The Hack Driver Summary and Translation in Hindi

एक युवा वकील ऑलीवर लुटकिंस को सम्मन देने के लिए एक गाँव में आता है। एक मैत्रीपूर्ण | कोचवान लुटकिंस की खोज में उसे सारा गाँव घुमा देता है। क्या वह उसे ढूँढ लेता है? लुटकिंस कौन है?

कठिन शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

After graduating with…………….Named Oliver Lutkins.” (Page 47 )

कठिन शब्दार्थ : after graduating (आफ्ट(र) ग्रैजुअट्ङ्) = स्नातक बनने के पश्चात् । honours (ऑन(र)स) = विशेष योग्यता। junior assistant clerk (जूनिअ(र) असिस्टन्ट् क्लाक्) = कनिष्ठ सहायक लिपिक। magnificent (मैगनिफ़िसन्ट) = भव्य। law firm (लॉ फम्) = कानूनी प्रतिष्ठान। prepare (प्रिपेअ(र)) = तैयार करना। legal briefs (लीग्ल् ब्रीफ्स्) = कानूनी कार्य संबंधी कानूनी निर्देश। serve (सव्) = देना। summons (समन्ज) = न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश। cheap (चीप्) = सस्ता। private (प्राइवट) = निजी।

detective (डिटेक्टिव्) = जासूस। dirty (डटि) = गंदे। shadowy (शैडो) = अंधेरे। corner (कॉन(र)) = कोने। city (सिटि) = महानगर। seek out (सीक् आउट) = ढूँढ़ना । victims (विक्टिम्ज) = शिकार। self-confidence (सेल्फ कॉन्फिडन्स्) = आत्मविश्वास | unpleasant (अन्प्लेजन्ट्) = अरुचिकर । real lawyer (रिअल लॉय(र)) = वास्तविक वकील। training period (ट्रेनिङ् पिअरिअड्) = प्रशिक्षण अवधि। rejoiced (रिजॉइस्ट) = अत्यधिक प्रसन्न हो गया। forty miles (फॉटि माइल्ज) = चालीस मील। witness (विट्नस्) = गवाह। law case (लॉ केस्) = कानूनी मामला। ignored (इग्नॉ(र)ड) = उपेक्षा की। eager expectations (ईग(र) एक्स्पे क्टेशन्ज) = आतुर अपेक्षाएँ। sweet (स्वीट) = मधुर। country village (कन्ट्रि विलिज् = देहात का गाँव। severely (सिविअलि) = अत्यधिक। disappointed (डिसपॉइन्टिड्) = निराश ।

street (स्ट्रीट) = गली। rivers of mud (रिव(र)ज ऑव् मड्) = कीचड़ की नदियां । rows (राओज) = कतारें, पंक्तियाँ। wooden shops (वुड्न् शॉप्स) = लकड़ी से बनी दुकानें। brown (ब्राउन्) = भूरा। bare (बेअ(र)) = आवरणहीन। agreeable sight (अग्रीअबल् साइट्) = सुखद दृश्य । cheerful (चीअफ़ल्) = प्रसन्न । thick about the middle (थिक् अबाउट् दा मिडल) = कमर पर मोटा। working clothes (वकिङ् क्लोद्ज) = मजदूरी के कपड़े। friendly manner (फ्रेड्लि मैन(र)) = दोस्ताना व्यवहार।

हिन्दी अनुवाद : आनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात, मैं एक शानदार कानूनी प्रतिष्ठान में कनिष्ठ सहायक लिपिक बन गया। मुझे कानूनी निर्देश तैयार करने के लिए नहीं, वरन् सम्मन भेजने के लिए घटिया निजी जासूस के समान भेजा जाता था। मुझे अपने शिकारों की तलाश में महानगर के गंदे और अंधेरे कोनों में जाना पड़ता था। कुछेक ताकतवर और अधिक आत्मविश्वासपूर्ण लोगों ने तो मेरी पिटाई भी कर दी।

मैं इस अरुचिकर काम से घृणा करता था, और इसने नगरीय जीवन का जो पहलू मेरे सामने खोला, वह मुझे पसंद नहीं था। मैंने तो यहाँ तक सोचा कि अपने कस्बे में भाग जाऊँ, जहाँ मैं तुरन्त वास्तविक वकील बन सकता था, इस अरुचिकर प्रशिक्षण अवधि से गुजरे बिना। इसलिए एक दिन मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हुई जब उन्होंने मुझे न्यू मुलियन नामक कस्बे में जो चालीस मील की दूरी पर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित था ओलिवर लटकिंस नामक व्यक्ति को सम्मन पहँचाने को भेज मुकदमे में एक गवाह के रूप में उस व्यक्ति की आवश्यकता थी, और उसने हमारे सभी पत्रों की उपेक्षा कर दी थी।

जब मैं न्यू मुलियन पहुँचा, तो मेरी मधुर एवं सरल देहाती गाँव को देख पाने की आतुर आशाओं को करारा झटका लगा। उसकी गलियाँ कीचड़ की नदियाँ थीं, जिनमें या तो गहरे. भूरे रंग द्वारा पेंट की हुई या बिना नूनी पेंट की गई लकड़ी की बनी हुई दुकानों की कतारें थीं। इस कस्बे में एकमात्र सुखद दृश्य था स्टेशन पर एक कोचवान। वह लगभग चालीस वर्षीय, लाल चेहरे वाला, प्रसन्नचित तथा शरीर के मध्य भाग में मोटा था। उसके मजदूरी वाले वस्त्र गंदे तथा फटे-पुराने थे तथा उसका व्यवहार दोस्ताना था। आपको उससे मिलकर तुरंत आभास हो जाता था कि वह लोगों को पसन्द करता था। “मैं ओलिवर लुटकिंस नामक व्यक्ति को ढूँढ़ना चाहता हूँ।” मैंने उसे बताया।

Lutkins ? I saw him………….sight behind me.” (Pages 48-49)

