Chapter 7 Understanding Marginalisation (Hindi Medium)

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
कम से कम तीन कारण बताइए कि विभिन्न समूह हाशिये पर क्यों चले जाते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-83]
उत्तर
हाशिये पर जाने के कारण

  1. जिनकी भाषा रीतिरिवाज और धर्म अलग होते हैं ऐसे समुदाय स्वयं को हाशिये पर महसूस करते हैं।
  2. ये समुदाय अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाते और आर्थिक रूप से पिछड़ जाते हैं।
  3. सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से बहुसंख्यक समुदाय से कमजोर तथा संख्या कम होते हैं।

प्रश्न 2.
आज के भारत में कौन सी धातुएँ महत्त्वपूर्ण हैं? क्यों? वे धातुएँ कहाँ से हासिल होती हैं? क्या वहाँ आदिवासियों की आबादी है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-85)
उत्तर

  1. लोहा, ताँबा, एल्यूमीनियम, सोना, चाँदी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इन धातुओं पर आधुनिक उद्योग निर्भर करते हैं।
  2. हमें ये धातुएँ झारखंड, उड़ीसा, पं. बंगाल तथा छत्तीसगढ़ से प्रमुखता से प्राप्त होती है।
  3. यहाँ पर आदिवासियों की आबादी अधिक है।

प्रश्न 3.
ऐसे पाँच उत्पाद बताइए जो जंगल से मिलते हैं और जिनका आप घर में इस्तेमाल करते हैं। (एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-85]
उत्तर
जलाऊ लकड़ी, इमारती लकड़ी, लाख, गोंद, फल, जड़ी-बूटियाँ।।

प्रश्न 4.
वन भूमि पर निम्नलिखित माँगें किन लोगों से की जा रही हैं?

  1. मकानों और रेलवे के निर्माण के लिए इमारती लकड़ी।
  2. खनन के लिए वन भूमि।
  3. गैर-जनजातीय लोगों द्वारा कृषि के लिए वन भूमि का उपयोग।
  4. वन्यजीव अभ्यारणों के रूप में सरकार द्वारा आरक्षित जमीन। इन माँगों से जनजातीय समुदायों पर किस तरह असर पड़ता है?

[एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-85]
उत्तर

  1. ये सभी माँगें आदिवासियों से पूरी की जाती हैं।
  2. आदिवासी समुदाय अपने जंगलों को छोड़कर शहरों में छोटी-मोटी नौकरियों की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

प्रश्न 5.
इस कविता में क्या बताने का प्रयास किया जा रहा है? आओ मिनी, असम चलें हमारे देश में तो बहुत कष्ट हैं। असम की धरती पर मिनी हरियाली से भरे चाय के बागान हैं… सरदार कहता है काम, काम बाबू कहता है उन्हें पकड़ो और इधर लाओ साहब कहता है मैं तुम्हारी खाल उधेड़ दूंगा हे जादूराम, तुमने हमें असम भेजकर बड़ा छल किया है। स्रोत-बसु.एस. झारखंड मूवमेंट : ऐथनीसिटी कल्चर एंड साइलेंस [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-85)
उत्तर

  1.  आदिवासियों की जमीन को छीना जा रहा है।
    आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है।

प्रश्न 6.
आपकी राय में यह बात महत्त्वपूर्ण क्यों है कि आदिवासियों को भी उनके जंगलों और वनभूमि के इस्तेमाल से संबंधित फैसलों में अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-87]
उत्तर

  1. इस बात से आदिवासियों का जीवन तथा अस्तित्व दोनों जुड़े हुए हैं।
  2. यदि आदिवासियों की राय नहीं ली गयी तो उनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

प्रश्न 7.
अल्पसंख्यकों के लिए हमें सुरक्षात्मक प्रावधानों की क्यों जरूरत है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-88]
उत्तर
अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षात्मक प्रावधानों की निम्नलिखित कारणों से जरूरत पड़ती है

  1. अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के सांस्कृतिक वर्चस्व से बचाने के लिए।
  2. अल्पसंख्यकों को भेदभाव और नुकसान की आशंका से बचाने हेतु।
  3. भारत की सांस्कृतिक विविधता की सुरक्षा, समानता और न्याय की स्थापना हेतु।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित निबंध आपकी ही उम्र की एक बच्ची ने लिखा है। आपकी राय में वह क्या कहने का प्रयास कर रही है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-90)
उत्तर
यह बच्ची इस बात को कहने का प्रयास कर रही है कि किसी व्यक्ति या समुदाय की पहचान वेशभूषा के आधार पर नहीं बल्कि मानवता के आधार पर की जानी चाहिए।

