India - Size and Location
[भूगोल] भारत-आकार और स्थिति
समकालीन भारत-1 ( भूगोल )
1. भारत-आकार और स्थिति
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 2
प्रश्न- पूर्व देशान्तर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?
उत्तर- भारत का पूर्व से पश्चिम में विस्तार लगभग है। इसके कारण भारत के गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घण्टे का अन्तर आ जाता है। इसे दूर करने के लिए पूर्व देशान्तर को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है। इससे पूरे देश में एक ही समय को माना जाता है।
प्रश्न- कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अन्तर क्यों है?
उत्तर- कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अन्तर निम्न कारणों से है-
(1) कन्याकुमारी भूमध्य रेखा के समीप स्थित है जबकि कश्मीर भूमध्य रेखा से बहुत दूर कर्क रेखा के भी उत्तर में स्थित है।
(2) कन्याकुमारी में लगभग पूरे वर्ष सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं जबकि कश्मीर में तिरछी पड़ती हैं।
(3) इस प्रकार भिन्न अक्षांशों पर स्थित होने के कारण कन्याकुमारी तथा कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अन्तर पाया जाता है। कन्याकुमारी में दिन-रात लगभग समान अवधि के होते हैं जबकि कश्मीर में ऋतु के अनुसार दिन-रात की अवधि बदलती रहती है।
पृष्ठ 4
प्रश्न- पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केन्द्र-शासित क्षेत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर- पश्चिमी तट पर केन्द्र-शासित क्षेत्र हैं- (1) दादर और नगर हवेली एवं दमन और दीव (2) लक्षद्वीप समूह।
पूर्वी तट पर केन्द्रशासित क्षेत्र हैं- (1) पुदुच्चेरी, (2) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह।
प्रश्न- क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौनसा है?
उत्तर- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं छोटा राज्य गोवा है।
प्रश्न- कौनसे राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं?
उत्तर- निम्नलिखित राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं- (1) छत्तीसगढ़ (2) झारखण्ड (3) मध्यप्रदेश (4) हरियाणा (5) तेलंगाना।
प्रश्न-(i) पाकिस्तान (ii) चीन (iii) म्यांमार और (iv) बांग्लादेश की सीमाओं को छूने वाले राज्यों को चार वर्गों में विभाजित कीजिए। उदाहरणार्थ उन राज्यों को एक वर्ग में रखिए जिनकी सीमाएँ पाकिस्तान से मिलती हैं। इसी तरह अन्य शेष वर्ग बनाइए।
उत्तर- (i) पाकिस्तान की सीमा को छूने वाले राज्य-गुजरात, राजस्थान, पंजाब।
(ii) चीन की सीमा को छूने वाले राज्य-हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश।
(iii) म्यांमार की सीमा को छूने वाले राज्य-अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर और मिजोरम।
(iv) बांग्लादेश की सीमा को छूने वाले राज्य-पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए-
(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान (ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़ (घ) त्रिपुरा।
(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौनसा है?
(क) पू. (ख) पू.
(ग) पू. (घ) पू.
(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन (ख) भूटान
(ग) नेपाल (घ) म्यांमार।
(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केन्द्र-शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुदुच्चेरी (ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार (घ) दीव और दमन।
(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
790
(क) भूटान (ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश (घ) नेपाल।
उत्तरमाला-(i) (ख) (ii) (क) (iii) (ग) (iv) (ख) (v) (ख)।
प्रश्न 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
उत्तर- अरब सागर में स्थित द्वीप समूह-लक्षद्वीप द्वीप समूह।
बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
दक्षिण में भारत के द्वीपीय पड़ोसी देश हैं- (1) श्रीलंका, (2) मालदीव।
(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं।
उत्तर- क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश हैं- (1) रूस, (2) कनाडा, (3) संयुक्त राज्य अमेरिका, (4) चीन, (5) ब्राजील, (6) ऑस्ट्रेलिया।
(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर- उत्तर-पश्चिमी पड़ोसी देश-पाकिस्तान, अफगानिस्तान।
उत्तरी पड़ोसी देश-चीन, नेपाल, भूटान।
पूर्वी पड़ोसी देश-म्यांमार, बांग्लादेश।
(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है? उनके नाम बताइए।
उत्तर- कर्क रेखा भारत के अग्रलिखित राज्यों से होकर गुजरती है- (1) गुजरात, (2) राजस्थान, (3) मध्य प्रदेश, (4) छत्तीसगढ़, (5) झारखंड, (6) पश्चिम बंगाल, (7) त्रिपुरा, (8) मिजोरम।
प्रश्न 3. सूर्योदय अरुणाचल के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- भारत का देशांतरीय विस्तार पूर्व से लेकर पूर्व तक है। इनका अंतर लगभग का है। देशांतर का प्रभाव समय पर पड़ता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर एक पूरा घूर्णन करने में अर्थात् पार करने में 24 घण्टे का समय लेती है। इस प्रकार उसे पार करने में 4 मिनट का समय लगता है। अतः देशान्तरों को पार करने में कुल मिनट = 2 घंटे लगते हैं। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है इसलिए अरुणाचल प्रदेश में जो कि पूर्व पर स्थित है, सूर्य पहले दिखता है जबकि गुजरात में, जो कि पूर्व पर स्थित है, सूर्य दो घंटे बाद दिखता है।
दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय इसलिए दर्शाती है क्योंकि पूर्व देशान्तर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है।
