RajBoardExam
सामाजिक विज्ञान (Social Science)हिंदी माध्यम2026-27

RBSE Class 8 Social Science Chapter 25 Solutions & Notes in Hindi

📅 अंतिम अपडेट: 2026-09-09📖 RBSE/NCERT Solutions
भाग 1 — समाधान (Solutions)

📖 1. समाधान: अभ्यास एवं पाठ्यपुस्तक के संपूर्ण हल

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान — पाठगत प्रश्न एवं अभ्यास के चरण-दर-चरण सटीक हल।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. राजस्थान में न्यूनतम लिंगानुपात किस जिले में है-

(क) कोटा (ख) धौलपुर
(ग) जोधपुर (घ) अलवर

2. राजस्थान के किस भौगोलिक क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व सबसे कम पाया जाता है-

(क) पूर्वी मैदान (ख) मरुस्थल प्रदेश
(ग) हाड़ौती का पठार (घ) अरावली पर्वतमाला

उत्तर- 1. (ख) 2. (ख)

II. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. राजस्थान में सर्वाधिक एवं न्यूनतम साक्षरता वाले जिलों के नाम लिखिए।

उत्तर- राजस्थान में कोटा 76.6 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक और जालोर 54.9 प्रतिशत के साथ न्यूनतम साक्षरता वाले जिले हैं।

प्रश्न 2. राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या किस जिले में पाई जाती है?

उत्तर- राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या कोटा जिले में पाई जाती है।

III. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. राजस्थान में जनसंख्या के प्रादेशिक वितरण को समझाइये।

उत्तर- राजस्थान में जनसंख्या का प्रादेशिक वितरण असमान है। यथा-

(1) पश्चिमी राजस्थान में कम तो उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में जनसंख्या अधिक है।

(2) राज्य की कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत भाग केवल जयपुर जिले में रहता है जबकि जैसलमेर जिले में राज्य की एक प्रतिशत से भी कम जनसंख्या निवास करती है।

(3) पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राज्य के 61 प्रतिशत भू-भाग पर लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। यहाँ जनघनत्व सबसे कम 130 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है।

(4) राज्य के पूर्वी समतल मैदानी प्रदेश में राज्य के केवल 20 प्रतिशत भू-भाग पर राज्य की लगभग 33 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। यहाँ जनघनत्व 332 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है।

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ 25 चित्र 1

चित्र: Table showing the stages of Rajasthan integration

प्रश्न 2. राजस्थान की जनजातियों पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर- राजस्थान की जनजातियाँ

(1) निवास- राजस्थान में जनजातियाँ अधिकतर गाँवों में, पहाड़ों, पठारों और जंगलों में निवास करती हैं। राजस्थान में जनजातीय आबादी सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा जिलों में बहुतायत में है। इसके अतिरिक्त बारां, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, दौसा तथा जयपुर जिले में भी जनजातियाँ प्रमुख रूप से निवास करती हैं।

(2) जनसंख्या- जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान राज्य की लगभग 13.5 प्रतिशत जनसंख्या जनजातियों की है।

(3) व्यवसाय- यहाँ की अधिकांश जनजातियाँ खेती, मजदूरी, जंगल के उत्पाद एकत्र कर अपना जीवन व्यतीत करती हैं।

(4) प्रमुख जनजातियाँ- राज्य की प्रमुख जनजातियाँ मीणा, भील, दामोर, सांसी, गरासिया और सहरियाँ हैं। राज्य की सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या मीणा जनजाति की है। भील राजस्थान की एक प्राचीन जनजाति है। दामोर जनजाति मुख्यतः डूंगरपुर जिले में, गरासिया मुख्यतः सिरोही, उदयपुर जिलों में, सांसी भरतपुर जिले में तथा सहरिया बारां जिले में सर्वाधिक है।

भाग 2 — नोट्स (Notes & Summary)

📝 2. नोट्स: मुख्य अवधारणाएँ, सूत्र व स्मरणीय तथ्य

महत्वपूर्ण नियम, सूत्र, परिभाषाएँ, भावार्थ एवं सम्पूर्ण अध्याय का सारांश।

4. जनसंख्या

भाग 3 — परीक्षा उपयोगी प्रश्न (Important Q&A)

3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर।

[BOX: अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न]

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. राजस्थान के जिस जिले में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक पाया जाता है, वह है-

(अ) जैसलमेर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) कोटा

2. राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है-

(अ) धौलपुर
(ब) भरतपुर
(स) डूंगरपुर
(द) जयपुर

3. राजस्थान में सबसे कम साक्षरता वाला जिला है-

(अ) जालौर
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) जोधपुर

4. राजस्थान में महिला-साक्षरता दर है-

(अ) 66.10 प्रतिशत
(ब) 54.9 प्रतिशत
(स) 79.10 प्रतिशत
(द) 52.12 प्रतिशत

5. जनजातियों द्वारा की जाने वाली आर्थिक गतिविधि नहीं है-

(अ) कृषि
(ब) व्यवसाय
(स) वनोपज एकत्रीकरण
(द) पशुपालन

6. राजस्थान में नगरों में सांसी जनजाति किस जिले में पाई जाती है?

