24)

(अ) सड़क परिवहन (ब) रेल परिवहन

(स) पाइपलाइन (द) समुद्री परिवहन

28. निम्नलिखित में से स्थल परिवहन का प्रकार है- (प्रश्न बैंक)

(अ) सड़क परिवहन (ब) रेल परिवहन

(स) पाइपलाइन (द) उपर्युक्त सभी

29. निम्नलिखित में से सड़क परिवहन का प्रकार है- (प्रश्न बैंक)

(अ) बस (ब) रेल (स) हवाई जहाज (द) जलयान

30. भारतीय रेल परिवहन को कितने रेल प्रबंधों में पुनः संकलित किया गया है? (प्रश्न बैंक)

(अ) 17 (ब) 14 (स) 12 (द) 10

31. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग की सड़क कितने लेन वाली बनाई गई? (प्रश्न बैंक)

(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6

32. भारत की समुद्री तट रेखा की लम्बाई है- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2025)

(अ) 7615.6 किमी. (ब) 7761.6 किमी. (स) 7156.6 किमी. (द) 7516.6 किमी.

उत्तरमाला

1. (अ) 2. (ब) 3. (ब) 4. (अ) 5. (ब) 6. (स) 7. (द)

8. (ब) 9. (स) 10. (द) 11. (ब) 12. (अ) 13. (स) 14. (ब)

15. (ब) 16. (अ) 17. (द) 18. (स) 19. (ब) 20. (द) 21. (अ)

22. (द) 23. (ब) 24. (स) 25. (अ) 26. (द) 27. (द) 28. (द)

29. (द) 30. (अ) 31. (द) 32. (द)।

● रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के ............ हैं।

2. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग भारत के ............ के अधिकार क्षेत्र में है।

3. कांडला पत्तन एक ............ पत्तन है।

4. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण ............ में किया गया।

5. आयात व निर्यात का अन्तर ही देश के ............ को निर्धारित करता है।

6. वस्तुओं तथा सेवाओं के आपूर्ति स्थानों से माँग स्थानों तक ले जाने हेतु ............ की आवश्यकता होती है।

7. विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग ............ सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गयी है।

8. भारत का ............ संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम है।

9. ............ परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।

10. भारतीय व विदेशी सभी फिल्मों को प्रमाणित करने का अधिकार ............................ प्रमाण बोर्ड को है।

11. दो देशों के मध्य वस्तुओं के व्यापार को ............ कहते हैं। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25)

12. देश में पाइपलाइन परिवहन के ............ प्रमुख जाल हैं। (प्रश्न बैंक)

13. भारत के लोग प्राचीन काल से ............ यात्राएँ करते रहे हैं। (प्रश्न बैंक)

14. हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य ............ जल मार्ग है। (प्रश्न बैंक)

15. दूरसंचार तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में ............ है। (प्रश्न बैंक)

16. समाचार पत्र लगभग ............ भाषाओं तथा बोलियों में प्रकाशित होते हैं। (प्रश्न बैंक)

उत्तरमाला

1. पूरक 2. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 3. ज्वारीय 4. सन् 1953 5. व्यापार संतुलन 6. परिवहन 7. अटल टनल 8. डाक 9. वायु 10. केन्द्रीय फिल्म 11. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार 12. तीन 13. समुद्री 14. गंगा 15. अग्रणी 16. 100।

--- [ पृष्ठ संख्या: 252 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X 245

● अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण कौनसा है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— भारतीय रेल परिवहन देश का सर्वाधिक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण है।

प्रश्न 2. भारत में तीन रेल गेज कौन-कौनसे हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— भारत में तीन रेल गेज हैं-बड़ी लाइन, मीटर लाइन, छोटी लाइन।

प्रश्न 3. भारत के दो अन्तःस्थलीय जलमार्गों के नाम बताइए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— (i) हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य गंगा जलमार्ग (नौगम्य जलमार्ग संख्या-1), (ii) सदिया व धुबरी के मध्य ब्रह्मपुत्र नदी जलमार्ग (नौगम्य जलमार्ग संख्या-2)।

प्रश्न 4. भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर उन्हें कितने वर्गों में बाँटा गया है?

उत्तर— छ: वर्गों में।

प्रश्न 5. स्थल परिवहन के प्रकार बताइए।

उत्तर— (i) सड़क परिवहन, (ii) रेल परिवहन, (iii) पाइप लाइन।

प्रश्न 6. दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-मुम्बई व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना का नाम बताइये।

उत्तर— स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग परियोजना।

प्रश्न 7. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग योजना किन-किन स्थानों को मिलाती है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— यह मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता तथा दिल्ली को मिलाता है।

प्रश्न 8. भारत में प्रथम रेलगाड़ी कहाँ से कहाँ तक संचालित की गई?

उत्तर— मुम्बई एवं थाणे के मध्य।

प्रश्न 9. राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान क्या कहलाता है?

उत्तर— व्यापार।

प्रश्न 10. स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरान्त कराची पत्तन की कमी को पूरा करने के लिए विकसित किए गए बन्दरगाह का नाम बताइये।

उत्तर— काण्डला बन्दरगाह।

प्रश्न 11. भारत के परिवहन मानचित्र पर उभरे नवीन परिवहन के साधन का नाम बताइये।

उत्तर— पाइपलाइन परिवहन।

प्रश्न 12. व्यापार किसे कहते हैं? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2022-23)

अथवा

व्यापार से आप क्या समझते हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है।

प्रश्न 13. व्यापारी से क्या अभिप्राय है?

उत्तर— जो व्यक्ति उत्पाद को परिवहन द्वारा उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हैं, उन्हें व्यापारी कहा जाता है।

प्रश्न 14. परिवहन से आप क्या समझते हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— वस्तुओं तथा सेवाओं का एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन परिवहन कहलाता है।

प्रश्न 15. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग परियोजना का क्या लक्ष्य है?

उत्तर— भारत के मेगासिटी के बीच दूरी तथा परिवहन में लगने वाले समय को कम से कम करना स्वर्णिम परियोजना का उद्देश्य है।

प्रश्न 16. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना क्या है?

उत्तर— प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना ग्रामीण सड़कों के विकास की एक योजना है।

प्रश्न 17. 'उत्तर-दक्षिण' तथा 'पूर्व-पश्चिम' गलियारों के अंतिम स्टेशनों के नाम बताइए।

उत्तर— (i) 'उत्तर-दक्षिण' गलियारा का अन्तिम स्टेशन श्रीनगर-कन्याकुमारी है। (ii) 'पूर्व-पश्चिम' गलियारा का अन्तिम स्टेशन पोरबंदर-सिल्चर है।

प्रश्न 18. जिला मार्ग से आप क्या समझते हैं? (प्रश्न बैंक)

--- [ पृष्ठ संख्या: 253 ] ---

उत्तर—वह सड़क जो जिले के विभिन्न प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है, जिला मार्ग कहलाती है।

प्रश्न 19. पूर्व-पश्चिम गलियारा किन दो क्षेत्रों को जोड़ता है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर—पूर्व-पश्चिम गलियारा सिलचर (असम) तथा पोरबंदर (गुजरात) को जोड़ता है।

प्रश्न 20. पर्यटन उद्योग में कितने लाख से अधिक व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से संलग्न हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर—150 लाख से अधिक व्यक्ति पर्यटन उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न हैं।

प्रश्न 21. सड़क निर्माण में प्रयुक्त पदार्थ के आधार पर सड़कें कितने प्रकार की होती हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर—सड़क निर्माण में प्रयुक्त पदार्थ के आधार पर सड़कें दो प्रकार की होती हैं-(i) कच्ची सड़कें (ii) पक्की सड़कें।

प्रश्न 22. पूर्वी तट पर स्थित किन्हीं पाँच पत्तनों के नाम लिखिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर—पूर्वी तट पर स्थित पाँच पत्तन निम्न प्रकार हैं-(i) कोलकाता, (ii) हल्दिया, (iii) तूतीकोरिन, (iv) चेन्नई तथा (v) विशाखापट्टनम।

प्रश्न 23. भारत के चार प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय वायुपत्तनों के नाम लिखिए।

उत्तर—(1) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (कोलकाता) (2) छत्रपति शिवाजी (मुम्बई) (3) इंदिरा गाँधी (दिल्ली) (4) मीनाम्बकम (चेन्नई)।

प्रश्न 24. भारत में सबसे बड़ी गैस पाइप लाइन कौनसी है?

