RajBoardExam
सामाजिक विज्ञान (Social Science)हिंदी माध्यम2026-27

RBSE Class 8 Social Science Chapter 21 Solutions & Notes in Hindi

📅 अंतिम अपडेट: 2026-09-09📖 RBSE/NCERT Solutions
भाग 1 — समाधान (Solutions)

📖 1. समाधान: अभ्यास एवं पाठ्यपुस्तक के संपूर्ण हल

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान — पाठगत प्रश्न एवं अभ्यास के चरण-दर-चरण सटीक हल।

पाठगत प्रश्न

: क्रियाकलाप -

प्रश्न 1. (पाठ्यपुस्तक के) चित्र 5.1 का अध्ययन कीजिए और खोजिए : विश्व की कुल जनसंख्या में से किस महाद्वीप में निम्न के अनुसार जनसंख्या है—

(क) केवल 5 प्रतिशत
(ख) केवल 13 प्रतिशत
(ग) केवल 1 प्रतिशत
(घ) केवल 12 प्रतिशत।

उत्तर -

(क) केवल 5 प्रतिशत—उत्तरी अमेरिका
(ख) केवल 13 प्रतिशत—अफ्रीका
(ग) केवल 1 प्रतिशत—ओशिनिया
(घ) केवल 12 प्रतिशत—यूरोप।

जनसंख्या के लिए अनुकूल होती है वहाँ पर अधिक जनसंख्या निवास करती है। इसके विपरीत जहाँ ये कारक निवास हेतु प्रतिकूल होते हैं वहाँ बहुत कम जनसंख्या निवास करती है।

(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यन्त तीव्रता से बढ़ रही है। क्यों?

उत्तर - विश्व की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास से मृत्यु दर में काफी कमी आई है जबकि जन्म दर अभी भी ऊँची बनी हुई है।

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर - जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारक—

(1) जन्म दर—जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या के माप से है। यदि किसी देश में जन्म दर ज्यादा होती है तो वहाँ की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ती है।

(2) मृत्यु दर—मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या के माप से है। यदि किसी देश में मृत्यु दर बहुत कम हो तथा जन्म दर बहुत ज्यादा हो तो उस देश में तीव्र गति से जनसंख्या में वृद्धि होती है।

(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - जनसंख्या संघटन—जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। अर्थात् किसी देश में जनसंख्या की आयु वर्ग, लिंग, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाओं, व्यवसाय तथा आय के स्तर के आधार पर क्या स्थिति है। एक संसाधन के रूप में लोगों की भूमिका को समझने के लिए उनके गुणों के बारे में जानने की आवश्यकता होती है, जिसका ज्ञान हमें जनसंख्या संघटन की सहायता से होता है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?

उत्तर - किसी भी देश के लिए लोग अर्थात् जनसंख्या महत्त्वपूर्ण संसाधन होती है क्योंकि मनुष्य ही प्राकृतिक संसाधनों को संसाधित करके उन्हें उपयोग के योग्य बनाता है। अतः कुशल एवं प्रशिक्षित मानव किसी देश का सबसे बड़ा संसाधन होते हैं।

(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?

उत्तर - विश्व में जनसंख्या का वितरण काफी असमान है। जनसंख्या के वितरण को अनेक कारक प्रभावित करते हैं जिनमें भौगोलिक कारक, आर्थिक कारक, सांस्कृतिक कारक तथा सामाजिक कारक सम्मिलित हैं। भौगोलिक कारकों में स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल, खनिज इत्यादि सम्मिलित हैं। विश्व के जिन भू-भागों में इन कारकों की स्थिति

(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?

उत्तर— जनसंख्या पिरामिड—एक देश के जनसंख्या संगठन का अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि 'जनसंख्या पिरामिड' है जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। यह जनसंख्या के आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण होता है। एक जनसंख्या पिरामिड निम्न बातें दर्शाता है—

(i) कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है, उदाहरणार्थ—5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष तथा इसी प्रकार आगे।

(ii) कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्त्रियाँ उपविभाजित हैं।

अतः जनसंख्या पिरामिड विभिन्न आयु वर्गों में जनसंख्या प्रतिशत, लिंगानुपात, साक्षरता, आश्रित लोगों की संख्या, जन्म स्तर आदि को दर्शाता है, जिससे हमें उस देश की जनसंख्या की संरचना का ज्ञान होता है।

उत्तर— जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह घना बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत अनुकूल जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति और उर्वर जमीन आते हैं।

