📖 1. समाधान: अभ्यास एवं पाठ्यपुस्तक के संपूर्ण हल
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान — पाठगत प्रश्न एवं अभ्यास के चरण-दर-चरण सटीक हल।
पाठगत प्रश्न
: आओ कुछ करके सीखें—
प्रश्न 1. अपने घर और अपनी कक्षा में उपयोग किए जाने वाले पांच संसाधनों की सूची बनाइए।
उत्तर— घर में काम आने वाले संसाधन—(1) खाद्य पदार्थ (2) बिजली (3) जल (4) रसोई गैस (5) स्कूटर।
कक्षा में उपयोग किए जाने वाले संसाधन—(1) टेबल (2) कुर्सी (3) पंखा (4) बोर्ड (5) पानी।
: क्रिया-कलाप—
प्रश्न 1. अम्मा की सूची से उन संसाधनों पर गोला बनाइए जिनका अभी वाणिज्यिक मूल्य नहीं है—
अम्मा की सूची— सूती वस्त्र, लौह अयस्क, बुद्धि, औषधीय पौधे, चिकित्सा ज्ञान, कोयला निक्षेप, मनोरम दृश्य, कृषि भूमि, शुद्ध पर्यावरण, लोक गीत, सुहावना मौसम, संसाधन परिपूर्णता, एक अच्छी संगीत ध्वनि, दादी माँ के घरेलू नुस्खे, मित्रों एवं परिवारों से स्नेह।
उत्तर— अम्मा की उपर्युक्त सूची में निम्न संसाधनों का अभी वाणिज्यिक मूल्य नहीं है—
बुद्धि, मनोरम दृश्य, शुद्ध पर्यावरण, लोकगीत, सुहावना मौसम, एक अच्छी संगीत ध्वनि, दादी माँ के घरेलू नुस्खे, मित्रों एवं परिवारों से स्नेह।
: आओ कुछ करके सीखें—
प्रश्न 1. कुछ नवीकरणीय संसाधनों के बारे में सोचिए और बताइए कि किस प्रकार संसाधनों का अधिक उपयोग उनके भंडार को प्रभावित करता है।
उत्तर— नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं। कुछ नवीकरणीय संसाधन तो असीमित हैं, जैसे—पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा आदि। इन पर मानवीय उपयोग का प्रभाव नहीं पड़ता है। किन्तु कुछ नवीकरणीय संसाधन ऐसे हैं जो असीमित प्रतीत होते हैं, जैसे—जल। परन्तु इनके अत्यधिक उपयोग से इनकी कमी होने लगती है जिस प्रकार आज देश के कई शहरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
: आओ कुछ करके सीखें -
प्रश्न 1. पाँच मानव निर्मित संसाधनों की सूची बनाइए जिन्हें आप अपने चारों ओर देख सकते हैं।
उत्तर - पाँच मानव निर्मित संसाधन— (1) वाहन (2) पुल (3) सड़क (4) मशीनें (5) उपकरण।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
उत्तर - (i) संसाधनों की उपलब्धता धरातल की बनावट, जलवायु, वर्षा, मौसम, जल उपलब्धता आदि पर निर्भर करती है। पृथ्वी पर इन सबमें काफी भिन्नता पाई जाती है, अतः संसाधनों के वितरण में भी असमानता पाई जाती है।
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर - संसाधन संरक्षण - संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।
(iii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर - मानव संसाधन अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन हैं क्योंकि मानव ही प्रकृति के अन्य संसाधनों का उपयोग करता है। लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग तभी कर सकते हैं जब उनके पास ऐसा करने का ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो; अतः मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य, लोगों को बहुमूल्य संसाधन बनाने में मदद करते हैं।
(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर - सततपोषणीय विकास - संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है। इससे न केवल वर्तमान पीढ़ी की अपितु भावी पीढ़ियों की भी आवश्यकताएँ पूरी होती रहेंगी।
प्रश्न 2. सही उत्तर पर निशान लगाइए -
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(iii) कथन पूरा कीजिए -
अनवीकरणीय संसाधन .................... होते हैं।
उत्तर - (i) (ग) (ii) (क) (iii) (क)।
प्रश्न 3. क्रियाकलाप -
"रहिमन पानी राखिये बिनु पानी सब सून।
पानी गये न ऊबरे मोती, मानुस, चून......"
ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थीं। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिए।
उत्तर - कवि यहाँ पर जल संसाधन की ओर संकेत कर रहा है। कवि के अनुसार पानी एक अमूल्य संसाधन है। उन्होंने पानी का महत्त्व बताते हुए कहा है कि पानी ही जीवन है। पानी से ही मानव जीवन सार्थक है। पानी पीने के उपयोग में आता है। सिंचाई के लिये उपयोग में आता है। पीने के अतिरिक्त स्नान करना, कपड़े धोना, भोजन बनाना आदि पानी पर ही निर्भर करता है। यदि पानी समाप्त हो गया तो मानव जीवन नष्ट हो जायेगा। इसके साथ-साथ वनस्पति तथा जन्तु-जगत भी पानी के अभाव में जिंदा नहीं रह सकते। इसलिये पानी का सर्वाधिक महत्त्व है। पानी एक नवीकरणीय संसाधन है किन्तु शुद्ध पानी की मात्रा कम पड़ती जा रही है। अतः पानी का समुचित उपयोग करना चाहिए।
📝 2. नोट्स: मुख्य अवधारणाएँ, सूत्र व स्मरणीय तथ्य
महत्वपूर्ण नियम, सूत्र, परिभाषाएँ, भावार्थ एवं सम्पूर्ण अध्याय का सारांश।
पाठ-सार
प्रत्येक वस्तु जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है, वह संसाधन है। एक वस्तु अथवा पदार्थ की उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता उसे एक संसाधन बनाती है। वस्तुएँ उस समय संसाधन बनती हैं, जब उनका कोई मूल्य होता है। इसका प्रयोग अथवा उपयोगिता इसे मूल्य प्रदान करते हैं। सभी संसाधन मूल्यवान होते हैं। कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य होता है, जबकि कुछ का नहीं। लेकिन दोनों प्रकार के संसाधन महत्त्वपूर्ण हैं और मनुष्य की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। समय और प्रौद्योगिकी दो महत्त्वपूर्ण कारक हैं जो पदार्थों को संसाधन में परिवर्तित कर सकते हैं।
संसाधनों के प्रकार—संसाधन तीन प्रकार के हो सकते हैं—प्राकृतिक, मानव निर्मित तथा मानव संसाधन।
1. प्राकृतिक संसाधन—जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं तथा अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। इन्हें विस्तृत रूप से निम्न प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता है—
नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय संसाधन—नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत हो जाते हैं, जबकि अनवीकरणीय संसाधन सीमित हैं तथा नवीकृत होने में हजारों वर्ष लगते हैं।
2. मानव निर्मित संसाधन—लोग प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पुल, सड़क, मशीन और वाहन बनाने में करते हैं जो मानव निर्मित संसाधन कहलाते हैं। प्रौद्योगिकी भी एक मानव निर्मित संसाधन है।
3. मानव संसाधन—मनुष्य भी एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन होता है। मानव संसाधन से तात्पर्य है—लोगों की संख्या और उनकी शारीरिक, मानसिक योग्यता।
संसाधन संरक्षण—संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है। हमें संसाधनों का ध्यान से प्रयोग करना चाहिए ताकि सतत पोषणीय विकास हो सके।
⭐ 3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुचयनात्मक प्रश्न -
1. वस्तु अथवा पदार्थ को संसाधन बनाती है -
2. पदार्थों को संसाधन में परिवर्तित करने वाला कारक है -
3. संसाधनों के सम्बन्ध में सत्य कथन है -
4. निम्न में प्राकृतिक संसाधन का उदाहरण है -
5. निम्न में से कौन सा नवीकरणीय संसाधन है -
6. निम्न में से कौन सा अनवीकरणीय संसाधन है -
7. निम्न में संसाधन संरक्षण का तरीका कौनसा है—
8. प्राकृतिक संसाधनों का वितरण निम्न में से किस कारक पर निर्भर करता है—
9. निम्नलिखित में से कौनसा मानव निर्मित संसाधन है?
