4 A Truly Beautiful Mind

पढ़ने से पूर्व : 

• किसके विषय में आप सोचते हैं, जब आप ‘प्रतिभावान’ शब्द को सुनते हैं? प्रतिभावान कौन है – आप क्या सोचते हैं कि एक प्रतिभावान क्या गुण रखता है? 
• अब हम एक युवा जर्मन सरकारी कर्मचारी के विषय में अध्ययन करेंगे जिसने लगभग एक सौ वर्ष पूर्व विश्व में तहलका मचा दिया था। 1905 की ग्रीष्म ऋतु में, इस 26 वर्षीय युवक ने शीघ्रता से एक के बाद एक अवधारणाएँ ध्वस्त करने वाले चार लेख प्रकाशित किए : प्रकाश के बारे में, कणों की गति के बारे में, गतिमय पिण्डों की विद्युतगतिकी के बारे में और ऊर्जा के बारे में। उसके लेखों से विज्ञान पत्रिकाओं के केवल कुछ ही पृष्ठ भरे, किन्तु उन्होंने अन्तरिक्ष, समय व समस्त ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को हमेशा के लिए परिवर्तित कर दिया—और आइन्स्टीन नाम को प्रतिभावान के पर्यायवाची के
रूप में रूपान्तरित कर दिया। 
• उसकी मृत्यु के 50 वर्ष उपरान्त, एल्बर्ट आइन्स्टीन की प्रतिभा अभी भी प्रभावशाली है।

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद 

1. Albert Einstein was………………………..too large.

कठिन शब्दार्थ : indication (इन्डिकेश्न्) = संकेत, destined for (डेस्टिन्ड् फा(र)) = के लिए नियत, contrary (कॉन्ट्ररि) = के विपरीत, freak (फ्रीक्) = असाधारण।

हिन्दी अनुवाद : एल्बॅर्ट आइन्स्टीन का जन्म 14 मार्च, 1879 को जर्मनी के उल्म शहर में हुआ था, बिना किसी संकेत के, कि वह महानता के लिए नियत था। इसके विपरीत, उसकी माँ ने सोचा कि एल्बॅर्ट एक असाधारण बालक था। उसे (माँ को) उसका (एल्बॅर्ट का) सिर अत्यधिक विशाल प्रतीत हुआ। 

2. At the age…………..her wheels ?’ 

कठिन शब्दार्थ : uttered (अट(र)ड) = बोला, playmates (प्लेमेट्स) = साथी-खिलाड़ी, youngster (यङ्स्ट(र)) = किशोर, mechanical (मकैनिकल) = यांत्रिक।

हिन्दी अनुवाद : ढाई वर्ष की आयु तक भी आइन्स्टीन को बोलना नहीं आ रहा था। जब आखिरकार उसने निश्चय ही बोलना सीखा, तो वह प्रत्येक बात दो बार बोलता था। आइन्स्टीन नहीं जानता था कि अन्य बच्चों के साथ क्या करे, और उसके साथी खिलाड़ी उसे ‘नीरस भाई’ कहते थे। अतः यह किशोर (आइन्स्टीन) अधिकतर समय अकेला ही खेलता था।

वह विशेषतः यांत्रिक खिलौने पसंद करता था। अपनी नवजात बहन, माजा को देखकर, कहा जाता है कि उसने ऐसा कहा : ‘अच्छी है, किन्तु उसके पहिए कहाँ हैं?’ ऑटो न्यूजबार जो प्राचीन गणित के इतिहासकार हुए, उन्होंने बच्चा आइन्स्टीन के विषय में एक कहानी |

बतायी कि उसके अन्दर तो एक ‘पौराणिक गाथा’ की तरह गुण हैं, परन्तु वह पूर्णतया सही दिखाई देता है क्योंकि उसने देर से बोलना आरम्भ किया था, उसके माता-पिता चिंतित थे। अंत में एक रात भोजन की मेज पर, उसने बोलकर खामोशी तोड़ी। सूप बहुत गर्म है। उसके माता-पिता ने अत्यन्त ही आराम महसूस किया और उससे पूछा उसने पहिले एक भी शब्द कभी नहीं कहा, एल्बॅर्ट ने उत्तर दिया “क्योंकि अभी तक हर वस्तु नियम में थी।” 