भाग 2 — नोट्स (Notes & Summary)

📝 2. नोट्स: मुख्य अवधारणाएँ, सूत्र व स्मरणीय तथ्य

महत्वपूर्ण नियम, सूत्र, परिभाषाएँ, भावार्थ एवं सम्पूर्ण अध्याय का सारांश।

पाठ-सार

किसी भी देश की जनसंख्या उसकी सबसे बड़ी संसाधन है। लोग ही प्रकृति की देन को अपनी योग्यता से उपयोग के योग्य बनाते हैं। अतः स्वस्थ एवं शिक्षित मानव देश की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। मानव संसाधन भी अन्य संसाधनों की भाँति विश्व में समान वितरित नहीं है।

1. जनसंख्या का वितरण—विश्व में जनसंख्या का वितरण काफी असमान है। विश्व की अधिकांश जनसंख्या बहुत कम भू-भाग पर निवास करती है।

2. जनसंख्या का घनत्व—पृथ्वी पृष्ठ पर एक इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या का घनत्व कहा जाता है। सामान्य रूप से यह प्रतिवर्ग किलोमीटर में व्यक्त किया जाता है।

3. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक - जनसंख्या वितरण को सबसे अधिक भौगोलिक कारक प्रभावित करते हैं जिसमें स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल एवं खनिज शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक कारक भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।

4. जनसंख्या परिवर्तन - जनसंख्या परिवर्तन से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। विश्व की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है। कई देशों में आप्रवास के कारण जनसंख्या बढ़ी है जबकि कई देशों में उत्प्रवास के कारण जनसंख्या घटी है।

5. जनसंख्या परिवर्तन के प्रतिरूप - विश्व के विभिन्न देशों में जनसंख्या की वृद्धि दर भिन्न-भिन्न रही है। कई देशों में यह दर बहुत अधिक तो कई देशों में बहुत कम रही है।

6. जनसंख्या संघटन - जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। इसमें लिंगानुपात, शिक्षा, स्वास्थ्य दशाएँ, आय, आयु वर्ग आदि को शामिल किया जाता है। एक देश के जनसंख्या संघटन के अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि 'जनसंख्या पिरामिड' है, जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। यह एक देश में पुरुष एवं स्त्रियों की वर्तमान जनसंख्या को उनके आयु वर्ग में दर्शाता है।

भाग 3 — परीक्षा उपयोगी प्रश्न (Important Q&A)

3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुचयनात्मक प्रश्न—

1. संपूर्ण विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व है—

(क) 50 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
(ख) 51 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
(ग) 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
(घ) 53 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.

2. किसी देश के सबसे बड़े संसाधन होते हैं—

(क) लोग (ख) पशु
(ग) मशीनें (घ) अध्यापक

3. विश्व की 90 प्रतिशत जनसंख्या लगभग कितने प्रतिशत भूपृष्ठ पर निवास करती है?

(क) 5 प्रतिशत (ख) 30 प्रतिशत
(ग) 15 प्रतिशत (घ) 20 प्रतिशत

4. विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या किस महाद्वीप पर निवास करती है?

(क) आस्ट्रेलिया (ख) यूरोप
(ग) उत्तरी अमेरिका (घ) एशिया

5. जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य है—

(क) प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोग
(ख) 10 किलोमीटर में रहने वाले लोग
(ग) 50 किलोमीटर में रहने वाले लोग
(घ) 100 किलोमीटर में रहने वाले लोग

6. जनसंख्या को प्रभावित करने वाले कारक हैं—

(क) भौगोलिक कारक (ख) आर्थिक कारक
(ग) सामाजिक कारक (घ) उपर्युक्त सभी

7. जनसंख्या को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों में सम्मिलित है—

(क) जलवायु (ख) मृदा
(ग) जल (घ) उपर्युक्त सभी

8. जन्म दर को मापा जाता है—

(क) प्रति 500 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या
(ख) प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या
(ग) प्रति 1500 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या
(घ) प्रति 2000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या

9. वर्ष 1959 के प्रारम्भ में विश्व की जनसंख्या कितनी थी?

(क) 1 अरब (ख) 2 अरब
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई—

(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?