उत्तर—हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर।

प्रश्न 25. भारतीय रेलवे को कितने खण्डों में बाँटा गया है? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25)

उत्तर—18 प्रखण्डों में।

प्रश्न 26. भारत में सीमा सड़क संगठन कब व किस उद्देश्य से बनाया गया?

उत्तर—भारत में सीमा सड़क संगठन 1960 में उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्व की सड़कों का विकास करने हेतु बनाया गया।

प्रश्न 27. भारत के तीन प्रमुख राष्ट्रीय नौगम्य जलमार्गों के नाम बताइये।

उत्तर—(1) हल्दिया तथा इलाहाबाद के बीच गंगा नदी जलमार्ग (2) केरल में पश्चिम तटीय नहर (3) सदिया तथा धुबरी के मध्य ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग।

प्रश्न 28. पर्यटन से क्या लाभ है? कोई दो बताइये।

उत्तर—(i) राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करता है। (ii) स्थानीय हस्तकला एवं सांस्कृतिक उद्यमों को प्रश्रय देता है।

प्रश्न 29. जनसंचार के प्रमुख साधनों के नाम बताइये।

उत्तर—टेलीविजन, रेडियो, इण्टरनेट तथा समाचार-पत्र एवं पत्रिकाएँ जन-संचार के प्रमुख साधन हैं।

प्रश्न 30. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को देश का आर्थिक मापक (बैरोमीटर) क्यों कहा जाता है?

उत्तर—अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति से देश की आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। इसीलिए इसे देश का आर्थिक मापक कहा जाता है।

प्रश्न 31. भारत की उन नदियों के नाम बताइये जिनमें नौ-परिवहन संभव है।

उत्तर—भारत की गंगा, गोदावरी, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, नर्मदा, ताप्ती नदियों में नौ-परिवहन किया जाना संभव है।

प्रश्न 32. भारत का सबसे अधिक बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के प्राधिकरण का नाम बताइये।

उत्तर—भारतीय रेल परिवहन देश का सबसे अधिक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण है।

प्रश्न 33. भारत के उत्तरी मैदान में रेल परिवहन के विकास के चार कारक बताइये।

उत्तर—(i) विस्तृत समतल भूमि, (ii) सघन जनसंख्या घनत्व, (iii) सम्पन्न कृषि व (iv) प्रचुर संसाधन।

प्रश्न 34. भारत के एक प्रमुख प्राकृतिक एवं एक कृत्रिम पत्तन का नाम लिखिए।

उत्तर—(1) प्राकृतिक पत्तन-मुम्बई, (2) कृत्रिम पत्तन-चेन्नई।

प्रश्न 35. भारत के एक अन्तःस्थलीय नदी पत्तन का नाम लिखिए।

उत्तर—कोलकाता पत्तन।

--- [ पृष्ठ संख्या: 254 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X | 247

प्रश्न 36. दीनदयाल पत्तन कौनसे राज्य में स्थित है? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2023)

उत्तर— दीनदयाल पत्तन गुजरात राज्य में स्थित है। (इसे कांडला पत्तन के नाम से भी जाना जाता है।)

प्रश्न 37. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार किसे कहते हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को दो देशों के मध्य वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान या व्यापार के रूप में जाना जाता है।

● लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. भारतीय डाक व्यवस्था की तीन मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— भारतीय डाक व्यवस्था की तीन मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(i) भारत का डाक संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम है। यह पार्सल, निजी पत्र व्यवहार तथा तार आदि को संचालित करता है।

(ii) कार्ड व लिफाफा बंद चिट्ठी, पहली श्रेणी की डाक समझी जाती है तथा विभिन्न स्थानों पर वायुयान द्वारा पहुँचाई जाती है।

(iii) बड़े शहरों व नगरों में डाक संचार में शीघ्रता हेतु, हाल ही में छ: डाक मार्ग बनाए गए हैं।

प्रश्न 2. पाइपलाइन परिवहन से क्या अभिप्राय है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— पाइपलाइन परिवहन का वह साधन है जिसका उपयोग पहले शहरों तथा उद्योगों में पानी पहुँचाने के लिए किया जाता था। अब इस परिवहन का प्रयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा तेल से प्राप्त प्राकृतिक तथा गैस क्षेत्र से उपलब्ध गैस शोधनशालाओं, बड़े ताप विद्युत गृहों तथा उर्वरक कारखानों तक पहुँचाने में किया जाता है।

प्रश्न 3. स्थल परिवहन से आप क्या समझते हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— सड़क और रेल मार्गों के माध्यम से वस्तुओं तथा सेवाओं का लाना-ले जाना स्थल परिवहन कहलाता है। यह परिवहन का एक महत्त्वपूर्ण साधन है। भारी वस्तुओं को लम्बी दूरियों तक ले जाने अथवा यात्रियों को दूर-दूर के स्थानों की यात्रा करने में कम खर्च में अधिक प्रभावशाली माध्यम स्थल परिवहन ही है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

महानगर

हवाईपत्तन

(i) दिल्ली

(अ) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस

(ii) मुम्बई

(ब) मीनाम्बकम

(iii) कोलकाता

(स) इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय

(iv) चेन्नई

(द) छत्रपति शिवाजी

उत्तर— (i)-(स); (ii)-(द); (iii)-(अ); (iv)-(ब)।

प्रश्न 5. स्पष्ट कीजिये कि परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।

उत्तर— परिवहन, संचार व व्यापार परस्पर पूरक हैं। सक्षम व तीव्र गति वाले परिवहन से आज विश्व एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है। परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है। इसी कारण परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।

प्रश्न 6. भारत में जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में दूरदर्शन की महत्ता स्पष्ट कीजिए।

उत्तर— जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में दूरदर्शन का महत्त्व-

(1) हम दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रमों को देख तथा सुन सकते हैं।

(2) लोगों के मस्तिष्क पर इसका खासा असर होता है।

(3) इससे सरकार तथा अन्य संस्था के विषय में पूरी जानकारी मिलती है।

प्रश्न 7. भारत में जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में रेडियो की महत्ता स्पष्ट कीजिए।

उत्तर— जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में रेडियो का महत्त्व-

(1) रेडियो से हम समाचार, संवाद, खेलों का विवरण, संगीत एवं आवश्यक जानकारी आसानी से सुन सकते हैं।

(2) आकाशवाणी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व स्थानीय भाषा में देश के विभिन्न भागों में अनेक वर्गों के व्यक्तियों के लिए विविध कार्यक्रम प्रसारित करता है।

(3) इसका विस्तार देश के कोने-कोने तक है।

प्रश्न 8. परिवहन के प्रमुख साधनों को तालिका द्वारा दर्शाइए।

--- [ पृष्ठ संख्या: 255 ] ---

उत्तर—

तालिका-परिवहन के साधन

[परिवहन के साधनों का वर्गीकरण चार्ट]

कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ 12 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ चित्र 3

प्रश्न 9. राष्ट्रीय राजमार्ग क्या हैं? संक्षेप में बताइए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— राष्ट्रीय राजमार्ग देश की प्रमुख पक्की सड़कें हैं जो देश के दूरस्थ भागों को जोड़ती हैं। ये प्राथमिक सड़क तंत्र है जिनका निर्माण व रखरखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम दिशाओं में फैले हैं।

प्रश्न 10. राज्य राजमार्ग क्या हैं? इनके निर्माण व रखरखाव के लिए कौन उत्तरदायी होता है?

