9 The Accidental Tourist

• पाठ के विषय में : वे कहते हैं कि आजकल संसार एक छोटा स्थान है क्योंकि यात्रा करना आसान हो गया है लेकिन प्रत्येक व्यक्ति यात्रा करना आसान नहीं पाता। यहाँ लेखक यात्री के रूप में अपने अनुभवों को हास्यपूर्ण रूप में प्रकट करता है। 

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद) 

1. Of all the things……………………..a tennis court. 

कठिन शब्दार्थ : perhaps (पहैप्स्) = शायद, outstanding (आउटस्टैन्डिङ्) = विशिष्ट, constantly (कॉन्स्टन्टलि) = लगातार, evident (एविडन्ट्) = स्पष्ट, beyond (बियॉन्ड्) = के ऊपर, lavatory (लैंट्रि ) = शौचालय, alley (ऐलि) = गलियारा, self-locking (सेल्फ्-लॉकिङ्) = अपने आप ताला लग जाना, particular (पॅटिक्यल(र)) = विशेष, confused (कन्फ्यू ज्ड) = भ्रमित, en famille (एन् फामिले) = परिवार सहित, recently (रिट्लि ) = हाल ही में, frequent flyer programme (फ्रिक्वेन्ट् फ्लाइअ(र) प्रोग्रैम्) = नियमित हवाई यात्रा कार्यक्रम, carry-on bag (कैरि ऑन् बैग्) = हल्का यात्रा का थैला जो आप स्वयं उठा सकें, hanging (हैंङ्ग) = लटका हुआ, trouble (ट्रब्ल) = मुसीबत, jammed (जैम्ड) = अटक जाना, yanked (यैङ्क्ड) = झटके से खोलना, grunts (ग्रन्ट्स) = गुर्राना, frowns (फ्राउन्ज) = माथे की सिलवटें, consternation (कॉन्सटरनेशन) = भय से आतंकित होना, budge (बज्) = टस से मस न होना, abruptly (अव्रप्टलि) = अचानक एकदम से, gave way (गेव वे) = खुल गई, extravagantly (इक्स्ट्रै वगट्लि ) = मनमाने ढंग से, ejected (इजेक्ट्ड) = बाहर निकल आये।

हिन्दी अनुवाद : उन सब चीजों में, जिनमें मैं बहुत अच्छा नहीं हूँ, असली संसार में रहना शायद सबसे विशिष्ट है। मैं लगातार आश्चर्य से भर जाता हूँ उन चीजों की संख्या से जो लोग स्पष्ट रूप से बिना किसी स्पष्ट कठिनाई के कर लेते हैं जो मेरे बिल्कुल वश में नहीं है। मैं आपको नहीं बता सकता ऐसा कितनी बार हुआ, उदाहरण के लिए मैं जितनी बार शौचालय ढूँढ़ने गया अपने आपको उसके गलियारे में अपने आप ताला लगने वाले दरवाजे पर गलत तरफ खड़ा पाया। अब मेरी मुख्य विशिष्टता है दो-तीन बार होटल के स्वागत कक्ष में आकर होटल में अपने कमरे का नम्बर पूछना।

संक्षेप में, मैं जल्दी ही भ्रमित हो जाता हूँ। – मैं इसी के बारे में सोच रहा था जब हम पिछली बार परिवार सहित बड़ी यात्रा पर गये थे। यह ईस्टर का समय था, और हम एक सप्ताह के लिए इंग्लैंड जा रहे थे। जब हम बोस्टन में लोगन हवाई अड्डे पर पहुंचे और जाँच करवा रहे थे, अचानक मुझे याद आया कि अभी हाल में ही मैं ब्रिटिश एयरवेज के नियमित उड़ने वाले कार्यक्रम में शामिल हुआ हूँ। मुझे यह भी याद आया कि मैंने कार्ड अपने साथ उठाने वाले बैग में जो मेरी गर्दन से लटक रहा था, रखा था। और यहीं से मुसीबत आरम्भ हुई।

बैग की जिप अटक गई। अंतः मैंने उसे खींचा, जोर से झटके दे देकर, गुर्राते हुए माथे पर सिलवटें डालकर, बढ़ते भय से आतंकित होकर । मैं कुछ मिनटों तक ऐसा करता रहा पर वह टस से मस नहीं हुई, अतः मैंने और गुर्राते हुए और जोर से खींचा। हाँ, आप अन्दाजा लगा सकते हैं क्या हुआ। अचानक जिप खुल गई। बैग की साइड एकदम से खुल गई और उसके अन्दर की सभी चीजें – समाचारपत्र की कतरनें और खुले कागज, एक 14 आउंस का पाइप के तम्बाकू का डिब्बा, पत्रिकायें, पासपोर्ट, इंग्लिश रुपये-पैसे, फिल्म मनमाने ढंग से, टेनिस मैदान जितने क्षेत्र में बाहर फैल गये। 

