RajBoardExam
गणित (Mathematics)हिंदी माध्यम2026-27

RBSE Class 8 Mathematics Chapter 13 Solutions & Notes in Hindi (आलेखों से परिचय)

📅 अंतिम अपडेट: 2026-09-09📖 RBSE/NCERT Solutions
भाग 1 — समाधान (Solutions)

📖 1. समाधान: अभ्यास एवं पाठ्यपुस्तक के संपूर्ण हल

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 गणित — पाठगत प्रश्न एवं अभ्यास के चरण-दर-चरण सटीक हल।

पाठगत प्रश्न

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए

पृष्ठ 174

प्रश्न- एक कार की पेट्रोल टंकी को भरने के लिए दी गई राशि खरीदे गए पेट्रोल की मात्रा (लीटर में) द्वारा निश्चित होती है। यहाँ पर कौन-सा चर स्वतंत्र है? चर्चा कीजिए।

हल- चूँकि कार की पेट्रोल टंकी को भरने के लिए दी गई राशि खरीदे गए पेट्रोल की मात्रा द्वारा निश्चित होती है इसलिए, खरीदे गए पेट्रोल की मात्रा स्वतंत्र चर है।

पृष्ठ 175

प्रयास कीजिए
प्रश्न- आलेख से ज्ञात कीजिए कि 800800 रुपए में कितना पेट्रोल खरीदा जा सकता है?

Line graph showing price (y-axis) vs petrol in liters (x-axis). Points marked: (10, 500), (15, 750), (20, 1000), (25, 1250). Point R at y=800, Point S on line, Point T on x-axis at 16.

चित्र: Line graph showing price (y-axis) vs petrol in liters (x-axis). Points marked: (10, 500), (15, 750), (20, 1000), (25, 1250). Point R at y=800, Point S on line, Point T on x-axis at 16.

हल- आलेख में yy-अक्ष पर एक बिन्दु RR बनाएँ जो 800800 को दर्शाए। RR से एक क्षैतिज रेखा खींचें जो आलेख में SS पर मिले। SS बिन्दु से xx-अक्ष पर STST लम्ब खींचिए। TT का निर्देशांक 1616 है। इस प्रकार निम्न आलेख के अनुसार 800800 रुपए का 1616 लीटर पेट्रोल खरीदा जा सकता है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्नावली 13.1

प्रश्न 1. निम्न आलेख, किसी अस्पताल में एक रोगी का प्रति घंटे लिया गया तापमान दर्शाता है-
(a) रोगी का तापमान 11 बजे दोपहर क्या था?
(b) रोगी का तापमान 38.5C38.5^{\circ} \text{C} कब था?

Line graph showing temperature (y-axis) vs time (x-axis). Y-axis range 34-39, X-axis range 9 AM to 3 PM.

चित्र: Line graph showing temperature (y-axis) vs time (x-axis). Y-axis range 34-39, X-axis range 9 AM to 3 PM.

(c) इस पूरे अंतराल में रोगी का तापमान दो बार एक समान ही था। ये दो समय, क्या-क्या थे?
(d) 1.301.30 बजे दोपहर रोगी का तापमान क्या था? इस निष्कर्ष पर आप कैसे पहुँचे?
(e) किन अंतरालों में रोगी का तापमान 'बढ़ने का रुझान' दर्शाता है?

उत्तर- आलेख में xx-अक्ष पर समय (घंटों में) दिखाया गया है और yy-अक्ष पर तापमान (C^{\circ} \text{C}) दिखाया गया है। आलेख से किसी भी समय का तापमान ठीक वैसे ही पढ़ा जा सकता है जैसे हम किसी बिन्दु के निर्देशांक पढ़ते हैं।

आलेख में हम देखते हैं-
(a) रोगी का तापमान 1 बजे दोपहर 36.5C36.5^{\circ}\text{C} था।
(b) रोगी का तापमान 38.5C38.5^{\circ}\text{C} दोपहर 12 बजे था।
(c) रोगी का तापमान दोपहर 1 बजे व 2 बजे एक समान था।
(d) 1.30 बजे दोपहर रोगी का तापमान 36.5C36.5^{\circ}\text{C} था। xx-अक्ष पर 1 बजे दोपहर और 2 बजे दोपहर के बीच के बिन्दु की दूरी; बिन्दु दोपहर 1 बजे और 2 बजे के बराबर है। अतः यह 1.30 दोपहर दर्शाएगा। इसी प्रकार, yy-अक्षों के 36C36^{\circ}\text{C} और 37C37^{\circ}\text{C} के बीच का बिन्दु 36.5C36.5^{\circ}\text{C} दर्शाएगा।
(e) प्रातः 9 बजे से प्रातः 10 बजे, प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे और दोपहर 2 बजे से 3 बजे के दौरान रोगी का तापमान बढ़ने का रुझान दर्शाता है।