उत्तर— राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। ये सड़कें राष्ट्रीय राजमार्गों को भी आपस में जोड़ने का कार्य करती हैं। राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्य राजमार्गों के निर्माण एवं रखरखाव का दायित्व वहाँ के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का होता है।

प्रश्न 11. भारत में रेलवे परिवहन की प्रमुख समस्याओं का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए।

उत्तर— (1) बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा बिना टिकट यात्रा करना।

(2) कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से आपात जंजीर खींचना।

(3) रेलवे की सम्पत्ति को क्षति पहुँचाना।

(4) रेलवे की सम्पत्ति की चोरी करना।

(5) किसी-किसी भाग में भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक का धँसना।

प्रश्न 12. भारत में जल परिवहन का क्या महत्व है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— भारत में जल परिवहन का महत्व निम्न प्रकार है-

(1) जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन है।

(2) यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम एवं पर्यावरण अनुकूल है।

(3) यह लौह अयस्क, कोयला, सीमेंट आदि स्थूल व भारी वस्तुओं की सस्ती ढुलाई के अनुकूल है।

(4) देश का 95 प्रतिशत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार जल परिवहन द्वारा होता है।

प्रश्न 13. कोलकाता बन्दरगाह का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

उत्तर— कोलकाता एक अंत:स्थलीय नदीय (Riverine) पत्तन है। यह पत्तन गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के वृहत् व समृद्ध पृष्ठभूमि को सेवाएँ प्रदान करता है। ज्वारीय (Tidal) पत्तन होने के कारण तथा हुगली के तलछट जमाव से इसे नियमित रूप से साफ करना पड़ता है। कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है।

प्रश्न 14. भारतीय दूरसंचार तंत्र की विशेषताएँ लिखिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— (1) दूरसंचार तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में अग्रणी है।

(2) नगरीय क्षेत्रों के अतिरिक्त देश के दो-तिहाई से अधिक गाँव एस.टी.डी. दूरभाष सेवा से जुड़े हुए हैं।

(3) सूचनाओं के प्रसार को आधार स्तर से उच्च स्तर तक विकसित करने हेतु भारत सरकार ने देश के प्रत्येक गाँव में चौबीस घण्टे एस.टी.डी. सुविधा के विशेष प्रबन्ध किये हैं।

(4) सम्पूर्ण देश में एस.टी.डी. की दरों को भी नियमित किया है।

प्रश्न 15. किसी देश के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उसका आर्थिक बैरोमीटर क्यों कहा जाता है?

उत्तर— अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार दो या दो से अधिक देशों के मध्य किया जाता है। इसके दो मुख्य घटक होते हैं- (i) आयात एवं (ii) निर्यात। जिस देश के निर्यात आयात की अपेक्षा जितने अधिक होंगे, उसे विदेशी मुद्रा भी उतनी

--- [ पृष्ठ संख्या: 256 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X 249

ही अधिक प्राप्त होगी तथा देश आर्थिक रूप से समृद्ध होता चला जाएगा। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को एक राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर भी कहा जाता है।

प्रश्न 16. व्यापार सन्तुलन क्या है? यह अनुकूल अथवा प्रतिकूल कब माना जाता है?

उत्तर— विदेशी व्यापार के दो घटक होते हैं-(i) आयात (ii) निर्यात। आयात एवं निर्यात के अन्तर को व्यापार सन्तुलन कहते हैं। व्यापार सन्तुलन पक्ष एवं विपक्ष दोनों में हो सकता है। यदि आयात की अपेक्षा निर्यात की मात्रा अधिक है तो व्यापार सन्तुलन पक्ष में अर्थात् अनुकूल रहता है। इसके विपरीत यदि निर्यात की अपेक्षा आयात की मात्रा अधिक है तो व्यापार सन्तुलन विपक्ष में अर्थात् प्रतिकूल रहता है।

प्रश्न 17. विदेशियों के लिए भारत में पर्यटन आकर्षण को समझाइए।

उत्तर— विदेशी पर्यटक भारत में (1) विरासत पर्यटन, (2) पारि-पर्यटन (eco-tourism), (3) रोमांचकारी पर्यटन, (4) सांस्कृतिक पर्यटन, (5) चिकित्सा पर्यटन तथा (6) व्यापारिक पर्यटन के लिए आते हैं।

प्रश्न 18. उत्तरी मैदान में रेल परिवहन का विकास एवं विस्तार अधिक व हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में कम हुआ है। कारण बताइए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2023-24)

उत्तर— उत्तरी मैदान में रेल परिवहन का विकास एवं विस्तार हिमालयी पर्वतीय क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक हुआ है क्योंकि-

हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र दुर्गम उच्चावच रेलवे लाइन के निर्माण में प्रतिकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न करते हैं, जबकि उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि के कारण रेल परिवहन के विकास में सहायक रहा है।

प्रश्न 19. भारत में सड़कों के मुख्य प्रकार कितने हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— भारत में सड़कों को सक्षमता के आधार पर निम्न छ: वर्गों में बाँटा गया है-

(i) स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग (ii) राष्ट्रीय राजमार्ग (iii) राज्य राजमार्ग (iv) जिला मार्ग (v) अन्य सड़कें (वे सड़कें जो ग्रामीण क्षेत्रों तथा गाँवों को शहरों से जोड़ती हैं) (vi) सीमांत सड़कें।

प्रश्न 20. जनसंचार क्या है? जनसंचार के विभिन्न साधन कौनसे हैं? (प्रश्न बैंक)

उत्तर— जनसंचार-एक ही समय में बड़ी संख्या में व्यक्तियों को सूचना प्रेषित करना या उसका आदान-प्रदान करना जनसंचार कहलाता है। जनसंचार, मानव को मनोरंजन एवं सूचना के साथ बहुत से राष्ट्रीय कार्यक्रमों व नीतियों के विषय में जागरूक करता है। जनसंचार के विभिन्न साधन हैं-दूरदर्शन, रेडियो, समाचार-पत्र, सिनेमा, पत्रिकाएँ, किताबें आदि।

प्रश्न 21. जन संचार के प्रासंगिक माध्यम कौन-कौन से हैं? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2024)

उत्तर— जन संचार के प्रासंगिक माध्यम हैं-आकाशवाणी, दूरदर्शन, समाचार पत्र-पत्रिकाएँ और चलचित्र।

● दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1. सड़क परिवहन की उपयोगिता (महत्त्व) को स्पष्ट कीजिए।

अथवा

सड़क परिवहन रेल परिवहन से अधिक महत्वपूर्ण क्यों है? (प्रश्न बैंक)