3. A headmaster………………his life. 

कठिन शब्दार्थ : chose (चोज) = चुना, violin (वाइअलिन्) = एक वाद्ययन्त्र, gifted (गिटिड) = प्रतिभाशाली, amateur (ऐमट(र)) = शौकिया, skill (स्किल्) = कौशल।

हिन्दी अनुवाद : एक मुख्याध्यापक ने उसके पिता को एक बार बताया कि आइन्स्टीन ने पेशे के रूप में जिसे भी चुना इसका कोई अर्थ नहीं रहेगा क्योंकि ‘वह किसी भी चीज में कभी भी सफलता नहीं पायेगा।’ आइन्स्टीन ने 6 वर्ष की उम्र में वाइअलिन बजाना सीखना आरम्भ किया, क्योंकि उसकी माँ उससे ऐसा चाहती थी : वह बाद में एक प्रतिभाशाली शौकिया वाइअलिनिस्ट (वाइलिनवादक) बन गया, जीवनपर्यन्त इस कौशल को बनाए रखा। 

4. But Albert………………….. for good. 

कठिन शब्दार्थ : pupil (प्यूप्ल) = शिष्य, scored (स्कॉ(र)ड) = प्राप्त किए, regimentation (रेजिमेनटेशन) = कठोर अनुशासन, clashed (क्लैश्ट) = झगड़ पड़ता था, for good (फॉ(र) गुड) = हमेशा के लिए, stifled (स्टाइफ्ल्ड ) = साँस घुटना।

हिन्दी अनुवाद : लेकिन एल्बर्ट आइन्स्टीन एक बुरा शिष्य नहीं था। वह म्यूनिक में हाई स्कूल में गया जहाँ आइन्स्टीन का परिवार प्रवास कर गया था जब वह 15 माह का था, और लगभग प्रत्येक विषय में अच्छे अंक प्राप्त किए। आइन्स्टीन विद्यालय के कठोर अनुशासन से घृणा करता था, और अक्सर अपने अध्यापकों से झगड़ पड़ता था। 15 वर्ष की उम्र में, आइन्स्टीन ने महसूस किया कि उसकी साँस वहाँ घुटने लगी थी फलस्वरूप उसने हमेशा के लिए विद्यालय छोड़ दिया। 

5. The previous year………………….Munich. 

कठिन शब्दार्थ : prolonged (प्रलॉड्) = लम्बे, liberal (लिबरल्) = उदार।

हिन्दी अनुवाद : गत वर्ष एल्बॅर्ट के माता-पिता मिलान (शहर) में स्थानान्तरित हो गये और अपने पुत्र को रिश्तेदारों के पास छोड़ दिया। लम्बी परिचर्चा के उपरान्त, आइन्स्टीन की अपनी शिक्षा जर्मनभाषी स्विट्जरलैंड में प्राप्त करने की अभिलाषा पूरी हुई, ऐसे नगर में जो म्यूनिक की अपेक्षा अधिक उदार था। 

6. Einstein was……….walrus moustache.

कठिन शब्दार्थ : dashing (डैश्ङ्ग ) = जोशीला, walrus (वॉटस्) = दरियाई घोड़ा जिसके दो बाहरी दाँत (जो मूंछ जैसे लगते हैं) होते हैं, moustache (मस्टाश्) = मूंछ। … हिन्दी अनुवाद : आइन्स्टीन गणित में उच्च प्रतिभावान था और भौतिक विज्ञान में रुचि रखता था और विद्यालयी शिक्षा उपरान्त, उसने ज्यूरिक में एक विश्वविद्यालय में अध्ययन करने का निश्चय किया। किन्तु वॉलरेंस जैसी मूंछों वाले उस जोशीले युवक को केवल विज्ञान ही आकर्षक प्रतीत न होता था। 

