📖 1. समाधान: अभ्यास एवं पाठ्यपुस्तक के संपूर्ण हल
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान — पाठगत प्रश्न एवं अभ्यास के चरण-दर-चरण सटीक हल।
पाठगत प्रश्न
प्रश्न 1. क्या हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरन्तर उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर— नहीं, हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरन्तर उपयोग नहीं कर सकते हैं। वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति में सीमित मात्रा है। ये मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त हो सकते हैं।
प्रश्न 2. कोयला हमें कहाँ से प्राप्त होता है और यह कैसे बनता है?
उत्तर— कोयला हमें पृथ्वी के गर्भ से प्राप्त होता है। कोयले का बनना—[नोट-पाठ्यपुस्तक के प्रश्न में प्रश्न 3 का उत्तर देखें।]
प्रश्न 3. क्या प्रयोगशाला में मृत जीवों से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस बनाई जा सकती है?
उत्तर— नहीं, क्योंकि कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस का बनना एक बहुत धीमा प्रक्रम है तथा इनके बनने की परिस्थितियाँ प्रयोगशाला में उत्पन्न नहीं की जा सकतीं।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर— सीएनजी तथा एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के लाभ-
(1) ये वायु प्रदूषण नहीं फैलातीं।
(2) इनका लगभग पूर्ण दहन होता है।
(3) ये जलने पर कोई अवशेष (राख) नहीं छोड़ती हैं।
(4) ये अपेक्षाकृत सस्ती तथा आसानी से उपलब्ध हैं।
(5) इनका ज्वलन ताप कम होता है।
(6) इन्हें आसानी से संग्रह तथा परिवहन किया जा सकता है।
(7) इन्हें घरों तथा कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है तथा आपूर्ति पाइप लाइनों के माध्यम से की जा सकती है।
प्रश्न 2. पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर— पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमेन का उपयोग सड़क निर्माण हेतु किया जाता है।
प्रश्न 3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?
उत्तर— लगभग 300 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी पर निचले जलीय क्षेत्रों में घने वन थे। बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण ये वन मृदा के नीचे दब गए। उनके ऊपर अधिक मृदा जम जाने के कारण वे संपीडित हो गए। जैसे-जैसे वे गहरे होते गए उनका ताप भी बढ़ता गया। उच्च दाब और उच्च ताप पर, पृथ्वी के भीतर मृत पेड़-पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं।
प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर— (क) कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस (ख) परिष्करण (ग) सी.एन.जी.।
प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए-
(ङ) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (सत्य/असत्य)
उत्तर— (क) असत्य, (ख) असत्य, (ग) सत्य, (घ) सत्य, (ङ) असत्य।
प्रश्न 6. समझाइए, जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं?
उत्तर— जीवाश्म ईंधन सजीवों के मृत अवशेष से बनते हैं और इन्हें बनने में करोड़ों वर्ष लग जाते हैं। प्रकृति में ये संसाधन सीमित हैं। इनके बनने की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है जबकि वर्तमान में इनका उपयोग तीव्र गति से हो रहा है। अतः जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं।
472 —
प्रश्न 7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर—कोक के अभिलक्षण—
(1) यह एक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ है।
(2) यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप होता है।
कोक के उपयोग—
