A Triumph of Surgery Summary and Translation in Hindi


एक छोटा कुत्ता, ट्रिकी, अपनी धनी मालकिन द्वारा अच्छी तरह से देखा-भाला और आवश्यकता से अधिक खिलाया-पिलाया जा रहा है। वह गम्भीर रूप से बीमार हो जाता है और उसकी मालकिन एक पशु शल्य चिकित्सक से सलाह माँगती है। क्या वह शल्य-क्रिया करता है? क्या कुत्ता ठीक हो जाता है?

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

I was really worried………………nothing much really.” (Page 1)

कठिन शब्दार्थ : worried (वरिड्) = चिन्तित । street (स्ट्रीट) = गली। mistress (मिसट्रेस्) = मालकिन। shocked (शॉक्ट) = सदमा पहुँचा। appearance (अपिअरन्स्) = बाहरी रूप। bloated (ब्लोटिड्) = फूला हुआ। sausage (सॉसिज्) = लम्बी-पतली शक्ल में बना मसालेदार गोश्त। blood shot (ब्लड शॉट्) = रक्त जैसी लाल, खूनी। lolled (लौल्ड) = लटकी हुई थी। hasten (हेस्न्) = कोई बात जल्दी कहना। listless (लिस्ट्ल स) = थका और सुस्त। malnutrition (मैलन्यूट्रिश्न्) = कुपोषण। extra (एक्स्ट्रा ) = अतिरिक्त । malt (मॉल्ट्) = जौ। bowl (बोल्) = कटोरा।

हिन्दी अनुवाद : इस बार मैं ट्रिकी के बारे में वास्तव में चिन्तित था। जब मैंने उसे गली में अपनी मालकिन के साथ देखा, मैंने अपनी कार रोक ली थी, तथा उसके बाहरी रूप को देख कर मुझे बहुत सदमा लगा। वह बहुत अधिक मोटा हो गया था, एक फूले हुए मसालेदार गोश्त के लम्बे टुकड़े के समान जिसके हर कोने पर एक टाँग लगी हो। उसकी खूनी और पानी से भरी हुई आँखें सीधे सामने देख रही थीं और उसकी जीभ उसके जबड़े से लटक रही थी। श्रीमती पम्फ्रे ने शीघ्रता से स्पष्टीकरण दिया – ‘श्रीमान हेरियट, वह इतना निरुत्साह हो गया था, ऐसा लगता था, मानो उसमें कोई ताकत नहीं बची थी। मैंने सोचा कि वह कुपोषण से पीड़ित है, अतः मैं उसे दिन के भोजनों के मध्य थोड़ा कुछ अतिरिक्त खाना दे रही हूँ, उसे ताकतवर बनाने के लिए, थोड़ी जौ और कॉडलिवर का तेल और हॉरलिक्स से भरा हुआ एक कटोरा रात को उसे सुलाने के लिये वास्तव में कुछ अधिक नहीं।”

“And did you cut down…………ring-throwing lately.” (Page 1)

कठिन शब्दार्थ : relent (रिलेन्ट) = नरम पड़ जाना, ढील देना, छूट देना। fault (फ़ॉल्ट्) = दोष। greed (ग्रीड्) = लालच । tackle (टैक्ल) = समस्या का हल करने का प्रयास करना। meal (मील) = भोजन। wondered (वनड्ड) = कुछ जानने को उत्सुक हुआ। mentioned (मेन्श्न्ड ) = उल्लेख किया। lumbago (लमबेगो) = कमर की माँसपेशियों का दर्द।।

हिन्दी अनुवाद : “और, जैसा कि मैंने आपसे कहा था, क्या आपने उसकी खाने की मीठी चीजों में कमी की?” “ओह, मैंने उसमें थोड़ी कटौती की, लेकिन वह इतना कमजोर लग रहा था कि मुझे छूट देनी पड़ी। वह क्रीम केक और चॉकलेट बहुत पसन्द करता है। मैं उसे इनके लिये मना नहीं कर सकती।” . – मैंने उस छोटे कुत्ते की ओर दोबारा नीचे देखा, तो यह परेशानी थी। ट्रिकी का एकमात्र दोष उसका लालच था।