कठिन शब्दार्थ : around here (अराउन्ड् हिअ(र)) = यहाँ के आसपास। hard fellow (हाड् फेलो) = कठोर इनसान । poker game (पोक(र) गेम्) = ताश का एक खेल। locating (लोकेटिङ्) = सही ठिकाने का पता लगाते हुए। secret (सीक्रट्) = गोपनीय। hack (हैक्) = किराए की घोड़ागाड़ी। open (ओपन्) = निष्कपट। glowed (ग्लोड्) = चेहरे पर चमक आ गई। warmth (वॉम्थ्) = सुखद ऊष्मा। affection (अफेक्शन) = स्नेह। business (बिजनस्) = व्यापार। kindness (काइन्डनॅस) = दयालुता। glad (ग्लैड्) = प्रसन्न। fare money (फेअ (र) मनि) = वाहन के किराए की राशि।

good fellow (गुड फेलो) = नेक इनसान । managed (मैनिज्ड) = सफल हुआ। bargain down (बागन् डाउन्) = सौदे पर समझौता किया। remarked (रिमाक्ट) = कहा। carriage (कैरिज्) = घोड़ा- गाड़ी, बग्घी। smile (स्मॉइल) = मुस्कुराहट। villagers (विलिज्ज) = ग्रामीण। stranger (स्ट्रेन्ज(र)) = अजनबी, interfere (इन्टफ़िअ (र)) = हस्तक्षेप करना। young fellow (यङ् फेलो) = युवा इनसान । my guess (माइ गेस्) = मेरा अंदाजा। collect (कलेक्ट) = एकत्र करना। fool (फूल) = बेवकूफ। part (पाट्) = किसी को कुछ देना। fancy clothes (फैन्सि क्लोद्ज) = विशिष्ट पोशाक। suspicious (सस्पिशस्) = संदेहग्रस्त।।

हिन्दी अनुवाद : “लुटकिंस? मैंने उसे लगभग एक घंटा पहले इधर ही कहीं देखा था। यद्यपि उस व्यक्ति को पकड़ पाना कठिन है – वह सदैव कुछ न कुछ काम में व्यस्त रहता है। संभवतः वह फ्रिटज की दुकान के पिछवाड़े पोकर का खेल प्रारम्भ करने वाला है। मैं तुम्हें बता दूं, लड़के – क्या लुटकिन्स का पता लगाने की कोई जल्दी है?” “हाँ, मैं नगर वापस जाने के लिए शाम की रेलगाड़ी पकड़ना चाहता हूँ।”

मैं बहुत महत्त्वपूर्ण व्यक्ति था तथा इस बात में मैं गुप्त रहना चाहता था। “मैं आपको बताऊँगा। मेरे पास किराए की एक घोड़ागाड़ी है। मैं उसे बाहर निकालता हूँ तथा हम दोनों सकते हैं और लुटकिन्स की तलाश कर सकते हैं। मैं अधिकतर उन स्थानों को जानता हूँ जहाँ वह जाता रहता है।” वह इतना निःसंकोच और दोस्ताना था कि उसके स्नेह की सुखद ऊष्मा से मेरे चेहरे पर रौनक आ गई।

मैं जानता था, निःसंदेह, वह काम चाहता था, पर उसकी दयालुता वास्तविक थी। मैं खुश था कि किराए की . राशि इस नेक व्यक्ति के पास जाएगी। मैंने मोलभाव करके किराए की दर दो डालर प्रति घंटा करवा ली। और फिर निकट में स्थित अपने घर से वह पहियों पर रखा एक प्रकार का विशाल काला संदूक ले आया। उसने कहा, “ठीक है. नौजवान, गाड़ी यहाँ है,” और उसकी चौड़ी मुस्कुराहट ने मुझे उसका पुराना मित्र बना दिया। ये गांव वाले भी किसी अजनबी की इतनी सहायता करने के लिए कितने तैयार रहते हैं। उसने पहले से ही मेरी खातिर ओलिवर लुटकिन्स को ढूँढ़ना अपना काम बना लिया था।

वह बोला, “नौजवान, मैं हस्तक्षेप नहीं करना चाहता हूँ, परन्तु मेरा अनुमान है कि आप लुटकिन्स से कुछ धनराशि लेना चाहते हैं। वह कभी भी किसी को एक सेंट भी वापस नहीं करता है। अभी भी उसे पोकर खेल के मेरे पचास सेंट देने हैं। मैंने उसके साथ खेलने की काफी मुर्खता की थी। वह वास्तव में बुरा व्यक्ति नहीं है, लेकिन उससे धनराशि प्राप्त करना कठिन है। यदि आप इन बढ़िया कपड़ों को पहन कर उससे धनराशि लेने का प्रयत्न करोगे, वह संदेहग्रस्त हो जाएगा और आप से दूर चला जाएगा। यदि आप चाहें तो मैं फ्रिटज़ में चला जाऊँगा और उसके बारे में पूछताछ कर लूँगा। और आप मेरे पीछे नजरों से परे रह सकते हैं।”

I loved him …………………. side of the hotel. (Page 49)

कठिन शब्दार्थ : confidence (कॉनफिडन्स) = भरोसा, विश्वास। information (इनफमेशन) = सूचना। settled (सेटल्ड्) = सुखी | case (केस्) = प्रकरण। listened (लिस्न्ड ) = सुना। earnestly (अनिट्लि ) = दृढ़ निश्चय के साथ। shoulder (शोल्ड(र)) = कंधा। surprise (सप्राइज्) = आश्चर्य । folks (फोक्स) = लोग। proceed to (प्रसीड् टू) = अगले चरण की ओर बढ़ना। deceiving (डिसीविङ्) = भ्रमित करते हुए।

admire (अड्माइअ (र)) = प्रशंसा करना। talent (टैलन्ट) = प्रतिभा। dishonesty (डिसऑनिस्ट्)ि = बेईमानी। respectfully (रिस्पेक्ट्फलि) = आदरपूर्वक। jailed (जेल्ड) = जेल में बंद किया। regret (रिग्रेट) = खेद। cheerily (चिअरिलि) = प्रसन्नता से। hiding behind (हाइडिङ् बिहाइन्ड) = पीछे छिपते हुए। hesitated (हेज़िटेट्ड) = हिचकिचाया। admitted (अड्मिट्ड) = गलती मानी। guess (गेस्) = अनुमान लगाना। shave (शेव्) = हजामत करना। barber shop (बाब(र) शॉप) = नाई की दुकान। lingered (लिङ्गड = देर तक रुका रहा। customers (कस्टमर्स) = ग्राहक। angrily (ऐडग्रिलि) = क्रोधपूर्वक।।

