RajBoardExam
📚 कक्षा 9 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 19: The Adventures of Toto (टोटो के कारनामे)

The Adventures of Toto

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 9 अंग्रेज़ी (RBSE) 📘 Moments सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

The Adventures of Toto

The Adventures of Toto (टोटो के कारनामे)

120

शीर्षक उपयुक्त एवं सांकेतिक है। यह कहानी एक खोये बालक के बारे में है। खोया बालक मुख्य कलाकार है। गतिविधियाँ, घटनाएँ और कार्य, कहानी में, खोये बालक के इर्द-गिर्द घूमते हैं। कहानी खोये बालक के साथ ही आरम्भ होती है, आगे बढ़ती है और समाप्त होती है। दृश्य, वातावरण व प्राकृतिक दृश्य खोये बालक के इर्द-गिर्द ही बुने गए हैं। कहानी में खिलौने की, गुब्बारे की, मिठाई आदि दुकानों का प्रयोग भी बालक को ध्यान में रखकर किया गया है। साथी कलाकार भी खोये बालक के लिये ही हैं।

2. The Adventures of Toto

[ टोटो के कारनामे ]

—Ruskin Bond

  • पाठ के विषय में- क्या आपने एक बेबी बन्दर को एक पालतू जानवर के रूप में कभी रखा है? टोटो एक बेबी बन्दर है। आइए पता लगाएँ कि वह शरराती है या शान्त।

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

Grandfather bought Toto ...... performance.

कठिन शब्दार्थ : feeding-trough (फीड्‌-ट्रॉफ्‌) = नांद (एक संकीर्ण पात्र जिसमें से पशु चारा खाते हैं), pretty (प्रिटि) = सुन्दर, sparkled (स्पाक्‌ल्ड्‌) = चमकी, mischief (मिसचिफ़्‌) = शरारत, beneath (बिनीथ्‌) = के नीचे, displayed (डिस्प्लेड्‌) = दिखाई दी, pickled (पिक्ल्ड्‌) = परिरक्षित रखा गया, wicked (विकिड्‌) = शरारती, delicacy (डेलिकसि) = व्यंजन, scooping up (स्कूपड् अप्‌) = वस्तु को उठाना (लगातार हरकत द्वारा), fussed (फस्ट्‌) = उत्तेजित हुई, particularly (पिटिक्यल(र)लि) = विशेषकर, closet (क्लॉजिट्‌) = कक्ष में बनी बड़ी अलमारी, peg (पेग्‌) = खूंटी, fastened (फास्नड्‌) = बँधी होना/गड़ी होना, release (रिलीस्‌) = खोलना, naked (नेकिड्‌) = नग्न/आवरण रहित, brick (ब्रिक्‌) = ईंट, wrenched (रेन्च्ट्‌) = किसी वस्तु को बलपूर्वक व अचानक (झटका देकर) खींचना (उखाड़ना), socket (सॉकिट्‌) = एक छिद्र या कोटर जिसमें कुछ फिट हो जाए, blazer (ब्लेज़(र)) = एक जैकेट जिस पर स्कूल आदि का बिला लगा हो, shreds (श्रेड्ज़) = किसी चीज के कटे या फाड़े हुए महीन टुकड़े, performance (पफॉर्मन्स्‌) = प्रदर्शन।

हिन्दी अनुवाद : दादाजी ने टोटो को एक तांगे वाले से पाँच रुपए में खरीदा था। तांगे वाला उस छोटे से लाल बन्दर को एक नांद के साथ बाँध दिया करता था और बन्दर वहाँ पर

इतना विचित्र लगता था कि दादाजी ने उसे अपने निजी चिड़ियाघर में सम्मिलित करने का निश्चय कर लिया था। टोटो एक सुन्दर बन्दर था। उसकी आँखें उसकी गहरी भँवों के नीचे शरारत से चमकती थीं। जब वह मुस्कुराता था तो उसके मोतियों जैसे सफेद दांतों को देखकर एंग्लो-इण्डियन अधेड़ उम्र की स्त्रियों की तो डर के मारे जान निकल जाती थी। परन्तु उसके हाथ सूखे-सूखे लगते थे जैसे वर्षों तक धूप में सुखाए गए हों। फिर भी उसकी उँगलियाँ फुर्तीली और शरारती थीं। और उसकी पूँछ जो उसके सौन्दर्य को चार चाँद लगाती थी (दादाजी के विचार में पूँछ से सभी के सौन्दर्य में बढ़ोतरी होती है) उसके तीसरे हाथ का काम भी करती थी। वह अपनी पूँछ के सहारे किसी भी टहनी से लटक सकता था और जहाँ उसके हाथ नहीं पहुँच सकते थे वहाँ से वह अपनी पूँछ से व्यंजन प्राप्त कर सकता था।