वह खाने की चीज के लिये कभी मना नहीं करता था; दिन या रात के किसी भी समय वह खाना खा सकता था और मैं उन सारी बातों के विषय में सोच रहा था जिनका उल्लेख श्रीमती पम्फ्रे ने नहीं किया था। “क्या आप उससे बहुत सारी कसरतें करवा रही हैं?” “अच्छा, जैसा कि आप देख सकते हैं, वह मेरे साथ थोड़ी चहलकदमी करता है, लेकिन माली हौजकिन कमर की माँसपेशियों के दर्द से पीडित हो गया है, अतः कुछ दिनों से रिंग फेंकने की कसरत नहीं हो पा रही है।”

I tried to sound………………want to do anything. (Page 2)

कठिन शब्दार्थ : severe (सिविअ(र)) = कठोर, सख्त। harden (हाड्न्) = कठोर बनाना। strict (स्ट्रिक्ट) = सख्त, कठोर । diet (डाइअट्) = आहार, खुराक । wrung (रङ्) = मरोड़ा। determined (डिटमिन्ड्) = कृतसंकल्प। regime (रेशीम्) = व्यवस्था। practice (प्रैक्टिस्) = अभ्यास। immediately (इमीजिअट्लि) = तुरन्त। progress (प्रग्रेस्) = आगे बढ़ते हुए, जाते हुए। growing (ग्रोइङ्) = बढ़ती हुई। concern (कन्सन्) = चिन्ता, फिक्र। totter (टॉट(र)) = चलते हुए लड़खड़ाना। wardrobe (वॉड्रोब्) = अलमारी। struggled (स्ट्रगल्ड) = संघर्ष किया। droop (ड्रप) = नीचे झुकना। harness (हानिस्) = कुत्ते का पट्टा और चेन। expected (इक्स्पे क्ट्ड ) = अपेक्षित। distraught (डिस्ट्रॉट्) = अत्यधिक चिन्तित, व्याकुल। favourite (फेवरिट) = विशेष प्रिय, पसंदीदा। bout (बाउट) = दौर, बार-बार। vomitting (वॉमिटिङ) = उल्टी। rug (रग्) = कालीन, गलीचा। pant (पैन्ट्) = हांफना।

हिन्दी अनुवाद : मैंने कठोर प्रतीत होने की चेष्टा की : “अब मैं इस बारे में वास्तव में गम्भीर हूँ। अब यदि आप शीघ्र ही उसके भोजन में कटौती नहीं करेंगी तथा उससे ज्यादा व्यायाम नहीं करवाएँगी तो वह वास्तव में बीमार हो जाएगा। आपको अपना हृदय कठोर करना पड़ेगा तथा उसे एक बहुत सख्त खुराक पर रखना पड़ेगा।” श्रीमती पम्फ्रे ने अपने हाथों को मरोड़ा। “ओह श्रीमान हेरियट, मैं अवश्य करूँगी। मुझे विश्वास है कि आप सही हैं, लेकिन यह इतना मुश्किल है, इतना अधिक मुश्किल है।” वह सड़क के सहारे सिर नीचा किए यूँ चल दी जैसे कि नई व्यवस्था को तुरन्त लागू करने के लिए कृतसंकल्प हो।

मैंने बढ़ती हुई फिक्र के साथ उनको जाते हुए देखा। ट्रिकी अपने छोटे टवीड कोट में लड़खड़ाते हुए चल रहा था। उसके पास ऐसे कोटों की एक पूरी अलमारी थी ठण्डे मौसम के लिए और बारिश के दिनों के लिए एक बरसाती कोट। वह अपने वह अपने पट्टे और चेन् के बोझ तले संघर्ष करता हुआ चल रहा था। मैंने सोचा श्रीमती पम्फ्रे से कोई समाचार आने में अधिक वक्त नहीं लगेगा। अपेक्षित बुलावा कुछ ही दिनों में आ गया। श्रीमती पम्फ्रे अत्यधिक चिन्तित थीं। ट्रिकी कुछ नहीं खा रहा था। अपने प्रिय व्यंजन तक को खाने से मना कर दिया था; और इसके अलावा, उसे उल्टी के दौर चल रहे थे। वह अपना पूरा वक्त हांफते हुए एक कालीन पर लेट कर बिताता था। वह सैर के लिए भी नहीं जाना चाहता था, कुछ भी काम करना नहीं चाहता था।

