RajBoardExam
📚 कक्षा 9 अंग्रेज़ी (English)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 25: A House Is Not a Home (एक मकान घर नहीं होता)

A House Is Not a Home

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
📚 कक्षा 9 अंग्रेज़ी (RBSE) 📘 Moments सत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

A House Is Not a Home

A House Is Not a Home (एक मकान घर नहीं होता)

for two days and still she could not understand that it was not a real leaf. Even Sue could understand it only after finding brushes and green and yellow paints on the floor near the ladder. It saved Johnsy's life.

आईवी की पत्ती जो बेरमन ने दीवार पर चित्रित की थी, उसकी महान कलाकृति थी क्योंकि जॉनसी ने पूरे दो दिनों तक इसको घूरा था फिर भी वो नहीं समझ पाई कि ये असली पत्ती नहीं थी। यहाँ तक कि सू भी सीढ़ी के पास फर्श पर हरे, पीले रंग तथा ब्रश देखने के बाद ये बात समझ पाई। इसने जॉनसी का जीवन बचा लिया।

III. Answer the following questions in about 80 words :

Q. 1. Why did Sue go to Behrman?
सू बेरमन के पास क्यों गईं थी?
Ans. Sue wanted to paint an old miner. Behrman himself was an artist. He was sixty years old. She wanted him to be her model. This way he could earn some more money. So Sue went to him to ask him to act as a model of an old miner for her. Moreover, she was worried about Johnsy. She knew that the old man sympathised with them. So she poured her worries to him to have some moral support from him.
सू एक वृद्ध खनिक की पेन्टिग बनाना चाहती थी। बेरमन स्वयं भी एक कलाकार था। वह साठ वर्ष का था। वह उसे अपना मॉडल बनाना चाहती थी। इस तरह वह कुछ ज्यादा धन कमा सकती थी। इसलिए वह उसको वृद्ध खनिक के मॉडल के रूप में काम करने को कहने के लिए गई। इससे भी ज्यादा, वह जॉनसी के प्रति चिंतित थी। वह जानती थी कि वह वृद्ध पुरुष उनसे सहानुभूति रखता था। अतः उससे कुछ नैतिक हिम्मत प्राप्त करने के लिए उसने उसके सामने अपनी सारी चिन्ताएँ रख दीं।

Q. 2. Characterise Sue as a friend.
मित्र के रूप में सू का चरित्र-चित्रण कीजिए।
Ans. As a friend Sue had a high character. She was a very sincere friend of Johnsy. She loved her. She looked after her very well when Johnsy was suffering from pneumonia. She was very caring. When Johnsy had high fever she at once called the doctor. When the doctor advised her to create Johnsy's interest in life, she first talked about clothes and fashions. Then she brought her drawing-board into her room and started whistling cheerfully to create a cheerful atmosphere.
एक मित्र के रूप में सू का चरित्र बहुत ऊँचा था। वह जॉनसी की एक वफादार मित्र थी। वह उसे प्यार करती थी। जब जॉनसी ट्यूमोनिया से पीड़ित थी तब उसने उसकी अच्छी देखभाल की। वह बहुत ध्यान रखने वाली थी। जब जॉनसी को तेज बुखार हुआ तब उसने तुरन्त डॉक्टर को बुलवाया। जब डॉक्टर ने उसे जीवन में जॉनसी की रुचि उत्पन्न करने के लिए कहा तो उसने कपड़ों तथा फैशन के बारे में बातें कीं। फिर वह अपना ड्राइंग बोर्ड उसके कमरे में ले आई तथा खुशनuma माहौल पैदा करने के लिए सीटी बजाने लगी।

8. A House Is Not A Home

( एक मकान एक घर नहीं है )
— Zan Gaudioso

  • पाठ के विषय में : यह कहानी किशोर होने की चुनौतियों तथा बड़े होने की समस्याओं को प्रतिविम्बित करती है। लेखक अपनी समस्याओं पर कैसे विजय प्राप्त करता है?

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद
My first year ........................ 'the good life'.
कठिन शब्दार्थ : awkward (ऑक्वड) = तकलीफदेह, isolated (आइसलेटिड) = एकाकी, encourage (एनकरिज) = प्रोत्साहन देना, involved (इनवॉल्व्ड) = शामिल होना, adjust (अजस्ट) = व्यवस्थित होना, probably (प्रॉबबलि) = सम्भवतता, nonetheless (ननदलेस) = फिर भी, fall day (फॉल् डे) = पतझड़ का दिन, fire place (फाइअ(र) प्लेस्) = चूल्हा, अंगूठी, tabby (टैबी) = धारीदार, purring (प(र)ड) = बिल्ली का धीमा स्वर जब वह प्रसन्न होती है, occasionally (अकेशर्नलि) = यदा-कदा, swatting (स्वाट्गु) = जोर से मारना, sake (सेक्) = के लिए, rescued (रेस्क्यूड) = बचाया था, kitten (किटन) = बिलौटा।