(अ) जयपुर जिले में
(ब) सिरोही जिले में
(स) भरतपुर जिले में
(द) बारां जिले में

7. राजस्थान के किस भौगोलिक क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक पाया जाता है?

(अ) पूर्वी मैदानी क्षेत्र
(ब) मरुस्थल प्रदेश
(स) हाड़ौती पठार
(द) अरावली पर्वतमाला

8. राजस्थान में सबसे कम जनसंख्या घनत्व किस जिले में पाया जाता है?

(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) जैसलमेर
(द) कोटा

9. राजस्थान में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है-

(अ) कोटा
(ब) जालौर
(स) जयपुर
(द) भरतपुर

10. राजस्थान में पुरुषों में साक्षरता दर है-

(अ) 66.11 प्रतिशत
(ब) 76.6 प्रतिशत
(स) 52.12 प्रतिशत
(द) 79.19 प्रतिशत

11. राजस्थान की जिस जनजाति को भारत सरकार ने आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल किया है, वह है-

(अ) भील
(ब) मीणा
(स) सहरिया
(द) गरासिया

12. राजस्थान में सर्वाधिक संख्या किस जनजाति की है?

(अ) मीणा
(ब) भील
(स) गरासिया
(द) सहरिया

13. भारत में जनगणना कितने वर्षों के अन्तराल में की जाती है?

(अ) 6
(ब) 8
(स) 10
(द) 12

उत्तर- 1.
(ब) 2.
(स) 3.
(अ) 4.
(द) 5.
(ब) 6.
(स) 7.
(अ) 8.
(स) 9.
(अ) 10.
(द) 11.
(स) 12.
(अ) 13.
(स)।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. 2011 की जनगणना के अनुसार बाड़मेर जिले की जनसंख्या वृद्धि दर ................. प्रतिशत है।

2. किसी निश्चित अवधि में जनसंख्या में आए बदलाव को ................. कहते हैं।

3. ................. जनजाति डूंगरपुर जिले के ................. क्षेत्र में मिलती है।

4. भील राजस्थान की एक प्राचीन ................. है।

5. 2011 में राजस्थान राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर ................. प्रतिशत पाई गई है।

6. जनसंख्या की ................. दर से किसी भी क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक ................. का पता लगाया जा सकता है।

7. प्रति हजार ................. पर स्त्रियों की संख्या को ................. कहा जाता है।

8. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या ................. है जो भारत की कुल जनसंख्या का ................. प्रतिशत है।

उत्तर-1. 32.5 2. जनसंख्या परिवर्तन 3. डामोर, सिमलवाड़ा 4. जनजाति 5. 21.31 6. साक्षरता, स्थिति 7. पुरुषों, लिंगानुपात 8. 6.85 करोड़, 5.7।

स्तंभ 'अ' को स्तंभ 'ब' से सुमेलित कीजिए-

स्तंभ 'अ'

स्तंभ 'ब'

1. राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या

(अ) मीणा जनजाति

2. राजस्थान में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या

(ब) भरतपुर जिला

3. सांसी जनजाति

(स) डूंगरपुर जिला

4. राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात

(द) जालौर जिला

5. राजस्थान में सबसे कम साक्षरता

(य) कोटा जिला

उत्तर-1. (य) 2.
(अ) 3.
(ब) 4.
(स) 5.
(द)।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. राजस्थान में सर्वाधिक और न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिलों के नाम लिखिए।

उत्तर-राजस्थान में 2011 में बाड़मेर जिले में सर्वाधिक (32.5 प्रतिशत) तथा गंगानगर जिले में सबसे कम (10.0 प्रतिशत) जनसंख्या वृद्धि दर रही।

प्रश्न 2. राजस्थान में सर्वाधिक एवं सबसे कम जनघनत्व वाले जिलों के नाम लिखिए।

उत्तर-राजस्थान में जयपुर जिले में सर्वाधिक एवं जैसलमेर जिले में सबसे कम जनघनत्व पाया जाता है।

प्रश्न 3. राजस्थान में सर्वाधिक एवं सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों के नाम लिखिए।

उत्तर-राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर (994) जिले में एवं सबसे कम (846) धौलपुर जिले में है।

प्रश्न 4. राजस्थान में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या किस जिले में पाई जाती है?

उत्तर-राजस्थान में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या डूंगरपुर जिले में पाई जाती है।

प्रश्न 5. राजस्थान राज्य की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है?

