RajBoardExam
📚 कक्षा 9 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 13: The Lake Isle of Innisfree (इनीसफ्री का झील-द्वीप)

The Lake Isle of Innisfree

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 9 अंग्रेज़ी (RBSE) 📘 Beehive (Poetry) सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

The Lake Isle of Innisfree

The Lake Isle of Innisfree (इनीसफ्री का झील-द्वीप)

98

Q. 2. What is the greatest pleasure for the poet?

Ans. The greatest pleasure for the poet is to lie on his bed comfortably in his cottage, with his head resting on a pillow, and listen to the patter of the softly falling rain-drops.

4. The Lake Isle of Innisfree

[ इग्निसफ्री का झील टापू ]

— William Butler Yeats

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

1. I will ..................................................... glade.

कठिन शब्दार्थ : arise (अराइज्) = उठना/खड़ा होना, cabin (कैबिन्) = कुटिया, clay (क्ले) = मिट्टी (चिकनी), wattles (वटलज्) = परस्पर गुँथी हुई टहनियाँ या छड़ियाँ, bean-rows (बीन् रोज) = सेम के पौधों की कतारें, hive (हाइव्) = छत्ता (मधुमक्खी), honeybee (हनिबी) = मधुमक्खी, bee-loud (बी-लाउड्) = मधुमक्खियों की भिनभिनाहट से गूँजता, glade (ग्लेड्) = खुला स्थान।

हिन्दी अनुवाद : कवि कहता है कि वह खड़ा होगा और अब चल देगा। वह अब इनिस्फ्री के लिए चल देगा। वह मिट्टी (गारे) व परस्पर गुँथी टहनियों से वहाँ एक छोटी कुटिया बनायेगा। वह वहाँ सेम की नौ कतारें लगायेगा और मधुमक्खियों का एक छत्ता रखेगा और मधुमक्खियों की भिनभिनाहट से गूँजते उस खुले स्थान में अकेला रहेगा।

2. And I ..................................................... wings.

कठिन शब्दार्थ : dropping (ड्रॉपूङ्) = टपकती हुई, veils (वेल्ज्) = पर्दे/घूँघट, cricket (क्रिकिट्) = झींगुर, glimmer (ग्लिम्र (र)) = मंद प्रकाश, glow (ग्लो) = चमक/दीप्ता, purple (पपलू) = बैंगनी, linnet (लिनिट्) = पक्षी (छोटा गाने वाला)।

हिन्दी अनुवाद : और उसे वहाँ कुछ शान्ति मिल जायेगी क्योंकि शान्ति टपकती बूँदों की तरह मंद गति से आती है, यह सुबह के घूँघट से बूँदों जैसे टपकती आती है वहाँ तक जहाँ झींगुर गाता रहता है, वहाँ अर्द्धरात्रि में भी सभी जगह एक मद्धिम प्रकाश रहता है, और दोपहर में एक बैंगनी चमक रहती है, और सायंकाल लिनिट पक्षियों के पंखों से भरा रहता है (अर्थात् ये पक्षी कलरव करने लगते हैं)।

3. I will ..................................................... core.

कठिन शब्दार्थ : lapping (लैप्ड्) = छप-छप, shore (शॉर(र)) = तट, core (कॉ (र)) = केन्द्रीय भाग।

हिन्दी अनुवाद : कवि कहता है कि, मैं खड़ा होऊँगा और अब चलूँगा क्योंकि हमेशा रात और दिन, मैं तट पर झील के जल को धीमी आवाज़ों में छप-छप करते हुए सुनता हूँ। जब मैं (व्यस्त) सड़क पर खड़ा हूँ या स्लेटी (उबाऊ और निराशाजनक) रंग के पैदल पथ पर खड़ा होता हूँ, मैं इसे हृदय के केन्द्रीय भाग में सुनता हूँ।


TEXTUAL QUESTIONS

Thinking About The Poem :

I : Q. 1. What kind of place is Innisfree?

Think about :
इनिस्फ्री कैसा स्थान है? सोचिए :

(i) the three things the poet wants to do when he goes back there.
(Stanza I)
वे तीन चीजें क्या हैं जो कवि वहाँ जाकर करना चाहता है।

(ii) what he hears and sees there and its effect on him.
(Stanza II)
वह वहाँ क्या सुनता है और देखता है और उनका उस पर क्या प्रभाव पड़ता है।

(iii) what he hears in his 'heart's core' even when he is far away from Innisfree.
(Stanza III)
जब वह इनिस्फ्री से दूर भी होता है तो उसे अपने हृदय की गहराइयों में क्या सुनाई देता है।

Ans. Innisfree is a lake island. It is a simple, natural place, full of beauty and peace.