हिन्दी अनुवाद : हाई स्कूल का मेरा पहला साल तकलीफदेह लगा। जूनियर हाई स्कूल छोड़ने के बाद, जहाँ मैं कक्षा का मुखिया था और ऊँचे ग्रेड स्तर की जितनी वरीयता हो सकती थी लिए हुए था, वह कुछ नये व्यक्ति की तरह आरम्भ करना बहुत अजीब-सा लग रहा था। नया स्कूल मेरे पुराने स्कूल से दो गुणा बड़ा था और अधिक खराब बात यह थी कि मेरे अभिन्न मित्र दूसरे हाई स्कूल में भेजे गए थे। मैं बहुत एकाकी महसूस कर रहा था।

156

मैं अपने पुराने अध्यापकों की कमी को इतना अधिक महसूस करता था कि मैं उनसे मिलने के लिए वापस जाता था। वे मुझे नये स्कूल के क्रियाकलापों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते थे जिससे मैं नये लोगों से मिल सकूँ। उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ समय में मैं व्यवस्थित हो जाऊँगा और सम्भवतया नये स्कूल को पुराने स्कूल से भी अधिक चाहने लगूँगा। उन्होंने मुझसे वादा लिया कि ऐसा होने पर भी मैं समय-समय पर उनसे मिलने आऊँगा। मैं उनके कहने के मनोविज्ञान को समझता था परन्तु फिर भी मुझे इससे कुछ राहत मिलती थी।

एक रविवार के अपराह्न में जब मुझे हाई स्कूल जाना आरम्भ किये ज्यादा समय नहीं हुआ था, मैं घर पर अपने खाने की मेज पर बैठा गृहकार्य कर रहा था। वह पतझड़ का एक ठंडा, हवादार दिन था और हमने अंगीठी में आग जला रखी थी। सदा की तरह, मेरी लाल धारीदार बिल्ली मेरे कागजों के ऊपर प्रसन्नता भरी तेज आवाज कर रही थी और मनोरंजन के लिए यदा-कदा मेरे पैन को जोर से (पंजे) मार रही थी।

वह मुझ से कभी दूर नहीं रहती थी। जब वह एक बिलौटा (बिल्ली का छोटा बच्चा) थी तो मैंने उसे बचाया था और किसी तरह वह जानती थी कि उसकी अच्छी जिन्दगी के लिए मैं जिम्मेदार था।

My mother kept ...................................... her,” he said.

कठिन शब्दार्थ : stoking (स्टॉकुड़) = जलती आग में और कोयला अथवा लकड़ी डालते रहना, seams (सीम्स्) = जोड़, ceiling (सीलिंग्) = अन्दर की छत, barely (बेअलि) = कठिनाई से, groping (ग्राइंग्ड) = अंधेरे में टटोलना, engulfed (इन्गल्फ्ड) = पूरी तरह से निगल लिया, yard (याड्) = आँगन, documents (डॉक्युमेन्ट्स) = दस्तावेज, case (केस्) = बक्सा, crazed (क्रेज्ड) = घबराहट में, screamed (स्क्रीम्ड्) = चिल्लाया, grasp (ग्रास्प्) = पक्की पकड़, yelling (येल्ड़) = पतली तीखी आवाज में चिल्लाना, fire fighters (फाइअ(र) फाइट(र)ज) = अग्निशमनकर्मी, logically (लॉजिकुलि) = सोच-समझकर।

हिन्दी अनुवाद : मेरी माँ आग में और ईधन डालती जा रही थी जिससे घर अच्छी तरह से गर्म रहे। अचानक, मुझे एक अजीब-सी गन्ध आई और फिर मैंने छत के जोड़ों में से धुआँ निकलते हुए देखा। धुआँ कमरे में इतनी जल्दी से भर गया कि हम कठिनाई से देख पा रहे थे। अंधेरे में दरवाजा टटोलकर हम सब आगे के आँगन में भागे। जब तक हम घर से बाहर निकले छत को आग की लपटों ने पूरी तरह से निगल लिया था और लपटें बड़ी तेजी से फैल रही थीं। मैं अग्निशमन विभाग को फोन करने पड़ोसियों के यहाँ भागा जबकि मैंने देखा मेरी माँ वापस घर के अन्दर भाग गई।

मेरी माँ तब धातु का एक छोटा बक्सा, जिसमें महत्त्वपूर्ण दस्तावेज थे, लेकर भाग कर घर से बाहर आई। उसने घबराहट में बक्सा घास के मैदान पर गिरा दिया और घर के अन्दर वापस भागी। मैं जानता था वह किसके पीछे थी (क्या लेने गई थी)। मैं जब बहुत छोटा था तो मेरे पिता का देहान्त हो गया था और मुझे पक्का निश्चय था कि वह मेरे पिता के चित्र तथा पत्रों को आग की लपटों में नहीं जलने देगी। मेरे पिता को याद रखने की केवल वही चीजें थीं। फिर भी मैं उस पर चिल्लाया, “माँ! नहीं!”