जब कभी दादाजी कोई नया पक्षी या पशु घर लाते तो दादी सदा हंगामा करती थी। इसलिए यह निर्णय किया कि जब तक दादी प्रसन्नचित्न न हों तब तक टोटो की उपस्थिति को उनसे छुपा कर रखा जाए। दादाजी और मैंने उसे अपने शयन-कक्ष की दीवार में खुलने वाली कोठरी में रखने के लिए सुरक्षित बाँध दिया —या ऐसा हमने सोचा—दीवार में गढ़ी एक खूँटी से (बाँध दिया)। कुछ घण्टों के पश्चात् जब मैं और दादाजी टोटो को खोलने के लिए आए तो हमने देखा कि दीवार पर लगे सजावट कागज को फाड़कर दीवार के ईंट व पलस्तर को नंगा कर दिया था। खूँटी को सॉकिट (छेद) से उखाड़ दिया था और मेरे स्कूल का ब्लेज़र जो वहाँ लटका हुआ था, उसे टोटो ने फाड़कर चीथड़े कर दिया था। मैं सोच रहा था कि दादीजी न जाने क्या कहेंगी। परन्तु दादाजी को चिन्ता नहीं हुई; वे तो टोटो के इस काम से प्रसन्न दिख रहे थे।

"He's clever;" ...................................... not a dog."

कठिन शब्दार्थ : transferred (ट्रैन्स्फ(र)ड) = रूपान्तरित किया गया, cage (केज्‌) = पिंजरा, quarters (क्वॉऱ्ट(र)ज) = आवास-भवन, together (टोगेढ़(र)) = साथ-साथ, tortoise (टोट्स्‌) = कछुआ, goat (गोट्‌) = बकरा/बकरी, collect (कलेक्ट्‌) = एकत्रित करना, accompany (अकमुपनि) = संग में/साथ में, canvas kit-bag (कैनवस् किट बैग) = मजबूत मोटे कपड़े का उपकरण थैला, provided (प्रवाइिड्ड्‌) = उपलब्ध कराया, straw (स्ट्रॉ) = तिनके/घास-फूस, abode (अबोड्‌) = घर, occasionally (ओकेशनलि) = कभी-कभी, exhibition (एक्सिबिशन्‌) = प्रदर्शनी, curious (क्युरिअस्‌) = उत्सुक, onlookers (ऑनलुक(र)ज) = तमाशबीन, poked out (पोकुट् आउट्‌) = बाहर धकेला, grin (ग्रिन्‌) = खुलकर मुस्कुराना

(कि दाँत दिखे), taken aback (टेकन अबैक) = अचम्भीत, annoyance (अनॉइअन्सू) = नाराजगी/खीझ, quadruped (क्वॉडरुपेड) = चौपाया जानवर, prodded (प्रॉड्ड) = दबाना, fare (फेअ(र)) = किराया, turnstile (टन्स्टइल) = घूमने वाला या चक्रदार गेट (जिसमें एक समय में एक ही व्यक्ति अन्दर जा सकता है)।

हिन्दी अनुवाद : 'वह चतुर है', दादाजी ने कहा। 'समय मिलता, तो मुझे विश्वास है वह तुम्हारे ब्लेज़र के फटे हुए टुकड़ों को बांधकर एक रस्सी बना लेता और खिड़की के रास्ते बच कर निकल जाता।'

उसकी उपस्थिति घर में अभी भी गुप्त रखी गई। टोटो को अब बड़े पिंजरे में नौकरों वाले कमरे में स्थानान्तरित कर दिया गया, जहाँ दादाजी के बहुत से पालतू पशु इकट्ठे रहते, उनमें एक कछुआ, खरगोश का जोड़ा, पालतू गिलहरी और मेरी प्रिय बकरी भी थी। लेकिन बन्दर अपने किसी भी साथी को रात्रि में सोने नहीं देता था। अतः दादाजी ने जिन्हें दूसरे दिन देहरादून जाना था और सहारनपुर से पेंशन प्राप्त करनी थी, उसे साथ ले जाने का विचार किया।

