RajBoardExam
📚 कक्षा 7 विज्ञान (Science)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 12: पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य

Earth Moon and the Sun

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27•📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक•🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
भाग 1 — समाधान (Solutions)

📖 1. समाधान: पाठगत एवं अभ्यास के संपूर्ण प्रश्नोत्तर

राजस्थान बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान (Curiosity / जिज्ञासा) — पाठगत एवं अभ्यास के सभी प्रश्नों के प्रामाणिक उत्तर।

आइए, और अधिक सीखें

प्रश्न 1.
चित्र 12.17 में पृथ्वी के एक घूर्णन के दौरान उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश कितने- कितने घंटे रहता है?

उत्तर:
चित्र 12.17 में दिखाई स्थिति के दक्षिणी गोलार्द्ध पर सूर्य का प्रकाश 12 घंटे से अधिक तथा उत्तरी गोलार्द्ध पर 12 घंटे से कम रहेगा।

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 12 पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य चित्र 1

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो:
(i) तारे _______ दिशा में उदित होते हैं और _______ दिशा में अस्त होते हैं।
(ii) दिन और रात पृथ्वी के _______ के कारण होते हैं।
(iii) जब चंद्रमा हमारी दृष्टि के सामने सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है तो यह _______ सूर्य ग्रहण कहलाती है।
उत्तर:
(i) पूर्व, पश्चिम
(ii) घूर्णन (घूमने)
(iii) पूर्ण।

प्रश्न 3.
बताइए निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
(i) जब सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आता है तो सूर्य- ग्रहण होता है।
(ii) गुजरात में सूर्योदय झारखंड से पहले होता है।
(iii) चेन्नई में सबसे लंबा दिन ग्रीष्म अयनांत में होता है।
(iv) हमें सूर्य ग्रहण सीधा अपनी खुली आँखों से देखना चाहिए।
(v) ऋतु परिवर्तन पृथ्वी के घूर्णन अक्ष के झुकाव तथा इसकी गोल आकृति के कारण होता है।
(vi) सूर्य के परितः पृथ्वी के परिक्रमण के और रात होते हैं।
उत्तर:
(i) असत्य
(ii) असत्य
(iii) सत्य
(iv) असत्य
(v) सत्य
(vi) असत्य

प्रश्न 4.
पद्मश्री ने कल रात 8:00 बजे ओरायन तारामंडल लगभग अपने सिर के ऊपर देखा था। वह आज ओरायन तारामंडल को अपने सिर के ऊपर किस समय देखेगी?
उत्तर:
पृथ्वी की परिक्रमा के कारण तारे हर दिन लगभग 4 मिनट पहले उसी स्थिति में आ जाते हैं। अतः अगले दिन ओरायन तारामंडल सिर के ऊपर लगभग 7 बजकर 56 मिनट पर दिखाई देगा यानि 4 मिनट पहले।

प्रश्न 5.
नंदिनी ने 21 जून को मध्यरात्रि में एक तारा समूह को उदित होते हुए देखा अगले वर्ष मध्यरात्रि में वह तारों के इस समूह को कब उदित होते हुए देखेगी?
उत्तर:
पृथ्वी एक वर्ष में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा पूरी करती है। इसलिए अगले वर्ष ठीक उसी तारीख और उसी समय (21 जून, मध्यरात्रि) पर वही तारा समूह पुनः उसी स्थिति में दिखेगा।

प्रश्न 6.
अभय के ध्यान में यह बात आई कि जब भारत में दिन होता है तो अमेरिका में रहने वाले उसके चाचा जी उस समय सो रहे होते हैं क्योंकि वहाँ उस समय रात होती है। इस अंतर का क्या कारण है?
उत्तर:
यह पृथ्वी के घूर्णन ( rotation) के कारण होता है। जब पृथ्वी का भारत वाला भाग सूर्य के सम्मुख यानी प्रकाशमान रहता है, तब अमेरिका वाला भाग अंधकार में ( रात में) होता है, और जब वहाँ दिन होता है, तब भारत में रात होती है।