अथवा

'भारत में सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक है।' कथन का उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए।

उत्तर— सड़क परिवहन रेल परिवहन की तुलना में निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है-

(1) रेल मार्गों की अपेक्षा सड़कें बनाना सरल है। इनको तीव्र ढाल, वनों तथा मरुस्थलों में भी बनाया जा सकता है।

(2) अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ तथा विच्छिन्न भू-भागों पर भी सड़कें बनाई जा सकती हैं।

(3) इसके निर्माण में अपेक्षाकृत कम राशि खर्च करनी पड़ती है।

(4) थोड़ी दूरी की यात्रा के लिए रेल मार्गों की तुलना में सड़कें अधिक उपयोगी तथा सुविधाजनक हैं।

(5) शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं के परिवहन के लिए सड़क मार्ग अधिक उपयोगी सेवायें प्रदान करते हैं।

(6) सड़क मार्ग मण्डियों, कारखानों, घरों तथा खेतों को आपस में जोड़ते हैं।

(7) सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को भी जोड़ती हैं।

प्रश्न 2. सीमांत सड़कों के बारे में आप क्या जानते हैं? इनका निर्माण व रखरखाव कौन करता है?

उत्तर— सीमांत सड़कें-ये सड़कें सीमांत क्षेत्रों में होती हैं। भारत सरकार प्राधिकरण के अधीन सीमा सड़क

--- [ पृष्ठ संख्या: 257 ] ---

संगठन है जो देश के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देखरेख करता है। यह संगठन 1960 में बनाया गया जिसका कार्य उत्तर तथा उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्त्व की सड़कों का विकास करना है। इन सड़कों के विकास से दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी है तथा ये इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैं।

प्रश्न 3. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

अथवा

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से क्या अभिप्राय है? किसी राष्ट्र के विकास में इसका क्या योगदान होता है?

उत्तर— अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का अर्थ—विश्व के किन्हीं दो देशों के मध्य होने वाले वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है। यह समुद्री, हवाई व स्थलीय मार्गों द्वारा हो सकता है।

इसके दो मुख्य घटक होते हैं-(i) आयात एवं (ii) निर्यात।

राष्ट्र के विकास में योगदान अथवा महत्त्व-

(1) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से अभाव वाली वस्तुओं की कमी पूरी होती है तथा अतिरिक्त उत्पादन की खपत होती है।

(2) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है जिससे देश की समृद्धि बढ़ती है।

(3) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से देश की कृषि तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 4. भारतीय रेल जाल के वितरण को भौतिक तथा आर्थिक कारक किस प्रकार प्रभावित करते हैं?

उत्तर—भौतिक कारक—

(1) पर्वतीय क्षेत्रों में रेल जाल कम सघन होता है तथा मैदानी भागों में रेल जाल सघन होता है। हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र दुर्गम उच्चावच रेलवे लाइन के निर्माण में प्रतिकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न करते हैं, जबकि उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि रेल परिवहन के विकास में सहायक रही है।

(2) बाढ़ ग्रसित मैदानी क्षेत्रों तथा मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्रों में रेल जाल कम सघन होता है क्योंकि ये दशाएँ रेलों के अनुकूल नहीं होतीं।

आर्थिक कारक—

(1) सघन जनसंख्या वाले मैदानी भागों, कृषि से विकसित क्षेत्रों तथा औद्योगिक रूप से विकसित क्षेत्रों में रेलों का जाल अधिक होता है।

(2) विरल जनसंख्या तथा अविकसित कृषि व औद्योगिक क्षेत्रों में रेलों का जाल कम होता है।

प्रश्न 5. स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत में किस पत्तन को पहले पत्तन के रूप में विकसित किया गया और क्यों?

अथवा

कांडला बन्दरगाह पर एक टिप्पणी लिखिए।

उत्तर— कांडला एक ज्वारीय पत्तन है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् कच्छ में कांडला पत्तन को पहले पत्तन के रूप में विकसित किया गया क्योंकि देश विभाजन के पश्चात् कराची पत्तन पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था। अतः कराची पत्तन की कमी को पूरा करने एवं मुम्बई से होने वाले व्यापारिक दबाव को कम करने के लिए कांडला पत्तन का विकास किया गया। यह पत्तन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात व राजस्थान के औद्योगिक एवं खाद्यान्नों के आयात-निर्यात को संचालित करता है।

प्रश्न 6. भारत में वायु परिवहन का महत्त्व समझाइए।

उत्तर— (1) वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।

(2) इसके द्वारा अति दुर्गम स्थानों जैसे-ऊँचे पर्वत, मरुस्थलों, घने जंगलों व लम्बे समुद्री रास्तों को सुगमता से पार किया जा सकता है।

(3) वायु परिवहन के अभाव में, देश के उत्तरी-पूर्वी राज्यों में जहाँ बड़ी नदियाँ, विच्छिन्न धरातल, घने जंगल, निरन्तर बाढ़ आदि एक सामान्य बात है, आसानी से तथा हमेशा जाना सम्भव नहीं था। हवाई यात्रा ने इसे अधिक अभिगम्य बना दिया है।

(4) वायु परिवहन द्वारा शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं का आवागमन भी सुगम हुआ है।

प्रश्न 7. यातायात और संचार के साधन देश के आर्थिक विकास में किस प्रकार सहायता करते हैं?

उत्तर— यातायात और संचार के साधन आर्थिक विकास में अग्र प्रकार सहायता करते हैं-

--- [ पृष्ठ संख्या: 258 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X 251

(1) ये औद्योगिक कच्चे माल को निर्माण केन्द्रों तक पहुँचाते हैं तथा तैयार माल को देश-विदेश के बाजारों तथा उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हैं।

(2) एक देश के विकास की गति वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के साथ उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सुविधा पर भी निर्भर करती है। इसलिए सक्षम परिवहन के साधन तीव्र विकास हेतु पूर्व अपेक्षित हैं।

(3) विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास के साथ व्यापार व परिवहन के प्रभाव क्षेत्र में विस्तृत वृद्धि हुई है। परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है।

(4) यातायात व संचार के साधन सामाजिक-आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक हैं। स्थानिक से अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय व्यापार ने अर्थव्यवस्था को जीवन शक्ति दी है।

प्रश्न 8. भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।

उत्तर—भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(1) भारत का 95 प्रतिशत विदेशी व्यापार जल मार्गों के द्वारा होता है।

(2) विश्व के सभी भौगोलिक प्रदेशों तथा सभी व्यापारिक खंडों के साथ भारत के व्यापारिक संबंध हैं।

(3) भारत से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ रत्न व जवाहरात, रसायन एवं संबंधित उत्पाद तथा कृषि एवं संबंधित उत्पाद हैं।

(4) भारत में आयातित वस्तुओं में कच्चा पेट्रोलियम तथा उत्पाद, रत्न व जवाहरात, आधार धातुएँ, मशीनें, कृषि व अन्य उत्पाद शामिल हैं।

(5) भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है।

प्रश्न 9. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पर्यटन के महत्व पर एक टिप्पणी लिखिए।

अथवा

भारत में पर्यटन उद्योग के महत्व का वर्णन कीजिये।

उत्तर—पर्यटन उद्योग भारत का महत्वपूर्ण उद्योग है; क्योंकि-

(1) पर्यटन उद्योग देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करता है।

(2) पर्यटन अंतर्राष्ट्रीय सूझबूझ को विकसित करता है।

(3) पर्यटन स्थानीय हस्तशिल्पों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रश्रय देता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह हमें संस्कृति तथा विरासत की समझ विकसित करने में सहायक है।