इनिस्फ्री एक झील टापू है। यह सुन्दरता व शांति से परिपूर्ण एक साधारण, प्राकृतिक स्थान है।

(i) (a) The poet wants to build a small cabin of clay and wattles. (कवि गारे व टहनियों की एक छोटी कुटिया बनाना चाहता है।)

(b) He wants to plant nine rows of beans. (वह सेम की नौ कतारें लगाना चाहता है।)

(c) He wants to keep honeybees in a hive. (वह एक छत्ते में मधुमक्खियाँ रखना चाहता है।)

(ii) (a) He hears the cricket's song. (वह झींगुर का गीत सुनता है।)

(b) He beholds linnets flying in the sky. (वह लिनिट पक्षियों को नभ में विचरण करते देखता है।)

(c) He sees glimmering midnight and glowing noons.

(वह मद्धिम प्रकाश वाली अर्द्ध-रात्रि और चमकती दोपहर देखता है।)

(d) Its effect on him will be that he will enjoy peace and forget the worries.

इसका प्रभाव उस पर यह होगा कि वह शान्ति का आनन्द लेगा और चिन्ताओं को विस्मृत कर देगा।

(iii) Even when the poet is far away from Innisfree he hears in his heart's core the lake water lapping with low sounds by the shore.

जबकि कवि इनिस्फ्री से काफी दूर है फिर भी वह अपने हृदय की गहराई में झील के जल की छप-छप की हल्की आवाज तट पर सुनता है।

Q. 2. By now you may have concluded that Innisfree is a simple, natural place, full of beauty and peace. How does the poet contrast it with where he now stands?

(Read stanza III)

अब तक आप समझ गए होंगे कि इनिस्फ्री साधारण, प्राकृतिक स्थान है जहाँ शान्ति व सौन्दर्य है। कवि उसकी तुलना उस स्थान से कैसे करता है जहाँ वह अब खड़ा है?

Ans. The poet contrasts the beautiful, natural place Innisfree with the dull and dreary road way or the grey pavements of the city. he longs for Innisfree in the midst of nisy and ugly city. The lake water makes lapping sound while washing the shores of the innermost corner of his heart even while he is standing in a city street.

कवि सुन्दर प्राकृतिक इनिस्फ्री स्थान की विपरीत तुलना शहर के उबाऊ और नीरस सड़क के मार्ग से अथवा सड़क के किनारे की पटरियों से करता है। वह यह इच्छा करता है कि इनिस्फ्री का स्थान शहर के भद्दे ओर शोरगुल से युक्त स्थान के मध्य में हो। झील का पानी झील के किनारों से टकराकर छप-छप की आवाज करता है। कवि इस छप-छप की ध्वनि को अपने हृदय के अन्तस्तल के किनारे पर सुनता है जबकि वह शहर की गली में खड़ा हुआ है।

Q. 3. Do you think Innisfree is only a place, or a state of mind? Does the poet actually miss the place of his boyhood days?

आपके विचार में इनिस्फ्री केवल कोई स्थान है या मन की स्थिति? क्या कवि को उस स्थान की याद वास्तव में आती है?

Ans. I think Innisfree is not an actual place. It is a state of mind. It is poet's ideal place in imaginaiton. Yes, the poet actually misses the place of his boyhood days. But the place of his boyhood days is imaginative.

मैं सोचता हूँ कि इनिस्फ्री एक वास्तविक स्थान नहीं है। यह एक मानसिक स्थिति है। यह परिकल्पना में कवि का आदर्श स्थान है।

हाँ, कवि अपने बाल दिनों के स्थान को वास्तव में खोता है। किंतु उसके बाल दिनों का स्थान काल्पनिक है।

II. Q. 1. Look at the words the poet uses to describe what he sees and hears at Innisfree :

उन शब्दों को देखो जिनका प्रयोग कवि इनिस्फ्री में जो वह देखता है और सुनता है, का वर्णन करने में प्रयोग करता है।

(i) bee-loud glade

(ii) evenings full of the linnet’s wings

(iii) lake water lapping with low sounds

What pictures do these words create in your mind?

इन शब्दों से आपके मन में क्या चित्र बनता है?

Ans. (i) bee-loud glade—An open place in the forest full of buzzing bees.

भिन्नभिनाती मधुमक्खियों से भरा जंगल का एक खुला स्थान।

(ii) evenings full of the linnet’s wings—Flocks of linnet flying back to their nests in the evening. The sky is covered by them.

शाम को लिनिट पक्षी समूह वापस घोंसले को उड़ते हैं। आकाश उनसे भर जाता है।

(iii) lake water lapping with low sounds—There is a lake. Its waves are rippling and gently breaking on the bank.

एक झील है। इसकी लहरें उठ रही हैं और धीरे से तट पर छपछप कर रही हैं।

Q. 2. Look at these words :

.........peace comes dropping slow

Dropping from the veils of the morning to where the cricket sings

What do these words mean to you? What do you think “comes dropping slow.....from the veils of the morning”? What does “to where the cricket sings” mean?

इन शब्दों का आप क्या अर्थ समझते हैं? आपके विचार में धीरे-धीरे प्रभात के पर्दों के पीछे से क्या आता है? "झींगुर क्या गाता है?" का अर्थ बताओ।

Ans. The quoted words mean that peace arrives slowly and steadily like morning, noon, evening and midnight in drops or part by part. The early morning is wrapped in the veil of darkness. Its sadness is removed by the songs of the crickets.