प्रश्न 2. एक निर्माता कम्पनी की विभिन्न वर्षों में की गई बिक्री निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई है-

Line graph showing sales (crore Rs) on Y-axis and Year on X-axis

चित्र: Line graph showing sales (crore Rs) on Y-axis and Year on X-axis

(a) (i) वर्ष 2002 में (ii) वर्ष 2006 में कितनी बिक्री थी?
(b) (i) वर्ष 2003 में (ii) वर्ष 2005 में कितनी बिक्री थी?
(c) वर्ष 2002 तथा वर्ष 2006 की बिक्रियों में कितना अन्तर था?
(d) किस अन्तराल में बिक्रियों का यह अन्तर सबसे अधिक था?

हल- आलेख में हम देखते हैं कि वर्षों को xx-अक्ष पर और बिक्री को yy-अक्ष पर दर्शाया गया है। आलेख में हम देखते हैं कि-

(a) (i) वर्ष 2002 में बिक्री 4 करोड़ रुपए थी।

(ii) वर्ष 2006 में बिक्री 8 करोड़ रुपए थी।

(b) (i) वर्ष 2003 में बिक्री 7 करोड़ रुपए थी।

(ii) वर्ष 2005 में बिक्री 10 करोड़ रुपए थी।

(c) वर्ष 2002 तथा 2006 की बिक्रियों में अन्तर =8= 8 करोड़ रुपए 4- 4 करोड़ रुपए =4= 4 करोड़ रुपए।

(d) वर्ष 2005 में बिक्रियों का यह अंतर सबसे अधिक था।

प्रश्न 3. वनस्पति विज्ञान के एक प्रयोग में, समान प्रयोगशाला परिस्थितियों में दो पौधे AA तथा BB उगाए गए। तीन सप्ताहों तक उनकी ऊँचाइयों को हर सप्ताह के अन्त में मापा गया। परिणामों को निम्न आलेख में दर्शाया गया है-
(a) (i) 2 सप्ताह बाद (ii) 3 सप्ताह बाद पौधे AA की ऊँचाई कितनी थी?
(b) (i) 2 सप्ताह बाद (ii) 3 सप्ताह बाद पौधे BB की ऊँचाई कितनी थी?
(c) तीसरे सप्ताह में पौधे AA की ऊँचाई कितनी बढ़ी?

Line graph showing height (cm) on Y-axis and Week on X-axis for plants A and B

चित्र: Line graph showing height (cm) on Y-axis and Week on X-axis for plants A and B

(d) दूसरे सप्ताह के अन्त से तीसरे सप्ताह के अन्त तक पौधे BB की ऊँचाई कितनी बढ़ी?
(e) किस सप्ताह में पौधे AA की ऊँचाई सबसे अधिक बढ़ी?
(f) किस सप्ताह में पौधे BB की ऊँचाई सबसे कम बढ़ी?
(g) क्या किसी सप्ताह में दोनों पौधों की ऊँचाई समान थी? पहचानिए।

हल- आलेख में हम देखते हैं कि xx-अक्ष पर सप्ताह दर्शाए गए हैं तथा yy-अक्ष पर दो पौधे AA और BB की ऊँचाई (cm में) दर्शाई गई है। पौधों AA और BB की किसी भी सप्ताह में ऊँचाई हम ठीक वैसे ही पढ़ सकते हैं जैसे किसी बिन्दु के निर्देशांक पढ़ते हैं। आलेख में हम देखते हैं कि-

(a) पौधे AA की ऊँचाई-

(i) 2 सप्ताह बाद 7 cm7\text{ cm} थी।

(ii) 3 सप्ताह बाद 9 cm9\text{ cm} थी।

(b) पौधे BB की ऊँचाई-

(i) 2 सप्ताह बाद 7 cm7\text{ cm} थी।

(ii) सप्ताह बाद 10 cm10\text{ cm} थी।

(c) तीसरे सप्ताह में पौधे AA की ऊँचाई 2 cm2\text{ cm} बढ़ी।

(d) दूसरे सप्ताह के अन्त से तीसरे सप्ताह के अन्त तक पौधे BB की ऊँचाई 3 cm3\text{ cm} बढ़ी।

(e) दूसरे सप्ताह में पौधे AA की ऊँचाई सबसे अधिक बढ़ी।

(f) पहले सप्ताह में पौधे BB की ऊँचाई सबसे कम बढ़ी।

680

(g) दूसरे सप्ताह के अन्त में दोनों पौधों की ऊँचाई समान थी जो कि 77 सेमी. है।

प्रश्न 4. निम्न आलेख, किसी सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए पूर्वानुमानित तापमान तथा वास्तविक तापमान दर्शाता है-

Line graph showing predicted vs actual temperature over a week

चित्र: Line graph showing predicted vs actual temperature over a week

(a) किस दिन पूर्वानुमानित तापमान व वास्तविक तापमान समान था?
(b) सप्ताह में पूर्वानुमानित अधिकतम तापमान क्या था?
(c) सप्ताह में वास्तविक न्यूनतम तापमान क्या था?
(d) किस दिन वास्तविक तापमान व पूर्वानुमानित तापमान में अन्तर सर्वाधिक था?

