RajBoardExam
विज्ञान (Science)हिंदी माध्यम2026-27

RBSE Class 7 Science Chapter 2 Solutions in Hindi — पदार्थों का अन्वेषण अम्ल, क्षारक एवं लवण | पासबुक हल, नोट्स

📅 अंतिम अपडेट: 2026-09-10📖 RBSE/NCERT Solutions
भाग 1 — समाधान (Solutions)

📖 1. समाधान: पाठगत एवं अभ्यास के संपूर्ण प्रश्नोत्तर

राजस्थान बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान (Curiosity / जिज्ञासा) — पाठगत एवं अभ्यास के सभी प्रश्नों के प्रामाणिक उत्तर।

आइए, और अधिक सीखें

प्रश्न 1.
एक विलयन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है। निम्नलिखित में से कौनसा विलयन अत्यधिक मात्रा में मिलाने पर परिवर्तन को उत्क्रमित कर देगा?
(i) चूने का पानी
(ii) बेकिंग सोडा
(iii) सिरका
(iv) साधारण नमक का विलयन
उत्तर:
(iii) सिरका।

प्रश्न 2.
आपको ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ नामांकित तीन अज्ञात विलयन दिए गए हैं परंतु आप नहीं जानते हैं कि इनमें से कौन-सा विलयन अम्लीय क्षारीय या उदासीन है। विलयन ‘क’ में लाल लिटमस विलयन की कुछ बूँदें डालने पर वह नीला हो जाता है। जब हल्दी के विलयन की कुछ बूँदें विलयन ‘ख’ में डाली जाती हैं तो वह लाल हो जाता है। अंत में विलयन ‘ग’ में गुलाब के अर्क की कुछ बूँदें डालने पर वह हरा हो जाता है। प्रेक्षणों के आधार पर ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ की प्रकृति के लिए निम्नलिखित से कौन-सा सही क्रम है?
(i) अम्लीय, अम्लीय और अम्लीय
(ii) उदासीन, क्षारीय और क्षारीय
(iii) क्षारीय, अम्लीय और क्षारीय
(iv) क्षारीय, क्षारीय और क्षारीय
उत्तर:
(iv) क्षारीय, क्षारीय और क्षारीय।

प्रश्न 3.
चित्र 2.13, चित्र 2.14 और चित्र 2.15 का अवलोकन कर उनका विश्लेषण कीजिए। इनमें लाल गुलाब के अर्क में भिगोई हुई कागज की पट्टियों का उपयोग किया गया है। प्रत्येक पात्र में उपस्थित विलयन की प्रकृति को नामांकित कीजिए।
उत्तर:
चित्र 2.13, 2.14 और 2.15 में गुलाब के अर्क से भीगे कागज का प्रयोग किया गया है। प्रत्येक पात्र में उपस्थित विलयन की प्रकृति :

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 पदार्थों का अन्वेषण अम्ल, क्षारक एवं लवण चित्र 1

चित्र 2.13 में रंग हरा हो गया → क्षारीय
चित्र 2.14 में यदि रंग में परिवर्तन नहीं हुआ → उदासीन
चित्र 2.15 में रंग लाल हो गया → अम्लीय

प्रश्न 4.
प्रयोगशाला में एक द्रव प्रतिदर्श का परीक्षण विभिन्न सूचकों का उपयोग करके किया गया-


परीक्षणों के आधार पर द्रव की अम्लीय अथवा क्षारीय प्रकृति की पहचान कीजिए और अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
प्रयोग : लाल लिटमस कोई परिवर्तन नहीं,
नीला लिटमस : लाल, हल्दी- कोई परिवर्तन नहीं। लाल लिटमस में कोई परिवर्तन नहीं द्रव अम्लीय है।
नीला लिटमस लाल होने का मतलब अम्लीय विलयन। हल्दी में कोई परिवर्तन नहीं यह अम्लीय होने की पुष्टि करता है।

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 पदार्थों का अन्वेषण अम्ल, क्षारक एवं लवण चित्र 2

प्रश्न 5.
मान्या की आँखों पर पट्टी बँधी है। उसे दो अज्ञात विलयन दिए गए हैं ताकि वह जाँच कर सके कि वे अम्लीय हैं या क्षारीय । मान्या को विलयनों का परीक्षण करने के लिए किस सूचक का उपयोग करना चाहिए और क्यों?
उत्तर:
मान्या की आँखों पर पट्टी बँधी है अतः विलयनों का परीक्षण करने के लिए उसे घ्राण सूचक का उपयोग करना चाहिए। घ्राण सूचक की गन्ध अम्लीय व क्षारीय माध्यम में परिवर्तित हो जाती है।