I had made…………a cure for you. (Pages 2-3)

कठिन शब्दार्थ : plan (प्लैन) = योजना। in advance (इन् अड्वान्स) = पहले। fortnight (फॉट्नाइट) = पखवाड़ा। hospitalise (हॉस्पिटलाइज) = अस्पताल में दाखिल करना। observation (ऑब्ज़वेश्न्) = निगरानी। swooned (स्वून्ड) = होश खो बैठी। pine (पाइन्) = किसी से दूर चले जाने की वजह से दु:खी होना। firm (फम्) = दृढ़, अडिग। delay (डिले) = विलम्ब। wailing (वेलिङ्) = विलाप। wrapped (रैप्ट) = लपेटे हुए। blanket (ब्लैङ्किट) = कंबल। entire (इन्टाइअ(र)) = पूरा, सम्पूर्ण । roused (राउज्ड) = जागा, चुस्त हुआ। maid (मेड्) = नौकरानी। supper (सप (र)) = रात का अन्तिम भोजन। realise (रिअलाइज्) = जानना और समझाना। stuff (स्टफ्) = चीज, सामान। despairing cry (डिस्पेअरिङ क्राइ) = निराशा भरी चीख। glanced (ग्लान्स्ट) = किसी वस्तु पर उड़ती नजर डाली। pathetic (पथेटिक्) = दयनीय, करुणाजनक। gasp (गास्म्) = हांफना। patted (पैट्ड) = थपथपाया। wag (वैग्) = हिलाना।

हिन्दी अनुवाद : मैंने अपनी योजना पहले ही बना ली थी। एकमात्र रास्ता था कुछ समय के लिये ट्रिकी को उस घर से बाहर रखना। मैंने सुझाव दिया कि उसे निगरानी में रखने के लिए लगभग एक पखवाड़े के लिये अस्पताल में दाखिल कर देना चाहिए।

यह सुनकर बेचारी महिला अपना होश लगभग खो बैठी। वह निश्चित थी कि यदि उसने (ट्रिकी ने) उसे रोजाना नहीं देखा तो वह (ट्रिकी) उनसे दूरी के कारण दुःखी होगा तथा मर जाएगा। लेकिन मैंने कड़ा रुख अपनाया। ट्रिकी बहुत बीमार था और उसे बचाने का सिर्फ यही एकमात्र रास्ता था; वास्तव में, मैंने सोचा कि बेहतर यही होगा कि मैं उसे बिना विलम्ब के यहाँ से ले जाऊँ; तथा, श्रीमती पम्फ्रे के विलाप के साथ छोटे कुत्ते को एक कंबल में लपेटे हुए मैं कार की ओर बढ़ गया। सभी कर्मचारी सक्रिय हो गए और नौकरानियाँ उसका दिन का बिस्तर, रात का बिस्तर, प्रिय गद्दी, खिलौने, रबर रिंग, नाश्ते का कटोरा, दोपहर के भोजन का कटोरा, रात के भोजन का कटोरा लाते हुए भागदौड़ कर रही थीं।

यह जानते और समझते हुए कि मेरी कार में सारा सामान कभी नहीं समाएगा। मैंने गाड़ी चलानी शुरू कर दी। जैसे ही मैं चला, श्रीमती पम्फ्रे ने, एक निराशा भरी चीख के साथ खिड़की से ढेर-सारे छोटे कोट फेंके। रास्ते के कोने में मुड़ने से पहले मैंने शीशे में देखा; हर किसी की आँखों में आँसू थे। बाहर सड़क पर, मैंने दयनीय छोटे पशु की ओर देखा जो कि मेरी तरफ की गद्दी पर हांफ रहा था। मैंने उसके सिर को थपथपाया तथा ट्रिकी ने अपनी दुम हिलाने का बहादुर प्रयास किया। “बेचारा बूढ़ा लड़का (कुत्ता)”, मैंने कहा, “तुममें कोई चुस्ती नहीं है लेकिन मैं सोचता हूँ कि मैं तुम्हारा उपचार जानता हैं।”

At the surgery,…………….with his surplus fat. (Page 3)