चित्र आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
दादू को उड़ीसा का अपना गाँव क्यों छोड़ना पड़ा? [चित्र देखें-एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-81-82]
उत्तर
गाँव छोड़ने का कारण-

  1. उड़ीसा में दादू के गाँव की जमीन के नीचे लोहे के भंडार थे।
  2. वन विभाग के अफसरों ने गाँव वालों से जमीन बेचने के लिए कहा और बहुत से लोगों ने अपनी जमीनें बेच दी।
  3. जिन लोगों ने अपनी जमीन नहीं बेची तो उन्हें मारा पीटा-गया। इसलिए मजबूरी में दादू को अपना गाँव
    छोड़ना पड़ा।

तालिका अध्ययन प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या मुसलमानों को मूलभूत सुविधाएँ समान रूप से उपलब्ध हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-88]
1. मूलभूत सुविधाएँ, 1994

स्रोत-अबुसालेह शरीफ (1999), इंडिया ह्युमन डिवेलपमेंट रिपोर्ट : अ प्रोफाइल ऑफ इंडियन स्टेट्स इन दि 1990ज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस फॉर नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकॉनॉमिक, नयी दिल्ली, पृ. 236, 238, 240.
उत्तर
नहीं, मुसलमानों को मूलभूत सुविधाएँ समान रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

प्रश्न 2.
किस धार्मिक समुदाय की साक्षरता दर सबसे कम है? विभिन्न धर्मों में साक्षरता दर, 2001 [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-89]
उत्तर
मुसलिम समुदाय की साक्षरता दर सबसे कम है।

प्रश्न 3.
निम्न आँकड़े क्या बताते हैं?
सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का प्रतिशत
स्रोत-भारत में मुसलिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक स्थिति, प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट, 2006
[एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-89]
उत्तर

  1. भारत की कुल जनसंख्या में मुसलमानों की संख्या 13.5% है।
  2. राज्य स्तरीय (पी.एस.यू.) में उनकी नौकरियों की स्थिति ठीक है।
  3. केंद्रीय स्तर की नौकरियों में मुसलमानों की संख्या काफी कम है।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर
हाशियाकरण

  1. हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना।
  2. हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है।
  3. हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है।

प्रश्न 2.
आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।
उत्तर
आदिवासियों के हाशियाकरण का कारण

  1. आदिवासियों की जमीन को खनन और अन्य विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए बार-बार छीना गया है।
  2. आदिवासी समुदाय आजीविका और भोजन के अपने मुख्य स्रोत से वंचित हो गए हैं। वे गरीबी और लाचारी के जाल में फँस गए हैं।

प्रश्न 3.
आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए।
उत्तर
कारण-

  1. अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के वर्चस्व से बचाने के लिए।

प्रश्न 4.
अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्संख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
‘अल्पसंख्यक’ शब्द से तात्पर्य कुल जनसंख्या में किसी समुदाय की बहुत छोटी संख्या से है।

प्रश्न 5.
आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।’ इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर तर्क पेश कीजिए।
उत्तर
मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है क्योंकि

  1. मुसलमानों में मूलभूत सुविधाएँ; जैसे-पक्के घर, बिजली तथा पाइप का पानी आदि प्राप्त परिवारों की संख्या बहुत ही कम है।
  2. मुसलमानों में साक्षरता दर प्रतिशत अन्य धार्मिक समुदायों की तुलना में काफी कम है।

प्रश्न 6.
कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं। आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है, ‘‘इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं। लगता है सदा नाचते ही रहते हैं।” उसकी बात सुनकर आप भारत में आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उनमें से तीन बातें लिखें।
उत्तर
आदिवासियों के जीवन से संबंधित बातें-

  1. आदिवासियों में ऊँच-नीच की भावना कम होती है इसी कारण यह समुदाय जाति-वर्ण पर आधारित समुदायों से बिलकुल अलग होता है।
  2. आदिवासियों में बहुत सारे जनजातीय धर्म होते हैं। उनके धर्म इस्लाम, हिंदू, ईसाई आदि धर्मों से बिलकुल अलग है।
  3. आदिवासी अपने पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना करते हैं।

प्रश्न 7.
चित्रकथा-पर आपने देखा कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या । आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं?
उत्तर
हाँ, संकेत-