7. He also felt…………………………………………..conclusion.

कठिन शब्दार्थ : ally (ऐलाइ) = मित्र/सहयोगी, philistines(फिलिस्टाइन्ज) = व्यक्ति जो कला, साहित्य, संगीत नापसंद करते हैं/संस्कृति विमुख, constantly (कॉन्स्टट्लि ) = लगातार, survive (सवाइव्) = मौजूद है, relativity (रेलटिवटि) = आइन्स्टीन का सापेक्षता का सिद्धान्त, victorious (विक्टॉरिअस्) = सफल, conclusion (कन्क्लू शन) = निष्कर्ष। 

हिन्दी अनुवाद : उसे अपनी साथी विद्यार्थी, मिलेवा मैरिक, में विशेष रुचि की अनुभूति भी हुई, जिसे उसने एक चतुर प्राणी पाया। वह सर्ब युवती [सर्बिया (यूगोस्लाविया) की निवासी] स्विट्जरलैंड आ गई थी क्योंकि ज्युरिक का विश्वविद्यालय यूरोप के उन थोड़े से विश्वविद्यालयों में से था जहाँ महिलाएँ डिग्री प्राप्त कर सकती थीं।

आइन्स्टीन को उसमें ‘संस्कृतिविहीन’ लोगों के विरुद्ध एक साथी दिखाई दिया–वे लोग उसके परिवार में और उसके विश्वविद्यालय में थे जिनसे उसका लगातार टकराव रहता था। यह जोड़ा प्यार में पड़ गया। ऐसे पत्र मौजूद हैं जिनमें उन्होंने अपने प्यार को शब्दों में व्यक्त किया है, विज्ञान की मृदु भावनाओं में मिलावट करते हुए। आइन्स्टीन ने लिखा : ‘मैं कितना प्रसन्न व गर्वित होऊँगा जब हम सापेक्षता पर अपने कार्य को विजित निष्कर्ष पर ले आ चुके होंगे।’ 

8. In 1900…………………….physics.” 

कठिन शब्दार्थ : graduate (ग्रैजुअट) = स्नातक, unemployed (अनिम्प्लॉइड्) = बेरोजगार, assessing (असेसिंग) = मूल्यांकन करना, inventions (इन्वेन्श्न्ज ) = आविष्कार।

हिन्दी अनुवाद : 1900 में, 21 वर्ष की आयु में एल्बर्ट आइन्स्टीन विश्वविद्यालय का स्नातक था व बेरोजगार था। उसने अध्यापन सहायक के रूप में कार्य किया, निजी शिक्षण दिया और आखिरकार 1902 में बर्न (शहर का नाम) में पेटॅन्ट कार्यालय में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में नौकरी प्राप्त कर ली।

जबकि उसका कार्य अन्य लोगों के आविष्कारों का मूल्यांकन करना माना जाता था, आइन्स्टीन गुप्त रूप से अपने स्वयं के विचारों को वास्तव में विकसित कर रहा था। कहा जाता है कि वह मजाक से अपने कार्य की मेज-दराज को ‘सैद्धांतिकी भौतिकी का ब्यूरो’ कहकर पुकारता था। 

9. One of…………………….Albert Einstein. 

कठिन शब्दार्थ : accurate (ऐक्यरट) = सटीक, clocks (क्लॉक्स) = घड़ियाँ, mass (मैस्) = द्रव्यमान।

हिन्दी अनुवाद : आइन्स्टीन का सापेक्षता का विशेष सिद्धान्त 1905 के प्रसिद्ध लेखों में से एक था, जिसके अनुसार समय व दूरी निरपेक्ष (अतुलनीय) नहीं है। वास्तव में, दो पूर्णतः सटीक घड़ियाँ एक जैसा समय दिखाना जारी नहीं रखेंगी यदि वे एक यात्रा के बाद पुनः साथ-साथ आती हैं यदि उनमें से एक, दूसरी की अपेक्षा तेज गति से चलती रही है। इससे विश्व का सबसे प्रसिद्ध फार्मूला निकला जो द्रव्यमान व ऊर्जा में सापेक्षता दर्शाता हैं :