हिन्दी अनुवाद : इसके लिए मैं उसे पसंद करने लगा। मैं अकेला स्वयं तो लुटकिन्स को कभी ढूंढ़ नहीं पाता। कोचवान की ज्ञात सहायता के द्वारा मैं अपने आदमी को पाने के बारे में निश्चित था। मैंने उसे अपने विश्वास में लिया और उसे बताया कि मैं लुटकिन्स को सम्मन देना चाहता था – इस व्यक्ति ने एक गवाह बनने से इनकार कर दिया था; जबकि उसकी सूचना से हमारा मुकदमा शीघ्र ही हल हो जाता। कोचवान ने गंभीरता से (मेरी बात) सुनी। अंत में उसने मेरे कंधे पर हाथ मारा तथा हँस दिया। “ठीक है, हम लुटकिंस भाई को थोड़ा-सा आश्चर्य में डाल देंगे।”

“चालक, चलो चलें।” “यहाँ अधिकांश लोग मुझे बिल अथवा मेग्नूसन कहकर पुकारते हैं। मेरे व्यापार का नाम है ‘विलियम मेग्नूसन फैन्सी वाहन और यातायात’।” “ठीक है, बिल। क्या हम फ्रिटज की ओर बढ़ें।” “हाँ, लुटकिंस के वहां होने की संभावना अन्य स्थानों की अपेक्षा अधिक है। वह पोकर बहुत खेलता है। वह लोगों को धोखा देने में माहिर है।” बिल लुटकिन्स की बेईमानी की प्रतिभा की प्रशंसा करता हुआ प्रतीत हो रहा था। मैंने महसूस किया कि यदि वह पुलिसकर्मी होता तो लटकिन्स को बडे स पकड़ लेता और उसे दु:ख के साथ जेल भेज देता।

बिल मुझे फ्रिटज़ के यहाँ ले गया। “क्या आपने ओलिवर लुटकिन्स को आज कहीं देखा है? उसका मित्र उसे ढूंढ़ रहा है।” बिल ने प्रसन्नतापूर्वक कहा। फ्रिट्ज ने मुझे बिल के पीछे छिपते हुए देखा। वह हिचकिचाया, और फिर स्वीकार किया, “हाँ, थोड़ी देर पहले वह यहाँ ही था। मेरा अनुमान है कि वह दाढ़ी बनवाने गुस्ताफ के यहाँ गया होगा।” “ठीक है, यदि वह यहाँ आ जाए तो उसे बता देना कि मैं उसकी तलाश कर रहा हूँ।”

हम लोग गुस्ताफ की नाई की दुकान पर पहुँचे। पुनः बिल पहले भीतर गया, और मैं दरवाजे पर ठहरा रहा। उसने केवल स्वीड ही नहीं वरन् दो ग्राहकों से भी पूछा कि क्या उन्होंने लुटकिन्स को देखा था। स्वीड ने नहीं देखा था। उसने क्रोध से कहा, “मैंने उसे नहीं देखा है और उसे देखना भी नहीं चाहता। पर यदि तुम्हें वह मिल जाए तो उससे मेरे 35 डालर वसूल कर लेना जो उसे मुझे देने हैं।” ग्राहकों में से एक ने सोचा कि उसने लुटकिन्स को मुख्य गली में होटल के इस ओर जाते हुए देखा था।

.As we climbed………………….to love it better. (Pages 49-50)

कठिन शब्दार्थ : concluded (कन्क्लू ड्ड) = निष्कर्ष या नतीजे पर पहुँचा, exhausted (इग्जॉस्टिड्) = खो दी। credit (क्रेडिट) = साख । probably (प्रॉबब्लि) = संभवतः। poolroom (पूलरूम्) = जुआ खेलने का अड्डा । appeared (अपिअ(र)ड) = प्रतीत हुआ। bought (बॉट) = खरीदा। a pack of cigarettes (अ पैक् आव् सिगरेट्स) = सिगरेट की एक डिब्बी। pursued (पस्यूड) = पीछा करना। enjoyed (इन्जॉइड) = आनंद लिया। rough (रफ्) = उग्र/रूखा। country opinion (कन्ट्रि अपिन्यन्) = ग्रामीण राय । scarcely (स्केअस्लि) = मुश्किल से ।

cared (केअ(र)ड) = चिंता करी। suggested (सजेस्टड) = सुझाव दिया। charge (चाज्) = दाम मांगना। greasy meal (ग्रीसि मील) = अधिक तेल वाला भोजन । view (व्यू) = दृश्य । helpfulness (हेल्पफलनॅस) = सहायतापूर्वकता। entirely (इन्टाइअ(र)लि) = पूर्णतया। brotherly love (बदलि लव) = भ्रातृवत स्नेह । high price (हाइ प्राइस्) = ऊँची कीमत। worth (वथ्) = कीमत का ।

presence (प्रेज्न्स्) = उपस्थिति। country wisdom (कनट्रि विज्डम्) = देहाती बुद्धि। refreshing (रिफ्रेशिङ्) = स्फूर्तिदायक। sick (सिक) = बीमार | pastures (पास्च(र)ज)) = चरागाह । creek (क्रीक) = नदी की धारा। picture (पिक्च(र)) = चित्र। noticed (नोटिस्ट) = ध्यान से देखा। forgave (फगेव) = माफ किया, क्षमा किया। foolishness (फूलिशनॅस) = मूर्खता । described (डिस्क्राइब्ड) = वर्णन किया । minister (मिनिस्ट(र)) = मंत्री । church (चच) = गिरजाघर । in debt (इन् डेट) = ऋण में। commented (कॉमेन्टड) = राय दी। fancy (फैन्सि ) = विशिष्ट । clothes (क्लोद्ज्) = पोशाकें। succeed (सक्सीड्) = सफल होना, कामयाब होना। collar (कॉल(र)) = कमीज का कॉलर। tie (टाइ) = टाइ।