(1) कोक का उपयोग बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है। इस्पात के औद्योगिक निर्माण में यह उपयोगी है।
(2) कोक का उपयोग एक ईंधन के रूप में होता है। कोक बिना धुआँ छोड़े जलता है, इसलिए यह एक अच्छा ईंधन है।
(3) कोक का उपयोग जल गैस तथा प्रोड्यूसर गैस जैसे गैसीय ईंधन बनाने के लिए होता है।
प्रश्न 8. पेट्रोलियम-निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर—पेट्रोलियम, समुद्र में रहने वाले उन छोटे-छोटे पौधों तथा जन्तुओं के अवशेषों के विघटन से बनता है जो लाखों-करोड़ों वर्ष पहले समुद्र में दब गए थे। समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीव, मरने के पश्चात् समुद्र की तली पर पहुँच जाते हैं और धीरे-धीरे रेत तथा मिट्टी से ढक जाते हैं। समुद्र में गहरे दबे ये जीव-अवशेष, दाब तथा ताप के प्रभाव से और बैक्टीरिया की उत्प्रेरक क्रिया के कारण धीरे-धीरे हाइड्रोकार्बनों में परिवर्तित हो जाते हैं जिसे हम पेट्रोलियम कहते हैं। जीव अवशेषों का पेट्रोलियम में परिवर्तन, ऑक्सीजन (या वायु) की अनुपस्थिति में होता है और इसमें लाखों वर्ष का लम्बा समय लगता है।
प्रश्न 9. निम्नलिखित सारणी में 2004 से 2010 तक भारत में विद्युत की कुल कमी को दिखाया गया है। इन आँकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी-प्रतिशतता को Y-अक्ष पर तथा वर्ष को X-अक्ष पर आलेखित करिए।
क्र.सं. | वर्ष | कमी (%) |
1. | 2004 | 7.8 |
2. | 2005 | 8.6 |
3. | 2006 | 9.0 |
4. | 2007 | 9.5 |
5. | 2008 | 9.9 |
6. | 2009 | 11.2 |
7. | 2010 | 10.0 |
उत्तर—
📝 2. नोट्स: मुख्य अवधारणाएँ, सूत्र व स्मरणीय तथ्य
महत्वपूर्ण नियम, सूत्र, परिभाषाएँ, भावार्थ एवं सम्पूर्ण अध्याय का सारांश।
पाठ-सार-
(1) प्राकृतिक संसाधनों को दो वर्गों में बाँटा गया है-(i) अक्षय प्राकृतिक संसाधन (Inexhaustible Natural Resources), जैसे-सूर्य का प्रकाश, वायु। (ii) समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन (Exhaustible Natural Resources), जैसे-वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम आदि।
(2) कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) हैं। इनका निर्माण सजीवों के मृत अवशेषों से लाखों वर्ष पूर्व हुआ था।
(3) कोक, कोलतार, कोयला-गैस कोयले से प्राप्त उत्पाद हैं।
(4) पेट्रोलियम के परिष्करण (Refining) से पेट्रोलियम गैस, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, पैराफिन मोम, स्नेहक तेल आदि प्राप्त होते हैं।
(5) प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं। हमें इनका उपयोग न्यायोचित एवं बुद्धिमत्ता के आधार पर करना चाहिए।

चित्र: शैवाल (क्लेमाइडोमोनास, स्पाइरोगाइरा)

चित्र: प्रोटोजोओ (अमीबा, पैरामीशियम)

चित्र: कवक (राइजोपस, पेनिसिलियम, एसपरजिलस)
⭐ 3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुचयनात्मक प्रश्न—
1. अक्षय प्राकृतिक संसाधन है-
2. निम्न में से कौनसा जीवाश्म ईंधन है?
3. मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कहते हैं-
4. नैफ्थलीन की गोलियाँ बनाई जा सकती हैं-
5. PCRA का सम्बन्ध है-
6. समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं—
7. पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण के काम में लिया जाता है?
8. वाहन के लिए कौन-सा ईंधन कम प्रदूषक है?

चित्र: Line graph showing power shortage percentage from 2004 to 2010
(स) पेट्रोल
(द) द्रवित पेट्रोलियम गैस
9. घरों व उद्योगों में ईंधन के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है?
10. पैराफिन मोम का उपयोग कहाँ किया जाता है?
11. पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ कहाँ पर है?
12. कोक किसका शुद्ध रूप है?