दुर्भाग्यवश उस यात्रा में, दादाजी के साथ मैं नहीं जा सका, लेकिन इसके बारे में उन्होंने बाद में बताया। टोटो के लिए कपड़े का काले रंग का किट थैला बनवाया गया। इसके नीचे कुछ भूसा रखा गया, यह उसका नया निवास स्थान बन गया, जब थैला बन्द किया गया, वहाँ निकलने का कोई रास्ता नहीं था, खुलने वाली जगह से टोटो अपने हाथ भी बाहर नहीं निकाल सकता था, और रास्ते भर वह थैले को काट भी नहीं सकता था, क्योंकि इसका कैनवास बहुत मजबूत था। बन्दर को बैग से बाहर आने के लिए यह प्रयत्न करना पड़ा कि वह फर्श पर बैग को बार-बार उलट-पुलट करता और अवसर आने पर हवा में कूदता, इससे देहरादून रेलवे प्लेटफार्म पर प्रदर्शन-सा हो गया, जिसे उत्सुक भीड़ ने देखा।

सहारनपुर तक टोटो थैले में बन्द रहा लेकिन जब दादाजी रेलवे के चक्रद्वार पर अपनी टिकट दिखा रहे थे तब टोटो ने अचानक थैले में से अपना सिर निकाला और टिकट कलेक्टर को अपने लम्बे-चौड़े दाँत दिखाए।

बेचारा वह व्यक्ति भौंचक्का रह गया; किन्तु, अत्यधिक प्रत्युत्पन्नमति से व दादाजी की झुंझलाहट बढ़ाने के लिए उसने कहा, "श्रीमान् आपके पास कुत्ता है, आपको नियमानुसार इसका भुगतान करना पड़ेगा।"

व्यर्थ में दादाजी ने टोटो से बाहर निकाला और व्यर्थ ही में यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि एक बन्दर कुत्ते या एक चौपाये जानवर के बराबर नहीं हो सकता। टोटो का वर्गीकरण कुत्ते के रूप में टिकट चैकर द्वारा किया गया और तीन रुपए किराए के रूप में अदा किए गए।

तब दादाजी ने अपना पक्ष सिद्ध करने हेतु, अपनी जेब में से हमारा पालतू कछुआ निकाला और कहा, "मैं इसके लिए कितना किराया दूँ, क्योंकि आप सभी पशुओं के लिए किराया लेते हैं।"

टिकट कलक्टर ने कछुए को निकट से देखा और तर्जनी अंगुली से दबाया, और दादाजी को प्रफुल्लित और विजयी मुस्कान दी और कहा, "इसका किराया नहीं, क्योंकि यह कुत्ता नहीं है।"

When Toto \dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots\dots himself alive.

कठिन शब्दार्थ : accepted (अक्सेप्ट्ड्) = स्वीकार कर लिया, stable (स्टेब्लू) = अस्तबल, donkey (डॉड्कि) = गधा, halter (हॉलूट(र)) = घोड़े की गर्दन में बाँधी जाने वाली रस्सी या चमड़े की पट्टी, hay (हे) = पशुचारे के लिए काटी गई व सुखाई हुई घास, slap (स्लैप्) = थप्पड़/थपकी, haunches (हॉन्चिजू) = पुट्ठों, jerked back (जकूट बैक) = झटके से पीछे खींचा, dragging (ड्रैग्ड्) = घसीटते हुए, cunningly (कनइलि) = चालाकी से, gradually (ग्रेजुअलि) = धीरे-धीरे।

हिन्दी अनुवाद : जब टोटो को दाजी ने पूर्णरूप से स्वीकार कर लिया तो उसे अस्तबल में आरामदेह स्थान दे दिया। जहाँ परिवार की गधी, नाना, उसकी साथिन थी। अस्तबल में टोटो की पहली रात्रि को दादाजी यह देखने के लिए वहाँ गए कि वह वहाँ आराम से तो है। उन्हें यह देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि नाना बिना किसी स्पष्ट कारण के अपनी रस्सी को खींच रही थी और न जाने क्यों भूसे के एक ढेर से अपना सिर दूर हटाने का प्रयास कर रही थी।