प्रश्न 7.
चार मित्रों ने सूर्य ग्रहण के अवलोकन हेतु निम्नलिखित चार ढंग अपनाए। इनमें से किसने असावधानी बरती?
(i) रवि किशन ने सूर्य ग्रहण देखने वाले नजर के चश्मे का उपयोग किया।
(ii) ज्योति ने सूर्य का प्रतिबिंब पर्दे पर बनाने के लिए दर्पण का उपयोग किया।
(iii) आदित्य ने सीधे अपनी खाली आँखों से सूर्य का अवलोकन किया।
(iv) अरुणा ने कृत्रिम नभोमंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।
उत्तर:
(iii) इनमें से आदित्य ने असावधानी बरती क्योंकि उसने सीधे अपनी खाली आँखों से सूर्य का अवलोकन किया, जो कि बहुत खतरनाक है। सूर्य ग्रहण को बिना सुरक्षा यंत्रों के देखना आँखों के लिए हानिकारक है।

प्रश्न 8.
चित्र 12.18 के वृत्तों में सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण के लिए उपयुक्त शब्द भरिए।

उत्तर:

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 12 पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य चित्र 2

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 12 पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य चित्र 3

प्रश्न 9.
चंद्रमा सूर्य की तुलना में बहुत छोटा है फिर भी पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय यह हमारी दृष्टि से सूर्य को पूरी तरह से ओझल कर देता है। ऐसा क्यों संभव होता है?
उत्तर:
पृथ्वी से देखने पर सूर्य और चंद्रमा के आभासी आमाप लगभग एक जैसे प्रतीत होते हैं, क्योंकि चंद्रमा भले ही छोटा है, लेकिन वह पृथ्वी के बहुत पास है, जबकि सूर्य बहुत दूर है। इसी कारण चंद्रमा सूर्य को पूरी
तरह ढक सकता है।

प्रश्न 10.
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम के मैच प्रायः दिसंबर में होते हैं। अपनी इस यात्रा के लिए उन्हें सरदी के कपड़े ले जाने चाहिए या गरमी के।
उत्तर:
दक्षिणी गोलार्द्ध में दिसंबर माह ग्रीष्मकाल (summer ) का समय है, अतः भारतीय टीम को अधिकतर गर्मी के कपड़े (summer clothes) साथ ले जाने चाहिए।

प्रश्न 11.
जब चंद्र ग्रहण होता है तो इसे पृथ्वी के एक बड़े भाग से देखा जा सकता है किंतु पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल पृथ्वी के एक छोटे भाग से ही देखा जा सकता है। आपके विचार में ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
चंद्रमा की छाया ( umbra) के आकार के कारण; सूर्य ग्रहण में चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर बहुत छोटे क्षेत्र पर ही पड़ती है, जबकि पृथ्वी की छाया चंद्रमा के आकार से बड़ी होती है, जिससे चंद्र ग्रहण पृथ्वी के बड़े भाग से देखा जा सकता है।

प्रश्न 12.
व्याख्या कीजिए कि यदि पृथ्वी का घूर्णन अक्ष इसके परिक्रमण तल के सापेक्ष झुका हुआ ना होता तो ऋतुओं पर इसका क्या प्रभाव होता?
उत्तर:
अगर पृथ्वी का घूर्णन अक्ष झुका न होता, तो सूर्य की किरणें वर्षभर हर भाग पर लगभग एक समान पड़तीं। इस कारण ऋतुओं का चक्र नहीं होता और पूरे वर्ष ऋतुएँ लगभग एक सी ही रहतीं।

Class 7 Science Chapter 12 Question Answer in Hindi (Intext)

()

प्रश्न 1.
पृथ्वी के घूर्णन के कारण पृथ्वी पर दिन और रात कैसे होते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के पश्चिम से पूर्व की ओर घूर्णन के कारण दिन-रात का चक्र चलता है। पृथ्वी पर सूर्य के सामने वाले भाग में दिन होता है जबकि दूसरे भाग पर अंधेरा होने के कारण रात होती है।

()

प्रश्न 2.
क्योंकि पृथ्वी घूम रही है तो क्या सूर्य की भाँति सितारे भी आकाश में घूमते हुए प्रतीत नहीं होने चाहिए।
उत्तर:
हाँ, क्योंकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूर्णन कर रही है तो तारे भी सूर्य की भाँति आकाश में घूमते हुए प्रतीत होते हैं। यह केवल इसलिये है क्योंकि पृथ्वी अपनी अक्ष पर घूम रही है।

()

प्रश्न 3.
एक वर्ष की अवधि में रात्रि आकाश के उसी भाग में भिन्न-भिन्न तारे क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर:
ऐसा पृथ्वी के घूर्णन के कारण होता है। चूँकि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर सतत परिक्रमा करती रहती है, इसलिये जब हम भिन्न-भिन्न दिशाओं में देखते हैं तो वर्षभर सूर्यास्त के बाद रात्रि आकाश में दिखाई देने वाले तारे भी परिवर्तित होते रहते हैं।

