5 The Snake and the Mirror

पढ़ने से पूर्व : 

• क्या आप दर्पण में अपने आपको देखना पसन्द करते हैं? ऐसे समय में आप किसके बारे में सोचते हैं? 
क्या आपने कभी एक कुत्ते, एक बिल्ली या एक पक्षी को दर्पण में देखते हुए देखा है? आप क्या सोचते हैं कि ये क्या देखते हैं? अब एक चिकित्सक, एक सर्प और एक दर्पण के विषय में इस हास्यप्रद कहानी को पढ़ें।

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद 

1. Has a snake…………..on the table. 

कठिन शब्दार्थ : snake (स्नेक्) = सर्प, coiled (कॉइल्ड) = कुण्डली मारी/लिपट गया, fullblooded (फुल्-ब्लड्ड) = ऊर्जायुक्त, cobra (कोब्रा) = नाग, homeopath (होमिअपैथ्) = होम्योपैथी का डॉक्टर, restaurant (रेसट्रॉन्ट्) = रेस्तराँ, familiar (फमिलिअ(र्)) = परिचित, rats (रैट्स) = चूहे, matches (मैच्ज) = माचिस।। 

हिन्दी अनुवाद : “क्या किसी सर्प ने कभी आपके शरीर के किसी भाग के चारों ओर अपने को लपेटा है? एक ऊर्जायुक्त नाग ने?” हममें से सभी चुप पड़ गए। यह प्रश्न एक होमिअपैथ से आया था। यह बिन्दु तब आया जब हम सॉं पर परिचर्चा कर रहे थे। हमने ध्यानपूर्वक सुना क्योंकि डॉक्टर ने अपनी कहानी जारी रखी।

यह उष्ण ग्रीष्म रात्रि थी; लगभग 10 बजे। मैंने रेस्तराँ में अपना भोजन लिया और अपने कमरे पर लौट आया। मैंने ऊपर से एक आवाज सुनी ज्योंही मैंने दरवाजा खोला। आवाज चिर-परिचित थी। कोई कह सकता था कि मैं और चूहे कमरे में इकट्ठा रहते थे। मैंने माचिस की डिबिया बाहर निकाली और मेज पर रखे केरोसीन लैम्प को जलाया। 

2. The house was………………..then wearing. 

कठिन शब्दार्थ : electrified (इलेक्ट्रिफाइड) = विद्युतीकृत, rented (रेन्ड) = किराये पर, earnings (अनिघू) = कमाई, meagre (मीग(र्)) = न्यून, possessed (पजेस्ट) = का मालिक था, solitary (सॉट्रि ) = एक, wearing (वेअरिङ्) = पहने था।

हिन्दी अनुवाद : घर में बिजली (विद्युतीकृत) नहीं थी; यह किराये का एक छोटा-सा कमरा था। मैंने अभी-अभी ही चिकित्सीय अभ्यास की स्थापना की थी (अर्थात् थोड़े दिन पूर्व ही डॉक्टरी का काम आरम्भ किया था) और मेरी कमाई न्यून थी। मेरे पास सूटकेस में लगभग 60 रुपये थे। कुछ कमीजों व धोतियों के साथ, मेरे पास एक काला कोट भी था जिसे मैं तब पहने हुए था। 

3. I took off………..taken time off.

कठिन शब्दार्थ : took off (टुक् ऑफ्) = उतारना, vest (वेस्ट) = बनियान, hung (हंग) = लटकाना, tiled-roof (टाइल्ड रूफ्) = टाइल लगी छत, gables (गेब्ल्ज ) = तिकोनी, ceiling (सीलिङ्) = नीचे की छत, beam (बीम) = कड़ी/शहतीर ।

हिन्दी अनुवाद : मैंने अपना काला कोट, श्वेत कमीज/शर्ट, और मैली (अधिक श्वेत नहीं) बनियान उतारी और उन्हें लटका दिया। मैंने कक्ष की दो खिड़कियाँ खोलीं। यह एक बाह्य कक्ष था जिसकी एक दीवार का मुख खुले आँगन की ओर था। इसकी छत टाइल्स वाली थी जिसमें लम्बे सहारा देते तिकोने थे जो दीवार पर बने शहतीर/बीम पर सहारा लिये थे।