मैं माँ के पीछे जाने ही वाला था कि एक बड़े से हाथ ने मुझे पीछे से पकड़ लिया। यह एक अग्निशमन- कर्मी था। मैंने ध्यान ही नहीं दिया कि सारी गली दमकल वाहनों से भरी पड़ी थी। मैं अपने आपको उसकी पकड़ से छुड़ाने का प्रयत्न कर रहा था, चिल्लाते हुए “आप नहीं समझते मेरी माँ वहाँ अन्दर है!”

उसने मुझे पकड़े रखा जबकि दूसरे अग्निशमनकर्मी घर के अन्दर भागे। वह जानता था कि मैं अधिक सोच-समझकर व्यवहार नहीं कर रहा था और अगर वह मुझे जाने देता तो मैं भाग लेता। वह ठीक था।

“सब ठीक-ठाक है। वे उसे (माँ को) बाहर ले आयेगें।” उसने कहा।

He wrapped a.................................. spend the night.

कठिन शब्दार्थ : wrapped (रैप्ट) = लपेटा, blanket (ब्लैङ्किट) = कम्बल, emerged (इमज्ड) = निकला, tow (टो) = खींच कर लाना, mask (मास्क) = मुखौटा, hugged (हगुड्) = आलिंगन करना, argued (आग्युड) = तर्क किया, vanished (वैनिश्ड) = गायब हो गया, inhaled (इन्हेल्ड) = अन्दर साँस लिया, dazed (डेज्ड) = भौचक्के, horror (हॉ र(र)) = भय, alive (अलाइव्) = जिन्दा, regardless (रिगाइड्लस्) = बिना परवाह किए, piled (पाइल्ड) = तह पर तह लगाना, ढेर लगाना।

हिन्दी अनुवाद : उसने मेरे चारों ओर एक कम्बल लपेटा और मुझे हमारी कार में बिठा दिया। इसके तुरन्त बाद, एक अग्निशामक मेरी माँ को घसीटता घर से बाहर निकला। वह उसे जल्दी से ट्रक पर ले गये और उसे ऑक्सीजन का मुखौटा लगा दिया। मैंने भाग कर माँ को आलिंगन कर लिया। उसे खोने की सोच में, इस समय तक जो मैंने उससे तर्क किये अथवा घृणा की, सब गायब हो गये।

“वह ठीक होने जा रही है,” अग्निशामक ने कहा।

“उसने थोड़ा-सा धुआँ साँस से अन्दर ले लिया है।” और फिर वह वापस आग बुझाने अन्दर भागा जबकि मैं और मेरी माँ वहीं भौचक्के से बैठे रहे। मुझे याद है मैं अपने घर को जलता हुआ देखता रहा और सोचता रहा कि मैं इसके लिए कुछ नहीं कर पा रहा था।

पाँच घंटे बाद, आखिरकार आग बुझ गई। हमारा घर लगभग पूरी तरह से जल गया था। तब मुझे ख्याल आया.......मैंने अपनी बिल्ली नहीं देखी थी। मेरी बिल्ली कहाँ थी? भय से काँपते हुए मैंने महसूस किया कि वह कहीं भी नहीं थी। तब एकदम से मुझे ख्याल आया—नया स्कूल, आग, मेरी बिल्ली-मेरे आँसू फूट पड़े और मैं रोता रहा। मैं बहुत बड़ा नुकसान सह रहा था।

उस रात अग्निशामकों ने हमें घर में वापस नहीं जाने दिया। यह अभी बहुत खतरनाक था। जिन्दा व मुर्दा, मैं अपनी बिल्ली के बारे में जाने बिना वहाँ से जाने की कल्पना नहीं कर सकता था। इसकी परवाह न करते हुए, मुझे जाना पड़ा। पहने हुए कपड़ों तथा अग्निशामकों के कुछ कम्ब्लों के साथ हम कार में ढेर हो गए और रात बिताने के लिए अपने दादा-दादी के मकान पर चल दिये।

The next day ........................ clothes for school.

कठिन शब्दार्थ : casualty (कैशुअलटि) = नष्ट, embarrassed (इम्बैर्स्ट्) = परेशान, weird (विअ(र)ड) = अजीब, backpack (बैकपैक) = पीठ पर लटकाने का थैला, destined (डेस्दिट्ङ) = भाग्य में, outcast (आउड्कास्ट्) = बहिष्कृत, geek (गीक्) = जंगली, zombie (जोम्बि) = मूर्ख और निरुत्साहित व्यक्ति, surreal (सरीअल्) = अजीब; ripped away (रिष्ट् अवे) = बलपूर्वक अलग करना, damage (डैमिज्) = नुकसान, destroyed (डिस्ट्रॉयड्) = नष्ट हो गया, rescue (रेस्क्यू) = बचाना, ached (एकूट) = दुःखता था, grieve (ग्रीव्) = शोक मनाना।

