📖 1. समाधान: अभ्यास एवं पाठ्यपुस्तक के संपूर्ण हल
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान — पाठगत प्रश्न एवं अभ्यास के चरण-दर-चरण सटीक हल।
9. घर्षण
भाग 1: समाधान (अभ्यास एवं पाठगत प्रश्न)
पाठगत प्रश्न
प्रश्न 1. क्या हम पृष्ठों पर पॉलिश करके अथवा अत्यधिक मात्रा में स्नेहक पदार्थों का उपयोग करके घर्षण को घटाकर शून्य कर सकते हैं?
उत्तर—नहीं, घर्षण को शून्य नहीं किया जा सकता है। कोई भी पृष्ठ पॉलिश द्वारा या अत्यधिक मात्रा में स्नेहक पदार्थों के उपयोग द्वारा पूर्णतः चिकना नहीं हो सकता। उसमें कुछ अनियमितताएँ अवश्य होती हैं।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(ब) नियमितता
(द) दूरी
2. स्नेहक द्वारा घर्षण का मान-
3. पहिए घर्षण के मान को-
4. कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़का जाता है-
5. तरलों द्वारा लगाए घर्षण बल को कहते हैं-
(ब) स्पर्श
(द) सर्पी घर्षण
6. खिलाड़ी कीलदार जूते पहनते हैं-
7. मशीनों में बॉल बेयरिंग का उपयोग किया जाता है-
8. वैज्ञानिकों को वस्तुओं की विशिष्ट आकृतियों के संकेत कहाँ से मिलते हैं?
(ब) विज्ञान से
(द) मनुष्य से
9. विज्ञान ने गैसों तथा द्रवों को क्या नाम दिया है?
(ब) ठोस
(द) नरम
10. निम्न में से कौन कम घर्षण उत्पन्न करता है?
(ब) लोटनिक घर्षण
(द) सभी समान हैं
11. अधिकांश मशीनों में सर्पण घर्षण को लोटने में किसके प्रयोग से प्रतिस्थापित किया जाता है?
(ब) पाउडर
(द) उपरोक्त सभी
12. जब कोई वस्तु गतिमान नहीं होती है तो घर्षण कहलाता है-
(ब) सर्पी घर्षण
उत्तर-तालिका- 1. (स) 2. (ब) 3. (स) 4. (अ) 5. (स) 6. (ब) 7. (अ) 8. (स) 9. (अ) 10. (ब) 11. (स) 12. (स)
रिक्त स्थानों की पूर्ति-
1. किसी पृष्ठ को रुक्ष बनाकर .................... बढ़ाया जा सकता है।
2. .................... लगाकर घर्षण को कम किया जा सकता है।
3. .................... द्वारा लगाये गये घर्षण बल को कर्षण भी कहते हैं।
4. .................... घर्षण सर्पी घर्षण की अपेक्षा कम होता है।
5. कुछ मशीनों में स्नेहक के रूप में .................... का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है।
6. घर्षण बल सदैव ही लगाए गए .................... का विरोध करता है।
7. पक्षी तथा मछलियाँ .................... में गति करते हैं।
8. जूतों के तले .................... के कारण घिस जाते हैं।
उत्तर- 1. घर्षण 2. स्नेहक 3. तरलों 4. लोटनिक 5. तेल 6. बल 7. तरल 8. घर्षण।
सत्य/असत्य-
निम्नलिखित कथनों में सही के लिए 'T' तथा गलत के लिए 'F' अंकित कीजिए-
(1) घर्षण सम्पर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है।
520 ————————————————————————————————————————
(2) घर्षण सभी प्रकार के पृष्ठों पर समान रूप से लगता है।
(3) सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से अधिक होता है।
(4) स्नेहक लगाकर घर्षण को बढ़ाया जा सकता है।
(5) किसी पृष्ठ को रुक्ष बनाकर घर्षण बढ़ाया जा सकता है।
(6) पहिए घर्षण को कम कर देते हैं।
उत्तर—(1) T (2) F (3) F (4) F (5) T (6) T
'कॉलम-A' में दिए गए शब्दों का मिलान 'कॉलम-B' से कीजिए—
कॉलम-A | कॉलम-B |
(i) कर्षण | (a) स्थिर वस्तु को गतिशील करने पर उत्पन्न |
(ii) लोटनिक घर्षण | (b) घर्षण कम करने वाला पदार्थ |
(iii) स्नेहक | (c) तरल द्वारा लगाया गया घर्षण |
(iv) स्थैतिक घर्षण | (d) लुढ़कती वस्तु के प्रति उत्पन्न |
उत्तर— (i) (ii) (iii) (iv)
(c)
(d)
(b)
(a)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1. घर्षण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर— सम्पर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करने वाले बल को घर्षण कहते हैं।
प्रश्न 2. कारण बताइए कि साइकिल व कार के टायरों को खुरदरा क्यों बनाया जाता है?
