📖 1. समाधान: पाठगत एवं अभ्यास के संपूर्ण प्रश्नोत्तर
राजस्थान बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान (Curiosity / जिज्ञासा) — पाठगत एवं अभ्यास के सभी प्रश्नों के प्रामाणिक उत्तर।
आइए, और अधिक सीखें
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन-से कथन भौतिक परिवर्तन की विशेषताएँ हैं?
(i) पदार्थ की अवस्था परिवर्तित हो सकती है अथवा नहीं हो सकती है।
(ii) विभिन्न गुणों वाला पदार्थ बनता है।
(iii) कोई नया पदार्थ नहीं बनता है।
(iv) पदार्थ में रासायनिक अभिक्रिया होती है।
उत्तर:
(ग) (i) और (iii)
प्रश्न 2.
पूर्वानुमान लगाइए कि निम्नलिखित परिवर्तनों में से कौन-से परिवर्तन उत्क्रमित किए जा सकते हैं और कौन से नहीं। यदि किसी परिवर्तन के विषय में आप आश्वस्त नहीं हैं तो उसका कारण लिखिए कि क्यों नहीं हैं?
(i) वस्त्र सिलकर कमीज बनाना
(ii) सीधी डोरी को ऐंठना
(iii) इडली के घोल से इडली बनाना
(iv) जल में शक्कर घोलना
(v) कुएँ से जल निकालना
(vi) फलों का पकना
(vii) खुले पात्र में जल उबालना
(viii) चटाई समेटना
(ix) गेहूँ के दानों को पीसकर आटा बनाना
(x) चट्टानों से मृदा का बनना।
उत्तर:
(i) वस्त्र सिलकर कमीज बनाना- अनुत्क्रमणीय। कारण- कपड़े के टुकड़ों को सिलकर कमीज बनाने के बाद, उसे वापस उन्हीं मूल टुकड़ों में नहीं बदला जा सकता। सिलाई की प्रक्रिया स्थायी होती है।
(ii) सीधी डोरी को ऐंठना- उत्क्रमणीय।
(iii) इडली के घोल से इडली बनाना- अनुत्क्रमणीय। कारण- इडली बनाने के लिए घोल को भाप दी जाती है, जिससे एक रासायनिक परिवर्तन होता है। इडली को वापस तरल घोल में नहीं बदला जा सकता है।
(iv) जल में शक्कर घोलना- उत्क्रमणीय।
(v) कुएँ से जल निकालना उत्क्रमणीय।
(vi) फलों का पकना – अनुत्क्रमणीय।
कारण: फल के पकने की प्रक्रिया में रासायनिक परिवर्तन होते हैं; उसके अंदर के स्टार्च शक्कर में बदल जाते हैं। और उसकी संरचना बदल जाती है। पके हुए फल को पुनः कच्चा नहीं बनाया जा सकता।
(vii) खुले पात्र में जल उबालना – अनुत्क्रमणीय।
कारण खुले पात्र में जल उबालने पर वह वाष्प बनकर उत्सर्जित हो जायेगा तथा पुनः जल के रूप में प्राप्त नहीं किया जा सकता, अपितु ढके हुए पात्र में उबालने पर संघनन द्वारा जल पुन: एकत्र किया जा सकता है।
(viii) चटाई समेटना – उत्क्रमणी।
(ix) गेहूँ के दानों को पीसकर आटा बनाना अनुत्क्रमणीय।
कारण : गेहूँ के दानों का आकार और रूप पूरी तरह से बदल जाता है। पिसे हुए आटे से वापस मूल दाने नहीं बनाए जा सकते। यह एक भौतिक परिवर्तन है, लेकिन अनुत्क्रमणीय है।
(x) चट्टानों से मृदा का बनना – अनुत्क्रमणीय।
कारण : यह प्रक्रिया (अपक्षय) बहुत लंबे समय में होती है और इसमें भौतिक एवं रासायनिक दोनों परिवर्तन शामिल होते हैं। बनी हुई मिट्टी को वापस चट्टानों में नहीं बदला जा सकता।
प्रश्न 3.