हिन्दी अनुवाद : अगले दिन, सोमवार को मैं स्कूल गया। जब आग लगी उस समय मैं वही कपड़े पहने था जो मैंने सुबह चर्च जाने के लिए पहने थे लेकिन जूते नहीं थे! उन्हें मैंने होमवर्क करते समय ठोकर मार दी थी। वे भी आग की भेंट (आग में नष्ट) चढ़ गये थे। अतः मुझे अपनी चाची से उनके टेनिस के जूते उधार माँगने पड़े। मैं स्कूल जाने के बदले घर क्यों नहीं ठहर सकता था? मेरी माँ ऐसा कुछ सुन नहीं रही थी, परन्तु मैं हर चीज से पूर्णतया परेशान हो रहा था। कपड़े जो मैंने पहन रखे थे अजीब लग रहे थे। मेरे पास कोई किताबें व होमवर्क नहीं था और मेरा पीठ का (स्कूल का) बैग (आग की भेंट) जा चुका था। मेरा जीवन उस पीठ के थैले में था। जितना मैं व्यवस्थित होने का प्रयत्न करता उतना ही खराब होता जाता। क्या मेरे भाग्य में सारी उम्र एक बहिष्कृत व जंगली की तरह हाँके जाना ही लिखा था? ऐसा ही मुझे लग रहा था। मैं बड़ा होना, बदलना अथवा इसी तरह के जीवन को और चलाना नहीं चाहता था। मैं सिमट कर मर जाना चाहता था।

मैं स्कूल के इर्द-गिर्द एक मूर्ख और निरुत्साहित व्यक्ति की तरह घूमता रहा। सब कुछ अजीब-सा लग रहा था और मुझे

कुछ पक्का नहीं था कि क्या होने जा रहा था। सारी सुरक्षा जो मुझे मालूम थी-मेरा पुराना स्कूल, मेरे मित्र, मेरा मकान और बिल्ली-सब बलपूर्वक अलग कर दिये गये। उस दिन जब मैं स्कूल के बाद वहाँ चल कर गया जो हमारा मकान हुआ करता था तो मुझे जितनी हानि हुई उसे देखकर सदमा पहुँचा-जो जला नहीं वह पानी तथा रसायनों द्वारा, जो उन्होंने आग बुझाने के लिए प्रयोग किये थे, नष्ट हो गया था। जो भौतिक वस्तुएँ नष्ट होने से बची थीं वे थीं फोटो एलबम, दस्तावेज़ और कुछ व्यक्तिगत चीजें जो मेरी माँ ने एक हीरो की तरह बचाई थीं। पर मेरी बिल्ली चली गई थी और मेरा दिल उसके लिए दुःखता था।

यह शोक मनाने का समय नहीं था। मेरी माँ ने जल्दी से मुझे घर से निकाला। हमें रहने के लिए स्थान चाहिए था और मुझे स्कूल के लिए कुछ कपड़े खरीदने जाना था।

We had to borrow ........................ friends that day.

कठिन शब्दार्थ : borrow (बॉरो) = उधार लेना, indentification (आइडेन्टिफिकेष्जन्) = पहचान, withdraw (विद्रो) = निकालना, gone up in smoke (गॉन् अप् इन् स्मोक्) = आग में नष्ट हो गया था, rubble (रूब्ल) = ईंट-पत्थर के टुकड़े, debris (डेबरि) = मलबा, vulnerable (वलनरवल्) = नाजुक, कोमल, robe (रोब) = परिधान/कपड़े, crawl (क्रॉल्) = रेंगना, including (इन्क्लूड्ड़) = सहित, plight (प्लाइट्) = हालत, looking for (लुकिक् फॉ(र)) = आशा करना, milling around (मिलिङ्ग् अराउंड्) = भीड़ लगा रहे, बिना उद्देश्य घूमते हुए, shove (शॉव्) = धकेलना, supplies (सप्लाइज्) = आवश्यक वस्तुएँ, overcome (ओवर्कम्) = विजय प्राप्त करना, genuine (जेन्यु इन्) = सच्ची, outpouring (आउड्पौ(र)ङ्ग्) = भावुकतापूर्ण शब्दों का बहाव, concern (कन्सन्) = चिन्ता करना, instant (इनस्टेन्ट) = क्षण, sigh of relief (साइ आँव् रिलीफ्) = राहत की साँस लेना।

हिन्दी अनुवाद : हमें अपने दादा-दादी से पैसे उधार लेने पड़े क्योंकि न तो हमारे पास क्रेडिट कार्ड थे, न नकद पैसे और न ही कोई पहचान जिससे हम बैंक से पैसे निकलवा सकें। सब कुछ जलकर खाक हो गया था।

उस सप्ताह ईंट-पत्थर के टुकड़े जो कभी हमारा घर था, साफ किये जा रहे थे। यद्यपि हमने पास ही एक घर किराये पर ले लिया था, मैं उनको मलबा हटाते हुए देखने जाता था इस आशा से कि कहीं मेरी बिल्ली मिल जाये। वह चली गई थी। मैं उसके बारे में सोचता रहता था जैसे वह छोटा सा नाजुक बिलौटा (बिल्ली का बच्चा था)। सुबह-सुबह जब मैं उसका ध्यान हटाता था और बिस्तर से उठता था तो वह मेरे पीछे लगी रहती थी, मेरे कपड़ों पर