उत्तर-राजस्थान में 13.5 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है।

प्रश्न 6. राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?

उत्तर-राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है।

प्रश्न 7. भील जनजाति किन जिलों में निवास करती है?

उत्तर-भील जनजाति मुख्यतः बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में निवास करती है।

प्रश्न 8. भारत सरकार ने राजस्थान की किस जनजाति को आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल किया है?

उत्तर-सहरिया जनजाति को।

प्रश्न 9. 2011 में राजस्थान राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर कितने प्रतिशत पायी गई है?

उत्तर-21.31 प्रतिशत।

प्रश्न 10. जनसंख्या घनत्व से क्या आशय है?

उत्तर-जनसंख्या घनत्व एक स्थान के क्षेत्रफल (सामान्यतः प्रति वर्ग किलोमीटर) पर निवास करने वाले लोगों की संख्या बताता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-I

प्रश्न 1. राजस्थान राज्य की जनसंख्या परिवर्तन किस बात का सूचक है?

उत्तर-राजस्थान की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो कि उच्च वृद्धि दर का सूचक है। राज्य की जनसंख्या में वृद्धि दर सन् 2011 में 21.31 प्रतिशत पायी गई है।

प्रश्न 2. जनसंख्या घनत्व से क्या आशय है? राजस्थान में जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर-जनसंख्या घनत्व एक स्थान के क्षेत्रफल (सामान्यतः प्रति वर्ग किलोमीटर) पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या बताता है। राजस्थान में जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है अर्थात् राजस्थान में प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में औसतन 200 व्यक्ति निवास करते हैं।

प्रश्न 3. पश्चिमी राजस्थान में जनघनत्व पूर्वी राजस्थान की अपेक्षा कम है। कारणों को स्पष्ट कीजिये।

अथवा

पश्चिमी राजस्थान में जनघनत्व कम क्यों है?

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में जनघनत्व कम होने के कारण ये हैं-(i) पश्चिमी राजस्थान का अधिकांश भाग मरुस्थलीय है। (ii) यहाँ भौगोलिक परिस्थितियाँ कठिन हैं। (iii) यहाँ आधारभूत सुविधाओं की कमी है।

प्रश्न 4. लिंगानुपात से हमें समाज की किस स्थिति का पता चलता है?

उत्तर-लिंगानुपात से हमें समाज में महिलाओं की स्थिति का पता चलता है। यदि समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी होगी एवं उनका सम्मान होगा तो उस समाज या प्रदेश में लिंगानुपात उच्च होगा और जिस समाज में महिलाओं की स्थिति निम्न होगी उस समाज में लिंगानुपात भी निम्न होगा।

प्रश्न 5. साक्षरता दर से क्या आशय है? इससे किस बात का पता लगता है?

उत्तर-साक्षरता दर-किसी क्षेत्र अथवा राज्य की कुल जनसंख्या में से पढ़ने एवं लिखने में सक्षम जनसंख्या के आधार पर वहाँ की साक्षरता दर ज्ञात की जाती है। जनसंख्या की साक्षरता दर से किसी भी क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का पता लगता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-II

प्रश्न 1. राजस्थान की प्रमुख जनजातियों के बारे में आप क्या जानते हैं?

उत्तर- राज्य की प्रमुख जनजातियाँ मीणा, भील, डामोर, सांसी, गरासिया और सहरिया है। यथा—

(i) राज्य की सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या मीणा जनजाति की है।

(ii) भील राजस्थान की एक प्राचीन जनजाति है।

(iii) डामोर जनजाति मुख्य रूप से डूंगरपुर जिले में, गरासिया मुख्यतः सिरोही और उदयपुर जिलों में, सांसी भरतपुर जिले में तथा सहरिया बारां जिले में सर्वाधिक हैं।

प्रश्न 2. जनसंख्या परिवर्तन से क्या आशय है? जनसंख्या की धनात्मक एवं ऋणात्मक वृद्धि को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- जनसंख्या परिवर्तन—किसी निश्चित अवधि में जनसंख्या में आए बदलाव को जनसंख्या परिवर्तन कहते हैं। जनसंख्या का बढ़ना और घटना दोनों ही जनसंख्या परिवर्तन कहलाता है।

धनात्मक एवं ऋणात्मक वृद्धि— अगर किसी कारण से किसी स्थान की जनसंख्या, किसी एक वर्ष या दशक में कम हो जाए तो उसे ऋणात्मक वृद्धि और यदि बढ़ जाए तो उसे धनात्मक वृद्धि कहते हैं।

प्रश्न 3. राजस्थान के मैदानी भाग में जनघनत्व अधिक क्यों है?