हल- आलेख में, दिनों को xx-अक्ष पर और तापमान पूर्वानुमानित/वास्तविक (C^{\circ}\text{C}) को yy-अक्ष पर दर्शाया गया है। किसी भी दिन के तापमान को आलेख पर ठीक वैसे ही पढ़ा जा सकता है जैसे हम किसी बिन्दु के निर्देशांकों को पढ़ते हैं। आलेख में हम देखते हैं कि-

(a) मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को पूर्वानुमानित तापमान व वास्तविक तापमान समान था।

(b) सप्ताह में पूर्वानुमानित अधिकतम तापमान 35C35^{\circ}\text{C} था।

(c) सप्ताह में वास्तविक न्यूनतम तापमान 15C15^{\circ}\text{C} था।

(d) बृहस्पतिवार को वास्तविक तापमान व पूर्वानुमानित तापमान में अन्तर सर्वाधिक था।

प्रश्न 5. निम्न तालिका का प्रयोग कर एक रैखिक आलेख बनाइए-
(a) विभिन्न वर्षों में किसी पर्वतीय नगर में हिमपात के दिनों की संख्या-

वर्ष 2003 2004 2005 2006
दिन 8 10 5 12

(b) विभिन्न वर्षों में एक गाँव में, पुरुषों व स्त्रियों की संख्या (हजारों में)

वर्ष 2003 2004 2005 2006 2007
पुरुषों की संख्या 12 12.5 13 13.2 13.5
स्त्रियों की संख्या 11.3 11.9 13 13.6 12.8

हल-(a) अपेक्षित आलेख बनाने के लिए वर्षों को हम xx-अक्ष पर और हिमपात के दिनों को yy-अक्ष पर दिखाते हैं। सर्वप्रथम हम क्रमित जोड़े (2003,8),(2004,10),(2005,5)(2003, 8), (2004, 10), (2005, 5) और (2006,12)(2006, 12) को बिन्दुओं के रूप में अंकित करते हैं और फिर उन्हें रेखाखंडों के रूप में निम्नानुसार जोड़ने पर हमें अपेक्षित रैखिक आलेख प्राप्त होता है-

Line graph showing snowfall days over years

चित्र: Line graph showing snowfall days over years

(b) अपेक्षित आलेख बनाने के लिए हम वर्षों को xx-अक्ष पर तथा पुरुषों की संख्या (हजारों में) को बिन्दु-रेखा द्वारा और स्त्रियों की संख्या (हजारों में) को गहरी काली रेखा द्वारा yy-अक्ष पर दर्शाते हैं।

Double line graph showing male and female population over years

चित्र: Double line graph showing male and female population over years

सर्वप्रथम हम क्रमित जोड़ों (2003,12),(2004,12.5),(2003, 12), (2004, 12.5),

(2005, 13), (2006, 13.2) और (2007, 13.5) को अंकित करते हैं। इसके बाद इनको ऊपर चित्रित आलेख के अनुसार बिन्दु-रेखा से जोड़ देते हैं जिससे पुरुषों की संख्या स्पष्ट हो जाती है। इसके बाद हम (2003, 11.3), (2004, 11.9), (2005, 13), (2006, 13.6) और (2007, 12.8) अंकित करते हैं, फिर स्त्रियों की संख्या ज्ञात करने के लिए इन्हें उपर्युक्त चित्रानुसार रेखाखण्डों से जोड़ देते हैं। इस प्रकार अपेक्षित आलेख प्राप्त हो जाता है।

प्रश्न 6. एक डाकिया किसी नगर के पास ही स्थित एक उपनगर में एक व्यापारी को पार्सल पहुँचाने के लिए साइकिल पर जाता है। विभिन्न समयों पर नगर से उसकी दूरियाँ निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई हैं-

Line graph showing distance (km) on Y-axis and time on X-axis. The graph starts at (8:00, 0), goes to (9:00, 10), stays flat from (10:00, 16) to (10:30, 16), and ends at (11:30, 22).

चित्र: Line graph showing distance (km) on Y-axis and time on X-axis. The graph starts at (8:00, 0), goes to (9:00, 10), stays flat from (10:00, 16) to (10:30, 16), and ends at (11:30, 22).