उत्तर-तालिका- 1. (अ) 2. (द) 3. (ब) 4. (अ) 5. (ब) 6. (द) 7. (स) 8. (ब) 9. (स) 10. (द) 11. (अ) 12. (ब)।
रिक्त स्थानों की पूर्ति-
1. .................... ईंधन समाप्त होने वाले संसाधन हैं।
2. .................... एक अप्रिय गंध वाला काला गाढ़ा द्रव होता है।
3. पेट्रोलियम गहरे रंग का .................... है।
4. विश्व का पहला तेल कुआँ, ...................., अमेरिका में ड्रिल किया गया था।
5. कोयले के प्रक्रमण द्वारा कोक बनाते समय .................... प्राप्त होती है।
6. .................... जीवाश्म ईंधन हैं।
7. संसाधन जो प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराये जाते हैं, .................... संसाधन कहलाते हैं।
8. वायु में गर्म करने पर कोयला जलता है और मुख्य रूप से .................... गैस उत्पन्न करता है।
उत्तर- 1. जीवाश्म 2. कोलतार 3. तेलिय द्रव 4. पेन्सिलवेनिया 5. कोयला गैस 6. कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस 7. प्राकृतिक 8. कार्बन डाइऑक्साइड।
सत्य/असत्य-
निम्नलिखित कथन सही है तो 'T' तथा यदि गलत है तो 'F' लिखिए-
(1) कोयला एक जीवाश्म ईंधन नहीं है।
(2) कोक एक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ है।
(3) कोलतार एक सुगंधित काला गाढ़ा द्रव होता है।
(4) मिट्टी का तेल स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान के लिए ईंधन के रूप में काम आता है।
(5) मृत जीवों का ईंधन में परिवर्तन तुरन्त हो जाता है।
(6) भारत में प्राकृतिक गैस के विशाल भण्डार हैं।
उत्तर- (1) F (2) T (3) F (4) T (5) F (6) T
'कॉलम-A' में दिए गए शब्दों का मिलान 'कॉलम-B' से कीजिए-
प्रश्न 1.
कॉलम-A | कॉलम-B |
(i) द्रवित पेट्रोलियम गैस | (a) पेन्ट्स एवं सड़क निर्माण में |
(ii) डीजल | (b) मरहम, मोमबत्ती, वैसलीन निर्माण में |
(iii) पैराफिन मोम | (c) घरों एवं उद्योगों के ईंधन के रूप में |
(iv) बिटुमेन | (d) भारी मोटर वाहन व विद्युत जनित्रों के लिए ईंधन के रूप में |
प्रश्न 2.
कॉलम-A | कॉलम-B |
(i) कोयला | (a) काला गाढ़ा द्रव |
(ii) कोक | (b) सरंध्र काला |
(iii) कोलतार | (c) गहरे रंग का तेलिय द्रव |
(iv) पेट्रोलियम | (d) पत्थर जैसा कठोर |
प्रश्न 3.
कॉलम-A | कॉलम-B |
(i) लंदन | (a) प्राकृतिक गैस |
(ii) पेन्सिलवेनिया | (b) प्रथम तेल कुआ |
(iii) असम | (c) पेट्रोलियम |
(iv) कृष्णा गोदावरी डेल्टा | (d) कोयला-गैस |
उत्तर-
(i) | (ii) | (iii) | (iv) | |
1. | (c) | (d) | (b) | (a) |
2. | (d) | (b) | (a) | (c) |
3. | (d) | (b) | (c) | (a) |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1. अक्षय प्राकृतिक संसाधन से क्या आशय है?
उत्तर- वे संसाधन जो प्रकृति में असीमित मात्रा में उपस्थित हैं और मानवीय क्रियाकलापों से समाप्त होने वाले नहीं हैं, अक्षय प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।
प्रश्न 2. परिष्करण (Refining) से क्या आशय है?