(4) पर्यटन उद्योग से देश को विपुल मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।

(5) यह उद्योग बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान करता है। 150 लाख से अधिक व्यक्ति पर्यटन उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न हैं।

प्रश्न 10. पाइपलाइन परिवहन के महत्व को समझाइये। (प्रश्न बैंक)

उत्तर—पाइपलाइन के महत्व को हम निम्न बिन्दुओं के अन्तर्गत समझ सकते हैं-

(i) पाइपलाइन का प्रयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा तेल से प्राप्त प्राकृतिक तथा गैस क्षेत्र से उपलब्ध गैस शोधनशालाओं, उर्वरक कारखानों तथा बड़े ताप विद्युत गृहों तक पहुँचाने में किया जाता है।

(ii) ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित करके पाइपलाइन द्वारा ले जाया जाता है।

(iii) शोधनशालाएँ जो देश के आन्तरिक भाग में स्थित (जैसे बरौनी, मथुरा, पानीपत) तथा गैस पर आधारित उर्वरक कारखानों की स्थापना पाइपलाइन परिवहन के कारण सम्भव हो पाई है।

(iv) इस परिवहन को चलाने की लागत कम है। वाहनांतरण देरी तथा हानि इसमें ना के बराबर है।

प्रश्न 11. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित किन्हीं पाँच पत्तनों के नाम लिखिए। किन्हीं दो की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर—भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पाँच पत्तन निम्न हैं-(i) दीनदयाल पत्तन (ii) मुम्बई पत्तन (iii) मारमागाओ पत्तन (iv) न्यू-मैंगलोर पत्तन (v) कोची पत्तन।

दो पत्तनों की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-

(i) दीनदयाल पत्तन—इसे कांडला पत्तन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ज्वारीय पत्तन है। इस पत्तन द्वारा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के औद्योगिक तथा खाद्यान्नों के आयात-निर्यात का संचालन किया जाता है।

--- [ पृष्ठ संख्या: 259 ] ---

(ii) मार्मागाओ पत्तन-लौह-अयस्क के निर्यात के सन्दर्भ में यह पत्तन देश में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ से देश के कुल निर्यात का आधा (50 प्रतिशत) लौह-अयस्क निर्यात किया जाता है।

प्रश्न 12. जल परिवहन व वायु परिवहन में क्या अंतर है? स्पष्ट कीजिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर- जल परिवहन व वायु परिवहन में अन्तर-

[जल परिवहन व वायु परिवहन में अंतर तालिका]

कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ 12 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ चित्र 4

जल परिवहन

वायु परिवहन

(i) यह परिवहन के महत्त्वपूर्ण साधनों में से एक है।

(i) यह भी परिवहन के महत्त्वपूर्ण साधनों में से एक है।

(ii) जल परिवहन का विकास प्राचीन काल से ही हो गया था।

(ii) वायु परिवहन का विकास 19वीं सदी से प्रारम्भ हुआ।

(iii) यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है।

(iii) यह परिवहन का महँगा साधन है।

(iv) यह भारी तथा स्थूलकाय वस्तुओं को ढोने में सहायक साधन है।

(iv) वायु परिवहन हल्के, महँगे तथा जल्दी खराब होने वाले वस्तुओं को ढोने में सहायक है।

(v) यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल है।

(v) वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक, प्रतिष्ठित साधन है जिसके द्वारा अति दुर्गम स्थानों (पर्वत, मरुस्थल, घने जंगल) को सुगमता से पार किया जा सकता है।

प्रश्न 13. परिवहन की बढ़ती महत्ता के कारणों पर प्रकाश डालिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर- परिवहन के बढ़ते महत्त्व के कारणों को हम निम्न बिन्दुओं के अंतर्गत स्पष्ट कर सकते हैं-

(i) वस्तुओं तथा सेवाओं के आपूर्ति स्थानों से माँग स्थानों तक ले जाने हेतु परिवहन अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।

(ii) किसी भी देश के विकास की गति वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के साथ ही उनको एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने हेतु परिवहन महत्त्वपूर्ण है।

(iii) सक्षम व तीव्र गीत वाले परिवहन के कारण आज विश्व एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है।

प्रश्न 14. संचार सेवाओं की महत्ता पर प्रकाश डालिये। (प्रश्न बैंक)

उत्तर- संचार सेवाओं की महत्ता

(i) संचार सेवाओं के विकास के कारण ही परिवहन का विकास सम्भव हो सका है। इसीलिए परिवहन तथा संचार एक-दूसरे के पूरक कहलाते हैं।

(ii) संचार सेवाओं के कारण ही आज भारत अपने विशाल आकार, विविधताओं, भाषायी तथा सामाजिक व सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद संसार के सभी क्षेत्रों से सुचारू रूप से जुड़ा हुआ है।

(iii) समाचार-पत्र, रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा तथा इंटरनेट जैसी संचार सेवाएँ भारत देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक हैं।

(iv) इन सेवाओं ने मानव जीवन को समृद्ध करने के साथ-साथ आरामदायक जीवन हेतु सुविधा तथा साधनों में बढ़ोतरी की है।

(v) संचार सेवाओं के कारण ही कम समय में लम्बी दूरी तक संदेश भेजना सम्भव हो सका है। दूरसंचार तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में अग्रणी है।

प्रश्न 15. पर्यटन एवं व्यापार के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (प्रश्न बैंक)

उत्तर- देश में पर्यटन उद्योग में पिछले तीन दशकों में महत्त्वपूर्ण वृद्धि हुई है। पर्यटन उद्योग में 150 लाख से अधिक व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से संलग्न हैं। पर्यटन स्थानीय हस्तकला व सांस्कृतिक उद्यमों को आश्रय देता है तथा राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करता है। पर्यटन के कारण अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्कृति तथा विरासत की समझ के विकास में सहायता मिलती है। विदेशी पर्यटक भारत में विरासत पर्यटन, पारि-पर्यटन, रोमांचकारी पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन तथा व्यापारिक पर्यटन के लिए आते हैं जिससे देश में व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। हमारे देश के विभिन्न भागों में पर्यटन की अपार सम्भावनाएँ हैं। सरकार द्वारा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन उद्योग से भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी हुई है।

प्रश्न 16. परिवहन के विभिन्न साधनों का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर- परिवहन के साधन-वे साधन जो व्यक्तियों एवं वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में सहायक होते हैं, परिवहन के साधन कहलाते हैं। उदाहरण-रेल, बस, ट्रक, वायुयान व जलयान आदि।

--- [ पृष्ठ संख्या: 260 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X 253

परिवहन के साधनों को निम्न तीन भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

(1) स्थल परिवहन-स्थल परिवहन को निम्न तीन भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-(i) सड़क परिवहन (ii) रेल परिवहन (iii) पाइप लाइन।

(2) जल परिवहन-जल परिवहन को निम्न दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-(i) आन्तरिक जल परिवहन (ii) समुद्री जल परिवहन।

(3) वायु परिवहन-वायु परिवहन को निम्न दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-(i) घरेलू विमान सेवा-सार्वजनिक प्राधिकरण, निजी विमान सेवा (ii) अन्तर्राष्ट्रीय विमान सेवा।