The phrase 'to where the cricket sing' means that as they (crickets) greet nature (morning), it (morning) comes to them.

100

उद्धृत शब्दों का अर्थ है कि शान्ति सुबह, दोपहर, शाम व रात की तरह धीरे-धीरे व क्रमशः बूंदों की भाँति या एक-एक करके आती है।

सुबह को अंधेरे ने अपने घूँघट में ढक रखा है। झींगुरों के गीतों से यह उदासी भरा घूँघट हटाया जाता है।

इस वाक्यांश का अर्थ है कि चूँकि झींगुर सुबह का अभिवादन करते हैं, अतः वह उनके पास आती है।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Answer the following questions in about 20-30 words each :

Q. 1. What is the theme/central idea/message of the poem?

कविता का सार/केन्द्रीय विचार/सन्देश क्या है?

Ans. The theme/central idea/message of the poem is that we should live with nature if we want peaceful life. Roadways and footpaths are grey. So, we should arise and go to Innisfree.

कविता का सार/केन्द्रीय विचार/सन्देश यह है कि यदि हम शान्तिपूर्ण जीवन चाहते हैं तो हमें प्रकृति के संग रहना चाहिए। सड़कें व पैदल पथ उदासीपूर्ण हैं। अतः हमें उठ खड़ा होना चाहिए और इनिस्क्री चले जाना चाहिए।

Q. 2. What is the poet's idea about peace?

शान्ति के विषय में कवि का क्या विचार है?

Ans. According to the poet, peace is a heavenly bliss. So, it comes slowly like the drops which fall part by part or like the morning, noon, evening and midnight come at regular interval.

कवि के अनुसार, शान्ति एक स्वर्गीय सुख है। अतः यह धीरे-धीरे आती है जैसे बूंदें एक-एक कर गिरती हैं या जैसे सुबह, दोपहर, शाम व अर्द्ध-रात्रि निश्चित समय बाद आते हैं।

II. Answer the following questions in about 80 words each :

Q. 1. Briefly describe the major theme of the poem "The Lake Isle of Innisfree".

संक्षेप में "The Lake Isle of Innisfree" कविता की विषय-वस्तु का वर्णन कीजिए।

Ans. The major theme of the poem is nature versus the somber monotony of city life. The poet is impatient to immediately start for Innisfree. Innisfree is an island with a lake on it. The poet is tired of living in London city. He finds life boring and unnatural. Incontrast, there

is peace and tranquility on the island. He will be living in the midst of nature there. There is music of crickets in the morning and of linnets in the evening.

कविता की मुख्य विषय-वस्तु है, प्रकृति बनाम शहरी जिन्दगी की खिन्नता भरी नीरसता। कवि तुरन्त इनिस्क्री जाने के लिए उतावला है। इनिस्क्री एक द्वीप है जिस पर एक झील स्थित है। कवि लंडन शहर में रहते हुए ऊब गया है। उसे जीवन थकाऊ एवं अस्वाभाविक लगता है। इसके विपरीत, द्वीप पर शान्ति एवं नीरवता है। वह वहाँ प्रकृति के बीच रहेगा। वहाँ सुबह झींगुरों का संगीत, तो शाम को लिनेट पक्षियों का।

Q. 2. Which sights and sounds of nature does the poet hope to see and hear at Innisfree.

कवि इनिस्क्री में किन प्राकृतिक दृश्यों एवं ध्वनियों को देखने एवं सुनने की आशा करता है?

Ans. The poet plans to build a cabin of mud and twisted sticks. The idea of planting bean-rows around his cabin seems to attract him. A hive for the honeybee in the open space will give him atmosphere echoing with a buzzing sound of bees. He will listen to the songs of crickets in the early morning. He will enjoy the sight of the midnight glimmering with starry light. In the evening, he hopes to see a flock linnets filling the sky. Lastly, he will listen to the low sound of the lake water striking against the shore.

कवि वहाँ मिट्टी एवं पेड़ों की टहनियों से एक झोंपड़ी बनाने की योजना रखता है। झोंपड़ी के इर्द-गिर्द सेम के पौधों की पंक्तियाँ लगाने का इरादा उसे आकर्षित करता है। मधुमक्खियों के लिए खुले स्थानों में छत्ता रखने से उसे मधुमक्खियों की भिनभिनाहट से गूँजता हुआ वातावरण मिलेगा। वह सुबह झींगुरों का संगीत सुनेगा। वह मध्य-रात्रि के दृश्य को देखेगा जो तारों की रोशनी से जगमगाएगा। शाम वह लिनेट पक्षियों द्वारा आकाश को भर देने के दृश्य को देखने की आशा करता है। अन्त में, वह झील के पानी की धीमी आवाज़ को सुनेगा जो किनारे से उसके टकराने से उत्पन्न होगी।

Comprehension & Appreciation Stanza 1
Comprehension & Appreciation Stanza 1