उत्तर- पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों/प्रभाजकों को पृथक् करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है।
प्रश्न 3. अधिक व्यावसायिक महत्त्व के कारण 'पेट्रोलियम' किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- 'काला सोना' नाम से।
प्रश्न 4. CNG का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- संपीडित प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas)।
प्रश्न 5. घरों में उपयोगी पेट्रोलियम गैस का नाम लिखिए।
उत्तर- LPG (द्रवित पेट्रोलियम गैस)।
474 —
प्रश्न 6. दो जीवाश्म ईंधन के नाम लिखिए।
उत्तर— (i) कोयला (ii) पेट्रोलियम।
प्रश्न 7. हमारे देश में प्राकृतिक गैस के भण्डार कहाँ हैं?
उत्तर— हमारे देश में त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कृष्णा-गोदावरी डेल्टा में प्राकृतिक गैस प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।
प्रश्न 8. PCRA से क्या आशय है?
उत्तर— पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ को संक्षिप्त रूप में PCRA कहते हैं।
प्रश्न 9. प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का क्या उपयोग किया जाता है?
उत्तर— प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का उपयोग उर्वरकों (यूरिया) के उत्पादन हेतु किया जाता है।
प्रश्न 10. प्राकृतिक संसाधन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर— वायु, जल, मृदा और खनिज जैसे संसाधन प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराये जाते हैं इसलिए इन्हें प्राकृतिक संसाधन कहते हैं।
प्रश्न 11. कोयले को जीवाश्म ईंधन क्यों कहते हैं?
उत्तर— कोयला वनस्पति के अवशेषों से बना है इसलिए कोयले को जीवाश्म ईंधन कहते हैं।
प्रश्न 12. कोयले को वायु में गर्म करने पर क्या होता है?
उत्तर— वायु में गर्म करने पर कोयला जलता है और मुख्य रूप से गैस उत्पन्न करता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-(I-Type)
प्रश्न 1. कोयले के प्रक्रमण से प्राप्त किन्हीं दो उत्पादों के नाम व एक-एक उपयोग लिखिए।
उत्तर— कोयले के प्रक्रमण से प्राप्त उत्पाद (कोई दो) एवं उनका उपयोग-
(1) कोक—इस्पात के औद्योगिक निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।
(2) कोलतार—संश्लेषित रंग निर्माण में कोलतार का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 2. पेट्रोलियम क्या है? इसके परिष्करण से कौन-कौन से पदार्थ प्राप्त होते हैं?
उत्तर— पेट्रोलियम—पेट्रोलियम गहरे रंग का तेलिय द्रव है। इसकी गंध अप्रिय होती है। पेट्रोलियम के परिष्करण से हमें पेट्रोलियम गैस, पेट्रोल, डीजल, स्नेहक तेल, पैराफिन मोम आदि प्राप्त होता है। पेट्रोलियम का परिष्करण पेट्रोलियम परिष्करणी में सम्पादित किया जाता है।
प्रश्न 3. ईंधन के रूप में पेट्रोल तथा डीजल के उपयोग में क्या अंतर है?
