Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए:

  1. प्रकाश संश्लेषण।
  2. जल में शक्कर को घोलना।
  3. कोयले को जलाना।
  4. मोम को पिघलाना।
  5. ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना।
  6. भोजन का पाचन।

उत्तर:

  1. रासायनिक परिवर्तन।
  2. भौतिक परिवर्तन।
  3. रासायनिक परिवर्तन।
  4. भौतिक परिवर्तन।
  5. भौतिक परिवर्तन।
  6. रासायनिक परिवर्तन।

प्रश्न 2.
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कथन असत्य हो, तो अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए।

  1. लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
  2. पत्तियों से खाद बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
  3. जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य/असत्य)
  4. लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (सत्य/असत्य)
  5. भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/ असत्य)

उत्तर:

  1. लकड़ी के लढे को टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है। (असत्य)
  2. पत्तियों से खाद बनना एक रासायनिक परिवर्तन है। (असत्य)
  3. जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य)
  4. लोहा और जंग एक ही पदार्थ नहीं हैं। जंग लोहे का ऑक्साइड (आयरन ऑक्साइड) है। (असत्य)
  5. भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। यह एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए:

  1. जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो वह …….. के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।
  2. खाने के सोडे का रासायनिक नाम है।
  3. ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है …….. और ……… है।
  4. ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल …… गुणों में परिवर्तन होता है।
  5. ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बनते हैं, ……….. परिवर्तन कहलाते हैं।

उत्तर:

  1. कैल्सियम कार्बोनेट।
  2. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट।
  3. गैल्वेनाइजेशन, ग्रीजिंग।
  4. भौतिक।
  5. रासायनिक।

प्रश्न 4.
जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।
उत्तर:
यह रासायनिक परिवर्तन है। जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है तथा अन्य पदार्थ बनते हैं। इस परिवर्तन में नये पदार्थ बनते हैं। अत: यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 5.
जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों ही होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायिनक परिवर्तन दोनों होते हैं।
उत्तर:
मोमबत्ती के जलने पर मोम का पिघलना भौतिक परिवर्तन है तथा मोमबत्ती का जलना रासायनिक परिवर्तन है। मोम के पिघलने पर उसके केवल भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है। अत: यह भौतिक परिवर्तन है। मोमबत्ती के जलने से इसके रासायनिक गुण व संगठन बदल जाता है, पिघला हुआ मोम कार्बन डाइऑक्साइड तथा अन्य पदार्थों में बदल जाता है तथा इसे मूल के रूप में प्राप्त नहीं किया जा सकता। यह रासायनिक परिवर्तन है। अत: मोमबत्ती के जलने पर भौतिक एवं रासायनिक में परिवर्तन दोनों की होते हैं।

उदाहरण:
कोयला को टुकड़ों में तोड़कर जलाने पर भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों ही होते हैं। कोयले का टुकड़ों में टूटना भौतिक परिवर्तन है। इसमें कोयले के गुण नहीं बदलते। कोयले का जलना रासायनिक परिवर्तन है। जलने से कोयले के रासायनिक गुण बदल जाते हैं और नये पदार्थ बन जाते हैं।

प्रश्न 6.
आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना रासायनिक परिवर्तन है?
उत्तर:

  1. दही के जमने पर रासायनिक संगठन बदल जाता है।
  2. दही नये पदार्थ के रूप में प्राप्त होता है।
  3. दही को पुन: इसकी मूल अवस्था (दूध) में प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
  4. रासायनिक गुणों में परिवर्तन हो जाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है।

अत: दही का जमना रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 7.
समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है?
उत्तर:
लकड़ी के टुकड़ों को पुन: जोड़कर मूल टुकड़ा नहीं बना सकते, लेकिन लकड़ी के गुण में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। यह भौतिक परिवर्तन है। लकड़ी के जलने के बाद उसे मूल रूप में वापस नहीं लाया जा सकता है। इसके गुणों में भी परिवर्तन हो जाता है तथा ऊष्मा का उत्पादन होता है। यह रासायनिक परिवर्तन है। यहाँ लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने की दो भिन्न अवस्थाएँ हैं। इस स्थिति में दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन माने जाते हैं।

प्रश्न 8.
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाना:
विधि:
एक बीकर को अच्छी तरह साफ करके इसमें एक कप जल लेते हैं। इस जल में तनु सल्फ्यू रिक अम्ल की कुछ बूंदें मिलाकर गर्म करते हैं। जब जल उबलने लगे तब उसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण डालते जाते हैं तथा इसे चलाते जाते हैं। कॉपर सल्फेट का चूर्ण तब तक डालते हैं जब तक कि उसका घुलना बन्द न हो जाए। अब इस विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से छानकर विलयन को ठण्डा होने देते हैं। कुछ समय के बाद कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनने लगते हैं।