10. मानव संसाधन के कौशल में सुधार करना कहलाता है—
11. जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं तथा अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, कहलाते हैं—
12. लोगों की संख्या और क्षमता को आमतौर पर कहा जाता है—
13. प्रस्तुत चित्र में दर्शायी गई समस्या है—
उत्तरमाला—1. (ख) 2. (क) 3. (घ) 4. (घ) 5. (ख) 6. (घ) 7. (ख) 8. (घ) 9. (घ) 10. (ख) 11. (घ) 12. (क) 13. (क)।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. एक वस्तु अथवा पदार्थ की ............ उसे एक संसाधन बनाती है।
2. जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, ............ संसाधन कहलाते हैं।
3. वे संसाधन जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं, ............ संसाधन कहलाते हैं।
4. संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में सन्तुलन बनाए रखना, ............ विकास कहलाता है।
5. प्राकृतिक संसाधन ............ से प्राप्त होते हैं। ............ प्राकृतिक संसाधन का उदाहरण है।
6. वस्तुएँ उस समय ............ बनती हैं, जब उनका कोई ............ होता है।
7. ............ और ............ दो महत्वपूर्ण कारक हैं, जो पदार्थों को संसाधन में परिवर्तित कर सकते हैं।
8. प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रूप से ............ और ............ संसाधनों में विभाजित किया जा सकता है।
उत्तर- 1. उपयोगिता 2. प्राकृतिक 3. नवीकरणीय 4. सततपोषणीय 5. प्रकृति, खनिज 6. संसाधन, मूल्य 7. समय, प्रौद्योगिकी 8. नवीकरणीय, अनवीकरणीय।
सही या गलत बताइए-
1. सभी संसाधन मूल्यवान होते हैं।
2. मनुष्य स्वयं में कोई संसाधन नहीं है।
3. पुल, सड़क, मशीन आदि प्राकृतिक संसाधन हैं।
4. सौर और पवन ऊर्जा नवीकरणीय संसाधन हैं।
5. सभी नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग सततपोषणीय होने चाहिए।
उत्तर- 1. सही 2. गलत 3. गलत 4. सही 5. सही।
सही मिलान कीजिए-
(अ) | (ब) |
1. असीमित संसाधन | (i) सड़क |
2. मानव निर्मित संसाधन | (ii) मनुष्य |
3. प्राकृतिक संसाधन | (iii) सौर ऊर्जा |
4. मानव संसाधन | (iv) खनिज |
उत्तर- 1. (iii) 2. (i) 3. (iv) 4. (ii)।
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1. संसाधन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- प्रत्येक वस्तु जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है, वह संसाधन है।
प्रश्न 2. ऐसे कोई दो संसाधनों का उदाहरण दीजिए जिनका कोई आर्थिक मूल्य नहीं होता है।

चित्र: A cartoon showing a person sleeping in bed while a flood enters the room through the window.
उत्तर-(1) स्वच्छ वातावरण (2) एक झील का मनोरम दृश्य।
प्रश्न 3. पेटेन्ट का क्या तात्पर्य है?
उत्तर-पेटेन्ट का तात्पर्य किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार से है।
प्रश्न 4. प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है?
उत्तर-किसी कौशल करने अथवा वस्तु बनाने में नवीनतम ज्ञान का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी है।
प्रश्न 5. संसाधनों के प्रकारों के नाम लिखिए।
उत्तर-(1) प्राकृतिक संसाधन, (2) मानव निर्मित संसाधन, (3) मानव संसाधन।
प्रश्न 6. प्राकृतिक संसाधन कहाँ से प्राप्त होते हैं?
अथवा
प्राकृतिक संसाधनों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-वे संसाधन जो प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।
प्रश्न 7. प्राकृतिक संसाधन कहाँ से प्राप्त होते हैं?
उत्तर-प्राकृतिक संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं।
प्रश्न 8. मानव निर्मित संसाधन के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-(1) वाहन (2) मशीनें।
प्रश्न 9. प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रूप से कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है?
उत्तर-दो भागों में-(1) नवीकरणीय संसाधन (2) अनवीकरणीय संसाधन।
प्रश्न 10. प्राकृतिक संसाधनों का वितरण किन कारकों पर निर्भर करता है?
उत्तर-प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू-भाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है।
प्रश्न 11. सततपोषणीय विकास किसे कहते हैं?
उत्तर-संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में सन्तुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है।
प्रश्न 12. सततपोषणीय विकास के कोई दो सिद्धान्त बताइए।
उत्तर-(1) जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल करनी चाहिए।
(2) मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना चाहिए।
प्रश्न 13. संसाधन संरक्षण के तरीके बताइए।
उत्तर-(1) उपयोग को कम करना
(2) वस्तुओं का पुनः चक्रण करना
(3) वस्तुओं का पुनः उपयोग करना।
प्रश्न 14. मानव संसाधन विकास किसे कहते हैं?
उत्तर-अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-I
प्रश्न 1. संसाधन संरक्षण से क्या आशय है? संसाधन संरक्षण के कोई दो उपाय बताइए।
उत्तर-संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है। संसाधन संरक्षण के उपाय हैं-(1) प्रत्येक व्यक्ति उसके उपभोग को कम करे। (2) वस्तुओं का पुनः चक्रण तथा पुनः उपयोग करे।
प्रश्न 2. पृथ्वी पर पेड़-पौधों और परितंत्र की सुरक्षा और संरक्षण हेतु क्या सुनिश्चित करना हमारा कर्त्तव्य हो जाता है?
उत्तर-पेड़-पौधों और परितंत्र की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए यह देखना हमारा कर्त्तव्य हो जाता है कि-
(i) सभी नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग सततपोषणीय हैं।
(ii) पृथ्वी पर जीवन की विविधता संरक्षित की जाए।
(iii) प्राकृतिक पर्यावरणीय तंत्र की हानि को कम से कम किया जाए।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-II
प्रश्न 1. संसाधन से आपका क्या अभिप्राय है? एक वस्तु अथवा पदार्थ संसाधन कब बनता है?
