📖 1. समाधान: पाठगत एवं अभ्यास के संपूर्ण प्रश्नोत्तर
राजस्थान बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान (Curiosity / जिज्ञासा) — पाठगत एवं अभ्यास के सभी प्रश्नों के प्रामाणिक उत्तर।
आइए, और अधिक सीखें
प्रश्न 1.
उस कार की चाल का परिकलन कीजिए जो 10 सेकंड में 150 मीटर चलती है। अपने उत्तर को km/h में व्यक्त कीजिए।
उत्तर- चली गई दूरी = 150m,
समय = 10 s
चाल = दूरी / समय
=
= 15 m/s
∴ 1 m/s = 3.6 Km/h
इसलिए, चाल = 15 × 3.6 km/h
= 54 km/h
प्रश्न 2.
एक धावक 50 सेकंड में 400 मीटर की दूरी तय करता है । कोई दूसरा धावक यही दूरी 45 सेकंड में पूरी करता है। किसकी चाल अधिक है और कितनी अधिक है?
उत्तर:
चाल = दूरी / समय
पहले धावक की चाल = 400/50 = 8 मीटर/सेकंड
दूसरे धावक की चाल = 400/45 = 8.89 मीटर / सेकंड
दूसरे धावक की चाल = 8.898 = 0.89 मीटर / सेकंड अधिक है।
प्रश्न 3.
एक रेलगाड़ी 25m/s की चाल से चलती है और 360 km की दूरी तय करती है। इसे यह दूरी तय करने में कितना समय लगता है?
उत्तर:
1m /s = 3.6 km/h
∴ 25m/s = 25 × 3.6 = 90km/ h
समय = दूरी/चाल = = 4 घंटे
प्रश्न 4.
कोई रेलगाड़ी 3 घंटे में 180 km की दूरी तय करती है। इसकी चाल का परिकलन कीजिए।
(i) km/h में
(ii) m/s में
(iii) यदि रेलगाड़ी अपनी सम्पूर्ण यात्रा में समान चाल बनाए रखती है तो 4 घंटे में यह कितनी दूरी तय करेगी?
उत्तर:
(i) चाल = दूरी/समय
=
= 60km/h
(ii) 1 km = 1000 मीटर, 1 घंटा = 3600 सेकंड
∴ 60 km/h
= 60 × (1000/3600) m/s = 16.67 m/s
(iii) दूरी = चाल × समय
= 60km/h × 4h
= 240 km
प्रश्न 5.
सबसे अधिक चाल से चौकड़ी भरता हुआ घोड़ा लगभग 18 m/s तक की चाल प्राप्त कर सकता है। 72 km/h की चाल से गतिमान रेलगाड़ी की तुलना में यह कम है या अधिक है?
उत्तर:
रेलगाड़ी की चाल
= 72 km/h = 72 × (1000/3600) m/s
= 200m/s
घोड़े की चाल = 18 m/s
रेलगाड़ी की चाल अधिक है।
अंतर = 20 m/s – 18m / s = 2m/s
प्रश्न 6.
एक यातायात विहीन सरल रेखीय राजमार्ग पर गतिमान कार तथा एक अन्य कार जो शहर के यातायात के बीच चल रही है, इन दोनों का उदाहरण लेते हुए एकसमान एवं असमान गति के बीच विभेद कीजिए।
उत्तर:
1. एकसमान गति (Uniform Motion): जब कोई वस्तु समान समयांतरालों में समान दूरी तय करती है, तो उसकी गति एकसमान कहलाती है। उदाहरण : यातायात विहीन राजमार्ग पर चल रही कार, क्योंकि वह लगातार एक निश्चित चाल ( मान लो 60 km/h) से चलती है।
2. असमान गति (Non-Uniform Motion) : जब कोई वस्तु समान समयांतरालों में अलग-अलग दूरी तय करती है, तो उसकी गति असमान कहलाती है। उदाहरण : शहर के व्यस्त यातायात में चल रही कार, क्योंकि वह कभी तेज कभी धीमी चलती है और बार- बार रुकती भी है।
प्रश्न 7.