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य। यदि कोई कथन असत्य है तो सही कथन लिखिए।
(i) मोमबत्ती जलाने के लिए मोम का पिघलना आवश्यक है।
(ii) संघनन द्वारा जलवाष्प को एकत्रित करने में रासायनिक परिवर्तन होता है।
(iii) पत्तियों को खाद में बदलने की प्रक्रिया एक रासायनिक परिवर्तन है।
(iv) बेकिंग सोडा को नींबू के रस के साथ मिश्रित करना एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर:
(i) सत्य (ii) असत्य, सत्य कथन- संघनन द्वारा जल वाष्प को एकत्रित करना भौतिक परिवर्तन है न कि रासायनिक परिवर्तन (iii) सत्य (iv) सत्य।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों के रिक्त स्थान भरिए:
(i) नलिनी ने देखा कि उसकी साइकिल के हत्थे पर भूरे रंग का निक्षेप हो गया है। भूरे रंग का यह निक्षेप _________ के कारण होता है और यह एक ______ परिवर्तन है।
(ii) रूमाल की तह लगाना एक _________ परिवर्तन है। और यह _______ हो सकता है।
(iii) वह रासायनिक प्रक्रिया जिसमें कोई पदार्थ ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके ऊष्मा उत्सर्जित करता है, उसे ________ कहते हैं और यह ________ परिवर्तन होता है।
(iv) मैग्नीशियम जब वायु में जलाया जाता है तो यह एक पदार्थ बनता है जिसे ________ कहा जाता है। बनने वाला पदार्थ _______ प्रकृति का होता है। मैग्नीशियम का जलना एक _______ परिवर्तन है।
उत्तर:
(i) जंग, रासायनिक
(ii) भौतिक, उत्क्रमणीय
(iii) दहन, रासायनिक
(iv) मैग्नीशियम ऑक्साइड, क्षारीय, रासायनिक।
प्रश्न 5.
जल का बर्फ या वाष्प में परिवर्तित होना भौतिक परिवर्तन है अथवा रासायनिक परिवर्तन? व्याख्या कीजिये।
उत्तर:
जल का बर्फ या वाष्प में परिवर्तित होना भौतिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें केवल अवस्था बदलती है, नया पदार्थ नहीं बनता।
प्रश्न 6.
क्या दूध का फटना एक भौतिक परिवर्तन है अथवा रासायनिक परिवर्तन? अपने कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
दूध का फटना रासायनिक परिवर्तन है, क्योंकि इसमें नए पदार्थ (दही) का निर्माण होता है।
प्रश्न 7.
वायु, वर्षा आदि जैसे प्राकृतिक कारक चट्टानों से मृदा का निर्माण करते हैं। क्या यह परिवर्तन भौतिक है अथवा रासायनिक और क्यों?
उत्तर:
वायु, वर्षा, तापमान आदि प्राकृतिक कारक चट्टानों को तोड़कर और विघटित करके मृदा (soil) का निर्माण करते हैं। मृदा निर्माण में दोनों प्रकार के परिवर्तन भौतिक और रासायनिक साथ-साथ होते हैं। जब केवल चट्टानें टूटकर छोटे टुकड़ों में बदलती हैं- यह भौतिक परिवर्तन है। जब पानी, वायु या गैसें चट्टानों के खनिजों को बदल देती हैं – यह रासायनिक परिवर्तन है। इसलिए मृदा निर्माण एक संयुक्त (भौतिक रासायनिक ) प्रक्रिया है।
प्रश्न 8.
