RajBoardExam
📚 कक्षा 10 विज्ञान (Science)हिंदी माध्यमसत्र 2026-27 सम्पूर्ण हल

पाठ 1: रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

Chemical Reactions and Equations

📅 शैक्षणिक सत्र: 2026-27•📖 RBSE/NCERT डिजिटल पासबुक•🎯 संपूर्ण प्रश्नोत्तर
भाग 1 — समाधान (Solutions)

📖 1. समाधान: पाठगत एवं पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान — सभी पाठगत (In-text) एवं अभ्यास (Exercise) प्रश्नों के सटीक एवं संपूर्ण हल।

पाठगत प्रश्न

पृष्ठ 6

प्रश्न 1. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?

उत्तर- वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को रेगमाल से साफ किया जाता है क्योंकि धातु सतह पर धातु ऑक्साइड की परत एवं अशुद्धियों के कारण उसका दहन आसानी से नहीं होता है। रेगमाल से साफ करने पर उसकी सतह खुरदरी हो जाती है, जिससे अभिक्रिया का वेग बढ़ जाता है एवं शुद्ध मैग्नीशियम प्राप्त होता है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए-

(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन →\rightarrow हाइड्रोजन क्लोराइड

(ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमिनियम सल्फेट →\rightarrow बेरियम सल्फेट + ऐलुमिनियम क्लोराइड

(iii) सोडियम + जल →\rightarrow सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन

उत्तर-

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 1

प्रश्न 3. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए-

(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।

उत्तर- BaCl2(aq)+Na2SO4(aq)→2NaCl(aq)+BaSO4(s)↓BaCl_{2}(aq)+Na_{2}SO_{4}(aq) \rightarrow 2NaCl(aq)+BaSO_{4}(s) \downarrow

(श्वेत अवक्षेप)

(ii) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।

उत्तर- NaOH(aq)+HCl(aq)→NaCl(aq)+H2O(l)NaOH(aq)+HCl(aq) \rightarrow NaCl(aq)+H_{2}O(l)

पृष्ठ 11

प्रश्न 1. किसी पदार्थ 'X' के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है।

(i) पदार्थ 'X' का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए।

उत्तर- पदार्थ 'X' कैल्शियम ऑक्साइड है। जिसका उपयोग सफेदी करने के लिए होता है। इसे चूना या बिना बुझा चूना भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र CaOCaO है।

(ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ 'X' की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर- CaO(s)+H2O(l)→Ca(OH)2(aq)+ऊष्माCaO(s)+H_{2}O(l) \rightarrow Ca(OH)_{2}(aq)+\text{ऊष्मा}

(बिना बुझा चूना) (बुझा हुआ चूना)

Ca(OH)2Ca(OH)_{2} कैल्शियम हाइड्रोक्साइड है।

प्रश्न 2. क्रियाकलाप 1.7 (पाठ्यपुस्तक में देखें) में एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है? उस गैस का नाम बताइए।

उत्तर- क्रियाकलाप 1.7 में जल के वैद्युत अपघटन की अभिक्रिया निम्न प्रकार से होती है-

2H2O(l)→वैद्युतअपघटन2H2(g)+O2(g)2H_{2}O(l) \rightarrow \text{वैद्युत} \text{अपघटन}2H_{2}(g)+O_{2}(g)

अभिक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् कैथोड व ऐनोड पर हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैस 2:12:1 के अनुपात में प्राप्त होती है। द्रव्यमान संरक्षण के नियमानुसार जब जल ( H2OH_{2}O ) के दो अणु अपघटित होते हैं तब उत्पन्न हाइड्रोजन की मात्रा ऑक्सीजन की मात्रा से दोगुनी होती है। इसीलिए उपरोक्त क्रियाकलाप में एक परखनली में हाइड्रोजन गैस की मात्रा दोगुनी है।

पृष्ठ 15

प्रश्न 1. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर- जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के नीले रंग के विलयन में डुबोया जाता है। इससे होने वाली अभिक्रिया में अधिक क्रियाशील तत्व (धातु) लोहा (आयरन) दूसरे कम क्रियाशील तत्व कॉपर को कॉपर सल्फेट के विलयन से विस्थापित कर देता है या हटा देता है।

Fe(s)+CuSO4(aq)→FeSO4(aq)+Cu(s)Fe(s)+CuSO_{4}(aq) \rightarrow FeSO_{4}(aq)+Cu(s)

(आयरन) (कॉपर सल्फेट) (आयरन सल्फेट) (कॉपर)

नीला रंग हल्का हरा रंग भूरा रंग

इससे लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है तथा कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग मलीन हो जाता है।

प्रश्न 2. क्रियाकलाप 1.10 (पाठ्यपुस्तक में देखें) से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर- द्विविस्थापन अभिक्रिया-वे अभिक्रियाएँ, जिनमें दो भिन्न-भिन्न अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान या विनिमय होता है, द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं। उदाहरण के लिए-

3CaCl2(aq)+Al2(SO4)3(aq)→3CaSO4(s)↓+2AlCl3(aq)3CaCl_{2(aq)}+Al_{2}(SO_{4})_{3(aq)} \rightarrow 3CaSO_{4(s)} \downarrow +2AlCl_{3(aq)}

(कैल्सियम क्लोराइड) (ऐलुमिनियम सल्फेट) (कैल्सियम सल्फेट) (ऐलुमिनियम क्लोराइड)

प्रश्न 3. निम्न अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए-

(i) 4Na(s)+O2(g)→2Na2O(s)4Na_{(s)}+O_{2(g)} \rightarrow 2Na_{2}O_{(s)}

उत्तर- इस अभिक्रिया में सोडियम ( NaNa ) उपचयित (ऑक्सीकरण) हो रहा है तथा ऑक्सीजन ( O2O_{2} ) अपचयित पदार्थ है।

(ii) CuO(s)+H2(g)→Cu(s)+H2O(l)CuO_{(s)}+H_{2(g)} \rightarrow Cu_{(s)}+H_{2}O_{(l)} (प्रश्न बैंक)

उत्तर- इस अभिक्रिया में CuOCuO का अपचयन तथा H2H_{2} का उपचयन (ऑक्सीकरण) हो रहा है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौनसा कथन असत्य है?

(माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25; प्रश्न बैंक)

2PbO(s)+C(s)→2Pb(s)+CO2(g)2PbO_{(s)}+C_{(s)} \rightarrow 2Pb_{(s)}+CO_{2(g)}

(a) सीसा अपचयित हो रहा है।
(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
(c) कार्बन उपचयित हो रहा है।
(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।
(i) (a) एवं (b) (ii) (a) एवं (c) (iii) (a) एवं (c) (iv) सभी

उत्तर-(i) (a) एवं (b)

**प्रश्न 2. Fe2O3+2Al→Al2O3+2FeFe_{2}O_{3}+2Al \rightarrow Al_{2}O_{3}+2Fe ऊपर दी गई अभिक्रिया किस प्रकार की है?**

(माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2021-22, 2024-25; प्रश्न बैंक)

(a) संयोजन अभिक्रिया
(b) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(c) वियोजन अभिक्रिया
(d) विस्थापन अभिक्रिया

उत्तर-(d) विस्थापन अभिक्रिया।

प्रश्न 3. लौह-चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर पर निशान लगाइए।

(a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
(b) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रोक्साइड बनता है।
(c) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
(d) आयरन लवण एवं जल बनता है।

उत्तर-(a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।

प्रश्न 4. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?

(माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2021-22)

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण-संतुलित रासायनिक समीकरण वह होता है, जिसके दायें व बायें दोनों पक्षों (अभिकारक एवं उत्पाद) के प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है।

रासायनिक समीकरण को संतुलित करने का महत्व- द्रव्यमान संरक्षण नियम के अनुसार किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो निर्माण होता है न ही विनाश अर्थात किसी भी रासायनिक अभिक्रिया के उत्पाद तत्वों का कुल द्रव्यमान अभिकारक तत्वों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है। अतः रासायनिक अभिक्रिया के पहले एवं उसके पश्चात् प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है। इसलिए कंकाली समीकरण (Skeleton equation) को संतुलित करना आवश्यक है।

जैसे- Fe+H2O→Fe3O4+H2Fe+H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+H_{2} (कंकाली समीकरण)

3Fe+4H2O→Fe3O4+4H23Fe+4H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+4H_{2} (संतुलित समीकरण)

उपरोक्त अभिक्रिया में FeFe , जल वाष्प से क्रिया करके आयरन ऑक्साइड तथा हाइड्रोजन गैस बना रहा है।

प्रश्न 5. निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए-

(a) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाती है। (प्रश्न बैंक)
(b) हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है। (प्रश्न बैंक)
(c) ऐलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है। (प्रश्न बैंक)
(d) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है। (प्रश्न बैंक)

उत्तर-

(a) N2(g)+H2(g)→NH3(g)N_{2}(g)+H_{2}(g) \rightarrow NH_{3}(g)

संतुलित समीकरण- N2(g)+3H2(g)→2NH3(g)N_{2}(g)+3H_{2}(g) \rightarrow 2NH_{3}(g)

(b) H2S(g)+O2(g)→H2O(l)+SO2(g)H_{2}S(g)+O_{2}(g) \rightarrow H_{2}O(l)+SO_{2}(g)

संतुलित समीकरण- 2H2S(g)+3O2(g)→2H2O(l)+2SO2(g)2H_{2}S(g)+3O_{2}(g) \rightarrow 2H_{2}O(l)+2SO_{2}(g)

(c) Al2(SO4)3(aq)+BaCl2(aq)→AlCl3(aq)+BaSO4(s)Al_{2}(SO_{4})_{3}(aq)+BaCl_{2}(aq) \rightarrow AlCl_{3}(aq)+BaSO_{4}(s)

संतुलित समीकरण- Al2(SO4)3(aq)+3BaCl2(aq)→2AlCl3(aq)+3BaSO4(s)↓Al_{2}(SO_{4})_{3}(aq)+3BaCl_{2}(aq) \rightarrow 2AlCl_{3}(aq)+3BaSO_{4}(s) \downarrow

(d) K(s)+H2O(l)→KOH(aq)+H2(g)K(s)+H_{2}O(l) \rightarrow KOH(aq)+H_{2}(g)

संतुलित समीकरण- 2K(s)+2H2O(l)→2KOH(aq)+H2(g)2K(s)+2H_{2}O(l) \rightarrow 2KOH(aq)+H_{2}(g)

प्रश्न 6. निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए-

(a) HNO3+Ca(OH)2→Ca(NO3)2+H2OHNO_{3}+Ca(OH)_{2} \rightarrow Ca(NO_{3})_{2}+H_{2}O (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2025-26)
(b) NaOH+H2SO4→Na2SO4+H2ONaOH+H_{2}SO_{4} \rightarrow Na_{2}SO_{4}+H_{2}O (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2025-26; प्रश्न बैंक)
(c) NaCl+AgNO3→AgCl+NaNO3NaCl+AgNO_{3} \rightarrow AgCl+NaNO_{3}
(d) BaCl2+H2SO4→BaSO4+HClBaCl_{2}+H_{2}SO_{4} \rightarrow BaSO_{4}+HCl

उत्तर-संतुलित समीकरण-

(a) 2HNO3+Ca(OH)2→Ca(NO3)2+2H2O2HNO_{3}+Ca(OH)_{2} \rightarrow Ca(NO_{3})_{2}+2H_{2}O
(b) 2NaOH+H2SO4→Na2SO4+2H2O2NaOH+H_{2}SO_{4} \rightarrow Na_{2}SO_{4}+2H_{2}O
(c) NaCl+AgNO3→AgCl+NaNO3NaCl+AgNO_{3} \rightarrow AgCl+NaNO_{3}
(d) BaCl2+H2SO4→BaSO4+2HClBaCl_{2}+H_{2}SO_{4} \rightarrow BaSO_{4}+2HCl

प्रश्न 7. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए-

(a) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड →\rightarrow कैल्शियम कार्बोनेट + जल (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25; प्रश्न बैंक)
(b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट →\rightarrow जिंक नाइट्रेट + सिल्वर (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25)
(c) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड →\rightarrow ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर (प्रश्न बैंक)
(d) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट →\rightarrow बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड

उत्तर-संतुलित रासायनिक समीकरण-

(a) Ca(OH)2(aq)+CO2(g)→CaCO3(s)+H2O(l)Ca(OH)_{2}(aq)+CO_{2}(g) \rightarrow CaCO_{3}(s)+H_{2}O(l)
(b) Zn(s)+2AgNO3(aq)→Zn(NO3)2(aq)+2Ag(s)Zn(s)+2AgNO_{3}(aq) \rightarrow Zn(NO_{3})_{2}(aq)+2Ag(s)
(c) 2Al(s)+3CuCl2(aq)→2AlCl3(aq)+3Cu(s)2Al(s)+3CuCl_{2}(aq) \rightarrow 2AlCl_{3}(aq)+3Cu(s)
(d) BaCl2(aq)+K2SO4(aq)→BaSO4(s)+2KCl(aq)BaCl_{2}(aq)+K_{2}SO_{4}(aq) \rightarrow BaSO_{4}(s)+2KCl(aq)

प्रश्न 8. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए-

(a) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq)+(aq)+ बेरियम आयोडाइड (aq)→(aq) \rightarrow पोटैशियम आयोडाइड (aq)+(aq)+ बेरियम ब्रोमाइड (s)(s)
(b) जिंक कार्बोनेट (s)→(s) \rightarrow जिंक ऑक्साइड (s)+(s)+ कार्बन डाइऑक्साइड (g)(g) (प्रश्न बैंक)
(c) हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g) →\rightarrow हाइड्रोजन क्लोराइड (g)
(d) मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) →\rightarrow मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g)

(प्रश्न बैंक)

उत्तर- (a) यह द्विविस्थापन एवं अवक्षेपण अभिक्रिया है। इसका संतुलित रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार से है-

2KBr(aq)+BaI2(aq)→2KI(aq)+BaBr2(s)↓2KBr_{(aq)}+BaI_{2(aq)} \rightarrow 2KI_{(aq)}+BaBr_{2(s)} \downarrow (अवक्षेप)

(b) यह वियोजन अभिक्रिया है। इसका संतुलित रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार से है-

ZnCO3(s)→ZnO(s)+CO2(g)ZnCO_{3(s)} \rightarrow ZnO_{(s)}+CO_{2(g)}

(c) यह संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है। इसका संतुलित रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार होगा-

H2(g)+Cl2(g)→2HCl(g)H_{2(g)}+Cl_{2(g)} \rightarrow 2HCl_{(g)}

(d) यह विस्थापन अभिक्रिया है। इसका संतुलित रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार से है-

Mg(s)+2HCl(aq)→MgCl2(aq)+H2(g)Mg_{(s)}+2HCl_{(aq)} \rightarrow MgCl_{2(aq)}+H_{2(g)}

प्रश्न 9. ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।

अथवा

ऊष्माक्षेपी व ऊष्माशोषी अभिक्रिया की परिभाषा लिखकर एक-एक उदाहरण (अभिक्रिया) लिखिए।

(माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2025-26)

उत्तर- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया- वह अभिक्रिया, जिसमें उत्पाद के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है, जिससे अभिक्रिया मिश्रण का तापमान बढ़ जाता है, उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं। ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाओं में उत्पादों के बाद धन चिह्न (+) लगाकर ऊर्जा/ऊष्मा शब्द लिखा जाता है।

उदाहरण- (1) प्राकृतिक गैस ( CH4CH_{4} ) का दहन

CH4(g)+2O2(g)→CO2(g)+2H2O(g)+ऊर्जाCH_{4(g)}+2O_{2(g)} \rightarrow CO_{2(g)}+2H_{2}O_{(g)}+\text{ऊर्जा}

(2) श्वसन भी एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

C6H12O6(aq)+6O2(aq)→6CO2(aq)+6H2O(l)+ऊर्जाC_{6}H_{12}O_{6(aq)}+6O_{2(aq)} \rightarrow 6CO_{2(aq)}+6H_{2}O_{(l)}+\text{ऊर्जा}

(ग्लूकोज)

(3) वनस्पति द्रव्य (शाक-सब्जियाँ) का विघटित होकर कंपोस्ट बनना भी ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