विभिन्न समय अंतरालों में किसी वस्तु द्वारा चली गई दूरियों के आँकड़े तालिका में दिए गए हैं। यदि वस्तु एकसमान गति में है, तो तालिका में छोड़े गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए.
उत्तर:
जब कोई वस्तु समान समयांतरालों में समान दूरी तय करती है, तो उसकी गति एकसमान कहलाती है, अतः सारणी अनुसार:
0 से 10 सेकंड में चली दूरी = 8 m
10 से 20 सेकंड में चली दूरी = 8 m
20 से 30 सेकंड में चली दूरी = 8 m
30 से 40 सेकंड में चली दूरी = 8m
40 से 50 सेकंड में चली दूरी = 8 m
50 से 60 सेकंड में चली दूरी = 8m
60 से 70 सेकंड में चली दूरी = 8 m


प्रश्न 8.
कोई कार अपनी यात्रा के पहले घंटे में 60 km, दूसरे घंटे में 70 km और तीसरे घंटे में 50km की दूरी तय करती है। क्या इसकी गति एकसमान है? अपने उत्तर का औचित्य बताइए। कार की औसत चाल का परिकलन कीजिए।
उत्तर:
पहले घंटे चली दूरी = 60km
दूसरे घंटे चली दूरी = 70km
तीसरे घंटे चली दूरी = 50km
स्पष्ट है कि गति एकसमान नहीं है, क्योंकि प्रत्येक घंटे में चली गई दूरी अलग-अलग है।
कुल दूरी = 60 + 70 + 50 180km
कुल समय = 3 घंटे
औसत चाल कुल दूरी कुल समय = 180 + 3 = 60km/h
प्रश्न 9.
दैनिक जीवन में हमें सामान्यतः किस प्रकार की गति दृष्टिगत होती है- एकसमान गति अथवा असमान गति? अपने अनुभव के आधार पर अपने उत्तर के समर्थन में तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
दैनिक जीवन में सामान्यतः हमें असमान गति देखने को मिलती है। उदाहरण:
- सड़क पर चलती बस या ऑटो-रिक्शा जो कभी तेज तो कभी धीमे चलती हैं।
- पैदल चलते व्यक्ति की चाल, जो कभी तेज तो कभी धीमी होती है।
- भीड़भाड़ वाले बाजार में चलती साइकिल।
प्रश्न 10.
तालिका में किसी वस्तु की गति संबंधी आँकड़े दिए गए हैं। बताइए कि वस्तु की चाल एकसमान है या असमान। उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
आँकड़ों के अनुसार वस्तु की गति असमान है चूँकि समान समय अंतरालों में तय की गई दूरियाँ भिन्न हैं:
औसत चाल कुल दूरी ÷ कुल समय
कुल दूरी = 60m
कुल समय = 100 सेकंड
औसत चाल = 60/100 = 0.6m/s

प्रश्न 11.
कोई वाहन एक सरल रेखा के अनुदिश गतिमान है और यह 2 km की दूरी तय करता है। पहले 500m यह 10 m/s की चाल से चलता है और अगले 500 m यह 5m/s से की चाल चलता है। शेष बची दूरी इसको कितनी चाल से चलना चाहिए जिससे इसकी पूरी यात्रा 200s में समाप्त हो जाए ? पूरी यात्रा के लिए वाहन की औसत चाल कितनी है?
उत्तर:
समय दूरी / चाल
पहले 500m पर समय = 500/10 = 50 सेकंड
अगले 500m पर समय = 500/5 = 100 सेकंड
⇒ अब तक कुल समय = 150s
⇒ शेष समय = 200 -150 = 50s
शेष दूरी
कुल दूरी = 2000m
पहले + दूसरे भाग की दूरी 1000m
⇒ शेष दूरी 1000m
शेष दूरी के लिए आवश्यक चाल चाल दूरी / समय
= 1000/50 = 20m/s
पूरी यात्रा की औसत चाल :
औसत चाल = कुल दूरी कुल समय
= 2000/200 = 10m/s
Class 7 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi (Intext)
()
प्रश्न 1.
जब घड़ियाँ नहीं होती थीं तो लोग समय का मापन किस प्रकार करते थे?