‘पर्यावरण हितैषी पृथु’ शीर्षक वाली निम्नलिखित कहानी पढ़िए और कोष्ठक में दिए गए सबसे उपयुक्त विकल्प पर चिह्न लगाइए। कहानी के लिए अपनी रुचि का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
पृथु रसोई में भोजन तैयार कर रहा है। वह सब्जियाँ काटता है, आलू छीलता है और फल काटता है (भौतिक परिवर्तन अथवा रासायनिक परिवर्तन) । वह बीजों को, फलों और सब्जियों के छिलकों को मिट्टी के एक पात्र में एकत्रित करता है (भौतिक परिवर्तन अथवा रासायनिक परिवर्तन)। जीवाणु और कवक की क्रिया के कारण फलों व सब्जियों के छिलके और अन्य सामग्रियाँ सड़ने लगती हैं जिससे खाद बनती है (भौतिक परिवर्तन अथवा रासायनिक परिवर्तन)। पृथु बीज बोने के समय गमलों में खाद डालने एवं उनमें नियमित रूप से जल देने का निश्चय करता है। कुछ दिनों पश्चात वह देखता है कि बीज अंकुरित होने लगे हैं और छोटे-छोटे पौधे उगने लगे हैं जिनमें अंततः रंग-बिरंगे पुष्प खिल जाते हैं (भौतिक परिवर्तन अथवा रासायनिक परिवर्तन) । परिवार के सभी सदस्य पृथु के प्रयासों की प्रशंसा करते हैं।
उत्तर:
शीर्षक : पृथु की कहानी में परिवर्तन
सब्जियाँ काटना : भौतिक परिवर्तन
छिलके एकत्र करना : भौतिक परिवर्तन
खाद बनना : रासायनिक परिवर्तन
पुष्पों का खिलना : रासायनिक परिवर्तन
प्रश्न 9.
अगले पृष्ठ पर कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। चिह्नित क्षेत्र ‘क’ में भौतिक परिवर्तन और चिह्नित क्षेत्र ‘ख’ में रासायनिक परिवर्तनों को लिखिए। चिह्नित क्षेत्र ‘ग’ में भौतिक और रासायनिक दोनों प्रकार के परिवर्तनों को लिखिए।
मोमबत्ती जलने की प्रक्रिया; कागज का फटना; जंग का लगना; दूध का फटना, फलों का पकना, बर्फ का पिघलना, वस्त्रों की तह लगाना, मैग्नीशियम का जलना और बेकिंग सोडा को सिरके में मिश्रित करना।
उत्तर:
परिवर्तनों का वर्गीकरण:
‘क’- भौतिक परिवर्तन कागज का फटना, पिघलना, वस्त्रों की तह लगाना।

‘ख’- रासायनिक परिवर्तन-जंग का लगना, दूध का फटना, फलों का पकना, मैग्नीशियम का जलना और बेकिंग सोडा को सिरके में मिश्रित करना।
‘ग’ – भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन मोमबत्ती जलने की प्रक्रिया।
प्रश्न 10.
चित्र 5.11 (क), (ख), (ग) और (घ) में दर्शाए गए प्रयोग किए गए। पता लगाइए कि किस प्रयोग में चूने का पानी दूधिया हो गया और क्यों?
उत्तर:

Class 7 Science Chapter 5 Question Answer in Hindi (Intext)
()
प्रश्न 1.
उत्तर:
प्रश्न में हमारे आस-पास हो रहे परिवर्तनों के बारे में चर्चा हो रही है जिन्हें निम्न श्रेणियों में व्यवस्थित किया जा सकता है। भौतिक परिवर्तन, रासायनिक परिवर्तन, वांछित परिवर्तन, अवांछित परिवर्तन, स्थायी व अस्थायी परिवर्तन इत्यादि ।
()
प्रश्न 2.
क्या कागज की बनी वस्तुओं की तहों को खोलकर आप पुनः पहले जैसा कागज प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर:
नहीं, कागज वैसा ही रहता है परंतु उसमें रेखायें बन जाती हैं क्योंकि यह भौतिक परिवर्तन है।
प्रश्न 3.
चॉक के एक छोटे टुकड़े को पीसकर चूरा कीजिए। क्या आप इस चूरे से पुनः चॉक प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर:
नहीं, चूरे से पुन: चॉक नहीं बन सकती।
()
प्रश्न 4.