दादाजी ने नाना के पुट्ठों पर एक थप्पड़ लगाया, और वह एक झटके के साथ पीछे हटी, टोटो भी साथ में खिंचा चला आया। वह नाना के लम्बे कानों पर अपने तीखे छोटे-छोटे दाँत गड़ाए हुए था।

नाना व टोटो कभी मित्र नहीं बन सके।

सर्दियों में सायंकाल के समय टोटो की एक बड़ी आभगत यह होती थी कि दादीजी उसे एक बड़े से बर्तन में नहाने को गर्म पानी देती थी। वह बड़ी चालाकी से अपना हाथ डालकर देखता था कि पानी कितना गर्म है फिर धीरे-धीरे यह उसमें प्रवेश करता था, पहले एक पाँव, फिर दूसरा (जैसा कि उसने मुझे करते हुए देखा था) और फिर गर्दन तक वह पानी में बैठ जाता था। एक बार आरामदायक होने पर, वह साबुन को अपने हाथ या पैर में ले लेता और अपने सभी जगह रगड़ लेता। जब जल शीतल हो जाता तो वह बाहर निकलता और स्वयं को सुखाने के लिए इतनी तेजी से चूल्हे की ओर दौड़ कर जाता, जितना वह कर सकता। यदि इस क्रिया के दौरान उस पर कोई हँसता तो टोटो की


भावनाएँ आहत होतीं तो वह अपने स्नान को जारी रखने से इनकार कर देता। एक दिन तो टोटो अपने को जीवित उबालने में लगभग सफल हो गया होता।

A large kitchen ................................................. rupees.

कठिन शब्दार्थ : soap\text{soap} (सोप) = साबुन, hauled\text{hauled} (हॉल्ड) = बहुत मेहनत और कठिनाई से खींचा, stuffing\text{stuffing} (स्टफ्ड़) = ठूस-ठूस कर, rushed forward\text{rushed forward} (रश्ट फॉवर्ड) = आगे दौड़ी, dish\text{dish} (डिश) = व्यंजन, jackfruit\text{jackfruit} (जैक्फ्रूट) = कटहल, chattered\text{chattered} (चैट(र)ड) = बकबक की, curtains\text{curtains} (कटनूज) = पर्दे।

हिन्दी अनुवाद : रसोई में काम आने वाली एक बड़ी केतली को (पानी से भरकर) पानी उबालने के लिए चूल्हे पर रख दिया गया। चाय के लिए व टोटो के (नहाने के) लिए, टोटो को करने को कुछ और अच्छा नहीं मिला, तो उसने (केतली का) ढक्कन हटाने का निश्चय किया। पानी को नहाने लायक गर्म पाकर, वह उसमें घुस गया (किन्तु उसने) अपना सिर खुली हुई केतली से बाहर निकाले रखा। यह केवल तब तक अच्छा था, जब तक कि पानी ने उबलना आरंभ नहीं किया था। टोटो ने फिर, स्वयं को थोड़ा-सा उठाया (बाहर निकलने के लिए); लेकिन बाहर ठंड पाकर, पुनः बैठ गया। वह कुछ देर तब तक ऊपर-नीचे फुदकता रहा जब तक कि दादीजी वहाँ नहीं आ गईं और बहुत कठिनाई से खींचकर उसे आधा उबलता हुआ केतली से बाहर निकाला।

यदि मस्तिष्क का कोई एक भाग ऐसा है जो विशेषकर शरारतों के लिए होता है, तो यह भाग टोटो में अत्यधिक विकसित था। वह सदा वस्तुओं के टुकड़े कर देता था। जब कभी भी मेरी एक चाची उसके निकट जाती, वह उनके कपड़े पकड़ लेता और उनमें सुराख कर देता।