अन्दर की छत नहीं थी। चहों का नियमित यातायात बीम पर इधर से उधर चलता था। मैंने अपना बिस्तर लगाया और इसे दीवार के नजदीक खींचा। मैं लेट गया लेकिन मैं सो नहीं सका। मैं खड़ा हुआ और कुछ वायु के लिए बरामदे में गया लेकिन ऐसा लगा कि पवन देव ने छुट्टी ले ली हो। 

4. I went……………….sound from above. 

कठिन शब्दार्थ : beneath (बिनीथ्) = के नीचे, comb (कोम्) = कंघा, tempted (टेम्पड) = ललचाना, admirer (अड्माइअर(र)) = प्रशंसक, handsome (हैन्सम्) = सुन्दर, unmarried (अनमैरिड्) = अविवाहित, picked up (पिक्ट अप्) = ऊपर उठाया, ran through (रैन् श्रू) = सँवारे, adjusted (अजस्ट्ड ) = व्यवस्थित की, parting (पाटिङ्) = माँग।

हिन्दी अनुवाद : मैं कक्ष में लौट गया और कुर्सी पर बैठ गया। मैंने मेज के नीचे के बॉक्स को खोला और एक पुस्तक, ‘मैटिरिआ मेडिका’ निकाली। मैंने मेज पर इसे खोला जिस पर लैम्प व एक बड़ा दर्पण रखा था; एक छोटा कंघा दर्पण की बगल में रखा था। जब दर्पण किसी के नजदीक होता है तो व्यक्ति इसमें देखने की आतुरता महसूस करता है।

मैंने एक झलक ली। उन दिनों में मैं सुन्दरता का अत्यधिक प्रशंसक था और स्वयं को सुन्दर दिखने में मेरा विश्वास था। मैं अविवाहित था और मैं एक चिकित्सक था। मैंने महसूस किया कि मुझे अपनी उपस्थिति की अनुभूति करानी थी। मैंने कंघा उठाया और इससे मेरे बाल सँवारे और माँग को ऐसे व्यवस्थित किया कि यह सीधे व स्वच्छ दिखाई दे। पुनः मैंने ऊपर से उस आवाज को सुना।

5. I took………….noise from above. 

कठिन शब्दार्थ : shave (शेव्) = दाढ़ी बनाना, bachelor (बैचल(र)) = कुँवारा, earth shaking (अथ् शेकिङ्) = महत्त्वपूर्ण/जमीन को हिलाने वाला।

हिन्दी अनुवाद : मैंने दर्पण में अपने चेहरे को नजदीकी से देखा। मैंने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया – मैं नित्य दाढ़ी बनाऊँगा और सुन्दर दिखने के लिए हल्की-सी मूंछ उगाऊँगा। मैं आखिरकार एक कुँवारा और एक चिकित्सक था! मैंने दर्पण में देखा और मुस्कराया। यह एक आकर्षक मुस्कान थी। मैंने एक और महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया। मैं अपनी उस आकर्षक मुस्कान को हमेशा चेहरे पर रखूगा…और अधिक सुन्दर दिखने के लिए। मैं आखिरकार एक कुँवारा था और इससे भी ऊपर एक चिकित्सक था! पुनः ऊपर से वह आवाज आई। 

6. I got………….simultaneous. 

कठिन शब्दार्थ : lit (लिट्) = जलाई, plenty of (प्लेन्टि ऑव) = काफी, valid reason (वैलिड् ज्न्) = वैध कारण, silly mistake (सिलि मिस्टेक्) = मूर्खतापूर्ण गलती, resumed (रिजूम्ड) = फिर से लेना, dull thud (डल् थड्) = हल्की धम्म की आवाज, turn around (टन् अराउन्ड्) = मुड़ना, take a look (टेक् अ लुक) = देखना, wriggle (रिग्ल) = रंगता हुआ, simultaneous (सिम्लटेनिअस्) = सहकालिक।।

हिन्दी अनुवाद : मैं उठा, और कमरे में आगे-पीछे टहलने लगा। फिर एक और सुन्दर विचार मुझे आया। मैं विवाह करूँगा। मैं एक उस महिला चिकित्सक से विवाह करूँगा जो काफी धन रखती हो और एक अच्छी मेडिकल प्रैक्टिस (डाक्टरी व्यवसाय) हो। उसे मोटा होना चाहिए; एक वैध कारण सहित। यदि मैं कोई मूर्खतापूर्ण गलती करूँ और भागने की आवश्यकता पड़े तो वह मेरे पीछे दौड़ने तथा मुझे पकड़ने में समर्थ नहीं हो सके!