2. I watched…………………………myself freed.

कठिन शब्दार्थ : dumbstruck (डम्स्ट्र क) = हक्का -बक्का होकर, fluttering (फ्लट(र)ङ्) = पंख फड़फड़ाते हुए, cascade (कैस्केड्) = झरना, bounced (बाउन्स्ट) = उछले, oblivions (ओब्लिविअन्ज) = भूल जाने वाले, concourse (कॉङकॉस्) = प्रांगण, disgorging (डिसगॉजिङ्) = गिराते हुए, contents (कनटेन्ट्स) = अन्दर के पदार्थ, horror (हॉर(र)) = भय, gashed (गैश्ट) = लम्बा-गहरा घाव, shedding (शेड्ङ्) = बहना, lavish (लैविश्) = अत्यधिक, hysterics (हिस्टेरिक्स्) = पागलपन का दौरा, panic (पैनिक्) = अत्यधिक भयभीत होना, exasperation (एग्जैस्परेशन्) = चिड़चिड़ाहट, catastrophes (कटैस्ट्रफिज) = बड़ी विपत्ति, shoelace (शूलेस्) = जूते का फीता, ahead (अहेड्) = आगे वाली, recline (रिक्लाइन्) = आराम के लिए झुकना/लेटना, pinned (पिन्ड) = खूटी की तरह स्थिर हो जाना, crash (क्रैश्) = धराशायी होना, clawing (क्लॉइङ्) = पंजे की तरह पकड़ना।

हिन्दी अनुवाद : मैं हक्का-बक्का होकर देखता रहा जब सावधानी से चुनकर निकाले हुए सौ दस्तावेज फड़फड़ाते झरने की तरह बरसते हुए नीचे आ गिरे; खनखनाते, उछलते भूल जाने वाले, भिन्न प्रकार के सिक्के और अब बिना ढक्कन का तम्बाकू का टिन पागलों की तरह हवाई अड्डे के प्रांगण में अपने अन्दर के पदार्थों को निकालते हुए लुढ़कता जा रहा था।

“मेरा तम्बाकू !” मैं भय से चिल्लाया, यह सोचकर कि उतने तम्बाकू के लिए इंग्लैण्ड में मुझे कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा और अब दूसरा बजट आया और चला गया था और तब चिल्लाने की पुकार “मेरी अंगुली! मेरी अंगुली!” में बदल गई जब मैंने पाया कि जिप खोलते समय मैंने अपनी अंगुली में गहरा लम्बा घाव कर लिया था और उसमें से बुरी तरह से अत्यधिक मात्रा में खून बह रहा था (साधारणतया खून बहाने में अच्छा नहीं हूँ परन्तु जब मेरा अपना खून हो तो मेरे विचार में पागलपन का दौरा न्यायसंगत होगा।) घबराकर और जब मैं कुछ नहीं कर सका तो भय से मेरे रोंगटे खड़े हो गये।

इसी समय मेरी पत्नी ने मुझे हैरानी के भाव से देखा-गुस्से से या चिड़चिड़ाहट से नहीं, केवल हैरानी से और बोली, “मुझे विश्वास नहीं आता कि अपने जीविकोपार्जन के लिए तुम यह करते हो।” परन्तु मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि ऐसा ही है। मैं जब भी यात्रा करता हूँ तो मेरे ऊपर सदा बड़ी विपत्ति आती है। एक बार एक हवाई जहाज में मैं अपने जूते के फीते बाँधने के लिए झका, तभी मेरे आगे की सीट वाले ने लेटने की स्थिति में अपनी सीट पूरी तरह खोल दी और मैं धराशायी स्थिति में असहायसा खूटी की तरह स्थिर हो गया। अपने साथ वाली सीट के व्यक्ति की टॉग पंजे की तरह पकड़कर मैंने स्वयं को मुक्त किया। 

