RajBoardExam
विज्ञान (Science)हिंदी माध्यम2026-27

RBSE Class 6 Science Chapter 14 Solutions in Hindi — विद्युत परिपथ

📅 अंतिम अपडेट: 2026-09-09📖 RBSE/NCERT Solutions

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 14 विद्युत परिपथ

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 14 विद्युत परिपथ are part of RBSE Solutions for Class 6 Science.Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 14 विद्युत परिपथ.

Board

RBSE

Textbook

SIERT, Rajasthan

Class

Class 6

Subject

Science

Chapter

Chapter 14

Chapter Name

विद्युत परिपथ

Number of Questions Solved

43

Category

RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 14 विद्युत परिपथ

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
विद्युत सेल के टर्मिनल की संख्या होती है
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) दो

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से किसमें विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होती है ?
(क) ताँबा
(ख) लोहा
(ग) लकड़ी
(घ) ऐलुमिनियम
उत्तर:
(ग) लकड़ी

प्रश्न 3.
विद्युत के तार बनाने में काम लिया जाता है
(क) लकड़ी
(ख) ताँबा
(ग) प्लास्टिक
(घ) धागा
उत्तर:
(ख) ताँबा

प्रश्न 4.
विद्युत से नहीं चलने वाली युक्ति है
(क) पंखा
(ख) कूलर
(ग) टेलीविजन
(घ) साइकिल
उत्तर:
(घ) साइकिल

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(

  1. जिन पदार्थों में विद्युत धारा का प्रवाह हो सकता है उन्हें ……….. कहते हैं।
  2. बल्ब के अन्दर लगा दो मोटे तारों पर लगा पतला तार ………… कहलाता है।

उत्तर:

  1. सुचालक
  2. फिलामेंट

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बिजली के खम्भों पर चढ़ने वाला व्यक्ति रबर के दस्ताने क्यों पहनता है ?
उत्तर:
रबर विद्युत की कुचालक होती है। बिजली का काम करते समय व्यक्ति का हाथ बिजली के तार से छु। सकता है और उसे करंट लग सकता है। इसलिए व्यक्ति रबर के दस्ताने पहनता है ताकि उसे करंट न लगे।

प्रश्न 2.
पेचकस और प्लायर के हत्थों पर प्लास्टिक व रबर की परत क्यों चढ़ी होती है ?
उत्तर:
रबर एवं प्लास्टिक विद्युत की कुचालक होती हैं। पेचकस एवं प्लायर से बिजली का काम करते समय बिजली का प्रवाह काम करने वाले व्यक्ति के हाथ तक नहीं हो पाता जिससे व्यक्ति को पेचकस व प्लायर से बिजली का काम करते वक्त करंट की सम्भावना नहीं रहती है।

प्रश्न 4.
बन्द परिपथ व खुले परिपथ में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
बन्द परिपथ में स्विच ऑन’ रहता है एवं विद्युत धारा परिपथ में वहती है। जबकि खुले परिपथ में स्विच ऑफ’ रहता है एवं विद्युत धारा परिपथ में नहीं बहती है। बन्द परिपथ में उपकरण कार्य करता है, जबकि खुले परिपथ में उपकरण कार्य नहीं करता।

प्रश्न 5.
चालक तथा अचालक किसे कहते हैं ? इसके तीन-तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
चालक-ऐसे पदार्थ जिनमें विद्युत का प्रवाह हो जाता है, चालक कहलाते हैं; जैसे–ताँबा, लोहा, चाँदी आदि से बनी वस्तुएँ। अचालक-ऐसे पदार्थ जिनमें विद्युत का प्रवाह नहीं होता, अचालक कहलाते हैं; जैसे–प्लास्टिक, काँच, लकड़ी।