एक दिन दोपहर में भोजन के समय पुलाव की बहुत बड़ी-सी तश्तरी भोजन की मेज पर बीच में रखी थी। जैसे ही हम कमरे में दाखिल हुए हमने देखा कि टोटो चावलों से अपनी उदरपूर्ति कर रहा था। मेरी दादी माँ चिल्लाई और टोटो ने एक प्लेट उन पर फेंक दी। मेरी एक चाची आगे बढ़ी और उन्होंने चेहरे पर पानी से भरा गिलास प्राप्त किया। जब दादाजी आए तो टोटो ने पुलाव की तश्तरी उठाई और खिड़की के रास्ते बाहर चला गया। हमने उसे कटहल फल के वृक्ष की शाखाओं पर देखा, पुलाव अभी भी उसके हाथों में था। वह पूरी दोपहर वहाँ रहा, चावल धीरे-धीरे खाते हुए मानो उसने प्रत्येक दाने को खाने का निर्णय कर रखा था। तब दादी माँ के प्रति विरोध प्रकट करने हेतु जो पहले उस पर चिल्लाई थी, टोटो ने वृक्ष के नीचे पुलाव की प्लेट फेंक दी, जो टूटकर सौ टुकड़े हो गई और वह खुशी से चीं-चीं करने लगा।

यह स्पष्ट है कि टोटो इस प्रकार का पालतू जानवर नहीं

जिसे हम अधिक देर तक रख सकें। यहाँ तक कि दादाजी ने भी ऐसा अनुभव किया। हम इतने सम्पन्न नहीं थे कि उसके द्वारा बार-बार भोजन, कपड़े, पर्दे और दीवार पर लगे कागजों का नुकसान सहन कर लेते। अतः दादाजी ने ताँगा चालक को ढूँढ निकाला और टोटो उसे पुनः बेच दिया—केवल तीन रुपये में।

TEXTUAL QUESTIONS

Think About It :

Q. 1. How does Toto come to Grandfather's private zoo?

टोटो दादाजी के व्यक्तिगत चिड़ियाघर में कैसे आता है?

Ans. Grandfather sees Toto—a pretty baby monkey with a tonga-driver who keeps it tied to a feeding-trough. The monkey looks so out of place that Grandfather decides to make him a part of his private zoo. Grandfather buys it for three rupees. Thus Toto comes.

दादाजी टोटो को देखते हैं—बन्दर का एक सुन्दर बच्चा जो कि एक ताँगा चालक के पास है जो उसे एक चारा-पात्र से बाँधे रखता है। बन्दर इतना अद्भुत लगता है कि दादाजी उसे अपने व्यक्तिगत चिड़ियाघर का एक अंग बनाने का निश्चय कर लेते हैं। दादाजी इसे तीन रुपये में खरीद लेते हैं। इस प्रकार, टोटो आता है।

Q. 2. 'Toto was a pretty monkey.' In what sense was Toto pretty?

'टोटो एक सुन्दर बन्दर था।' किस अर्थ में टोटो सुन्दर था?

Ans. Toto had bright, sparkling mischievous eyes, deep-set eyebrows and white pearly teeth. His dry pickled hand had quick wicked fingers and a tail which not only added to its beauty but also worked as his third hand. His mischievous nature added charm to his looks according to the Grandfather.

टोटो के चमकीली, झिलमिल करती शरारतपूर्ण आँखें थीं, गहन रूप से सेट भौंहें और मोती जैसे श्वेत दाँत। परिर्शिक्षत शुष्क हाथ की शरारतपूर्ण अंगुलियाँ और पूँछ जो उसकी न केवल सुन्दरता में अभिवृद्धि करती थी बल्कि उसके तीसरे हाथ के रूप में भी कार्य करती थी। दादाजी के अनुसार, उसके शरारतपूर्ण स्वभाव ने उसके आकर्षण में अभिवृद्धि की।

Q. 3. Why does Grandfather take Toto to Saharanpur and how? Why does the ticket-collector insist on calling Toto a dog?

दादाजी टोटो को क्यों और कैसे सहारनपुर ले जाते हैं? टिकट कलक्टर टोटो को कुत्ता कहने पर जोर क्यों देता है?

Ans. Grandfather takes Toto to Saharanpur because it does not let other pet animals of Grandfather's private zoo sleep at night. Grandfather takes Toto to Saharanpur in a closed, big, black canvas kit-bag with some straw at the bottom. The ticket collector insists on calling Toto a dog because it suddenly thrusts his head out of the bag and gives the ticket collector a wide grin.