प्रश्न 6.
क्या आप विभिन्न सामग्रियों का सुझाव दे सकते हैं जिनका उपयोग श्वेत कागज (अध्याय के आरम्भ में दिया गया) पर संदेश लिखने के लिए किया जा सकता है और छिड़काव वाली बोतल में क्या लिया जा सकता है ? विभिन्न संभावित संयोजनों के प्रयोग से प्राप्त लेखन के रंगों को एक तालिका में लिखिए।
उत्तर:
श्वेत कागज पर संदेश लिखने के लिए ऐसे विलयन का उपयोग किया जा सकता है जो रंग बदलने वाला हो। कागज पर लिखने के लिए साबुन का विलयन (क्योंकि यह क्षारीय होता है और हल्दी के रंग को बदल देता है)। छिड़काव के लिए बोतल में- हल्दी का विलयन (पीला रंग, जो क्षारीय विलयन के संपर्क में आने पर लाल हो जाता है)।
Table-1

लिखने में उपयोग किया गया विलयन

छिड़काव में उपयोग किया गया विलयन

प्राप्त रंग

साबुन का विलयन

हल्दी का विलयन

लाल / भूरा

नींबू का रस

गुड़हल के फूलों का रस

गहरा गुलाबी रंग

बेकिंग सोडा विलयन

हल्दी का विलयन

लाल

यह अम्ल / क्षार की अभिक्रिया के सिद्धांत पर आधारित है, जहाँ प्राकृतिक सूचक क्षारीय अम्लीय विलयन के संपर्क में आने पर अपना रंग बदल देते हैं।

प्रश्न 7.
अंगूर के रस को लाल गुलाब के अर्क के साथ मिलाया गया। मिश्रण का रंग लाल हो गया। यदि इस मिश्रण में बेकिंग सोडा मिला दिया जाए तो क्या होगा? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
अंगूर का रस अम्लीय होता है, इसलिए गुलाब का अर्क उसमें लाल दिखाई देता है। जब इसमें बेकिंग सोडा (क्षारीय) मिलाया जाएगा तो यह अम्ल को उदासीन करके मिश्रण को क्षारीय बना देगा।
परिणाम : गुलाब का अर्क लाल से हरे रंग में बदल जाएगा।
कारण : लाल गुलाब का अर्क अम्लीय विलयन में लाल और क्षारीय विलयन में हरा हो जाता है।

प्रश्न 8.
अश्विन ने अपनी दादी के जन्मदिन पर संतरे के रस का उपयोग करके उन्हें एक गुप्त संदेश लिखा। क्या आप संदेश को दृश्यमान करने में दादी की सहायता कर सकते हैं? इसे दृश्यमान करने के लिए आप किस सूचक का प्रयोग करेंगे?
उत्तर:
संतरे का रस अम्लीय होता है। गुलाब का अर्क अम्लीय विलयन में लाल और क्षारीय विलयन में हरा होता है। यदि गुप्त संदेश अम्लीय विलयन से लिखा गया है, तो उसे प्रकट करने के लिए ऐसा सूचक चाहिए जो अम्लीयता पर रंग बदले।
संतरे के रस के अक्षरों पर गुलाब का अर्क डालने पर वह लाल रंग में बदलकर संदेश को स्पष्ट करेगा।

प्रश्न 9.
प्राकृतिक सूचक कैसे तैयार किया जा सकता है? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
प्राकृतिक सूचक वे पदार्थ हैं जो अम्लीय और क्षारीय विलयनों में अलग-अलग रंग दिखाते हैं। इन्हें पौधों के फूल, पत्ते या अन्य रंगीन भागों से प्राप्त किया जा सकता है।
उदाहरण :
लाल गुलाब का अर्क : लाल पंखुड़ियों को पानी में भिगोकर और पीसकर तैयार किया जाता है।
अम्लीय विलयन में  – लाल
क्षारीय विलयन में  – हरा

हल्दी – पत्र : हल्दी के पेस्ट में कागज डुबोकर और सुखाकर बनाते हैं।
क्षारीय विलयन में – पीला से लाल
अम्लीय विलयन में – कोई परिवर्तन नहीं

लाल पत्ता गोभी का रस: काटकर पानी में उबालकर प्राप्त किया जाता है।
अम्लीय – लाल / गुलाबी
क्षारीय –  हरा / पीला

प्रश्न 10.
आपको तीन द्रव पदार्थ दिए गए हैं। एक सिरका, दूसरा बेकिंग सोडा का विलयन और तीसरा शक्कर का विलयन। क्या आप मात्र हल्दी – पत्र का उपयोग करके उन्हें पहचान सकते हैं? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
हल्दी : पत्र क्षारीय विलयन में पीले से लाल / भूरे रंग में बदल जाता है, लेकिन अम्लीय और उदासीन विलयन में कोई परिवर्तन नहीं होता।
परीक्षण : प्रत्येक घोल की एक बूँद हल्दी पत्र पर डालें। यदि रंग बदलकर लाल भूरा हो जाए क्षारीय (बेकिंग सोडा का विलयन)।