(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।

उत्तर—(i) (ग) (ii) (ख) (iii) (ग) (iv) (क)

प्रश्न 3. नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए—

विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।

(ग) 3 अरब (घ) 4 अरब
(क) 250 व्यक्ति (ख) 310 व्यक्ति
(ग) 382 व्यक्ति (घ) 380 व्यक्ति

11. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारक है—

(क) औद्योगिक क्षेत्र (ख) खनिज निक्षेप वाले क्षेत्र
(ग) सांस्कृतिक महत्ता वाले क्षेत्र
(घ) उपर्युक्त सभी

12. जब व्यक्ति किसी नए देश में जाता है, तो इसे कहा जाता है—

(क) आप्रवास (ख) उत्प्रवास
(ग) प्रवास (घ) आवास

13. किसी देश के जन्म दर और मृत्यु दर के बीच के अन्तर को कहते हैं—

(क) असामान्य वृद्धि दर (ख) प्राकृतिक वृद्धि दर
(ग) सामान्य वृद्धि दर (घ) मानव वृद्धि दर

14. किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के आने-जाने को कहते हैं—

(क) उत्प्रवास (ख) आवास
(ग) प्रवास (घ) आप्रवास

उत्तरमाला—1. (ख) 2. (क) 3. (ख) 4. (घ) 5. (क) 6. (घ) 7. (घ) 8. (ख) 9. (ग) 10. (ग) 11. (ख) 12. (क) 13. (ख) 14. (ग)।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

1. भूपृष्ठ पर जिस प्रकार लोग फैले हैं, उसे जनसंख्या................ का प्रतिरूप कहते हैं।

2. विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या................ महाद्वीप में निवास करती है।

3. सम्पूर्ण विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व................ व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

4................ से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है।

5. किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के आने-जाने को ................ कहते हैं।

6. एक देश में जन्म दर और मृत्यु दर के बीच के अन्तर को ................ कहते हैं।

7. लोग सदैव पर्वतों और पठारों की................ भागों में ही रहना पसंद करते हैं।

8. विश्व की नदी घाटियाँ................बसे क्षेत्र हैं जबकि मरुस्थल................जनसंख्या वाले हैं।

उत्तर—1. वितरण 2. एशिया 3. 51 4. जनसंख्या परिवर्तन 5. प्रवास 6. प्राकृतिक वृद्धि दर 7. तुलना, मैदानी 8. घने, विरल।

सही या गलत बताइए

1. मानव संसाधन ही अन्तिम संसाधन है।

2. विश्व में सबसे अधिक लोग उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में रहते हैं।

3. चीन में नील नदी का मैदान घना बसा हुआ क्षेत्र है।

4. यूनाइटेड किंगडम में निम्न जन्म दर और मृत्यु दर के कारण जनसंख्या वृद्धि की दर मंद है।

5. जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण हैं।

उत्तर—1. सही 2. गलत 3. गलत 4. सही 5. सही।

सही मिलान कीजिए

विश्व की जनसंख्या का प्रतिशत

निवास क्षेत्र

1. 1 प्रतिशत

(i) यूरोप

2. 5 प्रतिशत

(ii) उत्तर अमेरिका

3. 8 प्रतिशत

(iii) मध्य व दक्षिण अमेरिका

4. 12 प्रतिशत

(iv) एशिया

5. 13 प्रतिशत

(v) अफ्रीका

6. 61 प्रतिशत

(vi) ओशेनिया

उत्तर—1. (vi) 2. (ii) 3. (iii) 4. (i) 5. (v) 6. (iv)।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. भारत सरकार ने मानव संसाधन मंत्रालय का निर्माण क्यों किया?

उत्तर—भारत सरकार ने मानव संसाधन मंत्रालय का निर्माण लोगों के कौशल को बढ़ाने के लिए किया था।

प्रश्न 2. जनसंख्या वितरण किसे कहते हैं?

उत्तर—विश्व के भूपृष्ठ पर जिस प्रकार लोग फैले हैं, उसे जनसंख्या वितरण कहते हैं।

प्रश्न 3. कौनसा संसाधन अन्तिम संसाधन है?

उत्तर—मानव संसाधन अन्तिम संसाधन है।

प्रश्न 4. विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या किस देश की है?

उत्तर—विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या चीन की है।

प्रश्न 5. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

उत्तर—जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है।

प्रश्न 6. जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?

उत्तर—पृथ्वी पृष्ठ पर प्रति इकाई क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।

प्रश्न 7. भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर— भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 8. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कोई दो भौगोलिक कारक बताइए।

उत्तर— (1) स्थलाकृति (2) जलवायु।

प्रश्न 9. जीवन प्रत्याशा किसे कहते हैं?