(a) xx-अक्ष पर समय दर्शाने के लिए क्या पैमाना प्रयोग किया गया है?
(b) उसने पूरी यात्रा के लिए कितना समय लिया?
(c) व्यापारी के स्थान की नगर से दूरी कितनी है?
(d) क्या डाकिया रास्ते में कहीं रुका? विवरण दीजिए।
(e) किस अंतराल में उसकी चाल सबसे अधिक थी?

हल- आलेख में, समय (घंटों में) xx-अक्ष पर और दूरी (km में) yy-अक्ष पर दिखाए गए हैं। आलेख से पता चलता है कि-

(a) xx-अक्ष पर समय दर्शाने के लिए पैमाना लिया गया है- 4 इकाई = 1 घण्टा

(b) उसने पूरी यात्रा के लिए 3123\frac{1}{2} घंटे लिए।

(c) व्यापारी के स्थान की नगर से दूरी 22 km22 \text{ km} है।

(d) हाँ; यह आलेख के क्षैतिज भाग से इंगित होता है। (प्रातः 10 बजे-प्रातः 10.30 बजे तक)

(e) प्रातः 8 बजे और प्रातः 9 बजे के बीच के अंतराल में उसकी चाल सबसे अधिक थी।

प्रश्न 7. निम्न आलेखों में कौन-कौन से आलेख समय व तापमान के बीच सम्भव हैं? तर्क के साथ अपने उत्तर दीजिए-

Four graphs showing Temperature vs Time. (i) Linear upward, (ii) Linear downward, (iii) Vertical line, (iv) Horizontal line.

चित्र: Four graphs showing Temperature vs Time. (i) Linear upward, (ii) Linear downward, (iii) Vertical line, (iv) Horizontal line.

(i)

Linear upward slope

चित्र: Linear upward slope

(ii)

Linear downward slope

चित्र: Linear downward slope

(iii)

Vertical line

चित्र: Vertical line

(iv)

Horizontal line

चित्र: Horizontal line

हल-

(i) यह एक समय-तापमान आलेख को दर्शाता है क्योंकि यह एक रेखीय आलेख द्वारा बना है और तापमान में धीमी वृद्धि को दर्शाता है।

(ii) यह एक समय-तापमान आलेख को दर्शाता है क्योंकि यह एक रेखीय आलेख से बना है और तापमान में धीमी कमी दर्शाता है।

682

(iii) यह एक समय-तापमान आलेख को नहीं दर्शाता क्योंकि इसमें एक ही समय पर अलग-अलग तापमान दर्शाए गए हैं।

(iv) यह एक समय-तापमान आलेख को दर्शाता है क्योंकि इसमें भिन्न समयों के विभिन्न स्थिर तापमान दर्शाए गए हैं और यह एक रेखीय आलेख से बना है।

प्रश्नावली 13.2

प्रश्न 1. उपयुक्त पैमाने प्रयोग करते हुए, निम्न तालिकाओं में दी गई राशियों के लिए आलेख बनाइए-

(a) सेबों का मूल्य-

सेबों की संख्या 1 2 3 4 5
मूल्य (रूपयों में) 5 10 15 20 25

(b) कार द्वारा तय की गई दूरी-

समय (घंटों में) 6 बजे प्रातः 7 बजे प्रातः 8 बजे प्रातः 9 बजे प्रातः
दूरी (km में) 40 80 120 160

(i) 7.30 बजे प्रातः व 8 बजे प्रातः के अंतराल में कार द्वारा कितनी दूरी तय की गई?
(ii) कार के 100 km100 \text{ km} दूरी तय कर लेने पर समय क्या था?

(c) जमा धन पर वार्षिक ब्याज

जमा धन (रूपयों में) सा. ब्याज (रूपयों में)
1000 80
2000 160
3000 240
4000 320
5000 400

(i) क्या आलेख मूल बिन्दु से गुजरता है?
(ii) आलेख से 2500 रुपए का वार्षिक ब्याज ज्ञात कीजिए।
(iii) 280 रुपए ब्याज प्राप्त करने के लिए कितना धन जमा होगा?

हल-(a) दिए गए आँकड़ों को आलेखित रूप में दिखाने के लिए हम 'सेबों की संख्या' को xx-अक्ष पर और 'मूल्य (रूपयों में)' को yy-अक्ष पर दर्शाते हैं। क्रमित जोड़े (1,5)(1, 5), (2,10)(2, 10), (3,15)(3, 15), (4,20)(4, 20) और (5,25)(5, 25) को बिन्दुओं के रूप में अंकित करते हैं और चित्रानुसार रेखाखण्डों से जोड़ते हैं। इस प्रकार, अपेक्षित आलेख तैयार हो जाता है।

पैमाना
3 इकाई=1 सेब (x-अक्ष पर)3 \text{ इकाई} = 1 \text{ सेब } (x\text{-अक्ष पर})
3 इकाई=5 रुपये (y-अक्ष पर)3 \text{ इकाई} = 5 \text{ रुपये } (y\text{-अक्ष पर})

