Chapter 4 Key Elements of a Democratic Government (Hindi Medium)

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. अश्वेत लोग किस-किस तरह से भेदभाव का सामना कर रहे थे, इसकी सूची बनाइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तकं, पेज-41)
उत्तर अश्वेत लोग निम्नलिखित प्रकार के भेदभाव का सामना कर रहे थे –

  1. अश्वेत लोगों को वोट डालने का अधिकार नहीं था।
  2. अश्वेत लोगों के लिए रेल एवं बसे अलग होती थीं।
  3. अस्पताल और अस्पताल की गाड़ियाँ भी अलग होती थी।
  4. अश्वेत लोगों को खेती के लिए सबसे घटिया जमीन मिली हुई थी, जबकि अच्छी जमीन श्वेत लोगों के पास थी।
  5. अश्वेत लोगों के लिए बस स्टैंड भी अलग थे।

2. हेक्टर और उसके साथी किस बात के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-41)
उत्तर स्कूल में हेक्टर और अन्य विद्यार्थियों पर अफ्रीकान्स भाषा सीखने के लिए दबाव डाला जा रहा था। अफ्रीकान्स भाषा वहाँ पर श्वेत लोगों द्वारा बोली जाती थी। हेक्टर और उसके सहपाठियों ने मिलकर अफ्रीकान्स भाषा सिखाने का विरोध किया, क्योंकि वे अपनी भाषा ‘जूलू’ सीखना चाहते थे।

3. क्या सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार होना जरूरी हैक्यों? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-41)
उत्तर सभी लोग जन्म से समान हैं। उन्हें जीवन, स्वतंत्रता व संपत्ति का अधिकार है। यदि त्वचा के रंग, जाति, धर्म, भाषा आदि के आधार पर उनके अधिकारों को छीना जाता है तो यह भेदभाव कहलाता है। भेदभाव के कारण कोई भी मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास नहीं कर सकता है और यह मानवता के प्रति अपराध भी है और अन्याय भी है।

4. कुछ अखबार देखिए और उनमें दी गई चुनाव की खबरों पर चर्चा कीजिए। एक निर्धारित समय के बाद चुनाव होते रहने की क्या ज़रूरत है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-41)
उत्तर सभी सरकारों का चुनाव एक निश्चित समय के लिए किया जाता है। भारत में यह समय पाँच वर्ष है। यदि सरकार का चुनाव निश्चित समय के लिए न करके हमेशा के लिए कर दिया जाए तो सरकारें अपनी मनमानी करने लगे, क्योंकि सरकार को बदल जाने का डर नहीं रहेगा। निर्धारित समय के बाद चुनाव होते रहने से लोगों का सरकार पर नियंत्रण बना रहता है।

5. यहाँ किस पर सहमति या असमति प्रकट की जा रही है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-42)
उत्तर

6. माया की कहानी को दोबारा पढ़िए। क्या आपको लगता है कि पुलिस द्वारा की गई हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था? कैसे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-44)
उत्तर हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था अगर सरकार और विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग आपस में मिलकर समस्या पर विचार-विमर्श करते।

7. माया की कहानी में सरकार ने क्या इस विचार पर समर्थन किया था कि सभी लोग बराबर हैं? डॉ. अंबेडकर की कहानी में क्या अस्पृश्यता के व्यवहार से समानता के विचार को ठेस पहुँची? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-45 )
उत्तर माया की कहानी में सरकार ने समानता के विचार का समर्थन नहीं किया। डॉ. अंबेडकर की कहानी में अस्पृश्यता के व्यवहार से समानता के विचार को ठेस पहुँची।

8. आपके अनुसार फीस घटा देने से लड़कियों को स्कूल जाने में कैसे मदद मिलेगी? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-46)
उत्तर अधिकतर अभिभावक लड़कियों की पढ़ाई पर अधिक पैसा खर्च करना नहीं चाहते हैं, इसलिए वे लड़कियों को स्कूल नहीं भेजते हैं। यदि फीस कम कर दी जाएगी तो संभव है कि अभिभावक लड़कियों को भेजने को तैयार हो जाएँ।

9. क्या आपने किसी के साथ कोई भेदभाव होते देखा है? उदाहरण देकर बताइए कि

उत्तर छात्र स्वयं करें।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. आज दक्षिण अफ्रीका में माया को जीवन कैसा होगा?
उत्तर आज दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश है और सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाता है, इसलिए आज माया का जीवन सुखमय होगा तथा उसे वे सभी अधिकार मिले होंगे जो श्वेतों को प्राप्त हैं।

2. किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं?
उत्तर
लोग सरकार की प्रक्रियाओं में निम्नलिखित तरीकों से भाग लेते हैं –

3. विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर विवाद तब उभरता है जब विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, क्षेत्रों और आर्थिक पृष्ठभूमियों के लोग एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते। ऐसा तब भी होता है जब कुछ लोगों को लगता है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। लोग अपने विवादों को खत्म करने के लिए हिंसात्मक तरीके भी अपनाते हैं जिससे अन्य लोगों में भय और असुरक्षा की भावना फैलती है। सरकार की यह जिम्मेदारी होती है कि वह विवादों का
समाधान करे।

4. सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?
उत्तर लोकतांत्रिक सरकार न्याय और समानता के प्रति वचनबद्ध होती है। न्याय और समानता को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। न्याय तभी प्राप्त हो सकता है जब सब लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार हो। सरकार उन समूहों के लिए विशेष प्रावधान करती है जो समाज में आज भी बराबर नहीं माने जा रहे जैसे अस्पृश्यता यानी छुआछूत की प्रथा पर अब कानून द्वारा रोक लगा दी गई है।

5. पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए सभी लोग बराबर हैं।
उत्तर
लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व –

0:00
0:00

tipobet-onwin-güvenilir casino siteleri-güvenilir casino siteleri-slot siteleri-yeni slot siteleri-sahabet-matadorbet-sweet bonanza-aviator-güvenilir casino siteleri-deneme bonusu veren siteler-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu-bahis siteleri-güvenilir bahis siteleri-aviator-slot siteleri-casino siteleri-deneme bonusu veren siteler-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren siteler-yeni slot siteleri-matadorbet-sahabet-yeni slot siteleri-deneme bonusu veren siteler 2026-matadorbet-bahis siteleri-tipobet-sahabet-deneme bonusu-deneme bonusu veren yeni siteler-güvenilir bahis siteleri-onwin-onwin-tipobet-casino siteleri-sweet bonanza-slot siteleri-deneme bonusu-güvenilir bahis siteleri-sweet bonanza-aviator-casino siteleri-bahis siteleri-deneme bonusu veren siteler 2026-