हिन्दी अनुवाद : जैसे ही हम वापस घोड़ागाड़ी में चढ़े, बिल ने निष्कर्ष निकाला कि क्योंकि लुटकिन्स ने गुस्ताफ के यहाँ अपनी साख खो दी थी, इसलिए शायद वह दाढ़ी बनवाने ग्रे की दुकान पर चला गया होगा। ग्रे की नाई की दुकान पर हमें पता चला कि वह केवल पांच मिनट पहले वहां से निकल गया था। वह अभी अभी निकल गया था-संभवतया पूलरूम (जुआघर) के लिए। पूलरूम में पता चला कि उसने थोड़ी देर पहले सिगरेट की डिब्बी खरीदी थी और बाहर चला गया था। इसलिए हमने उसका पीछा किया, बिल्कुल उसके पीछे एक घंटे के लिए जब तक कि एक बज गया था पर उसे कभी पकड़ नहीं सके। मैं भूखा था। लेकिन मैंने बिल की अपने पड़ोसियों के बारे में रूखी देहाती राय का इतना आनंद लिया था कि मुझे इस बात की तनिक भी चिंता नहीं थी कि मैं लुटकिन्स को ढूँढ़ पाऊंगा या नहीं।

“कुछ खाने के बारे में क्या विचार है?” मैंने सुझाव दिया। “चलो, हम किसी भोजनालय में चलते हैं और मैं तुम्हारे भोजन का बिल चुकाऊंगा।” “ठीक है, मुझे अपनी पत्नी के पास घर जाना चाहिए। मुझे ये भोजनालय अधिक पसंद नहीं है – केवल चार (भोजनालय) हैं और वे सभी खराब हैं। (मैं) आपको बताता हूँ कि हम क्या करेंगे? हम पत्नी द्वारा हमारे लिए दोपहर का भोजन बंधवा लेंगे – वह आपसे आधा डालर से अधिक दाम नहीं लेगी और एक भोजनालय के अधिक तेल वाले भोजन की कीमत अधिक होगी और हम लोग वेड हिल तक जाएंगे और वहाँ भोजन करते वक्त प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेंगे।”

मैं जानता हूँ कि नगर से आए युवा व्यक्ति के प्रति बिल की सहायतापूर्वकता पूर्ण रूप से भ्रातृवत स्नेह नहीं है। मैं उसे उसके समय की कीमत चुका रहा था; अंत में मैंने उसे छः घंटों का किराया चुकाया (भोजन के घंटे को शामिल करते हुए) जो तब एक बहुत ऊँची कीमत थी। लेकिन वह मुझसे अधिक बेईमान नहीं था। मैंने सारा पैसा व्यापारिक प्रतिष्ठान से वसूल कर लिया। परन्तु उसके साथ के लिए मुझे अपने पास से पैसे देना भी स्वीकार था। उसकी प्रसन्नतादायक देहाती बुद्धि मुझ जैसे ग्रामीण बालक के लिए अत्यधिक स्फूर्तिदायक थी जो नगर से तंग आ चुका था।

जब हम पहाड़ी के शिखर पर बैठे थे, चरागाहों और छोटी खाड़ियों की ओर देखते हुए, जो वृक्षों के मध्य छिप जाती थीं, उसने न्यू मुलियन के विषय में बातें कीं और उसके सभी लोगों का शब्द-चित्र खींच दिया। वह हर चीज को ध्यान से देखता था, परन्तु चाहे जितना वह लोगों पर क्यों नहीं हँसता हो, वह उनकी मूर्खता को समझता था और उन्हें क्षमा कर देता था। उसने मंत्री की पत्नी का वर्णन किया जो गिरजाघर में उस समय अधिकतम ऊँचे स्वरों में गाती थी जब उसके ऊपर सर्वाधिक ऋण चढ़ जाता था। उसने उन लड़कों पर टिप्पणियाँ की जो विशिष्ट वस्त्र पहन कर कॉलेज से लौटते थे। उसने एक वकील के बारे में बताया जिसकी पत्नी अपने पति को एक दिन में दोनों कालर और टाई पहनवाने में कभी सफल नहीं रहती थी। वह उन सभी को जीवंत कर देता था। उस दिन मैं न्यू मुलियन को नगर से बेहतर समझ पाया और उसे अधिक चाहने लगा।

Bill didn’t know …………….. Oliver Lutkins.” (Pages 50-51)

कठिन शब्दार्थ : travelled around (ट्रैवल्ड अराउन्ड्) = विभिन्न दिशाओं में चारों ओर यात्रा की। lot of (लॉट ऑव्) = ढेरों। jobs (जॉब्ज) = नौकरियाँ। adventures (अड्वेन्च(र)ज) = साहसिक कार्य, जोखिम । philosophy (फलॉसफि) = दर्शनशास्त्र simplicity (सिम्प्लिसटि) = सादगी। strengthened (स्ट्रेङ्थ्न्ड ) = ताकतवर बनाया। peaceful (पीस्फ्ल् ) = शांतिपूर्ण । scene (सीन्) = दृश्य। meadow (मेडो) = घास का मैदान। woods (वुड्ज) = छोटा जंगल। resumed (रिज्यूम्ड) = पुनः आरम्भ किया। cornered (कॉन(र)ड) = घेर लिया। admit (अड्मिट) = सत्य स्वीकारना।

guessed (गेस्ट्) = अनुमान लगाया। farm (फ़ाम्) = कृषि क्षेत्र। plan (प्लैन्) = योजना । terror (टेर(र)) = आतंक, दहशत। sighed (साइड) = आह भरी। trunk (ट्रङ्क् ) = बड़ा बक्सा। bet (बेट) = दाँव लगाना। chasing him (चेसिङ् हिम्) = उसका पीछा करते हुए। hide (हाइड्) = छिपना। literature (लिट्रच(र)) = साहित्य । law (लॉ) = कानून । real training (रिअल ट्रेनिङ्) = वास्तविक प्रशिक्षण। swearing (स्वेअ(रि)ङ् = कसम खाते हुए। enormous (इनॉमस्) = विशाल, अत्यधिक। guide (गाइड्) = पथप्रदर्शक ।

remember (रिमेम्ब(र)) = याद करना। carter (काट्(र)) – गाड़ी हांकने वाला। hackman (हैक् मैन्) = घोड़ागाड़ी का कोचवान। enough (इनफ्) = पर्याप्त। nonsense (नॉन्सन्स्) = हास्यास्पद। represents (रेप्रिजेन्ट्स) = प्रतिनिधित्व करता है। court (कॉट) = न्यायालय। legal right (लीग्ल राइट) = कानून सम्मत। search (सच्) = जाँच करना। properties (प्रॉपटिज़) = संपत्ति।