उत्तर— टायर की सतह को खुरदरा बनाने से घर्षण बढ़ जाता है जिससे टायर की सड़क के साथ पकड़ अच्छी हो जाती है और वाहन को फिसलने से रोका जा सकता है।
प्रश्न 3. लोटनिक घर्षण किसे कहते हैं?
उत्तर— जब एक वस्तु किसी दूसरी वस्तु के पृष्ठ पर लुढ़कती है तो उसकी गति के प्रतिरोध को लोटनिक घर्षण कहते हैं।
प्रश्न 4. कर्षण क्या है?
उत्तर— तरलों द्वारा लगाए गए घर्षण बल को कर्षण कहते हैं।
प्रश्न 5. एक बेलनाकार पात्र को सड़क पर खींचने की तुलना में लुढ़काना आसान है, समझाइए।
उत्तर— यह इस कारण होता है कि लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण की तुलना में कम होता है।
प्रश्न 6. स्नेहक किसे कहते हैं?
उत्तर— घर्षण कम करने वाले पदार्थों को स्नेहक कहते हैं।
प्रश्न 7. कमानीदार तुला क्या है?
उत्तर— कमानीदार तुला वह युक्ति है जिसके द्वारा किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापा जाता है।
प्रश्न 8. स्थैतिक घर्षण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर— किसी वस्तु की स्थिरावस्था में उस पर लग रहे बाह्य बलों को प्रति संतुलित करने वाला घर्षण बल, स्थैतिक घर्षण बल कहलाता है।
प्रश्न 9. सर्पी घर्षण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर— जब एक वस्तु किसी अन्य वस्तु पर फिसलती है तो उनकी सम्पर्क सतहों के मध्य लगने वाला घर्षण बल सर्पी घर्षण कहलाता है।
प्रश्न 10. गतिमान बक्से को ढकेलना सरल है किन्तु स्थिर बक्से को ढकेलना सरल नहीं है। क्यों?
उत्तर— क्योंकि सर्पी घर्षण का मान स्थैतिक घर्षण से कम होता है, यही कारण है कि हम गतिमान बक्से को सरलता से ढकेल लेते हैं।
प्रश्न 11. कैरम खेलते समय कैरम बोर्ड पर घर्षण कम करने हेतु क्या छिड़का जाता है?
उत्तर— पाउडर।
प्रश्न 12. स्नेहक के रूप में प्रयुक्त तीन पदार्थों के नाम बताइए।
उत्तर— (i) तेल (ii) ग्रीज (iii) ग्रेफाइट।
प्रश्न 13. कुछ मशीनों में स्नेहक के रूप में तेल का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है। ऐसी मशीनों में घर्षण को कम करने के लिए क्या किया जाता है?
उत्तर— ऐसी मशीनों में घर्षण कम करने के लिए गतिशील पुर्जों के बीच वायु की गद्दी का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 14. पहिए वृत्ताकार (गोल) क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर— पहिए वृत्ताकार (गोल) बनाए जाते हैं ताकि सर्पी घर्षण को लोटनिक घर्षण में बदला जा सके।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-(I-Type)
प्रश्न 1. कमानीदार तुला से बल का परिमाण कैसे ज्ञात करते हैं?