Line graph showing price of apples

चित्र: Line graph showing price of apples

(b) समय-दूरी आलेख बनाने के लिए हम समय (घंटों में) को xx-अक्ष पर और दूरी (km में) को yy-अक्ष पर दिखाते हैं। पैमाना : 2 इकाई = 1 घंटा xx-अक्ष पर और 1 इकाई = 10 km yy-अक्ष पर।
बिन्दुओं (6,40)(6, 40), (7,80)(7, 80), (8,120)(8, 120) और (9,160)(9, 160) को आलेख में अंकित करते हैं। अपेक्षित आलेख प्राप्त करने के लिए इनको रेखाखण्डों से मिलाते हैं।

(i) स्पष्ट है, 7.30 बजे प्रातः से 8.00 बजे प्रातः के अंतराल में कार द्वारा 20 km20 \text{ km} की दूरी तय की गई (120100=20 km\because 120 - 100 = 20 \text{ km})।

(ii) कार के 100 km100 \text{ km} दूरी तय कर लेने पर प्रातः 7.30 बजे का समय था।

Line graph showing distance covered by car

चित्र: Line graph showing distance covered by car

(c) जमा धन-साधारण ब्याज आलेख खींचने के लिए, हम xx-अक्ष पर जमा धन (रुपए में) और yy-अक्ष पर साधारण ब्याज (रुपए में) दर्शाएंगे।
पैमाना : 3 इकाई = 1000 रुपए xx-अक्ष पर
3 इकाई = 80 रुपए yy-अक्ष पर
बिन्दुओं (1000,80),(2000,160),(3000,240),(4000,320)(1000, 80), (2000, 160), (3000, 240), (4000, 320) और (5000,400)(5000, 400) को अंकित करेंगे।
इन बिन्दुओं को मिलाने पर हमें अपेक्षित आलेख प्राप्त होगा।

(i) हाँ, आलेख मूल बिन्दु से गुजरता है।

(ii) xx-अक्ष पर 2500 रुपए के आसन, yy-अक्ष पर 200 रुपए ब्याज अंकित है।

(iii) yy-अक्ष पर प्रतिवर्ष 280 रुपए के आसन, xx-अक्ष पर 3500 रुपए का योग प्राप्त होता है।

साधारण ब्याज बनाम जमा धन का ग्राफ

चित्र: साधारण ब्याज बनाम जमा धन का ग्राफ

प्रश्न 2. निम्न तालिकाओं के लिए आलेख खींचिए-
(i)

वर्ग की भुजा (cm में) 2 3 3.5 5 6
परिमाप (cm में) 8 12 14 20 24

क्या यह रैखिक आलेख है?
(ii)

वर्ग की भुजा (cm में) 2 3 4 5 6
क्षेत्रफल (cm2cm^2 में) 4 9 16 25 36

क्या यह रैखिक आलेख है?

हल-(i) दिए गए आँकड़ों को आलेखित करने के लिए वर्ग की भुजा (cm में) को हम xx-अक्ष पर और परिमाप (cm में) को yy-अक्ष पर दर्शाएंगे।

पैमाना : 2 इकाई = 1 cm, xx-अक्ष पर और 1 इकाई = 1 cm yy-अक्ष पर
बिन्दुओं (2,8),(3,12),(3.5,14),(5,20)(2, 8), (3, 12), (3.5, 14), (5, 20) और (6,24)(6, 24) को अंकित करेंगे। इन बिन्दुओं को मिलाने पर हमें अपेक्षित आलेख प्राप्त होता है।
हाँ, यह रैखिक आलेख है।

परिमाप बनाम भुजा का ग्राफ

चित्र: परिमाप बनाम भुजा का ग्राफ

(ii) दिए गए आँकड़ों को आलेख रूप में दर्शाने के लिए वर्ग की भुजा (cm में) को हम xx-अक्ष पर और क्षेत्रफल (cm2cm^2 में) को yy-अक्ष पर दर्शाएंगे।
पैमाना : 2 इकाई = 1 cm xx-अक्ष पर और 1 इकाई = 1 cm2cm^2 yy-अक्ष पर।
बिन्दुओं (2,4),(3,9),(4,16),(5,25)(2, 4), (3, 9), (4, 16), (5, 25) और (6,36)(6, 36) को अंकित करेंगे। अपेक्षित आलेख प्राप्त करने के लिए इन बिन्दुओं को मिलाएंगे।

क्षेत्रफल बनाम भुजा का ग्राफ

चित्र: क्षेत्रफल बनाम भुजा का ग्राफ

नहीं, यह रैखिक आलेख नहीं है।

684

भाग 2 — पाठ सार (Notes)