उत्तर:
उस समय, समय का मापन उन प्राकृतिक घटनाओं द्वारा किया जाता था जिनकी निश्चित समय पश्चात पुनरावृत्ति होती थी जैसे—सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रमा की कलायें तथा परिवर्तित होती हुई ऋतुएँ।
()
प्रश्न 2.
समान दूरी की दौड़ के लिए समय माप कर हम ये बता सकते हैं कि कौन अधिक तेज दौड़ा किंतु अलग- अलग दूरियों की दौड़ों की तुलना करनी हो तो हम यह किस प्रकार बता पायेंगे?
उत्तर:
अलग-अलग दूरियों के लिए हम समयांतराल तथा दूरी के बीच का अनुपात ज्ञात करके बतायेंगे कि कौन अधिक तेज दौड़ा।
()
प्रश्न 3.
मैंने एक बार सीधी सड़क पर लंबी दौड़ (मैराथन) के एक भाग को देखा। मुझे लगा कि कुछ व्यक्ति उस पूरी दूरी में समान चाल से दौड़ रहे थे जबकि कुछ अन्य व्यक्ति या तो अपनी चाल धीमी कर रहे थे या बढ़ा रहे थे। उनकी गति भिन्न कैसे थी?
उत्तर:
उन अन्य व्यक्तियों की चाल रेखीय असमान गति थी। जब कोई वस्तु या व्यक्ति एक सरल रेखा में समान चाल से चलता है तो उसे समान रेखीय गति तथा एक सरल रेखा में चलकर यदि वस्तु या व्यक्ति विभिन्न समयांतराल में भिन्न- भिन्न दूरी तय करे तो उसे असमान रेखीय गति कहते हैं।
📝 2. नोट्स: मुख्य बिंदु, वैज्ञानिक संकल्पनाएँ एवं परिभाषाएँ (Key Concepts & Summary)
अध्याय के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नियम, सूत्र, परिभाषाएँ एवं संपूर्ण पाठ का सार।
1. गति एवं उसके प्रकार:
• सरल रेखीय गति, वर्तुल गति (वृत्ताकार) एवं आवर्ती गति (निश्चित समय बाद दोहराई जाने वाली गति)।
• एकसमान गति: जब वस्तु सरल रेखा में नियत चाल से चले; असमान गति: जब चाल बदलती रहे।
2. चाल (Speed) की संकल्पना व सूत्र:
• चाल = तय की गई कुल दूरी / लिया गया कुल समय (v = s / t)।
• चाल का SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है। अन्य मात्रक किमी/घंटा (km/h) है।
• रूपांतरण: 1 km/h = 5/18 m/s तथा 1 m/s = 18/5 km/h।
3. समय का मापन एवं सरल लोलक:
• सरल लोलक: एक दृढ़ आधार से धागे द्वारा लटके धातु के गोले (बॉब) की व्यवस्था।
• आवर्तकाल (Time Period): लोलक द्वारा एक दोलन पूरा करने में लिया गया समय। आवर्तकाल केवल लोलक की लंबाई पर निर्भर करता है।
4. वाहन उपकरण एवं ग्राफ:
• चालमापी (Speedometer): तात्कालिक चाल को km/h में मापता है।
• पथमापी (Odometer): वाहन द्वारा तय की गई कुल दूरी को km में मापता है।
• दूरी-समय ग्राफ: नियत चाल का ग्राफ एक सीधी सरल रेखा होता है; इसका ढाल (Slope) चाल को दर्शाता है।
⭐ 3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Important Questions)
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs)
प्रश्न 1. चाल का SI मूल मात्रक है-
उत्तर:
(स) m/s (मीटर प्रति सेकंड)
प्रश्न 2. सरल लोलक का आवर्तकाल निर्भर करता है-
उत्तर:
(ब) लोलक की लंबाई पर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1. वाहनों द्वारा तय की गई दूरी को मापने वाले यंत्र को ____________ कहते हैं।
उत्तर:
पथमापी (Odometer)
प्रश्न 2. चाल = दूरी / ____________।
उत्तर:
समय
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. एकसमान गति किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब कोई वस्तु सरल रेखा में समान समय अंतरालों में समान दूरी तय करती है, तो उसकी गति एकसमान गति कहलाती है।