3. On another occasion,………………………..not to be. 

कठिन शब्दार्थ : occasion (अकेशन्) = अवसर, knocked (नॉक्ट) = मारकर गिरा दिया, lap (लैप्) = गोद, instantly (इन्स्ट ट्लि ) = एकदम से, prop (प्रॉप) = सहारा, violently (वाइअलटिल) = जोर से, swept (स्वेप्ट) = (यहाँ) गिरा दिया, perch (पच्) = पट्टी, टिकान, stupefied (स्ट्यूपिफाइड्) = भौचक्का रह जाना, बुत बन जाना हैरानी से, drenched (ड्रेन्च्ट) = पूरी तरह से भिगो देना, uttered (अट(र)ड) = कहा, oath (ओथ्) = गाली, अपशब्द, certainly (सन्लि ) = निश्चय ही, nun (नन्) = मठवासिनी, clutch (क्लच्) = चारों तरफ से कसकर पकड़ना, sucking (सकङ्) = चूसना, amused (अम्यूज्ड्) = मनोरंजन किया, scattering (स्कैटङ) = बिखेरते हुए, urbane (अबेन्) = शिष्टता, bons mots (बॉन्स मॉट्स) = मजेदार कहावतें, striking (स्ट्राइक्ङ्)ि = अजीब, scrub-resistant (स्क्रब्-रिजिस्टन्ट) = जो रगड़कर न मिट सके, several (सेल) = बहुत से, trust (ट्रस्ट) = विश्वास करना, ache (ऐक्) = दर्द, suave (स्वाव्) = शिष्ट, seismic (साइङ्मिक्) = भूकम्प सम्बन्धी, event (इवेन्ट) = घटना।

हिन्दी अनुवाद : एक अन्य अवसर पर मैंने एक प्यारी, छोटी-सी औरत जो मेरे साथ बैठी थी, पर एक पेय गिरा दिया। वायुयान की सेविका ने सब आकर साफ किया और मेरे लिए बदले में दूसरा पेय का गिलास ले आई परन्तु एकदम से मैंने उसे भी उस औरत पर दुबारा गिरा दिया। आज दिन तक, मुझे नहीं पता वह मुझसे कैसे हो गया। मुझे केवल इतना याद है कि पेय को लेते समय मैं असहाय बाजू को देख रहा था, वैसे ही जैसे 1950 के दशक की डरावनी फिल्मों जैसे ‘The Undead Limb’ में एक सस्ता सहारा होता है, वैसे ही मेरी बाजू ने जोर से पेय को खाने की पट्टी पर से उसकी गोद में गिरा दिया।

उस औरत ने भौचक्की होकर मेरी ओर ऐसे भाव से देखा जो किसी को बार-बार भिगोने पर आप आशा कर सकते हो और एक गाली निकाली जो ‘ओह’ से आरम्भ हुई और ‘के लिए’ पर खत्म हुई और बीच में कुछ ऐसे शब्द थे जो लोगों के बीच कहते मैंने कभी नहीं सुने, विशेषतया एक मठवासिनी के मुँह से नहीं।

वायु यात्रा का यह मेरा सबसे बुरा अनुभव नहीं था। मेरा सबसे बुरा अनुभव था जब मैं अपनी नोटबुक में कुछ महत्त्वपूर्ण विचार लिख रहा था (जुराबें खरीदनी, सावधानी से पेय के गिलासों का चारों ओर से कसकर पकड़ना आदि) अपने पैन का एक सिरा सोचते हुए चूस रहा था जैसे आप प्रायः करते हैं और अपने से अगली सीट पर बैठी एक आकर्षक स्त्री के साथ वार्तालाप में उलझ गया। मैं शायद बीस मिनट तक शिष्टता से मजेदार कहावतें सुना कर उसका मनोरंजन करता रहा, तब मैं शौचालय गया जहाँ मैंने पाया कि पैन लीक हो गया था और मेरा मुँह, ठोड़ी, जीभ, मसूड़े और दाँत रगड़ने से न मिटने वाले नेवी ब्ल्यू रंग में रंग गये थे और ऐसे कई दिन तक रहे। 

मैं विश्वास करता हूँ, आपको समझ आ गया होगा जब मैं कहता हूँ कि शिष्ट होने के लिए मैं कितना तड़पता हूँ। मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर जिन्दगी में एक बार भी मैं खाने की मेज पर से ऐसे उठू जैसे मैंने केवल आस-पास के क्षेत्र में भूकम्प जैसी घटना का सामना न किया हो, कार में बैठा होऊँ और उसका दरवाजा बन्द करते हुये 14 इंच कोट बाहर (लटकता) न छोड़ा हो, हल्के रंग के ट्राउजर पहन दिन के अन्त में यह न पाया हो कि मैं दिन में कितनी बार च्यूइंग गम, आईसक्रीम, खाँसी की दवाई और मोटर के तेल पर बैठा होऊँ। परन्तु ऐसा कभी नहीं होगा। 