यदि रंग में कोई परिवर्तन न हो यह या तो अम्लीय (सिरका) या उदासीन (शक्कर का विलयन) है। अम्लीय और उदासीन में अंतर करने के लिए हल्दी- पत्र अकेले काम नहीं करेगा; अन्य सूचक (जैसे लाल लिटमस या गुलाब का अर्क) की जरूरत होगी।

प्रश्न 11.
लाल गुलाब का अर्क द्रव X को हरा कर देता है। द्रव X की प्रकृति क्या होगी? जब द्रव X में आँवले का रस अधिक मात्रा में मिश्रित किया जाता है तो क्या होगा?
उत्तर:
गुलाब का अर्क क्षारीय विलयन में हरा हो जाता है। इसलिए, यदि अर्क हरा हो रहा है, तो द्रव X क्षारीय है। आँवले का रस अम्लीय होता है। जब क्षारीय विलयन में अम्लीय आँवले का रस मिलाया जाएगा, तो वह क्षार को उदासीन कर देगा।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित प्रवाह चित्र में दी गई सूचनाओं का अवलोकन कीजिए और उनका विश्लेषण कीजिए। अधूरी जानकारी को पूरा कीजिए।

उत्तर:
(i) अम्लीय
(ii) क्षारीय
(iii) लाल / नीला लिटमस, प्राकृतिक सूचक (जैसे : लाल पता गोभी, गुलाब का अर्क)
(iv) चूने का पानी/कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
(v) सेंद्रिय पदार्थ / कम्पोस्ट

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 पदार्थों का अन्वेषण अम्ल, क्षारक एवं लवण चित्र 3

गहन चिंतन
प्रश्न- अमन ने भूल से अंडे के छिलकों पर तथा संगमरमर के कुछ टुकड़ों पर सिरका गिरा दिया और उसने वहाँ बुलबुले उठते देखे। फिर उसने अंडे के छिलकों को तथा संगमरमर के अन्य टुकड़ों पर साबुन का विलयन डाला परंतु तब बुलबुले नहीं निकले। सिरके के साथ बुलबुले बने परंतु साबुन के विलयन के साथ नहीं, ऐसा क्यों?
उत्तर:
अंडे के छिलके और संगमरमर में कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) होता है।
सिरका अम्लीय होता है (एसिटिक एसिड), जो कैल्शियम कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया कर कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है-यही बुलबुले हैं। साबुन का घोल क्षारीय होता है और कैल्शियम कार्बोनेट के साथ गैस उत्पन्न नहीं करता, इसलिए बुलबुले नहीं बनते।

Class 7 Science Chapter 2 Question Answer in Hindi (Intext)

()

प्रश्न 1.
विज्ञान मेले के प्रवेश पर श्वेत कागज पाने के बाद, उस पर द्रव के छिड़काव से संदेश स्पष्ट क्यों हुआ?
उत्तर:
श्वेत कागज पर द्रव पदार्थ छिड़कने पर छुपा संदेश इसलिए स्पष्ट हुआ क्योंकि उसमें संकेतक (सूचक) का उपयोग हुआ था जो अम्लीय या क्षारीय प्रतिक्रिया पर रंग परिवर्तन दिखाता है।

()

प्रश्न 2.
लाल और नीले लिटमस पत्र की पट्टियाँ किस पदार्थ से बनी हैं? जब इन पर कुछ प्रतिदर्शों की बूँदें डाली जाती हैं तो इनका रंग क्यों बदल जाता है?
उत्तर:
नीला एवं लाल लिटमस पत्र लाइकेन नामक प्राकृतिक पदार्थ से बनता है। अम्लीय विलयन नीले लिटमस को लाल कर देते हैं, क्षारीय विलयन लाल लिटमस को नीला कर देते हैं; वहीं उदासीन विलयन दोनों पर कोई प्रभाव नहीं डालते। इस तरह लिटमस पत्र अम्ल, क्षार और उदासीन विलयनों की पहचान में प्रमुख सूचक है। इसलिये प्रतिदर्शी की कुछ बूँदें डालने पर इनका रंग बदल जाता है।

()