कठिन शब्दार्थ : Surged round (सज्ड राउन्ड्) = चारों तरफ उमड़ पड़े। pack (पैक्) = कुत्तों का झुण्ड। noisy (नॉइज्)ि = शोर भरा, कोलाहलपूर्ण। motionless (मोन्लस्) = गतिहीन। sniff (स्निफ्) = सूंघना। object (अब्जेक्ट्) = वस्तु। ignored (इग्नों(र)ड) = उपेक्षा की। plenty (प्लेन्ट्रि) = बहुत सारा । surrounding (सराउन्डिङ्) = वातावरण, परिवेश। whimper (विम्प(र)) = मंद स्वरों में रोना। yard (याड्) = बाड़ा। engulfed (नगल्फ्ड ) = पूरा घेर लिया गया। trotted (ट्रट्ड) = छोटे डग भरते हुए तेज चलने लगा। grey hound (ग्रे हाउन्ड्) = शिकारी कुत्ता। inspect (इनस्पेक्ट) = निरीक्षण करना। roll (रोल्) = लुढ़कना। surplus (सप्लस्) = अतिरिक्त। fat (फैट) = चर्बी।

हिन्दी अनुवाद : शल्य चिकित्सा कक्ष (पशु चिकित्सालय) में, घर के कुत्ते मेरे चारों ओर उमड़ पड़े। धुंधली आँखों से ट्रिकी ने शोर करते हुए कुत्तों के झुण्ड की ओर देखा, और, उसे नीचे उतारने पर, वह कालीन पर गतिहीन लेट गया। अन्य कुत्ते, कुछ क्षणों के लिए उसको चारों ओर से सूंघते हुए, इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि वह एक नीरस वस्तु थी और उन्होंने उसकी उपेक्षा की। जहाँ दूसरे कुत्ते सोते थे, उसके बराबर रखे हुए गर्म, खुले हुए बक्से में मैंने उसके लिये बिस्तर लगा दिया था। दो दिनों तक कोई भोजन न देते हुए लेकिन बहुत सारा पानी देते हुए, मैंने उस पर नज़र रखी।

दूसरे दिन की समाप्ति पर उसने अपने परिवेश में थोड़ी रुचि दिखानी शुरू कर दी, तथा तीसरे दिन जब उसने बाड़े में कुत्तों का शोर सुना तो उसने भी मंद स्वरों में रोना शुरू कर दिया। जब मैंने दरवाजा खोला, ट्रिकी छोटे डग भरते हुए तेज चलते हुए बाहर आया और उसे तत्काल ही के शिकारी कुत्ते और उसके साथियों द्वारा घेर लिया गया। उसको लगातार लढकाने और सावधानी के साथ उसका निरीक्षण करने के बाद, कुत्ते नीचे बगीचे में चले गए। ट्रिकी उनके पीछे-पीछे गया, किंचित लुढ़कते हुए, अपनी अतिरिक्त चर्बी के साथ। ‘जो’ नाम के शिकारी कु

Later that day, I……………..jostling his way towards it. (Pages 3-4)

कठिन शब्दार्थ : later (लेट(र)) = बाद में। usual (यूशुअल्) = बहुधा होने वाला, हमेशा की तरह। headlong (हेड्लॉक) = हड़बड़ी में, बहुत जल्दी में। liable to (लाइअबल टु) = किसी समस्या से ग्रस्त होने की सम्भावना से युक्त। competition (कॉम्पटिश्न्) = प्रतिद्वन्द्विता। lick (लिक) = चाटना। casually (कैशुअलि) = लापरवाही से। jostle (जॉस्ल) = भीड़ में धक्का-मुक्की करना। high speed eating (हाइस्पीड् ईटिङ्) = तेज गति से भोजन करना।