4. Now on planes…………..long without eating. 

कठिन शब्दार्थ : delivered (डिलिव्(र)ड) = दिया जाता है, lid (लिड्) = ढक्कन, hoods (हुड्ज) = सिर को ढकने वाला टोप, frequent (फ्रीक्वन्ट्) = अक्सर, frustration (फ्रसट्रेश्न्) = हताश अवस्था, accumulated (अक्यूम्यलेट्ड) = इकट्ठी की हुई, entitled (इन्टाइट्ल्ड ) = अधिकार होना, esteemed (इस्टीम्ड) = आदरणीय, zillion (जिलिअन) = बहुत से, venerable (वे ब्ल) = आदरणीय। 

हिन्दी अनुवाद : अब जब हवाई जहाज पर खाना दिया जाता है तो मेरी पत्नी कहती है, “पिताजी की खातिर खाने का ढक्कन खोल दो” अथवा “अपने सिर टोप से ढक लो, बच्चो । आपके पिता अपना माँस (पका हुआ) काटने जा रहे हैं।” निश्चय ही, यह तब होता है जब मैं परिवार के साथ हवाई यात्रा करता हूँ। जब मैं अकेला होता हूँ, तो मैं न खाता हूँ, न पीता हूँ, न झुककर अपने जूतों के फीते बाँधता हूँ और कभी पैन को अपने मुँह के आस-पास भी फटकने नहीं देता। मैं बहुत ही चुप बैठता हूँ, कभी-कभी अपने हाथों पर जिससे वे बिना उम्मीद के उड़कर, पेय की शैतानी न करें। यह ज्यादा मजा नहीं देता परन्तु इससे लान्ड्री का बिल कम आता है।

फिर भी, मुझे कभी नियमित उड़ान के मील नहीं मिले। मैं कभी उन्हें (इकट्ठा) नहीं कर पाया। समय पर कभी मुझे कार्ड (जिस पर मील रिकार्ड होते हैं) नहीं मिला। यह मेरे लिए सचमुच अत्यधिक निराशा बन गई थी। हर कोई जिसे मैं जानता हूँ-हर कोई-अपने इकट्ठे किये हुए मीलों पर बाली प्रथम श्रेणी में जाता था। मैं कभी कुछ नहीं जोड़ सका। मैंने एक वर्ष में 100,000 मील यात्रा की होगी, फिर भी मैं कुल मिलाकर 212 हवाई मील इकट्ठे कर पाया वह भी तेईस एयरलाइन्स में बाँट कर।

यह ऐसे कि या तो मैं हवाई मील के बारे में भूल जाता था जब मैं यात्रा के लिए अपने पेपर जाँच करवाता अथवा अगर मुझे याद रहता और मैं उन्हें माँगता तो एयरलाइन्स, उनको किसी तरह रिकार्ड ही नहीं करती. अथवा जाँच करने वाला क्लर्क मुझे सूचित करता कि मैं उन्हें पाने का अधिकारी (हकदार) नहीं हूँ। जनवरी में, आस्ट्रेलिया की हवाई यात्रा पर-ऐसी हवाई यात्रा जिसके लिए मुझे बहुत अधिक हवाई मील मिलने वाले थे, क्लर्क ने अपना सिर हिला दिया जब मैंने अपना कार्ड दिया और मुझसे कहा मैं उनके लिए हकदार नहीं था।

‘क्यों? “टिकट बी. ब्रायसन के नाम पर है और कार्ड डब्ल्यू. ब्रायसन के नाम का है।” मैंने उसे बिल तथा विलियम के बीच नजदीकी और आदरणीय सम्बन्ध समझाया पर वह नहीं मान रही थी। अतः मुझे अपने हवाई मील नहीं मिले और मैं अभी बाली की प्रथम श्रेणी में यात्रा नहीं कर पाऊँगा। शायद सचमुच में अच्छा ही है। मैं उतनी दूर बिना खाये पीये कभी नहीं जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0:00
0:00