हिन्दी अनुवाद : बिल को कॉलेज और नगरों के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन उसने ग्रामीण क्षेत्र में चारों ओर दूर-दूर तक खूब दौरा किया था और काफी काम किए थे। अपने साहसिक कामों से वह सादगी और हँसी का एक दर्शन लेकर आया था। उसने मुझे मजबूत बना दिया। हम उन घास के मैदानों तथा जंगलों के शांतिपूर्ण दृश्य को छोड़ कर चले तथा ओलिवर लुटकिन्स की तलाश पुनः प्रारंभ कर दी। हम उसे ढूंढ़ नहीं सके। अंत में बिल ने लुटकिंस के एक मित्र को घेर लिया तथा उससे स्वीकार करवाया जिसका उसने अंदाजा लगाया था, “ओलिवर अपनी माँ के फार्म पर चला गया है जो तीन मील उत्तर की ओर है।” हम योजनाएँ बनाते हुए उधर की ओर चल दिए।

“मैं ओलिवर की माँ को जानता हूँ। वह अत्यंत भयानक है”, बिल ने लंबी गहरी सांस लेते हुए कहा। “मैं एक बार उसके लिए बड़ा बक्सा लेकर वहाँ गया था, और उसने लगभग मेरी खाल खींच ली क्योंकि मैंने उसको अण्डों के बक्से की तरह संभाल कर नहीं रखा । वह लगभग नौ फुट लंबी और चार फुट मोटी है और बिल्ली की तरह चुस्त है और वह निश्चित रूप से बातें भी खूब कर लेती है। मैं शर्त लगाऊंगा कि ओलिवर ने सुन लिया कि कोई उसका पीछा कर रहा है और वह वहाँ अपनी माँ के स्कर्ट के पीछे छुपने चला गया है। अच्छा, हम उसे आजमाएंगे। लेकिन आप यह मुझे ही करने देना, लड़के। आप साहित्य और कानून में महान हो सकते हैं, परन्तु आपने कसम खाने का वास्तविक प्रशिक्षण नहीं लिया होगा।”

हम एक घटिया फार्म में पहुंच गए; हमारा सामना एक भारी-भरकम और प्रसन्नचित्त वृद्ध महिला से हुआ। मेरा मार्गदर्शक बहादुरी के साथ उसके पास गया और बोला, “मुझे पहचानती हो? में बिल मैग्नूसन हूँ, कोचवान और गाड़ी चालक। मैं आपके बेटे ओलिवर से मिलना चाहता हूँ।” “मैं ओलिवर के बारे में कुछ नहीं जानती, और मैं (जानना) भी नहीं चाहती.” वह चीखी। “अब, इधर देखिए। हम काफी बकवास झेल चुके हैं। यह नौजवान नगर के न्यायालय का प्रतिनिधित्व करता है और इस ओलिवर लुटकिन्स की सारी संपत्ति की तलाशी लेने का हमें कानूनी अधिकार है।”

Bill made me……………………..new way of life. (Page 51)

कठिन शब्दार्थ : important (इम्पॉटन्ट) = महत्त्वपूर्ण। impressed (इमप्रेस्ट) = प्रभावित हुआ। retired (रिटाइअ(र)ड) = सेवानिवृत्त। followed (फॉलोड) = पीछा किया। seized (सीज्ड) = झपट लिया। iron (आइअन्) = लोहा। stove (स्टोव्) = चूल्हा। marched (माच्ट) = दृढ़ निश्चय के साथ चला। shouted (शाउट्ड) = चिल्लाया। frightened (फ्राइटन्ड्) = बहुत भयभीत। retreat (रिट्रीट) = पीछे हटना। murder (मड(र)) = हत्या करना। whispered (विस्प(र)ड) = कानाफूसी की। smile (स्मॉइल) = मुस्कान। story (स्टॉरि) = मंजिल ।

peering (पिअ(रि)ङ्) = झांकते हुए। barn (बान्) = खलिहान । stable (स्टेब्ल्) = घुड़साल। reasonably (रीनब्लि) = तर्कयुक्त रूप से। worried (वरिड) = चिंतित । certain (सट्न्) = निश्चित। failure (फेल्य(र)) = असफलता। very little (वेरि लिट्ल) = बहुत कम। considered (कन्सिड(र)ड) = विचार किया। practise law (प्रैक्टिस् लॉ) = वकालत करना। deep (डीप) = गहरे तौर पर । slow spoken (स्लो स्पोकन्) = मंद स्वरों में बोलने वाला । simple (सिम्प्ल ) = सरल। wise (वाइज़) = बुद्धिमान। honest (ऑनिस्ट्) = ईमानदार। strict (स्ट्रिक्ट) = सख्त । treasure (ट्रेश(र)) = खजाना। new way (न्यू वे) = नया मार्ग। life (लाइफ) = जीवन।

हिन्दी अनुवाद : बिल ने मुझे बहुत महत्त्वपूर्ण महसूस करवाया, और महिला प्रभावित हो गई। वह रसोई के भीतर चली गई और हम उसके पीछे-पीछे गए। उसने पुरानी शैली के चूल्हे से लोहे की एक छड़ निकाली तथा चिल्लाती हुई हम पर धावा बोल दिया।”आप जहाँ चाहो तलाशी ले लेना—यदि आपको पहले जलने से आपत्ति न हो।” वह चीखी तथा हमारे डर कर पीछे हटने पर हँसने लगी। “हमें यहाँ से निकल जाना चाहिए। वह हमारी हत्या कर देगी।” बिल फुसफुसाया। उसने बाहर कहा, “क्या तुमने उसकी मुस्कुराहट देखी? वह हम पर हँस रही थी।”