ऊष्माशोषी अभिक्रिया- वह अभिक्रिया, जिसमें ऊष्मा का अवशोषण होता है, जिससे अभिक्रिया मिश्रण का तापमान घट जाता है, उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं। ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं में उत्पादों के बाद ऋण चिह्न (-) या तीर के निशान के ऊपर सूर्य का प्रकाश या ऊष्मा या विद्युत ऊर्जा शब्द लिखा जाता है।

उदाहरण- (1) नाइट्रोजन व ऑक्सीजन गैस को ताप (ऊष्मा) देकर नाइट्रिक ऑक्साइड ( NONO ) को बनाना

N2(g)+O2(g)→ताप2NO(g)N_{2(g)}+O_{2(g)} \rightarrow \text{ताप}2NO_{(g)}

(2) शर्करा (Sugar) का जल में विलयन बनाना।

सिल्वर क्लोराइड ( AgClAgCl ) का सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में सिल्वर व क्लोरीन उत्पादों में वियोजित होना।

(3) 2AgCl(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Cl2(g)2AgCl_{(s)} \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag_{(s)}+Cl_{2(g)}

प्रश्न 10. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।

उत्तर- सभी प्राणियों को जीवित रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो उन्हें भोजन से प्राप्त होती है। पाचन क्रिया के समय खाद्य पदार्थ छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त हो जाता है। खाद्य पदार्थ जैसे चावल, आलू तथा ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसके टूटने से ग्लूकोज प्राप्त होता है।

ग्लूकोज हमारे शरीर की कोशिकाओं में उपस्थित ऑक्सीजन से मिलकर (क्रिया करके) हमें ऊर्जा प्रदान करता है। यह ऑक्सीजन श्वसन से प्राप्त होती है। अतः श्वसन ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

श्वसन में प्राप्त ऊर्जा के लिए निम्न समीकरण होता है-

C6H12O6(aq)+6O2(aq)→6CO2(aq)+6H2O(l)+ऊर्जाC_{6}H_{12}O_{6(aq)}+6O_{2(aq)} \rightarrow 6CO_{2(aq)}+6H_{2}O_{(l)}+\text{ऊर्जा}

(ग्लूकोज)

प्रश्न 11. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।

उत्तर : वियोजन अभिक्रिया संयोजन अभिक्रिया की विपरीत होती है क्योंकि वियोजन अभिक्रिया में एक अभिकारक टूटकर छोटे-छोटे एक से अधिक उत्पाद बनाता है जबकि संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद बनाते हैं।

संयोजन अभिक्रिया- H2(g)H_{2}(g) तथा O2(g)O_{2}(g) से जल का निर्माण

2H2(g)+O2(g)→2H2O(l)2H_{2}(g)+O_{2}(g) \rightarrow 2H_{2}O(l)

वियोजन अभिक्रिया-

(i) FeSO4⋅7H2O(s)→ऊष्माFeSO4(s)+7H2O(g)FeSO_{4}·7H_{2}O(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}FeSO_{4}(s)+7H_{2}O(g)

(क्रिस्टलीय फेरस सल्फेट (हरा रंग) →\rightarrow फेरस सल्फेट (श्वेत रंग) + जलवाष्प)

(ii) 2FeSO4(s)→ऊष्माFe2O3(s)+SO2(g)+SO3(g)2FeSO_{4}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}Fe_{2}O_{3}(s)+SO_{2}(g)+SO_{3}(g)

(फेरस सल्फेट (श्वेत रंग) →\rightarrow फेरिक ऑक्साइड (भूरा रंग))

गर्म करने पर क्रिस्टलीय फेरस सल्फेट ( FeSO4⋅7H2OFeSO_{4}·7H_{2}O ) का हरा क्रिस्टल जल अणुओं को त्याग देता है। अतः क्रिस्टल का हरा रंग बदल कर श्वेत हो जाता है। इसके उपरांत श्वेत फेरस सल्फेट को गर्म करने पर यह फेरिक ऑक्साइड ( Fe2O3Fe_{2}O_{3} ), सल्फर डाइऑक्साइड ( SO2SO_{2} ) तथा सल्फर ट्राइऑक्साइड ( SO3SO_{3} ) में वियोजित हो जाता है। Fe2O3Fe_{2}O_{3} के कारण इसका रंग श्वेत से भूरा हो जाता है।

इस प्रकार स्पष्ट है कि वियोजन अभिक्रियाएँ, संयोजन अभिक्रियाओं के विपरीत होती हैं।

प्रश्न 12. उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।

उत्तर :

(i) ऊष्मा के रूप में ऊर्जा का प्रयोग- कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर यह अपघटित होकर कैल्शियम ऑक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड देता है।

CaCO3(s)→ऊष्माCaO(s)+CO2(g)CaCO_{3}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}CaO(s)+CO_{2}(g)

(चूना पत्थर →\rightarrow कैल्शियम ऑक्साइड या बिना बुझा हुआ चूना)

(ii) प्रकाश के रूप में ऊर्जा का प्रयोग- सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में सिल्वर क्लोराइड, सिल्वर एवं क्लोरीन में वियोजित हो जाता है।

2AgCl(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Cl2(g)2AgCl(s) \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag(s)+Cl_{2}(g)

(सिल्वर क्लोराइड →\rightarrow सिल्वर (धूसर काला रंग) + क्लोरीन)

(iii) विद्युत के रूप में ऊर्जा का प्रयोग- जब अम्लीकृत जल का वैद्युत अपघटन किया जाता है, तब वह अपघटित होकर कैथोड व ऐनोड पर क्रमशः हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसें बनाता है।

2H2O(l)→तनुH2SO4विद्युतऊर्जा2H2(g)+O2(g)2H_{2}O(l) \rightarrow \text{तनु} H_{2}SO_{4}\text{विद्युत} \text{ऊर्जा}2H_{2}(g)+O_{2}(g)

प्रश्न 13. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

उत्तर : विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में अन्तर-

विस्थापन अभिक्रिया

द्विविस्थापन अभिक्रिया

इन अभिक्रियाओं में किसी यौगिक से उसका कम क्रियाशील तत्व किसी अपेक्षाकृत अधिक क्रियाशील तत्व द्वारा विस्थापित हो जाता है।

इन अभिक्रियाओं में दो भिन्न-भिन्न अभिकारकों के आयनों के मध्य विनिमय होता है जिससे नये उत्पाद बनते हैं।

समीकरण-

(i) Zn(s)+CuSO4(aq)→ZnSO4(aq)+Cu(s)Zn_{(s)}+CuSO_{4(aq)} \rightarrow ZnSO_{4(aq)}+Cu_{(s)}

कॉपर सल्फेट

इस अभिक्रिया में ZnZn अपेक्षाकृत अधिक क्रियाशील धातु होने के कारण CuSO4CuSO_{4} से कम क्रियाशील CuCu धातु को विस्थापित कर देता है।

(ii) Fe(s)+CuSO4(aq)→FeSO4(aq)+Cu(s)Fe_{(s)}+CuSO_{4(aq)} \rightarrow FeSO_{4(aq)}+Cu_{(s)}

कॉपर सल्फेट फेरस सल्फेट

समीकरण-

(i) Na2SO4(aq)+BaCl2(aq)→BaSO4(s)+2NaCl(aq)Na_{2}SO_{4(aq)}+BaCl_{2(aq)} \rightarrow BaSO_{4(s)}+2NaCl_{(aq)}

अवक्षेप

(ii) AgNO3(aq)+NaCl(aq)→AgCl(s)+NaNO3(aq)AgNO_{3(aq)}+NaCl_{(aq)} \rightarrow AgCl_{(s)}+NaNO_{3(aq)}

अवक्षेप

प्रश्न 14. सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर : सिल्वर धातु के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है क्योंकि कॉपर, सिल्वर से अधिक क्रियाशील है। अतः कॉपर धातु सिल्वर नाइट्रेट के लवण से सिल्वर को विस्थापित कर देगी जो पात्र के पेंदे में नीचे की ओर बैठ जायेगी। इसकी अभिक्रिया निम्न प्रकार होती है—

2AgNO3(aq)+Cu(s)→Cu(NO3)2(aq)+2Ag(s)↓2AgNO_{3(aq)}+Cu_{(s)} \rightarrow Cu(NO_{3})_{2}(aq)+2Ag_{(s)} \downarrow

सिल्वर नाइट्रेट कॉपर कॉपर नाइट्रेट सिल्वर (चाँदी)

प्रश्न 15. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर : अवक्षेपण अभिक्रिया—जब किसी अभिक्रिया में उत्पाद के रूप में अविलेय पदार्थ बनता है, तो वह अविलेय उत्पाद विलयन में नीचे स्थिर हो जाता है और 'अवक्षेप' कहलाता है। जिस अभिक्रिया में अवक्षेप का निर्माण होता है उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं। इसे नीचे की ओर तीर ( ↓\downarrow ) लगाकर दर्शाते हैं।

Na2SO4(aq)+BaCl2(aq)→BaSO4(s)↓+2NaCl(aq)Na_{2}SO_{4(aq)}+BaCl_{2(aq)} \rightarrow BaSO_{4(s)} \downarrow +2NaCl_{(aq)}

सोडियम सल्फेट बेरियम क्लोराइड बेरियम सल्फेट सोडियम क्लोराइड (श्वेत अवक्षेप)

प्रश्न 16. ऑक्सीजन के योग या ह्रास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए। प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए—

(a) उपचयन

(b) अपचयन

उत्तर :

(a) उपचयन— वह अभिक्रिया, जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का योग होता है अर्थात् ऑक्सीजन की वृद्धि होती है, उसे उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

उपचयन के उदाहरण—

(1) 2Cu(s)+O2(g)→तापन2CuO(s)2Cu_{(s)}+O_{2(g)} \rightarrow \text{तापन}2CuO_{(s)}

कॉपर ऑक्साइड (काला रंग)

(2) C(s)+O2(g)→तापनCO2(g)C_{(s)}+O_{2(g)} \rightarrow \text{तापन}CO_{2(g)}

(b) अपचयन— वह अभिक्रिया, जिसमें किसी पदार्थ में से ऑक्सीजन निकलती है अर्थात् ऑक्सीजन की कमी (ह्रास) होती है, अपचयन अभिक्रिया कहलाती है।

अपचयन के उदाहरण—

(1) CuO(s)+H2(g)→तापनCu(s)+H2O(l)CuO_{(s)}+H_{2(g)} \rightarrow \text{तापन}Cu_{(s)}+H_{2}O_{(l)}

भूरा रंग

(2) ZnO(s)+C(s)→तापनCO2(g)ZnO_{(s)}+C_{(s)} \rightarrow \text{तापन}CO_{2(g)}

प्रश्न 17. एक भूरे रंग का चमकदार तत्व 'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।

उत्तर : तत्व 'X' कॉपर है तथा काले रंग का यौगिक कॉपर (II) ऑक्साइड ( CuOCuO ) है।

कॉपर भूरे रंग का चमकदार तत्व है। इसको वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर यह ऑक्सीकृत होकर काले रंग के कॉपर (II) ऑक्साइड में बदल जाता है।

2Cu+O2→तापन2CuO2Cu+O_{2} \rightarrow \text{तापन}2CuO

(कॉपर, चमकदार भूरा रंग) (ऑक्सीजन) (कॉपर ऑक्साइड, काला रंग)

प्रश्न 18. लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2021-22)

उत्तर : लोहे की वस्तुएँ अम्ल, नमी आदि के सम्पर्क में आकर संक्षारित होने लगती हैं तथा उन पर लालिमायुक्त भूरे रंग की परत चढ़ जाती है। इसे लोहे पर जंग लगना कहते हैं। इसके कारण लोहे की वस्तुएँ नष्ट होने लगती हैं। इन्हें नष्ट होने से बचाने के लिए उन पर हम पेंट करते हैं क्योंकि पेंट करने से लोहे के पदार्थ की ऊपरी सतह खुली नहीं रहती है। वह वायु तथा नमी के साथ सीधे सम्पर्क में नहीं आती, जिसके कारण उसमें जंग नहीं लगता। इसलिए लोहे की वस्तुओं में पेंट किया जाता है।

प्रश्न 19. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25)

उत्तर : तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को निष्क्रिय गैस नाइट्रोजन से इसलिए प्रभावित किया जाता है ताकि उनका उपचयन (ऑक्सीकरण) न हो सके। अन्यथा उनका ऑक्सीजन की उपस्थिति के कारण उपचयन होने पर वे विकृतगंधी हो जाते हैं और उनके स्वाद एवं गन्ध में परिवर्तन हो जाता है।

प्रश्न 20. निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए-

(a) संक्षारण

अथवा

संक्षारण किसे कहते हैं? (प्रश्न बैंक)

(b) विकृतगंधिता। (प्रश्न बैंक)

उत्तर :

(a) संक्षारण (Corrosion) : जब कोई धातु अपने आसपास स्थित अम्ल, क्षारक या आर्द्रता आदि के सम्पर्क में आती है, तो वह संक्षारित होने लगती है तथा नमी से होकर ऑक्साइड तथा हाइड्रोक्साइड बनते हैं जिसके कारण धातुएँ संक्षारित होने लगती हैं। इस क्रिया को संक्षारण कहते हैं। संक्षारण के कारण वस्तुओं की चमक खत्म हो जाती है।

उदाहरण : लोहे में जंग लगना, चाँदी के ऊपर काली परत का चढ़ना, ताँबे के ऊपर हरे रंग की परत चढ़ना आदि।

(b) विकृतगंधिता : वसा तथा तेलयुक्त खाद्य पदार्थों को वायु (ऑक्सीजन) की उपस्थिति में लम्बे समय तक रखने पर उनका ऑक्सीकरण (उपचयन) होने से उनका स्वाद बिगड़ जाता है तथा उनमें गंध आने लगती है, इसे विकृतगंधिता कहते हैं। अतः वसा तथा तेलयुक्त खाद्य पदार्थों के उपचयन को रोकने के लिए प्रतिऑक्सीकारक मिलाए जाते हैं तथा वायुरोधी बर्तन में रखने पर भी खाद्य सामग्री का उपचयन कम हो जाता है।

उदाहरण : आलू की चिप्स की थैलियों में निष्क्रिय नाइट्रोजन गैस प्रवाहित करके उन्हें उपचयित (ऑक्सीकृत) होने से बचाया जा सकता है।

भाग 2 — नोट्स (Notes & Summary)

📝 2. नोट्स: पाठ सार (Key Concepts & Summary)

महत्वपूर्ण परिभाषाएं, रासायनिक समीकरण, नियम, सूत्र एवं सम्पूर्ण अध्याय का सारांश।

पाठ सार

(1) रासायनिक अभिक्रिया- जब कोई पदार्थ स्वयं या किसी अन्य पदार्थ से क्रिया करके एक या एक से अधिक नए रासायनिक गुणों वाले पदार्थ का निर्माण करता है तो उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ, अभिकारक कहलाते हैं तथा रासायनिक अभिक्रिया के उपरान्त प्राप्त होने वाला नया पदार्थ, उत्पाद कहलाता है।

(2) (A) शब्द समीकरण- किसी रासायनिक अभिक्रिया के विवरण को शब्दों के रूप में लिखना शब्द समीकरण कहलाता है। यह किसी रासायनिक अभिक्रिया को लिखने की सबसे सरलतम विधि है। जैसे- मैग्नीशियम रिबन का ऑक्सीजन की उपस्थिति में दहन करने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है।

मैग्नीशियम+ऑक्सीजन→मैग्नीशियमऑक्साइड\text{मैग्नीशियम}+\text{ऑक्सीजन} \rightarrow \text{मैग्नीशियम} \text{ऑक्साइड} (शब्द समीकरण)

(अभिकारक) (उत्पाद)

शब्द समीकरण में अभिकारकों के बीच योग ( ++ ) का चिह्न लगाकर उन्हें बाईं ओर (LHS) तथा उत्पादों के बीच भी योग ( ++ ) का चिह्न लगाकर उन्हें दाईं ओर (RHS) लिखा जाता है।

अभिकारकों के उत्पाद में परिवर्तन को उनके मध्य एक तीर ( →\rightarrow ) का निशान लगाकर दर्शाते हैं। तीर का सिरा उत्पाद की ओर होता है।

अभिकारक→उत्पाद\text{अभिकारक} \rightarrow \text{उत्पाद}

(LHS) (RHS)

