वचन
शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं; जैसे- किताब-किताब हिंदी में वचन के निम्नलिखित दो भेद होते हैं
- एकवचन
- बहुवचन
एकवचन – शब्द के जिस रूप से उसके एक होने का पता चले, वह एकवचन कहलाता है; जैसे- कपड़ा, स्त्री चाबी, पेंसिल, बकरी, कीड़ा-पत्ता, पंखा आदि।
बहुवचन – शब्द के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का पता चले, उसे बहुवचन कहते हैं; जैसे- कपड़े, स्त्रियाँ, पेंसिलें, बकरियाँ, पत्ते, पंखे आदि।
वचन में परिवर्तन के नियम (एकवचन से बहुवचन बनाना) –
अ से एँ बनाकर
एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
बहन
|
बहनें
|
रात
|
रातें
|
‘आ’ से ए बनाकर
एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
कपड़ा
|
कपड़े
|
घोड़ा
|
घोड़े
|
‘आ’ से एँ लगाकर
एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
माला
|
मालाएँ
|
महिला
|
महिलाएँ
|
‘उ’ ‘ऊ’ या औ में एँ जोड़कर
एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
बच्चा
|
बच्चे
|
रसगुल्ला
|
रसगुल्ले
|
‘अ’ ‘ऊ’ या औ में एँ जोड़कर
एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
तिथि
|
तिथियाँ
|
सखी
|
सखियाँ
|
‘ई’ को ‘इ’ या से याँ बनाकर
एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
पुड़िया
|
पुड़ियाँ
|
ताली
|
तालियाँ
|
कुछ शब्दों के बहुवचन इस प्रकार बनाते हैं
एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
छात्र
|
छात्रगण
|
दर्शक
|
दर्शकगण
|
कुछ विशेष नियम
- संज्ञा के अतिरिक्त सर्वनाम शब्दों के भी वचन बदलते हैं।
- द्रव्यवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा का प्रयोग एकवचन के रूप में होता है।
- आदर देने के लिए सदैव बहुवचन को प्रयोग किया जाता है।
- कुछ शब्द सदैव बहुवचन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं; जैसे- आँसू, दर्शन, हस्ताक्षर आदि।
- कुछ शब्द सदा एक वचन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं; जैसे- बारिश, पानी, दूध आदि।
- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के वचन बदलने पर क्रिया का रूप भी बदल जाता है।
बहुविकल्पी प्रश्न
1. एक या अनेक का बोध कराने वाले शब्दों का रूप कहलाता है
(i) शब्द
(ii) वर्ण
(iii) संज्ञा
(iv) वचन
2. आदर प्रकट करने के लिए प्रयोग किया जाता है
(i) एकवचन
(ii) बहुवचन
(iii) विशेषण
(iv) इनमें से कोई नहीं
3. वह शब्द जिसका बहुवचन नहीं बनाया जा सकता
(i) मेज़
(ii) अमित
(iii) बहन
(iv) माता
4. इन शब्दों का प्रयोग सदैव एकवचन में होता है
(i) सत्य जनता
(ii) केला, संतरा
(iii) बेटा, मोटा
(iv) इनमें से कोई नहीं
5. आँख का बहुवचन है
(i) आँखों
(ii) आँखें
(iii) आँख
(iv) इनमें से कोई नहीं
6. बंदरी का वचन परिवर्तन कीजिए
(i) बंदरी
(ii) बंदर
(iii) बंदरियाँ
(iv) इनमें से कोई नहीं
7. ‘माला’ का वचन परिवर्तन कीजिए
(i) मालाएँ
(ii) माली
(iii) मालिन
(iv) इनमें से कोई नहीं
8. इनमें कौन-सा शब्द सदैव एकवचन के रूप में प्रयोग किया जाता है?
(i) होश
(ii) लोग
(iii) दर्शन
(iv) जनता
उत्तर-
1. (iv)
2. (ii)
3. (ii)
4. (i)
5. (ii)
6. (iii)
7. (i)
8. (iv)