अपने मस्तिष्क में ऐसे विचारों के साथ मैंने मेज के सामने रखी कुर्सी पर अपना स्थान पुनः ग्रहण किया। ऊपर से अब कोई और आवाजें नहीं थीं। अचानक वहाँ एक हल्के से धम्म की आवाज आई जैसे कि जमीन पर कोई रबड़ गिरा हो….निश्चित रूप से चिन्ता के लिए कुछ नहीं था। यहाँ तक कि मैंने सोचा कि मैं मुगा और एक झलक देखूगा। मैं मुड़ भी नहीं पाया था कि इतने में ही एक मोटा सर्प कुर्सी पर रेंगता हुआ आया और मेरे कंधे पर चढ़ गया। सर्प का मेरे कंधे पर आना और मेरा घूमना सहकालिक थे। 

7. I didn’t. ………the flesh. 

कठिन शब्दार्थ : tremble (ट्रेम्बल) = काँपना, slithered (स्लिद(र)ड्) = फिसलते हुए, hood (हुड्) = फन, stone image (स्टोन् इमिज्) = पत्थर मूर्ति, flesh (फ्लेश्) = मांस।

हिन्दी अनुवाद : मैं उछला नहीं। मैं काँपा नहीं। मैं चिल्लाया नहीं। ऐसी कोई भी हरकत करने का समय नहीं था। सर्प मेरे कंधे से फिसला और मेरी बायीं भुजा पर कोहनी से ऊपर लिपट गया। फन को फैला लिया .. गया था और इसका सिर मेरे चेहरे से बमुश्किल तीन या चार इंच दूर था !

केवल इतना-सा कहना कि मैं साँस रोककर बैठ गया, उचित नहीं होगा। मैं पत्थर में परिवर्तित हो गया था। किन्तु मेरा मस्तिष्क बहुत क्रियाशील था। दरवाजा अंधेरे में खुलता था। कमरे के चारों ओर अंधेरा था। लैम्प की रोशनी में मैं वहाँ मांस से बने पत्थर की मूर्ति की भाँति बैठा था। 

8. I felt………………………..I do? 

कठिन शब्दार्थ : Creator (क्रिएट(र)) = सृजनहार/परमात्मा, world (वल्ड्) = संसार, universe (यूनिवस्) = ब्रह्माण्ड, imagination (इमैजिनेश्न्) = कल्पना, thick (थिक्) = मोटी, leaden (लेड्न्) = सीसे की, rod (रॉड्) = छड़ी, molten (मोल्टन्) = पिघली हुई, crushing (क्रशिङ्) = कुचलना।

हिन्दी अनुवाद : उस समय मुझे इस संसार व इस ब्रह्माण्ड के सृजनहार की उपस्थिति की अनुभूति हुई। ईश्वर विद्यमान था। मानो मैंने कुछ कहा और उसने यह पसन्द नहीं किया….”अपनी कल्पना में मैंने चमकीले अक्षरों में अपने छोटे से हृदय के बाहर ‘हे भगवान’ शब्दों को लिखने का प्रयत्न किया।

9 मेरी बायीं भुजा में कुछ दर्द था। ऐसा था जैसे कि कोई सीसे की ठोस छड़ी-नहीं, द्रवित आग की एक छड़ी (अर्थात् आग से लाल हो चुकी एक छड़ी) धीरे-धीरे किन्तु शक्ति से मेरी भुजा को कुचल रही हो। भुजा की सारी शक्ति निकलना आरम्भ हो रही थी। मैं क्या कर सकता था? 

9. At my slightest…………………..its forehead?

कठिन शब्दार्थ : lurked (लक्ट) = घात लगाये, feebly (फीब्लि) = हल्के से, appreciated (अप्रीशिएट्ड) = प्रशंसा की, reflection (रिफ्लेक्श्न् ) = परछाईं, mascara (मैस्कारा) = बरौनी प्रसाधन, vermilion (वमिलिअन्) = सिंदूरी।