प्रश्न 17. भारत में वायु परिवहन सुविधा का वर्णन कीजिए।

उत्तर— भारत में वायु परिवहन सुविधा बहुत विकसित नहीं है। हालांकि अभी हाल ही के कुछ वर्षों में अवश्य इसका कुछ विकास हुआ है। भारत सरकार द्वारा सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया। एयर इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवाएँ प्रदान करती है। पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड, तेल व प्राकृतिक गैस आयोग को इसकी अपतटीय संक्रियाओं में तथा अगम्य व दुर्लभ भू-भागों जैसे उत्तरी-पूर्वी राज्यों तथा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है। भारत में हवाई यात्रा सभी व्यक्तियों की पहुँच में नहीं है। केवल उत्तरी-पूर्वी राज्यों में इन सेवाओं को आम आदमी तक उपलब्ध करवाने हेतु विशेष प्रबंध किये गए हैं।

प्रश्न 18. भारत के डाक-संचार तंत्र का वर्णन कीजिए।

उत्तर— भारत का डाक-संचार तंत्र-इसके प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार हैं-

(1) भारत का डाक-संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम डाक-संचार तंत्र है।

(2) यह पार्सल, निजी पत्र व्यवहार आदि को संचालित करता है। कार्ड व लिफाफा, बंद चिट्ठी, पहली श्रेणी की डाक समझी जाती है तथा विभिन्न स्थानों पर वायुयान द्वारा भी पहुँचाए जाते हैं।

(3) द्वितीय श्रेणी की डाक में रजिस्टर्ड पैकेट, किताबें, अखबार तथा मैगजीन शामिल हैं। ये धरातलीय डाक द्वारा पहुँचाए जाते हैं तथा इनके लिए स्थल व जल परिवहन का प्रयोग किया जाता है।

(4) बड़े शहरों व नगरों में डाक-संचार में शीघ्रता हेतु, हाल ही में छ: डाक मार्ग बनाए गए हैं। इन्हें राजधानी मार्ग, मेट्रो चैनल, ग्रीन चैनल, व्यापार (Business) चैनल, भारी चैनल तथा दस्तावेज चैनल के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 19. भारत में जनसंचार के साधन के रूप में पत्र-पत्रिकाओं तथा चलचित्रों की स्थिति स्पष्ट कीजिए।

उत्तर— भारत में जनसंचार के साधन के रूप में पत्र-पत्रिकाओं तथा चलचित्रों का बहुत महत्व है। भारत में वर्ष भर अनेक समाचार-पत्र तथा सामयिक पत्रिकाएँ प्रकाशित की जाती हैं। ये पत्रिकाएँ सामयिक होने के नाते (जैसे मासिक, साप्ताहिक आदि) कई प्रकार की हैं। समाचार-पत्र लगभग 100 भाषाओं तथा बोलियों में प्रकाशित होते हैं। हिन्दी भाषा में सर्वाधिक समाचार-पत्र प्रकाशित होते हैं तथा इसके बाद अंग्रेजी व उर्दू के समाचार-पत्र आते हैं।

भारत विश्व में सर्वाधिक चलचित्रों का उत्पादक भी है। यह कम अवधि वाली फिल्में, वीडियो फीचर फिल्म तथा छोटी वीडियो फिल्में बनाता है। केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड (Central Board of Film Certification) भारतीय व विदेशी सभी फिल्मों को प्रमाणित करने का अधिकार रखता है।

प्रश्न 20. व्यापार को परिभाषित कीजिए। इसके प्रकारों को बताइए।

उत्तर— व्यापार-राज्यों व देशों में व्यक्तियों के मध्य वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है।

व्यापार के प्रकार-व्यापार तीन प्रकार का होता है-

(1) स्थानीय व्यापार-जब कच्चे माल, निर्मित वस्तुओं या सेवाओं का आदान-प्रदान एक क्षेत्र विशेष, यथा-कस्बों व गाँवों के लोगों द्वारा स्थानीय रूप से ही किया जाता है तो उसे स्थानीय व्यापार कहते हैं।

(2) राज्यस्तरीय व्यापार-जब कच्चे माल, निर्मित वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य होता है तो उसे राज्यस्तरीय व्यापार कहते हैं।

(3) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार-जब कच्चे माल, तैयार माल और सेवाओं का आदान-प्रदान किन्हीं दो देशों के मध्य होता है तो उसे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति किसी भी देश के आर्थिक विकास का सूचक होती है।

प्रश्न 21. परिवहन और संचार में क्या अंतर है? (प्रश्न बैंक)

--- [ पृष्ठ संख्या: 261 ] ---

उत्तर— परिवहन और संचार में अन्तर

क्र. सं.

परिवहन

संचार

1.

परिवहन द्वारा व्यक्तियों एवं माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाता है।

संचार के साधन व्यक्तिगत संचार एवं जनसंचार के माध्यम से व्यक्तियों को सूचनाएँ उपलब्ध कराते हैं।

2.

परिवहन जल, थल एवं वायु के माध्यम से किया जा सकता है।

संचार के साधनों में डाकतार, टेलीफोन, रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र, पत्र-पत्रिकाओं एवं चलचित्रों को सम्मिलित किया जाता है।

3.

औद्योगिक विकास, व्यापार व आवागमन पूर्णतः परिवहन साधनों पर निर्भर है।

संचार के साधन औद्योगिक विकास एवं परिवहन को सुव्यवस्थित बनाने में मदद करते हैं।

4.

परिवहन के साधन समय एवं स्थान के अनुसार बदलते रहते हैं।

संचार के साधनों पर समय व स्थान का प्रायः कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

● निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. भारत की सड़कों का सक्षमता के आधार पर वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिये।

अथवा

भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर इन्हें कितने वर्गों में वर्गीकृत किया गया है? विस्तार से लिखिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— भारत की सड़कों का वर्गीकरण

भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर इनको निम्नलिखित छः वर्गों में वर्गीकृत किया गया है-

(1) स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग- भारत सरकार ने दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-मुम्बई व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत दो गलियारे प्रस्तावित हैं। प्रथम गलियारा उत्तर-दक्षिण गलियारा जो श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है तथा द्वितीय पूर्व-पश्चिम गलियारा जो सिल्चर तथा पोरबन्दर को जोड़ता है। इस महा राजमार्ग का प्रमुख उद्देश्य भारत के मेगासिटी के मध्य की दूरी व परिवहन समय को न्यूनतम करना है। यह राजमार्ग परियोजना भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है।

(2) राष्ट्रीय राजमार्ग- राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं। ये प्राथमिक सड़क तंत्र हैं जिनका निर्माण व रख-रखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम दिशाओं में फैले हैं।

(3) राज्य राजमार्ग- राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। राज्य तथा केन्द्रशासित क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था तथा निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग का होता है।

(4) जिला मार्ग- ये सड़कें जिले के विभिन्न प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं। इन सड़कों की व्यवस्था का उत्तरदायित्व जिला परिषदें वहन करती हैं।

(5) अन्य सड़कें- ग्रामीण क्षेत्रों तथा गाँवों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कें इस वर्ग के अन्तर्गत आती हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के तहत इन सड़कों के विकास को विशेष प्रोत्साहन मिला है।

(6) सीमान्त सड़कें- भारत सरकार प्राधिकार के अधीन सीमा सड़क संगठन जो कि देश के सीमान्त क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देख-रेख करता है।

प्रश्न 2. भारत में रेल परिवहन के विकास पर एक भौगोलिक निबन्ध लिखिये।

अथवा

भारत में रेल परिवहन को विस्तार से समझाइये। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— रेल परिवहन

भारत में रेल परिवहन के विकास का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जाता है-

