RajBoardExam
सामाजिक विज्ञान (Social Science)हिंदी माध्यम2026-27

RBSE Class 8 Social Science Chapter 28 Solutions & Notes in Hindi

📅 अंतिम अपडेट: 2026-09-09📖 RBSE/NCERT Solutions
भाग 1 — समाधान (Solutions)

📖 1. समाधान: अभ्यास एवं पाठ्यपुस्तक के संपूर्ण हल

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान — पाठगत प्रश्न एवं अभ्यास के चरण-दर-चरण सटीक हल।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए—

1. सतत् विकास लक्ष्य में कितने लक्ष्य सम्मलित हैं?

(अ) 15
(ब) 16
(स) 17
(द) 18

2. आयुष्मान भारत का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?

(अ) शिक्षा
(ब) महिला
(स) स्वास्थ्य
(द) कृषि

उत्तर—1. (स) 2. (स)

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

1. ............ कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्या भ्रूण हत्या रोकना एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन का उद्देश्य रखा गया है।

2. सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलैस इलाज हेतु ............ योजना प्रारम्भ की गई है।

उत्तर—1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 2. आयुष्मान भारत

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न—

प्रश्न 1. राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना का उद्देश्य बताइए।

उत्तर— राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना का उद्देश्य है—मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना।

प्रश्न 2. राजस्थान में चलने वाली आर्थिक क्षेत्र की दो योजनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर— (1) पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना

(2) भामाशाह योजना।

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न—

प्रश्न 1. महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का विवरण दीजिए।

उत्तर— महिला सशक्तीकरण संबंधी योजनाएँ

क्र. सं.

योजना/कार्यक्रम का नाम

मुख्य उद्देश्य

1.

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

कन्या भ्रूण हत्या रोकना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना

2.

स्वावलम्बन योजना

गरीब महिलाओं, विधवा, परित्यक्ता और ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार

3.

साझा अभियान

बाल विवाह से मुक्ति प्राप्त करना

4.

गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना

बालिका संरक्षण में संलग्न व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मानित करना

5.

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

लड़कियों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना

6.

आई एम शक्ति फंड

महिला स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

प्रश्न 2. सतत् विकास गोल 2030 को समझाइए।

उत्तर— सतत् विकास गोल 2030-संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों द्वारा 2015 में सतत् विकास एजेंडा अपनाया गया। इस कार्य योजना का मुख्य लक्ष्य गरीबी को सभी रूप एवं सभी जगहों से समाप्त करना था ताकि कोई भी पीछे ना रहे। इस एजेंडे के द्वारा 17 लक्ष्यों का चयन किया गया, जिन्हें 2030 तक पाने का लक्ष्य रखा गया। ये 17 प्रमुख लक्ष्य निम्न हैं—

1. गरीबी का अंत

2. भुखमरी समाप्त करना

3. अच्छा स्वास्थ्य और जीवन स्तर

4. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

5. लैंगिक समानता

6. शुद्ध जल एवं स्वच्छता

7. किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा

8. सम्मानजनक कार्य और आर्थिक विकास

9. उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढाँचों का विकास

10. असमानता में कमी

11. संधारणीय शहर एवं समुदाय

12. सतत् उपभोग एवं उत्पादन

13. जलवायु परिवर्तन

14. पानी में जीवन

15. भूमि पर जीवन

16. शांति, न्याय और सुदृढ़ संस्थान

17. लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक भागीदारी

इन विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हमारे गाँव भी विशेष प्रयास कर रहे हैं।

भाग 2 — नोट्स (Notes & Summary)

📝 2. नोट्स: मुख्य अवधारणाएँ, सूत्र व स्मरणीय तथ्य

महत्वपूर्ण नियम, सूत्र, परिभाषाएँ, भावार्थ एवं सम्पूर्ण अध्याय का सारांश।

अध्याय 7 - विकास योजनाएँ

भाग 3 — परीक्षा उपयोगी प्रश्न (Important Q&A)

3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघूत्तरात्मक एवं लघूत्तरात्मक परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न—

1. 'स्वच्छ भारत अभियान' का संबंध किस क्षेत्र से है?