E = mc2 [इस गणितीय समीकरण में, E ऊर्जा को दर्शाता है, m द्रव्यमान को और c शून्य में प्रकाश की गति को (लगभग 300000 कि.मी./प्रति सेकण्ड)] जब आप एक अच्छी लड़की के साथ दो घंटे बैठते हैं तो यह दो मिनट जैसा लगता है। जब आप एक गर्म चूल्हे पर दो मिनट के लिए बैठते हैं तो यह दो घंटे जैसा लगता है-यही सापेक्षता है.—एल्बर्ट आइन्स्टीन ।
……………………………………………

10. While Einstein…….wedding off. 

कठिन शब्दार्थ : unravelling (अलिङ्) = असफल होने लगी, bothered (बॉदड्) = .. परेशान।

हिन्दी अनुवाद : जबकि आइन्स्टीन भौतिकी की सर्वाधिक कठिन समस्याएं सुलझा रहा था, उसका निजी जीवन असफल हो रहा था। एल्बॅर्ट अपने अध्ययन करने के ठीक पश्चात् मिलेवा से विवाह करना चाहता था, लेकिन उसकी माँ इसके विरुद्ध थी। उसने सोचा, मिलेवा, जो कि उसके पुत्र से तीन वर्ष बड़ी थी, उस (पुत्र) के लिए बहुत बड़ी थी। मिलेवा की प्रज्ञा (बुद्धि) द्वारा उसे परेशान भी किया गया था। वह तुम्हारी तरह एक पुस्तक है,’ उसकी माँ ने कहा। आइन्स्टीन ने विवाह स्थगित कर दिया। 

11. The pair…………………same year. 

कठिन शब्दार्थ : faltered (फॉल्ट्(र)ड) = लड़खड़ाने लगा, intellectual (इनटलेक्चु अल) = बौद्धिक, ambition (ऐम्बिश्न्) = महत्वाकांक्षा, couple (कप्ल) = दंपति, divorced (डिवॉस्ड) = तलाक हो गया।

हिन्दी अनुवाद : युगल ने जनवरी, 1903 में आखिरकार विवाह कर लिया और दो पुत्र हुए। किन्तु कुछ वर्षोपरान्त, विवाह (वैवाहिक जीवन) लड़खड़ाने लगा। मिलेवा, इसी बीच, अपनी बौद्धिक महत्वाकांक्षा खो रही थी और एक अप्रसन्न गृहस्थन बन रही थी। वर्षों के निरन्तर लड़ाई-झगड़े के उपरान्त, 1919 में युगल में आखिरकार तलाक हो गया। आइन्स्टीन ने उसी वर्ष में अपनी चचेरी बहन एल्सा से विवाह कर लिया।

12. Einstein’s new …………………………revolution. 

कठिन शब्दार्थ : coincided with (कोइन्साइड्ड विथ) = साथ-साथ हुए, interpretation (इन्टप्रिटेश्न्) = व्याख्या, eclipse (इक्लिप्स) = ग्रहण, gravity (ग्रैवटि) = गुरुत्वाकर्षण, calculated (कैलक्युलेट्ड) = गणना की, deflected (डिफ्लेक्ट्ड) = मुड़ा, proclaimed (प्रक्लेम्ड) = घोषित किया, gravitational (ग्रैविटेशन्ल) = गुरुत्व, field (फील्ड्) = क्षेत्र। .

हिन्दी अनुवाद : आइन्स्टीन का नवीन व्यक्तिगत अध्याय उसके विश्वप्रसिद्धि तक ऊपर उठने के साथसाथ घटित हुआ। 1915 में, उसने ‘सापेक्षता के सामान्य सिद्धान्त’ को प्रकाशित कर दिया था जिसने गुरुत्वाकर्षण की नवीन व्याख्या प्रदान की। 1919 में सूर्य ग्रहण प्रमाण लाया कि यह सटीक था। आइन्स्टीन ने पहले ही ठीक से गणना कर ली थी कि सूर्य के गुरुत्व क्षेत्र के कारण स्थिर तारों का प्रकाश किस सीमा तक दिशा-परिवर्तित कर दिया जायेगा। समाचार-पत्रों ने उसके कार्य को एक ‘वैज्ञानिक क्रांति’ के रूप में घोषित किया। 