उत्तर— ईंधन के रूप में पेट्रोल का उपयोग हल्के स्वचालित वाहनों, जैसे-मोटर साइकिलों, स्कूटरों और कारों में होता है जबकि डीजल का उपयोग भारी मोटर वाहनों जैसे ट्रकों और ट्रैक्टरों को चलाने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 4. सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर— सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के निम्न लाभ हैं—
(i) ये स्वच्छ ईंधन हैं इसलिए कम प्रदूषणकारी हैं।
(ii) दोनों को संपीडित करके आसानी से भंडारित किया जा सकता है।
(iii) इनकी आपूर्ति आसानी से की जा सकती है।
प्रश्न 5. पेट्रोलियम के दो संघटकों के नाम व उनके उपयोग बताइए।
उत्तर— (i) पेट्रोल—उपयोग—(a) मोटर ईंधन के रूप में प्रयुक्त (b) शुष्क धुलाई के लिए विलायक के रूप में प्रयुक्त
(ii) बिटुमेन—उपयोग—पेन्ट एवं सड़क निर्माण में प्रयुक्त।
प्रश्न 6. 'कोयला गैस' क्या होती है? इसका उपयोग बताइए।
उत्तर— कोयले के प्रक्रमण द्वारा कोक बनाते समय एक गैस प्राप्त होती है जिसे 'कोयला गैस' कहते हैं।
उपयोग—यह कोयला प्रक्रमण संयंत्रों के निकट स्थापित बहुत से उद्योगों में ईंधन के रूप में उपयोग की जाती है।
प्रश्न 7. प्राकृतिक गैस के प्रमुख उपयोग बताइए।
उत्तर— प्राकृतिक गैस एक बहुत महत्त्वपूर्ण जीवाश्म ईंधन है। इसके प्रमुख उपयोग हैं—
(i) प्राकृतिक गैस को सीएनजी (CNG) के रूप में संपीडित कर ऊर्जा उत्पादन एवं परिवहन वाहनों में ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।
(ii) प्राकृतिक गैस का उपयोग प्रारम्भिक पदार्थ के रूप में बहुत से रसायनों और उर्वरकों के औद्योगिक निर्माण में किया जाता है।
प्रश्न 8. जीवाश्म ईंधनों का अत्यावश्यक होने पर ही उपयोग क्यों करना चाहिए?
उत्तर— जीवाश्म ईंधन सीमित हैं। अत्यावश्यक होने पर ही इनका उपयोग करने पर हमें निम्न लाभ होंगे—
(1) इनके कम उपयोग से पर्यावरण बेहतर बनेगा।
(2) विश्व ऊष्णन का खतरा कम होगा।
(3) इन ईंधनों की उपलब्धता लम्बे समय तक रहेगी।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-(II-Type)
प्रश्न 1. प्रकृति में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों को कितने वर्गों में बाँटा गया है? प्रत्येक को समझाइए।
उत्तर— प्रकृति में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों को दो वर्गों में बाँटा गया है-
1. अक्षय प्राकृतिक संसाधन—ये संसाधन प्रकृति में असीमित मात्रा में उपस्थित हैं और मानवीय क्रियाकलापों से समाप्त होने वाले नहीं हैं; जैसे-सूर्य का प्रकाश, वायु।
2. समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन—प्रकृति में इन स्रोतों
की मात्रा सीमित है। ये मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त हो सकते हैं। इन संसाधनों के उदाहरण हैं-वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।
प्रश्न 2. कोलतार क्या है? इसका क्या महत्त्व है?
उत्तर- कोयले के प्रक्रमण द्वारा कोलतार प्राप्त किया जाता है। यह एक अप्रिय गंध वाला काला गाढ़ा द्रव होता है। यह लगभग 200 पदार्थों का मिश्रण होता है।
महत्त्व- कोलतार से प्राप्त उत्पादों का दैनिक जीवन में काफी उपयोग होता है। इससे हमें संश्लेषित रंग, औषधि, विस्फोटक, सुगंध, प्लास्टिक, पेन्ट, फोटोग्राफिक सामग्री, छत निर्माण सामग्री आदि विशाल मात्रा में प्राप्त होती है। नैफ्थलीन की गोलियों का निर्माण भी कोलतार से होता है जिनका उपयोग मॉथ और कीट भगाने में किया जाता है।
प्रश्न 3. पेट्रोरसायन से क्या आशय है? समझाइए।
उत्तर- पेट्रोरसायन-पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से अनेक उपयोगी पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं, इन्हें पेट्रोरसायन कहते हैं। इनका उपयोग अपमार्जक, रेशे (पॉलिएस्टर, नाइलॉन, ऐक्रिलिक आदि), पॉलीथीन और अन्य मानव निर्मित प्लास्टिक आदि के औद्योगिक निर्माण में किया जाता है। प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का उपयोग उर्वरकों (यूरिया) के उत्पादन हेतु किया जाता है।
प्रश्न 4. जागरूक नागरिक होने के नाते आप वाहन चालकों को ईंधन बचाने हेतु क्या-क्या सुझाव देंगे?