(अ) कृषि
(ब) आर्थिक
(स) विकास
(द) स्वास्थ्य

2. 'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन' का मुख्य उद्देश्य है—

(अ) किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य प्रदान करना
(ब) गेहूँ और दालों की उन्नत किस्मों का उत्पादन
(स) कृषि और संबंधित क्षेत्रों में वृद्धि दर बढ़ाना
(द) वित्तीय और गैर वित्तीय लाभों को सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाना।

3. 'ग्रामीण गौरव पथ' का मुख्य उद्देश्य है-

(अ) ग्रामीण सड़कों को मेगा हाईवे से जोड़ना
(ब) ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध कराना
(स) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास करना
(द) देश को खुला शौच मुक्त बनाना।

4. राजस्थान सरकार की शिक्षा क्षेत्र से संबंधित योजना है-

(अ) अनुप्रति योजना
(ब) गार्गी पुरस्कार
(स) सहयोग एवं उपहार योजना
(द) उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना।

5. 'राजस्थान जन आधार योजना 2019' का सम्बन्ध है-

(अ) शिक्षा से
(ब) चिकित्सा से
(स) जन-आधार कार्ड से
(द) कमजोर वर्गों के उत्थान से

6. मुख्यमंत्री राजश्री योजना का मुख्य उद्देश्य है-

(अ) बाल विवाह से मुक्ति प्राप्त करना
(ब) गरीब महिलाओं को रोजगार देना
(स) लड़कियों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना
(द) ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना

7. समाज के कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए राजस्थान सरकार की योजना है-

(अ) अनुप्रति योजना
(ब) सहयोग एवं उपहार योजना
(स) वृद्धावस्था पेंशन योजना
(द) उपरोक्त सभी

8. राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?

(अ) कृषि क्षेत्र
(ब) आर्थिक क्षेत्र
(स) स्वास्थ्य क्षेत्र
(द) विकास क्षेत्र

9. प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य है-

(अ) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास करना
(ब) ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध कराना
(स) ग्रामीण परिवारों को 100 दिन का रोजगार देना
(द) संधारणीय शहर एवं समुदाय

10. साझा अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य है-

(अ) कन्या भ्रूण हत्या को रोकना
(ब) बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना
(स) बाल विवाह से मुक्ति प्राप्त करना
(द) गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव सेवा उपलब्ध कराना

11. मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?

(अ) आर्थिक क्षेत्र
(ब) कृषि क्षेत्र
(स) स्वास्थ्य क्षेत्र
(द) महिला सशक्तीकरण क्षेत्र

12. जननी एक्सप्रेस योजना का सम्बन्ध है-

(अ) आर्थिक क्षेत्र से
(ब) स्वास्थ्य क्षेत्र से
(स) कृषि क्षेत्र से
(द) महिला सशक्तीकरण क्षेत्र से

13. निम्न में से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना का उद्देश्य नहीं है-

(अ) कन्या भ्रूण हत्या को रोकना
(ब) महिला सशक्तीकरण
(स) सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण
(द) बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन

14. सरकारी सिंचाई योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाला समूह है-

(अ) महिला वर्ग
(ब) छात्र वर्ग
(स) किसान वर्ग
(द) व्यापारी वर्ग

उत्तर- 1. (स) 2. (ब) 3. (अ) 4. (ब) 5. (स) 6. (स) 7. (द) 8. (अ) 9. (ब) 10. (स) 11. (अ) 12. (ब) 13. (स) 14. (स)।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. मुख्यमंत्री राजश्री योजना ............... सम्बन्धी योजना है।

2. ............... योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को चिकित्सा संस्थानों तक लाना एवं घर ले जाना है।