📝 2. नोट्स: मुख्य बिन्दु, परिभाषाएँ एवं महत्त्वपूर्ण सूत्र

अध्याय का त्वरित रिवीजन नोट्स, मुख्य संकल्पनाएँ एवं परीक्षा उपयोगी सूत्र।

पाठ सार
(1) आँकड़ों का प्रदर्शन आलेखों के माध्यम से करने पर वे शीघ्र, आसानी से तथा स्पष्टता के साथ समझ में आ जाते हैं।
(2) रेखा आलेख, समय के अन्तरालों के साथ आँकड़ों में परिवर्तन दर्शाता है।
(3) रेखा आलेख जो एक पूर्ण अखण्डित रेखा हो, एक रैखिक आलेख कहलाता है।

| (4) वर्गांकित कागज पर किसी बिन्दु की स्थिति निर्धारित करने के लिए हमें xx-निर्देशांक तथा yy-निर्देशांक की आवश्यकता होती है। |
| (5) एक आलेख द्वारा एक स्वतन्त्र चर तथा आश्रित चर में सम्बन्ध प्रदर्शित किया जाता है। |

भाग 3 — अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Important Q&A)

परीक्षा उपयोगी वस्तुनिष्ठ (MCQ), अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1. रैखिक आलेख में स्वतन्त्र राशि को प्रदर्शित करते हैं-
(अ) xx-अक्ष पर
(ब) yy-अक्ष पर
(स) xx-yy तल पर
(द) स्वतन्त्र राशि को प्रदर्शित नहीं करते

प्रश्न 2. दिए गए रैखिक आलेख में 1994 की वृद्धि दर थी-

Line graph showing growth rate over years 1990-1998

चित्र: Line graph showing growth rate over years 1990-1998

(अ) 10%10%
(ब) 10.2%10.2%
(स) 10.4%10.4%
(द) 10.6%10.6%

प्रश्न 3. दिये गये ग्राफ आलेख में बिन्दु AA के निर्देशांक हैं-

Cartesian plane with point A at (2, 4)

चित्र: Cartesian plane with point A at (2, 4)

(अ) (0,0)(0, 0)
(ब) (2,2)(2, 2)
(स) (3,4)(3, 4)
(द) (4,3)(4, 3)

प्रश्न 4. मूल बिन्दु स्थित होता है-
(अ) सिर्फ xx-अक्ष पर
(ब) सिर्फ yy-अक्ष पर
(स) दोनों अक्षों पर
(द) किसी पर नहीं

प्रश्न 5. xx-अक्ष पर सभी बिन्दुओं की कोटि है-
(अ) 11
(ब) 1-1
(स) 00
(द) कोई संख्या

प्रश्न 6. किसी निर्देशांक तल में मूल बिन्दु के निर्देशांक होते हैं-
(अ) (1,0)(1, 0)
(ब) (0,1)(0, 1)
(स) (1,1)(1, 1)
(द) (0,0)(0, 0)

प्रश्न 7. अखण्डित रेखा से बना रेखा आलेख कहलाता है-

(अ) रैखिक आलेख
(ब) वृत्त चित्र
(स) दण्ड आलेख
(द) आयत चित्र

प्रश्न 8. बिन्दुओं (1,1),(1,2),(1,3)(1, 1), (1, 2), (1, 3)(1,4)(1, 4) से गुजरने वाली सरल रेखा-
(अ) xx-अक्ष के समान्तर है
(ब) yy-अक्ष के समान्तर है
(स) मूल बिन्दु से गुजरती है
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 9. निम्न में से सत्य कथन है-
(अ) xx-अक्ष उर्ध्वाधर अक्ष है
(ब) yy-अक्ष क्षैतिज अक्ष है
(स) मूल बिन्दु के निर्देशांक (0,0)(0, 0) हैं
(द) निम्न सभी

प्रश्न 10. बिन्दुओं (1,1),(0,0)(-1, -1), (0, 0) और (3,3)(3, 3) को मिलाने पर प्राप्त होता है-
(अ) एक त्रिभुज
(ब) मूल बिन्दु से गुजरने वाली सरल रेखा
(स) मूल बिन्दु से नहीं गुजरने वाली सरल रेखा
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तरमाला

1. (अ) 2. (ब) 3. (स) 4. (स) 5. (स)
6. (द) 7. (अ) 8. (ब) 9. (स) 10. (ब)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  1. क्षैतिज रेखा को ............... भी कहते हैं। (yy-अक्ष/xx-अक्ष)

  2. ............... रेखा को yy-अक्ष भी कहते हैं। (उर्ध्वाधर/क्षैतिज)

  3. रेखा-आलेख जो एक पूर्ण अखण्डित रेखा हो, एक ............... कहलाता है। (वक्र आलेख/रैखिक आलेख)