प्रश्न 3.
यदि लिटमस उपलब्ध नहीं है तो क्या ऐसे अन्य प्राकृतिक पदार्थ हैं जिनका उपयोग अम्ल-क्षार सूचक के रूप में किया जा सकता है?
उत्तर:
लिटमस के अतिरिक्त भी कई ऐसे प्राकृतिक पदार्थ हैं जो अम्ल-क्षार सूचक के गुण प्रदर्शित करते हैं। जैसे : लाल-गुलाब, लाल-गुड़हल, हल्दी इत्यादि।

()

प्रश्न 4.
क्या कुछ ऐसे पदार्थ हैं जिनकी गंध अम्लीय एवं क्षारीय पदार्थ मिलाने पर परिवर्तित हो जाती है?
उत्तर:
हाँ, कुछ पदार्थ ऐसे भी हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारीय माध्यम में परिवर्तित हो जाती है जिन्हें घ्राण- सूचक कहा जाता है।

भाग 2 — नोट्स (Notes & Key Points)

📝 2. नोट्स: मुख्य बिंदु, वैज्ञानिक संकल्पनाएँ एवं परिभाषाएँ (Key Concepts & Summary)

अध्याय के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नियम, सूत्र, परिभाषाएँ एवं संपूर्ण पाठ का सार।

1. अम्ल (Acids):

• स्वाद में खट्टे होते हैं और नीले लिटमस पत्र को लाल कर देते हैं।

• प्राकृतिक अम्ल: सिरके में एसिटिक अम्ल, संतरे/नींबू में साइट्रिक अम्ल, इमली में टार्टरिक अम्ल, दही में लैक्टिक अम्ल, चींटी के डंक में फॉर्मिक/मेथेनॉइक अम्ल।

2. क्षारक (Bases):

• स्वाद में कड़वे और स्पर्श करने पर साबुन जैसे चिकने होते हैं; लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं।

• उदाहरण: चूने का पानी [कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड Ca(OH)₂], साबुन [सोडियम/पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड], मिल्क ऑफ मैग्नीशिया [मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड Mg(OH)₂]।

3. सूचक (Indicators):

• वे पदार्थ जो किसी विलयन के अम्लीय या क्षारीय होने की पहचान कराते हैं।

• प्राकृतिक सूचक: लिटमस (लाइकेन से प्राप्त), हल्दी (क्षार में लाल हो जाती है), गुड़हल के फूल का अर्क (अम्ल में गहरा गुलाबी/मैजेंटा तथा क्षार में हरा)।

4. उदासीनीकरण अभिक्रिया (Neutralization Reaction):

• अम्ल + क्षारक → लवण + जल + ऊष्मा।

• उदाहरण: HCl + NaOH → NaCl + H₂O + ऊष्मा।

5. दैनिक जीवन में उदासीनीकरण के उदाहरण:

• अपच का उपचार: आमाशय में अत्यधिक अम्ल बनने पर मिल्क ऑफ मैग्नीशिया जैसे प्रतिअम्ल का सेवन।

• चींटी का डंक: त्वचा पर बेकिंग सोडा (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट) या कैलेमाइन विलयन (जिंक कार्बोनेट) लगाना।

• मृदा उपचार: अत्यधिक अम्लीय मृदा में बिना बुझा चूना (CaO) या बुझा चूना [Ca(OH)₂] मिलाना।

भाग 3 — परीक्षा उपयोगी प्रश्न (Important Q&A)

3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Important Questions)

बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs)

प्रश्न 1. इमली में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

(अ) साइट्रिक अम्ल
(ब) टार्टरिक अम्ल
(स) एसिटिक अम्ल
(द) लैक्टिक अम्ल

उत्तर:
(ब) टार्टरिक अम्ल

प्रश्न 2. लाल लिटमस पत्र को नीला करने वाला पदार्थ होता है-

(अ) अम्लीय
(ब) क्षारीय
(स) उदासीन
(द) लवण

उत्तर:
(ब) क्षारीय

प्रश्न 3. उदासीनीकरण अभिक्रिया का उत्पाद होता है-

(अ) केवल अम्ल
(ब) केवल क्षार
(स) लवण एवं जल
(द) केवल गैस

उत्तर:
(स) लवण एवं जल

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1. चींटी के डंक में ____________ अम्ल होता है।
उत्तर:
फॉर्मिक अम्ल (मेथेनॉइक अम्ल)

प्रश्न 2. अम्ल और क्षारक की अभिक्रिया से लवण तथा ____________ बनते हैं।
उत्तर:
जल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. प्राकृतिक सूचक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
(i) लिटमस, (ii) हल्दी।

प्रश्न 2. अम्लीय वर्षा (Acid Rain) क्या है?
उत्तर:
वर्षा जल में जब सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसें घुलकर अम्ल बनाती हैं, तो इसे अम्लीय वर्षा कहते हैं।