दादाजी टोटो को सहारनपुर ले जाते हैं क्योंकि यह दादाजी के व्यक्तिगत चिड़ियाघर के अन्य जानवरों को रात्रि को सोने नहीं देता है। दादाजी टोटो को एक बन्द, बड़े, काले कैनवैस बैग में, जिसमें नीचे घास-फूस थी, सहारनपुर ले जाते हैं। टिकट कलक्टर टोटो को जोर डाल एक कुत्ता मानता है क्योंकि वह अचानक सिर बाहर निकालता है और टिकट कलक्टर की ओर खिंसें निपोरता है।

Q. 4. How does Toto take a bath? Where has he learnt to do this? How does Toto almost boil himself alive?

टोटो किस प्रकार स्नान करता है? उसने यह सब कहाँ से सीखा है? किस प्रकार टोटो अपने आपको लगभग जिन्दा ही उबाल लेता है?

Ans. Toto takes a bath as the writer takes his bath. He first checks the temperature of the water by hand. Then, puts his first foot and then the other one until he is in the water upto the neck. Then he takes a soap cake in his hand or feet and rubs it all over. When water becomes cold he comes out and runs to the fire in the kitchen to dry. He has learnt to do this from the writer. One day Toto would boil himself alive. He gets into the kettle on the fire. When the water starts boiling, he hops but doesn't come out because of cold outside. By chance, grandmother sees and saves him.

टोटो, लेखक के जैसे स्नान करता है। पहले वह हाथ से पानी का तापमान जाँचता है। फिर, पहले प्रथम पैर रखता है व फिर दूसरा पैर जब तक कि वह गर्दन तक पानी में नहीं हो जाता है। फिर वह अपने हाथ या पैर में साबुन लेता है और सब जगह लपेट लेता है। जब पानी ठण्डा हो जाता है तो वह सुखाने के लिए रसोई-आग (तप्त) की ओर जाता है। उसने यह करना लेखक से सीखा है। एक दिन तो अपने को जिन्दा उबाल लेता। वह आग पर रखी केतली में बैठ जाता है। जब पानी उबलना शुरू होता है तो वह उछलने लगता है किन्तु बाहर नहीं आता है क्योंकि बाहर ठण्ड है। सौभाग्यवश, दादीजी उसे देख लेती हैं और बचाती हैं।

Q. 5. Why does the author say, "Toto was not the sort of pet we could keep for long?"

लेखक क्यों कहता है, "टोटो, इस किस्म का पालतू जानवर नहीं था जिसे हम अधिक देर तक रख सकते हैं?"

Ans. Toto was not only mischievous but also his mischiefs were very troublesome for the family. He tore the expensive wall-paper, dresses, broke plates etc. Grandfather realised that they could not afford such frequent losses. So, the author gave the above statement.

टोटो न केवल शरारती था बल्कि उसकी शरारतें परिवार के लिए बहुत पीड़ा पहुँचाने वाली थीं। उसने महंगे वॉल-पेपर, वस्त्र फाड़ डाले, प्लेटें तोड़ डालीं आदि। दादाजी ने महसूस किया कि वे अक्सर होने वाली हानियों को सहन नहीं कर सकते हैं। अतः लेखक ने उपर्युक्त कथन कहा।


ADDITIONAL QUESTIONS

I. Multiple Choice Questions :

1. How did Toto come to grandfather's private zoo?
(A) Grandfather caught Toto in the jungle and brought him home.
(B) Grandfather bought Toto from a tonga-driver.
(C) Toto came to the author's house on his own and stayed there.
(D) None.

2. What was special about Toto's tail?
(A) It added to his good looks.
(B) It served as a third hand.
(C) He could use it to hang from a branch.
(D) All the above.

3. Where was Toto put by grandfather on his journey to Saharanpur?
(A) In his pocket.
(B) In a wooden box.
(C) In a canvas bag.
(D) In a cage.

4. What did Toto prove to the other animals?
(A) Friendly
(B) Troublesome
(C) Soothing
(D) Careful

5. Why was Toto not the sort of pet they could keep for long?
(A) It was too expensive to keep him.


(B) Even neighbours were troubled by him.
(C) He harmed other pets.
(D) They could not afford the loss of house-hold items caused by Toto.

6. For how much money did the grandfather sell Toto back to the tonga-driver?
(A) Five rupees
(B) Four rupees
(C) Two rupees
(D) Three rupees

Answers— 1. (B) 2. (D) 3. (C) 4. (B) 5. (D) 6. (D)

II. Answer the following questions in about 60 words :

Q. 1. From whom and why did Grandfather buy Toto? Why did Grandfather hide his presence from Grandmother?

दादाजी ने टोटो को किससे और क्यों खरीदा था? दादाजी ने उसकी उपस्थिति को दादीजी से क्यों छुपाया?