हिन्दी अनुवाद : उस दिन बाद में, मैं भोजन खिलाने के वक्त उपस्थित था। जब ट्रिस्टान ने खाने को कटोरों में डाला, मैं वह सब देख रहा था। वहाँ सदैव के समान हड़बड़ी थी और उसके पश्चात तेज गति से खाना खाने की आवाजें; हर कुत्ते को पता था कि अगर वह अन्य कुत्तों से पीछे रह गया, तो अपने खाने के अन्तिम चरण में थोड़ी प्रतिद्वन्द्विता होने की सम्भावना रहेगी। जब उन्होंने खाना समाप्त कर लिया, एक-दो कटोरों के भीतर लापरवाही से चाटते हुए ट्रिकी ने चमकते हुए कटोरों के चारों ओर चहलकदमी की। अगले दिन, एक अतिरिक्त कटोरा उसके लिये बाहर रखा गया और मैं उसे धक्का-मुक्की करते हुए कटोरे तक पहुँचते देख खुश हुआ।

From then on,……………..such a time in his life. (Page 4)

कठिन शब्दार्थ : rapid (रैपिड्) = बहुत तेजी से होना। medical treatment (मेडिकल ट्रीट्मन्ट) = औषधि उपचार। scrimmage (स्क्रिम्इज) = मित्रतापूर्ण झगड़ा। discovered (डिस्कव(र)ड) = नई बात को जाना। joy (जॉइ) = खुशी। tramped (ट्रैम्प्ट) = मंद और भारी कदमों से चला। squashed (स्क्वॉश्ट) = कुचल जाना। accepted (अक्सेप्ट्ड) = स्वीकृत। gang (गैङ) = दल। silky (सिल्कि) = रेशमी। shaggy (शैगि) = झबरीला। hen-house (हेन्-हाउस) = मुर्गी का दड़बा।

दि दी अनवाद : उसके बाद से. उसके स्वास्थ्य में बहत तेजी से प्रगति हई। उसका किसी भी प्रकार का औषधि उपचार नहीं हो रहा था। और सारे दिन वह कुत्तों के साथ भागदौड़ करता रहा था, उनके मित्रतापूर्ण झगड़ों में भागीदारी निभाते हुए। उसने हर कुछ मिनटों के अन्तराल पर भागते हुए अचानक गिर जाने, आवाज करते हुए चलने और एक-दूसरे के साथ गुत्थमगुत्था होते हुए स्वयं के कुचले जाने जैसी खुशियों को जाना। वह दल का स्वीकृत सदस्य बन गया, झबरीले कुत्तों के मध्य, एक असंभावित, रेशमी छोटी चीज, खाने के वक्त अपने हिस्से के लिए शेर की भाँति लड़ने लगा तथा रात को पुराने मुर्गी के दड़बे में चूहों का शिकार करने लगा। उसने अपने जीवन में ऐसा वक्त कभी नहीं देखा था।

All the while,………….on the household. (Page 4)

कठिन शब्दार्थ : hovered (हॉव(र)ड) = मण्डराई। anxiously (ऐक्श स्लि ) = व्याकुलता से। background (बैकग्राउण्ड) = पृष्ठभूमि। bulletin (बुलटिन्) = किसी स्थिति पर आधिकारिक विवरण। dodged (डॉज्ड) = झाँसा दिया, टाल दिया। convalesce (कॉन्वलेस्) = बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ करना। possibility (पॉसबिलटि) = सम्भावना । situation (सिचुएश्न्) = स्थिति। rapidly (रैपिड्लि) = शीघ्रता से। latest (लेटिस्ट) = नवीनतम।

हिन्दी अनुवाद : उस पूरे समय के दौरान, श्रीमती पम्फ्रे पृष्ठभूमि में व्याकुलता से मण्डरा रही थीं, मुझे दिन में टिकी के बारे में दर्जनों बार नवीनतम विवरण के लिये फोन लगाते हए। नियमित रू बदले जाने या मौसम के अनुरूप कोट पहने जाने से सम्बन्धित प्रश्नों को मैंने टाल दिया, लेकिन मैं उन्हें यह कहने में समर्थ था कि छोटा साथी खतरे से बाहर था तथा शीघ्रता से स्वास्थ्य लाभ कर रहा था। ‘स्वास्थ्य लाभ’ इस शब्द को सुनकर श्रीमती पम्फ्रे को कुछ होने लगता था। ट्रिकी को ताकतवर बनाने के लिए, उन्होंने ताजे अण्डे लाने शुरू कर दिए थे, एक बार में दो दर्जन । एक सुखद समयावधि के दौरान मेरे साथी और मैं नाश्ते में दो अण्डे लेने लगे, किन्तु जब शराब की बोतलों का आना शुरू हुआ, पूरे घर भर को स्थिति की वास्तविक सम्भावनाओं का आभास होने लगा।