(B) रासायनिक समीकरण- किसी रासायनिक अभिक्रिया की शब्द समीकरण को अभिकारकों एवं उत्पादों के प्रतीक तथा रासायनिक सूत्रों का प्रयोग करके प्रदर्शित करना रासायनिक समीकरण कहलाता है। जैसे-

2Mg+O2→2MgO2Mg+O_{2} \rightarrow 2MgO

(3) संतुलित रासायनिक समीकरण- संतुलित रासायनिक समीकरण में अभिकारकों तथा उत्पादों में सभी परमाणुओं की संख्या समान होती है। रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक होता है, जिसे हिट एवं ट्रायल विधि से संतुलित करते हैं।

(4) एक पूर्ण रासायनिक समीकरण में प्रतीकात्मक रूप से अभिकारक तथा उत्पाद की भौतिक अवस्था को प्रदर्शित किया जाता है एवं ताप, दाब व उत्प्रेरक को तीर के निशान के ऊपर या नीचे दर्शाया जाता है।

(5) अभिकारकों तथा उत्पादों के गैस, द्रव, जलीय तथा ठोस अवस्थाओं को क्रमशः (g)(g) , (l)(l) , (aq)(aq) तथा (s)(s) संकेतों से दर्शाया जाता है।

(6) किसी रासायनिक अभिक्रिया के होने के दौरान निम्न प्रेक्षण हो सकते हैं-

(a) अवस्था में परिवर्तन
(b) रंग में परिवर्तन
(c) किसी गैस का उत्सर्जन/निकास
(d) तापमान में परिवर्तन।

(7) रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार- सामान्यतः रासायनिक अभिक्रियाएँ निम्न प्रकार की होती हैं-

(i) संयोजन अभिक्रिया (Combination reactions)- संयोजन अभिक्रिया वह होती है जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक आपस में क्रिया कर एकल उत्पाद बनाते हैं। जैसे-

CaO(s)+H2O(l)→Ca(OH)2(aq)+ऊष्माCaO(s)+H_{2}O(l) \rightarrow Ca(OH)_{2}(aq)+\text{ऊष्मा}

C(s)+O2(g)→CO2(g)C(s)+O_{2}(g) \rightarrow CO_{2}(g)

(ii) वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया (Decomposition reactions) - वह अभिक्रिया, जिसमें एकल अभिकारक टूट कर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाता है, उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं। जैसे-

CaCO3(s)→ऊष्माCaO(s)+CO2(g)CaCO_{3}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}CaO(s)+CO_{2}(g)

(चूना पत्थर) (बिना बुझा हुआ चूना)

वियोजन अभिक्रिया में अभिकारकों को तोड़ने के लिए ऊष्मा, प्रकाश या विद्युत ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

(iii) विस्थापन अभिक्रिया (Displacement reactions) - वह अभिक्रिया जिसमें किसी अधिक क्रियाशील तत्व (धातु) द्वारा किसी धातु लवण में उपस्थित कम क्रियाशील धातु को विस्थापित कर दिया या हटा दिया जाता है उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। जैसे-

Zn(s)+CuSO4(aq)→ZnSO4(aq)+Cu(s)Zn(s)+CuSO_{4}(aq) \rightarrow ZnSO_{4}(aq)+Cu(s)

(जिंक) (कॉपर सल्फेट - नीला रंग) (जिंक सल्फेट) (कॉपर - रंगहीन विलयन)

(iv) द्विविस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement reactions) - वह अभिक्रिया, जिसमें दो अलग-अलग अभिकारकों में उपस्थित आयनों का आपस में आदान-प्रदान या विनिमय होता है, उसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। जैसे-

Na2SO4(aq)+BaCl2(aq)→BaSO4(s)↓+2NaCl(aq)Na_{2}SO_{4}(aq)+BaCl_{2}(aq) \rightarrow BaSO_{4}(s) \downarrow +2NaCl(aq)

(सोडियम सल्फेट) (बेरियम क्लोराइड) (बेरियम सल्फेट - श्वेत अवक्षेप) (सोडियम क्लोराइड)

(v) उपचयन एवं अपचयन (Oxidation and Reduction) - किसी अभिक्रिया में ऑक्सीजन के योग या हाइड्रोजन के निष्कासन (ह्रास) को उपचयन या ऑक्सीकरण कहते हैं। अपचयन, उपचयन का विपरीत प्रक्रम है जिसमें ऑक्सीजन का निष्कासन या हाइड्रोजन का योग होता है। जैसे-

उपचयन (ऑक्सीकरण): 2Cu+O2→तापन2CuO2Cu+O_{2} \rightarrow \text{तापन}2CuO (ऑक्सीजन का योग)

अपचयन: Ca+H2→तापनCaH2Ca+H_{2} \rightarrow \text{तापन}CaH_{2} (हाइड्रोजन का योग)

(vi) रेडॉक्स अभिक्रियाएँ (Redox reactions) - जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में उपचयन तथा अपचयन दोनों अभिक्रियाएँ साथ-साथ होती हैं, रेडॉक्स अभिक्रियाएँ कहलाती हैं। जैसे-

CuO+H2→तापनCu+H2OCuO+H_{2} \rightarrow \text{तापन}Cu+H_{2}O

(यहाँ CuOCuO का CuCu में अपचयन तथा H2H_{2} का H2OH_{2}O में उपचयन हो रहा है।)

(vii) अवक्षेपण अभिक्रिया (Precipitation reaction) - वह अभिक्रिया, जिसमें एक अविलेय उत्पाद (अवक्षेप) बनता है, उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं। जैसे-

NaCl(aq)+AgNO3(aq)→AgCl(s)↓+NaNO3(aq)NaCl(aq)+AgNO_{3}(aq) \rightarrow AgCl(s) \downarrow +NaNO_{3}(aq)

(श्वेत अवक्षेप - सिल्वर क्लोराइड)

(8) अभिक्रिया ऊष्मा के आधार पर अभिक्रियाओं को दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है-

(a) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया - वह अभिक्रिया, जिसमें उत्पाद के साथ ऊष्मा का भी उत्सर्जन होता है, जिससे अभिक्रिया मिश्रण का तापमान बढ़ जाता है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं। जैसे-

CH4(g)+2O2(g)→CO2(g)+2H2O(g)+ऊर्जाCH_{4}(g)+2O_{2}(g) \rightarrow CO_{2}(g)+2H_{2}O(g)+\text{ऊर्जा}

ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाओं में, उत्पादों के बाद धन चिह्न (+) लगाकर ऊर्जा शब्द लिखा जाता है। अधिकांश संयोजन अभिक्रियाएँ ऊष्माक्षेपी प्रकृति की होती हैं।

(b) ऊष्माशोपी अभिक्रिया-वह अभिक्रिया, जिसमें ऊष्मा का अवशोषण होता है, जिससे अभिक्रिया मिश्रण का तापमान घट जाता है उसे ऊष्माशोपी अभिक्रिया कहते हैं। जैसे-

2AgCl(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Cl2(g)2AgCl_{(s)} \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag_{(s)}+Cl_{2(g)}

ऊष्माशोपी अभिक्रियाओं में उत्पादों के बाद ऋण चिह्न (-) या तीर के निशान के ऊपर सूर्य का प्रकाश या ऊष्मा या विद्युत ऊर्जा शब्द लिखा जाता है। अधिकांश वियोजन (अपघटन) अभिक्रियाएँ ऊष्माशोपी प्रकृति की होती हैं।

(9) संक्षारण (Corrosion)-जब कोई धातु अम्ल, क्षार या नमी के सम्पर्क में आती है तो वह संक्षारित हो जाती है। इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।

जैसे-(i) लोहे पर जंग लगना (भूरी परत), (ii) चाँदी के ऊपर काली परत चढ़ना, (iii) ताँबे के ऊपर हरी परत चढ़ना।

संक्षारण को रोकने के उपाय-

1. धातु की सतह पर पेंट, वार्निश की पतली परत चढ़ाकर।

2. मशीन के पुर्जों पर तेल अथवा ग्रीस लगाकर।

3. विद्युत लेपन द्वारा लोहे की सतह पर निकल या कॉपर की परत चढ़ाकर।

4. संक्षारित नहीं होने वाली धातुओं जैसे स्टेनलेस स्टील तथा एल्युमिनियम का उपयोग करके।

5. गेल्वेनीकरण विधि द्वारा।

6. जंगरोधी विलयनों का उपयोग करके।

(10) विकृतगंधिता (Rancidity)-वसा तथा तेलों को लम्बे समय तक वायु (ऑक्सीजन) की उपस्थिति में खुला रखने पर उनका ऑक्सीकरण होकर स्वाद तथा गंध बदल जाती है। इसे विकृतगंधिता कहते हैं।

विकृतगंधिता रोकने के उपाय-

1. प्रतिऑक्सीकारक पदार्थ मिलाकर।

2. खाद्य पदार्थों को वायुरोधी पात्रों में सीलबंद करके।

3. निष्क्रिय गैस N2N_{2} के वातावरण में रखकर।

4. शीतलन (रेफ्रिजरेशन) द्वारा।

भाग 3 — परीक्षा उपयोगी प्रश्न (Important Q&A)

⭐ 3. अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Important Questions)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), अतिलघूत्तरात्मक, लघूत्तरात्मक एवं निबंधात्मक परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न-

1. बिना बुझा हुआ चूना का रासायनिक सूत्र है— (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2026)

(अ) CaOCaO
(ब) Ca(OH)2Ca(OH)_{2}
(स) CaCO3CaCO_{3}
(द) Ca(HCO)3)2Ca(HCO)_{3})_{2}

2. संगमरमर का रासायनिक सूत्र है— (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2025-26)

(अ) Ca(OH)2Ca(OH)_{2}
(ब) CO2CO_{2}
(स) CaCO3CaCO_{3}
(द) CaOCaO

प्रश्न [3]. लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर पर निशान लगाइए— (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2025-26)

(अ) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
(ब) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रोक्साइड बनता है।
(स) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
(द) आयरन लवण एवं जल बनता है।

प्रश्न [4]. जब पोटेशियम धातु की ऑक्सीजन से क्रिया करवाते हैं तो पोटेशियम का—

(अ) ऑक्सीकरण होता है
(ब) अपचयन होता है
(स) अप्रभावित रहता है
(द) जल अपघटन होता है

प्रश्न [5]. श्याम-श्वेत फोटोग्राफी में किस यौगिक का प्रयोग होता है?

(अ) AgClAgCl
(ब) AgBrAgBr
(स) AgIAgI
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न [6]. निम्न में से किस में धातु का संक्षारण नहीं होता है?

(अ) लोहा
(ब) क्रोमियम
(स) ताँबा
(द) चाँदी

प्रश्न [7]. मैग्नीशियम का वायु में जलना है—

(अ) अपचयन
(ब) वाष्पन
(स) ऑक्सीकरण
(द) ऊर्ध्वपातन

प्रश्न [8]. AgNO3AgNO_{3} के विलयन में NaClNaCl का विलयन मिलाने पर किस पदार्थ का श्वेत अवक्षेप बनता है?

(अ) NaNO3NaNO_{3}
(ब) AgClAgCl
(स) HClHCl
(द) AgBrAgBr

प्रश्न [9]. दानेदार ZnZn की तनु H2SO4H_{2}SO_{4} से क्रिया कराने पर कौनसी गैस उत्सर्जित होगी?

(अ) O2O_{2}
(ब) H2H_{2}
(स) SO2SO_{2}
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न [10]. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है—

(अ) CaOCaO का जल में घुलना
(ब) CaCO3CaCO_{3} का CaOCaO में बदलना
(स) प्राकृतिक गैस का दहन
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न [11]. रेडॉक्स अभिक्रिया ZnO+C→Zn+COZnO+C \rightarrow Zn+CO में—

(अ) ZnOZnO उपचयित हो रहा है
(ब) CC उपचयित हो रहा है
(स) COCO का ऑक्सीकरण हो रहा है
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न [12]. किसी रासायनिक अभिक्रिया में होता है—

(अ) अवस्था में परिवर्तन
(ब) रंग में परिवर्तन
(स) तापमान में परिवर्तन
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न [13]. निम्न में से कौनसा पदार्थ प्रकाश की उपस्थिति में विघटित होता है?

(अ) NaClNaCl
(ब) KClKCl
(स) AgClAgCl
(द) CuCl2CuCl_{2}

प्रश्न [14]. आलू के चिप्स को खराब होने से बचाने के लिए, उन्हें प्लास्टिक बैग में किस निष्क्रिय गैस के वातावरण में पैक किया जाता है?

(अ) क्लोरीन
(ब) हाइड्रोजन
(स) नाइट्रोजन
(द) ऑक्सीजन

प्रश्न [15]. उपचयन (ऑक्सीकरण) के कारण वसा और तेलयुक्त भोजन में अप्रिय गंध और स्वाद उत्पन्न होने को इंगित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है—

(अ) अम्लता
(ब) रेडियोधर्मिता
(स) संक्षारण
(द) विकृतगंधिता

प्रश्न [16]. श्वसन की प्रक्रिया है—

(अ) एक उपचयन अभिक्रिया जो ऊष्मापोषी है
(ब) एक अपचयन अभिक्रिया जो ऊष्माक्षेपी है
(स) एक संयोजन अभिक्रिया जो ऊष्मापोषी है
(द) एक उपचयन अभिक्रिया जो ऊष्माक्षेपी है

प्रश्न [17]. शाक-सब्जियों (वनस्पति द्रव्य) का विघटित होकर कंपोस्ट बनना किस प्रकार की अभिक्रिया है?

(अ) ऊष्मापोषी अभिक्रिया
(ब) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
(स) संक्षारण
(द) द्विविस्थापन अभिक्रिया

प्रश्न [18]. जब दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) संयोग करके एकल उत्पाद बनाते हैं तो ये अभिक्रिया कहलाती है—

(अ) संयोजन अभिक्रिया
(ब) वियोजन अभिक्रिया
(स) विस्थापन अभिक्रिया
(द) द्विविस्थापन अभिक्रिया

12 |

प्रश्न [19]. बिना बुझा हुआ चूना कहलाता है-

(अ) फेरिक ऑक्साइड
(ब) कैल्शियम ऑक्साइड
(स) फेरस सल्फेट
(द) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

प्रश्न [20]. वियोजन अभिक्रिया के लिए आवश्यक है-

(अ) ऊष्मा
(ब) प्रकाश
(स) विद्युत ऊर्जा
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न [21]. कोयले का दहन किस प्रकार की अभिक्रिया है?

(अ) वियोजन अभिक्रिया
(ब) विस्थापन अभिक्रिया
(स) अवक्षेपण अभिक्रिया
(द) संयोजन अभिक्रिया

प्रश्न [22]. जल का वैद्युत अपघटन करने पर कौनसी गैस प्राप्त होती है?

(अ) हाइड्रोजन
(ब) ऑक्सीजन
(स) हाइड्रोजन व ऑक्सीजन दोनों
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न [23].

[Conical flask with dilute H_2SO_4 and zinc granules, gas X evolving]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 2

दिये गये चित्रानुसार उपरोक्त अभिक्रिया में बनने वाली गैस X को पहचानिये- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2022)

(अ) O2O_{2}
(ब) CO2CO_{2}
(स) H2H_{2}
(द) O3O_{3}

प्रश्न [24]. निम्न में से किस रसायन का उपयोग फोटोग्राफी में होता है? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2022-23)

(अ) सिल्वर क्लोराइड
(ब) सोडियम क्लोराइड
(स) अमोनियम क्लोराइड
(द) बेकिंग सोडा

प्रश्न [25]. किसी अभिकारक या उत्पाद की जलीय अवस्था को दर्शाने वाला संकेत कौनसा है?