सिरका और बेकिंग सोडा मिश्रित करने पर बनने वाली गैस के विषय में आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं?
उत्तर:
सिरका व बेकिंग सोडा मिश्रित करने पर कार्बन डाइऑक्साइड बनती है; सिरका बेकिंग सोडा डाइऑक्साइड + अन्य पदार्थ।
()
प्रश्न 5.
क्या दहन के लिए ऑक्सीजन की उपस्थिति अनिवार्य है?
उत्तर:
हाँ, दहन एक रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें कोई पदार्थ ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके ऊष्मा व प्रकाश उत्पन्न करता है।
()
प्रश्न 6.
मोमबत्ती जलाने पर क्या परिवर्तन होते हैं?
उत्तर:
मोम का पिघलना और जमना → भौतिक परिवर्तन
मोम की वाष्प का जलना → रासायनिक परिवर्तन
()
प्रश्न 7.
जब किसी वस्तु में परिवर्तन हो जाता है तो क्या हम उसे पुनः उसके मूल स्वरूप में ला सकते हैं?
उत्तर:
कुछ वस्तुओं को पुनः मूल स्वरूप में ला सकते हैं परंतु कुछ को नहीं। जैसे बर्फ का पिघलना, जल का वाष्प बनना (उलटकर फिर से बर्फ और जल बनाया जा सकता है)। परंतु कटी हुई सब्जियों और बने हुए पॉपकॉर्न को पुनः मूल स्वरूप में नहीं ला सकते।
📝 2. नोट्स: मुख्य बिंदु, वैज्ञानिक संकल्पनाएँ एवं परिभाषाएँ (Key Concepts & Summary)
अध्याय के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नियम, सूत्र, परिभाषाएँ एवं संपूर्ण पाठ का सार।
1. भौतिक परिवर्तन (Physical Changes):
• वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के केवल भौतिक गुणों (आकार, आमाप, रंग, अवस्था) में बदलाव होता है, कोई नया पदार्थ नहीं बनता।
• ये प्रायः उत्क्रमणीय (Reversible) होते हैं।
• उदाहरण: बर्फ का पिघलना, जल का वाष्पीकरण, कागज़ का मोड़ना, मोम का पिघलना।
2. रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes):
• वह परिवर्तन जिसमें एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं।
• ये प्रायः अनुत्क्रमणीय (Irreversible) होते हैं और इनमें रंग परिवर्तन, गैस का निकलना, ऊष्मा/प्रकाश का अवशोषण या उत्सर्जन होता है।
• उदाहरण: लोहे पर जंग लगना, भोजन का पकना व पाचन, दूध से दही बनना, मैग्नीशियम के फीते का जलना।
3. जंग लगना (Rusting of Iron):
• लोहा (Fe) + ऑक्सीजन (O₂) + जल (H₂O) → जंग [Fe₂O₃·xH₂O]।
• बचाव: पेंट/ग्रीस लगाना, यशदलेपन (Galvanization - लोहे पर जिंक की परत चढ़ाना)।
4. क्रिस्टलीकरण (Crystallization):
• किसी पदार्थ के संतृप्त विलयन से उसके शुद्ध रवे (क्रिस्टल) प्राप्त करने की भौतिक विधि (उदा. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल)।
⭐ 3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Important Questions)
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs)
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक रासायनिक परिवर्तन है?
उत्तर:
(ब) लोहे पर जंग लगना
प्रश्न 2. लोहे पर जंग लगने के लिए आवश्यक घटक हैं-
उत्तर:
(स) ऑक्सीजन और जलवाष्प दोनों
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1. लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर जिंक की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को ____________ कहते हैं।
उत्तर:
यशदलेपन (Galvanization)
प्रश्न 2. किसी पदार्थ के शुद्ध क्रिस्टल प्राप्त करने की प्रक्रिया को ____________ कहते हैं।
उत्तर:
क्रिस्टलीकरण
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में मुख्य अंतर क्या है?
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है जबकि रासायनिक परिवर्तन में एक या अधिक नए पदार्थ बनते हैं।