क्रिया कार्य
प्रश्न 1.
विद्युत बल्ब के आविष्कार करने वाले वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडीसन की जीवनी का पता लगाकर आलेख लिखिए।
उत्तर:
थॉमस अल्वा एडीसन-थॉमस अल्वा एडीसन का जन्म 11 फरवरी को मिलान, ओहायो, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। इन्हें बचपन से ही शरारती होने के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा और अपनी शिक्षा माताजी के सहयोग से घर पर ही की। ये बचपन से ही तरह-तरह के आविष्कारों को करने में व्यस्त रहते थे। इन्होंने बचपन से ही पैसा कमाने के लिए तरह-तरह के कार्य किए; जैसे-अखर बेचना, चाय बेचना, फल एवं फूल बेचना आदि।

20 वर्ष की उम्र तक एडीसन ने तार कर्मचारी के रूप में नौकरी की। 1869 में एडीसन ने अपने सर्वप्रथम आविष्कार ‘विद्युत मतदान गणक’ का पेटेंट कराया। सन् 1870-76 के बीच इन्होंने अनेक आविष्कार किए। 21 अक्टूबर, 1879 को एडीसन ने 40 घण्टे से अधिक समय तक बिजली से जलने वाला निर्वात बल्ब विश्व को भेंट किया। 18 अक्टूबर, 1931 को इनकी मृत्यु हो गई।

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
विद्युत सेल का उपयोग हम कहाँ-कहाँ करते हैं ? सूची बनाइए। (पृष्ठ 118)
उत्तर:
विद्युत सेल का उपयोग हम निम्न उपकरणों में करते हैं

  1. रेडियो
  2. विद्युत टार्च
  3. केलकुलेटर
  4. टी.के. का रिमोट कन्ट्रोल
  5. घड़ियाँ
  6. मोबाईल फोन
  7. बच्चों के स्वचालित खिलौने

प्रश्न 2.
घरों में काम आने वाले बल्ब और टार्च बल्ब में क्या समानता है ? अवलोकन कीजिए। (पृष्ठ 119)
उत्तर:
दोनों में काँच का बल्ब, तन्तु या फिलामेंट था ऋण एवं धन सिरे होते हैं। दोनों ही प्रकाश उत्पन्न कर हैं।

प्रश्न 3.
हम देखते हैं कि कई बार परिपथ पूरा होने पर भी बल्ब नहीं जलता। इसका क्या कारण है? (पृष्ठ 119)
उत्तर:
ऐसा तभी होता है जब परिपथ संयोजन पूर्ण नहीं है या तार सहीं जुड़ा हुआ नहीं है अथवा बल्ब खराब भी हो सकता है।

प्रश्न 4.
अच्छे बल्ब एवं फ्यूज बल्ब का अवलोकन करके पता कीजिए कि इनमें क्या अन्तर है ? (पृष्ठ 119)
उत्तर:
अच्छे बल्ब का तन्तु (फिलामेंट) अच्छा होता है और इससे जुड़े ताँबे के तार पूर्ण होते हैं। फ्यूज बल्ब में या तो फिलामेंट टूटी होता है या ताँबे के तार कहीं से कटे होते हैं।

प्रश्न 5.
स्विच किस प्रकार कार्य करता है ? (पृष्ठ 119)
उत्तर:
स्विच परिपथ को पूरा (बन्द) करता है अथवा खोल देता है। जब परिपथ बन्द (ऑन) होता है तो धारा प्रवाहित होना प्रारम्भ हो जाती है और उपकरण कार्य करने लगता है। यदि स्विच (ऑफ) होता है तो परिपथ खुल जाता है और धारा का प्रवाह रुक जाता है और उपकरण कार्य करना बन्द कर देता है।

प्रश्न 6.
क्या सभी प्रकार के पदार्थों में विद्युत का प्रवाह हो सकता है ? (पृष्ठ 120)
उत्तर:
नहीं। केवल विद्युत के चालक पदार्थों में विद्युत का प्रवाह हो सकता है, कुचालक पदार्थों में नहीं।

क्रियाकलाप

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
बिजली से चलने वाला उपकरण नहीं है ?
(अ) फ्रिज
(ब) विद्युत बल्ब
(स) हाथ का पंखा
(द) टी. वी.
उत्तर:
(स) हाथ का पंखा