It was to enrich…………….was awaiting collection. (Pages 4-5)

कठिन शब्दार्थ : enrich (इत्रिच्) = पुष्ट करना। ceremonial (सेरिमोनिअल्) = अनुष्ठान सम्बन्धी। occasion (अकेश्न्) = अवसर। constitution (कॉन्स्टिट्यूशन्) = गठन, संरचना। spirit (स्पिरिट) = शराब। inhaled (इन्हेल्) = सूंघी गई। reverently (रेवरटिल) = श्रद्धापूर्वक। drunk तम्बाकू चबाना, धूम्रपान करना तथा शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। (ड्रङ्क्) = बहुत शराब पिए हुए। content (कान्टेन्ट) = सन्तुष्टि। sustained (सस्टेन्ड) = किसी स्थिति को कायम रखा गया। luxuriously (लग्शुअरिअस्लि) = विलासितापूर्वक। temptation (टेम्प्टेश्न्) = प्रलोभन, लालच। permanent (पमनन्ट) – स्थाई। compelled (कम्पेल्ड) = बाध्य या विवश हुआ। recovered (रिकव(र)ड) = स्वास्थ्य लाभ किया।

हिन्दी अनुवाद : यह सब ट्रिकी के खून को पुष्ट करने के लिए था। दोपहर का खाना खाने के पहले शराब के दो गिलासों तथा खाने के दौरान अनेक गिलासों के साथ एक अनुष्ठान जैसा अवसर बन गया था। हमें विश्वास ही नहीं हुआ जब ट्रिकी के शरीर को अन्तिम तीक्ष्णता प्रदान करने के लिये ब्रांडी आई (भेजी गई)। कुछ रातों तक बढ़िया शराब चारों ओर लुढ़काई गई, सूंघी गई तथा श्रद्धापूर्वक पी गई। वे गहरी सन्तुष्टि के दिन थे, सुबह में एक अतिरिक्त अण्डे के साथ अच्छी तरह से शुरू होते हुए, दोपहर की नियमित शराब के साथ और बेहतर होते हुए तथा ब्रान्डी के साथ आग के चारों ओर विलासित समाप्त होते हुए। यह ट्रिकी को एक स्थाई मेहमान के तौर पर रखना एक प्रलोभन था, लेकिन मैं जानता था कि श्रीमती पम्फ्रे कष्ट भोग रही थीं और एक पखवाड़े के बाद, मैं उन्हें फोन कर कहने को विवश हो गया कि छोटा कुत्ता स्वस्थ हो गया था और अपने आप को ले जाने की प्रतीक्षा कर रहा था।

Within minutes, about thirty feet………………..I’go and fetch him.” (Page 5)

कठिन शब्दार्थ : gleaming (ग्लीमिङ्) = चमकीली। black metal (ब्लै ट्ल) = काली गाड़ी। chauffeur (शो(र)) = ड्राइवर। figure (फिग(र)) = आकृति। interior (इन्टिअरिअ(र)) = भीतरी हिस्सा। clasped (क्लास्ट) = कस कर थामे हुए। tremble (ट्रेम्ब्ल ) = काँपना। fetch (फेच) = जाकर लाना।

हिन्दी अनुवाद : मिनटों में, शल्य चिकित्सा कक्ष (पशु चिकित्सालय) के बाहर 30 फिट लम्बी चमकीली काली गाड़ी आकर रुकी। ड्राइवर ने दरवाजा खोला और मैं गाड़ी के भीतर श्रीमती पम्फ्रे की लगभग खोई हुई आकृति को बहुत मुश्किल से देख पाया। उनके हाथ उनके सामने एक-दूसरे को कस कर थामे हुए थे; उनके होंठ कांप रहे थे। “ओह, श्रीमान हेरियट, मुझे सच बताइये, क्या वह वास्तव में बेहतर है?” “हाँ, वह ठीक है। आपको कार से बाहर निकलने की कोई आवश्यकता नहीं है.-.-मैं जाऊँगा और उसे लेकर आता हूँ।”

I walked through………….licking her face and barking. (Pages 5-6)