(अ) gg
(ब) ll
(स) aqaq
(द) ss

प्रश्न [26]. किसी रासायनिक अभिक्रिया में खींचे जाने वाले तीर की दिशा होती है-

(अ) अभिकारक से उत्पाद की ओर
(ब) उत्पाद से अभिकारक की ओर
(स) अभिकर्मक से उत्प्रेरक की ओर
(द) उत्प्रेरक से अभिकर्मक की ओर

प्रश्न [27]. क्रिस्टलीय फेरस सल्फेट ( FeSO4⋅7H2OFeSO_{4}·7H_{2}O ) के गर्म करने पर बनने वाला उत्पाद है-

(अ) FeSO4+Fe2O3+SO2+SO3FeSO_{4}+Fe_{2}O_{3}+SO_{2}+SO_{3}
(ब) Fe2O3+SO2+SO3Fe_{2}O_{3}+SO_{2}+SO_{3}
(स) SO2+SO3SO_{2}+SO_{3}
(द) FeSO4+SO2+SO3FeSO_{4}+SO_{2}+SO_{3}

प्रश्न [28]. वातावरण में चाँदी के ऊपर काली परत चढ़ने की प्रक्रिया है- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2023)

(अ) अपचयन
(ब) संक्षारण
(स) विकृत गंधिता
(द) द्विविस्थापन

प्रश्न [29]. Fe+H2O→Fe3O4+H2Fe+H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+H_{2}

उपरोक्त अभिक्रिया के संतुलित समीकरण में FeFe का गुणांक होगा- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2026, 2024)

(अ) 1
(ब) 2
(स) 3
(द) 4

प्रश्न [30]. अभिक्रिया : 2PbO(s)+C(s)→2Pb(s)+CO2(g)2PbO_{(s)}+C_{(s)} \rightarrow 2Pb_{(s)}+CO_{2(g)} (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2025)

कथन: (i) सीसा उपचयित हो रहा है। (ii) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।

(iii) कार्बन उपचयित हो रहा है। (iv) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।

उपरोक्त अभिक्रिया के लिए सत्य कथन है-

(अ) (i) और (ii)
(ब) केवल (i)
(स) केवल (ii)
(द) (iii) और (iv)

31. जब O2O_{2} की उपस्थिति में मैग्नेशियम रिबन को जलाया जाता है, तो MgOMgO में होने वाला परिवर्तन है— ( प्रश्न बैंक )

(अ) अपचयन
(ब) ऑक्सीकरण
(स) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

32. PbSO4PbSO_{4} का PbSPbS में परिवर्तन होना है— ( प्रश्न बैंक )

(अ) PbSO4PbSO_{4} का अपचयन
(ब) PbSO4PbSO_{4} का ऑक्सीकरण (उपचयन)
(स) PbSPbS का अपचयन
(द) PbSPbS का उपचयन

33. निम्नलिखित में से ऊष्माशोषी अभिक्रिया कौनसी है— ( प्रश्न बैंक )

(अ) C(g)+O2(g)→CO2(g)C_{(g)}+O_{2(g)} \rightarrow CO_{2(g)}
(ब) N2(g)+O2(g)→2NO(g)N_{2(g)}+O_{2(g)} \rightarrow 2NO_{(g)}
(स) 2H2(g)+O2(g)→2H2O(l)2H_{2(g)}+O_{2(g)} \rightarrow 2H_{2}O_{(l)}
(द) 2CH3OH(l)+3O2(g)→2CO2(g)+4H2O(l)2CH_{3}OH_{(l)}+3O_{2(g)} \rightarrow 2CO_{2(g)}+4H_{2}O_{(l)}

34. फेरस सल्फेट को गर्म करने पर होने वाली अपघटनीय वियोजन अभिक्रिया है— ( प्रश्न बैंक )

(अ) ऊष्मीय वियोजन
(ब) प्रकाशीय अपघटन
(स) विद्युत अपघटन
(द) कोई नहीं

35. अम्ल व क्षार की अभिक्रिया से लवण व जल बनता है, ऊष्मा मुक्त होती है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया है? ( प्रश्न बैंक )

(अ) संयोजन
(ब) वियोजन
(स) उदासीनीकरण
(द) अवक्षेपण

36. 4Na+O2→2Na2O4Na+O_{2} \rightarrow 2Na_{2}O उपरोक्त अभिक्रिया है— ( प्रश्न बैंक )

(अ) उपचयन
(ब) अपचयन
(स) रेडॉक्स
(द) कोई नहीं

उत्तर-तालिका

1.(अ)

2.(स)

3.(अ)

4.(अ)

5.(ब)

6.(ब)

7.(स)

8.(ब)

9.(ब)

10.(ब)

11.(ब)

12.(द)

13.(स)

14.(स)

15.(द)

16.(द)

17.(ब)

18.(अ)

19.(ब)

20.(द)

21.(द)

22.(स)

23.(स)

24.(अ)

25.(स)

26.(अ)

27.(ब)

28.(ब)

29.(स)

30.(द)

31.(ब)

32.(अ)

33.(ब)

34.(अ)

35.(स)

36.(अ)

        

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. मैग्नेशियम रिबन का वायु की उपस्थिति में दहन करने पर बने यौगिक का नाम .................... है। ( माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2025 )

2. श्वसन एक .................... अभिक्रिया है।

3. किसी रासायनिक अभिक्रिया के अन्तर्गत बनने वाले अविलेय पदार्थ को .................... कहते हैं।

4. ग्लूकोज का सूत्र .................... होता है।

5. AA व BB के नाम लिखो- ( माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2022-23 )

6CO2+12H2O→ABC6H12O6+6O26CO_{2}+12H_{2}O \rightarrow ABC_{6}H_{12}O_{6}+6O_{2}

6. किसी रासायनिक अभिक्रिया के समय जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन में वृद्धि होती है तो कहते हैं उसका .................... हुआ है।

7. कॉपर सल्फेट के विलयन का .................... रंग होता है।

8. लैड नाइट्रेट के चूर्ण को क्वथन नली में लेकर गर्म करने पर .................... रंग का धुआँ उत्सर्जित होता है।

9. लेड नाइट्रेट के ऊष्मीय वियोजन से प्राप्त नाइट्रोजन युक्त गैस का नाम .................... है। ( माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2024 )

10. शाक सब्जियों (वनस्पति द्रव्यों) का विघटित होकर कम्पोस्ट बनना .................... अभिक्रिया है। ( माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2024-25 )

उत्तर-1. मैग्नीशियम ऑक्साइड ( MgOMgO ), 2. ऊष्माक्षेपी, 3. अवक्षेप, 4. C6H12O6C_{6}H_{12}O_{6} , 5. A. क्लोरोफिल, B. सूर्य का प्रकाश, 6. उपचयन (ऑक्सीकरण), 7. नीला, 8. भूरे, 9. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड ( NO2NO_{2} ), 10. ऊष्माक्षेपी।

सुमेलन संबंधी प्रश्न-

प्रश्न 1. निम्नलिखित को सुमेलित करो-

धातु का प्रतीक

संक्षारण के पश्चात् चढ़ी परत का रंग

A. FeFe

(i) काला

B. AgAg

(ii) भूरा

C. CuCu

(iii) रंगहीन (कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा)

D. NiNi

(iv) हरा

उत्तर- A-(ii), B-(i), C-(iv), D-(iii)

प्रश्न 2. दी गई रासायनिक समीकरण के लिए निम्न को सुमेलित कीजिए-

BaCl2(aq)+Al2(SO4)3(aq)→AlCl3(aq)+BaSO4(s)↓BaCl_{2}(aq)+Al_{2}(SO_{4})_{3}(aq) \rightarrow AlCl_{3}(aq)+BaSO_{4}(s) \downarrow

तत्व का प्रतीक

अभिकारकों में परमाणुओं की संख्या

A. BaBa

(i) 12

B. ClCl

(ii) 1

C. SS

(iii) 3

D. OO

(iv) 2

उत्तर- A-(ii), B-(iv), C-(iii), D-(i)

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. जिंक + सल्फ्यूरिक अम्ल →\rightarrow जिंक सल्फेट + हाइड्रोजन

उपरोक्त शब्द-समीकरण के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2026)

उत्तर- Zn+H2SO4→ZnSO4+H2Zn+H_{2}SO_{4} \rightarrow ZnSO_{4}+H_{2}

प्रश्न 2. संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2025-26)

उत्तर- वह अभिक्रिया, जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) मिलकर एक नया पदार्थ (एकल उत्पाद) बनाते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है।

प्रश्न 3. 'कंकाली या ढाँचा' रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर- वह रासायनिक समीकरण जिसमें दोनों ओर तत्वों के परमाणुओं की संख्या संतुलित न हो, 'कंकाली या ढाँचा' रासायनिक समीकरण कहलाता है।

प्रश्न 4. निर्जलीय फैरस सल्फेट की वियोजन क्रिया लिखिए।

उत्तर- 2FeSO4(s)→अपघटनऊष्माFe2O3(s)+SO2↑+SO3↑2FeSO_{4}(s) \rightarrow \text{अपघटन}\text{ऊष्मा}Fe_{2}O_{3}(s)+SO_{2} \uparrow +SO_{3} \uparrow

(निर्जलीय फैरस सल्फेट, श्वेत रंग) (फेरिक ऑक्साइड, भूरा रंग)

प्रश्न 5. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित रूप में लिखिए-

Pb(NO3)2(s)→ऊष्माPbO(s)+NO2(g)+O2(g)Pb(NO_{3})_{2}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}PbO(s)+NO_{2}(g)+O_{2}(g)

उत्तर- 2Pb(NO3)2(s)→ऊष्मा2PbO(s)+4NO2(g)+O2(g)2Pb(NO_{3})_{2}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}2PbO(s)+4NO_{2}(g)+O_{2}(g)

प्रश्न 6. जब बिना बुझे चूने को जल में मिलाया जाता है, तो रासायनिक रूप क्या होता है?

उत्तर- बिना बुझे चूने को जल में मिलाने पर बुझा हुआ चूना बनता है।

CaO(s)+H2O(l)→Ca(OH)2(aq)+ऊष्माCaO(s)+H_{2}O(l) \rightarrow Ca(OH)_{2}(aq)+\text{ऊष्मा}

प्रश्न 7. किसी रासायनिक समीकरण का संतुलन किस आधार पर किया जाता है?

उत्तर- किसी भी रासायनिक समीकरण का संतुलन द्रव्यमान संरक्षण के नियम के आधार पर किया जाता है।

प्रश्न 8. चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में कौनसी गैस युक्त कर देते हैं ताकि चिप्स का उपचयन न हो सके?

उत्तर- नाइट्रोजन गैस।

प्रश्न 9. किसी रासायनिक अभिक्रिया में उत्प्रेरक की क्या भूमिका होती है?

उत्तर- उत्प्रेरक किसी भी रासायनिक अभिक्रिया की गति को तीव्र या मंद कर सकते हैं परन्तु स्वयं अपरिवर्तित रहते हैं।

प्रश्न 10. रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर- किसी एक या अधिक पदार्थ का दूसरे पदार्थ में बदलना, जिसका संघटन तथा गुण भिन्न हो, रासायनिक अभिक्रिया कहलाता है।

प्रश्न 11. किसी रासायनिक समीकरण में अभिकारकों तथा उत्पादों की भौतिक अवस्थाओं को किन संकेतों द्वारा दर्शाया जाता है?

उत्तर- रासायनिक समीकरण में अभिकारकों तथा उत्पादों के गैस, द्रव, जलीय तथा ठोस अवस्थाओं को क्रमशः (g)(g) , (l)(l) , (aq)(aq) तथा (s)(s) से दर्शाया जाता है।

प्रश्न 12. अवक्षेपण अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर- Pb(NO3)2(aq)+2KI(aq)→PbI2(s)+2KNO3(aq)Pb(NO_{3})_{2}(aq)+2KI(aq) \rightarrow PbI_{2}(s)+2KNO_{3}(aq)

(लैड नाइट्रेट + पोटेशियम आयोडाइड →\rightarrow लैड आयोडाइड (पीला अवक्षेप) + पोटेशियम नाइट्रेट)

प्रश्न 13. कैल्शियम ऑक्साइड को जल में घोलने पर ऊष्मा में क्या परिवर्तन होता है?

उत्तर- कैल्शियम ऑक्साइड ( CaOCaO ) को जल में घोलने पर ऊष्मा उत्सर्जित होती है।

प्रश्न 14. दानेदार जिंक धातु की तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से क्रिया कराने पर कौनसी गैस निकलती है?

उत्तर- हाइड्रोजन गैस निकलती है। उदाहरण- Zn+H2SO4→ZnSO4+H2↑Zn+H_{2}SO_{4} \rightarrow ZnSO_{4}+H_{2} \uparrow

प्रश्न 15. वह अभिक्रिया लिखिए जिसका उपयोग श्याम-श्वेत फोटोग्राफी में किया जाता है।

उत्तर- 2AgBr(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Br2(g)2AgBr(s) \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag(s)+Br_{2}(g)

प्रश्न 16. कोयले का दहन किस प्रकार की अभिक्रिया है?

उत्तर- संयोजन अभिक्रिया तथा ऑक्सीकरण- C(s)+O2(g)→CO2(g)C(s)+O_{2}(g) \rightarrow CO_{2}(g)

प्रश्न 17. Pb(s)+CuCl2(aq)→PbCl2(aq)+Cu(s)Pb(s)+CuCl_{2}(aq) \rightarrow PbCl_{2}(aq)+Cu(s) किस प्रकार की अभिक्रिया है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर- विस्थापन अभिक्रिया।

प्रश्न 18. रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर- वह अभिक्रिया, जिसमें एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है, उसे रेडॉक्स (उपचयन-अपचयन) अभिक्रिया कहते हैं।

प्रश्न 19. मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर क्या बनता है?

उत्तर- श्वेत मैग्नीशियम ऑक्साइड।

प्रश्न 20. मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्सीकृत (उपचयित) होता है या अपचयित? ( 2Mg+O2→2MgO2Mg+O_{2} \rightarrow 2MgO )

उत्तर- मैग्नीशियम उपचयित होता है।

प्रश्न 21. CH4(g)+O2→CO2(g)+H2OCH_{4}(g)+O_{2} \rightarrow CO_{2}(g)+H_{2}O का संतुलित समीकरण क्या होगा?

उत्तर- CH4(g)+2O2(g)→CO2(g)+2H2O(g)CH_{4}(g)+2O_{2}(g) \rightarrow CO_{2}(g)+2H_{2}O(g)

प्रश्न 22. N2N_{2} तथा H2H_{2} की अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए।

उत्तर- N2(g)+3H2(g)→2NH3(g)N_{2}(g)+3H_{2}(g) \rightarrow 2NH_{3}(g)

प्रश्न 23. निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए-

सोडियम सल्फाइट + जल + क्लोरीन →\rightarrow सोडियम सल्फेट + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

उत्तर- Na2SO3(aq)+H2O(g)+Cl2(g)→Na2SO4(aq)+2HCl(g)Na_{2}SO_{3}(aq)+H_{2}O(g)+Cl_{2}(g) \rightarrow Na_{2}SO_{4}(aq)+2HCl(g)

प्रश्न 24. कॉपर से अधिक सक्रिय तीन धातुओं के नाम लिखिए।

उत्तर- आयरन ( FeFe ), जिंक ( ZnZn ) तथा लेड ( PbPb )।

प्रश्न 25. अभिक्रिया H2S+Br2→2HBr+SH_{2}S+Br_{2} \rightarrow 2HBr+S में किस पदार्थ का अपचयन हो रहा है?

उत्तर- Br2Br_{2} (ब्रोमीन) का।

प्रश्न 26. संगमरमर (Marble) का रासायनिक सूत्र लिखिए।

उत्तर- CaCO3CaCO_{3} (कैल्सियम कार्बोनेट)।

प्रश्न 27. ZnZn , PbPb तथा CuCu की क्रियाशीलता का क्रम लिखिए।

उत्तर- Zn>Pb>CuZn>Pb>Cu

प्रश्न 28. किसी रासायनिक अभिक्रिया में नए पदार्थों (उत्पाद) का निर्माण किस कारण से होता है?

उत्तर-किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।

प्रश्न 29. किन्हीं दो धातुओं का नाम बताइए जिनमें संक्षारण होता है।

उत्तर-(i) लोहा (ii) ताँबा।

प्रश्न 30. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2022-23)

उत्तर-जब किसी अभिक्रिया में उत्पाद के रूप में अविलेय पदार्थ बनता है, तो वह अविलेय पदार्थ विलयन में नीचे स्थिर हो जाता है और अवक्षेप कहलाता है। जिस अभिक्रिया में अवक्षेप का निर्माण होता है उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।

प्रश्न 31. ऊष्मीय वियोजन किसे कहते हैं?