13. Einstein received…………..the press. 

कठिन शब्दार्थ : showered (शाउअ(र)ड) = बरसात-सी की, lauded (लॉड्ड) = प्रशंसा की, the press (दि प्रेस) = समाचार-पत्रों द्वारा।

हिन्दी अनुवाद : 1921 में आइन्स्टीन ने. भौतिकी में नोबेल प्राइज प्राप्त किया। उस पर सम्मान व निमन्त्रणों की संसार भर में बरसात-सी की गई और समाचार-पत्रों द्वारा प्रशंसा की गई।

14. When the…………….bomb.

कठिन शब्दार्थ : emigrated (एमिग्रेटड) = उत्प्रवास किया, nuclear (न्यूक्लिअ(र)) = परमाणु, fission (फिश्न्) = विखंडन, uproar (अपरॉ(र)) = घबरा गए, atomic (अटॉमिक) = आणविक, bomb (बॉम्) = बम।

हिन्दी अनुवाद : जब 1933 में जर्मनी में नाजी (नेशनल सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य जो घोर जातिवादी व अतिवादी थे) सत्ता में आये तो आइन्स्टीन ने यूनाइटिड स्टेट्स (अमेरिका) को उत्प्रवास कर लिया। पाँच वर्ष उपरांत, बर्लिन (शहर) में परमाणु विखंडन की खोज ने अमेरिकी भौतिकविदों को घबरा दिया। उनमें से बहुत से फासीवाद (धुर दक्षिणपंथी राजनीतिक विचारधारा) से निकल भागे थे, जैसे कि आइन्स्टीन ने किया था, और . अब वे भयभीत थे कि नाजी आणविक बम बना सकते थे और प्रयोग कर सकते थे।

15. At the urging………………..August 1945. 

कठिन शब्दार्थ : urging (अजिङ्) = आग्रह करते हुए, colleague (कॉलीग्) = सहकर्मी, exploded (इक्स्प्लोड्ड) = विस्फोट किया, destroy (डिस्ट्रॉइ) = नष्ट करना, territory (टेस्ट्रि) = क्षेत्र, developed (डिवेलप्ट्) = विकसित कर लिया।

हिन्दी अनुवाद : एक सहकर्मी के आग्रह पर, आइन्स्टीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति, फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट को 2 अगस्त, 1939 को एक पत्र लिखा, जिसमें उसने चेतावनी दी : ‘इस प्रकार का एक ही बम…यदि एक बंदरगाह में विस्फोटित किया जाए, तो हो सकता है बहुत अच्छे से सम्पूर्ण बंदरगाह का विध्वंस कर दे, साथ ही कुछ चारों तरफ के क्षेत्र का (भी विध्वंस कर दे)। उसके शब्द प्रभाव डालने में असफल नहीं हुए। अमेरिकियों ने भी अपनी एक गुप्त कार्य योजना द्वारा आणविक बम का विकास कर लिया, और इसे अगस्त, 1945 में जापान के शहरों हिरोशिमा व नागासाकी पर गिरा दिया। 

16. Einstein was…………………..democracy. 

कठिन शब्दार्थ : missive (मिसिव) = लंबा पत्र, decade (डिकेड्) = दशक, involved (इन्वॉल्व्ड) = सम्मिलित होना, agitating (ऐजिटेट्ङ्) = आन्दोलन करते हुए।

हिन्दी अनुवाद : विनाश की वृहदता ने आइन्स्टीन को गहनता से हिला दिया था। इस बार उसने संयुक्त राष्ट्र को एक सार्वजनिक लंबा पत्र लिखा। इसमें उसने विश्व सरकार के निर्माण का प्रस्ताव रखा। रूजवेल्ट को – लिखे पत्र की तरह नहीं, इस पत्र ने कोई प्रभाव नहीं डाला (अर्थात् रूजवेल्ट को लिखे पत्र ने तो प्रभाव डाला पर इसने नहीं डाला)। किन्तु अगले दशक में, आइन्स्टीन राजनीति में और अधिक उलझते गये – शस्त्रों के निर्माण के अन्त के लिए आंदोलन करते रहे और अपनी लोकप्रियता का प्रयोग शान्ति व लोकतन्त्र के अभियान के लिए करते रहे। 