3. ग्रामीण क्षेत्र में पक्के मकान उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है- ............... योजना का।

4. ............... मिशन का मुख्य उद्देश्य गेहूँ और दालों की उन्नत किस्मों का उत्पादन करना है।

5. गरीब महिलाओं, विधवा, परित्यक्ता और ग्रामीण महिलाओं के ............... में सुधार का मुख्य उद्देश्य ............... योजना का है।

6. गरिमा बालिका संरक्षण एवं ............... योजना का सम्बन्ध ............... से है।

7. ............... का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को वर्ष में न्यूनतम 100 दिन का ............... उपलब्ध कराना है।

8. संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य ............... द्वारा 2015 में ............... विकास एजेंडा अपनाया गया।

9. सतत विकास लक्ष्य में ............... लक्ष्यों का चयन किया गया।

उत्तर- 1. महिला सशक्तीकरण 2. जननी एक्सप्रेस 3. प्रधानमंत्री आवास 4. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा 5. जीवन स्तर, स्वावलंबन 6. सम्मान, महिला सशक्तीकरण 7. मनरेगा, रोजगार 8. देशों, सतत 9. 17

स्तंभ 'अ' को स्तम्भ 'ब' से सुमेलित कीजिए-

<table>

<thead>

<tr>

<th>स्तंभ 'अ'</th>

<th>स्तंभ 'ब'</th>

</tr>

</thead>

<tbody>

<tr>

<td>1. भामाशाह रोजगार सृजन योजना</td>

<td>(अ) स्वास्थ्य सम्बन्धी योजना</td>

</tr>

<tr>

<td>2. आशा सहयोगिनी योजना</td>

<td>(ब) महिला सशक्तीकरण संबंधी योजना</td>

</tr>

<tr>

<td>3. आई. एम. शक्ति फंड योजना</td>

<td>(स) ग्रामीण विकास योजना</td>

</tr>

<tr>

<td>4. मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना</td>

<td>(द) शिक्षा क्षेत्र सम्बन्धी योजना</td>

</tr>

<tr>

<td>5. गार्गी पुरस्कार योजना</td>

<td>(य) आर्थिक क्षेत्र की योजना</td>

</tr>

</tbody>

</table>

उत्तर- 1. (य) 2.
(अ) 3.
(ब) 4.
(स) 5.
(द)

अतिलघूत्तरत्मक प्रश्न—

प्रश्न 1. लोक कल्याणकारी राज्य से क्या आशय है?

उत्तर— लोक कल्याणकारी राज्य का अर्थ उस राज्य से है, जो अपनी जनता के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए अनेक कार्य करता है।

प्रश्न 2. सरकार द्वारा संचालित कृषि सम्बन्धी कोई दो योजनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर— (1) कृषि कल्याण कोष (2) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।

प्रश्न 3. किसान कलेवा योजना का उद्देश्य बताइए।

उत्तर— किसान कलेवा योजना का उद्देश्य है— किसानों को गुणवत्ता युक्त आहार पाने के लिए आर्थिक सहायता देना।

प्रश्न 4. शिक्षा के क्षेत्र की किन्हीं दो योजनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर— (i) निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना

(ii) निःशुल्क साइकिल वितरण योजना।

प्रश्न 5. राजस्थान में चलने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी दो योजनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर— (i) आशा सहयोगिनी (ii) मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना।

प्रश्न 6. मनरेगा का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर— मनरेगा का मुख्य उद्देश्य है— ग्रामीण परिवारों को वर्ष में न्यूनतम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना।

प्रश्न 7. विकास सम्बन्धी दो योजनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर— (i) प्रधानमंत्री आवास योजना, (ii) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना।

प्रश्न 8. स्पेशल एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम क्या है?

उत्तर— स्पेशल एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत राजस्थान राज्य के विशेष क्षेत्रों, जैसे— मेवात, डांग, मगरा, सीमान्त क्षेत्रों का विकास करना।

प्रश्न 9. राजस्थान जन आधार योजना कब से प्रारंभ की गई है?