चढ़ जाती थी और रेंग कर मेरी जेब में सो जाती थी। मुझे उसकी बुरी तरह से याद आ रही थी।
हमेशा यह लगता है कि बुरी खबर जल्दी फैलती है, मेरे मामले में भी यह भिन्न नहीं था। हाई स्कूल में अध्यापकों सहित प्रत्येक मेरी हालत जानते थे। मैं शर्म महसूस कर रहा था जैसे इस सबके लिए मैं ही जिम्मेदार था। नये स्कूल में आरम्भ करने का क्या तरीका था! मैं इस प्रकार के ध्यान की आशा नहीं कर रहा था।
स्कूल में अगले दिन, लोग सामान्य से भी अधिक अजीब व्यवहार कर रहे थे। मैं अपने लॉकर के पास जिम की कक्षा के लिए तैयार हो रहा था। लोग मेरे इर्द-गिर्द बिना उद्देश्य घूमते हुए जमघट लगा रहे थे और मुझे जल्दी करने को कह रहे थे। मुझे यह अजीब-सा लगा परन्तु पिछले कुछ हफ्तों को देखते हुए मुझे कुछ भी हैरानी नहीं हो रही थी। ऐसा लग रहा था वे मुझे जबरदस्ती जिम में धकेलने की कोशिश कर रहे थे-फिर मैंने देखा क्यों? वहाँ एक बड़ी-सी मेज पर सब तरह की चीजें थीं, केवल मेरे लिए। उन्होंने पैसे इकट्ठे किये थे तथा मेरे लिए स्कूल में काम आने वाली आवश्यक सामग्री, कापियाँ, सब तरह के कपड़े-जीन्स, कमीज, स्वैट सूट खरीदे। क्रिसमस की तरह लग रहा था। मैं आत्मविभोर हो उठा। जो लोग कभी मेरे साथ नहीं बोले थे अपना परिचय कराने को मेरे पास आ रहे थे। मुझे उनके घर आने के सब प्रकार के निमंत्रण मिले। उनकी मेरे लिए सच्ची चिन्ता और भावपूर्ण शब्द प्रवाह मेरे दिल को छू गए। उसी क्षण आखिरकार मैंने राहत की साँस ली और पहली बार सोचा कि सब ठीक-ठाक होने जा रहा था। उस दिन मैंने मित्र बनाये।

A month later, ........................................... and so was I.
कठिन शब्दार्थ : focusing (फॉकसड्) = केन्द्रित, insecurity (इनसिक्युअ(र)टि) = असुरक्षा, open up (ओपन् अप्) = खुलकर बात करना, realized (रिअलाइज्ड) = महसूस किया, curb (कब्) = किनार, grabbed (ग्रैब्ड) = झपट कर ली, apparently (अपैरेन्टलि) = स्पष्ट, freaked (फ्रीकूट) = असाधारण, curled up (कलड् अप्) = कुंडली मारकर, overwhelming (ओवेल्मूड्) = अति प्रबल, diminish (डिमिनिश) = धीरे-धीरे कम हो जाना, gratitude (ग्रैटिट्यूड्) = आभार, beloved (बिलव्ड) = प्यारी।
हिन्दी अनुवाद : एक महीने बाद, मैं उनको अपने घर को फिर से बनाता देख रहा था। पर इस बार फर्क था-मैं अकेला नहीं था। मैं अपने स्कूल के दो नये मित्रों के साथ था। अपनी असुरक्षा के भाव पर अपना ध्यान केन्द्रित होने से हटाने के लिए तथा अपने इर्द-गिर्द के अद्भुत लोगों से खुलने के लिए एक आग को लगना पड़ा। अब मैं वहाँ बैठा अपना नया घर बनता देख रहा था जब मैंने महसूस
किया कि मेरा जीवन भी वही काम कर रहा था अर्थात् मेरे जीवन का भी पुनः निर्माण हो रहा था।
जब हम किनार पर बैठे सोने के मेरे नये कमरे की रूपरेखा बना रहे थे मैंने किसी को पीछे से अपने पास आते और कहते सुना, "क्या यह तुम्हारी है?" जब मैंने पीछे मुड़कर देखा कि कौन है तो मुझे अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हुआ। एक औरत मेरी बिल्ली को लिए खड़ी थी! मैं उछला और झपटकर उसकी बाँहों से बिल्ली को ले लिया। मैंने उसे चिपकाकर पकड़ा और उसकी सुन्दर नारंगी फर में (मुँह छिपाकर) रोया। उसने प्रसन्नता से आवाज की। मेरे मित्र, मुझे तथा बिल्ली को सीने से लगा रहे थे और हमारे इर्द-गिर्द उछल कूद रहे थे। स्पष्ट रूप से, मेरी बिल्ली आग से असाधारण रूप से इतना डर गई थी कि एक मील दूर भाग गई। उसके गले की पट्टी पर हमारा फोन नम्बर लिखा था लेकिन हमारे सारे फोन नष्ट हो गये थे और उनके तार काट दिये गये थे। यह अद्भुत औरत उसे अन्दर ले गई और कड़ी मेहनत कर यह खोज लिया कि वह बिल्ली किसकी थी। किसी तरह से उसे मालूम पड़ गया था कि उस बिल्ली को बहुत प्यार मिला था और वह (अपने मालिक को) याद कर रही थी। जब मैं अपने मित्रों और मेरी गोदी में कुंडली मार के बैठी अपनी बिल्ली के साथ बैठा था तो हानि तथा शोकन्त की अतिप्रबल भावना घटती हुई लगी। मैं अपने जीवन का, अपने नये मित्रों का, अजनबी की दयालुता और अपनी प्यारी बिल्ली की प्रसन्नता भरी आवाज का आभार महसूस कर रहा था। मेरी बिल्ली वापस आ गई थी और मैं भी।