उत्तर-ऊष्मा के द्वारा की गई वियोजन अभिक्रिया को ऊष्मीय वियोजन कहते हैं।

प्रश्न 32. CuO+H2→तापनCu+H2OCuO+H_{2} \rightarrow \text{तापन}Cu+H_{2}O उपरोक्त अभिक्रिया में अपचयित होने वाले अभिकारक का नाम लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2023)

उत्तर-इस अभिक्रिया में CuOCuO में ऑक्सीजन का ह्रास हो रहा है, इसलिए दी गई अभिक्रिया में अपचयित होने वाले अभिकारक का नाम कॉपर (II) ऑक्साइड है।

प्रश्न 33. CaO+H2O→[x]+ऊष्माCaO+H_{2}O \rightarrow [x]+\text{ऊष्मा}

उपरोक्त अभिक्रिया में (x)(x) का रासायनिक नाम लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2025)

उत्तर-कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड।

प्रश्न 34. नीचे दी गई रासायनिक अभिक्रियाओं का प्रकार बताइए— (प्रश्न बैंक)

(i) 2Mg+O2→2MgO2Mg+O_{2} \rightarrow 2MgO

(ii) ZnO+C→Zn+COZnO+C \rightarrow Zn+CO

(iii) CuO+H2→Cu+H2OCuO+H_{2} \rightarrow Cu+H_{2}O

(iv) CuSO4+Zn→ZnSO4+CuCuSO_{4}+Zn \rightarrow ZnSO_{4}+Cu

(v) CuSO4+Fe→FeSO4+CuCuSO_{4}+Fe \rightarrow FeSO_{4}+Cu

(vi) AgNO3+KCl→AgCl+KNO3AgNO_{3}+KCl \rightarrow AgCl+KNO_{3}

(vii) CaO+H2O→Ca(OH)2+ऊष्माCaO+H_{2}O \rightarrow Ca(OH)_{2}+\text{ऊष्मा}

(viii) 2FeSO4→ऊष्माFe2O3+SO2+SO32FeSO_{4} \rightarrow \text{ऊष्मा}Fe_{2}O_{3}+SO_{2}+SO_{3}

(ix) 2Pb(NO3)2→Δ2PbO+4NO2+O22Pb(NO_{3})_{2} \rightarrow \Delta 2PbO+4NO_{2}+O_{2}

(x) Na2SO4+BaSO4→BaSO4+2NaClNa_{2}SO_{4}+BaSO_{4} \rightarrow BaSO_{4}+2NaCl

(xi) 2PbO+C→2Pb+CO22PbO+C \rightarrow 2Pb+CO_{2}

(xii) MnO2+4HCl→MnCl2+2H2O+Cl2MnO_{2}+4HCl \rightarrow MnCl_{2}+2H_{2}O+Cl_{2}

(xiii) CaCO3→ΔCaO+CO2CaCO_{3} \rightarrow \Delta CaO+CO_{2}

उत्तर-

(i) संयोजन (ii) रेडॉक्स (iii) रेडॉक्स (iv) विस्थापन (v) विस्थापन (vi) द्विविस्थापन (vii) संयोजन व ऊष्माक्षेपी (viii) वियोजन
(ix) वियोजन (x) द्विविस्थापन

(xi) रेडॉक्स

(xii) रेडॉक्स

(xiii) वियोजन

प्रश्न 35. फेरस सल्फेट के क्रिस्टल को गर्म करने पर होने वाली अभिक्रिया का समीकरण लिखिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर—

(i) FeSO4⋅7H2O(s)→ऊष्माFeSO4(s)+7H2O(s)FeSO_{4}·7H_{2}O_{(s)} \rightarrow \text{ऊष्मा}FeSO_{4(s)}+7H_{2}O_{(s)}

(क्रिस्टलीय फेरस सल्फेट) (फेरस सल्फेट) (जलवाष्प)

(ii) 2FeSO4(s)→ऊष्माFe2O3(s)+SO2(g)+SO3(g)2FeSO_{4(s)} \rightarrow \text{ऊष्मा}Fe_{2}O_{3(s)}+SO_{2(g)}+SO_{3(g)}

(फेरस सल्फेट) (फेरिक ऑक्साइड)

प्रश्न 36. नीचे दी गई अभिक्रिया में किसका ऑक्सीकरण एवं किसका अपचयन हो रहा है—

ZnO+C→Zn+COZnO+C \rightarrow Zn+CO (प्रश्न बैंक)

उत्तर— दी गई अभिक्रिया में कार्बन ( CC ) का ऑक्सीकरण तथा जिंक ऑक्साइड ( ZnOZnO ) का अपचयन हो रहा है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न—

प्रश्न 1. संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? बिना बुझे चूने व जल की संयोजन अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर— संयोजन अभिक्रिया (Combination reaction)—वह अभिक्रिया, जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) मिलकर एक नया पदार्थ (एकल उत्पाद) बनाते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है।

उदाहरण—कैल्सियम ऑक्साइड (बिना बुझा चूना) जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके, कैल्सियम हाइड्रोक्साइड (बुझा हुआ चूना) बनाता है तथा इस अभिक्रिया में अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।

CaO(s)+H2O(l)→Ca(OH)2(aq)+ऊष्माCaO_{(s)}+H_{2}O_{(l)} \rightarrow Ca(OH)_{2(aq)}+\text{ऊष्मा}

(बिना बुझा चूना) (बुझा हुआ चूना)

इस Ca(OH)2Ca(OH)_{2} के विलयन का उपयोग दीवारों पर सफेदी के लिए करते हैं।

प्रश्न 2. रेडॉक्स अभिक्रियाएँ किसे कहते हैं? अभिक्रिया ZnO+C→Zn+COZnO+C \rightarrow Zn+CO में किस पदार्थ का उपचयन एवं किसका अपचयन हो रहा है?

उत्तर— रेडॉक्स अभिक्रिया—ऐसी रासायनिक अभिक्रियाएँ, जिनमें एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है अर्थात् जिनमें उपचयन तथा अपचयन क्रियाएँ एक साथ होती हैं, उन्हें रेडॉक्स अभिक्रियाएँ कहते हैं।

[Redox reaction arrow diagram showing oxidation of C to CO and reduction of ZnO to Zn]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 3

ZnO+C→Zn+COZnO+C \rightarrow Zn+CO

प्रश्न में दी गई अभिक्रिया में ZnOZnO का अपचयन तथा CC का उपचयन होता है।

प्रश्न 3. लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताइए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2022-23)

उत्तर— जब कोई धातु अम्ल, क्षार या नमी के सम्पर्क में आती है तो वह संक्षारित हो जाती है। इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।

जैसे—(i) लोहे पर जंग लगना (भूरी परत) (ii) चांदी के ऊपर काली परत चढ़ाना (iii) तांबे के ऊपर हरी परत चढ़ना।

लोहे को जंग (संक्षारण) से बचाने के उपाय निम्न हैं—

(i) लोहे पर तेल अथवा ग्रीस लगाना। (ii) लोहे पर पेन्ट करना।

प्रश्न 4. (अ) विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं?

(ब) निम्न अभिक्रियाओं में AA को पहचानिए-

(i) Zn+CuSO4→A+CuZn+CuSO_{4} \rightarrow A+Cu

(ii) Na2SO4+BaCl2→A+2NaClNa_{2}SO_{4}+BaCl_{2} \rightarrow A+2NaCl

उत्तर : (अ) विस्थापन अभिक्रिया- जब कोई अधिक क्रियाशील तत्व दूसरे कम क्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है, तो यह क्रिया विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।

(ब) (i) Zn+CuSO4→ZnSO4+CuZn+CuSO_{4} \rightarrow ZnSO_{4}+Cu (जिंक सल्फेट)

(ii) Na2SO4+BaCl2→BaSO4+2NaClNa_{2}SO_{4}+BaCl_{2} \rightarrow BaSO_{4}+2NaCl (बेरियम सल्फेट)

यहाँ (i) में ( AA ) ZnSO4ZnSO_{4} है तथा (ii) में ( AA ) BaSO4BaSO_{4} है।

प्रश्न 5. निम्न समीकरणों में X,YX, Y व ZZ को पहचानिए- (प्रश्न बैंक)

(i) Cu+CO2→नमीहरापदार्थ(X)Cu+CO_{2} \rightarrow \text{नमी}\text{हरा} \text{पदार्थ} (X)

(ii) Ag+Y→हवाकालापदार्थ(Ag2S)Ag+Y \rightarrow \text{हवा}\text{काला} \text{पदार्थ} (Ag_{2}S)

(iii) 2FeSO4→ऊष्माFe2O3+SO3+Z2FeSO_{4} \rightarrow \text{ऊष्मा}Fe_{2}O_{3}+SO_{3}+Z

उत्तर : X=CuCO3,Y=H2S,Z=SO2X=CuCO_{3},Y=H_{2}S,Z=SO_{2}

प्रश्न 6. क्या होता है जब-

(i) CuSO4(aq)+Fe(s)→CuSO_{4}(aq)+Fe(s) \rightarrow (ii) Zn(s)+H2SO4(l)→Zn(s)+H_{2}SO_{4}(l) \rightarrow (iii) 4Na(s)+O2(g)→4Na(s)+O_{2}(g) \rightarrow

उत्तर :

(i) CuSO4(aq)+Fe(s)→FeSO4(aq)+Cu(s)CuSO_{4}(aq)+Fe(s) \rightarrow FeSO_{4}(aq)+Cu(s)

(ii) Zn(s)+H2SO4(l)→ZnSO4(aq)+H2(g)Zn(s)+H_{2}SO_{4}(l) \rightarrow ZnSO_{4}(aq)+H_{2}(g)

(iii) 4Na(s)+O2(g)→2Na2O(s)4Na(s)+O_{2}(g) \rightarrow 2Na_{2}O(s)

प्रश्न 7. रासायनिक अभिक्रिया के होने को किन प्रेक्षणों के आधार पर ज्ञात किया जाता है? समझाइए।

उत्तर : किसी रासायनिक अभिक्रिया के होने को निम्न प्रेक्षणों से ज्ञात किया जाता है। इन प्रेक्षणों के होने पर हम कह सकते हैं कि दी गई अभिक्रिया रासायनिक अभिक्रिया है-

(1) पदार्थ की भौतिक अवस्था में परिवर्तन होना (2) पदार्थ का रंग बदलना (3) किसी गैस का निकलना (4) अभिक्रिया के तापमान में परिवर्तन होना।

प्रश्न 8. रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? समझाइए।

उत्तर : वाक्य के रूप में किसी रासायनिक अभिक्रिया का विवरण बहुत लम्बा हो जाता है अतः इसे संक्षिप्त रूप में लिख सकते हैं। इसकी सबसे सरल विधि शब्द समीकरण होती है। जैसे- मैग्नीशियम की ऑक्सीजन से क्रिया होने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है। इसका शब्द समीकरण इस प्रकार होगा-

मैग्नीशियम+ऑक्सीजन→मैग्नीशियमऑक्साइड\text{मैग्नीशियम}+\text{ऑक्सीजन} \rightarrow \text{मैग्नीशियम} \text{ऑक्साइड}

(अभिकारक) (उत्पाद)

इस अभिक्रिया में मैग्नीशियम तथा ऑक्सीजन ऐसे पदार्थ हैं जिनमें रासायनिक परिवर्तन होता है, इन्हें अभिकारक कहते हैं। इस अभिक्रिया में एक नया पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है, इसे उत्पाद कहते हैं।

किसी रासायनिक अभिक्रिया की शब्द समीकरण में उपस्थित सभी अभिकारकों एवं उत्पादों को तथा उनकी भौतिक अवस्था को प्रतीकों के रूप में प्रदर्शित करने को ही रासायनिक समीकरण कहते हैं।

उदाहरण : 2Mg+O2→2MgO2Mg+O_{2} \rightarrow 2MgO

प्रश्न 9. रासायनिक समीकरण किस प्रकार लिखा जाता है? उदाहरण सहित बताइए।

उत्तर : रासायनिक समीकरण दो प्रकार से लिखे जा सकते हैं-

(1) शब्द समीकरण- शब्द समीकरण में अभिकारकों से उत्पाद बनने को एक तीर का निशान लगाकर दर्शाते हैं। अभिकारकों को बाईं ओर तथा उत्पादों को दाईं ओर लिखते हैं तथा सभी अभिकारकों एवं उत्पादों के मध्य योग ( ++ ) का चिन्ह लगाते हैं। तीर का सिरा उत्पाद की तरफ होता है। इससे अभिक्रिया के होने की दिशा ज्ञात होती है।

जैसे- मैग्नीशियम + ऑक्सीजन →\rightarrow मैग्नीशियम ऑक्साइड

(अभिकारक) (उत्पाद)

(2) सूत्र के रूप में समीकरण-शब्दों के स्थान पर रासायनिक सूत्र का उपयोग करके रासायनिक समीकरण को संक्षिप्त रूप में लिखा जाता है जिससे यह अधिक उपयोगी बन जाता है।

रासायनिक समीकरण किसी रासायनिक अभिक्रिया को संक्षेप में प्रदर्शित करता है। जैसे- 2Mg+O2→2MgO2Mg+O_{2} \rightarrow 2MgO

प्रश्न 10. ऑक्सीकरण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर- ऑक्सीकरण-वह रासायनिक अभिक्रिया, जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि अथवा हाइड्रोजन की कमी होती है, ऑक्सीकरण कहलाती है।

उदाहरण- (i) 2Mg+O2→2MgO2Mg+O_{2} \rightarrow 2MgO

(ii) H2S+Cl2→2HCl+SH_{2}S+Cl_{2} \rightarrow 2HCl+S

उदाहरण (i) में MgMg में O2O_{2} की वृद्धि हुई है जबकि उदाहरण (ii) में SS में H2H_{2} की कमी हुई है।

प्रश्न 11. एक चायना डिश में कॉपर चूर्ण लेकर उसे गर्म करने पर क्या परिणाम प्राप्त होते हैं? लिखिए।

उत्तर- कॉपर चूर्ण को गर्म करने पर कॉपर चूर्ण की सतह पर कॉपर ऑक्साइड (II) की काली परत चढ़ जाती है। यह काला पदार्थ (कॉपर ऑक्साइड) कॉपर में ऑक्सीजन के योग से बनता है।

2Cu+O2→तापन2CuO2Cu+O_{2} \rightarrow \text{तापन}2CuO

(कॉपर) (कॉपर ऑक्साइड)

**प्रश्न 12. यदि गर्म CuOCuO (कॉपर ऑक्साइड) पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाए तो क्या होगा?**

उत्तर- यदि गर्म CuOCuO (कॉपर ऑक्साइड) पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाए तो इसका रंग भूरा हो जाता है तथा कॉपर प्राप्त होता है।

CuO+H2→तापनCu+H2OCuO+H_{2} \rightarrow \text{तापन}Cu+H_{2}O

प्रश्न 13. निम्न अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण लिखिए-

(i) आयरन का भाप के साथ, (ii) सोडियम का जल के साथ, (iii) दानेदार जिंक का सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ।

उत्तर- (i) 3Fe_(s) + 4H_2O_(g) → Fe_3O_4(s) + 4H_2_(g)

(ii) 2Na(s)+2H2O(l)→2NaOH(l)+H2(g)2Na_{(s)}+2H_{2}O_{(l)} \rightarrow 2NaOH_{(l)}+H_{2(g)}

(iii) Zn(s)+H2SO4(l)→ZnSO4(aq)+H2(g)Zn_{(s)}+H_{2}SO_{4(l)} \rightarrow ZnSO_{4(aq)}+H_{2(g)}

प्रश्न 14. (क) एक परखनली में रखे बेरियम क्लोराइड के विलयन में सोडियम सल्फेट का विलयन मिलाने पर आप क्या प्रेक्षण करेंगे?

(ख) उपर्युक्त अभिक्रिया किस प्रकार की है?

(ग) उपर्युक्त अभिक्रिया को प्रदर्शित करने के लिए एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

उत्तर- (क) परखनली में रखे बेरियम क्लोराइड के विलयन में सोडियम सल्फेट का विलयन मिलाने पर बेरियम सल्फेट ( BaSO4BaSO_{4} ) का सफेद अवक्षेप बनता है।

(ख) उपर्युक्त अभिक्रिया 'द्विविस्थापन' कहलाती है।

(ग) BaCl2(aq)+Na2SO4(aq)→BaSO4(s)+2NaCl(aq)BaCl_{2(aq)}+Na_{2}SO_{4(aq)} \rightarrow BaSO_{4(s)}+2NaCl_{(aq)}

(बेरियम क्लोराइड) (सोडियम सल्फेट) (बेरियम सल्फेट) (सोडियम क्लोराइड)

(श्वेत अवक्षेप)

प्रश्न 15. (i) विरंजक चूर्ण की तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया होती है, तब क्या होता है?