प्रश्न 2.
विद्युत धारा का प्रवाह होता है
(अ) धन सिरे से ऋण सिरे की ओर
(ब) ऋण सिरे से धन सिरे की ओर
(स) कभी धन सिरे की ओर कभी ऋण सिरे की ओर
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) धन सिरे से ऋण सिरे की ओर

प्रश्न 3.
टॉर्च के सेल में धन टर्मिनल होता है
(अ) सेल की तली में
(ब) पीतल की टोपी में
(स) प्लास्टिक का कवर में
(द) कहीं भी
उत्तर:
(ब) पीतल की टोपी में

प्रश्न 4.
चालक पदार्थ है
(अ) लोहे की कील
(ब) प्लास्टिक की रिफिल
(स) लकड़ी
(द) ये सभी।
उत्तर:
(अ) लोहे की कील

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. ………….. हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है।
  2. बल्ब में काँच के आवरण से अन्दर एक पतला तार होता है जिसे …………. कहते हैं।
  3. सेल के………टर्मिनल होते हैं।
  4. बल्ब के फिलामेंट से विद्युत धारा के प्रवाहित होने से प्रकाश …………. होता है।

उत्तर:

  1. विद्युत
  2. फिलामेंट
  3. दो
  4. उत्सर्जित

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
बिजली से चलने वाले दो विद्युत यन्त्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. कूलर
  2. वॉशिंग मशीन

प्रश्न 2.
पॉवर हाउस किसे कहते हैं ?
उत्तर:
हमारे घरों में जिस स्थान से बिजली आती है, उसे पावर हाउस कहते हैं।

प्रश्न 3.
विद्युत आपूर्ति बन्द होने और फिर अन्धेरा हो जाने पर हम कौन-कौन सी युक्तियों को प्रयोग में लाते हैं ? केवल दो नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. टॉर्च
  2. इनवर्टर

प्रश्न 4.
क्या जनरेटर विद्युत उत्पन्न कर सकता है ?
उत्तर:
हाँ, विद्युत उत्पन्न करने वाला यन्त्र जनरेटर कहलाता है।

प्रश्न 5.
घरों में प्रत्येक उपकरण में स्विच क्यों लगाया जाता है ?
उत्तर:
उपकरणों को बन्द एवं चालू करने के लिए।

प्रश्न 6.
विद्युत बल्ब के कितने टर्मिनल होते हैं ?
उत्तर:
विद्युत बल्ब के दो टर्मिनल होते हैं।

प्रश्न 7.
बल्ब एवं सेल के दोनों टर्मिनलों को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
धन टर्मिनल (+) तथा ऋण टर्मिनल (-)।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
विद्युत के सुचालक तथा अचालक क्या होते हैं ? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
विद्युत सुचालक(Electric Conductor): ऐसे पदार्थ जिनसे होकर विद्युत का प्रवाह हो सकता है अर्थात् धारा बह सकती है, विद्युत सुचालक कहते हैं।
उदाहरण: धातुएँ; जैसे–लोहा, चाँदी, ताँबा आदि, नमक का घोल, ग्रेफाइट, इलेक्ट्रोलाइट विलयन आदि।
विद्युत अचालक(Non-Conductor of Electric)-ऐसे पदार्थ जिनसे होकर विद्युत प्रवाहित नहीं हो सकती है, विद्युत अचालक कहलाते हैं। जैसे-सूखी ड़ी, अधातु; जैसे-अभ्रक, सिलिकॉन आदि, शुद्ध पानी, काँच, प्लास्टिक, रबर आदि।

प्रश्न 2.
अपने घरों में विद्युत से चलने वाले विभिन्न उपकरणों की सूची बनाइए।
उत्तर:
विद्युत उपकरण

  1. टेलीविजन
  2. फ्रिज
  3. रेडियो
  4. विद्युत प्रेस
  5. माइक्रोवेव
  6. वॉशिंग मशीन
  7. टेप रिकार्डर
  8. विद्युत बल्ब
  9. ट्यूब लाइट
  10. वेक्यूम क्लीनर

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 14 विद्युत परिपथ will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 14 विद्युत परिपथ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.