उत्तर— 2019 से।

प्रश्न 10. भामाशाह योजना का क्या उद्देश्य है?

उत्तर— भामाशाह योजना का उद्देश्य है— वित्तीय एवं गैर वित्तीय लाभों को सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाना।

लघूत्तरत्मक प्रश्न—I

प्रश्न 1. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर— (i) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को वर्ष में न्यूनतम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना है।

(ii) प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य है— ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध कराना।

प्रश्न 2. राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौनसे संस्थान कार्य कर रहे हैं?

उत्तर— राजस्थान राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण गैर-कृषि विकास अभिकरण, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको) तथा राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसिको) कार्य कर रहे हैं।

लघूत्तरत्मक प्रश्न—II

प्रश्न 1. राजस्थान राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में कौन-कौनसी योजनाएँ संचालित हो रही हैं?

अथवा

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित शिक्षा क्षेत्र की किन्हीं दो योजनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर— राजस्थान राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में (i) निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना, (ii) विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना, (iii) गार्गी पुरस्कार, (iv) निःशुल्क साइकिल वितरण योजना, (v) लैपटॉप वितरण योजना, (vi) मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना, तथा (vii) क्षय पेटिका योजना संचालित हो रही हैं।

प्रश्न 2. समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के विकास व उत्थान हेतु राजस्थान सरकार द्वारा किन-किन योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है?

उत्तर— समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान हेतु राजस्थान सरकार द्वारा अनुप्रति योजना, उत्तर-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना, सहयोग एवं उपहार योजना, वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।

प्रश्न 3. राजस्थान जन आधार योजना, 2019 पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर— राजस्थान जन आधार योजना, 2019–राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सरलता,

सुगम्यता एवं पारदर्शी रूप से पहुँचाने के लिए 'राजस्थान जन आधार योजना, 2019' प्रारंभ की गई है। इसके अन्तर्गत प्रदेश के निवासी परिवारों को जन-आधार कार्ड प्राप्त होगा। इस कार्ड को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के लाभ लेने तथा पहचान एवं पते के प्रमाण के लिए भी काम में लिया जा सकेगा।

निबन्धात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. राजस्थान राज्य में चलाई जा रही कृषि सम्बन्धी योजनाओं का विवरण दीजिए।

उत्तर- राजस्थान राज्य में चलाई जा रही कृषि सम्बन्धी योजनाओं का विवरण निम्नलिखित है—

क्र. सं.

योजना/कार्यक्रम का नाम

मुख्य उद्देश्य

1.

कृषि कल्याण कोष

किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य प्रदान करना।

2.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन

गेहूँ और दालों की उन्नत किस्मों का उत्पादन।

3.

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना

कृषि और संबंधित क्षेत्र में वृद्धि दर बढ़ाना।

4.

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

फसलों को उन्नत बनाने के लिए सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना।

5.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

फसलों का बीमा करके किसानों को राहत देना।

6.

राष्ट्रीय आयुष मिशन

औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहन तथा दवाओं के लिए कच्चे पदार्थों की उपलब्धता को सहज बनाना।

7.

किसान कलेवा योजना

किसानों को गुणवत्ता युक्त आहार पाने के लिए आर्थिक सहायता देना।

8.

राजीव गाँधी कृषक साथी सहायता योजना

कृषि, कृषि व्यापार के लिए व्यापारियों, कृषि श्रमिकों एवं मजदूरों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।

प्रश्न 2. राजस्थान राज्य में चलाई जा रही स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं का विवरण दीजिए।

उत्तर- स्वास्थ्य संबंधी योजनाएँ-

क्र. सं.

योजना/कार्यक्रम का नाम

मुख्य उद्देश्य

1.

राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना।

क्र. सं.