17. When Einstein…………………….genius. 

कठिन शब्दार्थ : visionary (विशत्रि) = भविष्यदर्शी।

हिन्दी अनुवाद : जब 1955 में 76 वर्ष की आयु में आइन्स्टीन का देहावसान हुआ तो उनकी प्रशंसा भविष्यदर्शी व विश्व नागरिक के रूप में उतनी ही हुई जितनी वैज्ञानिक प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0:00
0:00

tipobet-tipobet-tipobet-supertotobet-supertotobet-supertotobet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-sahabet-sahabet-sahabet-betmatik-betmatik-betmatik-onwin-onwin-onwin-betturkey-betturkey-betturkey-dodobet-dodobet-dodobet-mariobet-mariobet-mariobet-tarafbet-tarafbet-tarafbet-kralbet-kralbet-kralbet-baywin-baywin-baywin-betine-betine-betine-bahiscom-bahiscom-bahiscom-bankobet-bankobet-bankobet-betkom-betkom-betkom-betewin-betewin-betewin-fixbet-fixbet-fixbet-zbahis-zbahis-zbahis-ligobet-ligobet-ligobet-bycasino-bycasino-bycasino-starzbet-starzbet-starzbet-otobet-otobet-otobet-1xbet-1xbet-1xbet-casibom-casibom-casibom-marsbahis-marsbahis-marsbahis-mersobahis-mersobahis-mersobahis-jojobet-jojobet-jojobet-bets10-bets10-bets10-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-bet365-bet365-bet365-bahsegel-bahsegel-bahsegel-artemisbet-artemisbet-artemisbet-misli-misli-misli-superbahis-superbahis-superbahis-holiganbet-holiganbet-holiganbet-meritking-meritking-meritking-bettilt-bettilt-bettilt-mostbet-mostbet-mostbet-misty-misty-misty-madridbet-madridbet-madridbet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-betano-betano-betano-celtabet-celtabet-celtabet-hitbet-hitbet-hitbet-pincocasino-pincocasino-pincocasino-meritbet-meritbet-meritbet-almanbahis-almanbahis-almanbahis-piabellacasino-piabellacasino-piabellacasino-limanbet-limanbet-limanbet-oleybet-oleybet-oleybet-youwin-youwin-youwin-betboo-betboo-betboo-sekabet-sekabet-sekabet-stake-stake-stake-asyabahis-asyabahis-asyabahis-hepbet-hepbet-hepbet-betewin-betewin-betewin-vdcasino-vdcasino-vdcasino-meritbet-meritbet-meritbet-betsalvador-betsalvador-betsalvador-maxroyalcasino-maxroyalcasino-maxroyalcasino-hitbet-hitbet-hitbet-privebet-privebet-privebet-dinamobet-dinamobet-dinamobet-betist-betist-betist-harbiwin-harbiwin-harbiwin-piabet-piabet-piabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-ngsbahis-ngsbahis-ngsbahis-goldenbahis-goldenbahis-goldenbahis-nerobet-nerobet-nerobet-tokyobet-tokyobet-tokyobet-fenomenbet-fenomenbet-fenomenbet-sahibet-sahibet-sahibet-antikbet-antikbet-antikbet-ganyanbet-ganyanbet-ganyanbet-cepbahis-cepbahis-cepbahis-betra-betra-betra-netbahis-netbahis-netbahis-egebet-egebet-egebet-slotio-slotio-slotio-portbet-portbet-portbet-perabet-perabet-perabet-zenbet-zenbet-zenbet-ultrabet-ultrabet-ultrabet-setrabet-setrabet-setrabet-betpark-betpark-betpark-kolaybet-kolaybet-kolaybet-atlasbet-atlasbet-atlasbet-festwin-festwin-festwin-gonebet-gonebet-gonebet-betmani-betmani-betmani-pradabet-