उत्तर— कमानीदार तुला वह युक्ति है जिसके द्वारा किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापा जाता है। इसमें एक कुण्डलित कमानी होती है जिसमें बल लगाने पर प्रसार हो जाता है। कमानी के इस प्रकार की माप उसके अंशांकित पैमाने पर चलने वाले संकेतक द्वारा की जाती है। पैमाने के पाठ्यांक द्वारा बल का परिमाण प्राप्त होता है।
प्रश्न 2. एक उदाहरण देकर बताइए कि यदि पृष्ठों को बलपूर्वक दबाएँ तो घर्षण में वृद्धि हो जाएगी।
उत्तर— किसी चटाई को उस समय खींचिए, जब उस पर कोई व्यक्ति नहीं बैठा है तथा जब कोई व्यक्ति उस पर बैठा हो। हम देखेंगे कि चटाई पर जब कोई व्यक्ति बैठा होता है तो चटाई को खींचने में अधिक बल लगाना होता है।
है। इससे स्पष्ट है कि यदि पृष्ठों को बलपूर्वक दबायें तो घर्षण में वृद्धि हो जायेगी।
प्रश्न 3. घर्षण से ऊष्मा उत्पन्न हो सकती है, उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर- (1) कुछ मिनट हथेलियों को तेजी से एक-दूसरे के साथ रगड़ने पर ऊष्मा उत्पन्न होती है।
(2) जब माचिस की तीली को किसी रुक्ष पृष्ठ से रगड़ते हैं तो वह आग पकड़ लेती है।
(3) विद्युत मिक्सर को कुछ मिनट तक चलाने पर उसका जार गर्म हो जाता है।
प्रश्न 4. स्वचालित वाहनों तथा साइकिलों की ब्रेक प्रणालियाँ किस प्रकार कार्य करती हैं?
उत्तर- स्वचालित वाहनों तथा साइकिलों की ब्रेक प्रणालियों में ब्रेक पैडों का उपयोग करके घर्षण में वृद्धि करते हैं। जब कोई वाहन या साइकिल चलती है तो उसके ब्रेक पैड पहिए को स्पर्श नहीं करते। परन्तु जब ब्रेक लीवर को दबाते हैं तो ये पैड घर्षण के कारण रिम की गति को रोक देते हैं और पहिया गति करना बन्द कर देता है।
प्रश्न 5. श्यामपट्ट पर लिखावट कैसे दिखाई देती है?
उत्तर- जब चाक से श्यामपट्ट पर लिखते हैं तो श्यामपट्ट का रुक्ष पृष्ठ रगड़ द्वारा चाक के कुछ कणों को उतार देता है जो श्यामपट्ट से चिपक जाते हैं और इस प्रकार श्यामपट्ट पर लिखावट दिखाई देती है।
प्रश्न 6. मशीनों में स्नेहक का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर- जब स्नेहक किसी मशीन के गतिशील भागों के बीच लगाते हैं तो वहाँ इसकी एक पतली परत बन जाती है तथा गतिशील पृष्ठ सीधे ही एक-दूसरे को रगड़ नहीं पाते। इस प्रकार अनियमितताओं का अन्तःबंधन का अन्तःपाशन काफी सीमा तक दूर हो जाता है। इससे गति सहज बन जाती है।
प्रश्न 7. चिकनी सतह पर दौड़ना कठिन क्यों होता है?
उत्तर- जूतों तथा चिकनी सतह के मध्य घर्षण बल अत्यन्त कम होता है। जब हम चिकनी सतह पर दौड़ते हैं तो हम सतह को उचित रूप से दबाने में असमर्थ होते हैं और इस प्रकार हम आगे की ओर गति के लिए उचित प्रतिक्रिया बल प्राप्त नहीं कर पाते।
प्रश्न 8. तरल घर्षण से क्या आशय है?
उत्तर- हम जानते हैं कि वायु तथा जल वस्तुओं की गति का विरोध करते हैं अर्थात् ये वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। विज्ञान में गैसों तथा द्रवों को 'तरल' नाम दिया है अतः तरल इनसे होकर गति करने वाली वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। इसे हम कर्षण भी कहते हैं।
प्रश्न 9. पानी में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाई जाती है?