उत्तर- राजस्थान के मैदानी क्षेत्र के जिलों में जनसंख्या का घनत्व 332 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, जो राज्य में सर्वाधिक है। यहाँ जन-घनत्व अधिक होने के कारण हैं—(1) कृषि के अनुकूल मैदानी परिस्थितियों का होना, जैसे—समतल मैदान, पानी की उपलब्धता, (2) देश की राजधानी दिल्ली से समीपता तथा (3) उद्योग, वाणिज्य और परिवहन की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्तता।

प्रश्न 4. लिंगानुपात से क्या आशय है? राजस्थान में लिंगानुपात कितना है?

उत्तर- लिंगानुपात—प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है।

राजस्थान में लिंगानुपात— 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में लिंगानुपात 928 है जबकि 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में लिंगानुपात केवल 888 है, जो अत्यन्त कम है। राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर (994) जिले में एवं सबसे कम धौलपुर (846) जिले में है।

प्रश्न 5. राजस्थान राज्य की साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर- राजस्थान राज्य में साक्षरता की स्थिति—सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान राज्य की कुल साक्षरता 66.11 प्रतिशत है। 76.6 प्रतिशत के साथ कोटा राज्य की सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है जबकि सबसे कम साक्षरता जालौर में 54.9 प्रतिशत है।

राजस्थान में पुरुषों में साक्षरता दर 79.19 प्रतिशत है। जबकि महिलाओं में साक्षरता दर 52.12 प्रतिशत है। पुरुष और महिला साक्षरता क्रमशः झुंझुनूं एवं कोटा में सर्वाधिक तथा क्रमशः प्रतापगढ़ व जालौर में न्यूनतम है।

प्रश्न 6. राजस्थान में ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर- राजस्थान में ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या—

(i) राजस्थान राज्य की अधिकांश जनसंख्या लगभग 75 प्रतिशत गांवों में निवास करती है तथा राज्य की शहरी आबादी लगभग 25 प्रतिशत है जो छोटे बड़े शहरों में निवास करती है।

(ii) वर्तमान में राज्य में नगरीय जनसंख्या लगातार बढ़ रही है।

(iii) राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या कोटा जिले में है जबकि डूंगरपुर जिले में सबसे कम जनसंख्या नगरों में निवास करती है।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. राज्य की प्रमुख जनजातियों पर एक टिप्पणी लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित जनजातियों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए—

(i) मीणा (ii) भील (iii) डामोर (iv) गरासिया और (v) सहरिया।

उत्तर- राज्य की प्रमुख जनजातियाँ मीणा, भील, डामोर, सांसी, गरासिया और सहरिया हैं। यथा—

(i) मीणा— राजस्थान की जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है। यह जनजाति मुख्यतः जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, अलवर, उदयपुर, कोटा, बूँदी आदि जिलों में निवास करती है।

(ii) भील— भील राजस्थान की एक प्राचीन जनजाति है जो मुख्यतः बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही आदि जिलों में निवास करती है।

(iii) डामोर— डामोर जनजाति डूंगरपुर जिले के सिमलवाड़ा क्षेत्र में मिलती है।

(iv) गरासिया— गरासिया जनजाति मुख्यतः सिरोही जिले की आबू रोड एवं पिंडवाड़ा तहसीलों में पायी जाती है। डूंगरपुर, उदयपुर एवं पाली जिलों की सीमा पर भी गरासिया लोग निवास करते हैं।

(v) सहरिया— सहरिया राजस्थान की एकमात्र जनजाति है जिसे भारत सरकार ने आदिम जनजाति सूची में शामिल किया है। राजस्थान के बारां जिले में सहरिया जनजाति सर्वाधिक है।

और अध्याय देखें / Explore More Chapters

Social Science

प्रारंभिक कथन : कैसे, कब और कहाँ

पढ़ें प्रारंभिक कथन : कैसे, कब और कहाँ
Social Science

व्यापार से साम्राज्य तक कम्पनी की सत्ता स्थापित होती है

पढ़ें व्यापार से साम्राज्य तक कम्पनी की सत्ता स्थापित होती है
Social Science

ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना

पढ़ें ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना
Social Science

आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना

पढ़ें आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना
Social Science

जब जनता बगावत करती है 1857 और उसके बाद

पढ़ें जब जनता बगावत करती है 1857 और उसके बाद
Social Science

'देशी जनता' को सभ्य बनाना राष्ट्र को शिक्षित करना

पढ़ें 'देशी जनता' को सभ्य बनाना राष्ट्र को शिक्षित करना
Social Science

महिलाएँ, जाति एवं सुधार

पढ़ें महिलाएँ, जाति एवं सुधार
Social Science

राष्ट्रीय आन्दोलन का संघटन : 1870 के दशक से 1947 तक

पढ़ें राष्ट्रीय आन्दोलन का संघटन : 1870 के दशक से 1947 तक