मैं सहमत हो गया कि यह काफ़ी अपमानजनक बर्ताव था। फिर भी हमने घर की तलाशी ली। चूंकि यह (घर) केवल एक मंजिला था, बिल ने उसके चारों ओर चक्कर लगाया, सभी खिड़कियों से भीतर झांकते हुए। हमने खलिहान और अस्तबल का मुआयना भी किया; हम तर्कयुक्त रूप से निश्चित थे कि लुटकिंस वहां नहीं था। मेरे लिए दोपहर की रेलगाड़ी पकड़ने का समय लगभग हो गया था और बिल ने मुझे स्टेशन पहुंचा दिया।

नगर के मार्ग पर मझे लुटकिन्स को ढूँढ़ने में असफलता पर बहुत थोड़ी चिन्ता थी। मैं मैग्नूसन के बारे में सोचने में अत्यंत व्यस्त था। वास्तव में मैं वकालत करने के लिए न्यू मुलिअन लौटकर जाने का विचार कर रहा था। यदि मैंने बिल को इतना सहृदय पाया था तो क्या मैं फ्रिटज, गुस्ताफ तथा सैकड़ों अन्य मन्द स्वरों में बोलने वाले सरल, बुद्धिमान पड़ोसियों से प्रेम करना शुरू नहीं कर पाता? मैंने अपने मन में विश्वविद्यालयों और कानूनी प्रतिष्ठानों की निर्धारित सीमाओं से परे एक ईमानदार और सुखी जीवन चित्रित किया। मैं उत्तेजित हो गया। मुझे एक खजाना मिल गया था। मैंने जीवन का एक नया मार्ग ढूँढ़ लिया था।

But if I did not……..seeing you yesterday.” (Pages 51-52)

कठिन शब्दार्थ : upset (अप्सेट) = चिंतित और परेशान। shameful (शेम्फ़ल) = लज्जाजनक। useless (यूस्लस्) = अक्षम। promising (प्रॉमिसिङ्) = उत्कृष्ट। legal career (लीग्ल् करिअ(र)) = कानूनी पेशा। hinted (हिन्ट्ड) = संकेत किया। digging (डिगिङ्) = खोदते हुए। ditches (डिच्ज) = खाई। sorry (सॉरि) = दुःखी। loafing (लोफिङ्) = मटरगश्ती करना । arrived (अराइव्ड) = आ पहुंचा। cart (काट्) = घोड़ागाड़ी। strangely (स्ट्रेग्लि ) = अजीब ढंग से। old (ओल्ड्) = बूढ़ी। tigress (टाइग्रॅस्) = शेरनी। quarrelling (क्वॉरलिङ्) = झगड़ा करते हुए। companion (कम्पैनिअन्) = साथी। fine fellow (फाइन् फेलो) = बढ़िया इन्सान। hunt (हन्ट) = तलाश करना। hurt (हट्) = पीड़ा पहुंचाना। bright (ब्राइट्) = चतुर और बुद्धिमान। loving (लविङ्) = स्नेहशील। kindness (काइन्ड्नस्) = दयालुता। begged (बेग्ड) = अनुरोध किया। anxious (ऐङक्शस्) = चिंतित। joyfully (जॉइफ़लि) =.प्रसन्नता से।

हिन्दी अनुवाद : लेकिन यदि मैंने लुटकिन्स के बारे में अधिक नहीं सोचा तो कार्यालय ने सोचा। मैंने उन सबको परेशान पाया। अगली सुबह मुकदमा न्यायालय में सुनवाई के लिए आ रहा था और उन्हें लुटकिन्स चाहिए ही था। मैं एक शर्मनाक, अक्षम मूर्ख था। उस सुबह मेरा उत्कृष्ट कानूनी पेशा प्रारम्भ होने से पहले लगभग समाप्त हो गया था। वरिष्ठ अफसर ने लगभग मेरी जान ले ली। उसने संकेत दिया कि खाइयाँ खोदने में मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। मुझे न्यू मुलियन जाने का दोबारा आदेश हुआ, और मेरे साथ एक व्यक्ति गया जो लुटकिन्स के साथ काम कर चुका था। मैं थोड़ा दुःखी था क्योंकि यह बात एक बार फिर मुझे बिल के साथ मटरगश्ती करने से रोकेगी। जब रेलगाड़ी न्यू मुलियन पहुँची, तो बिल अपनी गाड़ी के निकट स्टेशन के प्लेटफार्म पर था। काफी अजीब बात यह थी कि वह बूढ़ी शेरनी, लुटकिन्स की मां वहाँ लुटकिन्स के साथ झगड़ नहीं रही थी, वरन् उससे बातें कर रही थी और हँस रही थी।

रेलगाड़ी की सीढ़ियों से ही मैंने बिल की ओर इशारा करके अपने साथी को बताया और कहा, “वह एक बढ़िया व्यक्ति है, एक असली व्यक्ति। मैंने उसके साथ दिन बिताया था।” “उसने ओलिवर लुटकिन्स की तलाश करने में आपकी सहायता की थी?” “हाँ, उसने मेरी बहुत मदद की थी।” “उसने अवश्य की होगी : वह स्वयं लुटकिन्स (ही) है।” जिस बात ने मुझे वास्तव में पीड़ा पहुँचाई, वह भी कि जब मैंने सम्मन दिया, तो लुटकिन्स और उसकी मां मुझ पर इस प्रकार हँसे थे मानो मैं कोई सात वर्ष का मेधावी बालक था। स्नेहशील दयालुता के साथ उन्होंने मुझसे उनके साथ एक पड़ौसी के यहाँ एक कप कॉफी के लिए जाने के लिए अनुरोध किया। “मैंने उन्हें आपके बारे में बताया था और वे आपसे मिलने के लिए आतुर हैं।” लुटकिन्स ने प्रसन्नता से कहा, “वे लोग केवल वे ही हैं जो कस्बे में कल आपसे मिलने में चूक गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0:00
0:00