उत्तर— यह उन वर्षों की संख्या है जिनमें औसत व्यक्ति के जीवित रहने की आशा की जा सकती है।

प्रश्न 10. जन्म दर किसे कहते हैं?

उत्तर— प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या के माप को जन्म दर कहते हैं।

प्रश्न 11. मृत्यु दर का क्या तात्पर्य है?

उत्तर— मृत्यु दर का तात्पर्य 1000 व्यक्तियों पर मरने वाले व्यक्तियों की संख्या से है।

प्रश्न 12. प्राकृतिक वृद्धि दर किसे कहते हैं?

उत्तर— एक देश के जन्म दर और मृत्यु दर के बीच के अन्तर को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं।

प्रश्न 13. उत्प्रवासी तथा आप्रवासी से आप क्या समझते हैं?

उत्तर— उत्प्रवासी वे लोग होते हैं जो देश को छोड़ते हैं जबकि आप्रवासी वे लोग होते हैं जो देश में आते हैं।

प्रश्न 14. ऐसे दो देशों के नाम बताइए जिनमें आप्रवास के कारण जनसंख्या में वृद्धि हुई है।

उत्तर— (1) संयुक्त राज्य अमेरिका (2) आस्ट्रेलिया।

प्रश्न 15. यदि जन्म दर, मृत्यु दर से कम है तो जनसंख्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

उत्तर— यदि जन्म दर, मृत्यु दर से कम है तो जनसंख्या में कमी आएगी।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-I

प्रश्न 1. मानव संसाधन की क्या उपयोगिता है?

उत्तर— मानव किसी देश के लिए महत्त्वपूर्ण संसाधन होता है क्योंकि मानव ही ऐसा संसाधन है जो अपनी कुशलता एवं योग्यता से प्राकृतिक संसाधनों को उपयोग योग्य बनाता है। मनुष्य अपनी योग्यताओं और आवश्यकताओं से प्रकृति की देन को संसाधन में परिवर्तित कर देता है। स्वस्थ, शिक्षित और अभिप्रेरित लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों का विकास करते हैं। इस प्रकार मानव संसाधन सबसे ज्यादा उपयोगी है तथा यही अन्तिम संसाधन है।

प्रश्न 2. विश्व में जनसंख्या के वितरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर— विश्व में जनसंख्या के वितरण में काफी असमानता पाई जाती है। विश्व की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या भूपृष्ठ के लगभग 30 प्रतिशत भू-भाग पर ही निवास करती है। विश्व के कुछ भाग अत्यन्त घने बसे हुए हैं जबकि कुछ भागों में बहुत ही कम जनसंख्या निवास करती है। विश्व की कुल जनसंख्या के लगभग तीन-चौथाई लोग केवल दो महाद्वीपों एशिया तथा अफ्रीका में निवास करते हैं। विश्व के 60 प्रतिशत लोग केवल 10 देशों में रहते हैं।

प्रश्न 3. विश्व में जनसंख्या के घनत्व को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर— जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य विश्व के भू-पृष्ठ पर प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोगों की संख्या से है। विश्व में विभिन्न देशों में जनसंख्या घनत्व के आधार पर काफी असमानता पाई जाती है। सम्पूर्ण विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व 51 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर है। सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व दक्षिण मध्य एशिया में है, इसके पश्चात् क्रमशः पूर्वी एशिया एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में है। भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 4. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीकेवीवाई) के बारे में आप क्या जानते हैं?

उत्तर— प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई। इस योजना द्वारा 1 करोड़ भारतीय युवाओं को 2016 से 2020 तक प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य संभाव्य और मौजूदा रोजगार अर्जक को गुणवत्ता प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार योग्य कौशल की योग्यता को प्रोत्साहित करना है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-II

प्रश्न 1. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर— (1) मृदा-किसी देश की उपजाऊ मृदा कृषि के लिए उपयुक्त भूमि प्रदान करती है अतः वहाँ अधिक लोग निवास करते हैं। भारत में गंगा और ब्रह्मपुत्र, चीन में ह्वांग-हो, चांग जियांग तथा मिस्र में नील नदी के उपजाऊ मैदान घने बसे हुए क्षेत्र हैं।

(2) जल-लोग उन क्षेत्रों में रहने को प्राथमिकता देते हैं जहाँ अलवणीय जल आसानी से उपलब्ध होता है। विश्व की नदी घाटियाँ घने बसे क्षेत्र हैं जबकि मरुस्थल विरल जनसंख्या वाले हैं।