TEXTUAL QUESTIONS

Think About It :

Q. 1. What does the author notice one Sunday afternoon? What is his mother's reaction? What does she do?
एक रविवार अपराहू को लेखक क्या देखता है? उसकी माँ की क्या प्रतिक्रिया है? वह क्या करती है?
Ans. One Sunday afternoon the author first smells something strange. Then he notices smoke pouring in through the seams of the ceiling. Soon the smoke fills the room and makes it difficult for them to see.
He and his mother grope their way through the front door and run into the front yard. The mother runs back into the house and comes out with a box full of important documents. She drops the box on the lawn. She runs in the house frantically, perhaps, to get the pictures

and letters, the only memory of her dead husband. The author calls her back but she does not listen. She is caught in the flames. A fireman brings her out.
एक रविवार अपराह को लेखक को सबसे पहले एक अजीब गन्ध आती है। फिर वह छत के जोड़ों से धुआँ आता हुआ देखता है। जल्दी ही कमरा धुएँ से भर जाता है तथा दिखाई देना मुश्किल हो जाता है।

वह तथा उसकी माँ अंधेरे में दरवाजा टटोलकर सामने के आँगन में भागते हैं। माँ पुनः दौड़कर घर में घुस जाती है तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों के एक बॉक्स के साथ बाहर आती है। उसने बॉक्स लॉन पर गिरा दिया। वह उन्मत्त सी, घर में भागती है, शायद वे तस्वीरें तथा पत्र लेने को, जो उसके दिवंगत पति की आखिरी यादें थीं। लेखक उसे वापस बुलाता है किन्तु वह नहीं सुनती है। वह लपटों में घिर जाती है। एक अग्निशमनकर्मी उसे बाहर लाता है।

Q. 2. Why does he break down in tears after the fire?
आग लगने के बाद वह फूट-फूट कर क्यों रोने लगता है?
Ans. The author had a lovely little cat. He was very fond of her. After the fire, the cat was not found anywhere. The house was completely burnt down. The author thought the cat had been killed. So he broke down in tears.
लेखक की एक छोटी सी प्यारी बिल्ली थी। वह उसे बहुत प्यार करता था। आग लगने के बाद बिल्ली कहीं दिखाई न दी। मकान पूरी तरह जल गया था। लेखक ने सोचा कि बिल्ली मारी गई थी। इसलिए वह फूट-फूटकर रोने लगा।

Q. 3. Why is the author deeply embarrassed the next day in school? Which words show his fear and insecurity?
अगले दिन स्कूल में लेखक अत्यन्त व्याकुल क्यों हो जाता है? कौन-से शब्द उसका डर और असुरक्षा दर्शाते हैं?
Ans. Next day, after the fire, the author went to school. He had lost everything in the fire. He was not in his school dress. He was wearing the tennis shoes of his aunt. He had no books or homework, and no school bag. It made him deeply embarrassed.
His words—"The more I tried to fit in, the worse it got. Was I destined to be an outcast and geek all my life? That's what it felt like? I didn't want to grow up, change or have to handle life if it was going to be this way. I just wanted to curl up and die"—show his fear and insecurity.

आग लगने के बाद, अगले दिन, लेखक स्कूल गया। उसकी सभी चीजें आग में नष्ट हो गयी थीं। वह स्कूल की पोशाक में नहीं था। उसने अपनी चाची के टेनिस के जूते पहन रखे थे। उसके पास किताबें अथवा गृहकार्य नहीं था और स्कूल बैग भी नहीं था। इसने उसे अत्यन्त व्याकुल कर दिया।
उसके ये शब्द—"जितna मैं व्यवस्थित होने का प्रयत्न करता उतना ही खराब होता जाता। क्या मेरे भाग्य में सारी उम्र एक बहिष्कृत और जंगली की तरह हाँके जाना ही लिखा था? ऐसा ही मुझे लग रहा था। मैं बड़ा होना, बदलना अथवा इसी तरह के जीवन को और चलाना नहीं चाहता था। मैं सिमट कर मर जाना चाहता था"—उसका डर और असुरक्षा दर्शाते हैं।