tipobet-tipobet-tipobet-tipobet-tipobet-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-casibom-casibom-casibom-casibom-casibom-bets10-bets10-bets10-bets10-bets10-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-bet365-bet365-bet365-bet365-bet365-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-onwin-onwin-onwin-onwin-onwin-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-meritking-meritking-meritking-meritking-meritking-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-mostbet-mostbet-mostbet-mostbet-mostbet-misty-misty-misty-misty-misty-betenerji-betenerji-betenerji-betenerji-betenerji-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-betcio-betcio-betcio-betcio-betcio-betano-betano-betano-betano-betano-celtabet-celtabet-celtabet-celtabet-celtabet-hitbet-hitbet-hitbet-hitbet-hitbet-pincocasino-pincocasino-pincocasino-pincocasino-pincocasino-meritbet-meritbet-meritbet-meritbet-meritbet-almanbahis-almanbahis-almanbahis-almanbahis-almanbahis-mersobahis-mersobahis-mersobahis-mersobahis-mersobahis-baywin-baywin-baywin-baywin-baywin-piabellacasino-piabellacasino-piabellacasino-piabellacasino-piabellacasino-limanbet-limanbet-limanbet-limanbet-limanbet-artemisbet-artemisbet-artemisbet-artemisbet-artemisbet-1xbet-1xbet-1xbet-1xbet-1xbet-misli-misli-misli-misli-misli-oleybet-oleybet-oleybet-oleybet-oleybet-superbahis-superbahis-superbahis-superbahis-superbahis-nesine-nesine-nesine-nesine-nesine-youwin-youwin-youwin-youwin-youwin-betboo-betboo-betboo-betboo-betboo-bilyoner-bilyoner-bilyoner-bilyoner-bilyoner-sbahis-sbahis-sbahis-sbahis-sbahis-maximumbet-maximumbet-maximumbet-maximumbet-maximumbet-betwin-betwin-betwin-betwin-betwin-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-asyabahis-asyabahis-asyabahis-asyabahis-asyabahis-stake-stake-stake-stake-stake-dumanbet-dumanbet-dumanbet-dumanbet-dumanbet-7slots-7slots-7slots-7slots-7slots-safirbet-safirbet-safirbet-safirbet-safirbet-pokerklas-pokerklas-pokerklas-pokerklas-pokerklas-klasbahis-klasbahis-klasbahis-klasbahis-klasbahis-imajbet-imajbet-imajbet-imajbet-imajbet-perabet-perabet-perabet-perabet-perabet-betkanyon-betkanyon-betkanyon-betkanyon-betkanyon-portbet-portbet-portbet-portbet-portbet-betgit-betgit-betgit-betgit-betgit-tipobet-tipobet-tipobet-tipobet-tipobet-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-casibom-casibom-casibom-casibom-casibom-bets10-bets10-bets10-bets10-bets10-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-bet365-bet365-bet365-bet365-bet365-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-onwin-onwin-onwin-onwin-onwin-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-meritking-meritking-meritking-meritking-meritking-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-mostbet-mostbet-mostbet-mostbet-mostbet-misty-misty-misty-misty-misty-betenerji-betenerji-betenerji-betenerji-betenerji-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-betcio-betcio-betcio-betcio-betcio-betano-betano-betano-betano-betano-celtabet-celtabet-celtabet-celtabet-celtabet-maximumbet-1xbet-klasbahis-hitbet-1xbet-klasbahis-hitbet-1xbet-hitbet-maximumbet-klasbahis-hitbet-1xbet-klasbahis-maximumbet-klasbahis-hitbet-1xbet-maximumbet-misli-imajbet-pincocasino-maximumbet-betwin-imajbet-pincocasino-misli-betwin-imajbet-pincocasino-misli-imajbet-imajbet-betwin-pincocasino-perabet-pincocasino-misli-betwin-meritbet-betwin-perabet-meritbet-misli-royalbet-perabet-meritbet-perabet-oleybet-royalbet-perabet-meritbet-meritbet-oleybet-betkanyon-royalbet-betkanyon-royalbet-almanbahis-betkanyon-royalbet-almanbahis-oleybet-asyabahis-betkanyon-almanbahis-oleybet-betkanyon-almanbahis-asyabahis-portbet-almanbahis-portbet-oleybet-portbet-asyabahis-asyabahis-portbet-superbahis-mersobahis-mersobahis-superbahis-asyabahis-mersobahis-superbahis-superbahis-portbet-mersobahis-betgit-superbahis-stake-mersobahis-baywin-betgit-nesine-baywin-stake-betgit-nesine-baywin-betgit-stake-nesine-nesine-betgit-nesine-stake-baywin-youwin-stake-baywin-piabellacasino-youwin-dumanbet-youwin-dumanbet-piabellacasino-youwin-piabellacasino-dumanbet-piabellacasino-youwin-piabellacasino-betboo-dumanbet-betboo-betboo-dumanbet-limanbet-7slots-limanbet-limanbet-betboo-betboo-7slots-limanbet-bilyoner-7slots-bilyoner-7slots-limanbet-bilyoner-7slots-artemisbet-bilyoner-safirbet-artemisbet-safirbet-safirbet-artemisbet-safirbet-safirbet-bilyoner-artemisbet-pokerklas-artemisbet-pokerklas-sbahis-sbahis-sbahis-pokerklas-sbahis-pokerklas-pokerklas-sbahis-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-