प्रश्न 9.
समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है?
उत्तर:
जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जलवाष्प की उपस्थिति आवश्यक है। लोहे के गेट को इनके सम्पर्क में आने से बचाने के लिए इस पर पेंट कर देते हैं। पेंट की तह लोहे को इनके सम्पर्क में नहीं आने देती और लोहे का गेट जंग लगने से बच जाता है।

प्रश्न 10.
समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है?
उत्तर:
रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु में आर्द्रता (नमी) की मात्रा बहुत कम होती है जबकि समुद्र तटीय क्षेत्रों में वायु में आर्द्रता की मात्रा अधिक होती है, जो जंग लगने के लिए आवश्यक है। अतः रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में अधिक जंग लगती है।

प्रश्न 11.
हम रसोई गैस का उपयोग करते हैं। वह दवित पेट्रोलियम गैस (LPG) कहलाती है। सिलिण्डर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिण्डर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A); फिर यही गैस जलती है(परिवर्तन B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से सम्बन्धित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।

  1. प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
  3. प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
  4. इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर:
प्रक्रम-B रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 12.
अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईधन के रूप में जलाई जाती है। (परिवर्तन-B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तन से सम्बन्धित हैं। सही कथन चुनिए:

  1. प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
  3. प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
  4. इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर:
प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

0:00
0:00

sahabet-matadorbet-sweet bonanza-deneme bonusu veren siteler 2026-radissonbet-kaçak iddaa-aviator-trwin-superbahis-matadorbet-matadorbet-superbet-deneme bonusu veren yeni siteler-slotday-xslot-bahibom-anadoluslot-slotday-radissonbet-casibom-casinofast-cratosroyalbet-asyabahis-asyabahis-betboo-betboo-youwin-youwin-superbahis-oleybet-1xbet-betmatik-artemisbet-bets10-deneme bonusu veren siteler 2026-tarafbet-baywin-superbahis-mersobahis-slotella-yeni slot siteleri-ritzbet-slot siteleri-canlı bahis siteleri-hitbet-celtabet-pusulabet-betano-betano-1xbet-mariobet-betmatik-betmatik-betenerji-misty-misty-güvenilir casino siteleri-misli-bahis siteleri-dedebet-bahsegel-bahsegel-meritking-holiganbet-holiganbet-bets10-ramadabet-bets10-casibom-casibom-ngsbahis-jojobet-marbahis-marbahis-asyabahis-tarafbet-yeni slot siteleri-superbahis-superbahis-oleybet-oleybet-misli-1xbet-artemisbet-slot siteleri-limanbet-limanbet-piabellacasino-baywin-mersobahis-almanbahis-pincocasino-pincocasino-savoycasino-exonbet-anadoluslot-betano-betano-madridbet-mariobet-mariobet-goldenbahis-betmatik-betenerji-misty-misty-betmatik-mostbet-bettilt-maxwin-meritking-venombet-holiganbet-betturkey-matadorbet-goldenbahis-cratosroyalbet-grandpashabet-casibom-jojobet-jojobet-bahibom-venombet-sahabet-aviator-bahis siteleri-superbet-grandpashabet-casino siteleri-betkom-palacebet-dedebet-deneme bonusu-spinco-deneme bonusu veren siteler-kaçak bahis-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren siteler 2026-betkom-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren yeni siteler-casinofast-tipobet-casibom-maxwin-spinco-betwild-güvenilir bahis siteleri-sweet bonanza-sweet bonanza-misli-betsin-stake-sweet bonanza-asyabahis-ramadabet-betboo-xslot-superbahis-deneme bonusu veren siteler-oleybet-kaçak iddaa-misli-deneme bonusu veren yeni siteler-damabet-artemisbet-limanbet-1xbet-betewin-betsin-betturkey-tokyobet-meritbet-pincocasino-gates of olympus-royalbet-deneme bonusu-pusulabet-pusulabet-betenerji-misty-misty-mostbet-mostbet-bettilt-bahsegel-nerobet-meritking-meritking-trwin-matadorbet-kaçak bahis-betwild-sahabet-aviator-marsbahis-palacebet-mariobet-damabet-exonbet-deneme bonusu veren yeni siteler-sweet bonanza-güvenilir casino siteleri-deneme bonusu veren yeni siteler-kralbet-güvenilir bahis siteleri-slotella-royalbet-aviator-betturkey-canlı casino siteleri-sweet bonanza-slot siteleri-kaçak iddaa-kaçak iddaa-kaçak bahis-güvenilir casino siteleri-güvenilir casino siteleri-güvenilir bahis siteleri-gates of olympus-gates of olympus-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren siteler 2026-casino siteleri-canlı casino siteleri-bahis siteleri-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-kralbet-ritzbet-casino siteleri-