(1) परिवहन का प्रमुख साधन होना- भारत में रेल परिवहन वस्तुओं तथा यात्रियों के परिवहन का प्रमुख साधन है। रेल परिवहन अनेक कार्यों, यथा-व्यापार, भ्रमण, तीर्थ यात्राएँ तथा लम्बी दूरी तक सामान के परिवहन में सहायक है।

--- [ पृष्ठ संख्या: 262 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X 255

भारतीय रेलवे ईयर बुक 2019-20 के अनुसार भारतीय रेल 67,956 किमी. लम्बे मार्ग को अनेक गेज पर तय करती है। इसमें बड़ी लाइन मार्ग 63,950 किमी., मीटर लाइन मार्ग 2,402 किमी. तथा छोटी लाइन मार्ग 1,604 किमी. है। भारतीय रेल परिवहन को 16 रेल प्रबंधों में पुनः संकलित किया गया है।

(2) देश की अर्थव्यवस्था, उद्योगों व कृषि के विकास में सहायक होना- भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था, उद्योगों व कृषि के तीव्र गति से विकास के लिए उत्तरदायी है।

(3) रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारक- भारत में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों में भू-आकृति, आर्थिक व प्रशासनिक कारक प्रमुख हैं। उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, सम्पन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहा है यद्यपि असंख्य नदियों के विस्तृत जल मार्गों पर पुलों के निर्माण में कुछ बाधाएँ आई हैं। प्रायद्वीपीय भारत में रेलमार्ग ऊबड़-खाबड़, पहाड़ी क्षेत्रों, छोटी पहाड़ियों और सुरंगों आदि से होकर गुजरते हैं। हिमालय पर्वतीय क्षेत्र भी दुर्गम उच्चावच, विरल जनसंख्या तथा आर्थिक अवसरों की कमी के कारण रेल लाइन के निर्माण में प्रतिकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न करता है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के दलदली भाग, मध्य प्रदेश के वन क्षेत्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा व झारखण्ड में रेल लाइन का निर्माण करना कठिन है। सह्याद्रि तथा उससे सन्बद्ध क्षेत्र को भी घाट या दर्रों के द्वारा ही पार पाना संभव है।

कुछ वर्ष पहले भारत के महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र में पश्चिमी तट के साथ कोंकण रेलवे के विकास ने यात्री व वस्तुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाया है। इस क्षेत्र में अनेक समस्याएँ भी हैं, जैसे- भूस्खलन तथा किसी-किसी भाग में रेलवे ट्रैक का धँसना आदि।

प्रश्न 3. भारत में पाइप लाइन परिवहन पर एक भौगोलिक निबन्ध लिखिये।

उत्तर- पाइप लाइन परिवहन

भारत के परिवहन मानचित्र पर पाइप लाइन परिवहन का एक नवीन साधन है। पहले पाइप लाइन का उपयोग शहरों व उद्योगों में पानी पहुँचाने के लिए किया जाता था। वर्तमान में इसका उपयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पादन तथा तेल से प्राप्त प्राकृतिक गैस, को शोधनशालाओं, उर्वरक कारखानों तथा बड़े ताप विद्युत गृहों तक पहुँचाने में किया जाता है। ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित कर पाइप लाइनों के द्वारा ले जाया जाता है। सुदूर आन्तरिक भागों में स्थित शोधनशालाएँ, यथा- बरौनी, मथुरा, पानीपत तथा गैस पर आधारित उर्वरक कारखानों की स्थापना पाइप लाइनों के जाल के कारण ही संभव हो सकी है। पाइप लाइन बिछाने की प्रारम्भिक लागत अधिक है जबकि इसको चलाने की लागत न्यूनतम है। वाहनांतरण देरी तथा हानियाँ इसमें लगभग नहीं के बराबर हैं।

पाइप लाइन परिवहन के जाल- भारत में पाइप लाइन परिवहन के प्रमुख जाल निम्नलिखित हैं-

(1) असम के तेल क्षेत्रों से कानपुर तक- यह पाइप लाइन ऊपरी असम के तेल क्षेत्रों से गुवाहाटी, बरौनी व इलाहाबाद के रास्ते कानपुर तक जाती है। इसकी एक शाखा बरौनी से राजबंध होकर हल्दिया तक विस्तृत है। दूसरी शाखा राजबंध से मौरी ग्राम तक तथा गुवाहाटी से सिलिगुड़ी तक विस्तृत है।

(2) सलाया से जालंधर तक- यह पाइप लाइन गुजरात में सलाया से वीरमगांव, मथुरा, दिल्ली व सोनीपत के रास्ते पंजाब में जालंधर तक जाती है। इसकी अन्य शाखा वडोदरा के निकट कोयली को चक्षु व अन्य स्थानों से जोड़ती है।

(3) हजीरा से जगदीशपुर तक- यह पाइप लाइन गुजरात में हजीरा को उत्तर प्रदेश में जगदीशपुर तक मिलाती है। यह गैस पाइप लाइन है। यह मध्यप्रदेश के विजयपुर के रास्ते से होकर जाती है। इसकी शाखायें राजस्थान में कोटा तथा उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर, बबराला व अन्य स्थानों पर हैं।

प्रश्न 4. भारत में जल परिवहन का वर्णन करते हुए प्रमुख समुद्री पत्तन बताइये।

उत्तर- जल परिवहन

भारत में जल परिवहन का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-

(1) परिवहन का सबसे सस्ता साधन होना- जल परिवहन परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल है। भारत में अन्तःस्थलीय नौसंचालन जलमार्ग 14500 किलोमीटर लम्बा है। इसमें केवल 5685 किलोमीटर मार्ग ही मशीनीकृत नौकाओं के द्वारा तय किया जाता है।

--- [ पृष्ठ संख्या: 263 ] ---

(2) प्रमुख समुद्री पत्तन- भारत की 7516.6 किलोमीटर लम्बी समुद्री तट रेखा के साथ 12 प्रमुख तथा 200 मध्यम व छोटे पत्तन हैं। ये प्रमुख पत्तन देश के 95 प्रतिशत विदेशी व्यापार को संचालित करते हैं। देश के प्रमुख पत्तन निम्नलिखित हैं-

(i) कांडला- यह एक ज्वारीय पत्तन है। इसे दीनदयाल पत्तन के नाम से भी जाना जाता है। यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के औद्योगिक तथा खाद्यान्नों के आयात-निर्यात को संचालित करता है।

(ii) मुम्बई- मुम्बई वृहत्तम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले, विस्तृत व सुचारु पोताश्रय हैं। इसके सामने जवाहरलाल नेहरू पत्तन विकसित किया गया जो कि इस पूरे क्षेत्र को एक समूह पत्तन की सुविधा भी प्रदान कर सके।

(iii) मारमागाओ- लौह-अयस्क के निर्यात के सन्दर्भ में मारमागाओ पत्तन देश का महत्वपूर्ण पत्तन है। यहाँ से देश के कुल निर्यात का आधा (50 प्रतिशत) लौह-अयस्क निर्यात किया जाता है।

(iv) न्यू मंगलौर- कर्नाटक में स्थित न्यू मंगलौर पत्तन कुद्रेमुख खानों से निकले लौह-अयस्क का निर्यात करता है।

(v) कोची- देश के सुदूर-दक्षिण पश्चिम में कोची पत्तन है। यह एक लैगून के मुहाने पर स्थित एक प्राकृतिक पोताश्रय है।