Q. 4. The cat and the author are very fond of each other. How has this been shown in the story? Where was the cat after the fire? Who brings it back and how?
बिल्ली और लेखक एक-दूसरे को बहुत चाहते हैं। कहानी में यह कैसे दिखाया गया है? आग लगने के बाद बिल्ली कहाँ थी? उसे कौन वापस लाता है और कैसे?
Ans. The author and the cat were much fond of each other. The author had rescued the cat when she was a kitten. She never remained away from him. Sometimes the author would get up very early in the morning. The cat would tag along after him. She would climb up his robe and crawl into the pocket. She would fall asleep there.
When there was fire, the cat ran away in fear. She went a mile mile. A kind woman took her in. She worked hard to find whose cat it was. At last, after a month, she brought the cat back to the author.

लेखक और बिल्ली दोनों एक-दूसरे को बहुत चाहते थे। लेखक ने बिल्ली को बचाया था जब वह एक बिलौटा थी। वह कभी उससे दूर नहीं रहती थी। कई बार लेखक प्रातः बहुत जल्दी उठ खड़ा होता। बिल्ली उसके पीछे-पीछे लगी रहती। वह उसके कपड़ों के ऊपर चढ़ जाती और उसकी जेब में धीरे से घुस जाती। वहाँ वह सो जाती।
जब आग लग गई, तो बिल्ली डर के मारे भाग गई। वह एक मील दूर चली गई। एक दयालु औरत ने उसे अपने घर पर रख लिया। उसने यह जानने के लिए बहुत मेहनत की कि यह किसकी बिल्ली थी। आखिर एक महीने के बाद वह बिल्ली को वापस लेखक के पास ले आयी।

Q. 5. What actions of the schoolmates


change the author's understanding of life and people, and comfort him emotionally? How does his loneliness vanish and how does he start participating in life?

स्कूल के साथियों के कौन-से कार्य लेखक की जीवन तथा लोगों के प्रति समझ को बदलते हैं तथा उसे भावनात्मक रूप से राहत देते हैं? उसका एकाकीपन कैसे गायब होता है और वह कैसे जीवन में भाग लेने लगता है?

Ans. There was a fire in the author's house. Everything got burnt. The schoolmates made a collection and bought a lot of things for the author. He was offered school supplies, notebooks, all kinds of clothes—jeans, tops, sweatsuits etc. They invited him to their houses. Their genuine outpourings of concern touched his heart and changed his feelings and opinion towards them. That day he made new friends. He no more felt lonely and depressed. The company of his new friends and the friendly atmosphere around gave a new meaning to his life. His interest in life revived and he started taking part in the activities of life.

लेखक के मकान में आग लग गई। सभी वस्तुएँ जल गईं। स्कूल के साथियों ने पैसा इकट्ठा किया तथा लेखक के लिए बहुत सी चीजें खरीदें। उसे स्कूल के आवश्यक सामान, कापियाँ, सभी प्रकार के कपड़े-जीन्स, कमीज, स्वेटसूट आदि भेंट किये गये। उन्होंने उसे (लेखक को) अपने घर आमंत्रित किया। उनकी सच्ची चिन्ता uska दिल छू लिया और उनके प्रति उसके विचारों तथा भावनाओं को बदल दिया। उस दिन उसने नये मित्र बनाये। वह अब अकेला और हताश महसूस नहीं करता था। उसके मित्रों के साथ एवं चारों ओर के मित्रवत् वातावरण ने उसके जीवन को एक नया अर्थ दे दिया। जीवन में उसकी रुचि पुनः जग गई तथा उसने जीवन की क्रियाओं में भाग लेना प्रारम्भ कर दिया।

Q. 6. What is the meaning of "My cat was back and so was I"? Had the author gone anywhere? Why does he say that he was also back?

इसका क्या अर्थ है, "मेरी बिल्ली वापस आ गई थी और मैं भी"? क्या लेखक कहीं गया था? वह क्यों कहता है कि वह भी वापस आ गया था?

Ans. The author was sent to a new school. There he felt lost, friendless and lonely among strangers.

In the meantime, a fire broke out in his house. His pet cat got scared and ran about a mile away from the house. A kind lady brought her back. His schoolmates helped him with the gifts of clothes and school supplies. They had shown genuine concern for him. This changed his opinion and feelings towards them and life. He made friends and started taking interest in life again.

He had not gone anywhere physically but mentally and emotionally he had gone too far. He said "My cat was back and so was I" because he got back his lost cat, new friends and interest in life.