(ii) कॉपर ऑक्साइड की तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया की संतुलित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।

(iii) सोडियम के एक छोटे टुकड़े को एथेनॉल में डालने पर क्या होता है? अभिक्रिया का केवल समीकरण लिखिए।

(iv) निम्नलिखित में से वह कौनसी धातु है जो गर्म जल से क्रिया करती है, लेकिन ठण्डे जल से नहीं? NaNa , MgMg तथा FeFe

उत्तर-(i) विरंजक चूर्ण की तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया करने पर क्लोरीन गैस बनती है।

CaOCl2+2HCl→CaCl2+Cl2+H2OCaOCl_{2}+2HCl \rightarrow CaCl_{2}+Cl_{2}+H_{2}O

(ब्लीचिंग पाउडर) (क्लोरीन)

(ii) कॉपर ऑक्साइड को तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करने पर कॉपर सल्फेट का निर्माण होता है।

CuO+H2SO4→CuSO4+H2OCuO+H_{2}SO_{4} \rightarrow CuSO_{4}+H_{2}O

(कॉपर ऑक्साइड) (कॉपर सल्फेट)

(iii) 2C2H5OH+2Na→2C2H5ONa+H2↑2C_{2}H_{5}OH+2Na \rightarrow 2C_{2}H_{5}ONa+H_{2} \uparrow

(एथेनॉल) (सोडियम एथॉक्साइड)

(iv) NaNa , MgMg तथा FeFe में से केवल MgMg धातु गर्म जल से क्रिया करती है, लेकिन ठण्डे जल से नहीं।

प्रश्न 16. दीवारों पर सफेदी करने के दो-तीन दिन बाद दीवारों पर चमक क्यों आ जाती है?

उत्तर- बुझे हुए चूने (Ca(OH)2(aq))(Ca(OH)_{2}(aq)) के विलयन का उपयोग दीवारों की सफेदी करने के लिए किया जाता है। कैल्शियम हाइड्रोक्साइड वायु में उपस्थित कार्बन डाइ-ऑक्साइड के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करके दो-तीन दिन में दीवारों पर कैल्शियम कार्बोनेट की एक पतली परत बना देता है जिससे दीवारों पर चमक आ जाती है।

Ca(OH)2(aq)+CO2(g)→CaCO3(s)+H2O(l)Ca(OH)_{2}(aq)+CO_{2}(g) \rightarrow CaCO_{3}(s)+H_{2}O(l)

(कैल्शियम हाइड्रोक्साइड) (कैल्शियम कार्बोनेट)

प्रश्न 17. ऊष्मीय वियोजन किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।

उत्तर- ऊष्मा के द्वारा की गई वियोजन अभिक्रिया को ऊष्मीय वियोजन कहते हैं।

उदाहरण- CaCO3(s)→ऊष्माCaO(s)+CO2(g)CaCO_{3}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}CaO(s)+CO_{2}(g)

(चूना पत्थर) (बिना बुझा हुआ चूना)

प्रश्न 18. निम्नलिखित अभिक्रियाओं को संतुलित करके प्रत्येक अभिक्रिया के प्रकार बताइए-

(i) CH4+Cl2→CH3Cl+HClCH_{4}+Cl_{2} \rightarrow CH_{3}Cl+HCl

(ii) Na+Cl2→NaClNa+Cl_{2} \rightarrow NaCl

(iii) H2SO4+NaOH→Na2SO4+H2OH_{2}SO_{4}+NaOH \rightarrow Na_{2}SO_{4}+H_{2}O (प्रश्न बैंक)

(iv) Ba(OH)2+HBr→BaBr2+H2OBa(OH)_{2}+HBr \rightarrow BaBr_{2}+H_{2}O

(v) BaCl2+Al2(SO4)3→AlCl3+BaSO4BaCl_{2}+Al_{2}(SO_{4})_{3} \rightarrow AlCl_{3}+BaSO_{4}

उत्तर-

(i) CH4+Cl2→CH3Cl+HClCH_{4}+Cl_{2} \rightarrow CH_{3}Cl+HCl (प्रतिस्थापन अभिक्रिया)

(ii) 2Na+Cl2→2NaCl2Na+Cl_{2} \rightarrow 2NaCl (योगात्मक अभिक्रिया)

(iii) H2SO4+2NaOH→Na2SO4+2H2OH_{2}SO_{4}+2NaOH \rightarrow Na_{2}SO_{4}+2H_{2}O (उदासीनीकरण अभिक्रिया)

(iv) Ba(OH)2+2HBr→BaBr2+2H2OBa(OH)_{2}+2HBr \rightarrow BaBr_{2}+2H_{2}O (उदासीनीकरण अभिक्रिया)

(v) 3BaCl2+Al2(SO4)3→2AlCl3+3BaSO43BaCl_{2}+Al_{2}(SO_{4})_{3} \rightarrow 2AlCl_{3}+3BaSO_{4} (द्विविस्थापन अभिक्रिया)

प्रश्न 19. श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रियाएँ हैं? इनका संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।

उत्तर-(i) श्वसन- श्वसन एक 'ऊष्माक्षेपी' अभिक्रिया है।

C6H12O6(aq)+6O2(aq)→6CO2(aq)+6H2O(l)+ऊर्जाC_{6}H_{12}O_{6}(aq)+6O_{2}(aq) \rightarrow 6CO_{2}(aq)+6H_{2}O(l)+\text{ऊर्जा}

(ग्लूकोज)

(ii) प्रकाश संश्लेषण-यह एक 'ऊष्माशोषी' अभिक्रिया है।

6CO2(aq)+12H2O(l)→क्लोरोफिलसूर्यकाप्रकाशC6H12O6(aq)+6O2(aq)+6H2O(l)6CO_{2}(aq)+12H_{2}O(l) \rightarrow \text{क्लोरोफिल}\text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}C_{6}H_{12}O_{6}(aq)+6O_{2}(aq)+6H_{2}O(l)

(ग्लूकोज)

प्रश्न 20. वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य सामग्री को विकृतगंधिता से बचाने हेतु कौन-कौन से उपाय किए जाते हैं?

उत्तर- वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य सामग्री को विकृतगंधिता से बचाने हेतु निम्न उपाय किए जाते हैं-

(i) तैलीय तथा वसायुक्त खाद्य सामग्रियों में उपचयन रोकने वाले पदार्थ (प्रति ऑक्सीकारक) मिलाए जाते हैं।

(ii) खाद्य सामग्री को वायुरोधी बर्तनों में रखा जाता है ताकि उपचयन की गति धीमी हो जाए।

(iii) खाद्य सामग्री युक्त थैलियों में से ऑक्सीजन हटाकर उनमें निष्क्रिय नाइट्रोजन गैस भर देते हैं ताकि उपचयन न हो सके।

प्रश्न 21. मैग्नीशियम रिबन का वायु में दहन कर वॉच ग्लास में इकट्ठे होने वाले उत्पाद के नाम सहित नामांकित चित्र बनाइए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2022)

उत्तर-

[मैग्नीशियम रिबन का दहन और वॉच ग्लास में मैग्नीशियम ऑक्साइड का संग्रह]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 4

चित्र-मैग्नीशियम रिबन का वायु में दहन कर मैग्नीशियम ऑक्साइड को वॉच ग्लास में इकट्ठा करना

प्रश्न 22. ऊष्माशोषी और ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाओं को परिभाषित कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2022)

उत्तर- ऊष्माशोषी अभिक्रिया-वह अभिक्रिया जिसमें ऊष्मा का अवशोषण होता है, उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया-वह अभिक्रिया जिसमें उत्पाद के साथ ऊष्मा का भी उत्सर्जन होता है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है।

प्रश्न 23. (i) ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइये।

(ii) निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित कीजिए-

NH3+CuO→Cu+N2+H2ONH_{3}+CuO \rightarrow Cu+N_{2}+H_{2}O (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2022)

उत्तर-(i) ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया-वह रासायनिक अभिक्रिया, जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि अथवा हाइड्रोजन की कमी होती है, ऑक्सीकरण कहलाती है।

उदाहरण-(i) 2Cu+O2→तापन2CuO2Cu+O_{2} \rightarrow \text{तापन}2CuO

(कॉपर) (कॉपर ऑक्साइड)

इस अभिक्रिया में कॉपर में ऑक्सीजन के योग से कॉपर ऑक्साइड बनता है।

(ii) संतुलित रासायनिक समीकरण-

2NH3+3CuO→3Cu+N2+3H2O2NH_{3}+3CuO \rightarrow 3Cu+N_{2}+3H_{2}O

प्रश्न 24. (i) अपचयन अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइये।

(ii) अग्रलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित कीजिए-

NaOH+H2SO4→Na2SO4+H2ONaOH+H_{2}SO_{4} \rightarrow Na_{2}SO_{4}+H_{2}O (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2022; प्रश्न बैंक)

उत्तर—(i) अपचयन अभिक्रिया— वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें किसी पदार्थ में से ऑक्सीजन निकलती है अर्थात् ऑक्सीजन की कमी होती है, अपचयन कहलाती है।

उदाहरण— CuO+H2→तापनCu+H2OCuO+H_{2} \rightarrow \text{तापन}Cu+H_{2}O

(कॉपर ऑक्साइड) (हाइड्रोजन गैस) (कॉपर)

जब गर्म कॉपर ऑक्साइड पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है तो ऑक्सीजन निकल जाती है और कॉपर प्राप्त होता है।

(ii) संतुलित रासायनिक समीकरण—

2NaOH+H2SO4→Na2SO4+2H2O2NaOH+H_{2}SO_{4} \rightarrow Na_{2}SO_{4}+2H_{2}O

प्रश्न 25. विकृतगंधिता को समझाइए? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2023-24)

उत्तर— जब वसायुक्त अथवा तेल खाद्य सामग्री लंबे समय तक रखी रह जाती है तब वह उपचयित होकर अपना स्वाद और गंध खो देती है और विकृतगंधि हो जाती है, विकृतगंधिता कहलाती है।

प्रश्न 26. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए— (प्रश्न बैंक)

(i) Fe+H2O→Fe3O4+H2Fe+H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+H_{2}

(ii) MnO2+HCl→MnCl2+H2O+Cl2MnO_{2}+HCl \rightarrow MnCl_{2}+H_{2}O+Cl_{2}

(iii) Fe2O3+Al→Fe+Al2O3Fe_{2}O_{3}+Al \rightarrow Fe+Al_{2}O_{3}

(iv) AgNO3+NaCl→NaNO3+AgClAgNO_{3}+NaCl \rightarrow NaNO_{3}+AgCl

(v) Fe+HCl→FeCl3+H2Fe+HCl \rightarrow FeCl_{3}+H_{2}

उत्तर—

(i) 3Fe(s)+4H2O(g)→Fe3O4(s)+4H2(g)3Fe_{(s)}+4H_{2}O_{(g)} \rightarrow Fe_{3}O_{4}(s)+4H_{2}(g)

(ii) MnO2+4HCl→MnCl2+2H2O+Cl2MnO_{2}+4HCl \rightarrow MnCl_{2}+2H_{2}O+Cl_{2}

(iii) Fe2O3+2Al→Al2O3+2FeFe_{2}O_{3}+2Al \rightarrow Al_{2}O_{3}+2Fe

(iv) AgNO3(aq)+NaCl(aq)→AgCl(s)+NaNO3(aq)AgNO_{3}(aq)+NaCl(aq) \rightarrow AgCl(s)+NaNO_{3}(aq)

(v) 2Fe+6HCl→2FeCl3+3H22Fe+6HCl \rightarrow 2FeCl_{3}+3H_{2}

प्रश्न 27. बीकर को चित्रित कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2025)

उत्तर—

[बीकर में जल और कैल्शियम ऑक्साइड का मिश्रण]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 5

चित्र-बीकर

प्रश्न 28. यौगिक (X) और एल्युमिनियम का उपयोग रेल की पटरियों में दरार को जोड़ने के लिए किया जाता है। (प्रश्न बैंक)

(i) यौगिक X को पहचानिए। (ii) अभिक्रिया का नाम लिखिए। (iii) इसकी रासायनिक समीकरण लिखिए।

उत्तर—

(i) यौगिक 'X' = आयरन (III) ऑक्साइड ( Fe2O3Fe_{2}O_{3} ) (ii) अभिक्रिया का नाम = थर्मिट अभिक्रिया (iii) रासायनिक समीकरण—

Fe2O3(s)+2Al(s)→2Fe(l)+Al2O3(s)+ऊष्माFe_{2}O_{3}(s)+2Al(s) \rightarrow 2Fe(l)+Al_{2}O_{3}(s)+\text{ऊष्मा}

**प्रश्न 29. Na2SO4+BaCl2(aq)→Y(g)+2NaCl(aq)Na_{2}SO_{4}+BaCl_{2}(aq) \rightarrow Y(g)+2NaCl(aq) उपरोक्त अभिक्रिया में Y श्वेत रंग का अविलेय पदार्थ अवक्षेप होता है इसे पहचानिए तथा अवक्षेपण अभिक्रिया क्या है?** (प्रश्न बैंक)

विज्ञान कक्षा-X 23

उत्तर—अभिक्रिया में Y श्वेत रंग का अविलेय पदार्थ 'बेरियम सल्फेट' है। यह 'द्विविस्थापन अभिक्रिया' है।

Na2SO4(aq)+BaCl2(aq)→BaSO4(s)↓+2NaCl(aq)Na_{2}SO_{4(aq)}+BaCl_{2(aq)} \rightarrow BaSO_{4(s)} \downarrow +2NaCl_{(aq)}

सोडियम सल्फेट + बेरियम क्लोराइड →\rightarrow बेरियम सल्फेट (श्वेत अवक्षेप) + सोडियम क्लोराइड

प्रश्न 30. X(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag+Y(g)X_{(s)} \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag+Y_{(g)} अभिक्रिया में XX का प्रकाशीय अपघटन होता है व अभिक्रिया का उपयोग श्याम श्वेत फोटोग्राफी में किया जाता है XX व YY को पहचानिए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— अभिक्रिया में ' XX ' = सिल्वर ब्रोमाइड ( AgBrAgBr )

अभिक्रिया में ' YY ' = ब्रोमीन ( Br2Br_{2} )

2AgBr(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Br2(g)2AgBr_{(s)} \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag_{(s)}+Br_{2(g)}

प्रश्न 31. जल के विद्युत अपघटन से इलेक्ट्रोडों पर कौनसी गैस मुक्त होती है? चित्र बनाइए। (प्रश्न बैंक)

उत्तर— जल के विद्युत अपघटन से इलेक्ट्रोडों पर (i) ऑक्सीजन व (ii) हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है।

[जल का विद्युत अपघटन (Electrolysis of water) apparatus showing plastic mug, test tubes, graphite rods, water, rubber stoppers, anode, cathode, switch, and 6V battery]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 6

चित्र—जल का वैद्युत अपघटन

प्रश्न 32. श्वेत रंग का पदार्थ XX सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में धूसर रंग का पदार्थ YY में परिवर्तित हो जाता है व Cl2Cl_{2} गैस मुक्त होती है—

(i) XX व YY को पहचानिए। (ii) यह किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है। (प्रश्न बैंक)

उत्तर—(i) 2AgCl(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Cl2(g)2AgCl_{(s)} \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag_{(s)}+Cl_{2(g)}

अभिक्रिया में ' XX ' = सिल्वर क्लोराइड

अभिक्रिया में ' YY ' = सिल्वर

(ii) यह 'वियोजन (अपघटन)' प्रकार की अभिक्रिया है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न—

प्रश्न 1. (a) वसायुक्त खाद्य पदार्थों को विकृतगंधिता से बचाने का एक उपाय लिखो।

(b) CuO+H2→Cu+H2OCuO+H_{2} \rightarrow Cu+H_{2}O में किस पदार्थ का अपचयन और किसका उपचयन होता है? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2022-23)

उत्तर—(a) उपचयित (ऑक्सीकृत) होने पर तेल एवं वसा विकृतगंधी हो जाते हैं तथा उनके स्वाद तथा गंध बदल जाते हैं। इससे बचने के लिए खाद्य सामग्रियों में प्रति ऑक्सीकारक पदार्थ मिलाये जाते हैं।

(b)