अथवा
पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम लिखिए एवं पेट्रोल/डीजल बचाने हेतु इसके द्वारा दिये गये चार उपाय लिखिए।
अथवा
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति (PCRA) द्वारा पेट्रोल-डीजल बचत के लिए दिए गए सुझावों को लिखिए।
उत्तर- पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ है। इसके द्वारा पेट्रोल/डीजल बचाने के निम्न सुझाव दिये गये हैं-
(1) जहाँ तक सम्भव हो गाड़ी समान और मध्यम गति से चलाएँ।
(2) यातायात लाइटों पर अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो, गाड़ी का इंजन बन्द कर देना चाहिए।
(3) टायरों का दाब सही रखना चाहिए।
(4) गाड़ी का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1. पेट्रोलियम के विभिन्न संघटक तथा उनके उपयोग को एक सारणी बनाकर प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर- पेट्रोलियम के विभिन्न संघटक और उनके उपयोग-
पेट्रोलियम के संघटक | उपयोग |
1. द्रव रूप में पेट्रोलियम गैस (LPG) | घरों और उद्योगों में ईंधन के रूप में। |
2. पेट्रोल | मोटर ईंधन, शुष्क धुलाई के लिए विलायक। |
3. मिट्टी का तेल | स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान के लिए ईंधन। |
4. डीजल | भारी मोटर वाहनों और विद्युत जनित्रों के लिए ईंधन। |
5. स्नेहक तेल | स्नेहक। |
6. पैराफिन मोम | मरहम, मोमबत्ती, वैसलीन आदि में। |
7. बिटुमेन | पेन्ट एवं सड़क निर्माण में। |
प्रश्न 2. कोयले के विभिन्न उपयोग लिखिए। एलपीजी को कोयले से एक अच्छा ईंधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर- कोयले के महत्त्वपूर्ण उपयोग निम्नलिखित हैं-
(1) कोयले का उपयोग घरों तथा उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता है।
(2) कोयले का उपयोग कोयला गैस बनाने के लिए किया जाता है।
(3) कोयले का उपयोग कोक बनाने के लिए किया जाता है।
(4) कोयले का उपयोग कोलतार बनाने के लिए किया जाता और यह कोलतार, बेन्जीन, टॉलईन, एनलीन, नैफ्थलीन तथा ऐन्थासीन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्बन यौगिकों का स्रोत है।
(5) कोयले का उपयोग संश्लिष्ट पेट्रोल तथा संश्लिष्ट प्राकृतिक गैस बनाने के लिए किया जाता है।
एलपीजी को एक अच्छा ईंधन समझे जाने के निम्नलिखित कारण हैं-
(1) एलपीजी बिना धुआँ उत्पन्न किए जलती है जिससे वायु का प्रदूषण नहीं होता।
(2) एलपीजी का ऊष्मीय मान उच्च होता है जिससे वह जलने पर अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न करती है।
(3) एलपीजी पूर्णतया जलती है और कोई अवशेष नहीं छोड़ती।
(4) एलपीजी आसानी से जलती है।
(5) एलपीजी के जलने से कोई हानिकारक गैस नहीं बनती।
इसके विपरीत कोयले के जलने से अत्यधिक धुआँ उत्पन्न...
476 —
होता है जिससे वायु का प्रदूषण होता है। कोयले का ऊष्मीय मान अपेक्षाकृत कम होता है। कोयला पूर्णतया नहीं जलता और काफी मात्रा में राख पीछे छोड़ता है। कोयला आसानी से नहीं जलता और कोयले के जलने से कुछ हानिकारक गैसें भी उत्पन्न होती हैं।
प्रश्न 3. पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के भण्डार को दर्शाता हुआ चित्र बताइए।
उत्तर-
चित्र : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के भण्डार