प्रश्न 4. हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर- हिन्द महासागर पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है। इसी कारण यह भारत को केन्द्रीय स्थिति प्रदान करता है। हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे निम्नलिखित रूप में लाभ प्राप्त हुआ है-
(1) हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति के कारण यह वाणिज्य एवं व्यापार के मार्ग में अनुकूल स्थिति में है। पूर्व एवं पश्चिम को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग एवं वायुमार्ग हिन्द महासागर एवं भारतीय उपमहाद्वीप से होकर ही गुजरते हैं।
(2) हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्त्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम इसके नाम (हिन्दुस्तान) पर रखा गया है।
(3) हिन्द महासागर में अपनी केन्द्रीय स्थिति के कारण ही भारत पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप तथा पूर्वी एशिया के देशों तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ निकटतम व्यापारिक तथा सांस्कृतिक सम्बन्ध बनाये हुए है।
मानचित्र कौशल
प्रश्न 1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए-
(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
उत्तर- अरब सागर में स्थित द्वीप समूह-लक्षद्वीप।
बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह-अंडमान और निकोबार।
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
उत्तर- पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, भारत तथा श्रीलंका।
(iii) कर्क रेखा कौन-कौनसे राज्यों से गुजरती है?
उत्तर- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, प. बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम।
(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिन्दु।
उत्तर-कन्याकुमारी।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
उत्तर-
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश।
उत्तर-
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशान्तर।
उत्तर-सबसे पूर्वी देशान्तर-
सबसे पश्चिमी देशान्तर-
(viii) सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य।
उत्तर-गुजरात।
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
उत्तर-पाक जलसंधि।
(x) भारत के केन्द्रशासित क्षेत्र।
उत्तर-(1) चण्डीगढ़ (2) दिल्ली (3) दादर और नगर हवेली एवं दमन और दीव (4) लक्षद्वीप (5) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह (6) पांडिचेरी (7) जम्मू और कश्मीर (8) लद्दाख।
--- अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ---
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
- भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश कौनसा है?
(अ) (ब)
(स) (द)
2. भारतीय संघ का सबसे दक्षिणी बिन्दु कौनसा था?
(अ) कन्याकुमारी (ब) केरल
(स) इंदिरा बिन्दु (द) गंगोत्री।
3. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में स्थान है-
(अ) प्रथम (ब) चतुर्थ
(स) पाँचवां (द) सातवाँ।
4. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत है-
(अ) 16 (ब) 2.4
(स) 7 (द) 5.4
5. भारत की मानक याम्योत्तर रेखा है-
(अ) (ब)
(स) (द)
6. निम्न में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती है?
(अ) तेलंगाना (ब) झारखण्ड
(स) त्रिपुरा (द) मिजोरम
7. किस राज्य की सीमा पाकिस्तान से नहीं लगती है?
(अ) पंजाब (ब) राजस्थान
(स) महाराष्ट्र (द) गुजरात
8. भारत एवं श्रीलंका के मध्य स्थित जल सन्धि है-
(अ) पाक जल सन्धि (ब) लंका जल सन्धि
(स) लक्षद्वीप जल सन्धि (द) तमिल जल सन्धि
उत्तरमाला-1. (ब) 2. (स) 3. (द) 4. (ब) 5. (अ) 6. (अ) 7. (स) 8. (अ)।
निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
भारत .................... गोलार्ध में स्थित है। (दक्षिणी/उत्तरी)
कर्क रेखा भारत के .................... राज्यों से होकर गुजरती है। (8/9)
गुजरात से अरुणाचल के स्थानीय समय में .................... घंटे का अन्तर है। (दो/तीन)
भारत और श्रीलंका के बीच छोटा समुद्री रास्ता ....................जल सन्धि तथा मन्नार की खाड़ी है। (पाक/लंका)
उत्तर-1. उत्तरी, 2. 8, 3. दो, 4. पाक।
निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य वाक्य छाँटिए।
भारत विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा देश है। ( )
भारत के अक्षांश एवं देशान्तर का विस्तार लगभग है। ( )
भारत की मानक याम्योत्तर उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। ( )
दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप-समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है। ( )
उत्तर-1. असत्य, 2. सत्य, 3. सत्य, 4. सत्य।
निम्न को सुमेलित कीजिए-
| (अ) | (ब) |
|---|---|
| (i) सबसे उत्तरी अक्षांश | (a) |
| (ii) भारत का सबसे दक्षिण का अक्षांश | (b) |
| (iii) भारत का सबसे पूर्व का देशान्तर | (c) |
| (iv) भारत की मानक याम्योत्तर | (d) |
| (v) कर्क रेखा | (e) |
उत्तर-(i) (c), (ii) (b), (iii) (a), (iv) (e), (v) (d)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1. भारत के मुख्य भाग का विस्तार बतलाइये।
अथवा
भारत का अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार बतलाइये।
उत्तर- भारत का मुख्य भाग उत्तर से उत्तर अक्षांश तक तथा पूर्व से पूर्व देशान्तर तक विस्तृत है।
792
प्रश्न 2. भारतीय संघ के सबसे दक्षिणी बिन्दु का नाम बताइये।
उत्तर- भारतीय संघ के सबसे दक्षिणी बिन्दु का नाम इन्दिरा बिन्दु है।
प्रश्न 3. गुजरात की अपेक्षा अरुणाचल प्रदेश में सूर्य कितनी देर पहले दिखाई देता है?