  4. एक स्वतन्त्र चर तथा ............... में सम्बन्ध एक आलेख द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। (अचर/आश्रित चर)

  5. मूल बिन्दु के निर्देशांक ............... हैं। {(0,0)/(x,0)}{(0, 0)/(x, 0)}

  6. बिजली की मात्रा एक स्वतन्त्र चर है जब कि बिजली का बिल एक ............... है। (अचर/आश्रित चर)

उत्तर- 1. xx-अक्ष 2. उर्ध्वाधर 3. रैखिक आलेख 4. आश्रित चर 5. (0,0)(0, 0) 6. आश्रित चर

निम्नलिखित कथन सत्य या असत्य उपयुक्त कथन पर (\checkmark) का चिह्न लगाइये-

  1. समय व तापमान के बीच खींचा गया आलेख,

समय-तापमान का आलेख कहा जाता है। (सत्य\checkmark/असत्य)
2. यदि दो राशियाँ समानुपात में होती हैं। तब आलेख सदैव रैखिक होता है। (सत्य\checkmark/असत्य)
3. आलेख खींचते समय पैमाने का ध्यान नहीं रखा जाता है। (सत्य/असत्य\checkmark)
4. वर्गीकृत कागज पर किसी बिन्दु की स्थिति निर्धारित करने के लिये हमे xx-निर्देशांक तथा yy-निर्देशांक चाहिये। (सत्य\checkmark/असत्य)
5. यदि रेखा आलेख जो एक वक्र के रूप में हो, एक रैखिक आलेख कहलाता है। (सत्य/असत्य\checkmark)

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. आलेखों द्वारा संख्यात्मक तथ्य प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर- आलेखों द्वारा संख्यात्मक तथ्य प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य संख्यात्मक तथ्यों को चित्रों द्वारा दिखाना है जिससे वे शीघ्र, आसानी व स्पष्टता से समझे जा सकें।

प्रश्न 2. कार्तीय विधि से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर, दो रेखाओं से दिए गए बिन्दु की दो दूरियाँ माप कर, स्थिति प्रकट करने की विधि, कार्तीय विधि कहलाती है।

प्रश्न 3. yy-अक्ष पर हमेशा किसका मान शून्य रहता है।

उत्तर- xx का मान शून्य रहता है।

प्रश्न 4. xx-अक्ष पर हमेशा किसका मान शून्य रहता है।

उत्तर- yy का मान शून्य रहता है।

प्रश्न 5. एक बिन्दु के xxyy निर्देशांक क्रमशः 3344 है तो बिन्दु के निर्देशांक लिखिये।

उत्तर- बिन्दु के निर्देशांक = (3,4)(3, 4)

प्रश्न 6. बिन्दु (0,4)(0, -4) कहाँ पर स्थित है?

उत्तर- yy-अक्ष पर नीचे की ओर (4)(-4) इकाई दूरी पर स्थित है।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. दिया गया आलेख (आकृति) वर्ष 20072007 में, दो बल्लेबाजों AA तथा BB द्वारा खेले गए 1010 मैचों में बनाए गए रनों को प्रदर्शित करता है। आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

Line graph showing runs scored by Batsman A (dotted line) and Batsman B (solid line) across 10 matches.

चित्र: Line graph showing runs scored by Batsman A (dotted line) and Batsman B (solid line) across 10 matches.

(i) दोनों अक्ष-रेखाओं पर क्या-क्या सूचना दी गई है?
(ii) कौनसी रेखा बल्लेबाज AA द्वारा बनाए गए रन प्रदर्शित करती है?
(iii) वर्ष 20072007 में, क्या किसी मैच में दोनों बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रन समान थे? यदि हाँ, तो किस मैच में?
(iv) दोनों बल्लेबाजों में कौन अधिक स्थिर है? आपने यह निर्णय कैसे लिया?

हल-

(i) क्षैतिज अक्ष (या xx-अक्ष), वर्ष 20072007 में खेले गए मैचों की संख्या प्रकट करती है। ऊर्ध्वाधर अक्ष (या yy-अक्ष) प्रत्येक मैच में बनाए गए रनों की संख्या प्रकट करती है।

(ii) बिन्दुयुक्त रेखा AA बल्लेबाज द्वारा बनाए गए रनों को दर्शाती है जैसा आलेख के ऊपर संकेत भी है।

(iii) चौथे मैच के दौरान दोनों ने एक समान 6060 रन बनाए। (यह उस बिन्दु से पता चलता है, जहाँ पर दोनों रेखाएँ एक दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं।)