(vi) तूतीकोरिन- देश के पूर्वी तट के साथ तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी छोर पर तूतीकोरिन पत्तन है। यह एक प्राकृतिक पोताश्रय है। यह पत्तन हमारे पड़ोसी देशों, जैसे- श्रीलंका, मालदीव आदि तथा भारत के तटीय क्षेत्रों की विभिन्न वस्तुओं के व्यापार को संचालित करता है।

(vii) चेन्नई- यह भारत का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन है। चेन्नई पत्तन का व्यापार की मात्रा तथा लदे समान के सन्दर्भ में मुम्बई के बाद दूसरा स्थान है।

(viii) विशाखापत्तनम- विशाखापत्तनम स्थल से घिरा गहरा व सुरक्षित पत्तन है।

(ix) पारादीप- उड़ीसा में स्थित पारादीप पत्तन विशेष रूप से लौह-अयस्क का निर्यात करता है।

(x) कोलकाता- कोलकाता एक अन्तःस्थलीय नदीय पत्तन है। कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है।

प्रश्न 5. भारत के आंतरिक जलमार्गों का वर्णन कीजिये।

अथवा

भारत के अंत: स्थलीय नौसंचालन जलमार्ग का वर्णन कीजिये।

उत्तर— भारत में आंतरिक जलमार्ग

भारत में अंत: स्थलीय नौसंचालन जलमार्ग 14,500 किमी. लंबा है। इसमें केवल 5,685 किमी. मार्ग ही मशीनीकृत नौकाओं द्वारा तय किया जाता है।

भारत सरकार द्वारा निम्न जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है-

(1) नौगम्य जलमार्ग संख्या-1- हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य गंगा जलमार्ग जो 1620 किमी. लंबा है।

(2) नौगम्य जलमार्ग संख्या-2- सदिया व धुबरी के मध्य 891 किमी. लंबा ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग।

(3) नौगम्य जलमार्ग संख्या-3- केरल में पश्चिम-तटीय नहर (कोट्टापुरम से कोल्लम तक, उद्योगमंडल तथा चंपक्कारा नहरें-205 किमी.)।

(4) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4- काकीनाडा और पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी.)।

(5) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5- माताई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ ब्राह्मणी नदी का विशेष विस्तार (588 किमी.)।

कुछ अन्य अंतर जलमार्ग भी हैं जिन पर जल-परिवहन होता है। इसमें माण्डवी, जुआरी और कम्‍बरजुआ, सुन्दरवन, बराक, केरल का पश्चजल मुख्य हैं।

प्रश्न 6. भारत में जनसंचार माध्यमों का वर्णन कीजिए।

उत्तर— भारत में जनसंचार के माध्यम

भारत के प्रमुख जनसंचार के माध्यम हैं-(1) आकाशवाणी (2) दूरदर्शन (3) समाचार पत्र-पत्रिकाएँ (4) चलचित्र। यथा-

--- [ पृष्ठ संख्या: 264 ] ---

सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा X 257

(1) आकाशवाणी- भारत में आकाशवाणी 'बहुजन सुखाय' के लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करती है। आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय भाषा में देश के विभिन्न भागों में अनेक वर्गों के व्यक्तियों के लिए विविध कार्यक्रम प्रसारित करता है। एफ.एम. सहित रेडियो सेटों की संख्या में वृद्धि एफ.एम. सेवा की लोकप्रियता का संकेत है।

(2) दूरदर्शन- दूरदर्शन देश का राष्ट्रीय समाचार एवं संदेश माध्यम है। यह विश्व के वृहत्तम संचार तंत्रों में एक है। दूरदर्शन द्वारा देश के विविध प्रकार के कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए विभिन्न चैनलों का उपयोग किया जाता है। दूरदर्शन पर विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व खेल-जगत सम्बन्धी कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं।

(3) समाचार पत्र तथा पत्रिकाएँ- भारत में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में समाचार पत्रों तथा पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन होता है। ये पत्र-पत्रिकाएँ दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक तथा मासिक होती हैं। समाचार-पत्र लगभग 100 भाषाओं तथा बोलियों में प्रकाशित होते हैं।

(4) चलचित्र- भारत चलचित्रों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चलचित्रों के अतिरिक्त यहाँ लघु फिल्में, वीडियो फीचर फिल्में, वीडियो लघु फीचर फिल्में भी तैयार की जाती हैं। यहाँ फिल्में केन्द्रीय फिल्म प्रामाणिक बोर्ड द्वारा प्रमाणित किए जाने के पश्चात् ही प्रसारित की जाती हैं।

प्रश्न 7. भारत के प्रमुख बंदरगाहों (पत्तनों) का विस्तार से वर्णन कीजिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर- भारत में 12 प्रमुख तथा 200 मध्यम व छोटे बंदरगाह (पत्तन) हैं।

(1) स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् कच्छ में कांडला पहले पत्तन के रूप में विकसित किया गया। कांडला जिसे दीनदयाल पत्तन के नाम से भी जाना जाता है, यह एक ज्वारीय पत्तन है। यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के औद्योगिक तथा खाद्यान्नों के आयात-निर्यात को संचालित करता है।

(2) मुंबई वृहत्तम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले, विस्तृत व सुचारु पोताश्रय हैं।

(3) मुंबई पत्तन के अधिक परिवहन को ध्यान में रखकर इसके सामने जवाहरलाल नेहरू पत्तन विकसित किया गया जो पूरे क्षेत्र को एक समूह पत्तन की सुविधा भी प्रदान कर सके।

(4) लौह-अयस्क के निर्यात के संदर्भ में मार्मागाओ पत्तन देश का महत्त्वपूर्ण पत्तन है। यहाँ से देश के कुल निर्यात का आधा (50 प्रतिशत) लौह-अयस्क निर्यात किया जाता है।

(5) कर्नाटक में स्थित न्यू-मैंगलोर पत्तन कुद्रेमुख खानों से निकले लौह-अयस्क का निर्यात करता है।

(6) सुदूर दक्षिण-पश्चिम में कोची पत्तन है; यह एक लैगून के मुहाने पर स्थित एक प्राकृतिक पोताश्रय है।

(7) पूर्वी तट के साथ तमिलनाडु में दक्षिण-पूर्वी छोर पर तूतीकोरन पत्तन है। यह एक प्राकृतिक पोताश्रय है तथा इसकी पृष्ठभूमि भी अत्यंत समृद्ध है। अतः यह पत्तन हमारे पड़ोसी देशों जैसे-श्रीलंका, मालदीव आदि तथा भारत के तटीय क्षेत्रों की भिन्न वस्तुओं के व्यापार को संचालित करता है।

(8) चेन्नई हमारे देश का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन है। व्यापार की मात्रा तथा लदे सामान के संदर्भ में इसका मुंबई के बाद दूसरा स्थान है।

(9) विशाखापट्टनम स्थल से घिरा, गहरा व सुरक्षित पत्तन है। प्रारम्भ में यह पत्तन लौह-अयस्क निर्यातक के रूप में विकसित किया गया था।

(10) ओडिशा में स्थित पारादीप पत्तन विशेषतः लौह-अयस्क का निर्यात करता है।

(11) कोलकाता एक अंतःस्थलीय नदीय (Riverine) पत्तन है। यह पत्तन गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के वृहत् व समृद्ध पृष्ठभूमि को सेवाएँ प्रदान करता है। ज्वारीय (Tidal) पत्तन होने के कारण तथा हुगली के तलछट जमाव से इसे नियमित रूप से साफ करना पड़ता है।

(12) कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है।

--- [ पृष्ठ संख्या: 265 ] ---

---

और अध्याय देखें / Explore More Chapters