हिन्दी अनुवाद : मेरे हल्के से भी हिलने पर सर्प मुझे काट लेता ! मृत्यु चार इंच दूरी पर घात लगाये थी। मान लो यदि इसने काट लिया, तो क्या दवा थी जो मुझे लेनी पड़ती? कमरे में कोई दवा नहीं थी। मैं था किन्तु एक बेचारा, मूर्ख, और नासमझ चिकित्सक। मैं अपना खतरा भूल गया और अपने आप पर हल्का-सा मुस्कराया।

ऐसा लगा जैसे कि भगवान ने उसकी प्रशंसा की। सर्प ने अपना सिर घुमाया। इसने दर्पण में देखा और अपनी परछाईं देखी। मैं यह दावा नहीं करता कि यह पहला सर्प था जिसने कभी दर्पण में देखा हो। किन्तु यह निश्चित था कि सर्प दर्पण में देख रहा था। क्या यह अपनी स्वयं की सुन्दरता की प्रशंसा कर रहा था? क्या यह मूंछों को विकसित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने का प्रयत्न कर रहा था या आँख के सौन्दर्य प्रसाधन आईशैडो व मैस्कारा या सिन्दूरी बिन्दी अपने मस्तक पर लगाने की सोच रहा था? 

10. I did not…………very fat? 

कठिन शब्दार्थ : unwound (अन्वाउन्ड्) = कुण्डली खोली, close quarters (क्लोज् क्वॉटज) = समीप से, granite (ग्रैनिट) = ग्रेनाइट पत्थर, leapt (लेप्ट्) = उछल कर, heaved (हीव्ड्) = ली, sigh (साइ) = साँस, relief (रिलीफ) = सुख ।

हिन्दी अनुवाद : मुझे निश्चित रूप से कुछ भी नहीं पता। इस सर्प का लिंग क्या था, क्या यह नर था या मादा? मैं कभी नहीं जान पाऊँगा; क्योंकि सर्प ने मेरी भुजा से अपनी कुण्डली खोली और धीरे से मेरी गोद में फिसला। वहाँ से यह मेज पर रेंगा और दर्पण की ओर चला गया। शायद यह समीप से अपनी परछाईं का आनन्द लेना चाहता था।

मैं केवल ग्रेनाइट पत्थर में कटी मूर्ति नहीं था। मैं अचानक हाड़-माँस का व्यक्ति बन गया। अभी भी साँस रोके हुए मैं कुर्सी से खड़ा हुआ। मैं चुपचाप दरवाजे से होकर बाहर बरामदे में गया। वहाँ से मैं उछल कर आँगन में गया तथा यथाशक्ति भागा। ‘आह!’ हम में से प्रत्येक ने सुख की साँस ली। किसी ने पूछा, ‘डॉक्टर, क्या आपकी पत्नी बहुत मोटी है?’ 

11. ‘No’, the doctor……………………final insult !’

कठिन शब्दार्थ : willed (विल्ड) = इच्छा थी, reedy (रीडि) = पतली, sprinter (स्प्रिन्ट(र)) = तेज धावक, smeared (स्मीअ(र)ड) = लगा लिया।

हिन्दी अनुवाद : ‘नहीं’, डॉक्टर ने कहा, ‘भगवान की इच्छा दूसरी थी। मेरी जीवन-संगिनी तेज धावक के गुणों से युक्त बहुत दुबली-पतली है।’ किसी अन्य ने पूछा, ‘डॉक्टर, जब आप दौड़े तब सर्प ने आपका पीछा किया क्या?’ डॉक्टर ने उत्तर दिया, ‘मैं दौड़ा और दौड़ा जब तक कि एक मित्र के घर नहीं पहुँच गया।

तुरन्त ही मैंने परे शरीर पर तेल लगा लिया और स्नान किया। मैंने धुले वस्त्र पहन लिये। अगली सुबह लगभग 8.30 बजे मैं अपने मित्र तथां एक या दो और लोगों को लेकर कमरे से सामान हटाने गया। लेकिन हमें पता चला कि हमारे पास ले जाने के लिए न के बराबर था। कोई चोर मेरी अधिकतर वस्तुएँ ले जा चुका था। कमरे को साफ किया जा चुका था। पर वास्तव में नहीं क्योंकि चोर अपने पीछे अपमान के रूप में अन्तिम चीज छोड़ गया था!’ . 

12. “What was…………..own beauty !”

