Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.5

प्रश्न 1.
समकोण ∆PQR की रचना कीजिए, जहाँ m∠Q= 90°, QR = 8 cm और PR = 10 cm.
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार QR = 8 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
  2. QR के बिन्दु Q पर 90° का कोण बनाते हुए किरण Qx खींची।
  3. बिन्दु R को केन्द्र मानकर तथा 10 cm की त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया जो QX को P पर काटता है।
  1. PQ को मिलाया।

अतः प्राप्त ∆ PQR अभीष्ट त्रिभुज है।

प्रश्न 2.
एक समकोण त्रिभुज की रचना कीजिए जिसका कर्ण 6 cm लम्बा है और एक पाद 4 cm लम्बा है।
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार BC = 4 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
  2. BC के बिन्दु B पर 90° का कोण बनाते हुए किरण BX खींची।
  1. बिन्दु C को केन्द्र मानकर तथा 6 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया जो Bx को A पर काटता है।
  2. AC को मिलाया।

अतः प्राप्त A.ABC अभीष्ट त्रिभुज है।

प्रश्न 3.
एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज ABC की रचना कीजिए, जहाँ m∠ACB = 90° है और AC = 6 cm.
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार AC = 6 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
  2. AC के बिन्दु C पर 90° का कोण बनाते हुए किरण CX खींची।
  3. बिन्दु C को केन्द्र मानकर तथा 6 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया जो CX को B पर काटता है।
  4. BA को मिलाया।

अतः प्राप्त ∆ ABC अभीष्ट त्रिभुज है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0:00
0:00