उत्तर- दो घंटे पहले।
प्रश्न 4. भारत की मानक याम्योत्तर कहाँ से गुजरती है?
उत्तर- भारत की मानक याम्योत्तर उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है।
प्रश्न 5. भारतीय मुख्य भूमि की पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण की लम्बाई बताइये।
उत्तर- भारतीय मुख्य भूमि की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई-लगभग कि.मी.।
भारतीय मुख्य भूमि की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई-लगभग कि.मी.।
प्रश्न 6. स्वेज नहर को कब खोला गया?
उत्तर- स्वेज नहर को सन् में खोला गया।
प्रश्न 7. स्वेज नहर के कारण यूरोप एवं भारत के बीच दूरी में कितनी कमी आई?
उत्तर- कि.मी. की।
प्रश्न 8. भारतीय भूखण्ड कहाँ स्थित है?
उत्तर- भारतीय भूखण्ड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है।
प्रश्न 9. भारत एवं श्रीलंका के मध्य कौनसी जल सन्धि है?
उत्तर- भारत एवं श्रीलंका के मध्य पाक जलसन्धि है।
प्रश्न 10. स्वतन्त्रता से पूर्व अंग्रेजी शासनकाल में भारत में कितने प्रकार के राज्य थे?
उत्तर- दो प्रकार के-(1) प्रांत (2) रियासत।
प्रश्न 11. श्रीलंका को भारत से कौन अलग करता है?
उत्तर- पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी श्रीलंका को भारत से अलग करती है।
प्रश्न 12. मालदीव कहाँ स्थित है?
उत्तर- मालदीव हिन्दमहासागर में लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1. भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिये।
उत्तर- भारत के पड़ोसी देश निम्न प्रकार हैं-
(1) पाकिस्तान (2) अफगानिस्तान (3) चीन (4) नेपाल (5) भूटान (6) बांग्लादेश (7) म्यांमार (8) श्रीलंका (9) मालदीव।
प्रश्न 2. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है? उन राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर- कर्क रेखा भारत के राज्यों से होकर गुजरती है। ये आठ राज्य हैं-(i) गुजरात (ii) राजस्थान (iii) मध्यप्रदेश (iv) छत्तीसगढ़ (v) झारखण्ड (vi) प. बंगाल (vii) त्रिपुरा और (viii) मिजोरम।
प्रश्न 3. सन् से पहले ब्रिटिश काल में भारत में कितने प्रकार के राज्य थे? वर्णन कीजिये।
उत्तर- सन् से पहले ब्रिटिश काल में भारत में दो प्रकार के राज्य थे-(1) प्रांत और (2) रियासत। प्रांत वे राज्य थे जिन पर वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी शासन करते थे जबकि रियासतों पर अंग्रेजी शासकों की प्रभुसत्ता मानकर वहाँ का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के आधार पर स्वायत्तता से किया जाता था।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1. भारत की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिये।
अथवा
भारत की भूमि की भौगोलिक विशेषता समझाइये।
उत्तर- भारत की भौगोलिक स्थिति-भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसका मुख्य भू-भाग उत्तर से उत्तर अक्षांश तथा पूर्व से पूर्व देशान्तर तक है। कर्क रेखा उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है। भारतीय भू-खण्ड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर है। बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित हैं। भारतीय भू-भाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है। इसके दक्षिण में हिन्द महासागर है।
प्रश्न 2. भारत के आकार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
उत्तर- भारत का आकार-भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। यह विश्व का सातवां बड़ा देश है। भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग लाख वर्ग कि.मी. है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का प्रतिशत है। भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग कि.मी. और समुद्री तट रेखा अंडमान