अथवा
संसाधन क्या है?
उत्तर-हमारे जीवन में अनेक पदार्थ हैं जो हमारे लिए उपयोगी होते हैं। प्रत्येक वस्तु अथवा पदार्थ जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाता है, संसाधन कहलाता है। उदाहरण के लिए हवा, पानी, खाद्य पदार्थ, बर्तन, कपड़े, वाहन आदि सभी संसाधन होते हैं। एक वस्तु अथवा पदार्थ की उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता उसे एक संसाधन बनाती है। कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य होता है, जबकि कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य नहीं होता है किन्तु फिर भी वे हमारे लिए उपयोगी होते हैं।
प्रश्न 2. नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय संसाधनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-नवीकरणीय संसाधन-नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन होते हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित
हो जाते हैं। प्राय: नवीकरणीय संसाधन असीमित मात्रा में होते हैं, जैसे—हवा, सूर्य का प्रकाश आदि।
अनवीकरणीय संसाधन—अनवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जिनका भंडार सीमित है। भंडार एक बार समाप्त होने के बाद उनके नवीकृत अथवा पुन: पूरित होने में हजारों वर्ष लग सकते हैं, जैसे—कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।
प्रश्न 3. संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
अथवा
संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर—संसाधन कई प्रकार के होते हैं जिनमें अधिकांश संसाधन ऐसे होते हैं जिनकी मात्रा सीमित होती है तथा जिन्हें पुन: पूरित होने में वर्षों लग जाते हैं। यदि विभिन्न संसाधनों का अत्यधिक तथा अनावश्यक उपयोग किया जाएगा तो वे समाप्त हो जाएँगे तथा भावी पीढ़ी के सम्मुख अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो जाएँगी। उदाहरण के लिए, जल असीमित संसाधन प्रतीत होता है किन्तु कई जगह जल संकट उत्पन्न हो गया है। अतः संसाधनों का संरक्षण अति आवश्यक है।
प्रश्न 4. मानव निर्मित संसाधन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर—कभी-कभी प्राकृतिक पदार्थ तब संसाधन बन जाते हैं जब व्यक्तियों द्वारा उनका मूल स्वरूप बदल दिया जाता है। लौह-अयस्क उस समय तक संसाधन नहीं था जब तक लोगों ने उससे लोहा बनाना नहीं सीखा था। लोग प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पुल, सड़क, मशीन और वाहन बनाने में करते हैं जो मानव निर्मित संसाधन के नाम से जाने जाते हैं। प्रौद्योगिकी भी एक मानव निर्मित संसाधन है।
प्रश्न 5. सततपोषणीय विकास के प्रमुख सिद्धान्त क्या हैं?
उत्तर—सततपोषणीय विकास के लिए कुछ प्रमुख सिद्धान्त निम्न प्रकार हैं—
निबन्धात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1. प्राकृतिक संसाधन से आप क्या समझते हैं? संसाधन के वर्गीकरण को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर—प्राकृतिक संसाधन—वे संसाधन जो हमें प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, पानी, हवा, मृदा, खनिज, वन आदि सभी प्राकृतिक संसाधन हैं।
संसाधनों का वर्गीकरण—सामान्यतः संसाधनों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है—प्राकृतिक, मानव निर्मित तथा मानव संसाधन। इनका विस्तृत वर्णन निम्न प्रकार है—
(1) प्राकृतिक संसाधन—ये वे संसाधन होते हैं जिन्हें हम प्रकृति से प्राप्त करते हैं तथा बिना अधिक संशोधन के उपयोग में लेते हैं। प्राकृतिक संसाधनों को निम्न वर्गों में बाँटा जा सकता है—
(i) नवीकरणीय संसाधन—नवीकरणीय संसाधन वे प्राकृतिक संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुन: पूरित हो जाते हैं, प्राय: इनकी मात्रा असीमित होती है।
(ii) अनवीकरणीय संसाधन—अनवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जिनका भंडार सीमित है तथा उनके पुन: पूरित अथवा नवीकृत होने में हजारों वर्ष लग जाते हैं।
(2) मानव निर्मित संसाधन—लोग प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पुल, सड़क, मशीन और वाहन बनाने में करते हैं जो मानव निर्मित संसाधन के नाम से जाने जाते हैं।
(3) मानव संसाधन—मनुष्य भी सबसे महत्त्वपूर्ण संसाधन है। यह अन्य सभी संसाधनों का अपनी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता से कुशल उपयोग करता है। अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है।