(iv) बल्लेबाज AA के आलेख में एक ऊँचा शिखर है तथा अनेक नीची घाटियाँ। वह रन बनाने में स्थिर नहीं है। जबकि दूसरी ओर, बल्लेबाज BB ने कभी 4040 से कम रन नहीं बनाए; यद्यपि उसने BB के 115115 के मुकाबले अधिकतम 100100 ही रन बनाए। AA ने दो मैचों में शून्य रन ही बनाए तथा कुल पाँच मैचों में 4040 से कम। क्योंकि

686

A द्वारा बनाए गए रनों में अधिक उतार-चढ़ाव है, अतः B ही एक विश्वसनीय व स्थिर बल्लेबाज है।

प्रश्न 2. एक कार एक शहर PP से दूसरे शहर QQ की ओर जा रही है जो एक दूसरे से 350350 किमी. दूरी पर हैं। दिया गया आलेख (आकृति) विभिन्न समयों पर कार की शहर से दूरियाँ दर्शाता है। आलेख अध्ययन कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

लाइन ग्राफ (Line Graph) - समय बनाम P से दूरी (km में), जिसमें X-अक्ष पर समय और Y-अक्ष पर P से दूरी (50 से 350 किमी) दर्शायी गई है।

चित्र: लाइन ग्राफ (Line Graph) - समय बनाम P से दूरी (km में), जिसमें X-अक्ष पर समय और Y-अक्ष पर P से दूरी (50 से 350 किमी) दर्शायी गई है।

आकृति

(i) दोनों अक्षों पर क्या-क्या दर्शाया गया है?
(ii) कार ने किस समय और कहाँ से यात्रा आरम्भ की?
(iii) पहले घण्टे में कार कितनी दूर चली?

(iv) दूसरे घण्टे तथा तीसरे घण्टे में कार ने कितनी-कितनी दूरियाँ तय कीं?
(v) क्या पहले तीन घंटों में कार की चाल समान थी? आपने कैसे जाना?

(vi) क्या कार कभी किसी स्थान पर रुकी? अपने उत्तर के लिए तर्क भी दीजिए।

(vii) कार, शहर QQ पर किस समय पहुँची?

हल -

(i) क्षैतिज (xx) अक्ष समय दर्शाता है। ऊर्ध्वाधर (yy) अक्ष, PP शहर से कार की दूरियाँ दर्शाता है।

(ii) कार 88 बजे प्रातः शहर PP से चली।

(iii) कार ने पहले घण्टे में 5050 किमी. की दूरी तय की। (आप यह देख सकते हैं कि कार प्रातः 88 बजे शहर PP से चली और प्रातः 99 बजे, आलेख के अनुसार, 5050 किमी. की दूरी पर थी। अतः प्रातः 88 और 99 बजे के बीच, एक घण्टे में कार ने 5050 किमी. दूरी तय की।)

(iv) (a) कार ने दूसरे घण्टे (प्रातः 99 बजे से 1010 बजे) में 100100 किमी. दूरी (15050150-50) तय की।

(b) कार ने तीसरे घण्टे (प्रातः 1010 बजे से 1111 बजे) में 5050 किमी. दूरी (200150200-150) तय की।

(v) प्रश्न (iii) व (iv) के उत्तरों से पता चलता है कि कार की चाल सदैव समान नहीं थी। (आलेख यह भी दर्शाता है कि चाल किस प्रकार बदली।)

(vi) आलेख में हम देखते हैं कि कार प्रातः 1111 बजे और 1212 बजे भी शहर PP से 200200 किमी. दूर थी। इस अंतराल में तय की गई दूरी, एक क्षैतिज रेखाखण्ड है जो इस तथ्य की पुष्टि करता है।

(vii) 22 बजे दोपहर कार QQ शहर पहुँची।

प्रश्न 3. (मात्रा तथा मूल्य) निम्न तालिका पेट्रोल की मात्राएँ व उसके मूल्य बताती है:

पेट्रोल की मात्रा (लीटर में) 10 15 20 25
पेट्रोल का मूल्य (रूपयों में) 500 750 1000 1250

इन आँकड़ों को दर्शाने के लिए आलेख बनाइए।

हल -

पैमाना\text{पैमाना}
xअक्ष पर 1 cm=5 लीटरx-\text{अक्ष पर } 1 \text{ cm} = 5 \text{ लीटर}
yअक्ष पर 2 cm=100 रुपयेy-\text{अक्ष पर } 2 \text{ cm} = 100 \text{ रुपये}

लाइन ग्राफ (Line Graph) - पेट्रोल की मात्रा (लीटर) बनाम मूल्य (रूपयों में), जिसमें (10, 500), (15, 750), (20, 1000), (25, 1250) बिंदु अंकित हैं।

चित्र: लाइन ग्राफ (Line Graph) - पेट्रोल की मात्रा (लीटर) बनाम मूल्य (रूपयों में), जिसमें (10, 500), (15, 750), (20, 1000), (25, 1250) बिंदु अंकित हैं।

आकृति