[Redox reaction scheme for CuO + H_2 → Cu + H_2O]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 7

(i) CuOCuO का अपचयन, (ii) H2H_{2} का उपचयन (ऑक्सीकरण)

प्रश्न 2. दी गई अभिक्रिया

MnO2+4HCl→MnCl2+2H2O+Cl2MnO_{2}+4HCl \rightarrow MnCl_{2}+2H_{2}O+Cl_{2}

(a) उपरोक्त अभिक्रिया के उस यौगिक का नाम लिखिए जिसका (i) उपचयन, (ii) अपचयन हुआ है। (प्रश्न बैंक)
(b) उपरोक्त के आधार पर उपचयन और अपचयन की परिभाषा लिखिए।

उत्तर- (a)

[Redox reaction scheme for MnO_2 + 4HCl → MnCl_2 + 2H_2O + Cl_2]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 8

(i) MnO2MnO_{2} से ऑक्सीजन का ह्रास हो रहा है अतः MnO2MnO_{2} का अपचयन होगा।

(ii) HClHCl से हाइड्रोजन का ह्रास हो रहा है अतः HClHCl का उपचयन (ऑक्सीकरण) होगा।

(b) परिभाषाएँ

(i) उपचयन (ऑक्सीकरण) - जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का योग (वृद्धि) या हाइड्रोजन की हानि (कमी) होती है तो ऐसी अभिक्रिया को उपचयन (ऑक्सीकरण) कहते हैं।

(ii) अपचयन - जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में किसी पदार्थ में हाइड्रोजन का योग (वृद्धि) या ऑक्सीजन की हानि (कमी) होती है तो ऐसी अभिक्रिया को अपचयन कहते हैं।

प्रश्न 3. जब किसी परखनली में लेड (II) नाइट्रेट का विलयन लेकर उसमें पोटैशियम आयोडाइड का विलयन मिलाते हैं, तो कोई अवक्षेप बनता है- (a) इस अवक्षेप का क्या रंग होता है? अवक्षेपित यौगिक का नाम लिखिए। (प्रश्न बैंक)

(b) इस अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए। (प्रश्न बैंक)

(c) अभिक्रिया के उन दो प्रकारों की सूची बनाइए जिसमें इस अभिक्रिया को रखा जा सकता है।

उत्तर- (a) पीले रंग का अवक्षेप प्राप्त होता है। अवक्षेपित यौगिक का नाम लेड आयोडाइड ( PbI2PbI_{2} ) है।

(b) Pb(NO3)2(aq)+2KI(aq)→PbI2(s)+2KNO3(aq)Pb(NO_{3})_{2}(aq)+2KI(aq) \rightarrow PbI_{2}(s)+2KNO_{3}(aq)

(लेड (II) नाइट्रेट) (पोटैशियम आयोडाइड) (लेड आयोडाइड - पीला अवक्षेप) (पोटैशियम नाइट्रेट)

(c) अभिक्रिया के दो प्रकार जिनमें इस अभिक्रिया को रखा जा सकता है वे निम्न हैं-

(i) द्विविस्थापन अभिक्रिया, (ii) अवक्षेपण अभिक्रिया।

प्रश्न 4. (a) क्रिस्टलीय फेरस सल्फेट ( FeSO4⋅7H2OFeSO_{4}·7H_{2}O ) के हरे रंग के क्रिस्टलों को गर्म करने पर ये श्वेत रंग के पदार्थ A में बदल जाता है इसे और गर्म करने पर यह भूरे रंग के पदार्थ B में बदल जाता है। इस क्रिया में बनने वाले पदार्थों A व B की पहचान कीजिए।

(b) लेड नाइट्रेट को क्वथन नली को लेकर गर्म करने पर भूरे रंग का धुआँ उत्सर्जित होता है, यह धुआँ किस पदार्थ का है? उसकी पहचान कर नाम लिखिए।

उत्तर- (a) क्रिस्टलीय फेरस सल्फेट के हरे रंग के क्रिस्टलों को गर्म करने पर निम्न अभिक्रिया होगी-

FeSO4⋅7H2O→ऊष्माFeSO4+7H2OFeSO_{4}·7H_{2}O \rightarrow \text{ऊष्मा}FeSO_{4}+7H_{2}O

(क्रिस्टलीय फेरस सल्फेट - हरा रंग) (फेरस सल्फेट - श्वेत रंग)

2FeSO4(s)→ऊष्माFe2O3(s)+SO2(g)+SO3(g)2FeSO_{4}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}Fe_{2}O_{3}(s)+SO_{2}(g)+SO_{3}(g)

(फेरस सल्फेट) (फेरिक ऑक्साइड - भूरा रंग)

अतः पदार्थ A व B अग्र होंगे-

विज्ञान कक्षा-X 25

A=FeSO4A=FeSO_{4} , B=Fe2O3B=Fe_{2}O_{3}

(b) लैड नाइट्रेट को गर्म करने पर निम्न अभिक्रिया होगी-

2Pb(NO3)2(s)→तापन2PbO(s)+4NO2(g)+O2(g)2Pb(NO_{3})_{2}(s) \rightarrow \text{तापन}2PbO(s)+4NO_{2}(g)+O_{2}(g)

लैड नाइट्रेट & लैड ऑक्साइड & नाइट्रोजन डाइ & ऑक्सीजन & & ऑक्साइड & & & (भूरा रंग) &

*(सरल रूप में: 2Pb(NO3)2(s)→तापन2PbO(s)+4NO2(g)+O2(g)2Pb(NO_{3})_{2}(s) \rightarrow \text{तापन}2PbO(s)+4NO_{2}(g)+O_{2}(g) )*

अतः भूरे रंग का पदार्थ (गैस) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड ( NO2NO_{2} ) है।

**प्रश्न 5. एक परखनली में 2g2g बेरियम हाइड्रॉक्साइड तथा 1g1g अमोनियम क्लोराइड लेकर छड़ की सहायता से मिश्रित करते हैं। अभिक्रिया मिश्रण के तापमान के आधार पर बताइये कि अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी होगी या ऊष्माशोषी?**

उत्तर— बेरियम हाइड्रॉक्साइड तथा अमोनियम क्लोराइड आपस में क्रिया कर द्विविस्थापन अभिक्रिया द्वारा अमोनिया गैस बनाती है।

Ba(OH)2+2NH4Cl→BaCl2+2NH3+2H2OBa(OH)_{2}+2NH_{4}Cl \rightarrow BaCl_{2}+2NH_{3}+2H_{2}O

(बेरियम हाइड्रॉक्साइड प्रबल क्षारीय + अमोनियम क्लोराइड दुर्बल अम्लीय →\rightarrow बेरियम क्लोराइड + अमोनिया + जल)

अमोनियम क्लोराइड दुर्बल अम्लीय तथा बेरियम हाइड्रॉक्साइड प्रबल क्षारीय प्रकृति के होते हैं। NH4ClNH_{4}Cl तापमान का अवशोषण कर NH3NH_{3} व HClHCl बनाता है। HClHCl क्षार Ba(OH)2Ba(OH)_{2} से क्रिया कर लवण BaCl2BaCl_{2} व जल बनाता है। इस सम्पूर्ण अभिक्रिया में अभिक्रिया मिश्रण का तापमान घट जाता है। अतः यह एक ऊष्माशोषी अभिक्रिया है।

प्रश्न 6. नीचे दी गई रासायनिक अभिक्रियाओं में से ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं को छाँटकर अलग कीजिए-

(A) कोयले का दहन C(s)+O2(g)→CO2(g)C(s)+O_{2}(g) \rightarrow CO_{2}(g)
(B) कैल्शियम कार्बोनेट का ऊष्मीय अपघटन CaCO3(s)→ऊष्माCaO(s)+CO2(g)CaCO_{3}(s) \rightarrow \text{ऊष्मा}CaO(s)+CO_{2}(g)
(C) H2(g)H_{2}(g) तथा O2(g)O_{2}(g) से जल का निर्माण 2H2(g)+O2(g)→2H2O(l)2H_{2}(g)+O_{2}(g) \rightarrow 2H_{2}O(l)
(D) सिल्वर क्लोराइड का सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में विघटन

2AgCl(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Cl2(g)2AgCl(s) \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag(s)+Cl_{2}(g)

उत्तर—(i) वे अभिक्रियाएं जिनमें रासायनिक क्रिया के बाद तापमान बढ़ जाता है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं। अतः निम्न ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ होंगी- A तथा C

(ii) वे अभिक्रियाएँ जिनमें रासायनिक क्रिया के बाद तापमान घट जाता है, ऊष्माशोषी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं। अतः निम्न ऊष्माशोषी अभिक्रियाएँ होंगी- B तथा D

प्रश्न 7. लेड (II) नाइट्रेट तथा पोटैशियम आयोडाइड के विलयनों को मिश्रित करने पर-

(i) किस रंग का अवक्षेप बनता है?

(ii) अवक्षेपित यौगिक का नाम बताइए।

(iii) इस अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

(iv) यह किस प्रकार की अभिक्रिया है?

उत्तर—(i) लेड (II) नाइट्रेट तथा पोटैशियम आयोडाइड के विलयनों को मिश्रित करने पर पीला रंग का अवक्षेप बनता है।

(ii) अवक्षेपित यौगिक-'लैड आयोडाइड' है। (iii) संतुलित रासायनिक समीकरण-

Pb(NO3)2(aq)+2KI(aq)→PbI2(s)+2KNO3(aq)Pb(NO_{3})_{2}(aq)+2KI(aq) \rightarrow PbI_{2}(s)+2KNO_{3}(aq)

(लैड नाइट्रेट + पोटैशियम आयोडाइड →\rightarrow लैड आयोडाइड (पीला अवक्षेप) + पोटैशियम नाइट्रेट)

(iv) यह एक 'द्विविस्थापन अभिक्रिया' है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से प्रत्येक को एक उदाहरण देकर समझाइए- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2023)

(i) संयोजन अभिक्रिया (ii) वियोजन अभिक्रिया

उत्तर-

(i) संयोजन अभिक्रिया- वह अभिक्रिया, जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) मिलकर एक नया पदार्थ (एकल उत्पाद) बनाते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है।

उदाहरण- कोयले का दहन

C(s)+O2(g)→CO2(g)C_{(s)}+O_{2(g)} \rightarrow CO_{2(g)}

(ii) वियोजन अभिक्रिया- वह अभिक्रिया, जिसमें एक पदार्थ (अभिकारक) टूटकर एक से अधिक छोटे-छोटे पदार्थ (उत्पाद) बनाता है, उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण- कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर बिना बुझा हुआ चूना तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है।

CaCO3(s)→ऊष्माCaO(s)+CO2(g)CaCO_{3(s)} \rightarrow \text{ऊष्मा}CaO_{(s)}+CO_{2(g)}

(चूना पत्थर) (बिना बुझा हुआ चूना)

प्रश्न 9. बिना बुझा हुआ चूना जल से अभिक्रिया कर कोई विलयन XX बनाता है। इस विलयन का उपयोग दीवारों पर सफेदी करने के लिए किया जाता है तब ये वायु से धीमी अभिक्रिया कर YY यौगिक बना लेता है। जिससे दीवारों पर चमक आ जाती है। (प्रश्न बैंक)

(i) XX व YY को पहचानिए। (ii) XX व YY बनने की रासायनिक समीकरण लिखिए। (iii) यह किस प्रकार की अभिक्रियाएँ हैं?

उत्तर-

(i) अभिक्रिया में ' XX ' = कैल्शियम हाइड्रोक्साइड

अभिक्रिया में ' YY ' = कैल्शियम कार्बोनेट

(ii) ** XX -बनने का रासायनिक समीकरण-**

CaO(s)+H2O(l)→Ca(OH)2(aq)+ऊष्माCaO_{(s)}+H_{2}O_{(l)} \rightarrow Ca(OH)_{2(aq)}+\text{ऊष्मा}

(बिना बुझा हुआ चूना) (कैल्शियम हाइड्रोक्साइड) (बुझा हुआ चूना)

YY -बनने का रासायनिक समीकरण-**

Ca(OH)2(aq)+CO2(g)→CaCO3(s)+H2O(l)Ca(OH)_{2(aq)}+CO_{2(g)} \rightarrow CaCO_{3(s)}+H_{2}O_{(l)}

(कैल्शियम हाइड्रोक्साइड) (कैल्शियम कार्बोनेट)

(iii) यह अभिक्रिया 'संयोजन अभिक्रिया' है।

प्रश्न 10. लैड नाइट्रेट के तापन से नाइट्रोजन डाइऑक्साइड गैस के उत्सर्जन को प्रदर्शित करने के लिए व्यवस्थित उपकरण को चित्रित कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2025)

उत्तर-

[लैड नाइट्रेट का तापन तथा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 9

चित्र-लैड नाइट्रेट का तापन तथा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन

प्रश्न 11. (i) Pb(s)+CuCl2(aq)→[X]+Cu(s)Pb_{(s)}+CuCl_{2(aq)} \rightarrow [X]+Cu_{(s)}

उपरोक्त अभिक्रिया में (X)(X) का रासायनिक सूत्र और नाम लिखिए।

(ii) वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया की विपरीत अभिक्रिया क्यों कहते हैं? कारण लिखिए।

( माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2026 )

उत्तर— (i) (X)(X) का रासायनिक सूत्र— PbCl2PbCl_{2}

नाम—लेड क्लोराइड

(ii) संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं। इसके विपरीत, वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकारक टूटकर छोटे-छोटे उत्पाद बनते हैं। अतः वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया की विपरीत अभिक्रिया कहते हैं।

प्रश्न 12. (i) 6CO2(aq)+12H2O(l)→क्लोरोफिलसूर्य−प्रकाश[X]+6O2(aq)+6H2O(l)6CO_{2(aq)}+12H_{2}O_{(l)} \rightarrow \text{क्लोरोफिल}\text{सूर्य}-\text{प्रकाश}[X]+6O_{2(aq)}+6H_{2}O_{(l)}

उपरोक्त अभिक्रिया में (X)(X) का रासायनिक सूत्र और नाम लिखिए।

(ii) जल के वैद्युत अपघटन के दौरान कार्बन इलेक्ट्रोड (Y)(Y) पर हाइड्रोजन गैस प्रस्तुत होती है। (Y)(Y) का नाम लिखिए।

( माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2026 )

उत्तर— (i) (X)(X) का रासायनिक सूत्र— C6H12O6C_{6}H_{12}O_{6} , नाम—ग्लूकोज।

(ii) (Y)(Y) कैथोड (ऋणात्मक इलेक्ट्रोड)।

निबन्धात्मक प्रश्न—

प्रश्न 1. किसी रासायनिक समीकरण को किस प्रकार संतुलित किया जाता है? इसके विभिन्न पदों को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर— रासायनिक समीकरण का संतुलन—रासायनिक अभिक्रिया के पहले एवं उसके पश्चात् प्रत्येक तत्व अर्थात् अभिकारक एवं उत्पाद के परमाणुओं की संख्या समान होती है, तो वह रासायनिक समीकरण संतुलित समीकरण कहलाता है।

एक संतुलित रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार से प्रदर्शित होता है— Zn+H2SO4→ZnSO4+H2Zn+H_{2}SO_{4} \rightarrow ZnSO_{4}+H_{2}

इस समीकरण के अभिकारक के परमाणुओं की संख्या, उत्पाद के परमाणुओं की संख्या के बराबर है। अतः यह समीकरण संतुलित है।

किसी समीकरण को संतुलित करने के मुख्यतः सात पद/चरण होते हैं। निम्न समीकरण को संतुलित करने के चरण निम्न प्रकार से हैं— Fe+H2O→Fe3O4+H2Fe+H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+H_{2}

चरण 1. रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए सर्वप्रथम प्रत्येक सूत्र के चारों ओर बॉक्स बनाते हैं—

[Boxed chemical equation]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 10

Fe+H2O→Fe3O4+H2Fe+H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+H_{2}

चरण 2. असंतुलित समीकरण में उपस्थित विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की संख्या की सूची बना लेते हैं—

तत्व

अभिकारकों में परमाणुओं की संख्या (LHS)

उत्पादों में परमाणुओं की संख्या (RHS)

FeFe

1

3

HH

2

2

OO

1

4

चरण 3. अब सुविधा के लिए अभिकारक या उत्पाद में से सबसे अधिक परमाणु वाले तत्व को चुनते हैं। इस आधार पर हम ऑक्सीजन को चुनते हैं।