कठिन शब्दार्थ : hurtle (हट्ल) = तेज गति से आगे बढ़ना। flap (फ्लैप्) = फड़फड़ाना। transformed (ट्रैन्स्फॉम्ड) = बदल गया था। lithe (लाइद) = लचीला। hard muscled (हाड् मस्लड) = कड़ी माँसपेशियों वाला। stretch out (स्ट्रेच आउट) = अंगड़ाई लेना। bound (बाउन्ड्) = लम्बे डग। brush (ब्रश्) = छूना, स्पर्श करना। passage (पैसिज्) = गलियारा। tremendous leap ( मेन्डस् लीप्) = बहुत बड़ी और लम्बी छलाँग। sailed (सेल्ड) = वेगपूर्वक सहज भाव से गया। lap (लैप्) = गोद। startled (स्टट्ल्ड ) = चौंकाने वाला। defend (डिफेन्ड्) = बचाना। mass (मैस्) = झुण्ड।

हिन्दी अनुवाद : मैं घर में से होते हुए बगीचे तक चल कर गया। कुत्तों का एक झुण्ड लॉन के चारों ओर तेज गति से चक्कर लगा रहा था और उनके मध्य में कान फड़फड़ाते, दुम हिलाते हुए, ट्रिकी की छोटी सुनहरी आकृति थी। दो सप्ताहों में वह एक लचीले, कड़ी माँसपेशियों वाले जानवर में बदल गया था; वह कुत्तों के झुण्ड के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा था, तथा पैरों को लम्बे डगों में पसारते हुए, उसका सीना जमीन को लगभग छू रहा था। मैं उसे वापस गलियारे से होते हुए घर के सामने लाया। ड्राइवर ने अभी तक कार का दरवाजा खुला रखा हुआ था और जब ट्रिकी ने अपनी मालकिन को देखा, वह एक बहुत बड़ी छलांग लगाते हुए मेरी बाँहों से उतर कर वेगपूर्वक सहज भाव से श्रीमती पम्फ्रे की गोद में पहुँच गया। वह चौंक कर ‘ओह!’ बोली, और फिर जब वह उसका चेहरा चाटते हुए और भौंकते हुए उन पर चढ़ गया, उसको अपने आपको बचाना पड़ा।

During the excitement,………………triumph of surgery!” (Page 6)

कठिन शब्दार्थ : excitement (इक्साइट्मन्ट) = उत्तेजना। leaned (लीन्ड) = झुकी। triumph (ट्राइअम्फ) = विजय। surgery (सजरि) = शल्य चिकित्सा। trembled (ट्रेम्ब्ल ड) = काँपे। माने

हिन्दी अनुवाद : इस उत्तेजना के दौरान, मैंने ड्राइवर को पलंग, खिलौने, कुशन, कोट और कटोरे बाहर में मदद की जिनमें से किन्हीं का भी उपयोग नहीं हुआ था। जैसे ही कार आगे बढ़ी, श्रीमती पम्फ्रे खिड़की से बाहर झुकीं। उनकी आँखों में आँसू चमक रहे थे। उनके होंठ काँप रहे थे। “ओह, श्रीमान हेरियट”, वह चिल्लाई,”मैं आपको कभी भी कैसे धन्यवाद दे सकती हूँ? यह शल्य चिकित्सा की विजय है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0:00
0:00