उत्तर- पानी अपने में से होकर गति करने वाली वस्तुओं पर घर्षण बल लगाता है। इसलिए पानी में वस्तु गति कर सके इसके लिए उसे घर्षण बल पर पार पाना होता है। इस कारण पानी में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति धारा रेखीय बनाई जाती है जिससे घर्षण बल का मान कम हो जाये तथा वस्तु आसानी से गति सके।
प्रश्न 10. यदि आपको चिकने फर्श पर चलना, दौड़ना हो, तो आपको किस प्रकार के जूते या चप्पल का प्रयोग करना चाहिए? लिखिए।
उत्तर- यदि हमें चिकने फर्श पर चलना, दौड़ना हो तो हमें ऐसे जूतों या चप्पलों का प्रयोग करना चाहिए जिनकी तली खाँचेदार हो। ये खाँचे जूतों व चप्पलों की फर्श से पकड़ बनाते हैं जिसके कारण हम चलते समय सुरक्षित रहते हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-(II-Type)
प्रश्न 1. घर्षण का क्या कारण है?
उत्तर- घर्षण सम्पर्क में आने वाले दो पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण होता है। ऐसे पृष्ठ जो देखने में बहुत चिकने लगते हैं, उनमें भी बहुत सारी सूक्ष्म अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएँ एक-दूसरे के भीतर धँस जाती हैं। जब हम एक पृष्ठ पर दूसरे पृष्ठ को गति कराने का प्रयास करते हैं तो हमें इस अंतःबंधन पर पार पाने के लिए कुछ बल लगाना पड़ता है। इस प्रकार दो पृष्ठों के बीच अनियमितताओं के अंतःबंधन के कारण घर्षण होता है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित को समझाइए-
1. स्थैतिक घर्षण 2. सीमांत घर्षण।
उत्तर- (1) स्थैतिक घर्षण- यदि बल लगाने पर भी वस्तु में गति उत्पन्न नहीं होती तो इसका अर्थ होता है कि यहाँ पर कोई समान तथा विपरीत बल उत्पन्न हो गया है। इस अवस्था में यह बल स्थैतिक घर्षण कहलाता है। जैसे- जैसे लगाये गये बल का मान बढ़ता है तो स्थैतिक घर्षण भी बढ़ता जाता है।
(2) सीमांत घर्षण- यदि हम लगाए गए बल को बढ़ाते जाएँ तो घर्षण बल एक सीमान्त मान तक बढ़ता है। इस सीमान्त मान को सीमान्त घर्षण कहते हैं। इस अवस्था में वस्तु क्षैतिज सतह पर सरकने वाली ही होती है।
प्रश्न 3. गतिज घर्षण को समझाइए।
उत्तर- जब लगाया गया बल सीमान्त घर्षण से अधिक हो जाता है तो वस्तु गति करने लगती है। इस स्थिति में वस्तु पर लगा प्रभावी बल परिमाण में वस्तु पर लगे बल तथा सीमान्त घर्षण बल के अन्तर के बराबर होगा। इस प्रकार जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर गति करती है।
522 —
करती है तो उस समय उत्पन्न घर्षण को गतिज घर्षण कहते हैं। गतिज घर्षण का मान सीमान्त घर्षण से थोड़ा कम होता है।
प्रश्न 4. घर्षण क्या है? घर्षण को घटाने एवं बढ़ाने हेतु एक-एक उपाय लिखिए।
उत्तर— घर्षण—सम्पर्क में आने वाले दो पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण उत्पन्न होने वाला बल घर्षण कहलाता है। ऐसे पृष्ठ जो देखने में बहुत चिकने लगते हैं, उनमें भी बहुत सारी सूक्ष्म अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएँ एक-दूसरे के भीतर धँस जाती हैं। जब हम एक पृष्ठ पर दूसरे पृष्ठ को गति कराने का प्रयास करते हैं तो हमें इस अंत:बंधन पर पार पाने के लिए कुछ बल लगाना पड़ता है। इस प्रकार दो पृष्ठों के बीच अनियमितताओं के अंत:बंधन के कारण घर्षण होता है।
घर्षण को घटाने के लिए तेल, ग्रीज़ अथवा ग्रेफाइट का उपयोग करते हैं। इन्हें स्नेहक कहते हैं। यह गतिशील पुर्जों के बीच लगाने से वहाँ एक पतली परत बना लेते हैं। इससे घर्षण कम हो जाता है।
घर्षण को बढ़ाने हेतु कारों तथा ट्रकों के एवं अन्य वाहनों के टायर खाँचदार बनाये जाते हैं जो घर्षण को बढ़ाते हैं। इससे सड़क से इनकी पकड़ मज़बूत हो जाती है।
प्रश्न 5. पहिए घर्षण को कम कर देते हैं। क्यों?