योजना/कार्यक्रम का नाम

मुख्य उद्देश्य

2.

आशा सहयोगिनी

गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव, स्वास्थ्य की देखभाल, घर पर पोषण एवं पोषण सहायक सेवा उपलब्ध कराना।

3.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करते हुए न्याय संगत, सस्ती एवं गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं को सार्वभौम बनाना।

4.

जननी एक्सप्रेस

गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को चिकित्सा संस्थानों तक लाना एवं घर ले जाना।

5.

आयुष्मान भारत

सरकारी एवं निजी अस्पतालों में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी जातियों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना।

6.

मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना

सर्वाधिक उपयोग में आने वाली दवा राज्य के सभी चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराना एवं वहाँ बीमारियाँ की निःशुल्क जाँच प्रदान करना।

प्रश्न 3. राजस्थान राज्य में चलाई जा रही ग्रामीण विकास योजनाओं का विवरण लिखिए।

उत्तर- ग्रामीण विकास की योजनाएँ-

क्र. सं.

योजना/कार्यक्रम का नाम

मुख्य उद्देश्य

1.

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत योजना

चयनित गाँवों में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना।

2.

स्वच्छ भारत अभियान

देश को खुला शौच मुक्त बनाना तथा कचरे का संग्रहण एवं निस्तारण करना।

3.

अटल भूजल योजना

सामुदायिक सहयोग के माध्यम से भूजल प्रबंध में सुधार लाना।

4.

स्पेशल एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम

विशेष क्षेत्रों जैसे मेवात, डांग, मगरा, सीमांत क्षेत्रों का विकास करना।

5.

मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना)

ग्रामीण परिवारों को वर्ष में न्यूनतम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना।

6.

प्रधानमंत्री आवास योजना

ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध कराना।

7.

ग्रामीण गौरव पथ

ग्रामीण सड़कों को मेगा हाईवे से जोड़ना।

8.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास करना।

प्रश्न 4. राजस्थान राज्य में आर्थिक क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख उनके मुख्य उद्देश्य के साथ कीजिए।

क्र. सं.

योजना का नाम

मुख्य उद्देश्य

1.

भामाशाह रोजगार सृजन योजना

युवा शिक्षित बेरोजगारों, महिलाओं, अनुसूचित जाति,

अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना

2.

पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना

ग्रामीण युवाओं में कौशल विकास द्वारा गरीबी का निवारण

3.

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना

शिक्षित युवाओं को 2 वर्ष की अवधि के लिए बेरोजगारी भत्ता देना

4.

भामाशाह योजना

वित्तीय एवं गैर वित्तीय लाभों को सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाना

और अध्याय देखें / Explore More Chapters

Social Science

प्रारंभिक कथन : कैसे, कब और कहाँ

पढ़ें प्रारंभिक कथन : कैसे, कब और कहाँ
Social Science

व्यापार से साम्राज्य तक कम्पनी की सत्ता स्थापित होती है

पढ़ें व्यापार से साम्राज्य तक कम्पनी की सत्ता स्थापित होती है
Social Science

ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना

पढ़ें ग्रामीण क्षेत्र पर शासन चलाना
Social Science

आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना

पढ़ें आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना
Social Science

जब जनता बगावत करती है 1857 और उसके बाद

पढ़ें जब जनता बगावत करती है 1857 और उसके बाद
Social Science

'देशी जनता' को सभ्य बनाना राष्ट्र को शिक्षित करना

पढ़ें 'देशी जनता' को सभ्य बनाना राष्ट्र को शिक्षित करना
Social Science

महिलाएँ, जाति एवं सुधार

पढ़ें महिलाएँ, जाति एवं सुधार
Social Science

राष्ट्रीय आन्दोलन का संघटन : 1870 के दशक से 1947 तक

पढ़ें राष्ट्रीय आन्दोलन का संघटन : 1870 के दशक से 1947 तक