प्रश्न 2. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले आर्थिक एवं सांस्कृतिक कारकों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। लोग बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं। जापान में ओसाका और भारत में मुम्बई दो घने बसे क्षेत्र हैं।

सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं। वाराणसी, येरुसलम और वेटिकन सिटी इसके कुछ उदाहरण हैं।

प्रश्न 3. विश्व में जनसंख्या परिवर्तन पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर-जनसंख्या परिवर्तन से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। विश्व की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। सन् 1800 तक विश्व की जनसंख्या धीमी गति से बढ़ी। सन् 1804 में विश्व की जनसंख्या 1 अरब थी वह वर्ष 1959 तक तीन गुना बढ़कर 3 अरब हो गई तथा वर्ष 1999 में 40 वर्ष की अवधि में जनसंख्या दो गुना अर्थात् 6 अरब हो गई है।

प्रश्न 4. जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-(1) जन्म दर-जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या की माप से है। जिस देश में जन्म दर अत्यधिक होती है वहाँ तेजी से जनसंख्या बढ़ती है।

(2) मृत्यु दर-मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या की माप से है। जिस देश की मृत्यु दर बहुत कम एवं जन्म दर ज्यादा होती है वहाँ जनसंख्या तेजी से बढ़ती है।

(3) प्रवास-जब व्यक्ति एक देश छोड़ता है तो इसे उत्प्रवास कहते हैं, इससे जनसंख्या कम होती है। जब व्यक्ति नए देश में जाता है तो इसे आप्रवास कहते हैं जिससे नए देश की जनसंख्या बढ़ती है।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. जनसंख्या वितरण से आप क्या समझते हैं? जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-जनसंख्या वितरण-विश्व के भूपृष्ठ पर जिस प्रकार लोग फैले हैं उसे जनसंख्या का वितरण कहते हैं। विश्व के विभिन्न भू-भागों पर जनसंख्या का वितरण काफी असमान है।

जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक-जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्न प्रकार हैं-

(क) भौगोलिक कारक-भौगोलिक विशेषताएँ भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करती रहती हैं। जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख भौगोलिक कारक निम्न प्रकार हैं-
(ख) आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। अतः लोग बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं, जैसे-ओसाका (जापान), मुम्बई (भारत) आदि।
(ग) सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं, जैसे-वाराणसी, येरुसलम, वेटिकन सिटी इत्यादि।
(घ) सामाजिक कारक-अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र अधिक बसे हुए होते हैं, जैसे-पुणे (भारत)।

प्रश्न 2. विश्व में जनसंख्या परिवर्तन की स्थिति को स्पष्ट करते हुए जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-विश्व में जनसंख्या परिवर्तन की स्थिति-जनसंख्या परिवर्तन से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। सन् 1800 तक विश्व की जनसंख्या धीमी गति से बढ़ी, क्योंकि उससे पूर्व स्वास्थ्य सुविधाओं

के अभाव के कारण विश्व में मृत्यु दर काफी ऊँची थी। सन् 1804 में विश्व की जनसंख्या 1 अरब थी जो अगले लगभग 150 वर्षों बाद 1959 में तीन गुना बढ़कर 3 अरब हो गई। सन् 1999 में विश्व की जनसंख्या 6 अरब हो गई जो कि 1959 की जनसंख्या से दुगुनी थी। अतः सन् 1800 के पश्चात् विश्व की जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई है।

जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक—

जनसंख्या परिवर्तन को मुख्य रूप से निम्न तीन कारक प्रभावित करते हैं—

(1) जन्म दर— जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या के माप से है। जिस देश में जन्म दर काफी ऊँची होती है वहाँ की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ती है।

(2) मृत्यु दर— मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वाले व्यक्तियों की संख्या की माप से है। यदि किसी देश में मृत्यु दर काफी कम है तथा वहाँ की जन्म दर यदि ऊँची है तो उस देश की जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि होगी।

(3) प्रवास— किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के आने-जाने को प्रवास कहते हैं। प्रवास के कारण जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है। जब व्यक्ति नए प्रदेश में जाते हैं तो इसे आप्रवास कहते हैं। इससे नए प्रदेश की जनसंख्या में वृद्धि होती है। जब व्यक्ति एक देश को छोड़ता है तो इसे उत्प्रवास कहते हैं। इससे देश की जनसंख्या कम होती है।