tipobet-tipobet-tipobet-tipobet-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-casibom-casibom-casibom-casibom-bets10-bets10-bets10-bets10-bets10-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-bet365-bet365-bet365-bet365-bet365-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-onwin-onwin-onwin-onwin-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-meritking-meritking-meritking-meritking-meritking-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-mostbet-mostbet-mostbet-mostbet-misty-misty-misty-misty-misty-betenerji-betenerji-betenerji-betenerji-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-betcio-betcio-betcio-betano-betano-betano-celtabet-celtabet-celtabet-celtabet-hitbet-hitbet-hitbet-hitbet-hitbet-pincocasino-pincocasino-pincocasino-pincocasino-meritbet-meritbet-meritbet-meritbet-meritbet-almanbahis-almanbahis-almanbahis-almanbahis-almanbahis-mersobahis-mersobahis-mersobahis-mersobahis-baywin-baywin-baywin-baywin-baywin-piabellacasino-piabellacasino-piabellacasino-piabellacasino-piabellacasino-limanbet-limanbet-limanbet-limanbet-limanbet-artemisbet-artemisbet-artemisbet-artemisbet-1xbet-1xbet-1xbet-1xbet-misli-misli-misli-misli-misli-oleybet-oleybet-oleybet-oleybet-superbahis-superbahis-superbahis-superbahis-superbahis-nesine-nesine-nesine-nesine-youwin-youwin-youwin-youwin-betboo-betboo-betboo-betboo-bilyoner-bilyoner-bilyoner-bilyoner-sbahis-sbahis-sbahis-sbahis-sbahis-maximumbet-maximumbet-maximumbet-maximumbet-maximumbet-betwin-betwin-betwin-betwin-betwin-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-asyabahis-asyabahis-asyabahis-asyabahis-asyabahis-stake-stake-stake-stake-stake-dumanbet-dumanbet-dumanbet-dumanbet-dumanbet-7slots-7slots-7slots-7slots-7slots-safirbet-safirbet-safirbet-safirbet-safirbet-pokerklas-pokerklas-pokerklas-pokerklas-pokerklas-klasbahis-klasbahis-klasbahis-klasbahis-klasbahis-imajbet-imajbet-imajbet-imajbet-imajbet-perabet-perabet-perabet-perabet-perabet-betkanyon-betkanyon-betkanyon-betkanyon-betkanyon-portbet-portbet-portbet-portbet-portbet-betgit-betgit-betgit-betgit-betgit-tipobet-tipobet-tipobet-tipobet-tipobet-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-marsbahis-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-jojobet-casibom-casibom-casibom-casibom-casibom-bets10-bets10-bets10-bets10-bets10-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-mobilbahis-bet365-bet365-bet365-bet365-bet365-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-betturkey-onwin-onwin-onwin-onwin-onwin-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-holiganbet-meritking-meritking-meritking-meritking-meritking-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bahsegel-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-bettilt-mostbet-mostbet-mostbet-mostbet-mostbet-misty-misty-misty-misty-misty-betenerji-betenerji-betenerji-betenerji-betenerji-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-sahabet-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-betmatik-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-mariobet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-madridbet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-pusulabet-betcio-betcio-betcio-betcio-betcio-betano-betano-betano-betano-betano-celtabet-celtabet-celtabet-celtabet-celtabet-maximumbet-1xbet-klasbahis-hitbet-1xbet-klasbahis-hitbet-1xbet-hitbet-maximumbet-klasbahis-hitbet-1xbet-klasbahis-maximumbet-klasbahis-hitbet-1xbet-maximumbet-misli-imajbet-pincocasino-maximumbet-betwin-imajbet-pincocasino-misli-betwin-imajbet-pincocasino-misli-imajbet-imajbet-betwin-pincocasino-perabet-pincocasino-misli-betwin-meritbet-betwin-perabet-meritbet-misli-royalbet-perabet-meritbet-perabet-oleybet-royalbet-perabet-meritbet-meritbet-oleybet-betkanyon-royalbet-betkanyon-royalbet-almanbahis-betkanyon-royalbet-almanbahis-oleybet-asyabahis-betkanyon-almanbahis-oleybet-betkanyon-almanbahis-asyabahis-portbet-almanbahis-portbet-oleybet-portbet-asyabahis-asyabahis-portbet-superbahis-mersobahis-mersobahis-superbahis-asyabahis-mersobahis-superbahis-superbahis-portbet-mersobahis-betgit-superbahis-stake-mersobahis-baywin-betgit-nesine-baywin-stake-betgit-nesine-baywin-betgit-stake-nesine-nesine-betgit-nesine-stake-baywin-youwin-stake-baywin-piabellacasino-youwin-dumanbet-youwin-dumanbet-piabellacasino-youwin-piabellacasino-dumanbet-piabellacasino-youwin-piabellacasino-betboo-dumanbet-betboo-betboo-dumanbet-limanbet-7slots-limanbet-limanbet-betboo-betboo-7slots-limanbet-bilyoner-7slots-bilyoner-7slots-limanbet-bilyoner-7slots-artemisbet-bilyoner-safirbet-artemisbet-safirbet-safirbet-artemisbet-safirbet-safirbet-bilyoner-artemisbet-pokerklas-artemisbet-pokerklas-sbahis-sbahis-sbahis-pokerklas-sbahis-pokerklas-pokerklas-sbahis-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-bahsegel-stake-tipobet-misli-imajbet-mobilbahis-betmatik-bettilt-celtabet-misli-stake-tipobet-bettilt-bettilt-celtabet-celtabet-oleybet-stake-stake-bettilt-celtabet-misli-stake-bettilt-oleybet-tipobet-mostbet-hitbet-dumanbet-tipobet-dumanbet-marsbahis-bahsegel-bettilt-celtabet-celtabet-oleybet-hitbet-bahsegel-oleybet-dumanbet-hitbet-oleybet-asyabahis-bettilt-celtabet-asyabahis-tipobet-hitbet-pincocasino-dumanbet-oleybet-stake-bettilt-pincocasino-oleybet-superbahis-bahsegel-bahsegel-misli-marsbahis-tipobet-celtabet-misli-dumanbet-tipobet-bahsegel-asyabahis-marsbahis-tipobet-mostbet-misty-pincocasino-superbahis-7slots-jojobet-7slots-marsbahis-hitbet-hitbet-stake-mostbet-hitbet-nesine-superbahis-7slots-celtabet-stake-marsbahis-celtabet-superbahis-mostbet-hitbet-stake-jojobet-mostbet-mostbet-nesine-nesine-7slots-safirbet-youwin-madridbet-nesine-betenerji-sahabet-superbahis-klasbahis-perabet-marsbahis-madridbet-madridbet-portbet-sahabet-oleybet-perabet-madridbet-misli-marsbahis-madridbet-betkanyon-nesine-portbet-misli-nesine-betkanyon-marsbahis-pusulabet-betmatik-portbet-pusulabet-youwin-betgit-oleybet-youwin-jojobet-portbet-pusulabet-pusulabet-portbet-pusulabet-youwin-portbet-jojobet-betkanyon-betboo-betmatik-superbahis-betcio-1xbet-misli-perabet-betkanyon-jojobet-betboo-sahabet-perabet-portbet-jojobet-betmatik-betcio-jojobet-portbet-betcio-betboo-betgit-betmatik-1xbet-betgit-sahabet-betmatik-1xbet-betcio-betboo-superbahis-casibom-betgit-mariobet-1xbet-mariobet-youwin-betgit-youwin-casibom-betenerji-casibom-betano-youwin-1xbet-youwin-perabet-betkanyon-betgit-casibom-bilyoner-betkanyon-betenerji-betano-bilyoner-tipobet-betcio-betboo-betgit-casibom-betboo-betano-betgit-mariobet-youwin-bets10-imajbet-bets10-betano-bilyoner-betboo-bets10-marsbahis-nesine-betgit-sbahis-mariobet-bets10-jojobet-hitbet-mariobet-hitbet-pincocasino-jojobet-betboo-bets10-sbahis-madridbet-betboo-sbahis-jojobet-mobilbahis-pincocasino-mariobet-mobilbahis-pincocasino-sbahis-betboo-casibom-bilyoner-mobilbahis-pincocasino-madridbet-sbahis-madridbet-betgit-meritbet-marsbahis-casibom-artemisbet-mobilbahis-maximumbet-casibom-madridbet-bilyoner-casibom-artemisbet-imajbet-bet365-maximumbet-casibom-pusulabet-pusulabet-sbahis-portbet-portbet-sahabet-pusulabet-bet365-pincocasino-betenerji-bet365-betkanyon-sbahis-youwin-betenerji-bilyoner-bet365-betano-bilyoner-sbahis-pusulabet-meritbet-betkanyon-misty-artemisbet-meritbet-artemisbet-bilyoner-betkanyon-madridbet-bilyoner-limanbet-imajbet-mariobet-nesine-sbahis-perabet-bet365-limanbet-mariobet-misty-artemisbet-nesine-perabet-betkanyon-mostbet-misty-betturkey-nesine-superbahis-betturkey-perabet-misty-maximumbet-tipobet-pusulabet-betcio-sbahis-betturkey-maximumbet-maximumbet-superbahis-maximumbet-betturkey-meritbet-bets10-bets10-betcio-maximumbet-superbahis-maximumbet-perabet-mariobet-meritbet-bets10-maximumbet-onwin-bets10-betcio-limanbet-betturkey-almanbahis-betcio-betwin-onwin-oleybet-mostbet-imajbet-perabet-onwin-betwin-almanbahis-betwin-limanbet-imajbet-bettilt-betano-bets10-betcio-betano-imajbet-onwin-bahsegel-imajbet-mariobet-almanbahis-maximumbet-betwin-onwin-1xbet-misli-bahsegel-betwin-betwin-klasbahis-almanbahis-bahsegel-klasbahis-holiganbet-betwin-imajbet-meritking-piabellacasino-mobilbahis-betwin-almanbahis-mobilbahis-limanbet-klasbahis-holiganbet-betmatik-1xbet-meritking-bahsegel-betmatik-1xbet-betwin-klasbahis-piabellacasino-mersobahis-betano-mobilbahis-betwin-royalbet-betano-holiganbet-betmatik-misli-imajbet-holiganbet-betano-pincocasino-royalbet-mersobahis-royalbet-royalbet-holiganbet-mersobahis-klasbahis-mobilbahis-royalbet-meritking-mobilbahis-royalbet-klasbahis-bilyoner-mersobahis-mersobahis-bet365-piabellacasino-royalbet-klasbahis-meritking-betmatik-1xbet-klasbahis-meritking-meritking-baywin-baywin-meritking-royalbet-pincocasino-meritbet-baywin-meritbet-meritking-royalbet-asyabahis-bet365-meritbet-meritking-baywin-royalbet-meritking-asyabahis-bettilt-baywin-asyabahis-asyabahis-meritbet-asyabahis-bet365-bet365-asyabahis-baywin-piabellacasino-dumanbet-meritbet-almanbahis-asyabahis-7slots-mostbet-sahabet-dumanbet-betturkey-7slots-mostbet-almanbahis-piabellacasino-7slots-betturkey-almanbahis-mersobahis-dumanbet-7slots-almanbahis-safirbet-misty-mersobahis-artemisbet-holiganbet-7slots-misty-piabellacasino-almanbahis-betturkey-7slots-betturkey-safirbet-sahabet-pokerklas-pokerklas-misty-1xbet-mersobahis-artemisbet-dumanbet-misty-bet365-misty-piabellacasino-artemisbet-safirbet-pokerklas-holiganbet-piabellacasino-klasbahis-limanbet-safirbet-onwin-onwin-mersobahis-safirbet-piabellacasino-safirbet-betturkey-pokerklas-betenerji-safirbet-baywin-betenerji-sahabet-onwin-baywin-pokerklas-artemisbet-onwin-pokerklas-betenerji-betenerji-limanbet-baywin-pokerklas-safirbet-pokerklas-holiganbet-piabellacasino-betenerji-artemisbet-mersobahis-limanbet-pokerklas-holiganbet-sahabet-safirbet-limanbet-onwin-dumanbet-baywin-limanbet-pokerklas-holiganbet-sahabet-stake-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-venombet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-roketbet-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-betgar-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-romabet-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-betsin-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-bahibom-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-sloto-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-palazzobet-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-leogrand-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-slotday-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-ritzbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-exonbet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-ramadabet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-dedebet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-damabet-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-maxwin-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-casinofast-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-süperbet-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-betwild-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-radissonbet-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-spinco-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-betwoon-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-cratosroyalbet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-grandpashabet-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-betasus-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-pashagaming-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-royalbet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-palacebet-