ऑक्सीजन परमाणु को संतुलित करने के लिए—

ऑक्सीजन के परमाणु

अभिकारकों में

उत्पादों में

(i) प्रारम्भ में

11 ( H2OH_{2}O में)

44 ( Fe3O4Fe_{3}O_{4} में)

(ii) संतुलित करने के लिए

1×41 \times 4

4

परमाणुओं की संख्या को बराबर करने के लिए अभिक्रिया में उपस्थित तत्वों तथा यौगिकों के सूत्रों को नहीं बदल सकते हैं। अतः ऑक्सीजन परमाणु को संतुलित करने के लिए हम '4' गुणांक लगाकर 4H2O4H_{2}O लिख देते हैं। आंशिक रूप से संतुलित समीकरण अब निम्न प्रकार होगा-

Fe+4H2O→Fe3O4+H2Fe+4H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+H_{2}

चरण 4. अब हाइड्रोजन परमाणु को संतुलित करने के लिए दाईं ओर हाइड्रोजन अणु की संख्या को '4' कर देते हैं।

हाइड्रोजन के परमाणु

अभिकारकों में

उत्पादों में

(i) प्रारम्भ में

88 ( 4H2O4H_{2}O में)

22 ( H2H_{2} में)

(ii) संतुलित करने के लिए

88

2×42 \times 4

समीकरण अब इस प्रकार होगा-

Fe+4H2O→Fe3O4+4H2Fe+4H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+4H_{2} (आंशिक रूप से संतुलित समीकरण)

चरण 5. FeFe को संतुलित करने के लिए बाईं ओर हम FeFe के 33 परमाणु लेते हैं।

3Fe+4H2O→Fe3O4+4H23Fe+4H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+4H_{2}

चरण 6. अंत में, इस संतुलित समीकरण की जाँच करने के लिए हम समीकरण में दोनों ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्याओं की गणना करते हैं- 3Fe+4H2O→Fe3O4+4H23Fe+4H_{2}O \rightarrow Fe_{3}O_{4}+4H_{2}

इस समीकरण में दोनों ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान है। अतः यह समीकरण संतुलित है। रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की इस विधि को 'हिट एंड ट्रायल' विधि कहते हैं क्योंकि सबसे छोटी पूर्णांक संख्या के गुणांक का उपयोग करके समीकरण को संतुलित करते हैं।

चरण 7. भौतिक अवस्थाओं के संकेत लिखना- इस चरण में अभिकारकों तथा उत्पादों की गैस, द्रव, जलीय एवं ठोस अवस्थाओं को क्रमशः (g),(l),(aq)(g),(l),(aq) तथा (s)(s) से दर्शाया जाता है। अतः उपर्युक्त समीकरण इस प्रकार से लिखा जाएगा-

3Fe(s)+4H2O(g)→Fe3O4(s)+4H2(g)3Fe_{(s)}+4H_{2}O_{(g)} \rightarrow Fe_{3}O_{4}(s)+4H_{2(g)}

H2OH_{2}O के साथ (g)(g) चिन्ह यह दर्शाता है कि इस अभिक्रिया में जल का उपयोग भाप के रूप में किया गया है।

प्रश्न 2. क्या होता है जब- (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2023-24)

(i) जिंक धातु को कॉपर सल्फेट घोल में मिलाया जाता है? (ii) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल में जिंक धातु मिलाई जाती है?

यदि अभिक्रिया होती है तो संतुलित रासायनिक समीकरण भी लिखें।

उत्तर— (i) जिंक धातु को नीले रंग के कॉपर सल्फेट विलयन में मिलाने पर अधिक अभिक्रियाशील जिंक धातु कम अभिक्रियाशील कॉपर धातु के लवण में से कॉपर को विस्थापित कर देगी जिससे जिंक सल्फेट बनेगा तथा कॉपर सल्फेट का नीला रंग जिंक सल्फेट के कारण रंगहीन हो जायेगा।

Zn(s)+CuSO4(aq)→ZnSO4(aq)+Cu(s)Zn_{(s)}+CuSO_{4(aq)} \rightarrow ZnSO_{4(aq)}+Cu_{(s)}

(नीला रंग) (रंगहीन विलयन)

(ii) जब जिंक धातु तनु सल्फ्यूरिक अम्ल में मिलाई जाती है तो जिंक हाइड्रोजन से अधिक अभिक्रियाशील होने के कारण इसे अम्ल से विस्थापित कर देता है और जिंक सल्फेट तथा हाइड्रोजन गैस बनाता है।

Zn+H2SO4→ZnSO4+H2Zn+H_{2}SO_{4} \rightarrow ZnSO_{4}+H_{2}

हाइड्रोजन एक दहनशील गैस है और पॉपिंग साउंड के साथ जलती है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से प्रत्येक को एक उदाहरण देकर समझाइए-

(i) संयोजन अभिक्रिया (ii) विस्थापन अभिक्रिया (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2023-24)

उत्तर— (i) संयोजन अभिक्रिया- वह अभिक्रिया, जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) मिलकर एक नया पदार्थ (एकल उत्पाद) बनाते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है।

उदाहरण-कोयले का दहन C(s)+O2(g)→CO2(g)C_{(s)}+O_{2(g)} \rightarrow CO_{2(g)}

(ii) विस्थापन अभिक्रिया- जब कोई अधिक क्रियाशील तत्व दूसरे कम क्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है, तो यह क्रिया विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।

उदाहरण- Zn(s)+CuSO4(aq)→ZnSO4(aq)+Cu(s)Zn_{(s)}+CuSO_{4(aq)} \rightarrow ZnSO_{4(aq)}+Cu_{(s)}

(जिंक सल्फेट)

प्रश्न 4. रासायनिक अभिक्रियाएं मुख्य रूप से कितने प्रकार की होती हैं? संयोजन अभिक्रिया तथा वियोजन अभिक्रिया की व्याख्या उदाहरण सहित कीजिए।

अथवा

संयोजन तथा वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर- रासायनिक अभिक्रिया- किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।

रासायनिक अभिक्रियाएं मुख्यतः निम्न प्रकार की होती हैं-

(1) संयोजन अभिक्रिया (2) वियोजन अभिक्रिया (3) विस्थापन अभिक्रिया

(4) द्विविस्थापन अभिक्रिया (5) उपचयन एवं अपचयन (6) अवक्षेपण अभिक्रिया

(1) संयोजन अभिक्रिया (Combination reaction)- वह अभिक्रिया, जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) मिलकर एक नया पदार्थ (एकल उत्पाद) बनाते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है।

उदाहरण- (i) कैल्शियम ऑक्साइड (बिना बुझा चूना) जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके, कैल्शियम हाइड्रोक्साइड (बुझा हुआ चूना) बनाता है तथा इस अभिक्रिया में अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।

CaO(s)+H2O(l)→Ca(OH)2(aq)+ऊष्माCaO_{(s)}+H_{2}O_{(l)} \rightarrow Ca(OH)_{2(aq)}+\text{ऊष्मा}

(बिना बुझा चूना) (बुझा हुआ चूना)

(ii) कोयले का दहन- C(s)+O2(g)→CO2(g)C_{(s)}+O_{2(g)} \rightarrow CO_{2(g)}

(2) वियोजन अभिक्रिया (Dissociation reaction)- वह अभिक्रिया, जिसमें एक पदार्थ (अभिकारक) टूटकर एक से अधिक छोटे-छोटे पदार्थ (उत्पाद) बनाता है, उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण- (i) लैड नाइट्रेट को गर्म करने पर लैड ऑक्साइड, NO2NO_{2} तथा O2O_{2} बनता है। NO2NO_{2} के कारण इसमें भूरे रंग का धुआं निकलता है।

2Pb(NO3)2(s)→तापन2PbO(s)+4NO2(g)+O2(g)2Pb(NO_{3})_{2}(s) \rightarrow \text{तापन}2PbO_{(s)}+4NO_{2(g)}+O_{2(g)}

(लैड नाइट्रेट) (लैड ऑक्साइड) (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड) (ऑक्सीजन)

(ii) CaCO3CaCO_{3} (कैल्शियम कार्बोनेट) को गर्म करने पर CaOCaO तथा CO2CO_{2} गैस बनती है।

CaCO3(s)→ऊष्माCaO(s)+CO2(g)CaCO_{3(s)} \rightarrow \text{ऊष्मा}CaO_{(s)}+CO_{2(g)}

(चूना पत्थर) (बिना बुझा हुआ चूना)

(iii) सिल्वर क्लोराइड को सूर्य के प्रकाश में रखने पर इसका सफेद रंग धूसर रंग में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि सिल्वर क्लोराइड का सिल्वर एवं क्लोरीन में विघटन हो जाता है।

2AgCl(s)→सूर्यकाप्रकाश2Ag(s)+Cl2(g)2AgCl_{(s)} \rightarrow \text{सूर्य} \text{का} \text{प्रकाश}2Ag_{(s)}+Cl_{2(g)}

प्रश्न 5. जल के वैद्युत अपघटन की विधि लिखिए। इसकी आवश्यक रासायनिक अभिक्रिया दीजिए एवं नामांकित चित्र बनाइए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2021-22)

उत्तर- जल के वैद्युत अपघटन की विधि-

(i) सर्वप्रथम प्लास्टिक का एक मग लेकर उसकी तली में दो छिद्र करके, उनमें रबड़ की डाट लगा देते हैं। अब इन छिद्रों में कार्बन इलेक्ट्रोड डाल देते हैं और उन्हें 6V6 V की बैटरी से जोड़ देते हैं।

(ii) फिर मग में जल डालकर इलेक्ट्रोडों को उसमें डुबो देते हैं तथा उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूंदें डालते हैं।

(iii) इसके बाद जल से भरी दो अंशांकित परखनलियों को दोनों कार्बन इलेक्ट्रोडों के ऊपर उल्टा करके रख देते हैं और उसमें विद्युत धारा प्रवाहित करके थोड़ी देर के लिए छोड़ देते हैं।

[जल का वैद्युत अपघटन]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 11

(iv) हम देखते हैं कि दोनों इलेक्ट्रोडों पर बुलबुले बनते हैं, जो अंशांकित नली से जल को विस्थापित कर देते हैं।

(v) अब दोनों परखनलियों में गैस भर जाने पर उन्हें सावधानी से हटाकर उनके पास एक जलती हुई मोमबत्ती लाकर इन गैसों का परीक्षण करते हैं।

निष्कर्ष-जल हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैस में अपघटित हो जाता है तथा यह गैसें दोनों परखनलियों में भर जाती हैं।

2H2O(l)→विद्युतधारा2H2g+O2g2H_{2}O(l) \rightarrow \text{विद्युत} \text{धारा}2H_{2}g+O_{2}g

प्रश्न 6. (अ) बुझे हुए चूने के निर्माण की विधि लिखिए। इससे सम्बन्धित रासायनिक अभिक्रिया एवं नामांकित चित्र भी दीजिए।

(ब) द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ क्या होती हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

अथवा

द्विविस्थापन अभिक्रिया को एक उदाहरण सहित समझाइए। (प्रश्न बैंक)

[जल के साथ कैल्शियम ऑक्साइड की अभिक्रिया से बुझे हुए चूने का निर्माण]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 12

उत्तर- (अ) बुझे हुए चूने के निर्माण की विधि-

(i) एक बीकर में थोड़ा कैल्शियम ऑक्साइड (बिना बुझा हुआ चूना) लेते हैं और उसमें धीरे-धीरे जल मिलाते हैं।

(ii) अब बीकर को स्पर्श करते हैं। हम देखते हैं कि बीकर का ताप परिवर्तित हो जाता है। वह गर्म हो जाता है।

निष्कर्ष- कैल्शियम ऑक्साइड ( CaOCaO ) जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके बुझे हुए चूने का निर्माण करके अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता है।

CaO(s)+H2O(l)→Ca(OH)2(aq)+ऊष्माCaO(s)+H_{2}O(l) \rightarrow Ca(OH)_{2}(aq)+\text{ऊष्मा}

(कैल्शियम ऑक्साइड) (बुझा हुआ चूना / कैल्शियम हाइड्रोक्साइड)

(ब) वे अभिक्रियाएँ जिनमें दो या दो से अधिक अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है उन्हें द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ कहते हैं।

उदाहरण- जब सोडियम सल्फेट एवं बेरियम क्लोराइड के विलयन को आपस में मिलाते हैं तो निम्न अभिक्रिया होती है-

Na2SO4(aq)+BaCl2(aq)→BaSO4(s)+2NaCl(aq)Na_{2}SO_{4}(aq)+BaCl_{2}(aq) \rightarrow BaSO_{4}(s)+2NaCl(aq)

(सोडियम सल्फेट) (बेरियम क्लोराइड) (बेरियम सल्फेट - श्वेत अवक्षेप) (सोडियम क्लोराइड)

इस अभिक्रिया में सोडियम सल्फेट के सल्फेट आयन का विस्थापन क्लोराइड आयन से जबकि बेरियम क्लोराइड के क्लोराइड आयन का विस्थापन सल्फेट आयन से हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप उत्पाद के रूप में बेरियम सल्फेट एवं सोडियम क्लोराइड प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 7. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है? आवश्यक चित्र बनाते हुए समझाइए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2021-22)

अथवा

जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का नीला रंग मलिन क्यों हो जाता है? (प्रश्न बैंक)

उत्तर- जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो नीचे दी गई अभिक्रिया होती है। इस अभिक्रिया में लोहा (आयरन) दूसरे तत्त्व कॉपर को कॉपर सल्फेट के विलयन से विस्थापित या हटा देता है।

[Experimental setup of iron nails in copper sulphate solution]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 13

चित्र : (a) कॉपर सल्फेट के विलयन में डूबी हुई लोहे की कील

चित्र : (b) प्रयोग से पहले तथा उसके उपरान्त लोहे की कील

Fe(s)+CuSO4(aq)→FeSO4(aq)+Cu(s)Fe_{(s)}+CuSO_{4(aq)} \rightarrow FeSO_{4(aq)}+Cu_{(s)}

(आयरन) (कॉपर सल्फेट) (आयरन सल्फेट) (कॉपर)

नीला रंग

इससे लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है तथा कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग मलिन हो जाता है।

प्रश्न 8. (i) कोयले के दहन से प्राप्त गैस का नाम लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2024)

(ii) कॉपर (II) ऑक्साइड + हाइड्रोजन →\rightarrow कॉपर + जल

उपरोक्त शब्द-समीकरण के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

(iii) कॉपर के कॉपर ऑक्साइड में उपचयन के प्रदर्शन के लिए व्यवस्थित उपकरण को चित्रित कीजिए।

उत्तर :

(i) कोयले के दहन से कार्बन डाइऑक्साइड ( CO2CO_{2} ) गैस प्राप्त होती है। (ii) संतुलित रासायनिक समीकरण—

CuO+H2→तापनCu+H2OCuO+H_{2} \rightarrow \text{तापन}Cu+H_{2}O

(कॉपर II ऑक्साइड) (हाइड्रोजन) (कॉपर) (जल)

(iii) ]

[Setup for oxidation of copper to copper oxide]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 14

चित्र : कॉपर का कॉपर ऑक्साइड में उपचयन

प्रश्न 9. (i) अपचयन को परिभाषित कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2024)

(ii) आयरन + कॉपर सल्फेट →\rightarrow आयरन सल्फेट + कॉपर

उपरोक्त शब्द-समीकरण के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

(iii) कॉपर सल्फेट के विलयन में डूबी, लोहे की कीलों की अभिक्रिया के प्रदर्शन के लिए व्यवस्थित उपकरण को चित्रित कीजिए।

उत्तर—(i) किसी रासायनिक अभिक्रिया में ऑक्सीजन का ह्रास या हाइड्रोजन का योग अपचयन कहलाता है।

(ii) Fe(s)+CuSO4(aq)→FeSO4(aq)+Cu(s)Fe_{(s)}+CuSO_{4(aq)} \rightarrow FeSO_{4(aq)}+Cu_{(s)}

(आयरन) (कॉपर सल्फेट) (आयरन सल्फेट) (कॉपर)

(iii)

[Experimental setup showing iron nails dipped in copper sulphate solution in a test tube held by a stand]

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण चित्र 15

चित्र : कॉपर सल्फेट के विलयन में डूबी हुई लोहे की कीलें