लेखक को एक नये स्कूल भेज दिया गया। वहाँ वह अजनबियों के बीच खोया हुआ, मित्रहीन तथा एकाकी महसूस करता था।

उसी समय, उसके घर में आग लग गयी। उसकी पालतू बिल्ली भयभीत हो गई तथा घर से एक मील दूर भाग गई। एक दयालु महिला उसे वापस लाई। उसके स्कूल के साथियों ने उसे कपड़ों तथा स्कूल के आवश्यक सामान के उपहार दिये। उन्होंने उसके प्रति सच्ची चिन्ता दिखाई थी। इसने उनके एवं जीवन के प्रति उसके विचार एवं भावनाएँ बदल दीं। उसने मित्र बनाये तथा जीवन में पुनः रुचि लेने लगा।

वह भौतिक रूप से कहीं नहीं गया था बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक रूप से बहुत दूर चला गया था। उसने कहा, "मेरी बिल्ली वापस आ गई थी तथा मैं भी" क्योंकि उसे अपनी खोई हुई बिल्ली, नये दोस्त तथा जीवन में रुचि पुनः प्राप्त हो गये थे।

ADDITIONAL QUESTIONS

I. Multiple Choice Questions :

1. How did the writer feel his first year of high school?
(A) He felt awkward and isolated.
(B) He felt at ease.
(C) He felt nothing special.
(D) None of the above.

2. How long did it take to put out the fire?
(A) Three hours.
(B) Two hours.
(C) Five hours.
(D) Six hours.

3. Where did the writer's family go to spend the night after the fire?
(A) To his maternal uncle's house.

(B) To a relative's house.
(C) To a neighbour's house.
(D) None of the above.

  1. How did the writer feel at school the following day?
    (A) He felt worthless and insecure.
    (B) He felt like going on a trip.
    (C) He felt just as usual.
    (D) None.

  2. From whom had the writer's family to borrow money?
    (A) His neighbours.
    (B) His school-friends.
    (C) His grandparents.
    (D) The Bank.

  3. How did the writer feel when he got his cat back?
    (A) He cried with joy. His feelings of loss and tragedy diminished.
    (B) He felt restored, secure and grateful to life.
    (C) Both (A) and (B).
    (D) Neither (A) nor (B).

Answers—1. (A) 2. (C) 3. (D) 4. (A) 5. (C) 6. (C)

II. Answer the following questions in about 60 words :

Q. 1. How did the author feel in the high school?
लेखक हाई स्कूल में कैसा महसूस करता था?
Ans. The author felt awkward in the high school. Though his new high school was twice as big as his old school, he missed his old teachers and friends. He wanted to go back to his old school and visit them. Nobody knew him in his new school. He had no friend there. The atmosphere was unfamiliar for him. So he felt very isolated.
लेखक ने हाई स्कूल में तकलीफदेह महसूस किया। हालाँकि उसका नया हाई स्कूल उसके पुराने स्कूल से दोगुना बड़ा था, फिर भी उसे अपने पुराने अध्यापकों तथा मित्रों की याद आती थी। वह अपने पुराने स्कूल में वापस जाना चाहता था और उनसे मिलना चाहता था। उसे उसके नए स्कूल में कोई नहीं जानता था। उसका वहाँ कोई दोस्त नहीं था। वातावरण उसके लिए अपरिचित था। अतः उसने बहुत एकाकी महसूस किया।

Q. 2. How long did it take to fight the fire? What was damaged?
आग बुझाने में कितना समय लगा? क्या नुकसान हुआ था?
Ans. It took five hours to fight the fire. The whole house was burnt, nothing was left. Whatever had not been burnt was destroyed by the water and the chemicals used by the firemen to put out the fire. Almost everything inside the house was damaged, the only material things not damaged were the photo albums, documents and some other personal items.
आग बुझाने में पाँच घण्टे का समय लगा। पूरा घर जल गया था, कुछ नहीं बचा था। जो कुछ नहीं जला था वह अग्निशामकों द्वारा आग बुझाने में प्रयुक्त पानी तथा रसायनों द्वारा नष्ट कर दिया गया था। घर के अंदर लगभग सब कुछ जल गया था, केवल फोटो एल्बम, दस्तावेज और कुछ व्यक्तिगत सामान नहीं जले थे।

Q. 3. Why did the author and his mother have to borrow money from the grandparents?
लेखक तथा उसकी माँ को दादा-दादी से पैसे क्यों उधार लेने पड़े?
Ans. Their house had burnt. Everything had gone up in smoke. There were no credit cards, cash or even any identification to be able to withdraw money from the bank. They needed money to rent a house and buy some new clothes for the author. So they had to borrow money from the grand-parents.
उनका घर जल गया था। सभी चीजें राख हो गयी थीं। उनके पास न क्रेडिट कार्ड था, न नकदी और अन्य कोई पहचान जिससे वे बैंक से धन निकाल सकें। उन्हें एक घर किराये पर लेने तथा लेखक के लिए कुछ नए कपड़े खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। अतः उन्हें दादा-दादी से पैसे उधार लेने पड़े।

III. Answer the following questions in about 80 words :

Q. 1. 'All the security.....had been ripped away.' Which security is the author talking about?
'सारी सुरक्षा'.....बलपूर्वक हटा दी गई थी।' लेखक किस सुरक्षा की बात कर रहा है?
Ans. The author is talking about the security he used to feel in his house and with his old school friends and his cat. All were suddenly