पाठ का हिन्दी-अनुवाद : 

1. एषा का? 
एषा ……………………….. घटिका समयं सूचयति। 

हिन्दी-अनुवाद – 

यह क्या है?
यह झूला है। 
झूला कहाँ है? 
झूला बगीचे में है।
वह क्या है? 
वह घड़ी है। 
घड़ी क्या सूचित करती है?
घड़ी समय सूचित करती है। 

विशेष-यहाँ सभी वाक्यों में एकवचन तथा स्त्रीलिङ्ग शब्दों का प्रयोग हुआ है।

2. एते के? 

किम् एते …………………… ते वाहनं चालयतः। 

हिन्दी-अनुवाद – 

ये दो कौन हैं?
क्या ये दो कोयलें हैं? 
नहीं, ये दो गौरैया हैं। 
गौरैया क्या कर रही हैं?
ये दोनों फुदक रही हैं।
वे दो कौन हैं? 
वे दो महिला ड्राइवर (चालक) हैं। 
वे दोनों क्या कर रही (करती) हैं?
वे दोनों वाहन चला रही (चलाती) हैं। 

विशेष-यहाँ सभी वाक्य द्विवचन में हैं तथा कर्तृपद स्त्रीलिङ्ग द्विवचन में हैं।

3. एताः का:? एताः …………………………………….. ताः चरन्ति।

हिन्दी-अनुवाद – 

ये (सब) क्या हैं?
ये थालियाँ हैं। 
क्या ये (सब) गोल हैं?
हाँ, ये गोल ही हैं।
वे (सब) क्या हैं? 
वे बकरियाँ हैं। 
वे क्या कर रही (करती) हैं?
वे चर रही (चरती) हैं। 

विशेष – यहाँ सभी वाक्य स्त्रीलिङ्ग एवं बहुवचन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0:00
0:00