कठिन शब्दार्थ : rascal (रास्क्ल ) = बदमाश । हिन्दी अनुवाद : ‘वह क्या था?’ मैंने पूछा।

डॉक्टर ने कहा, ‘मेरी बनियान, वह गंदी-सी। उस व्यक्ति में सफाई की कितनी समझ थी…..! वह बदमाश इसे भी ले जा सकता था और साबुन व पानी से धोने के बाद इसे प्रयोग कर सकता था।’ ‘क्या आपने अगले दिन उस सर्प को देखा, डॉक्टर?’ . डॉक्टर हँसा, ‘मैंने तब से इसे नहीं देखा है। यह ऐसा सर्प था जो अपनी सुन्दरता पर मोहित हो गया था!’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0:00
0:00

slot siteleri-sahabet-matadorbet-sweet bonanza-deneme bonusu veren siteler 2026-radissonbet-kaçak iddaa-aviator-trwin-deneme bonusu veren yeni siteler-superbahis-matadorbet-sahabet-matadorbet-superbet-deneme bonusu veren yeni siteler-slotday-xslot-kralbet-bahibom-anadoluslot-slotday-radissonbet-casibom-casinofast-cratosroyalbet-asyabahis-asyabahis-betboo-betboo-youwin-youwin-superbahis-oleybet-1xbet-betmatik-artemisbet-bets10-deneme bonusu veren siteler 2026-tarafbet-baywin-superbahis-mersobahis-slotella-yeni slot siteleri-ritzbet-slot siteleri-canlı bahis siteleri-hitbet-celtabet-pusulabet-betano-betano-betewin-1xbet-mariobet-betmatik-betmatik-betenerji-misty-misty-güvenilir casino siteleri-misli-bahis siteleri-dedebet-bahsegel-bahsegel-meritking-holiganbet-holiganbet-bets10-ramadabet-bets10-casibom-casibom-ngsbahis-jojobet-marbahis-marbahis-asyabahis-tarafbet-yeni slot siteleri-superbahis-superbahis-oleybet-oleybet-misli-1xbet-artemisbet-slot siteleri-limanbet-limanbet-piabellacasino-baywin-mersobahis-almanbahis-pincocasino-pincocasino-savoycasino-exonbet-anadoluslot-betano-betano-madridbet-mariobet-mariobet-goldenbahis-betmatik-betenerji-misty-misty-betmatik-mostbet-bettilt-maxwin-meritking-venombet-holiganbet-betturkey-matadorbet-goldenbahis-cratosroyalbet-grandpashabet-casibom-jojobet-jojobet-bahibom-venombet-sahabet-aviator-aviator-bahis siteleri-superbet-grandpashabet-casino siteleri-betkom-palacebet-dedebet-deneme bonusu-spinco-deneme bonusu veren siteler-kaçak bahis-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren siteler 2026-betkom-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren yeni siteler-casinofast-tipobet-casibom-maxwin-deneme bonusu-spinco-betwild-güvenilir bahis siteleri-sweet bonanza-sweet bonanza-misli-betsin-stake-sweet bonanza-asyabahis-ramadabet-betboo-xslot-superbahis-deneme bonusu veren siteler-oleybet-kaçak iddaa-misli-deneme bonusu veren yeni siteler-damabet-pusulabet-artemisbet-limanbet-piabellacasino-1xbet-betewin-betsin-canlı casino siteleri-betturkey-tokyobet-meritbet-pincocasino-pincocasino-gates of olympus-royalbet-ritzbet-deneme bonusu-pusulabet-pusulabet-betenerji-misty-misty-mostbet-mostbet-bettilt-bahsegel-nerobet-meritking-meritking-trwin-holiganbet-matadorbet-kaçak bahis-canlı bahis siteleri-betwild-jojobet-sahabet-aviator-marsbahis-palacebet-enbet-mariobet-damabet-exonbet-deneme bonusu veren yeni siteler-tokyobet-sweet bonanza-deneme bonusu veren siteler-güvenilir casino siteleri-casino siteleri-deneme bonusu veren yeni siteler-kralbet-güvenilir bahis siteleri-slotella-royalbet-aviator-betturkey-canlı casino siteleri-sweet bonanza-slot siteleri-kaçak iddaa-kaçak iddaa-kaçak bahis-güvenilir casino siteleri-güvenilir casino siteleri-güvenilir bahis siteleri-gates of olympus-gates of olympus-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren siteler 2026-casino siteleri-canlı casino siteleri-canlı bahis siteleri-bahis siteleri-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-