चित्र 1 : एक जनसंख्या पिरामिड

चित्र 1 में बच्चों की संख्या पिरामिड के निचले भाग (15 वर्ष से नीचे) में दिखाई गई है, वृद्ध लोगों की संख्या पिरामिड के ऊपरी भाग (65 वर्ष से अधिक) तथा कार्यरत जनसंख्या (15 वर्ष से 65 वर्ष) को पिरामिड के मध्य भाग में दर्शाया गया है।

विभिन्न स्थितियों के जनसंख्या पिरामिडों को केन्या, भारत तथा जापान के जनसंख्या पिरामिडों की सहायता से स्पष्ट किया जा सकता है—

(1) चित्र 2 में केन्या का जनसंख्या पिरामिड है। यह दर्शाता है कि यहाँ बहुत से बच्चे जन्म लेते हैं (आधार चौड़ा) लेकिन इनमें से अधिकांश की मृत्यु शैशवकाल में ही हो जाती है। परिणामस्वरूप वृद्ध लोग बहुत कम (शिखर सँकरा) हैं।

प्रश्न 3. जनसंख्या पिरामिड से आप क्या समझते हैं? विभिन्न स्थितियों के जनसंख्या पिरामिडों को रेखाचित्रों की सहायता से स्पष्ट कीजिए।

उत्तर— जनसंख्या पिरामिड—किसी देश के जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने हेतु जनसंख्या पिरामिड विधि का उपयोग किया जाता है, इसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। जनसंख्या पिरामिड जनसंख्या के आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण होता है। एक जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है—

→ कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है, उदाहरणार्थ 5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष तथा इसी तरह आगे।

→ कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्त्रियाँ उपविभाजित हैं।

जनसंख्या पिरामिड का आकार उस विशिष्ट देश में रहने वाले लोगों के आयु वर्ग एवं लिंगानुपात की स्थिति को स्पष्ट करता है। जनसंख्या पिरामिड को अग्र रेखाचित्र द्वारा दर्शाया जा सकता है—

चित्र 2 : केन्या का जनसंख्या पिरामिड

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ 21 चित्र 1

चित्र: जनसंख्या पिरामिड (आयु वर्ग बनाम प्रतिशत)

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ 21 चित्र 2

चित्र: केन्या का जनसंख्या पिरामिड

(2) चित्र 3 में भारत का जनसंख्या पिरामिड है। यह दर्शाता है कि केन्या की अपेक्षा यहाँ शिशु प्रौढ़ावस्था तक पहुँच जाते हैं। इस प्रकार की जनसंख्या में युवा शक्ति अधिक होती है जो कार्यरत जनसंख्या कहलाती है।

चित्र 3 : भारत का जनसंख्या पिरामिड

(3) चित्र 4 में जापान का जनसंख्या पिरामिड है। इसका आधार सँकरा है जो दर्शाता है कि यहाँ शिशु जन्म दर कम है। मृत्यु दर भी कम होने के कारण यहाँ अधिकांश लोग वृद्ध आयु तक पहुँच जाते हैं।

चित्र 4 : जापान का जनसंख्या पिरामिड

हमारा राजस्थान - भाग-3

1. 18वीं सदी का राजस्थान

और अध्याय देखें / Explore More Chapters

Social Science

प्रारंभिक कथन : कैसे, कब और कहाँ

पढ़ें प्रारंभिक कथन : कैसे, कब और कहाँ
Social Science

व्यापार से साम्राज्य तक कम्पनी की सत्ता स्थापित होती है

पढ़ें व्यापार से साम्राज्य तक कम्पनी की सत्ता स्थापित होती है
Social Science

ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना

पढ़ें ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना
Social Science

आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना

पढ़ें आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना
Social Science

जब जनता बगावत करती है 1857 और उसके बाद

पढ़ें जब जनता बगावत करती है 1857 और उसके बाद
Social Science

'देशी जनता' को सभ्य बनाना राष्ट्र को शिक्षित करना

पढ़ें 'देशी जनता' को सभ्य बनाना राष्ट्र को शिक्षित करना
Social Science

महिलाएँ, जाति एवं सुधार

पढ़ें महिलाएँ, जाति एवं सुधार
Social Science

राष्ट्रीय आन्दोलन का संघटन : 1870 के दशक से 1947 तक

पढ़ें राष्ट्रीय आन्दोलन का संघटन : 1870 के दशक से 1947 तक