()

प्रश्न 4.
प्रत्येक वर्ष में ऋतुएँ एक निश्चित चक्रीय क्रम में आती हैं। क्या यह किसी तरह सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की परिक्रमा करने से संबंधित है?
उत्तर:
हाँ, यह पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने से ही संबंधित है क्योंकि पृथ्वी का घूर्णन अक्ष इसकी। कक्षा के सापेक्ष अभिलंबवत नहीं है अपितु झुका हुआ है। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते समय इस झुकाव को बनाए रखती है। पृथ्वी के अक्ष के झुकाव तथा गोलाकार होने के कारण यहाँ भिन्न-भिन्न ऋतुएँ होती हैं।

()

प्रश्न 5.
क्या पृथ्वी और सूर्य के बीच परिक्रमा करने वाले दो ग्रहों द्वारा सूर्य से आने वाला प्रकाश अवरुद्ध किया जा सकता है?
उत्तर:
ग्रह जैसे : बुध एवं शुक्र ऐसा नहीं कर सकते परंतु चंद्रमा ऐसा कर सकता है। इस अवस्था को सूर्य ग्रहण कहते हैं। यद्यपि बुध एवं शुक्र चंद्रमा से आकार में बड़े हैं परंतु वे चंद्रमा की तुलना में पृथ्वी से बहुत दूर हैं।

भाग 2 — नोट्स (Notes & Key Points)

📝 2. नोट्स: मुख्य बिंदु, वैज्ञानिक संकल्पनाएँ एवं परिभाषाएँ (Key Concepts & Summary)

अध्याय के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नियम, सूत्र, परिभाषाएँ एवं संपूर्ण पाठ का सार।

1. पृथ्वी की गतियाँ एवं उनके प्रभाव:

• घूर्णन (Rotation): पृथ्वी का अपनी धुरी पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करना; इसके कारण दिन और रात बनते हैं।

• परिक्रमण (Revolution): पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्ताकार कक्षा में 365¼ दिन में चक्कर लगाना।

• ऋतु परिवर्तन: पृथ्वी के परिक्रमण तथा अपने अक्ष पर 23.5° झुके होने के कारण ग्रीष्म, शीत, वसंत और शरद ऋतुएँ बनती हैं।

2. चंद्रमा एवं उसकी कलाएँ (Phases of Moon):

• चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है; यह लगभग 27.3 दिन में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करता है।

• चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं होता, यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है।

• अमावस्या (New Moon) से पूर्णिमा (Full Moon) तक प्रकाशित भाग का घटना-बढ़ना चंद्रमा की कलाएँ कहलाता है (चक्र लगभग 29.5 दिन का होता है)।

3. ग्रहण (Eclipses):

• सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse): जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और सूर्य को ढक लेता है (सदा अमावस्या को होता है)।

• चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse): जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है (सदा पूर्णिमा को होता है)।

4. तारामंडल (Constellations):

• तारों के पहचाने जाने योग्य समूह तारामंडल कहलाते हैं (उदा. सप्तर्षि / Ursa Major, ओरायन / मृग, कैसिओपिया)। ध्रुव तारा सदैव उत्तर दिशा को इंगित करता है।

भाग 3 — परीक्षा उपयोगी प्रश्न (Important Q&A)

⭐ 3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Important Questions)

बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs)

प्रश्न 1. पृथ्वी पर दिन और रात बनने का मुख्य कारण है-

(अ) पृथ्वी का परिक्रमण
(ब) पृथ्वी का घूर्णन (धुरी पर घूमना)
(स) चंद्रमा की गति
(द) सूर्य का घूमना

उत्तर:
(ब) पृथ्वी का घूर्णन

प्रश्न 2. सूर्य ग्रहण की स्थिति कब बनती है?

(अ) जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है
(ब) जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है
(स) जब सूर्य बीच में आता है
(द) किसी भी समय

उत्तर:
(ब) जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1. पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से ____________ दिशा में घूमती है।
उत्तर:
पूर्व

प्रश्न 2. चंद्र ग्रहण सदैव ____________ की रात को होता है।
उत्तर:
पूर्णिमा

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. ऋतु परिवर्तन का क्या कारण है?
उत्तर:
पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर परिक्रमण तथा अपनी धुरी पर 23.5° का अक्षीय झुकाव ऋतु परिवर्तन का मुख्य कारण है।