  1. वन्य जीवन, रीति-रिवाज।।
  2. पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना।
  3. ग्राम आत्माओं की पूजा गाँव की सीमा के भीतर पवित्र लता-कुंजों में।
  4. पुरखों की पूजा घर में।
  5. आदिवासियों की दिनचर्या
  6. आदिवासियों के जीवन में खनन और औद्योगीकरण के कारण बदलाव।
  7. आदिवासियों का अपना गाँव व इलाका छोड़कर शहरों में छोटी-छोटी नौकरियों के लिए जाना।
  8. आदिवासियों को हाशियाकरण।।

प्रश्न 8.
क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं? क्यों?
उत्तर
आर्थिक हाशियाकरण तथा सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हैं, क्योंकि-

  1. आर्थिक हाशियाकरण के कारण अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं की जा सकती है।
  2. आर्थिक हाशियाकरण के कारण लोगों के पास मूलभूत सुविधाओं की कमी हो जाती है।
  3. अशिक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी सामाजिक हाशियाकरण का कारण होता है।
0:00
0:00

sahabet-matadorbet-sweet bonanza-deneme bonusu veren siteler 2026-radissonbet-kaçak iddaa-aviator-trwin-superbahis-matadorbet-matadorbet-superbet-deneme bonusu veren yeni siteler-slotday-xslot-bahibom-anadoluslot-slotday-radissonbet-casibom-casinofast-cratosroyalbet-asyabahis-asyabahis-betboo-betboo-youwin-youwin-superbahis-oleybet-1xbet-betmatik-artemisbet-bets10-deneme bonusu veren siteler 2026-tarafbet-baywin-superbahis-mersobahis-slotella-yeni slot siteleri-ritzbet-slot siteleri-canlı bahis siteleri-hitbet-celtabet-pusulabet-betano-betano-1xbet-mariobet-betmatik-betmatik-betenerji-misty-misty-güvenilir casino siteleri-misli-bahis siteleri-dedebet-bahsegel-bahsegel-meritking-holiganbet-holiganbet-bets10-ramadabet-bets10-casibom-casibom-ngsbahis-jojobet-marbahis-marbahis-asyabahis-tarafbet-yeni slot siteleri-superbahis-superbahis-oleybet-oleybet-misli-1xbet-artemisbet-slot siteleri-limanbet-limanbet-piabellacasino-baywin-mersobahis-almanbahis-pincocasino-pincocasino-savoycasino-exonbet-anadoluslot-betano-betano-madridbet-mariobet-mariobet-goldenbahis-betmatik-betenerji-misty-misty-betmatik-mostbet-bettilt-maxwin-meritking-venombet-holiganbet-betturkey-matadorbet-goldenbahis-cratosroyalbet-grandpashabet-casibom-jojobet-jojobet-bahibom-venombet-sahabet-aviator-bahis siteleri-superbet-grandpashabet-casino siteleri-betkom-palacebet-dedebet-deneme bonusu-spinco-deneme bonusu veren siteler-kaçak bahis-deneme bonusu veren siteler 2026-deneme bonusu veren siteler 2026-betkom-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren yeni siteler-casinofast-tipobet-casibom-maxwin-spinco-betwild-güvenilir bahis siteleri-sweet bonanza-sweet bonanza-misli-betsin-stake-sweet bonanza-asyabahis-ramadabet-betboo-xslot-superbahis-deneme bonusu veren siteler-oleybet-kaçak iddaa-misli-deneme bonusu veren yeni siteler-damabet-artemisbet-limanbet-1xbet-betewin-betsin-betturkey-tokyobet-meritbet-pincocasino-gates of olympus-royalbet-deneme bonusu-pusulabet-pusulabet-betenerji-misty-misty-mostbet-mostbet-bettilt-bahsegel-nerobet-meritking-meritking-trwin-matadorbet-kaçak bahis-betwild-sahabet-aviator-marsbahis-palacebet-mariobet-damabet-exonbet-deneme bonusu veren yeni siteler-sweet bonanza-güvenilir casino siteleri-deneme bonusu veren yeni siteler-kralbet-güvenilir bahis siteleri-slotella-royalbet-aviator-betturkey-canlı casino siteleri-sweet bonanza-slot siteleri-kaçak iddaa-kaçak iddaa-kaçak bahis-güvenilir casino siteleri-güvenilir casino siteleri-güvenilir bahis siteleri-gates of olympus-gates of olympus-deneme bonusu veren yeni siteler-deneme bonusu veren siteler 2026-casino siteleri-canlı casino siteleri-bahis siteleri-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-matadorbet-kralbet-ritzbet-casino siteleri-