slot siteleri-sahabet-matadorbet-sweet bonanza-mariobet-deneme bonusu veren siteler 2026-radissonbet-kaçak iddaa-aviator-slot siteleri-trwin-deneme bonusu veren yeni siteler-superbahis-matadorbet-sahabet-matadorbet-superbet-tipobet-sahabet-deneme bonusu veren yeni siteler-slotday-xslot-kralbet-sweet bonanza-bahibom-anadoluslot-slotday-casino siteleri-radissonbet-casibom-casinofast-cratosroyalbet-asyabahis-asyabahis-stake-betboo-betboo-youwin-youwin-superbahis-superbahis-oleybet-oleybet-1xbet-ngsbahis-betmatik-artemisbet-bets10-deneme bonusu veren siteler 2026-tarafbet-piabellacasino-baywin-superbahis-mersobahis-tipobet-slotella-yeni slot siteleri-ritzbet-slot siteleri-canlı bahis siteleri-hitbet-celtabet-pusulabet-betano-betano-betewin-pusulabet-madridbet-1xbet-mariobet-betmatik-betmatik-betenerji-misty-misty-güvenilir casino siteleri-misli-bahis siteleri-dedebet-bahsegel-bahsegel-meritking-meritking-holiganbet-holiganbet-bets10-ramadabet-bets10-casibom-casibom-ngsbahis-jojobet-marbahis-marbahis-asyabahis-asyabahis-tarafbet-stake-betboo-yeni slot siteleri-superbahis-superbahis-oleybet-oleybet-misli-misli-1xbet-artemisbet-slot siteleri-limanbet-limanbet-piabellacasino-piabellacasino-baywin-baywin-mersobahis-mersobahis-almanbahis-almanbahis-pincocasino-pincocasino-savoycasino-hitbet-exonbet-anadoluslot-betano-betano-pusulabet-madridbet-mariobet-mariobet-goldenbahis-betmatik-betenerji-misty-misty-betmatik-mostbet-bettilt-bahsegel-maxwin-meritking-venombet-holiganbet-betturkey-güvenilir casino siteleri-bet365-matadorbet-goldenbahis-cratosroyalbet-grandpashabet-casibom-jojobet-jojobet-marsbahis-marsbahis-sweet bonanza-bahibom-aviator-venombet-mariobet-sahabet-aviator-aviator-aviator-bahis siteleri-superbet-grandpashabet-casino siteleri-betkom-palacebet-deneme bonusu-dedebet-deneme bonusu-spinco-deneme bonusu veren siteler-kaçak bahis-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren siteler 2026-betkom-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren yeni siteler-casinofast-tipobet-casibom-maxwin-deneme bonusu-güvenilir casino siteleri-spinco-betwild-güvenilir bahis siteleri-sweet bonanza-sweet bonanza-sweet bonanza-misli-betsin-yeni slot siteleri-stake-stake-sweet bonanza-asyabahis-ramadabet-betboo-xslot-superbahis-deneme bonusu veren siteler-oleybet-kaçak iddaa-misli-misli-deneme bonusu veren yeni siteler-damabet-pusulabet-artemisbet-limanbet-limanbet-piabellacasino-1xbet-betewin-betsin-canlı casino siteleri-almanbahis-betturkey-tokyobet-meritbet-pincocasino-pincocasino-gates of olympus-royalbet-celtabet-ritzbet-deneme bonusu-pusulabet-pusulabet-betenerji-betenerji-misty-misty-mostbet-mostbet-bettilt-bahsegel-nerobet-meritking-meritking-trwin-holiganbet-matadorbet-kaçak bahis-canlı bahis siteleri-casibom-betwild-jojobet-sahabet-aviator-marsbahis-casino siteleri-enbet-palacebet-savoycasino-enbet-enbet-mariobet-bet365-damabet-canlı casino siteleri-exonbet-deneme bonusu veren yeni siteler-gates of olympus-tokyobet-deneme bonusu veren siteler 2026-kaçak bahis-sweet bonanza-yeni slot siteleri-sweet bonanza-deneme bonusu veren siteler-slot siteleri-aviator-güvenilir casino siteleri-bahis siteleri-güvenilir bahis siteleri-casino siteleri-deneme bonusu veren yeni siteler-kralbet-güvenilir bahis siteleri-gates of olympus-deneme bonusu veren siteler-slotella-deneme bonusu-casino siteleri-casino siteleri-bahis siteleri-royalbet-aviator-nerobet-betturkey-yeni slot siteleri-canlı casino siteleri-sweet bonanza-slot siteleri-slot siteleri-kaçak iddaa-kaçak iddaa-kaçak bahis-kaçak bahis-güvenilir casino siteleri-güvenilir casino siteleri-güvenilir bahis siteleri-güvenilir bahis siteleri-gates of olympus-gates of olympus-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren siteler-deneme bonusu veren siteler-deneme bonusu-deneme bonusu-casino siteleri-casino siteleri-canlı casino siteleri-canlı casino siteleri-canlı bahis siteleri-canlı bahis siteleri-bahis siteleri-bahis siteleri-aviator-aviator-