अथवा
लोटनिक घर्षण किसे कहते हैं? यह किस प्रकार घर्षण को कम कर देता है?
उत्तर— जब एक वस्तु किसी दूसरी वस्तु के पृष्ठ पर लुढ़कती है तो उसकी गति के प्रतिरोध को लोटनिक घर्षण कहते हैं। लोटनिक घर्षण को कम कर देता है। किसी वस्तु को दूसरी वस्तु पर सरकने की तुलना में लोटन करना सदैव आसान होता है। यही कारण है कि पहिए लगा सामान खींचने में सुविधाजनक होता है। क्योंकि लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण से कम होता है इसलिए अधिकांश मशीनों में सर्पण को बाल बियरिंग के उपयोग द्वारा लोटन में प्रतिस्थापित किया जाता है। अतः स्पष्ट है कि गोल (पहिए) वस्तु घर्षण को कम कर देती है।
निबन्धात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1. घर्षण कम करने के उपाय लिखिए।
उत्तर— घर्षण को निम्नलिखित तरीकों से कम किया जा सकता है—
1. सतह पर पॉलिश करके— घर्षण कम करने के लिए सतहों को पॉलिश कर दिया जाता है। सतह का अनियमित भाग पॉलिश से भर जाता है और इस प्रकार घर्षण कम हो जाता है।
2. स्नेहक का उपयोग— घर्षण कम करने के लिए स्नेहक, जैसे-तेल या ग्रीस का प्रयोग किया जाता है। जब दो सतहों के मध्य ग्रीस या तेल लगाया जाता है तो सतह की अनियमितताएँ पृथक रहती हैं और पूर्णतया अंत:ग्रंथित नहीं हो पातीं। इस प्रकार, सतहें उनके मध्य कम घर्षण के साथ गति कर सकती हैं।
3. धारा रेखीय आकृति प्रदान करके— जब वाहन उच्च वेग के साथ गति करते हैं तो इन्हें वायु प्रतिरोध (घर्षण) का सामना करना पड़ता है। वाहन की गति पर वायु प्रतिरोध का प्रभाव कम करने के लिए इन्हें आगे से धारा रेखीय आकृति प्रदान कर दी जाती है।
4. सर्पी घर्षण को लोटनिक घर्षण में बदलकर— लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण की तुलना में कम होता है। इसलिए हम सर्पी घर्षण को लोटनिक घर्षण में बदल देते हैं। यह व्यवस्था बाल बियरिंग द्वारा की जाती है।
प्रश्न 2. कल्पना कीजिए कि घर्षण यकायक समाप्त हो जाये। इससे जीवन किस प्रकार प्रभावित होगा? ऐसी दस परिस्थितियों की सूची बनाइए।
उत्तर— घर्षण यकायक समाप्त होने पर उत्पन्न होने वाली दस परिस्थितियाँ निम्न प्रकार हैं—
(1) हम पृथ्वी की सतह पर नहीं चल पायेंगे।
(2) कागज पर नहीं लिख पायेंगे।
(3) वाहन पर ब्रेक लगाने से, वाहन सड़क पर फिसल जायेंगे।
(4) ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिखा जा सकेगा।
(5) मशीनों के विभिन्न पुर्जों में घूर्णन सम्भव नहीं होगा।
(6) कील व पेंच दो वस्तुओं को एक-दूसरे से जकड़े नहीं रख सकेंगे।
(7) माचिस की तीली प्रज्वलित नहीं होगी।
(8) वाहन में गति आरम्भ नहीं की जा सकेगी।
(9) धागे में गाँठ नहीं बाँध सकेंगे।
(10) भवन निर्माण नहीं हो सकेगा।
प्रश्न 3. निम्न को समझाइए—
उत्तर— (a) मोटर के मैकेनिक मशीनों के गतिशील भागों के बीच घर्षण कम करने के लिए ग्रीज़ लगाते हैं।
के बीच ग्रीज इसलिए लगाते हैं ताकि घर्षण को कम कर मशीनों की दक्षता में वृद्धि की जा सके।