Ans. Grandfather bought Toto from a tonga-driver, because he used to tie the little monkey to feeding trough and the monkey looked so out of place there, so he decided to buy it. Grandmother always fussed when Grandfather brought home some new bird or animal. Therefore Toto's presence was kept as a secret till Grandmother was in a good mood to accept him.

दादाजी ने टोटो को एक ताँगे वाले से खरीदा था। क्योंकि ताँगे वाला छोटे बंदर को नाँद के साथ बाँधकर रखता था और वहाँ पर बंदर बहुत विचित्र लगता था। इसलिए उन्होंने उसको खरीद लिया। जब भी दादाजी कोई नया पक्षी या पशु घर लाते तो दादीजी क्रोध करतीं। इसलिए जब तक दादीजी अच्छे मूड में होकर उसे स्वीकार न करने लगें तब तक उसकी उपस्थिति को गुप्त रखा गया।

Q. 2. How was Toto an expensive deal for Grandfather?

टोटो दादाजी के लिए एक मँहगा सौदा किस प्रकार था?

Ans. Grandfather had bought Toto for five rupees. Since his arrival Toto had damaged the things in the house. The very first day he pulled out a peg. He tore the ornamental wall papers and ruined the closet. He tore the author's blazer. He hurt the donkey badly. He not only tore the curtain and dresses but also broke many a plates.

दादाजी ने टोटो को पाँच रुपये में खरीदा था। घर आते ही टोटो ने घर की चीजों को नुकसान पहुँचाया। पहले दिन उसने खूँटी उखाड़ दी और दीवार पर लगे वॉलपेपर को फाड़ दिया। लेखक का कोट फाड़ दिया। उसने गधे को बुरी तरह नुकसान पहुँचाया। उसने न केवल पर्दे और कपड़े फाड़े बल्कि कई प्लेटें भी तोड़ीं।

III. Answer the following questions in about 80 words :

Q. 1. Grandfather was a great lover of animals but he sold Toto back. Explain.

दादाजी जानवरों के अत्यधिक प्रेमी हैं किन्तु उन्होंने टोटो को वापस भेज दिया। स्पष्ट करें।

Ans. Grandfather was a great lover of animals. In his private zoo, he had a pair of rabbits, a tortoise, a squirrel, a goat and a donkey. He bought a baby monkey in five rupees from a tonga driver. Toto was very mischievous monkey. When Toto was put with other animals he wouldn't allow his companions to sleep at night. Toto hurt donkey badly. Therefore he sold this baby monkey—Toto, back because they weren't well-to-do to afford the frequent loss of dishes, clothes, curtains and wall-paper.

दादाजी जानवरों के अत्यधिक प्रेमी थे। अपने निजी चिड़ियाघर में उनके पास एक जोड़ा खरगोश, एक कछुआ, एक गिलहरी, एक बकरा/बकरी, और एक गधी। उन्होंने ताँगा चालक से पाँच रुपये में एक बेबी बन्दर खरीदा था। टोटो बहुत शरارتی बंदर था। जब उसे अन्य जानवरों के साथ रखा गया तब वह अपने साथियों को रात में सोने नहीं देता था। टोटो ने गधे को बुरी तरह चोट पहुँचाई। इसलिए उन्होंने यह बेबी बन्दर-टोटो, पुनः बेच दिया क्योंकि वे इतने धनवान नहीं हैं कि व्यंजनों, कपड़ों, पर्दों और वॉलपेपर का नित्य-प्रति नुकसान सहन कर सकें।

Q. 2. Give an account of Toto's adventures in Grandfather's house?

दादाजी के घर में टोटो के कारनामों का एक लेखा-जोखा दीजिए।

Ans. The first day when Grandfather tied him to a peg in a closet, Toto broke himself free. He tore the wallpaper and the writer's blazer. In the servants' quarters he did not let other animals have a wink of sleep. In the stable he dug his sharp teeth into Nana's long ear. He stole the dish of pullao and climbed up into the branches of a tree to eat up the rice alone. Of course his adventure in the kettle of hot water would have cost him his life.